सेवा संकल्प अभियान
-नगर परिषद कार्यालय नारनौल, खंड कार्यालय नारनौल और सिहमा में लगे शिविर
-आज राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल, कांवी और दौंगड़ा अहीर में लगेंगे कैंप
******************************************************************************
**********************************************************************
******************************************************************************
कनीना की आवाज। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों के तहत जिले में नागरिकों को प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सीधे प्रदान करने के उद्देश्य से 'सेवा संकल्प अभियान' चलाया जा रहा है। इसी श्रृंखला में शनिवार को नगर परिषद कार्यालय नारनौल, खंड कार्यालय नारनौल और खंड कार्यालय सिहमा में विशेष शिविरों का आयोजन किया गया, जहां नागरिकों ने पहुंचकर सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और उनके लिए आवेदन किए।
शिविरों के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों की टीमों ने मुस्तैदी से कार्य करते हुए आवेदकों के फॉर्म भरवाए तथा आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कीं। शिविर में पहुंचे नागरिकों ने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना (जिसकी वार्षिक आय सीमा बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये की गई है) और मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना समेत विभिन्न पेंशन व कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाया। इसके साथ ही, लोगों द्वारा रखी गई शिकायतों का भी प्रशासनिक अमले द्वारा मौके पर निपटारा किया गया और आवश्यक मामलों को संबंधित विभागों के पास कार्रवाई हेतु भेजा गया।
रविवार, 27 सितंबर को नगर परिषद नारनौल क्षेत्र के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल, खंड नारनौल के गांव कांवी स्थित ग्राम सचिवालय और खंड सिहमा के गांव दौंगड़ा अहीर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा ने जानकारी दी कि 20 सितंबर से शुरू हुआ यह अभियान 14 अक्टूबर तक जिले के सभी खंडों एवं नगर निकायों में चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा, ताकि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को उसके घर-द्वार के समीप ही योजनाबद्ध तरीके से लाभ दिया जा सके।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज गांव गोद में करेंगे वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा का स्वागत
-ढोल-नगाड़ों की टीमें पारंपरिक अंदाज में करेंगी यात्रा का अभिनंदन
******************************************************************************
**********************************************************************
******************************************************************************
कनीना की आवाज। सेवा संकल्प अभियान के तहत वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा 27 सितंबर को हरियाणा-राजस्थान सीमा पर स्थित गांव गोद से महेंद्रगढ़ जिले में प्रवेश करेगी। इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं गांव गोद की सीमा पर पहुंचेंगे और यात्रा का भव्य स्वागत करेंगे।
इन्हीं तैयारी को लेकर शनिवार को उपायुक्त अनुपमा अंजली ने गांव गोद पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। इस मौके पर पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव भी मौजूद रहे।
उपायुक्त ने बताया कि यात्रा के हरियाणा में प्रवेश पर भव्य स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। जनसभा के लिए बड़ा पंडाल लगाया जा रहा है, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। वाहन पार्किंग और पेयजल की समुचित व्यवस्था के लिए भी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि लगभग दोपहर 11:30 बजे मुख्य एलईडी वाहन और 25 बाइक सवारों वाला यह काफिला गांव गोद की सीमा में प्रवेश करेगा, जहां फूलों की वर्षा से स्वागत किया जाएगा। स्वागत स्थल पर मौजूद ढोल-नगाड़ों की टीमें पारंपरिक अंदाज में यात्रा का भव्य अभिनंदन करेंगी। ऐसे में नागरिकों को 11:00 बजे से पहले कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना होगा।
उन्होंने बताया कि इस मौके पर मुख्यमंत्री पौधारोपण भी करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री सैनिकों व उनके परिवारों को सम्मानित करेंगे।
