ताजा समाचार/विडियो/लेख का बेहतर ब्लाग
Best Blog for News/Video & Lekh
Saturday, March 16, 2024
अचानक तबियत बिगडऩे से महिला की मौत --पीजीआईएमएस ले जाते वक्त रास्तें में मौत ********************************************** ****************************************************** *************************************************** स्रनीना की आवाज। अचानक बीमार हुई लड़की की मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार अंजलि कनीना जो अचानक गत दिवस बीमार हो गई थी जिसे परिजनों ने सरकारी अस्पताल पहुंचाया वहीं चिकित्सकों ने अंजलि की हालत को गंभीर देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। लेकिन विधाता को कुछ और ही मंजूर था और अंजलि ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं परिजनों ने इस मामले की जानकारी कनीना पुलिस को देकर मामले से अवगत कराया जिस पर कनीना शहर थाने के उप निरीक्षक सतीश कुमार ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया तथा 174 के तहत कार्रवाई कर दी है।
राष्ट्रीय गोभी दिवस -17 मार्च -अति पौष्टिक सब्जी होती है गोभी ********************************************** ****************************************************** *************************************************** स्रनीना की आवाज। सुपर फूड के साथ गोभी स्वादिष्ट व्यंजन के रूप में जानी जाती है। 17 मार्च को राष्ट्रीय गोभी दिवस मनाया जाता है। सबसे पुरानी सब्जियों में से एक है। हजारों वर्षों से इस सब्जी का आनंद लिया जाता रहा है। यह विटामिन और खनिज लवणों से भरपूर होती है। पत्ता गोभी, फूल गोभी, ब्रोकली/हरी गोभी तथा विभिन्न रंगों की गोभी आजकल बाजार में आ गई हैं। गोभी जल्दी पैदा होती है सब्जी के विभिन्न रूपों में,यहां तक की सलाद के रूप में भी खाई जाती है। क्या कहते हैं डाक्टर -डा. रितिका बताती है की पत्ता गोभी में चाहे कैलोरी बहुत कम है लेकिन इसमें विटामिन सी, बी-सिक्स, मैंगनीज, पोटेशियम जैसे खनिज पाए जाते हैं। यह फाइबर का अच्छा स्रोत है, पाचन में सहायक करती है। कैंसर से भी लड़ती है और ब्रोकली जैसी गोभी तो बहुत सी बीमारियों से बचाती है। उन्होंने पत्ता गोभी के अलावा सभी गोभियों को प्रयोग करने की बात कही है, जो सेहत के लिए लाभ पहुंचाती हैं। -- डाक्टर रितिका गोभी के विषय में किसानों से भी चर्चा की गई। जिनके विचार निम्र हैं- गोभी उगाकर कम अपने परिवार का भरण पोषण कर लेते हैं तथा गोपी अच्छी पैदावार देती है। बाजार में भी बेची जा सकती है जिसके अच्छे भाव मिलते हैं। अधिकांश किसान गोभी को उगाते हैं जिसके तैयार होने में भी कम समय लगता है तथा खाने में भी स्वादिष्ट होती है। जिसे सलाद के रूप में तथा भोजन के रूप में, सब्जी के रूप में प्रयोग करते हैं। -- राम नरेश किसान लंबे समय से गोभियों का आ रही हूं तथा गोभी उगाकर उन्हें खुशी होती है। गोभी आसानी से उगाई जा सकती है। गोभी उगाने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती और आसानी से पैदावार देती है तथा सब्जी के रूप में बहुत आनंददायक सब्जी बनती है। यहां तक कि कोफ्ता, रायता, पराठे, कोरमा तथा अन्य विभिन्न सब्जियां गोभी से तैयार होती हैं। --- पवित्रा देवी महिला किसान क्या कहते हैं बागवानी अधिकारी- मनदीप सिंह डीएचओ रेवाड़ी बताते हैं कि सरकार द्वारा इस नकदी फसल के उत्पादन के लिए 15000 रुपये प्रति एकड़ अनुदान दिया जाता है बशर्ते कि उसने अपने खेत में ड्रिप सिंचाई, स्प्रिंकलर सिंचाई, मल्चिंग आदि लगा रखी हो। उन्हें यह राशि गोभी उगाने के लिए दी जाती है वहीं ड्रिप सिंचाई, मल्चिंग और स्प्रिंकलर पर 85 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाता है। यदि मुख्यमंत्री बागवानी योजना के तहत बीमा करवाया जाता है और फसल बर्बाद हो जाती है तो 30 हजार रुपये प्रति एकड़ रिस्क कवर दिया जाता है। गोभी बहुत आसानी से क्षेत्र में पैदा हो जाती है और गोपी उगाने से किसान अच्छी आमदनी ले सकता है। मनदीप यादव डीएचओ रेवाड़ी फोटो कैप्शन: डा. मंदीप यादव, डा. रितिका, किसान पवित्रा देवी, किसान रामनरेश।
नकदी सहित लाखों रुपये के जेवरात चोरी -पुलिस ने किया मामला दर्ज ********************************************** ****************************************************** *************************************************** स्रनीना की आवाज। गांव खैराना निवासी रोशनलाल नामक व्यक्ति के घर से अज्ञात चोर लाखें रुपये के जेवरात एवं नकदी चोरी कर ले गये। चोरी के समय घर पर कोई नहीं था। दौंगड़ा अहीर पुलिस चौकी में चोरी का मामला दर्ज करवाया है। रोशनलाल ने पुलिस को बताया कि 15 मार्च को सुबह वह खेत में जल्दी चला गया था तथा उसकी पत्नी मधुबाला भी सुबह करीब 9 बजे घर से खेत में चली गई। दोपहर पूर्व करीब 11 बजे घर आए घर का दरवाजा खुला हुआ था, कपड़े बाहर बिखरे पड़े थे, संदूक में रखे हुए गहने व नकदी गायब मिले। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। उन्होंने पुलिस में दी गई शिकायत में कहा कि अज्ञात चोर संदूक में रखे हुये 13500 रुपये की नकदी, दो चैन सोने की, दो अंगूठी सोने की, एक सोने का ओम, पांच जोड़ी सोने के टापस, एक जोड़ी सोने की झुमकी, 4 जोड़ी पाजेब चांदी के, एक चेन चांदी की, अंगूठी चांदी की, दो सिक्के चांदी के चोरी कर ले गए। अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से गांव करीरा में सात दिवसीय कैंप का किया गया शुभारंभ --प्राचार्य ने किया शुभारंभ ********************************************** ****************************************************** *************************************************** स्रनीना की आवाज। राजकीय महाविद्यालय कनीना, की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई के माध्यम से राजावाली बनी हनुमान मंदिर, ग्राम करीरा में सात दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया । राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी संदीप कुमार ककरालिया ने बताया कि ग्राम करीरा में 16 मार्च से 22 मार्च तक राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय कैंप चलेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डाक्टर सुरेंद्र सिंह यादव के माध्यम से किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े सभी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सेवा करना हमारा मौलिक कर्तव्य है। जिसका वर्णन भारतीय संविधान में किया गया है। देश को जब भी हमारी जरूरत हो तो हमें राष्ट्र के लिए योगदान देने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। और सेवा भाव से ही हम अपने राष्ट्र को उन्नति के पथ पर ला सकते हैं। गांव करीरा की सरपंच सपना यादव ने राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी विद्यार्थियों का ग्राम में पहुंचने पर हार्दिक स्वागत किया। मंदिर हनुमान मंदिर कमेटी के चीफ सेक्रेटरी हरिद्वार लाल ने कहां कि राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों को राष्ट्र सेवा में पूरा सहयोग ग्राम की तरफ से किया जाएगा। राष्ट्रीय सेवा योजना की महिला इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डा भारती यादव ने विद्यार्थियों को पर्यावरण की सुरक्षा और नियमित सफाई करने का संदेश दिया। ग्राम करीरा की ओर से जसवंत सिंह प्रधान, हरिद्वार सचिव, धर्मवीर प्रधान ,राजेश, गणपत राय आर्य पूर्व प्रधान, अजीत पूर्व प्रधान ,और महाविद्यालय कनीना की और से डा. कांता यादव, डा. अनीता, डा. सपना, डा. ज्योति, डा. नीनू डा. बलराज , यतेंद्र डा., डा. अजय ,डा. राहुल ,डा. संदीप इत्यादि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। फोटो कैप्शन 06: कँप को संबोधित करते हुए प्राचार्य।
उन्हाणी महाविद्यालय की छात्राएं रोजगार के विभिन्न क्षेत्रों के लिए चयनित --एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित ********************************************** ****************************************************** *************************************************** स्रनीना की आवाज। राजकीय कन्या महाविद्यालय उन्हाणी में एनआइआइटी फाउंडेशन की ओर से रोजगार मेला आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डा. विक्रम सिंह ने की। इस अवसर पर रोजगार के लिए चयनित समिति के रूप में मनोज कश्यप तथा प्रतिभा चौहान ने छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार दिलाने के लिए साक्षात्कार लिया। रोजगार मेला कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़- चढ़कर भाग लिया तथा विभिन्न क्षेत्रों के लिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रथम चरण में 40 छात्राओं का चयन किया गया तथा द्वितीय चरण के लिए 25 छात्राओं का चयन किया गया। उन्होंने एसबीआई, आईसीआई ,एक्सिस बैंक, टैक महेन्द्रा, टीसीए. ,पैंटालून आदि कम्पनियों के लिए महाविद्यालय की छात्राओं का चयन किया। इस से पहले भी महाविद्यालय की पाच छात्राओं ने गुरूग्राम में नियुक्त पत्र प्राप्त किया। प्राचार्य ने कार्यक्रम संयोजिका प्रो. कविता व प्रो सुषमा यादव का इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करवाने के लिए आभार व्यक्त किया तथा समय-समय पर छात्राओं को अधिकतम रोजगार अवसर उपलब्ध करवाने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करवाने के लिए प्रेरित करते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहा। फोटो कैप्शन 07: कालेज उन्हाणी में रोजगार मेले का नजारा।
