Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Friday, February 7, 2025


 




7 सालों में कनीना में बढ़े 787 वोटर
******************************************
*************************************************
*****************************************
कनीना की आवाज।
कनीना नगरपालिका के 2 मार्च को होंगे। सात सालों के करीब अर्से में कनीना में 787 वोटर बढ़े हैं। पालिका विगत योजना पर नजर डालें तो चुनाव 13 मई 2018 को संपन्न हुए थे जहां चुनाव 13 मई 2018 को संपन्न होने के बाद मतगणना भी उसी दिन हो गई थी और 13 पार्षदों के नतीजे भी आ गए थे। प्रधान बतौर सतीश जेलदार ने शपद 24 जनवरी 2019 को ग्रहण की थी। तत्पश्चात 13 मई 2023 को कार्यकाल संपन्न हो गया।  तत्कालीन एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने 14 जून 2023 को प्रशासनिक बतौर कार्यभार ग्रहण कर लिया था। वर्तमान में डा. जितेंद्र सिंह दूसरे प्रशासनिक अधिकारी नगर पालिका कार्य भार संभाले हुए हैं। अब 2 मार्च को चुनाव होंगे। तत्पश्चात पता चलेगा कौन प्रधान बन पाता है किंतु करीब 7 सालों के बाद यह चुनाव होने जा रहे हैं और केवल 787 मतदाता इन 7 वर्षों में बढ़े हैं। एक नजर में वर्तमान और पुरानी नगर 2018 के चुनाव पर नजर डालें--
वर्ष 2018 के चुनाव         वर्ष 2025 के चुनाव
     13 वार्ड                    14 वार्ड
प्रधान का चुनाव पार्षदों द्वारा     सीधा चुनाव
कुल मतदाता 9626             10413
 पार्षदों की संख्या 13            14
प्रधान बनने में हुई थी देरी   तुरंत पता चलेगा
मतपेटी से चुनाव              ईवीएम से चुनाव
सबसे अधिक महिला     
  मतदाता वार्ड 3 में 454     वार्ड 2  426
सबसे अधिक पुरुष मतदाता
  वार्ड 3  481               वार्ड 3  455
मतदान 13 मई 2018        2 मार्च 2025
फोटो कैप्शन: कनीना नगरपालिका




भगवान परशुराम ने श्री कृष्ण को सुदर्शन चक्र भेंट किया था- जयहिन्द
-भगवान परशुराम न्याय के देवता है- जयहिन्द
******************************************
*************************************************
*****************************************
कनीना की आवाज।
कनीना उपमंडल के गांव में विजय कौशिक द्वारा भगवान भोलेनाथ जी व भगवान परशुराम जी की मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम करवाया गया। जहां नवीन जयहिन्द ने भोलेनाथ व परशुराम जी मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया व प्रसाद ग्रहण किया। जयहिन्द ने विजय कौशिक व उनकी पूरी टीम का धन्यवाद किया। साथ ही जयहिन्द ने बताया कि श्री कृष्ण को सुदर्शन चक्र भेंट करने वाले भगवान परशुराम ही थे।
जयहिन्द बताते है कि मैं बहुत सौभाग्यशाली हूं कि पावन मौके पर हमें सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ महेंद्रगढ़ के वीसी टंकेश्वर कुमार से भी मिलने का मौका मिला। यह अच्छी बात है कि वीसी साहब ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेते है। हम कामना करते है कि वीसी यूनिवर्सिटी का नाम प्रदेश व देश में ऊंचा करें।
जयहिन्द ने कहा भगवान भोलेनाथ से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए कि कैसे उन्होंने देवताओं व राक्षसों को बचाने के लिए जहर का घूंट पी लिया था और भगवान परशुराम जी तो न्याय के देवता थे, उन्होंने सैदेव अन्याय के खिलाफ फरसा उठाया था। हम सभी को व खासकर आज की युवा पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए ताकि लोग अपने हक की व अन्याय के खिलाफ आवाज उठा सके।
फोटो कैप्शन 10: अगिहार में परशुराम की मूर्ति स्थापित करते हुए। फोटो: प्रबंधक



बाघोत के मोहित आत्महत्या मामला
- हाइकोर्ट के आदेश पर 58 दिन बाद होंगा अंतिम संस्कार
-स्वजन कांशी के मणिकर्णिका घाट के लिए रवाना, शनिवार को होगा अंतिम संस्कार
******************************************
*************************************************
*****************************************
कनीना की आवाज।
कनीना उपमंडल के गांव बाघोत में 13 दिसम्बर 2024 को फंदा लगाकर मोहित ने आत्महत्या मामले में आखिरकार स्वजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए कांशी के लिए रवाना हो गये। प्रशासन ने बाघोत में ही अंतिम संस्कार की बात कही थी किंतु मृतक के पिता कैलाश पुजारी ने मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार की बात कही। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने तीन दिन में दाहसंस्कार करने परिजनों को कहा था अन्यथा रेडक्रास के अधिकारी पारंपरिक धार्मिक प्रथाओं के अनुसार शव का अंतिम संस्कार करने के लिए स्वतंत्र होंगे।
जिला  महेंद्रगढ़ में शुक्रवार मोहित आत्महत्या मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर मृतक मोहित का 58 दिन बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। गुरुवार को एसडीएम डा. जितेंद्र सिंह, थाना प्रभारी मुकेश कुमार साथ मृतक के घर गांव बाघोत में पहुंचे थे। मृतक के परिजनों से शव का अंतिम संस्कार करने के बारे में पूछा तो परिजनों ने बताया कि 7 फरवरी को सुबह लगभग 8 बजे अस्पताल में पहुंचकर शव लेकर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि बुधवार को पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट के न्यायाधीश हरप्रीत सिंह बरार ने डीजीपी हरियाणा को अन्य जिले के आईपीएस से एसआइटी गठित करके जांच करने व मृतक के परिजनों को तीन दिन में अंतिम संस्कार करने के आदेश जारी किए थे। आदेशों के अनुसार गुरुवार को एसडीएम डा. जितेंद्र सिंह थाना प्रभारी व अन्य पुलिस कर्मचारी मृतक के घर पहुंचे थे। हाई कोर्ट ने दोबारा बुधवार अंतिम संस्कार तीन दिन में करने के निर्देश दिए थे।
घटनाक्रम--
13 दिसंबर की शाम को कैलाश चंद शर्मा के बड़े बेटे 26 वर्षीय मोहित ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। 14 दिसम्बर को कनीना के सरकारी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों ने लेने से मना कर दिया। कैलाश पुजारी ने पूर्व शिक्षा सहित आठ लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। पुलिस की ओर से एक माह तक मामला दर्ज न किए जाने से कैलाश चंद्र शर्मा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। हाईकोर्ट ने 16 जनवरी को पुलिस प्रशासन को एक टीम गठित कर मामले की जांच करने व परिवार को अंतिम संस्कार तीन दिन में करने के निर्देश दिए थे। मगर परिवार अड़े रहे कि पहले मामला दर्ज हो उसके बाद दाह संस्कार करेंगे। हाई कोर्ट ने दोबारा बुधवार को डीजीपी को एक और एसआइटी गठित कर जांच के निर्देश दिए और परिवार को तीन दिन में अंतिम संस्कार करने के निर्देश दिए। अगर परिजन 3 दिन में संस्कार नहीं करते हैं तो रेडक्रास प्राधिकरण अंतिम संस्कार कर सकेगा।
काशी के मणिकर्णिका घाट वाराणसी में होगा-
मृतक के पिता कैलाश शर्मा ने बताया कि हमने अपने पुत्र मोहित का शव ले लिया है और उसकी अकाल मृत्यु हुई है इसीलिए उसका दाहसंस्कार काशी के मणि कर्णिका घाट वाराणसी में गंगा के किनारे किया जायेगा।
क्या कहते हैं एसडीएम कनीना-
एसडीएम डा. जितेन्द्र सिंह ने बताया कि हाइकोर्ट के आदेशानुसार हमने परिजनों से आग्रह किया कि आप इसका दाह संस्कार गांव में ही कर ले लेकिन उन्होंने दाह संस्कार काशी के मणि कर्णिका घाट वाराणसी में करने की बात कही। इस पर हमने उनको एम्बुलेंस की सुविधा दे दी है और वो अपने रिस्क पर शव को लेकर काशी जा रहे है।
आखिरकार मोहित के पिता कैलाश पुजारी ने शव ले जाते वक्त कहा कि पुलिस प्रशासन ने आठ लोगों पर मामला दर्ज नहीं किया और प्रशासन से कोई राहत न मिलने के कारण उच्च न्यायालय गये थे जहां प्रशासन को डाट फटकार लगाई।  उन्होंने कहा कि अब मोहित के मोक्ष की बात है इसलिये उसे काशी के मणि कर्णिका घाट ले जाया जा रहा है जहां सती माता का अंतिम संस्कार शिव भोले एवं विष्णु ने किया था। यहां 24 घंटे अंतिम संस्कार होता है। उन्होंने बताया कि शनिवार को वहां पहुंचकर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
फोटो कैप्शन 04: प्रशासन द्वारा बाघोत में अंतिम संस्कार करने संबंधित पत्र
   05= कनीना उप नागरिक अस्पताल के बाहर जमा प्रशासन
  06: एंबुलेस से काशी ले जाते हुए शव
07: आइस बाक्स में रखा शव
   08: कैलाश पुजारी सभी का आभार जताते हुए





बाघोत के युवक का आत्महत्या का मामला
-58 दिन बाद मुक्ति मिलेगी
-अपने आप में इस प्रकार का पहला है मामला
******************************************
*************************************************
*****************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना उप-मंडल के गांव बाघोत में 26 वर्षीय मोहित द्वारा 13 दिसंबर 2024 को आत्महत्या करने के मामले का आखिर पटाक्षेप हो गया है। शनिवार को जहां उनका काशी के मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार होगा। इस प्रकार का यह पहला मामला जिला महेंद्रगढ़ ही नहीं पूरे प्रदेश का होगा जिसमें इतने लंबे समय तक शव को अंतिम संस्कार के लिए में इंतजार करते हुए अंतिम संस्कार अपने पैतृक गांव नहीं अपितु 910 किलोमीटर दूर काशी में मुक्ति मिलेगी। वैसे तो इस मामले में लंबा जद्दोजहद चला है। जहां आत्महत्या के बाद बाघोत का के गांव के लोगों का धरना प्रदर्शन, आठ लोगों पर मामला दर्ज करने की मांग, लंबे समय तक इंतजार, तत्पश्चात न्यायालय की शरण, पहली बार न्यायालय द्वारा दाह संस्कार करने के आदेश पर भी नहीं हुआ अमल और अब दूसरी बार आखिरकार मृतक स्वजनों ने शव को लेकर अैंतिम ससंस्ककार की ओर प्रस्थान कर दिया है। जाने से पहले मृतक मोहित के पिता कैलाश पुजारी ने बताया कि वे 14 व्यक्ति काशी पहुंचेंगे जहां 11 व्यक्ति बाघोत से परिवार के होंगे तथा चार उनके परिवार के दिल्ली से रवाना होंगे। जहां मृतक का शव एंबुलेंस द्वारा ले जाया गया है। आइसबाक्स में पैक करके काशी तक पहुंचेगा और शनिवार को अंतिम संस्कार होने की संभावना है। यद्यपि आठ लोगों पर एफआइआर दर्ज तो नहीं हुई किंतु कैलाश पुजारी ने कहा कि अब न्यायालय से कुछ न्याय मिला है, प्रशासन पर उन्होंने जमकर आरोप लगाये हैं। इस प्रकार जहां मोहित आत्महत्या का मामला न केवल प्रशासन के लिए सिर दर्द बना हुआ था अपितु कनीना उप-नागरिक अस्पताल के लिए भी एक समस्या बना हुआ था क्योंकि 58 दिनों तक शव को शवगृह में रखा वहीं प्रशासन को शव की दिनों निगरानी रखनी पड़ी। न केवल कनीना अपितु पूरी प्रदेश में यह मामला छाया रहा। इस मामले का कुछ हल निकालने से जहां प्रशासन ने राहत की सांस ली है वहीं कैलाश पुजारी ने कहा कि उनके जवान बेटे की मौत होने पर उसकी मुक्ति दिलवानी भी जरूरी है। प्रशासन ने पैतृक गांव बाघोत में ही अंतिम संस्कार की बात कही थी किंतु उसे कैलाश पुजारी ने नकारते हुए कहा कि बच्चे की आत्मा को तभी मुक्ति मिलेगी जब उसका अंतिम संस्कार उसी जगह किया जाए जहां सती माता का अंतिम संस्कार शिव भोले तथा विष्णु भगवान ने अपने हाथों से किया था। उन्होंने कहा कि यहां 24 घंटे अंतिम संस्कार होता है और एकादशी का दिन होने के कारण उन्हें मुक्ति निश्चित मिलेगी। जहां प्रशासन ने उनके के लिए एंबुलेंस का प्रबंध किया कैलाश पुजारी ने तो बताया कि उनके पास पैसे नहीं होने के कारण कई लोगों ने उसकी मदद की है और अंतत: अब एकादशी शनिवार को उनका अंतिम संस्कार होने की उम्मीद है। इस प्रकार के मामले में जहां पर शासन को भी झकोर के रख दिया वहीं अनेकों प्रकार की चर्चाएं ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में चलती रही कैंलाश पुजारी की मंशा एफआइआर दर्ज करवाने की थी वो पूरी नहीं हो पाई और अंतत: परिजनों ने न्यायालय के आदेश पर श का अंतिम संस्कार करने का ही निर्णय लेना पड़ा।
फोटो कैप्शन मोहित




हर वर्ग पर चढ़ा है चुनाव का जुनून
-बस नजर आते हैं वोट
******************************************
*************************************************
*****************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना नगर पालिका के 2 मार्च के चुनावों के दृष्टिगत जहां बच्चे, युवा, वृद्ध, महिला, पुरुष, पत्रकार एवं वकील आदि सभी पर चुनावी बुखार चढ़ा हुआ है। जहां भी देखे बस चुनाव की चर्चाएं हैं और चुनाव के लिए वोट मांगने का सिलसिला जारी है।
वोट के लिए सुबह निकलते और शाम तक वोट मांगते रहते हैं परंतु फिर भी उन्हें जीत के आसार नजर नहीं आते। इस बार कड़ा मुकाबला है। जहां इस बार युवा वर्ग कुछ आगे जा चुका है जिसके चलते कुछेक में बेचैनी बढ़ गई है क्योंकि हाथ में जीत आते-आते भी निकलती नजर आ रही है। यद्यपि अभी तक न तो नामांकन हुआ है और न  चुनाव चिन्ह मिले हैं परंतु बस घर-घर जाकर वोट मांगने का सिलसिला जारी है। 2 मार्च वोट डलने के बाद आखिर 8 मार्च को पता लगेगा कि  कौन बाजी मारता है?