मुख्य स्टेज के साथ ही एक अन्य वीआईपी स्टेज भी लगाया जाएगा जहां पर पार्टी के पदाधिकारी बैठेंगे। वहीं यात्रा में आने वाले बाइकर तथा पूर्व सैनिकों के लिए भी बैठने के लिए व्यवस्था की गई है। इसके अलावा स्टेज की दूसरी तरफ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली टीमों के लिए स्टेज तैयार किया गया है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी अधिकारी तुरंत प्रभाव से इस कार्यक्रम की तैयारी में जुट जाएं।
फोटो कैप्शन 15: जिला उपायुक्त गांव गोद का निरीक्षण करते हुए
सेवा संकल्प अभियान
आज राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल, कांवी और दौंगड़ा अहीर में लगेंगे कैंप
******************************************************************************
**********************************************************************
******************************************************************************
कनीना की आवाज। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों के तहत जिले में नागरिकों को प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सीधे प्रदान करने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसी श्रृंखला में शनिवार को नगर परिषद कार्यालय नारनौल, खंड कार्यालय नारनौल और खंड कार्यालय सिहमा में विशेष शिविरों का आयोजन किया गया, जहां नागरिकों ने पहुंचकर सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और उनके लिए आवेदन किए।
शिविरों के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों की टीमों ने मुस्तैदी से कार्य करते हुए आवेदकों के फॉर्म भरवाए तथा आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कीं। शिविर में पहुंचे नागरिकों ने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना (जिसकी वार्षिक आय सीमा बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये की गई है) और मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना समेत विभिन्न पेंशन व कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाया। इसके साथ ही, लोगों द्वारा रखी गई शिकायतों का भी प्रशासनिक अमले द्वारा मौके पर निपटारा किया गया और आवश्यक मामलों को संबंधित विभागों के पास कार्रवाई हेतु भेजा गया।
रविवार, 27 सितंबर को नगर परिषद नारनौल क्षेत्र के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल, खंड नारनौल के गांव कांवी स्थित ग्राम सचिवालय और खंड सिहमा के गांव दौंगड़ा अहीर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा ने जानकारी दी कि 20 सितंबर से शुरू हुआ यह अभियान 14 अक्टूबर तक जिले के सभी खंडों एवं नगर निकायों में चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा, ताकि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को उसके घर-द्वार के समीप ही योजनाबद्ध तरीके से लाभ दिया जा सके।
फोटो कैप्शन 14: संबंधित है
दुर्घटना में दो घायल, केस दर्ज
******************************************************************************
**********************************************************************
******************************************************************************
कनीना की आवाज।कनीना- कोसली मार्ग पर पिकअप से टोचन की हुई दो ट्रैक्टर ट्राली मोटरसाइकिल सवारों से जा टकराई जिसमें दो व्यक्ति घायल हो गए। पिकअप चालक के विरुद्ध केस दर्ज करवा दिया गया है। पुलिस में सुभाष वार्ड नंबर 3 कनीना निवासी ने बताया कि 18 सितंबर को वह और उसका भाई कनीना बस स्टैंड पर मोटरसाइकिल से जा रहे थे। सुभाष मोटरसाइकिल चला रहा था और उसका भाई नरेंद्र पीछे बैठा था। जब कनीना बस स्टैंड से थोड़ा कुछ आगे पहुंचे तो कोसली की तरफ से एक पिकअप चालक बड़ी तेज रफ्तार से चलाता हुआ आया। इसके पीछे ट्रैक्टर की दो ट्रालियां टोचन की हुई थी। बस स्टैंड पर भीड़ होने के कारण पिकअप चालक ने अचानक ब्रेक लिए जिससे पीछे टोचन की हुई ट्राली मोटरसाइकिल सवारों से जा टकराई जिससे नरेंद्र ट्राली टायर के नीचे आ गया जबकि सुभाष साइड में गिर गया। दोनों को कनीना अस्पताल ले जाया गया किंतु अधिक चोट होने के कारण नरेंद्र को हायर सेंटर रेफर कर दिया। स्वजन उसे रेवाड़ी के निजी अस्पताल ले गए जहां 25 सितंबर तक उनका इलाज चला। अब उनको छुट्टी मिली और कनीना पुलिस में अज्ञात चालक के विरुद्ध मामला दर्ज करवा दिया है। कनीना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
नेशनल हाइवे पर कंटेनर ट्राला से जा टकराया -एक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल
******************************************************************************
**********************************************************************
******************************************************************************
कनीना की आवाज। नेशनल हाइवे 152 डी पर रेस्ट एरिया खेड़ी तलवाना के पास एक सब्जी से भरा कंटेनर सड़क के बीच खड़े ट्राले से जा टकराया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, दूसरा घायल हो गया। घायल का इलाज कनीना अस्पताल में चल रहा है।
प्रमोद कारोली निवासी जिला रेवाड़ी ने पुलिस में कहा है कि वह कंटेनर पर नौकरी करता है और उसके साथ कारोली गांव का ही रोहित भी नौकरी करता है। 25 सितंबर को कंटेनर में नासिक से सब्जी भरकर कैथल जा रहे थे। कंटेनर को प्रमोद चल रहा था और रोहित कंटेनर में सो रहा था। 26 सितंबर को सुबह करीब 2 बजे जब कंटेनर रेस्ट एरिया खेड़ी तलवाना के पास पहुंचा तो एक ट्राला पहले ही सड़क के बीच में खड़ा था जिसके कोई रिफ्लेक्टर, सूचक चिह्न आदि नहीं लगे थे। लाइट पडऩे के कारण बीच खड़े ट्राले के पीछे से कंटेनर की टक्कर लग गई जिसके चलते रोहित तथा प्रमोद दोनों को चोटें आई। एंबुलेंस दोनों घायलों को कनीना अस्पताल ले गई जहां डाक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया जबकि सुभाष का इलाज जबकि प्रमोद का इलाज चल रहा है। कनीना पुलिस ने ट्राला चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।
युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति राष्ट्र निर्माण में निभाएं सक्रिय भूमिका
-युवाओं की ऊर्जा का सकारात्मक दिशा में उपयोग राष्ट्र निर्माण में अहम -विधायक
******************************************************************************
**********************************************************************
******************************************************************************
कनीना की आवाज। मेरा युवा भारत, नारनौल द्वारा राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों के लिए जाट सभा नांगल चौधरी में आयोजित 6-दिवसीय आवासीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीसरे दिन विभिन्न ज्ञानवर्धक एवं व्यवहारिक सत्र आयोजित किए गए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई।
कार्यक्रम में महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव ने स्वयंसेवकों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और क्षमता का सकारात्मक दिशा में उपयोग समाज एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान एवं कौशल को अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंचाएं तथा उन्हें सामाजिक एवं राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों से जोडऩे का कार्य करें।
प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवकों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा युवाओं को सार्वजनिक जीवन एवं नेतृत्व के क्षेत्र में आगे आने के लिए किए गए आह्वान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजनीतिक पृष्ठभूमि से युवाओं को भी राजनीति और सार्वजनिक जीवन में आगे बढऩे के अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इस पहल के तहत 10 हजार युवाओं को राजनीति में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि नई सोच, ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता से संपन्न युवा देश के लोकतांत्रिक एवं सार्वजनिक जीवन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।
आज का युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति है। युवा अपनी ऊर्जा और प्रतिभा का सकारात्मक दिशा में उपयोग करते हुए समाज एवं राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। ऐसे प्रशिक्षण शिविर युवाओं को नई सीख देने के साथ-साथ उन्हें टीम भावना, सेवा भाव और नेतृत्व के गुणों से भी परिचित करवाते हैं।
विधायक ने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, कौशल विकास और सामाजिक सेवा जैसी सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। यदि युवा अपनी जिम्मेदारियों को समझकर आगे बढ़ेंगे तो भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य निश्चित रूप से मजबूत होगा।
जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए आवश्यक ज्ञान एवं कौशल प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवक अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़कर उन्हें राष्ट्र निर्माण के विभिन्न अवसरों से जोडऩे में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