कुमारी निशा यादव को मिली डाक्टरेट की उपाधि --वर्तमान में कंप्यूटर शिक्षिका है निशा ********************************************** ****************************************************** *************************************************** स्रनीना की आवाज। गुढ़ा गांव निवास हेडमास्टर राजकुमार राव की पुत्री निशा यादव को बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय रोहतक द्वारा डाक्टरेट कंप्यूटर विज्ञान की उपाधि से सम्मानित किया गया है। कुमारी निशा वर्तमान में केंद्रीय विद्यालय में बतौर प्रवक्ता कंप्यूटर विज्ञान के पद पर कार्यरत है। इनके पिताजी राजकुमार राव बतौर मुख्य अध्यापक राजकीय माध्यमिक विद्यालय पड़तल में कार्यरत है। उनकी इस उपलब्धि का श्रेय उनके माता-पिता को जाता है। इस उपलब्धि पर सूबेदार करण सिंह, बलवंत सरपंच, धर्मपाल सरपंच, डीएसपी जगदीश, डा. मुकेश सिंगला, गाइड डॉ. बनिता, बाबूलाल प्रधान, विनय कुमार अधीक्षक, विश्वेश्वर खंड शिक्षा अधिकारी कनीना, दिलबाग सिंह बीइइओ कनीना, पंकज राव, प्रशांत आइआइटीएन ने इस उपलब्धि पर बधाई दी। फोटो कैप्शन: निशा
ग्रामीणों का एक ही नारा कट बने हमारा, 370वें दिन जारी रहा धरना ---अनिश्चितकालीन धरने पर हैं किसान ********************************************** ****************************************************** *************************************************** स्रनीना की आवाज। राष्ट0ीय राजमार्ग 152डी पर सेहलंग -बाघोत के बीच कट के लिए अनिश्चितकालीन धरना जारी है। शनिवार को धरने की अध्यक्षता पूर्व सरपंच बेड़ा सिंह बाघोत ने की और उन्होंने बताया कि हमें राज्य सरकार और केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट को लेकर असमंजस में डाल रखा है। केंद्र सरकार के द्वारा कट की घोषणा करने के बाद संभावनायें थी कि सरकार ग्रामीणों की पीड़ा को समझेगी, राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर कट का काम शुरू न करने के कारण ग्रामीणों का केंद्र सरकार के प्रति रोष है। हम बार-बार राज्य सरकार और केंद्र सरकार को याद दिला रहे हैं कि राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट का काम जल्द शुरू किया जाए अन्यथा युवा वर्ग मैदान में उतर गया, तब राज्य सरकार और केंद्र सरकार को उन्हें संभालना मुश्किल हो जाएगा।। राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर कट न बनने के कारण युवा वर्ग को ज्यादा परेशानी हो रही है। नारनौल और चंडीगढ़ आने -जाने वालों के लिए दूरी ज्यादा पड़ती है और अधिक समय लगता है। जब तक कट का काम शुरू नहीं होगा, हमारा धरना जारी रहेगा। धरना संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय सिंह चेयरमैन ने बताया कि धरने को चलते 370 दिन हो गए है। बदलते मौसम के कारण ग्रामीण बीमार हो रहे हैं लेकिन अपनी बीमारी की परवाह न करते हुए उनका एक ही नारा, कट बने हमारा के साथ धरना स्थल पर बैठे हुए हैं । राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट बनने से इस क्षेत्र में विकास की झड़ी लग जाएगी। उद्योग धंधे स्थापित होंगे, व्यापार बढ़ेगा, शैक्षणिक संस्थाएं खुलेंगी, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और बाघेश्वर धाम पर्यटक स्थल होगा। इस मौके पर डी जी पी सुभाष यादव सेहलंग,पहलवान रणधीर सिंह, नरेंद्र शास्त्री, डॉक्टर लक्ष्मण सिंह, करण सिंह,सतपाल चेयरमैन, वेद प्रकाश, बाबूलाल, रामकिशन, सूबेदार हेमराज अत्रि, प्रधान कृष्ण कुमार, मास्टर विजय पाल, पूर्व सरपंच सतवीर सिंह, मास्टर विजय सिंह, सतीश, दाताराम, डा रामभक्त स्वामी, मुंशीराम, सुरेंद्र सिंह, राजेश, सतीश, प्यारेलाल, इंस्पेक्टर सतनारायण, रोशन लाल आर्य व गणमान्य लोग मौजूद थे। फोटो कैप्शन 05: कट की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण।
जागो वोटर, जागो मतदान करने से होता है अच्छे प्रत्याशी का चुनाव ********************************************** ****************************************************** *************************************************** स्रनीना की आवाज। लोकसभा चुनाव भविष्य में होने वाले हैं। चुनाव आयोग भी इस संबंध में यह कार्रवाई में जुटा हुआ है। समय समय पर नये वोटर कार्ड बनाए जा रहे हैं। जिनकी उम्र 18 वर्ष हो गई है उन्होंने अपने वोटर कार्ड बनवा लिये है। इस संबंध में राजेश शर्मा प्राध्यापक मतदाताओं को जागरुक करते हुए कहते हैं कि वोट जरूर बनवाना है, वोट बनवाने के लिए घर बैठे भी आनलाइन वोट बनवा सकते हैं। परंतु वोट बनवा लेने से ही काम पूरा नहीं होता वह डालना भी जरूरी होता है और अपने मनपसंद प्रत्याशी का चुनाव करना होता है। एक-एक वोट की कीमत अमूल्य होती है। ऐसे में वोट डालना जरूरी हो जाता है, वह डालकर हम परोक्ष रूप से अपनी सरकार को चलाते हैं। यदि वोट नहीं डालेंगे तो अपनी मनपसंद का नेता नहीं चुना जा सकता। परिणाम यह निकलता है कि चुना गया प्रत्याशी हमारी भावनाओं पर खरा नहीं उतर पाएगा। वोट डालने के लिए भी जरूर जाए, जिनके वोट नहीं बन पाए हैं वह अभी भी वोट बनवा सकते हैं। अपनी मनपसंद के प्रत्याशी को बिना किसी लोभ लालच के वोट देना चाहिए, जो हमारी मांगों को सत्ता में रहते हुए पूरा कर सके। हर एक वोट की कीमत होती है, वोट डालकर प्रत्याशी का चुनाव किया जाता है। यदि वह प्रत्याशी चुनाव जीत जाता है तो मन को खुशी होती है। चुनाव आयोग द्वारा घर के आसपास नजदीक पोलिंग बूथ बनता है, बनाए गये बूथ पर जाकर निर्धारित समय और तिथि पर ही वोट डालने चाहिए। वह डालते समय अपनी पसंद को ध्यान में रखना चाहिए और उसे वोट देना चाहिए। सभी नेता आपका वोट पाने के लिए आते हैं, जिसका निर्णय भी स्वयं करना होता है कि वह किसे पसंद करते हैं। फोटो कैप्शन: राजेश कुमार शर्मा प्राध्यापक
मेरा पहला वोट वोट की कीमत का वोट डालने के बाद ही पता लगता है ********************************************** ****************************************************** *************************************************** स्रनीना की आवाज। युवा वर्ग विशेष कर जिनके नए वोट बने हैं और पहली बार वोट डालेंगे प्रसन्नचित नजर आते हैं क्योंकि भविष्य में लोकसभा के चुनाव होने जा रहे हैं और जिन लोगों की उम्र 18 साल की हो गई और अभी तक वोट नहीं बनवाया है तो वोट बनवा सकता है। चुनाव आयोग समय-समय पर वोट बनवाने का समय निर्धारित करता है। उस अवधि में अपने वोट जरूर बनवा लेने चाहिए। वोटर कार्ड बनने के बाद वोट डालने का अधिकारी बन जाता है। वोट जब भी किसी प्रत्याशी को दिया जाए सोच समझ कर ही देना चाहिए क्योंकि सभी प्रत्याशी एक जैसे नहीं होते उनके गुण दोष जरूर जान ले। जिन लोगों की उम्र 18 साल हो चुकी वह अपना वोट बनवा सकता है। वोट बनवाकर उसका दुरुपयोग नहीं करना है। अभी तक उपयोग से काम लेना है। चुनाव हर 5 साल बाद आते इसलिए युवा वर्ग उत्साह होता है कि वे अपने वोट का पहली बार मतदान करेंगे। विवेक कुमार ने एमबीए कर ली है और निजी जाब करते हैं। वे चाहते हैं कि उनका पहला वोट जीत में जाए ताकि आने वाले समय में वह नेता उनकी मांगों को पूरा कर सके। उनका कहना है कि वोट जरूर डालने जाएंगे ताकि अपने मनपसंद का प्रत्याशी का चुनाव हो सकेगा। फोटो कैप्शन: विवेक कुमार