मेरा शिक्षा का सफर पुस्तक से साभार-101
संत आश्रम पर शराब चढ़ाने का विरोध 2001 से अपनी पुस्तक चलाया हुआ है
- नशेडिय़ों द्वारा यह प्रचलन किया गया है शुरू
******************************************
*************************************************
*****************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना निवासी डा. होशियार सिंह विज्ञान अध्यापक बतौर 30 अप्रैल 2024 में सेवानिवत्त हो चुके हैं। उन्होंने शिक्षा एवं लेखन के अतिरिक्त पत्रकारिता के क्षेत्र आदि में विशेष नाम कमाया है। उनकी संत मोलडऩाथ पर दो पुस्तकें आ चुकी हैं। पहली 2001 में प्रकाशित हुई तत्पश्चात दूसरी आइएसबीएन की पुस्तक 2020 में प्रकाशित हो चुकी है। दोनों ही पुस्तकों में संत मोलडऩाथ का  गुणगान, उदात्त चरित्र  एवं चमत्कारों का हवाला दिया है।  किंतु शराब चढ़ाने का जमकर विरोध किया है। शराब किसने चढ़ाई यह कहीं उल्लेख नहीं मिलता है, केवल कुछ नशेडिय़ों द्वारा चलाया हुआ एक प्रपंच है। आइये सुनते हैं होशियार सिंह के विचार उन्हीं की जुबानी--
यूं तो मैंने 43 पुस्तकों की रचना की है लेकिन मेरी सबसे पहली पुस्तक संत मोलडऩाथ पर थी। उन्हीं पर दूसरी पुस्तक आईएसबीएन नंबर की प्रकाशित हुई है। दोनों पुस्तकों में जहां लिखने से पहले अनेक स्थानों का दौरा किया जहां जहां संत मोलडऩाथ ने धूना लगाकर तप किया था किंतु किसी उन स्थानों पर कहीं भी शराब चढ़ाने का कोई उल्लेख सामने नहीं आया। अपितु केवल और केवल कनीना के मोलडऩाथ आश्रम पर शराब चढ़ाते देखे गये हैं। यह सिलसिला बहुत गलत है परंतु कहां से शुरू हुआ इसके लिए काफी शोध करने पर भी यह नहीं पाया कि कभी पहले शराब चढ़ती थी। जब से मेला शुरू हुआ तब से कोई शराब नहीं चढ़ाते थे बाद के समय में कुछ नशेडिय़ों द्वारा शराब का प्रचलन किया है। संत एवं महात्मा,तपस्वी बताते हैं कि जगह शराब गिर जाती है वह स्थल अपवित्र बन जाता है। संत और महात्मा इसके विरोधी हैं। ऐसे में न जाने इस प्रकार की कुप्रथा क्यों चल रही है? कनीना मोलडऩाथ मिले के बारे में बुजुर्गों से खूब पता किया यहां तक कि मोलडऩाथ को जिन्होंने देखा था उनसे भी पता किया परंतु शराब का कहीं वर्णन नहीं मिला।  केवल उसे जमाने में शक्कर ही प्रमुख प्रसाद होता था, बतासे वगैराह बाद में प्रचलन में आए थे। इसलिए शक्कर ही  प्रसाद के रूप में बांटा जाता था और वही प्रसाद प्रमुख है। शक्कर-घी खाने व चढ़ाना शुभ माना जाता रहा है। जो शराब चढ़ाते हैं वो वास्तव में निंदनीय है। अगर शराब प्रसाद है तो फिर हर इंसान शराब का प्रसाद ग्रहण करना चाहिए। शक्कर का प्रसाद सभी लेंगे शराब का प्रसाद नहीं क्यों? शराब चढ़ाने वाले हर घर एवं हर  मोहल्ले में शराब को प्रसाद के रूप में क्यों नहीं बांटते और सभी यह प्रसाद क्यों नहीं ग्रहण करते? इसका मतलब है कि शराब एक बुराई है और इस प्रकार के धूने आदि पर चढऩा उचित नहीं है। एक ओर लोग कह देते हैं कि यह धर्म एवं आस्था है लेकिन कहां से शुरू की यह एक सोचनीय प्रश्र है। लोग अच्छी बात का विरोध करने में देर नहीं लगाते और विरोध करने वालों में भी वही लोग मिलेंगे जो शराबी है। अन्यथा जो शराब नहीं पीते वह इस प्रकार के प्रचलन का जमकर विरोध करेंगे। मोलडऩाथ पर जहां ट्रस्ट बनी हुई है और ट्रस्ट को चाहिए इस प्रकार के प्रचलन पर काबू किया जाए यदि तुरंत प्रभाव से बंद नहीं होती तो कम से कम किसी कचूने में ही शराब चढ़ाने के लिए प्रबंध किया जाए। इस प्रकार जहां धूने पर शक्कर  का प्रसाद अर्पित करते हैं और जिसे अमृत माना जाता है वहां शराब चढ़ाना अनुचित है।  मेरी इस पुस्तक पर भी कुछ लोगों ने टिप्पणी की थी पर सोच कर देखना चाहिए टिप्पणी करता कौन है और कौन इसका विरोध करते हैं? क्या शक्कर का प्रसाद चढ़ाने से कहां देवता प्रसन्न नहीं होते, मोलडऩाथ प्रसन्न नहीं होता? एक दो व्यक्ति ऐसे भी मिले जो कहते मिले कि मोलडऩाथ शराब पीते थे लेकिन मोलडऩाथ को शराब पीते किसी ने देखा था क्या और माना कि वो शराब पीते थे तो इसका यह अर्थ तो नहीं कि तुम भी धूने में शराब डालते जाओ। कनीना के और भी आश्रम है जहां शराब पीने वालों को न तो घुसने दिया जाता और न शराब चढ़ाई जाती। इस मामले में जहां रामेश्वर दास, राधेदास एवं अन्य स्थानों पर लगने वाले मेले अधिक उचित समझता हूं क्योंकि जहां कम से कम शराब तो नहीं चढ़ाई जाती और सूचना मिलती है शराबियों की पनाह भी नहीं दी जाती। यह एक सोचनीय प्रश्र बना हुआ है। और इस पर निर्णय नहीं लिया जाएगा तो भविष्य में शक्कर को भूलकर केवल बोतल में नहीं घड़ों में शराब भर भर के और यहां शराबियों को नहलाया जाएगा। आने वाले वक्त में तो फिर शराब की यहां नदियां बहेंगी। मैंने अपनी पुस्तक में कहीं यह हवाला नहीं दिया परंतु कुछ पत्रकारों ने जानबूझकर अपने समाचारों में हवाला दिया है, मेरे द्वारा रचित पुस्तक के अंश जरूर कुछ पत्रकार प्रयोग करते हैं किंतु जो अच्छी बात लिखी हुई है कि शक्कर का ही प्रसाद चढ़ता है उसकी बजाए शराब का प्रसाद लिखते हैं, यह उनके लिए भी उचित नहीं लगा। कहीं ऐसा संत मोलडऩाथ यह कहकर तो नहीं गए कि मेरे जाने के बाद शराब चढ़ाना, ऐसा कहीं हवाला नहीं मिलता फिर यह बुराई कहां से आई, इसे मिटाना ही उचित होगा।



पत्नी गुम, गुमशुदगी का मामला दर्ज
******************************************
*************************************************
*****************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना उप मंडल के एक गांव से एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने पुलिस में कहा कि करीब 1 महीने पहले उत्तर प्रदेश की लड़की से आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। 20 वर्षीय उनकी पत्नी है जो 6/7 फरवरी को रात्रि से गायब है। उन्हें हर जगह ढूंढा किंतु कहीं नहीं मिली। उन्हें शक है कि  किसी नामालूम व्यक्ति ने उसे कहीं छुपा रखा है। उनकी शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।



चोरी पकडऩे गये कर्मचारियों के साथ किया  दुव्र्यवहार, मामला दर्ज
******************************************
*************************************************
*****************************************
कनीना की आवाज।
 एसडीओ डीएचबीवीएन कनीना ने कनीना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि बिजली चोरी पकडऩे गए कर्मचारी/अधिकारियों के साथ एक व्यक्ति अरुण ने दुव्र्यवहार किया। उन्होंने पुलिस में बताया कि शंकर लाल जेई, दीपांशु जेई, राजकुमार एएफएम, राकेश कुमार एएफएम, महेश कुमार एएफएम, पवन कुमार एएलएम, रविंद्र ड्राइवर और कांस्टेबल विनोद कुमार जब कनीना के अंबेडकर चौक के पास चोरी पकडऩे गये थे तो चेकिंग दौरान अरुण कुमार नामक व्यक्ति ने शंकर लाल जेई के साथ दुव्र्यहार किया। उसकी वीडियोग्राफी की गई है। जिसकी सीडी पुलिस में दी गई है। उन्होंने अरुण कुमार के विरुद्ध मामला दर्ज करने की शिकायत की जिस पर कनीना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।


प्रवेश परीक्षा के मद्देनजर परीक्षा केंद्रों पर धारा 163 लागू
******************************************
*************************************************
*****************************************
कनीना की आवाज।
जिलाधीश डॉ विवेक भारती ने नवोदय विद्यालय करीरा की तरफ से आयोजित करवाई जाने वाली ऑल इंडिया एंट्रेंस एग्जामिनेशन के मद्देनजर परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में धारा 163 लागू की है।
आदेशों के अनुसार 8 फरवरी को होने वाली परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र की 200 मीटर की परिधि में पांच नागरिकों और इससे अधिक नागरिकों को एकत्रित होने व घातक हथियारों जैसे शस्त्र, तलवार, बरछा, कुल्हाड़ी, जेली चाकू, साइकिल, चैन और अन्य वस्तुएं लेकर चलने पर पाबंदी रहेगी। इसके अलावा परीक्षा के दिन परीक्षा के अंदर के आसपास 200 मीटर की परिधि में फोटो स्टेट के व्यवसाय पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।


83वां नेत्र, हृदय, शिशु रोग एवं सामान्य जांच परामर्श शिविर 9 फरवरी को
******************************************
*************************************************
*****************************************
कनीना की आवाज।
 सेवा भारती कनीना द्वारा आयोजित 83वां विशाल हृदय रोग, सामान्य रोग, शिशु व बाल रोग जांच एवं परामर्श शिविर 9 फरवरी 2025 को लाल शिवलाल धर्मशाला कनीना मंडी ,नजदीक रेलवे स्टेशन सुबह  9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक लगेगा जिसमें शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डा. हिमानी अग्रवाल, सामान्य एवं हृदयरोग विशेषज्ञ डा. रजत अग्रवाल, नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. प्रेमसागर अपनी सेवाएं देंगे। विस्तृत जानकारी देते हुए सेवा भारती के योगेश अग्रवाल ने बताया कि इस शिविर में बीपी, शुगर, इसीजी की निशुल्क जांच की जाएगी। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से अपील की, कि इस मुफ्त चिकित्सा शिविर का लाभ उठाएं।







हेरिटेज विद्यालय में करियर संबंधित विद्यार्थियों को दी गई जानकारी
******************************************
*************************************************
*****************************************
कनीना की आवाज।
 उप-मंडल कनीना में स्थित हेरिटेज पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोहनपुर में 9वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए कैरियर काउंसलिंग के लिए एक सेमिनार रखा गया जिसमें भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा बच्चों के के लिए जो अवसर रखे गए हैं उनसे संबंधित बाबूलाल यादव ने बच्चों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार से बच्चे मेडिकल लाइन इंजीनियरिंग लाइन एनडीए या अन्य किसी और सर्विस के लिए मेहनत करते हैं। उसी के साथ भारत सरकार द्वारा यह प्लेटफार्म बच्चों के लिए एक सक्षम व सरल केंद्र बनाया गया है जिसमें बच्चे अपना कैरियर पूर्ण रूप से तैयार कर सकते हैं इसके द्वारा बच्चे अपने देश तथा विदेश के बारे में भी जानकारी ग्रहण कर सकते हैं तथा यह भी प्राप्त कर सकते हैं कि हमारे भारत में ऐतिहासिक विरासत के रूप में क्या-क्या भ्रमण की जगह है, जहां पर हम सभी घूमने के लिए या पर्यटन के माध्यम से वहां से कुछ ज्ञान प्राप्त कर सके। भारत सरकार द्वारा यह एक बहुत ही सुंदर प्लेटफार्म तैयार किया गया है जिसकी संपूर्ण जानकारी बाबूलाल यादव ने बच्चों को दी। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने बाबूलाल यादव का धन्यवाद किया और बच्चों को प्रेरित किया की जो सूचना उनको आज यात्रा प्रबंधन के संबंध में प्राप्त हुई है वह इस सेमिनार के माध्यम से बच्चों को पता चला। इस अवसर पर विद्यालय के सीईओ कैलाश शर्मा मनीष कुमार डायरेक्टर खुशीराम शर्मा प्रधानाचार्य कृष्ण सिंह सीनियर कोआर्डिनेटर पद पर आसीन सुरेंद्र कुमार जूनियर कोआर्डिनेटर पद पर आसीन सुमन व सभी अध्यापक उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 03: बाबूलाल यादव जानकारी देते हुए।








ट्यूबवेल के सोलर पैनल स्टार्टर चोरी
-कनीना पुलिस ने किया मामला दर्ज
******************************************
*************************************************
*****************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना उप मंडल के गांव पोता से रात के समय कुएं पर लगे सोलर पैनल का स्टार्टर चोरी हो गया। हजारों रुपये का स्टार्टर चोरी होने की शिकायत कनीना पुलिस में दर्ज करवाई है। मामला दर्ज करवाते हुए दीपक पोता निवासी ने कहा है कि 3 फरवरी को रात के समय ट्यूबवेल पर लगे सोलर पैनल का स्टाटर्र चोरी हो गया। उस वक्त रात को कोई सदस्य मौजूद नहीं था क्योंकि गांव में ही मकान बना रखे हैं इसलिए घर पर ट्यूबवेल मालिक रहते हैं। उन्होंने बताया कि कनेक्शन उनके पिता अभय सिंह के नाम पर लिया हुआ है। जब चोरी हो गई तो पुलिस को उन्होंने 112 नंबर पर काल की जिसके पश्चात चोरी हुई जगह जायज लेने पुलिस पहुंची और थाने में आकर एफआईआर दर्ज करने की बात कही थी। उन्होंने कनीना पुलिस में गत दिवस मामला दर्ज करवा दिया है।






























