इस अवसर पर संजय शर्मा, जितेंद्र भारद्वाज, हेमंत शर्मा, धर्मपाल, जितेंद्र सैनी, हेमंत, दरियाव सिंह, कर्मपाल यादव स्टेट यूथ अवार्डी, कर्मवीर यादव, अमित यादव, राहुल कुमार, स्नेह शर्मा, काजल सहित अन्य अधिकारी, सहयोगी एवं राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 06:कार्यक्रम में संबोधित करते महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव।
जलूरा शौर्य दिवस पर शहीद सूबेदार सज्जन सिंह को दी श्रद्धांजलि, अशोक चक्र से सम्मानित हैं सज्जन सिंह
- 15 वीरांगनाओं का हुआ सम्मान
******************************************************************************
**********************************************************************
******************************************************************************
कनीना की आवाज। जलूरा शौर्य समिति एवं रेजांगला परिवार की ओर से शनिवार को कनीना में जलूरा शौर्य दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में अशोक चक्र प्राप्त शहीद सूबेदार सज्जन सिंह की प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर आपरेशन रक्षक (1992-1995) के दौरान शहीद हुए वीर सैनिकों को भी श्रद्धापूर्वक नमन किया गया तथा 15 वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेजर जनरल सुरेश कुमार भांभू, युद्ध सेवा मेडल, सेना मेडल, ने कहा कि शहीद हमारे देश की शान हैं। सूबेदार सज्जन सिंह की शहादत अपने आप में बेमिसाल थी। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि वे उस कंपनी और प्लाटून के अधिकारी रहे, जिसके जवानों ने जलूरा में आतंकवादियों का बहादुरी से मुकाबला किया। सूबेदार सज्जन सिंह ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए पांच आतंकवादियों को मार गिराया और हंसते-हंसते अपने प्राणों का बलिदान दिया।
उन्होंने बताया कि 26 सितंबर 1994 को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के जलूराह गांव में सर्च आपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में सूबेदार सज्जन सिंह ने पांच आतंकवादियों को मार गिराया और स्वयं भी वीरगति को प्राप्त हुए। उन्हें मरणोपरांत शांति काल के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित किया। 26 जनवरी 1995 को तत्कालीन राष्ट्रपति डा. शंकर दयाल शर्मा ने यह सम्मान उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी को प्रदान किया था।
कार्यक्रम में ब्रिगेडियर करतार सिंह ने कहा कि यह वीर भूमि पूरे देश में अपनी वीरता के लिए प्रसिद्ध है। अहीरवाल के वीर योद्धाओं के पराक्रम और बलिदान को देश सदैव याद रखेगा।
जलूराह शौर्य समिति के संरक्षक मेजर डा. टीसी राव ने कहा कि भविष्य में कुमाऊं रेजीमेंट के जलूरा शौर्य दिवस को और अधिक भव्य एवं गरिमापूर्ण बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर अतिथियों ने शहीद पार्क में पौधारोपण भी किया। शहीद सूबेदार सज्जन सिंह की धर्मपत्नी कौशल्या देवी ने शौर्य समिति को कार्यक्रम के लिए एक लाख रुपये की सहयोग राशि प्रदान की।
कार्यक्रम में कर्नल गोपाल सिंह, कर्नल ओपी यादव, कर्नल चंदूलाल यादव, कर्नल घीसाराम, मेजर डा. टीसी राव, रराव अजीत सिंह सहित अनेक पूर्व सैनिक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कानपुर से आए कुमाऊं रेजीमेंट के सूबेदार कमलेश कुमार ने जलूरा की वीरगाथा पर आधारित शानदार रागिनी प्रस्तुत कर वातावरण को देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया।
नगरपालिका चेयरपर्सन रिम्पी कुमारी ने कार्यक्रम स्थल पर एक कमरे के निर्माण का आश्वासन दिया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि क्षेत्र के वीर सैनिकों एवं उनके परिवारों का सम्मान करना उनके लिए गौरव की बात है और ऐसे कार्यों में नगरपालिका हरसंभव सहयोग करेगी।
कार्यक्रम का सफल संचालन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी के प्राचार्य नरेश कुमार कौशिक ने किया। विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत नृत्य तथा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर पूर्व मुख्याध्यापक सुरेंद्र सिंह, एडवोकेट विनय यादव, हवलदार मेजर सुमेर सिंह, कैप्टन चंदन सिंह तथा शिक्षा समिति की प्रधान मंजीता देवी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, पूर्व सैनिक, शहीद परिवारों के सदस्य एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 11: सूबेदार सज्जन सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित करते
13: मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट करते
उन्हानी पुल निर्माण कार्य
- दोपहिया वाहनों के लिए खोले रास्ते में फंसे भारी वाहन, आवागमन में हुई परेशानी।