खाटू श्याम धाम में किए गए हैं बेहतर प्रबंध -हुडिय़ा जैतपुर में भी जुट रही है भारी भीड़ -खाटू श्याम से लौटकर कनीना संवाददाता- ********************************************** ****************************************************** *************************************************** स्रनीना की आवाज। खाटू श्याम धाम तथा हुडिय़ा जैतपुर में श्याम मेले के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं वहीं सारा माहौल श्याममय हो गया है। दोनों ही स्थान राजस्थान के हैं। दोनों स्थानों पर 20 मार्च को भारी भीड़ जुटेगी। दोनों ही स्थल राजस्थान में हैं तथा दोनों स्थानों पर कनीना के संवाददाता प्रबंध देखने पहुंचा। कनीना से 30 किमी दूर हुडिया जैतपुर तक पदयात्रा करने के बाद संवाददाता मुख्य खाटू धाम पहुंचा। इस बार लाखों लोगों के पहुंचने का अनुमान है। विगत वर्षों कोरोना की मार झेलने के बाद से मेले में अधिक भक्तजन पहुंचने लगे हैं। यूं तो हर शहर में खाटू श्याम की धूम मची है किंतु गली गली में लगाए गए श्याम भक्तों के लिए सेवा शिविर एवं श्याम भक्तों का आवागमन अब पूरे यौवन पर हैं। हरियाणा भर से भारी संख्या में भक्तजन खाटू, रिंगस, कांवट, श्रीमाधोपुर, नीम का थाना, कछेरा, डाबला आदि स्थानों पर अभी भी शिविर लगाकर भक्तों की सेवा कर रहे हैं जो मुख्य खाूटू धाम पहुंचते हैं तो करीब 160 किमी दूर कनीना से है। उधर कनीना, भोजावास, प्रतापुर होकर हुडिय़ा जैतपुर जाते वक्त भी भक्तों की सेवा में भारी जन समूह जुटा हुआ है वहीं पुलिस के व्यापक प्रबंध हैं। खाटू श्याम में जहां भक्तों के लिए हर प्रकार की खाने पीने, रहने तथा स्नान आदि की सुविधा उपलब्ध कराई गई है वहीं फास्ट फूड की ओर सभी कैंप चल रहे हैं। रिंगस से खाटू धाम तक करीब 17 किमी में जहां भक्तों की सबसे अधिक संख्या देखने को मिल रही है वहीं पेट के बल जाकर खाटू श्याम के दर्शन करने वाले भी भारी संख्या में हैं। छोटे बच्चे एवं महिलाओं की संख्या भी अधिक है जिनके हाथों में खाटू का निशान है। खाटू श्याम में सभी भक्तों की जुबान पर बस श्याम का नाम है। डीजे पर, नृत्य करते हुए सभी खाटू धाम की ओर बढ़ते ही जा रहे हैं। खाटू श्याम के दर्शन करके वे अपने को धन्य समझ रहे हैं। खाटू में नजारा देखकर ऐसा लगता है कि भक्तों में अपार आस्था है। विभिन्न गांवों एवं शहरों से दल के रूप में भक्त निजामपुर की ओर चले जा रहे हैं जहां से रेलवे ट्रैक के साथ साथ भारी भीड़ भक्तों की चली जा रही है। हाथों में डंडे पर खाटू का निशान लेकर मुख से जयकारे लगाते हुए बस आगे की ओर बढ़ रहे हैं। मुख्य धाम खाटू मंदिर को सजाया गया है तथा भक्तों को आने जाने के लिए पुलिस प्रबंध किया गया है। रिंगस से खाटू तक 17 किमी मार्ग पर भारी संख्या में भक्त बिना चप्पल जूतों के साथ तो कुछ पेट के बल चले जा रहे हैं। 17 किमी दूरी में डाली गई कार्पेट बिछाई जा रही है वहीं भक्त विभिन्न प्रकार के बड़े छोटे निशान लेकर दौड़े चले जा रहे हैं। महिलाओं की संख्या बहुत अधिक है। 20 मार्च को यहां भारी भीड़ जुटेगी। यही हालात हुडिय़ा जैतपुर के हैं जहां निजी स्कूलों के स्कूली बच्चे भी सेवा करते देखे गये वहीं शिक्षक भी सेवा दे रहे हैं। खाटू श्याम में प्रमुख दर्शनीय स्थल खाटू श्याम की प्रतिमा हे। कुछ वर्ष पहले यह मंदिर में रखी थी जिसके चलते दर्शन कर पाना कठिन होता था किंतु अब मंदिर के सामने का भाग हटा देने के बाद भक्तजन प्रतिमा के सामने से गुजरते हैं और दर्शन कर पाना आसान हो गया है। भक्तों की भीड़ अब बढऩे लगी है कई लाख भक्त पहुंचते हैं। कभी फोटो लेने पर सख्त पाबंदी होती थी किंतु अब फोटो लने के लिए प्रतिबंध कम ही देखने को मिला। फोटो कैप्शन 01: खाटू श्याम जाते हुए भक्त 02: खाटू धाम में रखी खाटू श्याम की प्रतिमा 03: खाटू श्याम जैतपुर का नजारा
लड़की हुई गुम, दो लोगों पर बहला फुसला कर छुपाने का आरोप -पुलिस जुटी है जांच में ********************************************** ****************************************************** *************************************************** स्रनीना की आवाज। कनीना उप मंडल से एक लड़की गुम हो गई। लड़की के पिता ने दो लोगों पर उसे कहीं छ़पाने का आरोप लगाया है। लड़की के पिता ने पुलिस में कहा है कि 19 वर्षीय उनकी लड़की गुरुवार की रात को खाना खाकर सोई थी। सुबह होने पर लड़की घर से गायब मिली। तलाश करने पर कहीं भी नहंी मिली। उन्होंने यस तथा रीतीन पर बहला फुसलाकर कहीं ले जाने का आरोप लगाया है। साथ में उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द उनकी लड़की की तलाश की जाए तथा बरामद की जाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भैंसों को रास्ते में बांध देने से मुश्किल होता है गुजरना, आफत -संकीर्ण गली में बांधी जाती कई भैंस ********************************************** ****************************************************** *************************************************** स्रनीना की आवाज। यूं तो कनीना की गलियां लगभग पक्की है परंतु जब कोई गली संकीर्ण हो तथा गली के बीच बंधी हो तो फिर आने जाने वालों के लिए दिक्कत देती हैं। ऐसी गली भैंसोंवाली गली नाम से प्रसिद्ध हो और उसमें कहीं किरायेदार के छकड़े कहीं मोटरसाइकिल तो कहीं मोड़ तोड़ हैं। मोलडऩाथ आश्रम के पास एक गली दस फीट चौड़ी हैं किंतु बस स्टैंड जाने का प्रमुख मार्ग है। इस गली में दोनों तरफ साधन खड़े रहते हैं तथा भैंस बंधी होती हैं जो आने जाने वालों को गंदगी देती रहती हैं। सुबह सवेरे कर्मियों एवं दुकानदारों का उधर से आना जाना होता है या फिर मोलडऩाथ एवं दूसरे धार्मिक स्थलों पर लोग आते जाते हैं उधर इन भैंसों के गोबर पड़े होते हैं या फिर इन भैंसों को नहलाकर खड़ा कर देते हैं जो छींटे मार मारकर आने जाने वालों के कपड़े एवं सामान को गंदा कर देती हैं। ये गली में बंधी भैंस मल मूत्र से आने जाने वालों के चेहरे तथा कपड़ों को खराब करती रहती है। यदि कोई इनके मालिक को कहे तो समझो सामत आ जाती है। ऐसे में कोई बोलने वाला नजर नहीं आता। दिनभर ये भैंस से गोबर और मल मूत्र से गली को गंदा कर रही हैं। आवागमन में बड़ी दिक्कत आती है किंतु बस स्टैंड जाने के लिए इस गली का प्रयोग करना मजबूरी है। लोग बेहद परेशान है किंतु कुछ कह नहीं सकते। नगर पालिका के पूर्व प्रधान सतीश जेलदार ने इस प्रकार के लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही थी किंतु उनका कार्यकाल पूरा हो गया। लोगों का कहना है कि गली में भैंस बांधना ठीक नहीं और उस पर वो गंदगी करें तो और भी दिक्कत आती है। फोटो कैप्शन 04: गली में बंधी भैंसें एवं पीछे खड़ा छकड़ा।
Friday, March 15, 2024
लड़की हुई गुम, दो लोगों पर बहला फुसला कर छुपाने का आरोप -पुलिस जुटी है जांच में ********************************************************* ************************************************************ *********************************************************** कनीना की आवाज। कनीना उप मंडल से एक लड़की गुम हो गई। लड़की के पिता ने दो लोगों पर उसे कहीं छ़पाने का आरोप लगाया है। लड़की के पिता ने पुलिस में कहा है कि 19 वर्षीय उनकी लड़की गुरुवार की रात को खाना खाकर सोई थी। सुबह होने पर लड़की घर से गायब मिली। तलाश करने पर कहीं भी नहंी मिली। उन्होंने यस तथा रीतीन पर बहला फुसलाकर कहीं ले जाने का आरोप लगाया है। साथ में उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द उनकी लड़की की तलाश की जाए तथा बरामद की जाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राजपूत बिरादरी को मंत्रिमंडल में किया जाए शामिल -दो विधायकों को मंत्रिमंडल में लेने की मांग ********************************************************* ************************************************************ *********************************************************** कनीना की आवाज। राजपूत बिरादरी के दोनों विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाए। यह मांग राजपूत सभा के संरक्षक ठाकुर रतन सिंह तंवर सहित दर्जनों राजपूत लोगों ने भाजपा हाई कमान व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मांग करते हुए कहा हैकि राजपूत बिरादरी के दो विधायक हैं दोनों को को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाए ताकि राजपूत बिरादरी को पूरा सम्मान मिल सके। उन्होंने कहा कि राजपूत बिरादरी ने हमेशा 36 बिरादरी का सम्मान किया लेकिन राजपूत बिरादरी को कभी भी सम्मान नहीं प्राप्त हुआ। इसलिए राजपूत बिरादरी के लोग भाजपा हाई कमान व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मांग करते हैं की राजपूत बिरादरी के दोनों विधायकों को हरियाणा में कैबिनेट मंत्री बनाया जाए।
आइए मिलते हैं कनीना की भैंस वाली गली से -संकीर्ण गली में बांधी जाती कई भैंस ********************************************************* ************************************************************ *********************************************************** कनीना की आवाज। यूं तो कनीना की गलियां लगभग पक्की है परंतु जब कोई गली संकीर्ण हो तथा गली के बीच बंधी हो तो फिर आने जाने वालों के लिए दिक्कत देती हैं। ऐसी गली भैंसोंवाली गली नाम से प्रसिद्ध हो और उसमें कहीं किरायेदार के छकड़े कहीं मोटरसाइकिल तो कहीं मोड़ तोड़ हैं। मोलडऩाथ आश्रम के पास एक गली दस फीट चौड़ी हैं किंतु बस स्टैंड जाने का प्रमुख मार्ग है। इस गली में दोनों तरफ साधन खड़े रहते हैं तथा भैंस बंधी होती हैं जो आने जाने वालों को गंदगी देती रहती हैं। सुबह सवेरे कर्मियों एवं दुकानदारों का उधर से आना जाना होता है या फिर मोलडऩाथ एवं दूसरे धार्मिक स्थलों पर लोग आते जाते हैं उधर इन भैंसों के गोबर पड़े होते हैं या फिर इन भैंसों को नहलाकर खड़ा कर देते हैं जो छींटे मार मारकर आने जाने वालों के कपड़े एवं सामान को गंदा कर देती हैं। ये गली में बंधी भैंस मल मूत्र से आने जाने वालों के चेहरे तथा कपड़ों को खराब करती रहती है। यदि कोई इनके मालिक को कहे तो समझो सामत आ जाती है। ऐसे में कोई बोलने वाला नजर नहीं आता। दिनभर ये भैंस से गोबर और मल मूत्र से गली को गंदा कर रही हैं। आवागमन में बड़ी दिक्कत आती है किंतु बस स्टैंड जाने के लिए इस गली का प्रयोग करना मजबूरी है। लोग बेहद परेशान है किंतु कुछ कह नहीं सकते। नगर पालिका के पूर्व प्रधान सतीश जेलदार ने इस प्रकार के लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही थी किंतु उनका कार्यकाल पूरा हो गया। लोगों का कहना है कि गली में भैंस बांधना ठीक नहीं और उस पर वो गंदगी करें तो और भी दिक्कत आती है। फोटो कैप्शन 07: गली में बंधी भैंसें एवं पीछे खड़ा छकड़ा।
राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस -16 मार्च हर साल किया जाता है राष्ट्रीय टीकाकरण ********************************************************* ************************************************************ *********************************************************** कनीना की आवाज। टीकाकरण कई गंभीर बीमारियों से इंसान को बचाता है। वैक्सीन के महत्व को समझने के लिए 16 मार्च को वैक्सीनेशन डे मनाया जाता है। आसपास अनेकों सूक्ष्म जीव घूमते रहते हैं जिनकी चपेट में आने से बीमारी लग जाती है। ऐसे में वैक्सीनेशन की मदद से संक्रामक बीमारियों से सुरक्षित रह पाते हैं। यह दवाइयां गंभीर बीमारियों से बचाती है। इस दिन की शुरुआत 1995 में हुई थी। 16 मार्च को सबसे पहले भारत में पोलियो वैक्सीन पिलाई थी और इसी दिन पोलियो मुक्त बनाने का के उद्देश्य से पल्स पोलिया अभियान की शुरुआत की। बाद में 2014 में भारत को पोलियो मुक्त घोषित कर दिया गया। अक्सर समझा जाता है कि टीका सिर्फ बच्चों के लिए होता है लेकिन ऐसा नहीं है, टीकाकरण हर उम्र के लोगों के लिए किया जाता है। बीमारियों को रोकने का एक प्रभावी इलाज टीकाकरण है। हर साल लाखों लोगों की जान टीकाकरण से बचाए जा सकते हैं। इस संबंध में डा. धर्मेंद्र यादव बताती है कि संक्रामक रोगों से सुरक्षा सार्वजनिक स्वास्थ्य को सुधार और बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर के टीकाकरण चलाया जाता है। टीकाकरण से भविष्य में होने वाली बीमारियों से बचा सकता है। भारत में कोविड-19 बीमारी के खिलाफ दुनिया में सबसे बड़ा टीकाकरण चला था। बीसीजी का टीका वर्षों पहले आया था तत्पश्चात टाइफाइड डीपीटी के टीके इस अभियान में शामिल किए गए। 1985 में संशोधित करके इसका नाम बदलकर यूपीआई कर दिया गया जिसका अर्थ है यूनिवर्सल इम्यूनाइजेशन प्रोग्राम। आज के दिन इसका महत्व बढ़ता ही जा रहा है। टीकाकरण जरूर करवाना चाहिए ताकि रोगों से बचा जा सके। डा धर्मेंद्र का कहना है कि अब पेंटावेलेंट का टीका आ चुका आ चुका है जोक पांच बीमारियों से बचाता है। फोटो कैप्शन: डा. धर्मेंद्र यादव
खाटू श्याम धाम में किए गए हैं बेहतर प्रबंध -हुडिय़ा जैतपुर में भी जुट रही है भारी भीड़ -खाटू श्याम से लौटकर कनीना संवाददाता- ********************************************************* ************************************************************ *********************************************************** कनीना की आवाज। खाटू श्याम धाम तथा हुडिय़ा जैतपुर में श्याम मेले के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं वहीं सारा माहौल श्याममय हो गया है। दोनों ही स्थान राजस्थान के हैं। दोनों स्थानों पर 20 मार्च को भारी भीड़ जुटेगी। दोनों ही स्थल राजस्थान में हैं तथा दोनों स्थानों पर कनीना के संवाददाता प्रबंध देखने पहुंचा। कनीना से 30 किमी दूर हुडिया जैतपुर तक पदयात्रा करने के बाद संवाददाता मुख्य खाटू धाम पहुंचा। इस बार लाखों लोगों के पहुंचने का अनुमान है। विगत वर्षों कोरोना की मार झेलने के बाद से मेले में अधिक भक्तजन पहुंचने लगे हैं। यूं तो हर शहर में खाटू श्याम की धूम मची है किंतु गली गली में लगाए गए श्याम भक्तों के लिए सेवा शिविर एवं श्याम भक्तों का आवागमन अब पूरे यौवन पर हैं। हरियाणा भर से भारी संख्या में भक्तजन खाटू, रिंगस, कांवट, श्रीमाधोपुर, नीम का थाना, कछेरा, डाबला आदि स्थानों पर अभी भी शिविर लगाकर भक्तों की सेवा कर रहे हैं जो मुख्य खाूटू धाम पहुंचते हैं तो करीब 160 किमी दूर कनीना से है। उधर कनीना, भोजावास, प्रतापुर होकर हुडिय़ा जैतपुर जाते वक्त भी भक्तों की सेवा में भारी जन समूह जुटा हुआ है वहीं पुलिस के व्यापक प्रबंध हैं। खाटू श्याम में जहां भक्तों के लिए हर प्रकार की खाने पीने, रहने तथा स्नान आदि की सुविधा उपलब्ध कराई गई है वहीं फास्ट फूड की ओर सभी कैंप चल रहे हैं। रिंगस से खाटू धाम तक करीब 17 किमी में जहां भक्तों की सबसे अधिक संख्या देखने को मिल रही है वहीं पेट के बल जाकर खाटू श्याम के दर्शन करने वाले भी भारी संख्या में हैं। छोटे बच्चे एवं महिलाओं की संख्या भी अधिक है जिनके हाथों में खाटू का निशान है। खाटू श्याम में सभी भक्तों की जुबान पर बस श्याम का नाम है। डीजे पर, नृत्य करते हुए सभी खाटू धाम की ओर बढ़ते ही जा रहे हैं। खाटू श्याम के दर्शन करके वे अपने को धन्य समझ रहे हैं। खाटू में नजारा देखकर ऐसा लगता है कि भक्तों में अपार आस्था है। विभिन्न गांवों एवं शहरों से दल के रूप में भक्त निजामपुर की ओर चले जा रहे हैं जहां से रेलवे ट्रैक के साथ साथ भारी भीड़ भक्तों की चली जा रही है। हाथों में डंडे पर खाटू का निशान लेकर मुख से जयकारे लगाते हुए बस आगे की ओर बढ़ रहे हैं। मुख्य धाम खाटू मंदिर को सजाया गया है तथा भक्तों को आने जाने के लिए पुलिस प्रबंध किया गया है। रिंगस से खाटू तक 17 किमी मार्ग पर भारी संख्या में भक्त बिना चप्पल जूतों के साथ तो कुछ पेट के बल चले जा रहे हैं। 17 किमी दूरी में डाली गई कार्पेट बिछाई जा रही है वहीं भक्त विभिन्न प्रकार के बड़े छोटे निशान लेकर दौड़े चले जा रहे हैं। महिलाओं की संख्या बहुत अधिक है। 20 मार्च को यहां भारी भीड़ जुटेगी। यही हालात हुडिय़ा जैतपुर के हैं जहां निजी स्कूलों के स्कूली बच्चे भी सेवा करते देखे गये वहीं शिक्षक भी सेवा दे रहे हैं। खाटू श्याम में प्रमुख दर्शनीय स्थल खाटू श्याम की प्रतिमा हे। कुछ वर्ष पहले यह मंदिर में रखी थी जिसके चलते दर्शन कर पाना कठिन होता था किंतु अब मंदिर के सामने का भाग हटा देने के बाद भक्तजन प्रतिमा के सामने से गुजरते हैं और दर्शन कर पाना आसान हो गया है। भक्तों की भीड़ अब बढऩे लगी है कई लाख भक्त पहुंचते हैं। कभी फोटो लेने पर सख्त पाबंदी होती थी किंतु अब फोटो लने के लिए प्रतिबंध कम ही देखने को मिला। फोटो कैप्शन 5: खाटू श्याम जाते हुए भक्त 6: खाटू धाम में रखी खाटू श्याम की प्रतिमा
कट को लेकर ग्रामीणों का केंद्र सरकार के प्रति आक्रोश, 369वें दिन जारी रहा धरना -अनिश्चितकालीन धरने पर हैं किसान ********************************************************* ************************************************************ *********************************************************** कनीना की आवाज। राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर सेहलंग -बाघोत के बीच कट के लिए ग्रामीणों का धरना जारी है। शुक्रवार को धरने की अध्यक्षता बाबूलाल सेहलंग ने की और उन्होंने बताया कि हमें धरना स्थल पर यह प्रतिज्ञा ले रखी है जब तक केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच चढऩे और उतरने का मार्ग नहीं बन जाता है तब तक हम यहीं पर अडिग रहेंगे। हमारी जायज मांग है, इस क्षेत्र के ग्रामीणों को कट की जरूरत है, पिछड़ा क्षेत्र है, इस इलाके का विकास तभी होगा जब यह राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी के साथ कनेक्ट हो जाएगा। केंद्र सरकार किसानों की पीड़ा को समझे और जल्द से जल्द इसका निदान किया जाए। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार ग्रामीणों की मांग को अनदेखा कर रही है। केंद्र सरकार के प्रति ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है, यदि केंद्र सरकार के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट का काम जल्द शुरू नहीं किया गया, तब इस क्षेत्र के 40 गांव राज्य सरकार और केंद्र सरकार का विरोध करेंगे। धरना संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय सिंह चेयरमैन ने बताया कि धरने को चलते 369 दिन हो गए है। केंद्र सरकार के वायदे के अनुसार हम धरना स्थल पर बैठे हुए हैं, राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर कट की घोषणा, उसके बाद आश्वासन दिया गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट का काम जल्द शुरू हो जाएगा, अब तक धरातल पर कट का काम शुरू नहीं किया गया है। इस मौके पर पहलवान रणधीर सिंह, पूर्व सरपंच बेड़ा सिंह, सरपंच हरिओम पोता, नाथूराम नंबरदार, वेद प्रकाश, रामकिशन, सूबेदार हेमराज अत्रि, प्रधान कृष्ण कुमार, मास्टर विजय पाल,आचार्य मक्खन लाल, पूर्व सरपंच सतवीर सिंह, मास्टर विजय सिंह, प्रधान तेज सिंह, सतीश, दाताराम, सतपाल चेयरमैन, डा. रामभक्त स्वामी, मुंशीराम, ओम प्रकाश, प्यारेलाल, सतीश, इंस्पेक्टर सतनारायण, अशोक, प्यारेलाल, रोशन लाल आर्य व गणमान्य लोग मौजूद थे। फोटो कैप्शन 02: कट की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसान
मार पिटाई का मामला दर्ज -ईंधन काटने गई महिला से मारपीट ********************************************************* ************************************************************ *********************************************************** कनीना की आवाज। कनीना उप-मंडल के गांव करीरा की एक महिला ने दो लोगों पर मार पिटाई का मामला दर्ज करवाया है। कनीना पुलिस में ओमलता ने कहा कि वह घरेलू कार्य करती और उसका पति कंपनी में बाहर काम पर जाता है। वह अपने सास- ससुर के साथ रहती है। गुरुवार को जब वह खेत से लड़कियां काटने के लिए गई हुई थी तभी लकड़ी काटते वक्त उसका जेठ मनोज व महेंद्र वहां गए। उन्होंने रास्ता रोका और लड़कियां काटने से मना किया। जब महिला ने कहा कि खेत हमारा है, अपने खेत से लड़कियां कट रही हूं तो मनोज एवं धर्मेंद्र ने कहा इस खेत को लेकर विवाद है। ऐसा करने पर मनोज और महेंद्र गालियां देनी शुरू कर दी और मार पिटाई की। तब बचाओ बचाओ का शोर मचाया तो उसका ससुर रामपत तथा सास पतासी देवी खेत में आ गए। उनके साथ भी मनोज और महेंद्र ने मार पिटाई की ,साथ में जाते-जाते जान से मारने की धमकी दे गए। कनीना पुलिस ने मनोज और महेंद्र के विरुद्ध करवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।
मेरा पहला वोट वोट डालने का आनंद पहले से अनुभव कर रहा है युवा ********************************************************* ************************************************************ *********************************************************** कनीना की आवाज। बहुत से युवापहली बार वोट डालेंगे। उर्वशी फैशन डिजाइन का काम कर रही है। उन्होंने अपना मतदाता पहचान पत्र बनवा लिया है तथा आने वाले लोकसभा चुनाव अपना मत डालेगी। उनका कहना है की पहली बार उन्हें यह मौका मिला है और अपने हाथ से वोट डालने से नहीं चूकेगी क्योंकि उन्हें इच्छा है कि अपनी पसंद का उ मीदवार चुने। जो सरकार में भागीदारी निभाएं और बेहतर कार्य कर सके। चुनाव आयोग ने उनका मतदाता पहचानपत्र बनाया है जिसके तहत जिनकी उम्र 18 साल हो गई है वह अपना वोट बनवा सकता है। जिसके तहत उन्होंने वोट बनवाया और अब आने वाले चुनावों में मतदान के लिए तैयार है। प्रत्याशी परोक्ष से अपनी भागीदारी निभाएगा और सरकार में रहकर बेहतर कार्य करेगा। युवाओं के लिए बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाएगा। उन्हें विश्वास है कि उनका वोट से जो प्रत्याशी चुनाव जीतेगा वह सत्ता में अच्छा कार्य करेगा, जनहित के कार्य करेगा। उनका कहना कि सभी को वोट जरूर डालना चाहिए और सभी को वोट भी बनवाना चाहिए। फोटो कैप्शन: उर्वशी
जागो वोटर जागो सभी को वोट जरूर डालने चाहिए ********************************************************* ************************************************************ *********************************************************** कनीना की आवाज। बूचावास निवास सुरेश कुमारी पढ़ी-लिखी गृहिणी है तथा स्नातक स्तर की परीक्षा पास कर चुकी है। उनका कहना है कि वोट जरूर डालना चाहिए। वोट डालने का अधिकार चुनाव आयोग ने दिया हुआ है। वोट से अपनी मनपसंद प्रत्याशी का चुनाव कर सकते हैं। यदि वोट डालने ही नहीं जाएंगे तो मनपसंद का प्रत्याशी चुनाव नहीं जीत पाएगा जिसके चलते उनकी नापसंद का प्रत्याशी सत्ता में भूमिका निभाएगा। ऐसे में अपनी पसंद के प्रत्याशी का चुनाव करने के लिए तथा परोक्ष रूप से सरकार में भागीदारी निभाने के लिए वोट डालना जरूरी है। उनका कहना है कि चुनाव आयोग समय-समय पर वोट बनाने का कार्य करता है और ऐसे समय वोट जरूर बनवा लेना चाहिए। वोट बनवाना ही नहीं वोट डालना भी जरूरी बन जाता है। वोट डालते समय किसी के बहकावे में नहीं आना चाहिए अभी तो अपने मनपसंद के नेता का चुनाव किया जा सकता है और मनपसंद का नेता चुनाव करने में वोटिंग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है जब भविष्य में सरकार में अपनी भूमिका निभाते । यदि हम नापसंद का और अच्छे नेता का चुनाव नहीं करेंगे तो वह सरकार में रहकर अच्छे कार्य नहीं करेगा। ऐसे में अच्छे कार्य करवाने के लिए बेहतर नेता का चुनाव करना चाहिए। फोटो कैप्शन: सुदेश कुमारी
अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में यूरो स्कूल ने लहराया परचम -90 बच्चे हुये क्वालिफाइड ********************************************************* ************************************************************ *********************************************************** कनीना की आवाज। यूरो स्कूल कनीना ने हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी अखिल भारतीय सैनिक प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 90 विद्यार्थियों ने क्वालिफाई किया है। शाखा कनीना से सैनिक स्कूल में कक्षा 9 वी प्रवेश हेतु 34 और कक्षा छठी में 56 विद्यार्थियों ने क्वालिफाई कर अपने स्कूल व अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्राचार्य सुनील यादव ने बताया की यूरो ग्रुप के 284 विद्यार्थियों ने इस परीक्षा को क्वालिफाई किया है। इस शानदार उपलब्धि पर यूरो ग्रुप आफ स्कूल के चेयरमैन सत्यवीर यादव, निर्देशक नितिन यादव, स्वाति यादव व प्राचार्य सुनील यादव ने क्वालिफाई हुए सभी विद्यार्थियों को व उनको मार्गदर्शित करने वाले सभी अध्यापक वर्ग को एवं अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यूरो स्कूल बच्चों की प्रतिभा को निखार ने का इस क्षेत्र का एक मात्र ऐसा संस्थान है जहां पर हर बार सैनिक व मिलिट्री स्कूल में अनेक बच्चों का दाखिला होता है। प्राचार्य महोदय ने अध्यापकों की मेहनत को तहेदिल से सैल्यूट किया जिनके मार्गदर्शन से इतनी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में सफलता प्राप्त की। यह एक अतुलनीय परिणाम है। हमारा उद्देश्य बच्चों की प्रतिभाओं को निखार कर ग्लोबल लीडर बनाना है। उन्होंने कहा कि कई विषयों में बच्चों के 100 अंक यह दर्शाते हैं कि बच्चों व अध्यापकों ने पूर्ण समर्पण भाव से अपने लक्ष्य की और कदम बढ़ाए हैं। हम सभी अभिभावकों, बच्चों एवं अध्यापकों को हार्दिक बधाई देते हैं। इस शुभावसर पर उप प्राचार्या मंजू यादव, को-र्डिनेटर संजू यादव, तनु गुप्ता, सुमन यादव, बिरेन्द्र सिहं एवं समस्त अध्यापकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। फोटो कैप्शन 01: यूरो स्कूल के क्वालिफाई विद्यार्थी।
अकादमी के 23 में से 21 बच्चों ने सैनिक स्कूल में पाई सफलता -दीपक चौधरी रहे मुख्य अतिथि ********************************************************* ************************************************************ *********************************************************** कनीना की आवाज। कनीना की एक एकेडमी कनीना में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसकी जानकारी मुख्य अतिथि बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष दीपक चौधरी मुख्य अतिथि की। सैनिक स्कूल और मिलिट्री स्कूल में सफलता प्राप्त करने वाले छात्रों को पगड़ी और फूल माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एकेडमी के चेयरमैन महेंद्र सिंह ने बताया कि इसी साल एकेडमी के एक छात्र अर्पित ने मिलिट्री स्कूल की मेरिट में भी अपना स्थान बनाया। उन्हें बताया गया है कि इस साल भी एकेडमी के 23 में से 21 बच्चों ने सैनिक स्कूल में सफलता प्राप्त की है। इस सम्मान समारोह में अकादमी के निदेशक अजय कुमार ,सुनील राव ककरालिया एवं अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। फोटो कैप्शन 04: कनीना की अकादमी के सैनिक स्कूल में चयनित विद्यार्थी।
Thursday, March 14, 2024
नारनौल के डॉ जितेन्द्र बने स्टेट अवॉर्डी शिक्षक एसोसिएशन के राज्य उप प्रधान --अपनी मांगों को लेकर चलेगा एक अभियान ********************************************************************* ************************************************************************ ************************************************************************ कनीना की आवाज। स्टेट अवॉर्डी शिक्षक एसोसिएशन हरियाणा की राज्य स्तरीय बैठक शिक्षा सदन पंचकूला में राज्य अवॉर्डी बीईओ राजेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में नई राज्य कार्यकरिणी के गठन हेतु चुनाव अधिकारी हिसार के अशोक वशिष्ट ने बताया कि पूर्व कार्यकरिणी को भंग कर दिया गया है। इसके बाद पूर्व कार्यकरिणी की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई तथा बैठक में सभी ने संगठन के पूर्व प्रधान नरेंद्र दुहन के कार्यों को सराहा तथा उन्हें मुख्य संरक्षक का पद पर चुना गया ताकि उनके अनुभव का लाभ संगठन को मिलता रहे। इसके बाद सर्वसम्मति से राज्य प्रघान के पद हेतु रेवाड़ी से राजेन्द्र शर्मा बीईओ नाहड़ का चुनाव किया गया। जिसके साथ राज्य कार्यकारणी के अन्य पदों पर राज्य प्रधान ने सभी की सलाह सर्वसम्मति से चयन किया गया जिसमे जि़ला महेन्द्रगढ़ से डॉ जितेन्द्र भारद्वाज को राज्य उप प्रधान बनाया गया। डॉ जितेन्द्र भारद्वाज को वर्ष 2022 के लिए राज्य शिक्षक पुरस्कार मिला था। वर्तमान में डॉ जितेन्द्र भारद्वाज रजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांवी में अंग्रेज़ी प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं। इस अवसर पर स्टेट अवार्ड शिक्षक संघ के जिला प्रधान वीरेंद्र सिंह होशियार सिंह, प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय शर्मा , भीमसेन शर्मा , नरोत्तम सोनी, प्रमिला जांगड़ा सहित अनेक शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी। राज्य उप प्रधान डॉ जितेन्द्र ने कहा कि राज्य शिक्षक पुरस्कार से पुरस्कृत शिक्षकों की हितों के लिए संघर्ष करना ही उनकी प्र्थमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही सरकार से मिलकर अतिरिक्त वेतन वृद्धि 2 वर्ष का सेवा विस्तार एवं ट्रांसफर पॉलिसी में पांच अंक की प्राथमिकता को बहाल करवाया जाएगा।