कैमला में आयोजित हुई गणित प्रतियोगिता
******************************************
*************************************************
*****************************************
कनीना की आवाज।
राजकीय माध्यमिक विद्यालय कैमला में गणित प्रश्नोत्तरी का आयोजन दो चरणों में किया गया। सभी विद्यार्थियों को स्क्रीनिंग परीक्षा उपरांत टीमों का चयन किया गया। प्रथम चरण में कक्षा चौथी और पांचवीं के पांच टीमों का गठन किया गया। जिसमें टीम बी 45 अंकों के साथ प्रथम रही एवं टीम-सी  36 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं तथा  दूसरे चरण में कक्षा छठी से आठवीं के विद्यार्थियों को पांच टीमों में वर्गीकृत किया गया जिसमें टीम प्रथम निधि व कोयल 80 अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रहीं एवं सवीना, समर और पुनीत , नीतू की टीम संयुक्त रूप से 70 अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहीं। कोरर की भूमिका सुनील कुमार ने निभाई तथा प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का संचालन  सुनील कुमार शास्त्री ने किया।  वीरेंद्र सिंह मौलिक मुख्याध्यापक ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए बताया कि ऐसी छोटी-छोटी पाठ्यक्रम आधारित प्रतियोगिताएं विद्यार्थी में आत्मविश्वास की भावना को जागृत करती हैं और सीखने की प्रवृत्ति के विकास में सहायक होती हैं। हमें सभी प्रकार की प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर के भाग लेना चाहिए जिससे हमें बौद्ध और ज्ञान  की वृद्धि  होती हैं और सीखने की प्रवृत्ति का विकास होता है। इस अवसर पर मनवीर सिंह विज्ञान अध्यापक, देवेंद्र कुमार ,सुनील कुमार ,सूबे सिंह एसएमसी प्रधान ,राजेश कुमार ,भगत सिंह ,गरिमा रानी प्राथमिक शिक्षिका ,तारामणी , बब्ली देवी, पिंकी देवी आदि उपस्थित रहें।
फोटो कैप्शन 01: कैमला में गणित प्रतियोगिता का दृश्य। फोटो: मुख्याध्यापक कैमला



Thursday, February 6, 2025


 


संत मोलडऩाथ रोड़वाल का मेला 8 फरवरी को
-कनीना का मोलडऩाथ मेला लगेगा मार्च में
**********************************************************
*****************************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना के परम संत मोलडऩाथ कनीना में ही नहीं अनेक स्थानों पर तप करके कनीना आये थे वहीं उनके अनेक स्थानों पर आश्रम हैं जहां मेले लगते हैं। जहां राजस्थान के रोड़वाल में भी लंबे समय तक संत ने तप किया था। वहां पर भी संत मोलडऩाथ आश्रम बना हुआ है। यहां अभी तक 3 वर्षों से मेला लगता आ रहा है। तीसरा मेला 8 फरवरी को आयोजित होगा। विस्तृत जानकारी देते हुए मोलडऩाथ ट्रस्ट के प्रधान
दिनेश कुमार ने बताया कि 8 फरवरी को सुबह हवन, देसी घी का भंडारा आयोजित होगा। साथ में नरदेव बेनीवाल एंड पार्टी संत का गुणगान करेगी। जिसमें मनोज चौधरी, संजना चौधरी, कोमल चौधरी एवं संध्या चौधरी आदि गायक गुणगान करने को पहुंच रहे हैं। इस मौके पर मुख्य अतिथि हर्षदीप सिंह प्रबंध निदेशक नई दिल्ली होंगे वहीं महंत शीतलनाथ अध्यक्षता करेंगे। इस मौके पर अति विशिष्ट अतिथियों में संतोष बलवान सिंह यादव प्रधान पंचायत समिति, किशनलाल कपिल देव चौरडिय़ा, डा.महेंद्र प्रकाश, माया शिवचरण गुप्ता आदि उपस्थित रहेंगे। इस मेले का आयोजन समस्त रोड़वाल आयोजित करने जा रहा है। कनीना के मोलडऩाथ के भक्त भारी संख्या में इस दिन रोड़वाल पहुंचेंगे।




मेरा शिक्षा का सफर पुस्तक से साभार-101
-जब मेरे विरोधियों की आरटीआई हासिल करने को होना पड़ा मजबूर
**********************************************************
*****************************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना निवासी डा. होशियार सिंह यादव विज्ञान अध्यापक बतौर लंबे समय तक शिक्षा के क्षेत्र में सेवा देकर 30 अप्रैल 2024 को सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उनके विरुद्ध कितने ही लोगों ने आरटीआई लगाई, पत्रकारों सेे मिलकर उनके विरुद्ध बेबुनियाद खबरें लिखवाई, बच्चों को उल्टा सीधा बहकाया, अपने आप को अधिकारी बताकर धमकाया और सीबीआई को जांच के लिए लिखा, उच्च अधिकारियों को शिकायतें की। अपने आप को आरटीआई एक्सपर्ट मानते रहे। कहावत है कि करते के विरुद्ध करना चाहिए, ऐसा करना जरूरी है। नेक के साथ नेकी करना, बुरे व्यक्ति को बख्श देना भी चाहिए। परंतु  2016 से लगातार मेरे द्वारा भी आरटीआई लगाई जा रही हैं। आइये सुनते हैं होशियार सिंह की कहानी उन्हीं की जुबानी-
मेरे विरुद्ध कुछ लोगों ने जमकर ब्लैकमेलिंग की, लाखों रुपये मेरे डकार गये, आरटीआई पर आरटीआई लगाई, उल्टे सीधी बातें मेरे विरुद्ध फैलाई, समाचारपत्रों में मेरे विरुद्ध समाचार प्रकाशित करवाये, मेरे विरुद्ध उच्च न्यायालय में केस दायर करवाया। परिणाम यह हुआ कि मेरे विरुद्ध सैकड़ों जांच चली, हर जांच में वे औंधे मुंह गिरे परंतु उन्होंने एक के बाद एक आरटीआई लगाकर हाईकोर्ट में केस तक दायर करवाया। मेरे विरुद्ध चल रहे कोर्ट का केस मार्च माह में फैसला आने की उम्मीद है। क्योंकि मेरे अनेक लाभ रुके हुए हैं यदि फैसला मेरे पक्ष में आएगा तो लाभ मिल जाएंगे वरना कोई बात नहीं, जिस हाल में है उसी में जीना सीख लेंगे। परंतु वर्ष 2016 से एक ही निर्णय लिया मेरे पास इन लोगों के विरुद्ध ठोस सबूत आ जाये जो मेरे विरुद्ध षड्यंत्र रच रहे थे। आश्चर्य कि जिन्होंने खुद ही गलत काम किए हुए हैं, वो दूसरे की कमियां ढूंढ रहे हैं। सेवानिवृत्ति तक कई जांच चलती रही हैं। अब सेवानिवृत्त हो चुका हूं। साथ में शिव भोले में विश्वास करता हूं, भक्ति भावना में जीता हूं इसलिए मैंने कभी नहीं सोचा कि किसी के विरुद्ध कार्रवाई की जाए क्योंकि सब ऊपर वाला देखता है ,जिन्होंने मेरे विरुद्ध षड्यंत्र रचे उनको भगवान सजा जरूर देगा। मुझे दृढ़ विश्वास है। हो सकता है उनका कोई सजा मिल चुकी होगी जिसका मुझे अभी तक ज्ञान नहीं हो। हां वर्ष 2016 से लगातार मैं उन लोगों के विरुद्ध आरटीआई लगाई जिन्होंने मेरे विरुद्ध षडय़ंत्र रचे। आज सैकड़ों आरटीआई मेरे पास आ चुकी हैं और अभी लगातार आ रही हैं। आने वाले समय में उन लोगों की सारी आरटीआई से संबंधित जानकारी मुझे मिल जाएगी। वैसे तो मैं नहीं चाहता कि ऐसे लोगों के विरुद्ध कोई कार्रवाई की जाए क्योंकि आरटीआई से पता चलता है कि ये लोग कितने गिरे हुए हैं। उनके विरुद्ध सभी प्रमाण होते हुए भी मैं कभी पहल नहीं करूंगा कि उनके विरुद्ध कोई कार्रवाई की जाए। चूंकि उम्र बढ़ती ही जा रही है,मरने से पहले किसी का बुरा नहीं करना चाहूंगा और न आज तक किया का बुरा किया है।




प्रसिद्धि पा रहा है नवोदय विद्यालय का प्रेम चबूतरा
- मानव के हाथ से लेते हैं पक्षी चुग्गा
**********************************************************
*****************************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना उप मंडल के गांव करीरा स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में जीव जंतुओं के लिए बनाया गया प्रेम चबूतरा सभी के मन को लुभा रहा है। यहां जिस भी शिक्षक या विद्यार्थी के पास कोई चीज खाने पीने की हो इस चबूतरे पर डाल दी जाती है और नाना प्रकार के पक्षी यहां आकर दाना पानी ले जाते हैं। यहां पर जीव जंतुओं का इंसानों से इतना लगाव है कि जुडऩे की बजाय उनके हाथों से ही चुग्गा लेते हैं। अशोक कुमार नवोदय विद्यालय कर्मी ने बताया कि वे अक्सर चिडिय़ां,मोर, कबूतर, गिलहरी आदि को अपने हाथों से दाना खिलाते हैं। डोमनी पक्षी को मूंगफली खिलाते हैं तथा सबसे बड़ी बात है गिलहरी भी उनके हाथों से चुग्गा लेकर जाती है। एक और जहां पक्षी और जीव जंतु इंसानों से डरते नजर आते हैं वहीं इस विद्यालय में शिक्षकों से जीव जंतुओं का गहन लगाव देखने को मिलता है। अशोक कुमार ने बताया कि वह अक्सर पक्षियों के लिए दान ले जाते हैं और वहां डाल देते हैं। एक बार आवाज लगाने पर नाना प्रकार के पक्षी वहां आकर अपना अपना हिस्सा लेकर चले जाते हैं।
 प्राचार्य नवोदय विद्यालय राजीव सक्सेना ने बताया कि चबूतरा अनूप यादव शिक्षक ने पक्षियों के मद्देनजर समस्त स्टाफ की सहायता से बनाया था, जो आज नाम कमा रहा है। यहां पर पर्याप्त मात्रा में पेड़ पौधे होने के कारण पर्याप्त मात्रा में ही पक्षी मिलते हैं जो सुबह शाम चबूतरे पर बैठे विचरण करते नजर आते हैं। प्राचार्य ने बताया कि वह भी इस चबूतरे पर दाना डालने जाते हैं। ऐसे में प्रेम चबूतरा नाम कमा रहा है।
 फोटो कैप्शन 04: गिलहरी हाथ से खाना लेते हुए
07: मोर हाथ से खाना लेते हुए
09: मोर प्राचार्य राजीव सक्सेना के हाथ से चुग्गा लेते हुए।
फोटो स्रोत-नवोदय विद्यालय करीरा







अटेली व कनीना नगर पालिका चुनाव-
-कनीना एसडीएम कोर्ट व अटेली नपा के प्रशासक रूम में दाखिल होंगे नामांकन
-प्रधान के लिए चुनाव खर्च सीमा 12.50 लाख व सदस्य के लिए 3 लाख रुपये निर्धारित
**********************************************************
*****************************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज।
 नगर पालिका अटेली मंडी तथा नगर पालिका कनीना में 2 मार्च को होने वाले आम चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 11 फरवरी से शुरू होगी। अटेली नगर पालिका में चुनाव लडऩे के इच्छुक नागरिक अपना नामांकन अटेली नगर पालिका के प्रशासक के रूम में प्रस्तुत करेंगे। वहीं कनीना नगर पालिका के लिए एसडीएम कनीना की कोर्ट में नामांकन दाखिल होंगे।
यह जानकारी देते हुए कनीना के रिटर्निग अधिकारी डॉ जितेंद्र सिंह तथा अटेली के रिटर्निग अधिकारी रमित यादव ने बताया कि नगरपालिका अटेली तथा कनीना के लिए चुनाव अधिसूचना जारी हो चुकी है।
उन्होंने बताया कि 11 फरवरी से 17 फरवरी के बीच नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन सुबह 11 से दोपहर बाद 3 बजे तक दाखिल होंगे। 12 और 16 फरवरी को छुट्टी के दिन नामांकन दाखिल नहीं होंगे।
18 फरवरी को नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी। 19 फरवरी को 3 बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद इसी दिन चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। इस दौरान चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों की सूची भी चस्पा कर दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि यह आम चुनाव 2 मार्च को होंगे। मतदान का समय सुबह 8 से शाम 6 बजे तक रहेगा। मतगणना 12 मार्च को सुबह 8 बजे शुरू होगी।
उन्होंने बताया कि इन चुनावों के लिए प्रधान व सदस्य के लिए चुनाव खर्च सीमा निर्धारित की गई है। नगर पालिका प्रधान के लिए चुनाव खर्च सीमा 12.50 लाख रुपए निर्धारित की गई है जबकि सदस्य के लिए 3 लाख रुपए चुनाव खर्च सीमा निर्धारित है। सभी चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों को चुनाव खर्च का सारा ब्यौरा चुनाव परिणाम घोषित होने के 30 दिन के अंदर-अंदर देना होगा। ऐसा न करने की सूरत में वह प्रत्याशी अगले 5 साल के लिए चुनाव लडऩे के लिए डिसक्वालिफाइड घोषित किया जा सकता है