******************************************************************************
**********************************************************************
******************************************************************************
कनीना की आवाज। उपमंडल के गांव उन्हानी में निर्माणाधीन पुल पर कार्य होते लगभग ढाई महीने बीत चुके है, इस बीच वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कही पर तो भारी वाहन धंसे रहते हैं तो कही पानी के गड्ढे बने हुए है। इसी बीच लगभग 60 प्रतिशत पुल निर्माण का कार्य हो चुका है। पुल निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए अक्टूबर माह तक का समय मांगा गया था जो लगभग अब खत्म होने पर है। इस बीच कर्मचारियों द्वारा दो पहिया वाहनों को राहत देने के लिए थोड़ा रास्ता दिया गया था लेकिन उस मार्ग पर भारी वाहन धंसे हुए दिखाई दिए। जिस कारण हल्के वाहन रास्ता बदलते दिखाई दिए। दुकानदारों के अनुसार रात के समय में यह ट्रक आया था और कच्ची मिट्टी में धंस गया। कड़ी मसक्कत के बाद अगले दिन निकाला गया। हालांकि प्रशासन द्वारा भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित है। फिर भी प्रशासन के आदेशों की अवहेलना की जा रही है।
फोटो कैप्शन 05: उन्हाणी पुल पर धंसे वाहन
विश्व पर्यटन दिवस-27 सितंबर
कनीना खंड के दो स्थानों को पर्यटक क्षेत्र घोषित कर दिया जाए
- सरकार को होगी आय, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
******************************************************************************
**********************************************************************
******************************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के दो धार्मिक स्थलों को यदि पर्यटक क्षेत्र बना दिया जाए तो न केवल सरकार को आय होगी अपितु दूर-दराज तक क्षेत्र की ख्याति बढ़ेगी। इन क्षेत्रों में सेहलंग गांव का पहाड़ीवाला माता खीमज मंदिर तथा बाघोत का बाघेश्वरी धाम हैं। दोनों स्थलों पर समय-समय पर मेले लगते हैं तथा भारी भीड़ जुटती है, दंोनों स्थलों तक बसों की सुविधा है तथा आवागमन आसानी से उपलब्ध हो सकता है।
प्राचीन इतिहास समेटे हुए बाघोश्वर धाम जिसका पूरे भारत भर में नाम प्रसिद्ध है कनीना से महज 13 किलोमीटर दूर स्थित है यहां पीपलाद ऋषि तथा राजा दिलीप एवं अन्य संतों व राजाओं की याद दिलाता है। इसका इतिहास 1690 वर्ष पुराना माना जाता है। हर सोमवार को ही नहीं अपितु वर्ष भर में दो बार शिवरात्रि एवं महाशिवरात्रि का मेला लगता है। अपार भीड़ जुटती है। इसे भी यदि पर्यटक क्षेत्र घोषित कर दिया जाए तो सरकार को आय होगी वही दूरदराज के लोग यहां आकर प्राचीन इतिहास का अवलोकन कर सकेंगे। बाघेश्वर धाम पर एक शोध रूपी कृति भी डा. होशियार सिंह यादव कनीना के लेखक की प्रकाशित हो चुकी है। स्याणा का ढाब वाला मंदिर भी पौराणिक इतिहास समेटे हुए है। यह भी पर्यटक स्थल के लायक है।
उधर कनीना उपमंडल में एकमात्र पहाड़ी सेहलंग की है। जिस पर माता खीमज का मंदिर है यहां भी वर्षों से मेला भरता आ रहा है। अति रमणीक एवं पहाड़ी पर करीब 200 फीट ऊंचाई पर मंदिर स्थित है। जहां पर हर वर्ष मेला लगता है। कनीना से करीब 20 किलोमीटर दूरी पर यह पहाड़ी स्थिति है। यहां माघ शुक्ल सप्तमी को यहां भारी भीड़ जुड़ती और मेला लगता है। क्या कहते हैं भक्तजन-
बाघोत और सेहलंग दोनों ही धार्मिक स्थल अति दर्शनीय है। जिनको देखकर मन खुश होता है। तीनों स्थानों पर मेले लगते हैं तो ऐसे में क्यों नहीं से इन तीनों को पर्यटक स्थल घोषित कर दिया जाए। उन्होंने उम्मीद जताई कि बजट में किसी प्रकार का प्रावधान कर दिया जाए तो सरकार की आय बढ़ेगी और इन स्थानों के बारे में शोध कार्य भी चलेगा जो अपने आप में अहमियत रखता है।
---विजयपाल सेहलंगिया पूर्व प्राध्यापक
जहां बाघोत में वर्ष में दो बार मेले लगते हैं तथा वर्षभर सोमवार को छोटे मेले लगते हैं, वही कनीना में फागुन की एकादशी को मेला लगता है जिसे शक्कर मेला नाम से जाना जाता। इन स्थानों पर को पर्यटक स्थल घोषित कर दिया जाए ताकि सरकार को आए हो सके और भारतवर्ष के लोग यहां आकर दर्शन कर पाएंगे।
------महाबीर पहलवान शिवभक्त
फोटो कैप्शन 03:बाघेश्वरी धाम
04:सेहलंग का माता मंदिर

गांव कोटिया में कांग्रेस सृजन संगठन कार्यक्रम आज
-शाम 5 बजे राजीव गांधी सेवा केंद्र में आयोजित होगा सम्मेलन