राज्य शिक्षक अवॉर्डी एसोसिएशन ने सेकेंडरी शिक्षा निदेशक से की मुलाकात वर्ष 2020 की पॉलिसी से पूर्व दिए जाने वाले सम्मान को बहाल करने की मांग ********************************************************************* ************************************************************************ ************************************************************************ कनीना की आवाज। राज्य शिक्षक अवॉर्डी एसोसिएशन हरियाणा का एक प्रतिनिधि मंडल राज्य अवॉर्डी शिक्षकों के की मांगों को लेकर नवनियुक्त राज्य प्रधान राजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में महानिदेशक सेकेंडरी शिक्षा जितेंद्र कुमार से पंचकूला स्थित शिक्षा सदन में उनके कार्यालय में मिला। प्रतिनिधिमंदल में शामिल जिला महेंद्रगढ के राज्य शिक्षक अवॉर्डी और संगठन के राज्य उप प्रधान डॉ जितेन्द्र भारद्वाज ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि गत दिवस पंचकुला स्थित शिक्षा सदन में एसोशियेशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया । इसके बाद अवॉर्डी एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल अपनी प्रमुख मांगो को लेकर सेकेंडरी शिक्षा निदेशक जितेंद्र कुमार से मिला। उन्होंने बताया कि बहुत ही स्वागत वातावरण में निदेशक महोदय ने सकारात्मक रूप से प्रमुख मांगों को सुना एवं समझा राज्य प्रधान बीईओ राजेन्द्र शर्मा ने सरकार से राज्य शिक्षक पुरस्कार से पुरस्कृत शिक्षकों को वर्ष 2020 की नई पॉलिसी से पूर्व मिलने वाले सभी लाभ पूर्व की भांति बहाल किए जाने का अनुरोध किया। जिसमे उन्होंने कहा कि अग्रिम के स्थान पर दो अतिरिक्त वेतन वृद्धि, 2 वर्ष का सेवा विस्तार प्रमुख बताया। इसके साथ उन्होंने अवॉर्डी शिक्षकों को ट्रांसफर पॉलिसी में पांच अंक की प्राथमिकता पुन: प्रदान करने का भी अनुरोध किया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रधान महिला इंदिरा सांगवान हिसार से अशोक वशिष्ठ जींद से विक्रम मलिक कुरुक्षेत्र से डॉक्टर प्रमोद कुमार सहित समस्त राज्य कार्यकारिणी के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
विश्व संपर्क दिवस -15 मार्च --आज भी याद करते हैं अेलीपैथी को लोग ********************************************************************* ************************************************************************ ************************************************************************ कनीना की आवाज। विश्व संपर्क दिवस उन तरीकों में से एक है, जिनसे 1950 के दशक में लोगों के एक समूह ने जीवन से संपर्क बनाने की कोशिश की थी। 1953 में स्थापित, विश्व संपर्क दिवस वह समय था जब लोगों को टेलीपैथी के माध्यम से उनके साथ संवाद करने का प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता था। प्राचीन समय मे संपर्क के साधन बहुत पर्याप्त होते थे। लोगों को सीमित साधनों से ही आपस में संपर्क स्थापित करना पड़ता था। प्राचीन काल में टेलीपैथी भी उपयोगी थी। बिना किसी आधार या यंत्र के अपने विचारों को दूसरे के पास पहुंचाना, दूसरों के विचार समझ लेना या किसी घटना का पहले से अहसास हो जाने को टेलीपैथी कहा गया है। टेलीपैथी उस प्रक्रिया को कहा जाता है जिसके जरिए बिना किसी भौतिक माध्यम की सहायता के एक इंसान दूसरे व्यक्ति के मस्तिष्क को पढऩे अथवा उसे अपने विचारों से अवगत कराने में कामयाब होता है। आधुनिक तरीके के अनुसार ध्यान से देखने और सुनने की क्षमता बढ़ाएंगे तो सामने वाले के मन की आवाज भी सुनाई देगी। आधुनिक युग में नवाचार के चलते संपर्क स्थापित करने के लिए बहुत सारी पद्धतियां एवं साधन उपलब्ध होने लग गए हैं जिसमें वर्तमान में ईमेल, टेलीफोन और इंटरनेट इत्यादि शामिल है। फोटो कैप्शन: काउंसलर पिंकी यादव
सैनिक स्कूल प्रतियोगी परीक्षा में एसडी के 98 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण -एसडी स्कूल का परिणाम बेहतर ********************************************************************* ************************************************************************ ************************************************************************ कनीना की आवाज। नेशनल टेस्टिंग ऐंजेसी द्वारा संचालित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल परीक्षा में एसडी विद्यालय ककराला के 98 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर पूरे क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता का लोहा मनवाया है। विद्यालय प्राचार्य ओमप्रकाश यादव ने पूरी टीम व सफल रहे विद्यार्थियों को बधाई देते हुए बताया कि अखिल भारतीय सैनिक स्कूल परीक्षा में छठी एवं नौवीं कक्षा में प्रवेश के लिए प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन करवाया जाता है। जिसमें अलग-अलग विषयों में प्रतिभागी को उतीर्ण होना होता है। एसडी विद्यालय के विद्यार्थी केवल उतीर्ण ही नही हुए बल्कि उच्च स्कोर हासिल किया है। छठी कक्षा के लिए अंशू यादव , विहान , आरव यादव , आयूष , तमन्ना , प्राचि यादव , गर्वीत , हिमांशु यादव, दीपांशी यादव , प्रिंस यादव , भूवेश यादव , दीपांशू , रिंकू यादव , यश तंवर , मानसी , जतिन यादव , कनिष्का यादव , मलिका चैहान , कीर्ति , हेमन्त यादव , पियुष , सक्षम , नितेश , मानवी , देवेश कुमार , अनिश , हर्षित , गर्व , रायल , अंकित कुमार , यस , रक्षीता , मिताली , अरमान नारा , नक्षू , शुभम , यश यादव , मानशी यादव , दिवेन यादव , रितेश , हिया , यश , अक्षरा, साहिल , बलजीत , लक्ष्य शर्मा , विवेक कुमार , हंशिका , कमिक्षा , सिध , वंश , मोहित, लक्ष्य, द्रश खोला , मयंक यादव, दिक्षा , कनक पुत्री हरेन्द्र, कार्तिक प्रथम चौहान , प्रशांत कुमार , कृषा पुत्री मनजीत यादव,, अविराज , कशिश , ग्रवेश , यतिन , दीपेश कुमार , गुलशन , अंकित यादव , विहान , मनश , रमन , तंवीर , रक्षीत ठुकरान , मानव , भविष्य , कोमल यादव , प्रीत , महिमा , वंशिका रीतिक , समर , हर्षित जानवी , दक्ष यादव , कुनाल , अंशु , मयंक , दीक्षित , लक्की, हप्पी व यश यादव पआदि सफल रहे। कक्षा नौवीं से लक्ष्य यादव , हप्पी , यश राव , भावेश भारती , उत्सव यादव , रितेश , दिव्य यादव , नितिन यादव , तनिश , सूरज , मयंक अंशिका हर्ष , हर्ष व जतिन आदि सफल रहे। विद्यालय चेयरमैन जगदेव यादव ने इस शानदार सफलता के लिए विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं सम्पूर्ण विद्यालय परिवार को हार्दिक बधाईयां दी इस अवसर पर प्राचार्य ओमप्रकाश, उप प्राचार्य पूर्ण सिंह, सीईओ रामधारी, एलिमेंट्री निदेशक नरेन्द्र कुमार, शैक्षणिक विभाग के मुखिया सुनील यादव, को-र्डिनेटर ईश्वर सिंह, जोगेन्द्र, इन्दु गेरा, सन्दीप, सोनिया, पूजा, सुनिल, आशिमा व सम्पूर्ण स्टाफ उपस्थित रहे। फोटो कैप्शन 05: सफल रहे एसडी स्कूल के विद्यार्थी।
वोट बनवाये भी और डाले भी जरूर- सुरेश कुमार --वोट डालने के लिए जागरूक अभियान ********************************************************************* ************************************************************************ ************************************************************************ कनीना की आवाज। लोकसभा चुनाव भविष्य में होने जा रहे हैं। ऐसे में बेहतर सरकार एवं अच्छे प्रत्याशी के चयन का एकमात्र साधन मतदान करना है। कुछ लोग मतदान करने से कतराते हैं जबकि कुछ वोट तक नहीं बनवाते। सुरेश कुमार वरिष्ठ प्रवक्ता का कहना है कि वोट जरूर डालें, वोट जरूर बनवाए। 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी अपना वोट बनवाकर अपने सही नेता का चुनाव करें। उन्होंने कहा कि वोट डालना जरूरी है तथा वोट न डालना बहुत बुरी बात है। वोट एक दिन ही डाले जाते हैं और उस दिन भी समय न निकाल पाना अनुचित होता है। उन्होंने मतदाताओं को मतदाताओं को जागरूक किया गया वहीं विद्यार्थियों ने 18 वर्ष की आयु में मत बनवाने तथा मतदान करने की प्रेरणा दी। जिन विद्यार्थियों को वोट डालने डालने का अधिकार मिला है वो वोट जरूर डाले। उन्होंने जागरूक किया कि वोट हमारा अधिकार है जो चुनाव आयोग ने दिया हुआ है। उस वोट की कीमत को जाने तथा अपनी पसंद का प्रत्याशी बनाने के लिए वोट डालने जाना है। फोटो कैप्शन: सुरेश कुमार प्रवक्ता
विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस -15 मार्च अपने अधिकारों के प्रति बहुत कम लोग जागरूक है ********************************************************************* ************************************************************************ ************************************************************************ कनीना की आवाज। आज के दिन चाहे विज्ञान ने तरक्की की है किंतु प्रतिदिन इंसान को विभिन्न सामान, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी सामान खरीद कर लाना पड़ता है। परंतु सभी उपभोक्ता अपने अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं है। उन्हें कौन-कौन से अधिकार मिले हैं अगर उनसे पूछा जाए तो वह कुछ भी कहने में असमर्थ है। यहां तक की बाजार से सामान तो खरीद लाते हैं उन्हें कुछ दुकानदार बिल तक नहीं देते, बिल देने में आना कानी करते हैं जिसके चलते वे बिल नहीं ले पाते परिणाम यह निकलता है कि जब उन्हें बिल की आवश्यकता बिल की होती है मारे मारे फिरते हैं। इस संबंध में कुछ उपभोक्ताओं से बात की गई। विशेष कर ग्रामीण क्षेत्र की उपभोक्ताओं से बात की गई- *** उपभोक्ता प्रतिदिन का सामान खरीद कर लाने पर भी उन्हें यह मालूम नहीं कि उन्हें कौन-कौन से अधिकार मिले हुए हैं। बाजार से सामान खरीद कर लाते हैं किंतु दुकानदार उन्हें बिल तक नहीं देते, बिल मांगते हैं तो बिल देने में आनाकानी करते हैं यहां तक कि दुकानदार जमाखोरी, कालाबाजारी, मिलावटी चीजों का वितरण, मूल्य से ज्यादा दाम वसूलते हैं। तब भी उपभोक्ता कुछ नहीं कर पाते। उपभोक्ता मन मारकर रह जाते हैं यहां तक कि उन पर कई प्रकार के दाब दिये जाते है। इसके कारण भी अपना मुंह तक भी नहीं खोल पाते। इसके कारण उपभोक्ताओं के साथ अन्याय होता रहता है। -- गुगनराम, झगडोली निवासी उपभोक्ताओं को बिना मानक चीजें बेची जाती है, नापतोल में में गड़बड़ की जाती है। गारंटी की सर्विस देने पर भी उपभोक्ता को कुछ भी प्राप्त नहीं होता। उपभोक्ता बेचारे मायूस बनकर खड़े रहते हैं। उपभोक्ता न्यायालय की स्थापना की गई है किंतु उनको यह नहीं पता होता कि न्यायालय में जाकर भी वे अपने अधिकार मांग सकते हैं। उपभोक्ताओं के साथ जालसाजी की जाती है फिर भी मन मसोसकर कर रहे जाते हैं। ऐसे में उनका जागृत करने का उद्देश्य ही उपभोक्ता जागरूकता दिवस का नियम है। इस संबंध में यदि लोगों को जागरूक किया जाए तो हो सकता है भविष्य में अपनी भूमिका अच्छी प्रकार निभा सकते हैं। - रामभूल बुचावास निवासी महिला भी दैनिक जीवन की कई वस्तुएं खरीदने में पीछे नहीं होती परंतु उनको अपने अधिकारों का कोई ज्ञान नहीं होता वह सामान खरीदने जाती है और भोली भाली महिला विशेष रूप से ठगी का शिकार हो जाती है। आए दिन ठगी होती रहती है किंतु उनका किसी प्रकार का ज्ञान न होना सबसे बड़ी समस्या है। भारत में उपभोक्ताओं के लिए उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2020 में बना हुआ है जिसमें अनेकों हित की बातें ग्राहकों के लिए रखी गई है। यदि ग्राहक पूर्ण रूप से जागरूक किया जाए, सरकार उपभोक्ताओं को जागरूक करें तो हो सकता है भविष्य में सुधार की गुंजाइश मिलेगी। - शारदा देवी बवानिया फोटो कैप्शन: शारदा देवी, रामभूल तथा गुगल राम
डेढ़ वर्ष से चुनावी तैनाती का पारिश्रमिक पाने का कर रहे हैं शिक्षक इंतजार -लोकसभा के फिर से आ रहे हैं चुनाव ********************************************************************* ************************************************************************ ************************************************************************ कनीना की आवाज। एक और जहां नवंबर 2022 के पंचायती चुनावों का पारिश्रमिक अभी तक शिक्षकों को नहीं मिला और उस पर अब लोकसभा के चुनाव फिर सिर पर हैं। शिक्षक बेहद परेशान हैं और चुनावों से पहले विगत पारिश्रमिक दिये जाने की मांग कर रहे हैं। नवंबर 2022 में शिक्षा विभाग के लगभग सभी शिक्षकों को चुनावी तैनाती में लिया गया था किंतु शिक्षकों को पंचायत चुनाव में पारिश्रमिक नकद न दिए जाने का भारी रोष पनपा था और आज तक पारिश्रमिक दिये जाने का इंतजार है। शिक्षकों का कहना है कि नवंबर 2022 से पहले भी मतगणना तथा अन्य तैनातियों का पारिश्रमिक भी अभी तक नहीं मिला है। नवंबर 2022 के चुनावों में पारिश्रमिक देने के लिए महज पेई कोड लिया गया था जिससे पारिश्रमिक मिलना उन्हें कठिन नजर आ रहा है क्योंकि ओ एवं शून्य आपस में मिलते हैं वहीं कई पीठासीन अधिकारियों ने पारिश्रमिक फार्म में आधी अधूरी जानकारी दी हैं। उन्होंने मांग की है कि सभी शिक्षकों को अविलंब पारिश्रमिक भिजवाने सुनिश्चित किया जाए। वैसे भी नवंबर 2022 में दीपावली के दिनों में तथा अवकाश के दिनों में रिहर्सल एवं चुनाव पूर्ण करवाये गये थे। शिक्षक पूरी पूरी रात चुनावी तैनाती में लगे रहे यहां तक की सामान जमा करवाते समय भी पूरी रात कागज कार्रवाई करते रहे परंतु उन्हें भोजन के नाम पर कुछ पैसे देकर काम की इतिश्री समझ ली गई। अध्यापक नेता धर्मपाल शर्मा, अध्यापक नेता सुनील कुमार, अध्यापक नेता निर्मल आदि ने इस संबंध में चुनाव आयोग से प्रार्थना की है कि अविलंब पारिश्रमिक सभी शिक्षकों को स्कूलों में जाकर प्रदान किया जाए तत्पश्चात लोकसभा चुनाव आ रहे हैं।
उड़ती धूल- मिट्टी के बीच, 368वें दिन जारी रहा धरना -अनिश्चितकालीन धरने पर अडिग हैं किसान ********************************************************************* ************************************************************************ ************************************************************************ कनीना की आवाज। राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर सेहलंग -बाघोत के बीच कट के लिए किसानों का अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। धरना संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय सिंह चेयरमैन एवं धरना संघर्ष समिति के संयोजक पहलवान रणधीर सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट की घोषणा की गई है, कट का काम शुरू न होने के कारण हमें केंद्र सरकार पर संदेह है कि किसानों की मांग पर सरकार अनदेखी कर रही है। किसान राज्य सरकार और केंद्र सरकार के प्रति नाराज है, उनका कहना है यदि केंद्र सरकार ने कट की मांग पर अनदेखी की तो उसका खामियाजा केंद्र सरकार को भुगतना होगा तथा जब तक काम शुरू नहीं होगा हमारा धरना जारी रहेगा। इस क्षेत्र के 40 गांवों की युवा पीढ़ी का राज्य सरकार और केंद्र सरकार के प्रति आक्रोश हैं। राज्य सरकार और केंद्र सरकार को फिर याद दिलाना चाहते हैं कि राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट का काम जल्द शुरू किया जाए अन्यथा युवा पीढ़ी पर कंट्रोल करना सरकार के लिए भी मुश्किल हो जाएगा। गुरुवार को धरने की अध्यक्षता मास्टर विजयपाल सेहलंग ने की और उन्होंने बताया कि हमें धरना स्थल पर बैठे एक साल से ज्यादा समय हो गया है, हमारा एक ही उद्देश्य है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट बनना चाहिए उसके लिए हम हर परेशानी का सामने करने के लिए तैयार है। केंद्र सरकार किसानों की पीड़ा को समझे और जितना जल्दी हो सके कट का काम शुरू किया जाए, जिससे इन 40 गांवों के ग्रामीण चैन की सांस ले सके। इस मौके पर वेद प्रकाश, डाक्टर लक्ष्मण सिंह, नरेंद्र शास्त्री, रामकिशन, सूबेदार हेमराज अत्रि, सीताराम, सरपंच हरिओम पोता, डा. रामभक्त स्वामी, मुंशीराम, ओम प्रकाश ,शेर सिंह,प्यारेलाल,पहलवान धर्मपाल, कृष्ण कुमार प्रधान, मास्टर विजय सिंह, सुरेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार पंच, सतीश, राम भक्त, इंस्पेक्टर सतनारायण, अशोक, प्यारेलाल, सूबे सिंह, दाताराम, बाबूलाल, रोशन लाल आर्य व गणमान्य लोग मौजूद थे। फोटो कैप्शन 04: कट की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसान।
तीन अलग-अलग मामलों में तीन व्यक्ति गुम -गुमशुदगी के मामले दर्ज ********************************************************************* ************************************************************************ ************************************************************************ कनीना की आवाज। कनीना उप-मंडल के विभिन्न गांवों से तीन लोग गुम हो गए। कनीना पुलिस में उनके स्वजनों द्वारा गुमशुदगी के मामले दर्ज करवाये हैं। कनीना उप-मंडल के गांव भोजावास निवासी विजयपाल ने पुलिस में कहा कि उसका छोटा भाई श्रवण कुमार 10 मार्च को शाम के करीब चार/पांच बजे घर से बाहर घूमने के लिए निकला था किंतु 13 मार्च तक घर पर नहीं आया जिसका मोबाइल 2 दिनों तक मिलता रहा है किंतु अब फोन मिलाना बंद हो गया है। श्रवण कुमार एक कंपनी में विगत 5 वर्षों से काम करता है। उन्होंने श्रवण कुमार की तलाश करने की मांग की है। कनीना पुलिस ने गुमशुदगी का माला दर्ज कर लिया है। उधर कनीना उपमंडल के एक गांव से 18 वर्षीय युवती घर से गायब हो गई। उसकी मां ने गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस में उसने कहा है कि उसके तीन बच्चे हैं जिसमें सबसे बड़ी लड़की 18 वर्ष की है जो अचानक घर से गायब हो गई। उन्होंने उसकी लड़की की तलाश करने की मांग की जिस पर कनीना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उधर कनीना उपमंडल के ही एक गांव से एक व्यक्ति की पत्नी गुम हो गई है। उसने पत्नी गुम होने का मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने कहा है कि उनकी पत्नी नारनौल में सफाई का काम करती थी और 11 मार्च से अचानक घर से गायब है। वह अस्पताल के लिए गई थी और घर नहीं लौटी। फोन किया तो उन्होंने नाइट ड्यूटी करने की बात की किंतु जब 12 मार्च को फोन किया तो तब से फोन बंद चल रहा है। उन्होंने अपनी पत्नी की तलाश करने की मांग की है। कनीना पुलिस गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।
कनीना की सभी बणियों की करवाई जाये पैमाइश -सभी बणियों को अतिक्रमण करके बना दिया है संकीर्ण ********************************************************************* ************************************************************************ ************************************************************************ कनीना की आवाज। कस्बा कनीना की मानका वाली बणी की पूरे गांव में मुनादी करवा कर पैमाइश करवा दी गई है जिसके चलते विभिन्न लोगों द्वारा किया गया अतिक्रमण का पता चला है। कस्बा कनीना के लोगों ने एसडीएम सुरेंद्र सिंह का आभार जताया है कि उन्होंने मनका वाली बणी की पैमाइश करवा कर उसकी चारदीवारीबनाने का निर्णय लिया है। विस्तृत जानकारी देते हुए दुर्गादत्त गोयल समाजसेवी ने बताया कि एसडीएम के आदेश पर एक बणी की पैमाइश हो चुकी है। जिन-जिन लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था उनसे वह भूमि छुड़वा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अब उस बणी की चारदीवारी बनेगी। कस्बा कनीना में करीब आधा दर्जन बणियां है जिन पर अतिक्रमण हो चुका है। कनीना वासियों ने मांग की है कि सभी बणियों की इसी प्रकार पैमाइश करवा कर जमीन छुड़वाया जाए ताकि भविष्य में कनीना के विकास के लिए यह जमीन काम आ सके। सभी बणियां हैं अतिक्रमण का शिकार-- कनीना की सभी बणियों का आकार घटता ही जा रहा है। आधा दर्जन बणिया हैं जिनमें से कोई भी बणी अपने वास्तविक आकार से आधी भी नहीं बची है। सरकार एवं प्रशासन ने कभी इन बणिया की पैमाइश नहीं करवाई है। यही कारण है कि बणिया में पक्के मकान, ट्यूबवेल एवं अतिक्रमण करके पेड़ों को नष्ट कर दिया है वहीं जमीन को कब्जा लिया है। कनीना में करीब छह बणिया होती थी जिनमें से रणास, पीपलवाली, बड़ी बणी, छोटी बणी, मानका आदि प्रमुख थी। जहां बड़ी बणी में शिक्षण संस्थान, वाटर स्टोर केंद्र, गौशाला, आवास बनने के अतिरिक्त चारों ओर से अतिक्रमण के चलते बस नाम की बड़ी बणी रह गई है। इस बणी में पेड़ों को भारी क्षति हुई है और अभी भी अतिक्रमण जारी है। उधर छोटी बणी का अस्तित्व ही समाप्त कर दिया है। यहां मोलडऩाथ आश्रम स्थित है। रणास की बणी में कोई पेड़ नहीं बचा है यहां सीवर ट्रिटमेंट प्लांट लगा दिया गया है वहीं चारों ओर से अतिक्रमण हो चुका है। मानका एवं पीपलवाली बणी अब सिकुड़ती जा रही हैं। सबसे अधिक अतिक्रमण इन दोनो बणियों पर हुआ है और अभी भी जारी है। इन बणिया में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई, ट्यूबवेल, आवास बनाने तथा किसानों द्वारा अतिक्रमण के चलते आधी से भी कम रह गई हैं। पीपलवाली बणी में तो सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए गंदा जल स्टोर किया जा रहा है। नगरपालिका ने विगत दशकों से इन बणिया की न तो सुध ली है और न पैमाइश करवाई है। अगर सभी बणिया की सुध ली जाए तो प्राप्त जमीन को बोली पर छोड़कर करोड़ों रुपये की आय प्राप्त हो सकती है वहीं जंगली जीवों का संरक्षण हो सकता है। कुछ जन अवैध पक्के मकान बनाकर बिजली कनेक्शन, पानी आदि सभी सुविधाएं लेकर के सरकार को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। मिली जानकारी अनुसार कनीना पालिका के करीब 335 कनाल 16 मरला जमीन कृषि योग्य है वहीं कोटिया गांव के पास रणास की बेणी(जंगल)32 कनाल पांच मरला है जहां सीवर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लग चुका है वहीं बड़ी बेणी करीब 800 कनाल की है जिसमें से 58 एकड़ डीएवी को 99 सालों के पट्टे पर, पांच एकड़ गौशाला के लिए तथा दस एकड़ वन विभाग एवं वाटर सप्लाई हेतु दिया हुआ है, 115 प्लाट भी बने हुए हैं। करोड़ों की लागत से कान्ह सिंह पार्क भी बना है। पीपलावाली बणी 125 कनाल, मानका वाली बणी 82 कनाल, दस मरला है। उधर धार्मिक स्थानों की होड़ भी बणियों में बढ़ गई है। कनीना की अधिकांश बणियों का अस्तित्व खतरे में-- आने वाले समय में कनीना की बड़ी बणी, छोटी बणी, मानका वाली बणी, रनास वाली बणी सभी महज कागजों तक सीमित रह जाएंगी। सरकार को पैमाइश करवा कर समस्त सरकारी जमीन अपने कब्जे में लेनी चाहिए। पेड़ों की कटाई करने वालों पर भी कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया तो वो दिन दूर नहीं जब एक इंच जगह भी बणियों की नहीं बच पाएगी। आलम यह है कि जब भी कोई कार्यालय इन बणियोंं की जगह बनाये जाने की सोची जाती है तो वहां मौके पर जमीन उपलब्ध नहीं हो पाती है या जोहड़ बने दिखाये जाते हैं। फोटो कैप्शन 03: कनीना की छोटी बणी नाम से प्रसिद्ध बणी का नजारा।
स्कूली विद्यार्थियों निकाली जागरूकता रैली -सरकारी स्कूल में प्रवेश दिलवाने के लगाये गये नारे ********************************************************************* ************************************************************************ ************************************************************************ कनीना की आवाज। सरकारी स्कूलों में प्रवेश के लिए विभिन्न सरकारी स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। जहां राजकीय माडल संस्कृति स्कूल में स्कालरशिप टेस्ट भी 17 मार्च का रखा गया है वहीं राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौंदा के विद्यार्थियों ने जन जागरूकता रैली निकाली। इस अवसर पर प्राचार्य सतीश कुमार की देखरेख में सभी अध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर से बस स्टैंड होते हुए गांव से होकर वापस स्कूल तक चेतना रैली निकाली। विद्यार्थियों ने सरकारी स्कूल में प्रवेश दिलाने विशेषकर धनौंदा माडल स्कूल में प्रवेश दिलाने की मांग की। उल्लेखनीय है कि हरियाणा सरकार द्वारा इसी वर्ष से धनौंदा के राजकीय स्कूल को माडल स्कूल का दर्जा दिया है। जिसके चलते विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में जागरूकता गई है और वे घर-घर जाकर विद्यार्थियों को प्रवेश दिलवाने की मांग कर रहे हैं। इस जन चेतना समस्त स्टाफ हाजिर रहा। फोटो कैप्शन 01: चेतना रैली निकालते विद्यार्थी
जीवित होने का प्रमाण पत्र पाने के लिए खा रहा है दर-दर की ठोकरें -- सीएम विंडो तक शिकायत करने पर भी नहीं मिल पा रहा जीवित होने का प्रमाण ********************************************************************* ************************************************************************ ************************************************************************ कनीना की आवाज। कनीना उप मंडल के गांव कोटिया निवासी अनूप यादव चाहे जीवित है तथा हर जगह अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। वर्तमान में श्याम भक्तों के कैंप में कोटिया गांव में भक्तों की सेवा कर रहे हैं परंतु सरकार के खातों में यह आदमी मृत दिखाया हुआ है। बेचारा अपने जीवित होने का प्रमाण पाने के लिए सीएम विंडो तक शिकायत कर चुका है। फैमिली आईडी की साइट पर, एडीसी अधिकारी नारनौल को नोटिस दे चुका है वहीं सीताराम विधायक एवं मु यमंत्री के नाम शिकायत कर चुका है किंतु हर बार उन्हें असफलता मिलती है क्योंकि वह परिवार पहचानपत्र में परिवार का मुखिया दिखा रखा है उनकी फैमिली आईडी नंबर नोक्यूटीसी 0163 है। अपने आधार कार्ड से फैमिली आईडी सर्च करते हैं तो लिखा आता है कि इस परिवार के सदस्य की फैमिली आईडी नंबर उपरोक्त मृत्यु हो चुकी है। अब कैसे उनका जीवित होने का प्रमाण मिलेगा कुछ भी समझ नहीं आ रहा है। उन्हें जहां कहीं किसी अधिकारी से मिलने के लिए कहा जाता है वहीं पहुंच जाता है। अनूप कुमार ने बताया कि वह बेहद परेशान है, उनके सारे कार्य रुक गए हैं क्योंकि उनकी फैमिली आईडी का प्रमुख स्वयं ही है वही उनके बगैर फैमिली आईडी नहीं खुल पा रही, नहीं कोई कार्य हो पा रहे हैं। ऐसे में उन्होंने सरकार एवं प्रशासन से मांग कि है कि कम से कम जीवित व्यक्ति को न मारे। उनका जीवित होने का प्रमाणपत्र बनवाकर जीवन दान दे ताकि वह इस दुनिया में अपना काम कर सके।
फोटो कैप्शन 02: भक्तों की सेवा करता हुआ अनूप कुमार