सोनाक्षी व चंचल  ने  विज्ञान प्रदर्शनी में मारी बाजी
**********************************************************
*****************************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज।
 उप मंडल कनीना में स्थित हेरिटेज पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोहनपुर में हुआ विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन जिसमें छठी से आठवीं कक्षा तक 37 माडल तैयार किए गए और तीसरी से पांचवीं कक्षा तक 17 माडल तैयार किए गए जिसमें बच्चों ने बहुत ही अच्छे प्रयास किया और अपने माडल को एक दर्शनीय रूप दिया बच्चों ने बड़े ही प्रश्न होकर मेहनत से माडल को तैयार किया जिसमें मोनिका मैडम फिजिक्स और प्रियंका केमिस्ट्री में बच्चों की सहायता की और बच्चों को माडल तैयार करने में एक अहम भूमिका निभाई जिसमें छठी से आठवीं कक्षा में प्रथम स्थान हाफ वेव रेक्टिफायर जो सोनाक्षी और चंचल ने तैयार किया द्वितीय स्थान हाइड्रोलिक ब्रेक जो कुशल और मिलन ने तैयार किया तृतीय स्थान हाइड्रोलिक ब्रिज लिफ्ट जो जितेश और तरुण तैयार किया इसी प्रकार तीसरी से पांचवी कक्षा में स्मार्ट ग्लासेस फार ब्लाइंड पर्सन सुनिधि और सुहानी ने चौथी कक्षा से यह मॉडल तैयार किया द्वितीय स्थान सिटी एंड विलेज विवेक और नितिन ने पांचवी कक्षा से तृतीय स्थान वॉटर प्यूरीफिकेशन निशु और नव्या ने चौथी क्लास से यह माडल तैयार किया और बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दी हमारे विद्यालय के  फिजिक्स अध्यापक अनिल कुमार जी वह बायोलाजी अध्यापिका प्रियंका मैडम ने सभी माडल की आब्जरवेशन ली और उनका रिजल्ट तैयार करने में बड़ी ही सहजता से प्यार करना पड़ा क्योंकि बच्चों ने जो माडल की प्रस्तुति दी वह बहुत ही सराहनीय थी हमारे जज को यह फैसला लेने में बहुत समय लगा कि किसी बच्चे को प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान दिया जाए क्योंकि बच्चों ने बड़े ही सुंदर व मनमोहक रही इस पूरे कार्यक्रम को आर्गेनाइज करवाने में दीपक गणित शिक्षक तथा नेहा भूमिका निभाई विद्यालय के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने इस पूरे विज्ञान प्रदर्शनी की सराहना की और बच्चों द्वारा तैयार किए गए माडल में अहम भूमिका निभाने वाली अध्यापिका मोनिका और प्रियंका मैडम का धन्यवाद किया कि उन्होंने बच्चों के साथ मेहनत करके इतने अच्छे माडल तैयार करवाए बच्चों को विज्ञान प्रदर्शनी अवार्ड से सम्मानित किया गया और विद्यालय के अध्यक्ष ने बच्चों को हमेशा प्रगति पद पर चलते रहने का आशीर्वाद दिया। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सीईओ कैलाश शर्मा, मनीष कुमार, डायरेक्टर खुशीराम शर्मा, प्रिंसिपल कृष्ण सिंह, सीनियर कोआर्डिनेटर पद पर आसीन सुरेंद्र कुमार, जूनियर कोआर्डिनेटर पद पर आसीन सुमन व समस्त अध्यापक गण उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 06: विज्ञान प्रदर्शनी में माडलों का निरीक्षण करते हुए।





एसडी विद्यालय ककराला में अंग्रेजी प्रश्नोश्ररी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
**********************************************************
*****************************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज।
एसडीवमा विद्यालय ककराला में छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए अग्रेंजी प्रश्नोश्ररी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सभी बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता के लिए बच्चों को पांच समूहों में बांटा गया। प्रत्येक समूह में छह-छह छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का संचालन अंग्रेजी  विभाग से अध्यापिका नरेश यादव, विनोद कुमारी व अध्यापक संदीप ने किया। प्रतियोगिता को चार चरणों में कराया गया जिसमें प्रथम चरण को बहुविकल्पीय प्रश्नों के आधार पर रखा गया। टीम प्रथम, द्वितीय व तृतीय चरण में सभी समूहों के बीच कांटे की टक्कर बनी रही। वज्र व रपिड फायर चक्र में बड़े काटे की टक्कर बनी रही अन्त में बारह अंकों की बढ़त बनाते हुए टीम रोजवैली ने बढ़त बनाई। प्रत्येक चरण के अंकों के आधार पर टीम रोज वैली प्रथम, टीम ताज वैली द्वितीय व तृतीय स्थान पर टीम ग्रेट वैली का चयन किया गया।
विद्यालय प्राचार्य ओम प्रकाश यादव ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और बताया की हमें हर प्रकार की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना चाहिए। ये प्रतियोगिताऐं सिर्फ हार-जीत के लिए नही होती बल्कि अपने ज्ञान और कौशल में वृद्धि करने के लिए होती है। इस अवसर पर कोर्डिनेटर ईश्वर सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए क्विज प्रतियोगिता के महत्व पर प्रकाश डाला और भविष्य में इसी प्रकार की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। इस अवसर पर कोर्डिनेटर जोगेन्द्र, स्नेहलता, प्रियंका यादव व समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
फोटो कैप्शन 03: अव्वल विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते प्राचार्य फोटो: एसडी स्कूल





पाथेड़ा में आयोजित हुई गणित प्रश्रोत्तरी
-पाथेड़ी की टीम रही विजेता
**********************************************************
*****************************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाथेड़ा में कलस्टर स्तरीय गणित प्रश्रोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन हुआ । इसमें पाथेड़ा क्लस्टर के सभी स्कूलों ने भाग लिया । प्रतियोगिता तीन वर्गों कक्षा वर्ग 4 -5, 6-8 तथा 9-10 में हुई । कक्षा वर्ग 4 से 5 में जीपीएस पाथेड़ा, 6 से 8 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाथेड़ा तथा 9 -10 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अगिहार विजयी रहा । कार्यक्रम में संयोजक के भूमिका ्रक्चक्रष्ट रीना यादव, व्यवस्था स्थापन तथा मंच संचालन की भूमिका हनुमान सिंह, क्यूज मास्टर की भूमिका विकाश बाबू और स्कोरर की भूमिका वंदना अगिहार ने निभाई । गणित प्रवक्ता अजय बंसल गणित विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित रहे । प्राचार्य कृष्ण कुमार जी ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया और जीवन में गणित की भूमिका को समझने पर बल दिया । उन्होंने गणित को बहुत ही रोचक व जरूरी विषय बताते हुए अनेक उदाहरणों से स्पष्ट किया कि हमारे दैनिक जीवन में गणित कितना महत्वपूर्ण है । इस अवसर पर डिम्पल, सुरेश कुमार, राजेश कुमार, प्रवीण, प्रदीप कुमार, शैलेन्द्र, प्रमिला, ज्योति, प्रियंका, रावत सिंह, दिनेश, वंदना, चंद्रशेखर, पूनम,  रामनिवास मुख्य शिक्षक, बिजेन्द सिंह, मुकेश कुमार, सुरेन्द्र, राजेन्द्र, महावीर,  डा. मुनेश, आजाद सहित  विद्यालय का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा ।
फोटो कैप्शन 05: पाथेड़ा में गणित प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए। फोटो प्राचार्य पाथेड़ा




वर्षों से होलीवाला सड़क के गंदे पानी का नहीं हो पाया प्रबंध
 -जल्द ही जोहड़ में भी लोग कर लेंगे कब्जा
**********************************************************
*****************************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना में होली दहन स्थल तक वर्षों से गंदा पानी जमा होने की समस्या का कोई समाधान नहीं निकला है। एक पार्षद के घर के पास ही जब यह हालात होगी तो कस्बा की बदहालात का अंदाजा लगाना कठिन है। पानी वर्षा के अतिरिक्त होलीवाला जोहड़ का आता है। जब-तक नल नहीं आते तब तक गली में गंदा न के बराबर होता है किंतु नल आते ही गली में गंदा पानी भर जाता है। वर्षा होती है तो गली गंदे पानी से भर जाती है। लोगों का आवागमन इसी गंदे पानी से होता है। कई घर भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। जब गंदा पानी बढ़ जाता है तो इंजन से पानी निकालकर सीवर ट्रिटमेंट प्लांट/एसटीपी तक पानी पहुंचाया जाता है। प्रशासन इस जोहड़ का स्थायी समाधान नहीं निकाल पाया किंतु अब लोगों ने इसका समाधान ढूंढ लिया है। कुरड़ी डालकर तथा रोड़े पत्थर डालकर, र्इंधन डालकर कब्जा करने की होड़ लग गई है, आने वाले चंद माह में इसका नामोनिशान मिटा सकते हैं।
इस गली का समाधान पाने के लिए हर अधिकारी से जहां पंकज एडवोकेट, वेद प्रकाश बाबूजी, कृष्ण कुमार तथा समीपी गांवों के भारी संख्या में लोग समय-समय पर मिले हैं किंतु कोई समाधान नहीं निकाल पाया। हां इसी गली को पुन: निर्मित कर देने से समस्या कम हो गई है किंतु स्थायी समाधान नहीं निकला है।  
लोगों की मांग है कि इस जोहड़ का गंदा पानी साफ करवाकर या तो इसे दर्शनीय स्थल के रूप में विकसित किया जाए या मत्स्य पालन केंद्र स्थापित किया जाए।
इस संबंध में नगरपालिका से संपर्क किया तो सुरेंद्र बाबू ने बताया कि जल्द ही इंजन चलवाकर  सड़क पर खड़ा गंदा जल की निकासी कर दी जाएगी। उन्होंने जमादार को इंजन चलाने को भी कहा।
फोटो कैप्शन 01: गली में खड़ा गंदा पानी


कनीना नगर पालिका के चुनावों का शोर बढ़ा
 -खुलने लगे हैं चुनाव कार्यालय
**********************************************************
*****************************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज।
 बिन बादल बरसात कहावत कनीना पर शत प्रतिशत लागू होती है। कनीना नगर पालिका के चुनाव 2 मार्च को होंगे। अभी तक न तो नामांकन हुआ है और न ही आगामी कार्रवाई बढ़ी है परंतु अभी से ही चुनाव कार्यालय खुल गए हैं। प्रधान पद के दावेदार चुनाव कार्यालय खोलने लगे हैं और कनीना मंडी में पहला चुनाव कार्यालय भी स्थापित हो गया है। एक प्रधान पद के दावेदार ने चुनाव कार्यालय खोल दिया है। इसके इससे साफ जाहिर होता है कि कनीना नगर पालिका के चुनाव के प्रति कितना जोश और जुनून इस बार देखने को मिल रहा है। सात वर्षों के बाद ये चुनाव होने जा रहे हैं। युवा पीढ़ी इस बार कुछ कर गुजरने को की चाहत ले रही है। यही कारण है कि कनीना में सुबह से शाम चुनावी शोर सुनाई देने लग गया है।
मोलडऩाथ आश्रम पर धोक लगाने वालों की बढ़ी भीड़-
उधर कनीना के संत मोलडऩाथ आश्रम पर धोक लगाने वालों की भीड़ दिनों दिन बढ़ती जा रही है। जब से चुनाव घोषित हुए तब से तो चुनाव लडऩे वाले यहां सुबह शाम धोक लगने जरूर आते हैं क्योंकि कनीना के प्रमुख संत मोलडऩाथ हुए हैं जिनका एक भव्य आश्रम है।  जब-जब कोई चुनाव चर्चा चलती है, चुनाव प्रचार का आगाज होता है या कोई चुनाव जीतता है, विभिन्न पर्वों एवं उत्सवों पर यहां धोक लगाने वालों की संख्या बढ़ जाती है। जैसे ही कनीना नगर पालिका के चुनाव घोषित हुए तब से धोक लगाने वालों की संख्या और भी बढ़ गई है। नेता व चुनाव लडऩे वाले संत संत से आशीर्वाद पाने में ज्यादा ही विश्वास रखते हैं। यही कारण है कि अब तो चुनाव कार्यालय स्थापित हो गये हैं। यहां तक डीजे के साथ लोग आकर धोक लगाकर ही आगे की रणनीति बनाते हैं। कनीना मंडी में पहला चुनाव कार्यालय एक प्रधान पद के दावेदार ने स्थापित किया है। भारी संख्या में वह लोगों के संग डीजे पर झूमते हुए संत आश्रम पर आया धोक लगाई और फिर कार्यालय की स्थापना की। वैसे भी प्रतिदिन सुबह 4 बजे से यहां धोक लगाने वालों का तांता लग जाता है। आने वाले समय में यहां धोक लगाने वालों की संख्या और भी बढ़ सकती है। वैसे भी मार्च माह में कनीना के मोलडऩाथ आश्रम पर विशाल मेला लगेगा।
फोटो कैप्शन 02: मोलडऩाथ आश्रम पर धोक लगाते हुए भक्त। ये नेता नहीं हैं फोटो: जागरण





दो अलग अलग मामलों में दो देशी कट्टे, तीन जिंदा कारतूस बरामद, मामला दर्ज
**********************************************************
*****************************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में दो लोगों से दो देशी कट्टे एवं तीन जिंदा रौंद/कारतूस बरामद किये हैं। पुलिस ने आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
 कनीना पुलिस का सूचना मिली कि कनीना की श्रीकृष्ण गौशाला रोड़ के नजदीक मोहित उर्फ भूरा अवैध हथियार लिए किसी के इंतजार में बैठा है। कनीना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की जहां उन्हें बताया स्थान पर एक लड़का बैठा दिखाई दिया। पुलिस ने उसका नाम पूछा तो उन्होंने मोहित उर्फ भूरा बताया। जब उसकी तलाशी ली गई तो देसी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस/रौंद बरामद किया। कनीना पुलिस ने आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
  दूसरे मामले में कनीना पुलिस को सूचना मिली कि संदीप कनीना निवासी अवैध हथियार सहित कनीना के बाबा राधे दास मंदिर के नजदीक बैठा हुआ किसी का इंतजार कर रहा है तुरंत कार्रवाई की जाए तो उसे गिरफ्तार किया जा सकता है। कनीना पुलिस ने बताए गए स्थान पर छापेमारी की तो एक व्यक्ति बैठा दिखाई दिया जिसका नाम पूछे जाने पर संदीप बताया। तलाशी लेने पर उसके पास एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। कनीना पुलिस ने आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।




मारपीट करने, आग












लगाने तथा मारपीट की शिकायत की, पुलिस ने किया मामला दर्ज
**********************************************************
*****************************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना उप-मंडल के गांव भोजावास में रह रहे दाताराम गांव बंगला, जिला पीलीभीत, उत्तर प्रदेश ने शिकायत दर्ज करवाई है कि रिहाना बेगम भोजावास ने उनके साथ मारपीट की, झोपड़ी को आग लगा दी तथा जान से मारने की धमकी दी है। कनीना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के मामला दर्ज कर लिया है।
 दाताराम ने पुलिस में बताया कि वह जयवीर खोह, मानेसर, गुरुग्राम के कुएं पर भोजावास में मजदूरी कर रहा है और चार-पांच सालों से बच्चों सहित रह रहा है। 25 जनवरी को रिहाना बेगम अपने दोनों लड़कों व उनके दोस्तों को लेकर कुएं पर आ गई तथा झगड़ा किया,बच्चों के साथ मारपीट की। उनका आरोप है कि उसकी पत्नी प्रीति देवी का नाक का सोने का लोंग भी झगड़े में गुम हो गया जिसका पुलिस वह गांव वालों ने बैठकर रेहाना को 5000 हर्जाना देना तय किया था किंतु वह भी अभी तक नहीं दिया है। उधर 3 फरवरी को जब दाताराम अपने खेत में लाइन बदल रहा था और उसके बच्चे कुएं पर थे तभी रिहाना बेगम ने कुएं झोपड़ी में आग लगा दी जिससे घर का सारा सामान जलकर राख हो गया जिसमें चार एकड़ की मिनी फव्वारा सेट, 10 अल्युमिनियम पाइप, दो हरे पेड़, एक स्प्रे मशीन पेट्रोल की जलकर राख हो गई। उन्होंने 112 पर फायर ब्रिगेड के पास फोन किया जो मौके पर आई और आग बुझाई। मौके से पुलिस कर्मचारी सैंपल भी लेकर गए थे। उन्होंने बताया कि रिहाना बेगम जान से मारने की धमकी दे रही है। जिससे सुरक्षा की गुहार लगाई है जिस पर कनीना पुलिस ने रिहाना बेगम के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


Wednesday, February 5, 2025


 
करीरा निवासी बाबूलाल कार्यभार ग्रहण करेंगे महेंद्रगढ़ डाइट में
**********************************************************
******************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
बाबूलाल सुपरीटेंडेंट पर पदोन्नति कर डाइट बिरही कलां,चरखी दादरी भेजा गया किंतु अब उनका उनको डाइट महेंद्रगढ़ में समायोजित कर दिया गया है। अब वे महेंद्रगढ़ डाइट में कार्यभार ग्रहण करेंगे। उनके महेंद्रगढ़ डाइट में आ जाने से अनेकों लोगों में खुशी जाहिर की।






मेरा शिक्षा का सफर पुस्तक से साभार -100
--समय सदा ही रहा कम और आज भी और भविष्य में भी रहेगा कम
**********************************************************
******************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना निवासी डा. होशियार सिंह विज्ञान अध्यापक बतौर लंबे समय तक शिक्षा के क्षेत्र में सेवा देकर 30 अप्रैल 2024 को सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उन्होंने जहां विश्व रिकार्ड तक कायम किया है। अपनी मेहनत के बल पर इस ऊंचाई तक पहुंचे हैं, सदा ही समय के पाबंद रहे हैं, समय सदा ही उनके पास कम रहा है। अक्सर लोग सेवानिवृत्त होने के बाद समय न बीत पाने की शिकायत करते हैं किंतु होशियार सिंह का कहना है कि न तो पहले समय था और न ही अब समय है और भविष्य में भी कोई समय नहीं बच पाएगा। आइये सुनते होशियार सिंह की कहानी उनकी जुबानी.....
 मैं अक्सर उन लोगों से परेशान हो चुका हूं जो यह कहते आए हैं कि सेवानिवृत्ति के बाद समय नहीं बीत पाता। अक्सर वो ताश खेलते हैं, व्आपस में  गपशप करते हैं और इधर-उधर घूमते रहते हैं। यह सत्य है कि इंसान को न जाने कब इस दुनिया से रुखसत होना पड़े, ऐसे में अपने सगे संबंधियों, साथियों और परिवार के बीच अधिक समय देना चाहिए ताकि आने वाली पीढिय़ों में चंद दिन याद रह सके। परंतु जो लोग यह कहते हैं कि समय समय बीतता ही नहीं इसका मतलब है कि वो अपनी दिनचर्या को सही नहीं बिता पा रहे, वो कोई बेहतरीन कार्य करने की नहीं सोच रहे हैं। वैसे तो बुजुर्ग बताते आए हैं की सबसे आसान कार्य है कि अपने खेत क्यार में सुबह-शाम समय दो, इससे सब्जी, फल, अनाज आदि पैदा हो सकता है। अगर खेत क्यार नहीं है तो लेखन, पठन पाठन में ध्यान दें, धार्मिक पुस्तकों पर ध्यान दें। अगर समय है तो अपने बच्चों पर ध्यान दें, परिवार को समय दे किंतु मैं यह दावे से कह सकता हूं कि मेरे पास में न तो कभी पहले जीवन में समय बचता था और न अब बच पा रहा है और न ही शिक्षा के दौरान समय था। समय की सदा ही कद्र की है और समय सदा ही कम पड़ा है। आज के दिन तो हालात यह है कि काम अधिक होते हैं और समय कम रहता है। परिणाम यही निकलता है कि अपने काम पूरे नहीं कर पाता। कभी फ्री नहीं बैठता हूं। थोड़ा सा समय बाहर जाने ,साथियों के बीच बिताने के अतिरिक्त घर पर परिवार, खेत क्यार तथा अपने लेखन कार्य में अधिक समय दे पा रहा हूं। जिनका कोई दोस्त नहीं नहीं उसे पुस्तकों को अपना दोस्त बना लेना चाहिए। ऐसे में लेखन कार्य में अधिक रुचि है, सदा रही है और सदा रहेगी। मुझे विश्वास है कि भविष्य में भी समय कम रहेगा। मैं प्रभु से यही विनती करूंगा कि मेरे लिए यदि दोबारा जन्म मिले तो समय अधिक दिया जाए ताकि मैं अपने कार्य सही समय पर पूरे कर सकूं। मुझे न तो कभी ताश खेलने का शौक रहा है और नहीं व्यर्थ की बातें करने का शौक रहा है। यह ठीक है कि अपने कार्य में सदा रुचि और मन लगाकर काम किया है और वह करता रहूंगा। आगे आने वाला वक्त बताएगा कि मैं किस हालत में क्या कर पाता हूं। जहां तक लेखन कार्य है 43 पुस्तकें प्रकाशित हो गई है और कम से कम 100 पुस्तकें मेरे कंप्यूटर में तैयार हैं। आने वाले समय में मुझे विश्वास है कि मेरी सारी पुस्तक यदि प्रकाशित हो जाएंगे तो संख्या बढ़कर 200 के पार चली जाएगी। आने वाला समय ही बता पाएगा मैं क्या कर पाता हूं और क्या नहीं क्योंकि वक्त के आगे सभी को झुकना होता है। वक्त सभी को झुका देता है और वक्त के साथ जो नहीं चल पाता वह एक दिन पछताता है। वक्त की कद्र करना सीखना चाहिए, समय पर काम करना सीखना चाहिए, तभी सभी कार्य समय पर हो पाएंगे। मैं सदा स्कूल में समय पर जाता रहा हूं। सभी कार्य स्कूल के  समय पर पूर्ण किये हैं। सत्य है कि कुछ कार्यों में मेरे को देरी से हुई क्योंकि हो सकता है उनमें मैं कोई विशेष जोश एवं उत्साह नहीं दिखाया हो। जैसे नौकरी का देरी से मिलना, शादी का देरी से होना, किसी अच्छे कार्य में परिणाम देरी से आना आदि अनेक कार्य हैं जिनमें में देरी हुई है।




बाघोत आत्महत्या का मामला
- कोर्ट ने दिया नई एसआईटी गठित करने का आदेश
-बाहर का आईपीएस अधिकारी करेगा अब मामले की जांच
-मृतक का अंतिम संस्कार तीन दिन में करने के पुलिस को आदेश
**********************************************************
******************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना उपमंडल के गांव बाघोत में य़वक द्वारा आत्महत्या करने के मामले में कड़ा संज्ञान लिया है। कोर्ट ने डीजीपी को नई एसआइटी गठित करने का आदेश दिया है वहीं बाहर का आइपीएस अधिकारी अब मामले की जांच करेगा। वहीं मृतक का अंतिम संस्कार तीन दिनों में करने के पुलिस को आदेश दिये हैं।
 कनीना उप मंडल के गांव बाघोत मेें 13 दिसंबर 2024 को मोहित नामक युवक द्वारा आत्महत्या करने के मामले में अब तक उसका दाह संस्कार नहीं हो पाया है। उसके परिवार वाले पहले 8 लोगों पर एफआइआर दर्ज करने की मांग कर रहे जबकि पुलिस पहले सबूत मांग रही है जिसको लेकर लंबे समय से जदोजहद चली आ रही है। विस्तृत जानकारी देते हुए पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के एडवोकेट सत्यनारायण कनीना ने बताया कि विगत दिनों जहां मृतक मोहित के पिता कैलाश पुजारी बाघोत की तरफ से एक अर्जी पंजाबी एवं हरियाणा हाई कोर्ट में लगाई थी कि पुलिस प्रशासन सही जांच नहीं कर रहा है और पहले से ही पूर्व शिक्षा मंत्री एवं अन्य को निर्दोष ठहरा रहा है जबकि जांच पूरी हुई भी नहीं है। जिस पर पंजाब एवं हरियाणा ने कड़ा संज्ञान लेते हुए प्रशासन को फटकार लगाई है। उन्होंने बताया कि अब जांच किसी बाहर के आइपीएस अधिकारी द्वारा की जाएगी तथा दूसरी एसआइटी गठित करने का भी आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि अखबारों में पहले ही लोगों को निर्दोष करार कर दिया गया है जो अनुचित है। साथ में पुलिस को आदेश दिया कि मृतक का दाह संस्कार तीन दिनों में किया जाए। उन्होंने कहा कि मृतक के स्वजन शव लेने से इंकार करते हैं पुलिस अंतिम संस्कार करे। अब यह देखा जाना है कि दाह संस्कार कब तक और कैसे हो पाता है और भविष्य में कौन जांच कर पाएगा और क्या इस मामले में मृतक के परिजनों द्वारा लगाए गए दोषियों पर एफआइआर दर्ज होती है या नहीं।






रेडक्रास के साथ युवा कंधे से कंधा मिलाकर कर राष्ट्र के नव निर्माण में अपना सहयोग करें
**********************************************************
******************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
जिला महेंद्रगढ़ रेडक्रास सोसायटी के सौजन्य और डा. मुकेश अग्रवाल  महासचिव भारतीय रेडक्रास सोसायटी चंडीगढ़ के दिशा-निर्देशों में सचिव बलवान सिंह की अध्यक्षता में  यदुवंशी महाविद्यालय में चल रहे पांच दिवसीय जिला स्तरीय यूथ रेडक्रास प्रशिक्षण शिविर में  बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त डा. विवेक भारती ने शिरकत की। उपायुक्त महोदय ने कैंप के युवा प्रतिभागियों को रेडक्रास के  मुख्य उद्देश्य  स्वास्थ्य, सेवा, और मित्रता, में अपने जीवन  को ढालने के लिए और  मानव कल्याण के अच्छे कार्यों में निरंतर अपना बेस्ट योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया और हमेशा महापुरुषों के बताए सन्मार्ग पर चले  व रेडक्रास के साथ युवा कंधे से कंधा मिलाकर कर राष्ट्र के नव निर्माण में अपना सहयोग करें और मानव कल्याण के कार्यों में  अपने आप को समर्पित करने का  आह्वान किया। युवा भारत को सशक्त  विकसित भारत बनाने में अहम भूमिका निभाएं। इस कैंप प्रभारी बिग्रेड आफिसर टेक चंद यादव ने रेडक्रास सोसायटी  महेंद्रगढ़ द्वारा मानवीय मूल्यों और संवेदना से जुड़े सभी कार्यों को विस्तार से बताया। प्रोफेसर डा. चंद्र मोहन , डा. एसपी सिंह, ब्रिगेड आफिसर टेक चंद,डा. सोनल यादव  प्राचार्य यदुवंशी महाविद्यालय, प्रवक्ता पवित्रा यादव और सभी काउंसलर द्वारा  मुख्य अतिथि का बुकें और फूल मालाओं से स्वागत किया। यदुवंशी महाविद्यालय में चल रहे कैंप में पवित्रा यादव प्रवक्ता प्राथमिक सहायता द्वारा मंच संचालन बड़े उम्दा तरीके से किया गया। इस पांच दिवसीय कैंप की में होने वाली गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। कैंप के दूसरे सत्र में डा. रोहिताश रंगा ने युवाओं को नशा मुक्ति जागरूकता पर विस्तार व्याख्यान दिया। इस पांच दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर के  संयोजक  टेक चंद द्वारा कैंप में अनेक प्रकार की प्रतियोगिताओं और गतिविधियों जिसमें लकी स्टार, सोलों डांस ,गायन, प्रतियोगिता करवाई  जिनके विजेताओं को उपायुक्त महोदय के कर-कमलों से ट्राफी और सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया। सोलों डांस प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय नारनौल प्रथम, जबकि राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल द्वितीय और हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय पाली के  प्रतिभागी तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह लकी स्टार और  गायन प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया। उनके द्वारा सभी को रेडक्रास की शपथ भी दिलवाई गई इस पूरे कार्यक्रम का ताना-बाना  रेडक्रास सचिव बलवान सिंह और समस्त रेडक्रास परिवार  द्वारा तैयार किया गया। प्रोग्राम के अंत में प्रोफेसर डा. चंद्र मोहन द्वारा मुख्य अतिथि उपायुक्त डा. विवेक भारती और समस्त यदुवंशी महाविद्यालय परिवार सदस्यों, जिला महेंद्रगढ़ के  विभिन्न महाविद्यालयों से आएं सभी काउंसलर्स और वालियंटर का धन्यवाद आभार व्यक्त किया।
फोटो कैप्शन 05: अव्वल को पुरस्कृत करते हुए अधिकारी


आरकेवाइ स्कूल में हुआ विदाई पार्टी का आयोजन
**********************************************************
******************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
आरकेवाइ इंटरनेशनल स्कूल में 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विदाई पार्टी का आयोजन किया। समारोह के दौरान स्कूल पहुंचे विद्यार्थियों का स्वागत उनके अध्यापकों व 11वीं कक्षा के छात्रों द्वारा फूलों की वर्षा करके व तिलक लगाकर किया गया। पार्टी का आगाज स्वागत गीत व स्पीच द्वारा 11वीं के छात्राओं ने किया। 11वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया। बारहवीं कक्षा की छात्राओं ने स्कूल व अध्यापकों प्रति अपने प्रेम व भावनाओं को  शायरी व कविता के माध्यम से प्रकट किया। इन कार्यक्रमों के अलावा वरिष्ठ के लिए विभिन्न प्रकार की फन गेम्स भी करवाए गए। सुंदर व रंग-बिरंगे परिधानों से सजे छात्रों की चहल-पहल से सारा कूल परिसर गूंज उठा। छात्रों की प्रतिभा और प्रदर्शन के आधार पर विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत कई विजेताओं का चयन किया गया । 11वीं कक्षा के छात्रों ने 12वीं कक्षा के छात्रों व अध्यापकों को विभिन्न टाइटल्स के साथ सम्मानित किया। स्कूल की ओर से 12वीं कक्षा के छात्रों को गिफ्ट दिए गए। छात्र-छात्राओं ने अपनी खुशी को व्यक्त करते हुए प्रिंसिपल  व समूह स्टाफ सहित केक काटा।
स्कूल प्रिंसिपल सतेंद्रा यादव  ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते कहा कि निरंतर प्रयास, कठिन परिश्रम व अनुशासन के माध्यम से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को परीक्षा में धैर्य, लगन व मेहनत के साथ सर्वोत्तम प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। एकेडमिक आफिसर अनिल डोगरा ने कहा कि शिक्षित व्यक्ति ही सभ्य नागरिक बनकर राष्ट्र की सेवा कर सकता है। जीवन में प्रत्येक कार्य का एक समय होता है। यदि विद्यार्थी अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्प होकर कार्य करें तो कामयाबी अवश्य मिलती है और यदि इस समय को मौज मस्ती में गंवा दिया जाए तो ऐसा नुकसान होता है, जिसकी क्षतिपूर्ति कभी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि स्कूल में बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों की  महत्ता का ज्ञान भी दिया जाता है। स्कूल प्रबंधकीय कमेटी के चेयरमैन सुरेश कुमार , निधिबाला, संतोष, अनुशासन इंचार्ज सतबीर  ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर समस्त स्टाफ मौजूद रहा ।
फोटो कैप्शन 06: विदाई समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते विद्यार्थी।






14 वार्डों के लिए बूथ  हुए निर्धारित
-देखे कौन कहां वोट डालेंगे
**********************************************************
******************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना के 2 मार्च नगर पालिका चुनावों के दृष्टिगत 14 वार्डों के लिए 14 बूथ निर्धारित कर दिए गए हैं।
इन बूथों में वार्ड एक पितामह कान्ह सिंह धर्मशाला बाई साइड में वोट पड़ेंगे, वार्ड 2 के वोट राजकीय कन्या उच्च विद्यालय मध्य विंग में पड़ेंगे, वार्ड तीन धोकल माल पार्क कनीना में पड़ेंगे, वार्ड 4 राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना में बाई विंग में पड़ेंगे, वार्ड पांच राजकीय प्राथमिक स्कूल ब्वायज में पड़ेंगे, वार्ड 6 राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी में बड़ेंगे। वार्ड सात राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला नजदीक राधा कृष्ण मंदिर में पड़ेंगे, वार्ड 8 गोविंदीबाई धर्मशाला में पड़ेंगे, वार्ड 9 वाल्मीकि चौपाल नजदीक वाल्मीकि बस्ती में पड़ेंगे, वार्ड 10 राजकीय कन्या उच्च विद्यालय दाई विंग में पड़ेंगे, वार्ड 11 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाई विंग में पड़ेंगे, वार्ड 12 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना बाई विंग में पड़ेंगे, वार्ड 13 डीपीओ आफिस कनीना में वोट पड़ेंगे तथा  वार्ड 14 पितामह कान्ह सिंह धर्मशाला दाएं कक्ष में पड़ेंगे।






चुनावी चखचख
 एक वोट मैं किन-किन को दू, अब तुम ही बताओ
**********************************************************
******************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना नगर पालिका के चुनाव 2 मार्च को होंगे जिसको लेकर के वोट मांगने वाले विभिन्न घरों में जा रहे हैं वोट मांग रहे हैं। एक घटना यूं घटी कि एक घर में दो वोट मांगने वाले आ गए। उससे पहले भी वोट मांगने वाले वोटर के पास आए थे। जब दोनों वोट की मांग करने लगे तो वो झल्लाया और बोला मेरे पास तो एक वोट है, बताओ मैं किस किस को दूं। एक वोट ले आओ और उसके टुकड़े-टुकड़े करके बांट लो। नाराजगी देखकर वोट यही कहकर चलते बने की कोई बात नहीं, वोट किसी को भी दे देना।
वोट मांगने वालों का नया पैंतरा, कम से कम एक वोट दे देना ---
 कनीना नगर पालिका के 2 मार्च को होने वाले चुनावों के दृष्टिगत वोट मांगने वाले हर प्रकार के हथकंडे अपना रहे हैं। वो तो येन केन प्रकारेण वोट की चाहत रखते हैं। अब एक व्यक्ति के सारे ही जानकार चुनाव लड़ रहे हो तो वोट किसको वोट दे? तो आखिर चुनाव लडऩे वाले एक ही घर में दरार डालने का काम कर रहे हैं। चुनाव लडऩे वाले बस इतना कह जाते चलिए आप एक वोट चाहे खुद का या अपनी पत्नी का मेरे डलवा देना। इसका मतलब यह हुआ कि वो हर घर में दरार डालने जा रहे हैं। यहां तक की कुछ परिवार कह देते कि तुम्हारे लिए इस घर से कोई वोट नहीं तो भी वोट मांगने वाले यह कह कर चले जाते हैं कि कम से कम एक वोट तो तुम्हारे घर से लेकर ही रहूंगा। इस जिद को लेकर के लोग बड़े चकित है कि घर में ही दरार डाल रहे हैं।
परदेसियों से ना अंखिया मिलाना---
कनीना नगरपालिका के चुनाव दो मार्च को होने जा रहे हैं। विभिन्न प्रत्याशी घर-घर वोट मांगने की कार्रवाई कर रहे हैं। यहां तक की वोट मांगने वाले एक दूसरे की काट करते हुए कहते हैं कि परदेसियों से ना अंखिया मिलाना। जो बाहर के व्यक्ति उनको वोट न दे। अब समस्या आ गई बाहर का व्यक्ति कौन है अर्थात उनका कहना है जो कनीना में नहीं रहते और वोट मांगने आए तो उनको वोट नहीं देना। वोटर को एक कंफ्यूजन में डाल जाते आखिर ऐसा कौन सा प्रत्याशी है जो बाहर का है?
कुकुरमुत्ते से उभरने लगे हैं नए-नए नए-नए प्रत्याशी --
कनीना नगर पालिका के चुनाव दो मार्च को होने जा रहे हैं जिसको लेकर के अभी तक जो चुनाव लडऩे वाले मौन बैठे हुए थे, चुप्पी साधे हुए थे, एकांत में बैठे थे, चुनाव तिथि घोषित होने का इंतजार कर रहे थे वो कुकुरमुत्ते की तरह खड़े होने लग गए हैं। कहीं भी देखे नए-नए बोर्ड, होल्डिंग लगने लग रहे हैं। रातोंरात होल्डिंग लग गए हैं और नये नये सामने आ रहे हैं। हर दिन नया चेहरा उभरने की संभावना है। अब तो कनीना में लगता है कि होल्डिंग अधिक होंगे और वोटर कम। भारी संख्या में होल्डिंग बैनर लग रहे हैं और एक दूसरे को काटने के तरीके खोज रहे ताकि वोट अधिक पाए जा सके और नजरें पार्टियों पर टिकी हुई है कि ये चुनाव किसी पार्टी के चुनाव चिह्न पर होंगे या नहीं। यदि वो चुनाव आबंटित करती है तो कौन चुनाव चिन्ह ले पाता है?
 




नपा अटेली व कनीना के चुनाव 2 मार्च को
-डीसी डा. विवेक भारती ने आरओ-एआरओ नियुक्त किए
-11 फरवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू
**********************************************************
******************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
जिला में नगर पालिका अटेली मंडी तथा नगर पालिका कनीना में 2 मार्च को होने वाले आम चुनाव के लिए उपायुक्त डा. विवेक भारती ने रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निग अधिकारी नियुक्त किए हैं।
उपायुक्त की ओर से जारी आदेशों के अनुसार एसडीएम नारनौल रमित यादव को अटेली नगर पालिका चुनाव के लिए रिटर्निग अधिकारी लगाया गया है तथा संजीव नागर तहसीलदार अटेली को उनके सहायक रिटर्निग अधिकारी लगाया गया है।
इसी प्रकार नगर पालिका कनीना के लिए एसडीएम कनीना डा. जितेंद्र सिंह को रिटर्निंग अधिकारी लगाया गया है तथा उनके सहायक रिटर्निग अधिकारी नायब तहसीलदार अटेली दलबीर सिंह दुग्गल होंगे।
डीसी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग हरियाणा ने जिला महेंद्रगढ़ की इन दोनों नगर पालिका चुनावों के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।
उन्होंने बताया कि यह आम चुनाव 2 मार्च को होंगे। मतदान का समय सुबह 8:00 से शाम 6:00 बजे तक रहेगा। मतगणना 12 मार्च को सुबह 8:00 बजे शुरू होगी।
उपायुक्त ने बताया कि 11 फरवरी से 17 फरवरी के बीच नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन सुबह 11 से दोपहर बाद 3 तक दाखिल होंगे। 12 और 16 फरवरी को छुट्टी के दिन नामांकन दाखिल नहीं होंगे।
18 फरवरी को नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी। 19 फरवरी को 3 बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद इसी दिन चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। इस दौरान चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों की सूची भी चश्पा कर दी जाएगी।





मतदान केंद्रों का अधिकारियों ने किया दौरा
**********************************************************
******************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना नगर पालिका चुनाव की घोषणा होते ही कनीना के एसडीएम एवं नगर पालिका के प्रशासक डा. जितेंद्र सिंह अहलावत ने नगर पालिका के सभी 14 वार्डों के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया तथा उनमें सफाई व्यवस्था, बिजली, पानी का प्रबंध तथा दिव्यांगों के लिए रैंप आदि की व्यवस्था का जायजा लिया। इस निरीक्षण के दौरान उनके साथ  गिरदावर उमेद सिंह, स्टेनो वीरेंद्र सिंह, लिपिक सुरेंद्र वशिष्ठ मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि इन 14 मतदान केंद्रों के लिए पितामह कान्हा सिंह धर्मशाला रेवाड़ी रोड, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना ,ढोकल मल पार्क आश्रम रोड कनीना, राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला ,बाल्मीकि बस्ती कनीना ,राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ,कनीना मंडी, राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला नजदीक राधा कृष्ण मंदिर गोविंदी  बाई धर्मशाला अनाज मंडी रोड कनीना, वाल्मीकि चौपाल नजदीक बाल्मीकि बस्ती कनीना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना ,खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय कनीना के भवनों में बनाए गए हैं तथा इसके लिए सभी सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए 6 फरवरी नगर पालिका में प्रात: 11 बजे संबंधित अधिकारियों की एक मीटिंग बुलाई गई है । 14 वार्डों में 10400 के करीब मतदाता 14 पार्षदों का चुनाव करेंगे।
फोटो कैप्शन 04: मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते एसडीएम एवं अन्य अधिकारी।



माता खीमज मेला सेहलंग संपन्न
-31 हजार रुपये की कुश्ती रेशम पहलवान ने जीती
-वालीबाल में गुरुग्राम की टीम रही विजयी
**********************************************************
******************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज। 
कनीना उप-मंडल के गांव सेहलंग की पहाड़ी पर माता खिमज मेला धूम धाम से संपन्न हुआ। जहां विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई वहीं कथा वाचन भी किया गया।
 विस्तृत जानकारी देते हुए विजयपाल सेहलंग समाजसेवी ने बताया कि जहां क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 31000 रुपये का जई की टीम ने जीता वही झाड़ली पावर प्लांट दूसरे स्थान पर 21000 का इनाम लेकर रही। जहां कुश्ती में 31000 रुपये की प्रथम पुरस्कार रेशम पहलवान बाघोत ने जीती। उधर अमित शर्मा अटेला ने महाभारत के अज्ञातवास की कथा सुनाई और श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। दिन भर जहां मेला लगा। कनीना खंड में एकमात्र पहाड़ी वाला स्थल सेहलंग है जहां पहाड़ी पर माता खिमज मेला भरता है। इस मेले में दिनभर जहां भक्तों ने दर्शन किए एवं प्रसाद वितरण किया।
उधर वालीबाल मुकाबले के लिए 20 टीमें आई जिन में से सेमीफाइनल में खिमज धाम सेहलंग और केंद्रीय विश्वविद्यालय पाली के मध्य मुकाबला हुआ जिसमें  खिमज धाम सेहलंग की टीम जीती दूसरा सेमीफाइनल गुरुग्राम हास्टल और चांदास की टीम के बीच हुआ जिसमें गुडग़ांव हास्टल की टीम जीती। फाइनल मुकाबला खिमज धाम सेहलंग और गुडग़ांव हास्टल के मध्य हुआ जिसमें  गुरुग्राम हास्टल की टीम 15-12, 15-11 से जीती। कबड्डी मुकाबले के लिए 12 टीमें आई जिसमें सेमीफाइनल में आदमपुर अकादमी और भिवानी की टीम के मध्य मुकाबला हुआ जिसमें भिवानी 31-21 से जीती दूसरा सेमीफाइनल होता और रोहतक की टीमों के मध्य मुकाबला हुआ जिसमें रोहतक 20 -16 से जीता। फाइनल में भिवानी और रोहतक के मध्य मुकाबला हुआ, जिसमें रोहतक 24-10 से जीती। मेले में भंडारे की व्यवस्था सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक रही। मेले में सुनील शर्मा और दिनेश नंबरदार ने ईमानदारी का परिचय देते हुए संयोगिता धर्मपत्नी सुधीर का मंगलसूत्र उन्हें वापिस किया। पुलिस, प्रशासन,पंचायत तथा दर्शकों का मेले में पूर्ण सहयोग रहा,सेहलंगिया जन सेवा ग्रुप की तरफ से मेले में निशुल्क चाय-पानी और म_ी वितरित की।  खिमज माता धाम पर मेला धूमधाम से संपन्न हो गया तथा अगला मेला 25 जनवरी 2026 को लगेगा।
फोटो कैप्शन 01: वालीबाल मैच का नजारा
             02: कुश्ती में विजेता रेशम सिंह पहलवान













हेरिटेज विद्यालय की विद्यार्थी चंचल शर्मा ने नासो ओलंपियाड में लहराया परचम
**********************************************************
******************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
उपमंडल कनीना में स्थित हेरिटेज पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोहनपुर की विद्यार्थी चंचल शर्मा ने नासो द्वारा आयोजित ओलंपियाड प्रतियोगिता में चंचल शर्मा ने पहले चरण की परीक्षा में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराया। इस उपलक्ष्य पर विद्यालय के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने बच्चों को बधाई दी। साथ ही उन अध्यापकगण का धन्यवाद किया जिन्होंने बच्चों को इस प्रतियोगिता के लिए सक्षम बनाया। इस खुशी के मौके पर विद्यालय प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ बच्चों ने डांस किया और एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए इस खुशी को मिल बांटकर और खुशनुमा बनाए। विद्यालय के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने मोनिका फिजिक्स, प्रियंका केमिस्ट्री व प्रियंका बायोलाजी का धन्यवाद किया और उन्हें आशीर्वाद दिया कि वह हमेशा ऐसे ही अपने बच्चों को शिक्षा प्रदान करते रहें और उन्हें उनके लक्ष्य तक पहुंचने में सहायता करते रहें। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सीईओ कैलाश शर्मा, मनीष कुमार, डायरेक्टर खुशीराम शर्मा, प्रधानाचार्य कृष्ण सिंह, सीनियर कोआर्डिनेटर पद पर आसीन सुरेंद्र कुमार, जूनियर कोआर्डिनेटर पद पर आसीन सुमन तथा समस्त अध्यापक गण उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 03: अव्वल रहे विद्यार्थी को पुरस्कृत करते हुए स्कूल स्टाफ।








Tuesday, February 4, 2025



कनीना पालिका चुनाव ,महाकुंभ मेला और खाटू श्याम मेला भी चलेंगे साथ-साथ
**************************************************
**************************************************
***************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना नगर पालिका के चुनाव दो मार्च को होने जा रहे हैं चुनाव के लिए जहां सरगर्मियां बढ़ गई है और चुनाव 2 मार्च तक लगातार सरगर्मियां चलती रहेगी। इसी बीच जहां 28 फरवरी तक महाकुंभ मेले का शोर चलेगा। लोग भारी संख्या में महाकुंभ जा रहे हैं जिस पर चुनाव के कारण महाकुंभ को लोग भूल जाएंगे। यही नहीं 28 फरवरी से खाटू श्याम मेला भी शुरू होगा। भारी संख्या में लोग खाटू श्याम जाते हैं। ऐसे में खाटू श्याम मेला 11 मार्च तक चलेगा वहीं 2 मार्च के बाद लोग खाटू श्याम मेले के लिए तैयारी अधिक करेंगे तथा मतगणना से पहले खाटू श्याम मेला खत्म हो चुका होगा। ऐसे में खाटू मेला महाकुंभ मेला और कनीना नगर पालिका के चुनाव साथ-साथ जोर-शोर से चलेंगे।



निजी मीडिया कार्यालय ,सुमन ट्रस्ट कार्यालय के साथ-साथ लाइब्रेरी भी हो रही है तैयार
**************************************************
**************************************************
***************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना कस्बा में जहां नगर पालिका कनीना श्रीमती सुमन यादव चैरिटेबल ट्रस्ट के लिए लाइब्रेरी स्थान उपलब्ध नहीं प्रदान कर पाई है। तत्पश्चात कनीना निवासी डा. होशियार सिंह यादव ने अपने निजी प्लांट पर ट्रस्ट कार्यालय, मीडिया कार्यालय तथा लाइब्रेरी एक साथ निर्मित करने का निर्णय लिया है। अगर भविष्य में नगरपालिका जगह प्रदान कर देगी तो लाइब्रेरी अलग से स्थापित कर दी जाएगी तब तक कार्य प्रगति पर है और मार्च महीने के अंत तक पूर्ण होने की संभावना है। तत्पश्चात सभी कार्य रेवाड़ी मार्ग नजदीक राजकुमार कनीनवाल की कोठी के पास चले जाएंगे।  अपने सभी कार्यालय निजी कार्यालय है।लेखन कार्य, पुस्तकालय तथा ट्रस्ट कार्यालय वहीं से संचालित हो पाएंगे।
फोटो: निर्माणाधीन पुस्तकालय, ट्रस्ट कार्यालय तथा मीडिया मीडिया कार्यालय



मार्च महीने में फैसला आने की उम्मीद
-मिल सकते हैं सभी रुके हुए लाभ
**************************************************
**************************************************
***************************************************
कनीना की आवाज
। कनीना निवासी डा. होशियार सिंह सेवानिवृत्त विज्ञान अध्यापक के विरुद्ध एक राक्षसी शिक्षक, एक अपने आप को समाज सेवी बताने वाला ब्लैकमेलर तथा दो तीन अन्य व्यक्तियों ने मिलकर जहां होशियार सिंह के विरुद्ध बड़ा षड्यंत्र रचा और करनाल के एक व्यक्ति जो होशियार सिंह नहीं जानता, से मिलकर पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में उनके विरुद्ध केस दायर करवा दिया। यह कैसे विगत समय से चला रहा है और मार्च माह में फैसला होने की संभावना है। यदि  फैसला मेरे पक्ष में आता है तो मेरे सभी रुके हुए लाभ मिलने की उम्मीद है। बहरहाल ऐसे राक्षसी प्रवृति के लोग जो स्कूलों की राशि डकार जाते हैं, बच्चों का खाना तथा अन्य सामग्री हजम करने के साथ साथ ब्लैकमेलिंग करते हैं और आज उनके कारण कितने ही लोग परेशान हैं। उन्हीं से परेशान डा. होशियार सिंह रहा है। वक्त आएगा यदि केस हार भी गया तो कोई बात नहीं सब ईश्वर देखेगा, ईश्वर उनको सजा देगा। अगर फिर भी उन्होंने मेरे विरुद्ध शब्द भी बोलने का साहस किया तो इस बार उनको इस प्रकार पीटा जाएगा गधों को पीटा जाता है। अब इंतजार है मार्च महीने का। हो सकता है होशियार सिंह के लिए अनेक को खुशियां लेकर आए।



मेरा शिक्षा का सफर पुस्तक से साभार-99 कनीना की सबसे पहली ट्रस्ट बनी सुमन यादव पत्रकार चैरिटेबल ट्रस्ट कनीना
**************************************************
**************************************************
***************************************************
कनीना की आवाज।
 निवासी डा. होशियार सिंह विश्व रिकार्ड धारक, विज्ञान शिक्षक बतौर 30 अप्रैल 2024 का सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उनकी पत्नी सुमन यादव का 17 नवंबर 2010 को निधन हो गया था। तत्पश्चात उनके नाम पर कनीना की सबसे पहली ट्रस्ट श्रीमती सुमन यादव पत्रकार चैरिटेबल ट्रस्ट बनाई गई जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर 1528 है। ट्रस्ट के संविधान अनुसार एक पुस्तकालय श्रीमती सुमन यादव के नाम से खोला जाना प्रस्तावित है, जिसके लिए हरियाणा सरकार को बार-बार लिखा,सरकार की भी सहमति हुई। पालिका कनीना ने भी प्रस्ताव पारित करके ट्रस्ट के लिए जगह देने का की बात कही परंतु आज तक ट्रस्ट के लिए कोई जगह उपलब्ध नहीं हो पाई। इस ट्रस्ट के लिए जगह के जहां अनेक प्रयास किये। आखिरकार अब अपने ही प्लांट पर राजकुमार कनीनवाल के पास एक छोटा सा भवन बनाया जा रहा है जिसमें तीनों कार्यालय स्थापित होंगे, मीडिया कार्यालय, ट्रस्ट कार्यालय तथा श्रीमती सुमन यादव लाइब्रेरी संचालित हुआ करेंगी। आइये सुनते हैं होशियार सिंह की कहानी उन्हीं की जुबानी-
 2011 में स्वर्गवासी सुमन यादव कनीना की प्रथम महिला पत्रकार की याद में एक ट्रस्ट बनाई गई। इस ट्रस्ट में आज के दिन जहां सभी ट्रस्टी  सदस्यों के एक-एक हजार रुपये जमा है वही 6200 इस बार दो महानुभावों ने ट्रस्ट के नाम चंदा दिया था जो जमा है। इन दो दान देने वालों में सुरेंद्र फलसावाला 5100 रुपये तथा ढाणा निवासी वीरेंद्र सिंह शिक्षक ने 1100 रुपये दान दिए थे जो ट्रस्ट में जमा है। इसके अतिरिक्त करीब 10000 रुपयेसभी सदस्यों का चंदा जमा है। 2011 में जब यह ट्रस्ट बनी तब से ही मेंबरशिप की राशि जमा है। एक बार तो वर्ष 2015 में हालात यह बनी की एक राक्षस प्रवृत्ति के व्यक्ति ने सीबीआई को पत्र लिखा तथा शिक्षा विभाग को अनेक पत्र लिखें जिसमें उन्होंने हवाला दिया कि डा. होशियार सिंह कनीना के पास एक ट्रस्ट है जिसमें अनाप-शनाप पैसा भरा हुआ है। आश्चर्य जब हुआ जब जांच कर्ताओं को सिर्फ 10,000 रुपये मेंबरशिप की राशि ही पाई। उस समय जांचकर्ताओं को बड़ा अफसोस हुआ कि ऐसे ऐसे राक्षस भी धरती पर है जो किसी व्यक्ति पर इतने बड़े लांछन लगा देते हैं। दरअसल यह राक्षस प्रवृत्ति का व्यक्ति अनेक लोगों से ब्लैकमेलिंग करता आया है और जब भी उसे ऐसा लगे कि सामने वाला व्यक्ति उनके विरुद्ध कार्रवाई करेगा उसके पैर पकड़ लेता हैं। इन्हीं के द्वारा तथा दो तीन ब्लैकमेलर जो आस पास गांवों के जिनका पूरा हवाला मेरी पुस्तक में पूरे विवरण सहित वर्णित है,ने मिलकर एक बहुत बड़ा षड्यंत्र रचा। अखबारों में भी समाचार मेरे विरुद्ध लिखें और स्कूली बच्चों को भी बहकाया गया परंतु उसे समय मनोज रोहिल्ला पत्रकार ने उनकी वह पोल खोली कि आज तक मनोज का नाम लेते ही होश हवास भूल जाते हैं। ऐसे राक्षसों को भगवान ने बड़ी-बड़ी सजा दी है।
  उल्लेखनीय है कि उपरोक्त ट्रस्ट द्वारा सामाजिक कार्य भी करवाए गए और भविष्य में भी करवाए जाते रहेंगे। इस ट्रस्ट के लिए जगह अथक प्रयासों के बावजूद भी नहीं मिल पाई। सरकार को बार-बार लिखा नगर पालिका ने भी प्रस्ताव पारित कर दिया था किंतु जगह उपलब्ध न होने के कारण आज तक वह प्रस्ताव आधार में लटका हुआ है।
अब जब जमीन नहीं उपलब्ध हुई तो अपने प्लाट पर ही लाइब्रेरी, ट्रस्ट कार्यालय तथा मीडिया कार्यालय स्थापित किये जा रहे हैं। जल्द हीी स्थापित हो जाएंगे और इसके बाद ट्रस्ट कार्यालय की गतिविधियां भी बढ़ जाएगी। आने वाले समय में माना जा रहा है कि सभी गतिविधियां वहीं से संचालित हुआ करेगी।
श्रीमती सुमन यादव पत्रकार चैरिटेबल ट्रस्ट कनीना की पहली ट्रस्ट है जिसके रजिस्ट्रेशन नंबर 1528 है। इसकी गतिविधियां अब बढ़ाई जाएगी और अनेक जनहित के कार्य करने का प्रयास किया जाएगा।






माता खिमज मेला सेहलंग संपन्न
-31 हजार रुपये की कुश्ती रेशम पहलवान ने जीती
**************************************************
**************************************************
***************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना उप-मंडल के गांव सेहलंग की पहाड़ी पर माता खिमज मेला धूम धाम से संपन्न हुआ। जहां विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई वहीं कथा वाचन भी किया गया।
 विस्तृत जानकारी देते हुए विजयपाल सेहलंग समाजसेवी ने बताया कि जहां क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 31000 रुपये का जई की टीम ने जीता वही झाड़ली पावर प्लांट दूसरे स्थान पर 21000 का इनाम लेकर रही। जहां कुश्ती में 31000 रुपये की प्रथम पुरस्कार रेशम पहलवान बाघोत ने जीती। उधर अमित शर्मा अटेला ने महाभारत के अज्ञातवास की कथा सुनाई और श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। दिन भर जहां मेला लगा। कनीना खंड में एकमात्र पहाड़ी वाला स्थल सेहलंग है जहां पहाड़ी पर माता खिमज मेला भरता है। इस मेले में दिनभर जहां भक्तों ने दर्शन किए एवं प्रसाद वितरण किया।
फोटो कैप्शन 07: कुश्ती का विजेता पहलवान फोटो: मेला कमेटी






कनीना नगर पालिका के चुनाव 2 मार्च को
-अब आएगा प्रत्याशियों में जोश, राजनीति में उबाल
**************************************************
**************************************************
***************************************************
कनीना की आवाज।
 जहां प्रदेश की विभिन्न नगर पालिकाओं, शहरी निकायों के चुनाव 2 मार्च को घोषित होते ही अब लोगों में जोश बढऩे लगा है, चर्चा का विषय बन गया है कि अब चुनाव 2 मार्च को होगा। कनीना में करीब 7 सालों के करीब 7 सालों के बाद ये चुनाव होंगे जिसके लिए 7 दिन बाद नामांकन शुरू हो जाएगा अर्थात 11 से 17 फरवरी तक नामांकन होगा और चुनाव 2 मार्च को होगा, नतीजा 12 मार्च को आएगा। ऐसे में तत्काल रूप से जहां पर देश में आचार संहिता लग गई है और तबादलों पर रोक लगा दी गई है।
 वहीं लोगों की जुबान पर चुनाव की चर्चाएं बढ़ गई है। कनीना में पार्षद और प्रधान पद के अनेकों दावेदार एक-एक माह पहले से ही चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। प्रधान पद के लिए तो घर-घर जाकर वोट मांगने की कार्रवाई लंबे समय से चल रही है। अभी तक जो-जो मौन बैठे हुए थे और चुनाव लडऩे के इच्छुक थे अब वो सामने आएंगे। चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आगे आएंगे क्योंकि नामांकन 7 दिनों तक चलेगा। ऐसे में 11 फरवरी से नामांकन के लिए भारी मारामारी चलेगी, बहुत से लोग तो चुनाव लडऩे की इच्छुक थे किंतु अभी तक इसलिए आगे नहीं आ रहे थे कि चुनाव की तिथि घोषित नहीं हुई है। अब चुनाव की तिथि घोषित होते ही अपने-अपने वार्ड या प्रधान के लिए आगे आने शुरू हो जाएंगे। इस बार माना जा रहा है कनीना में कम से कम एक दर्जन प्रत्याशी प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ेंगे जबकि 14 वार्ड कनीना के है जिनमें 10400 वोटर वोट डालेंगे और 14 पार्षदों का चुनाव करेंगे वहीं प्रधान पद का पहली बार सीधा चुनाव होगा। अब तकविगत योजनाओं में जो भी प्रधान बना है उसे पार्षद चुनते आए हैं और लंबे समय तक इंतजार करने के बाद ही प्रधान शपथ ले पाते थे। किंतु इस बार ईवीएम मशीनों से मतदान होने के कारण प्रधान का नाम सभी के सामने आ जाएगा। इस बार जहां 14 वार्डों में सात पद महिलाओं के लिए आरक्षित है। ऐसे में पार्षद बनने के लिए भी लोग इधर-उधर भटक रहे हैं ताकि कोई सुरक्षित वार्ड मिल जाए जहां से कम से कम पार्षद बना जा सके। यहां तक एक ही परिवार में प्रधान पद के और पार्षद दोनों के चुनाव लड़े जा रहे हैं।
कनीना में दो प्रमुख गुट हावी रहे हैं किंतु इस बार युवा गुट भरकर आने से तिकोना मुकाबला होने की संभावना बढ़ गई है। जहां ऐसे नए चेहरे भी सामने आ रहे हैं जो विधानसभा के लिए भी टिकट की लाइन में थे किंतु अब वो कनीना नगर पालिका के प्रधान पद के लिए या तो स्वयं या उनके परिवार के सदस्य चुनाव लड़ेंगे। अब तक पूर्व और निर्वातमान पांच प्रधान जीवित है किंतु उनमें से इक्का-दुक्का छोड़कर बाकी सभी पूर्व प्रधान चुनाव नहीं लड़ रहे हैं ।अब आने वाले समय में कनीना की राजनीति पूरा उबाल आएगा और दिन रात एक करके चुनाव लड़ा जाएगा। लोगों की नजरें अब इन चुनाव पर टिक गई है और आने वाले समय पता लग पाएगा कि कौन प्रधान बन पाता है क्योंकि क्योंकि 18 फरवरी को नामांकनों की जांच होगी 19 फरवरी को नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद ही तय हो पाएगा कौन चुनावी मैदान में रुक पाता है। उल्लेखनीय है कि अब तक कनीना नगर पालिका का कार्य भार एसडीएम संभाले हुए हैं। करीब दो साल पहले 13 जून 2023 में नगर पालिका कनीना भंग हुई थी जिसके अब चुनाव होंगे।






सीएम के निर्देश पर महाकुंभ मेले के लिए नारनौल से हर रोज चलेगी बस
-रेवाड़ी से भी चल रही है बस
**************************************************
**************************************************
***************************************************
कनीना की आवाज।
 हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले के लिए रोजाना बस सर्विस की शुरुआत की है।
यह जानकारी देते हुए हरियाणा रोडवेज नारनौल डिपो के महा प्रबंधक अनित यादव ने बताया कि नागरिकों की मांग पर प्रदेश सरकार ने यह निर्णय लिया है कि महाकुंभ मेले के अंत तक हरियाणा रोडवेज की एक बस रोज प्रयागराज के लिए रवाना होगी।
उन्होंने बताया कि प्रयागराज के लिए 1074 रुपए किराया निर्धारित किया गया है। यहां से प्रयागराज लगभग 789 किलोमीटर पड़ेगा। उन्होंने बताया कि नारनौल से दोपहर 1 बजे हर रोज यह बस रवाना होगी। अगले दिन सुबह 5:30 यह बस प्रयागराज पहुंच जाएगी।
इसी प्रकार प्रयागराज से यह बस हर रोज दोपहर बाद 3 बजे चलेगी तथा अगले दिन 7 बजे नारनौल पहुंचेगी।
इस बस के रूट की जानकारी देते हुए श्री यादव ने बताया कि यह बस रेवाड़ी, धारूहेड़ा, तावडू, सोहना, पलवल, होडल, कोसी, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, मुरादनगर, अकबरपुर, कानपुर तथा खागा होते हुए प्रयागराज पहुंचेगी।
उधर मिली जानकारी अनुसार रेवाड़ी से प्रतिदिन सायं चार बजे रेवाड़ी बस स्टैंड से बस रवाना होगी और सुबह चार बजे प्रयागराज पहुंचेगी। शाम चार बजे बस प्रयाग राज से चलेगी जो सुबह चार बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।







 कृष्णानंद धाम से एक दल प्रयागराज के लिए रवाना
**************************************************
**************************************************
***************************************************
कनीना की आवाज।
 प्रयागराज में स्नान करने के लिए कनीना उपमंडल धनौंदा  स्थित ब्रह्मचारी कृष्णानंद धाम से एक दल  रवाना हो गया जो पहले श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या, वाराणसी, काशी तथा प्रयाग होते हुए 6 फरवरी को श्रीकृष्णानंद आश्रम में  पहुंचेगा।
इस दल की अगवाई ब्रह्चारी कृष्णानंद धाम की गद्दी पर आसीन ब्रह्मचारी संत शिवानंद महाराज व बाबा कृष्णानंद  ट्रस्ट के व्यवस्थापक कैलाश गोयल ने करते हुए श्रद्धालुओं को श्रीराम की  झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के व्यवस्थापक कैलाश गोयल ने कहा कि संगम एक बहुत बड़ा तीर्थ स्थल है जहां पर हमारे कृष्णानंद महाराज इस प्रकार के कुंभ में जाकर पूजा अर्चना किया करते थे। आज उन्हीं की बताई हुई बातों को ध्यान में रखते हुए हैं कृष्णानंद धाम से 25 महिलाएं एवं पुरुष दल अपने निजी वाहन से प्रयागराज के लिए रवाना हुए हैं।
इस अवसर पर शिवानंद महाराज ने दल को संबोधित करते हुए कहा कि प्रयाग में लगने वाले इस प्रकार के महान कुंभ को देखने के लिए बहुत कम लोग ही भाग्यशाली होते हैं क्योंकि 144 साल बाद इस प्रकार का महाकुंभ लगा है जो के आगे चलकर 169 साल बाद लगेगा। इसलिए हमें अवश्य ही इस प्रकार के कुंभ में स्नान करना चाहिए और शुभ कर्म करने की प्रतिज्ञा लेनी चाहिए ताकि हमारा इस प्रकार के कुंभ में जाना सफल हो सके। अगर वहां जाकर भी अपने जीवन के बचे हुए समय को नहीं सुधारा तो फिर हमारा कुंभ जाना ही बेकार है। अच्छे स्थान पर जाकर शुभ कर्म करने की तथा समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए अवश्य ही प्रतिज्ञा करनी चाहिए ताकि हमारा इस प्रकार के अच्छे स्थान पर जाना सफल हो जाए।
फोटो कैप्शन 06: प्रयागराज के लिए रवाना होता हुआ दल फोटो : शिवानंद महाराज


दो दिवसीय दिव्यांग जागरूकता शिविर का संपन्न
-दिव्यांगता के प्रकारों पर डाला प्रकाश
**************************************************
**************************************************
***************************************************
कनीना की आवाज।
 राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दो दिवसीय दिव्यांग जागरूकता शिविर का संपन्न हो गगया।
 आज रिसोर्सपर्सन के रूप में नरेश कौशिक मुख्याध्यापक राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना रहे। जिन्होंने दिव्यांगता के प्रकारों पर प्रकाश डालकर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। मुख्य अध्यापक नरेश कुमार कौशिक ने कहा कि दिव्यांग विद्यार्थियों का शिक्षण एक संवेदनशील प्रक्रिया है तथा इसमें अभिभावकों शिक्षक ओं व समाज का सामूहिक दायित्व बनता है कि वह अपना कर्तव्य पूर्ण जिम्मेदारी से निभाएं तभी सही मायने में शिक्षण कार्य के साथ समेकित शिक्षा प्रदान की जा सकती है उन्होंने कहा कि केवल दिव्यांगों को चिह्नित करना लेने से हमारा मकसद हानि होगा बल्कि हमें बच्चों की मूलभूत आवश्यकताओं को पहचान कर उन्हें शिक्षित कर शिक्षा की मुख्य धारा से जोडऩा होगा। तथा दूसरे रिसोर्सपर्सन धर्मेंद्र कुमार राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चरखी दादरी ने स्पेशल ओलंपिक भारत में दिव्यांग बच्चों की सहभागिता तथा सामान्य अध्यापकों के अधिकार और कर्तव्यों का वर्णन किया। इस मौके पर अमृत सिंह विशेष शिक्षक ने दृष्टिबाधित बच्चों को पढ़ाई जाने वाली ब्रेल लिपि के बारे में सभी भाग लेने वाले अभिभावकों को विस्तार पूर्वक बताया। इस अवसर पर प्राचार्य सुनील खुडानिया, नरेश प्रवक्ता विशेष शिक्षिका सरिता ,रवि प्रवक्ता अंग्रेजी विशेष तौर पर मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 04: दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों को संबोधित करते  हुए फोटो: स्कूल प्रबंधन





विश्व कैंसर दिवस पर उप-नागरिक अस्पताल में कार्यक्रम आयोजित
**************************************************
**************************************************
***************************************************
कनीना की आवाज।
 विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर मंगलवार उप-नगरिक अस्पताल कनीना में प्रवर चिकित्सा अधिकारी डा. रेनू वर्मा की अध्यक्षता में एक कैंसर जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। जिसके तहत अस्पताल प्रांगण में मौजूद आमजन को बताया गया कि कैंसर एक गैर संपर्क रोग है जो मूल रूप से अनुवांशिक, शारीरिक, व्यावहारिक और पर्यावरण कारकों से होता है। जिसे रोकने के लिए स्वस्थ जीवन शैली, उचित आहार, धूम्रपान न करना व कीटनाशक युक्त भोजन से बचना चाहिए। जितनी जल्दी हम अपने शरीर में हो रहे नियमित बदलाव को पहचान कर उनके लिए उचित चिकित्सा परामर्स लेंगे उतना ही जल्दी इस बीमारी को पहचान करके इसका इलाज संभव है। इस विषय पर महिला चिकित्सा अधिकारी डा. रितु, डा.प्रतिभा, चिकित्सा अधिकारी डा. अंकित शर्मा, होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी, डा. नेहा, एलटी  विकास लखेरा व मोहित कुमार, स्टाफ शर्मिला, वार्ड ब्वाय अभिमन्यु राव, सचिव  सुधीर, नरेंद्र यादव,अभय सिंह आदि मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 05: कैंसर पर संबोधित करते हुण् डाक्टर  फोटो: डाक्टर



 कनीना क्षेत्र में दिन भर चली बूंदाबांदी
-सूरज के नहीं हुये दर्शन
**************************************************
**************************************************
***************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना क्षेत्र में दिन भर रुक-रुककर हल्की बूंदाबांदी जारी रही। दिन भर सूर्य के दर्शन नहीं हो पाए। बादलों की वजह से ठंड नहीं रही।
 कनीना क्षेत्र में जहां इस बूंदाबांदी को फसलों के लिए लाभप्रद बताया जा रहा है। मौसम विभाग ने पहले ही बूंदाबांदी की घोषणा की हुई थी। कनीना क्षेत्र के किसान रवि कुमार, सूबे सिंह, जितेंद्र, महेंद्र, अजीत कुमार ,राजेंद्र सिंह आदि ने बताया कि क्षेत्र में जहां मंगलवार को हुई बूंदाबांदी से फसलों को लाभ मिलेगा क्योंकि इस बार रबी फसल के दौरान दो बार वर्षा हो चुकी है और वर्षा के कारण फसलों को पानी देने की जरूरत नहीं रही। हल्की बूंदाबांदी भी गेहूं की फसल के लिए ज्यादा लाभप्रद साबित होगी। वहीं सरसों की फसल इस समय फूलों से लदी हुई है। जल्द ही यह पकान की ओर चली जाएगी। किसान अपनी फसलों को निहार रहे हैं तथा प्रसन्नचित नजर आते हैं। कनीना क्षेत्र में जहां 19500 हेक्टेयर पर सरसों की फसल तो 9500 हेक्टेयर पर गेहूं की बिजाई की हुई है। दोनों ही फसले इस समय अच्छी खड़ी हुई हैं। इस बार जहां बार-बार मौसम बदला है परंतु पाला आदि न पडऩे के कारण फसलों पर कोई नुकसान नहीं हुआ है। जहां विगत दिनों ओलावृष्टि भी हुई थी किंतु क्षेत्र में ओलावृष्टि से भी बचाव रहा। यही कारण है कि अब फसल अच्छी खड़ी हुई है, यदि मौसम अनुकूल रहा तो बेहतर पैदावार मिल सकेगी। फसलों में अब आब आ गइ्र है।
फोटो कैप्शन 02: हल्की वर्षा के बाद कनीना क्षेत्र में खड़ी सरसों की फूलों से लदी फसल। जागरण















गेहूं पड़ा पीला, किसान हुये चिंतित
-कृषि वैंज्ञानिक बता रहे हैं सामान्य बात
**************************************************
**************************************************
***************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना क्षेत्र में इस बार जहां करीब 9500 हेक्टेयर पर गेहूं की फसल खड़ी हुई है। गेहूं की फसल कुछ  बड़ी हो गई है किंतु फसलों के पत्ते पीले पड़ जाने के कारण किसान चिंतित नजर आए। कनीना क्षेत्र के किसान कृष्ण कुमार, राजेंद्र सिंह, महिपाल सिंह आदि ने बताया कि गेहूं की फसल के पत्ते पीले पडऩे लग गए हैं जिसको लेकर वो चिंतित हैं।  किसानों ने बताया कि उनकी रबी की फसल ही पूरे साल के लिए अनाज के रूप में प्रयोग होती है, ऐसे में इस फसल में यदि खराब हो जाती है तो किसानों का जीना ही हराम हो जाता है। किसान अपनी गेहूं की फसल को लेकर इसलिए भी चिंतित है कि अभी तक पकान की और नहीं पहुंची है और पत्तों में  पीलापन आ गया है। पूरे खेत में ही पत्ते पीले नजर आने लगे हैं।
 क्या कहते हैं कृषि अधिकारी--
 इस संबंध में पूर्व कृषि अधिकारी डा. देवराज से बात हुई क्योंकि एसडीओ कृषि विभाग चंडीगढ़ किसी काम से गए हुए थे। डा. देवराज ने बताया की पीला पडऩे के पीछे कई कारण हो सकते हें। यदि कुछ कुछ जगह पर पत्ते पीले पड़ गये हंै तो  हो सकता है दीमक लग जाती हो। यदि पेट पूरे खेत में पीले पड़ रहे हैं तो किसी पोषक तत्व की कमी है। जिंक की कमी से भी पत्ते कुछ पीले पड़ सकते हैं। उनका कहना है कि इस समय 8 किलो धंजाइम और 8 किलो यूरिया मिलाकर छिड़क दिया जाए तो फिर पत्तों का पीलापन दूर हो सकता है। यदि दीमक का प्रकोप है क्लोरोपाइरीफास रेत में मिलाकर पानी का घोल बनाकर छिड़की जा सकती है। 25 किलो यूरिया आधा किलो जिंक 100 लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़की जा सकती है। यह जिंक की कमी है या पोषक तत्वों की कमी नजर आये तो उएनपीके तथा जिंक मिलकर स्प्रे कर देनी चाहिए, पीलापन दूर हो जाएगा।
 फोटो कैप्शन 3: गेहूं के पत्ते पीले पड़े हुए जागरण