******************************************************************************
**********************************************************************
******************************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के गांव कोटिया में आज शाम 5 बजे राजीव गांधी सेवा केंद्र कोटिया में कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। कनीना कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रामकिशन यादव कोटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त एवं राव नरेंद्र सिंह अध्यक्ष हरियाणा प्रदेश कांग्रेस मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अनीता यादव पूर्व मुख्य संसदीय सचिव करेंगी। यह कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सतबीर झूकिया की देखरेख में किया जाएगा। इस कार्यक्रम सम्मेलन में जिला के सभी अग्रणी पदाधिकारीकरण व संगठन से जुड़े लोग मौजूद रहेंगे। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वह इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे।
फोटो कैप्शन: अनीता यादव
गोशाला के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की दिलाई शपथ
******************************************************************************
**********************************************************************
******************************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना की श्रीकृष्ण गोशाला के गत दिनों चयनित उम्मीदवारों की शनिवार को श्रीकृष्ण गोशाला में सभा बुलाई जिसमें सभी चयनित पदाधिकारी को सर्टिफिकेट वितरित किए। इस मौके पर कृष्ण सिंह सेवानिवृत्त प्राचार्य, प्रशासक व चुनाव अधिकारी ने सभी उम्मीदवारों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिनको शपथ दिलाई उनमें प्रधान नरेंद्र सिंह, उप प्रधान यादवेंद्र सिंह, सचिव कुलदीप, सह सचिव धर्मवीर, कोषाध्यक्ष राम प्रताप, सदस्यों में हनुमान सिंह, रामपाल, मुकेश कुमार, तुलसीराम, रमेश कुमार, विजय पाल आदि प्रमुख हैं। कार्यकारिणी में कुल छह सदस्य तथा पांच पदाधिकारी हैं।
फोटो कैप्शन 01: शपथ के बाद सर्टिफिकेट लेते हुए सभी चयनित पदाधिकारी
गोमली में टीबी जांच शिविर
70 लोगों की स्क्रीनिंग, 26 के एक्स-रे, 3 के सैंपल जांच के लिए भेजे
******************************************************************************
**********************************************************************
******************************************************************************
कनीना की आवाज। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत गांव गोमली के आंगनवाड़ी केंद्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा नि:शुल्क टीबी जांच शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर पीएचसी भोजावास के प्रभारी डा. आशुतोष के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। स्वास्थ्य टीम द्वारा कुल 70 ग्रामीणों की टीबी स्क्रीनिंग की गई, जिसमें से 26 संदिग्ध मरीजों के चेस्ट एक्स-रे किए गए और 3 लोगों के बलगम के नमूने लेकर जांच के लिए उप नागरिक अस्पताल कनीना लैब में भेजे गए। सीएचओ महेन्द्र सिंह ने सभी मरीजों का विवरण पोर्टल पर दर्ज किया।
नारनौल से पहुंची मोबाइल टीम में फार्मासिस्ट नीरज, रेडियोग्राफर सोहेल खान, नर्सिंग ऑफिसर फूलचंद, लैब तकनीशियन मनोज कुमार और चालक भीम सिंह शामिल रहे।
इस अवसर पर बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी ऐसों. के पूर्व जिला प्रधान अनिल रसूलपुरिया एवं आशा कार्यकर्ता पूनम शर्मा ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक खांसी, वजन घटना, लगातार बुखार, कमजोरी और थकान जैसे लक्षण हों तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं। समय पर इलाज और दवा का पूरा कोर्स करने से टीबी पूरी तरह ठीक हो जाती है।
एसटीएस पवन ने बताया कि टीबी के संभावित मरीजों की पहचान के लिए अधिक से अधिक स्क्रीनिंग जरूरी है। उन्होंने कहा कि टीबी लाइलाज नहीं है, नियमित दवा लेने से मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो जाता है। साथ ही टीबी मरीजों को पोषण के लिए 1000 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता भी दी जाती है।
शिविर को सफल बनाने में आशा कार्यकर्ता पूनम, टीबीएचवी युद्धवीर, सरपंच उर्मिला देवी, दयानंद नंबदार और सुरेश कुमार का विशेष योगदान रहा। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और स्वास्थ्य टीम का आभार व्यक्त किया।
फोटो कैप्शन 02: टीबी की जांच करते हुए टीम
ताजा समाचार/विडियो/लेख का बेहतर ब्लाग Best Blog for News/Video & Lekh
Saturday, September 26, 2026
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment