Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Wednesday, June 25, 2025


 







चोर जी के कारनामे- 06
दुष्ट,चोर एवं राक्षस अपने अवगुणों से खुद कर लेते हैं अपना अंत
****************************************************************
**********************************************************
****************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना निवासी डा. होशियार सिंह यादव विश्व रिकार्डधारक एवं लेखक के प्लाट से जहां पिछले 1 साल से कभी ईंट, कभी पत्थर तो कभी कृषि के उपकरण लगातार चोरी हो रहे हैं। वहीं हर प्रकार से परेशान किया जा रहा है क्योंकि चोर के हाथ लंबे बताये जा रहे हैं। इस संबंध में साथियों, सीआईडी एवं पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया और इलाज पूछा तो सभी ने कहा कि गुंडे का गुर जूत होता है परंतु और ऐसा निकृष्ट व्यक्ति जो ईंट-पत्थर भी चोरी करता है वह शराबी और कबाबी भी होगा तथा अंदर से खोखला होगा। तुम अगर उसे पर कोई प्रहार करोगे तो उसकी मौत निश्चित है और फिर लोग यह कहेंगे की समझदारी से काम नहीं लिया। तुम्हारी कैद होगी? इसलिए अच्छा है कि ऐसे राक्षस से बचकर रहो। वैसे भी शास्त्रों में कहा गया है कि तुम्हारे पास अच्छे जूते हो तो कांटों के मुंह तोड़ दो, उनके ऊपर से चलो और जूते अच्छे ना हो तो बचकर निकलना ही अच्छा होता है। वैसे भी शास्त्रों में कहा है कि सो दे दे किंतु विवाद न करें वही बुद्धिमान है। क्योंकि कुछ लोग इतने गिरे हुए होते हैं की जिसकी कोई सीमा नहीं होती और यह अवगुण और कु-संस्कार उनके पूर्वजों से प्राप्त होते हैं। अगर कोई व्यक्ति बहुत जलील है तो निश्चित रूप से उसके मां-बाप जलील मिलेंगे। यदि कोई राक्षस प्रवृत्ति का है तो जरूर उसके मां-बाप राक्षस प्रवृत्ति के होंगे और  यदि कोई चोर है तो उसके मां-बाप भी जरूर चोर होंगे, निश्चित रूप से चोर होंगे। लोगों ने तो यहां तक की कहा कि कुछ लोगों की आदत है आपस में भिड़वा देते हैं फिर पास तक नहीं आते। हां, यह जरूर है कि उसे परमात्मा की ताकत के सामने आज तक कोई पैदा नहीं हुआ जो उसे चैलेंज कर दे। दुष्ट एवं चोर व्यक्ति न जाने कब दुनिया से रुखसत हो जाते हैं।
 कलम है न कागज है पर रखता है सबका हिसाब।
 लाख बुरा कर ले एक दिन देना होगा जवाब।।

 ऐसे में अच्छा यही है कि राक्षसों से हो सके तो उनैंसे बचकर ही रहे। अभी तक मेरी लाइब्रेरी स्थापित नहीं हुई थी, अब स्थापित हो गई है, जिस पर उच्च क्वालिटी के कैमरा/सीसीटीवी और सभी सुविधाएं स्थापित की जा रही है। मेरे प्लाट के चारों ओर भी कैमरे लगाए जाएंगे ताकि ऐसे चोर, पत्थर ईंट एवं पत्थर तक चोरी कर ले जाने वाले की हकीकत सभी के सामने आ सके। अब जब उच्च दर्जे के कैमरे भी लगाए जाएंगे तो जाहिर है कि ऐसे चोर के कारनामे कैमरों में कैद हो जाएंगे जो आए दिन चोरी कर अपने आप को समझते हैं कि वह बहुत शातिर हैं परंतु जब ईश्वर की लाठी पड़ती है तो ऐसे चोर, बदमाश ऐसे कण कण हो जाते हैं जैसे आकाश की बिजली किसी बड़ी इमारत पर गिरती है तो उसके भी टुकड़े-टुकड़े हो जाते हैं।




अब दिया जाएगा खबरों पर ध्यान
-पुस्तकालय और कार्यालय का काम लगभग पूर्ण
****************************************************************
**********************************************************
****************************************************************
कनीना की आवाज। 
कनीना के लेखक डा. होशियार सिंह विश्व रिकार्ड धारक ने अपनी प्रियतमा श्रीमती सुमन यादव पत्रकार चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से जहां लाइब्रेरी ,अखबार कार्यालय तथा आवास निर्मित कर लिए है। जिसके कारण पिछले 6 महीना से खबरों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा पा रहा था। अब निश्चिंत होकर खबरों पर ध्यान दिया जाएगा और अधिक से अधिक खबरें नई, खबरें आपके सामने प्रेषित की जाएंगी। ऐसे में कोई समाचार हो तो मेरे व्हाट्सएप 930 6300700 पर प्रेषित करने का कष्ट करें या मेल  पर भेजें।





 कनीना में हुई बूंदाबांदी
-अच्छी वर्षा का है इंतजार
****************************************************************
**********************************************************
****************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना क्षेत्र में विगत कुछ दिनों से प्रतिदिन दिनभर बादल छाए रहते हैं किंतु वर्षा नहीं होती। बुधवार को दोपहर पश्चात हल्की बूंदाबांदी हुई। जहां इस वर्ष जून माह में अच्छी वर्षा हो चुकी है। मानसून की वर्षा अभी तक क्षेत्र में नहीं आई है।
 किसानों का कहना है कि बूंदाबांदी बाजरे की फसल को लाभप्रद साबित होगी। आने वाले समय में अच्छी वर्षा होने के संभावना बन गई है। ऐसा मौसम विभाग भी मानता है। इस समय खेतों में बाजरे की फसल खड़ी हुई है।
फोटो कैप्शन 01: कनीना में छाये बादल





निधन पर जताया शोक
--पूर्व वित्तमंत्री कप्तान अभिमन्यु की माता का निधन
****************************************************************
**********************************************************
****************************************************************
कनीना की आवाज।
प्रजा भलाई संगठन के सुप्रीमो समाजसेवी अतरलाल एडवोकेट ने भाजपा नेता हरियाणा के पूर्व वित्तमंत्री कप्तान अभिमन्यु की माता परमेश्वरी देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने परमेश्वरी देवी को महान विदुषी महिला बताते हुए कहा की उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज की भलाई में लगाया। वह गुणों की खान थी। वह दया, ममता, करुणा, प्रेम की साक्षात देवी थी। उनको हमेशा एक प्रेरक इंसान के रूप में याद किया जाएगा।



भोजावास आईटीआई में हुये 491 आवेदन
--इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के लिए सबसे अधिक आवेदन
****************************************************************
**********************************************************
****************************************************************
कनीना की आवाज। 
कनीना उप-मंडल के गांव भोजावास स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में विभिन्न ट्रेड के लिए 491 आवेदन आए हैं। विस्तृत जानकारी देते हुए राजेश अधीक्षक ने बताया की इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के लिए 188, फिटर के लिए 81, वेल्डर के लिए 51, कंप्यूटर आपरेटर 38, मैकेनिकल डीजल 34, रेफ्रिजरेशन एयर कंडीशन टेक्नीशियन 31, मैकेनिस्ट के लिए 25, इलेक्ट्रिक मैकेनिक्स 23, प्लंबर 10 ,सुविंग टेक्नोलाजी के लिए 8 व  कास्मेटोलाजी ट्रेड के लिए 2 आवेदन आये हैं।




कनीना की राजकुमार को मिली कांग्रेस युवा प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी
--पहले भी रही है कई जिम्मेदारियां
****************************************************************
**********************************************************
****************************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना मंडी निवासी एवं युवा व्यक्तित्व राजकुमार यादव को कांग्रेस युवा प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी मिली  है। इससे इससे पहले राजकुमार यादव हरियाणा युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष वर्ष 2016 से 2020 रहे तत्पश्चात हरियाणा युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव वर्ष 2020 से 2024 रहे। अब



हरियाणा युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव का पद संभाला है।
फोटो कैप्शन: राजकुमार यादव

Tuesday, June 24, 2025


 





किसानों को नई तकनीक व आधुनिक मशीनों से जोड़ रही हरियाणा सरकार
-अब मोबाइल ऐप से मिलेगी कीट और बीमारी की पूरी जानकारी
-केंद्र व राज्य के अधिकारियों ने किया जिला महेंद्रगढ़ की फसलों का सर्वेक्षण
*****************************************************************************************************************************************************
**********************************************************************************
कनीना की आवाज।
भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की एक टीम ने आज महेंद्रगढ़ जिले में कपास और अन्य फसलों का सर्वेक्षण किया। इस दौरान किसानों को फसलों को कीटों और बीमारियों से बचाने के लिए कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। सबसे खास बात यह रही कि किसानों को राष्ट्रीय कीट निगरानी प्रणाली मोबाइल ऐप के इस्तेमाल के बारे में विस्तार से बताया गया। हरियाणा सरकार का भी मकसद है कि इस नई तकनीक व आधुनिक मशीनों का प्रयोग करें। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के क्षेत्रीय एकीकृत नाशी जीव प्रबंधन केंद्र, फरीदाबाद की उपनिदेशक डा. वंदना पांडेय के नेतृत्व में आई टीम ने जिला कृषि विभाग के डॉ. देवेंद्र सिंह और डा. हरपाल यादव के सहयोग से यह सर्वेक्षण किया।
क्या है राष्ट्रीय कीट निगरानी प्रणाली मोबाइल ऐप--
डीडीए देवेंद्र सिंह ने बताया कि यह एक बेहद काम का एप है जिसे किसान अपने मोबाइल फोन पर इस्तेमाल कर सकते हैं?। इस एप की मदद से किसान अपनी फसल में लगने वाले किसी भी कीट या बीमारी की जानकारी तुरंत पा सकते हैं। उन्हें एप के माध्यम से ही विशेषज्ञ सलाह भी मिलेगी कि कैसे इन समस्याओं से निपटा जाए।
इस एप का सबसे बड़ा फायदा यह है कि किसान अनावश्यक रूप से केमिकल वाले कीटनाशकों का इस्तेमाल करने से बच सकेंगे। यह एप किसानों को सही समय पर सही जानकारी देकर उनकी फसलों को सुरक्षित रखने में मदद करेगा।
कीट और बीमारियों से बचाव के लिए अन्य अहम सुझाव-
सर्वेक्षण के दौरान टीम ने किसानों को कीट और बीमारियों से निपटने के लिए कई यांत्रिक और बायो-पेस्टीसाइड (जैविक कीटनाशक) उपायों की जानकारी दी।
 फेरोमन ट्रैप का इस्तेमाल-
फसल की शुरुआत में कीटों की निगरानी और रोकथाम के लिए प्रति खेत में 4 फेरोमन ट्रैप लगाने की सलाह दी गई। कपास के लिए अलग तरह का एलयूआरई (आकर्षक) और अन्य फसलों के लिए अलग तरह का एलयूआरई इस्तेमाल करने को कहा गया।
 पुरानी फसल के अवशेषों का प्रबंधन-
 किसानों को यह भी सलाह दी गई कि कपास के खेत के पास पुरानी फसल के अवशेषों को पॉलीथिन से ढक दें या मिट्टी में दबा दें। इससे कीटों के पनपने का खतरा कम होगा।
इस सर्वेक्षण में भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के क्षेत्रीय एकीकृत नाशी जीव प्रबंधन केंद्र, फरीदाबाद से सहायक वनस्पति संरक्षण अधिकारी लक्ष्मीकांत, वैज्ञानिक सहायक रूबी, तकनीकी अधिकारी मिस आस्था हुडा और हरियाणा राज्य सरकार के जिला कृषि विभाग से डा. सुधीर यादव सहित कई गणमान्य किसान मौजूद रहे।



गांवों में अवैध मकानों को वैध करने का सुनहरा मौका
-कुछ शर्तों के साथ 31 मार्च 2004 से पहले बने घरों में रहने वालों को मिलेगा मालिकाना हक
-संबंधित बीडीपीओ कार्यालय में करें आवेदन
*****************************************************************************************************************************************************
**********************************************************************************
कनीना की आवाज।
हरियाणा सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में दो दशक से अधिक समय से ग्राम पंचायतों में अनधिकृत रूप से निर्मित मकानों को कुछ शर्तों के साथ विनियमित करने का फैसला लिया है। इच्छुक लाभार्थी भूमि के स्वामित्व का दावा करने के लिए संबंधित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के कार्यालय में आकर आवेदन कर सकते हैं।
यह जानकारी देते हुए उपायुक्त डॉ विवेक भारती ने बताया कि विकास एवं पंचायत विभाग की ओर से 17 जनवरी 2025 को जारी अधिसूचना के तहत ग्राम पंचायतों में अनधिकृत रूप से निर्मित मकानों को विनियमित करने का अधिकार देने के लिए प्रावधान किया गया है। इस प्रावधान के तहत संबंधित नागरिक गांव के निवासी होने चाहिए। लाभार्थी के मकान का निर्माण 31 मार्च, 2004 को या उससे पहले हुआ होना चाहिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि उस मकान से किसी सार्वजनिक उपयोगिता के यातायात में कोई बाधा उत्पत्र नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा यह तालाब या किसी जल निकाय या राजस्व रास्ते के लिए आरक्षित भूमि पर भी नहीं होनी चाहिए।
शर्तों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि केवल ढका हुआ क्षेत्र तथा ढके हुए क्षेत्र का 25 प्रतिशत खुला स्थान होना चाहिए। कुल मिलाकर 500 वर्ग गज से अधिक नहीं होना चाहिए। भूमि क्रय के लिए आवेदन नियमावली के प्रकाशन की तिथि अर्थात 17 जनवरी 2025 से 12 माह की अवधि के भीतर प्रस्तुत किया जा सकेगा। यदि पर्याप्त कारण उपलब्ध हो तो अनाधिकृत कब्जे वाली भूमि के क्रय के लिए आवेदन 12 माह की उक्त अवधि की समाप्ति के पश्चात भी स्वीकार किया जा सकेगा।
भूमि की दर 31 मार्च 2024 को प्रचलित कलेक्टर दर के 1.5 गुना के बराबर होगी तथा यदि यह उपलब्ध न हो तो अगले वर्ष की कलेक्टर दर पर विचार किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जो भी नागरिक इन शर्तो के दायरे में भूमि के स्वामित्व का दावा करने के हकदार हैं, वे अपना आवेदन संबंधित खण्ड कार्यालय में किसी भी कार्यदिवस पर जमा करवा सकते हैं।





बिना टिकट यात्रा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा-युद्धवीर सिंह
*****************************************************************************************************************************************************
**********************************************************************************
कनीना की आवाज।
रोडवेज में बिना टिकट  यात्रा करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। यह कहना है रेवाड़ी डिपो के रोडवेज बस इंस्पेक्टर युद्धवीर सिंह तथा इंस्पेक्टर दलबीर सिंह की टीम ने बिना टिकट यात्रा करने वाले विभिन्न लोगों पर शिकंजा कसते हुए व्यक्त किये। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारे डिपो के जनरल मैनेजर द्वारा हमारी ड्यूटी रोडवेज की बस चेक करने में लगाई हुई है जिसको लेकर आज हमने कई बसों को चेक किया। जिसमें बिना टिकट यात्रा करने वालों पर लगभग 2000 रुपये का जुर्माना भी किया तथा उनका भविष्य में बिना टिकट यात्रा नहीं करने की सलाह दी। इस अवसर पर उनके साथ रोडवेज के अन्य चार सहायक पदाधिकारी उपस्थित थे।
 फोटो कैप्शन 02: बिना टिकट यात्रा करने वाले पर जुर्माना करते हुए





लोन लिया नहीं किंतु



लोन की किस्त जमा करने के आये नोटिस
- उच्च अधिकारियों को पत्र भेज विजिलेंस जांच करवाने की,की मांग
*****************************************************************************************************************************************************
**********************************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना उप-मंडल के गांव भडफ़ में एक अनपढ़ व्यक्ति ने कभी लोन लिया ही नहीं किंतु लोन की किस्त भरने का नोटिस भी आ गया जिसको देखकर पूरा परिवार परेशान है। विजिलेंस जांच करने की मुख्यमंत्री, जिला उपायुक्त सहित उच्च अधिकारियों को शिकायत भेजी है।
उप-मंडल कनीना के गांव भडफ़ में मांगेराम ने उच्च अधिकारियों को भेजी शिकायत में कहा है कि वह अनपढ़ व्यक्ति है। मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता है। गांव का लड़का प्रवीन अप्रैल 2024 में उनके पास आया और कहा कि वो भैंसों का लोन बैंक से करवा देंगे। क्योंकि मांगेराम की पत्नी भैंस रखती है, पैसों की आवश्यकता भी थी। दो माह पहले फरवरी 2024 में उन्होंने दो लड़कियों की शादी की थी।
ऐसे में उनको लोन की जरूरत थी। गांव का लड़का प्रवीन उनसे पैन कार्ड और आधार कार्ड की फोटो प्रतियां ले गया और कहा कि बैंक से पता करेंगे कि लोन पास होगा या नहीं? कुछ दिनों पश्चात लड़का आधार कार्ड और पैन कार्ड वापस लौटा गया और कहा कि बैंक लोन नहीं देगा। अब जब मांगेराम घर पर नहीं था तो मई 2025 में उनके घर पर एचडीएफसी बैंक कर्मचारी आया और उन्होंने मांगेराम पुत्र सोहनलाल का पता पूछा। घर पर मांगेराम नहीं थे। इसलिए मांगेराम के पुत्र को उन्होंने कहा कि तीन किस्तें 31 हजार रुपये के करीब भैंसों के लोन की अभी तक बकाया है, जो अभी तक नहीं भरी है। अपने पिता को कहना किस्त भर दे। जब इसकी भनक मांगेराम की पत्नी और बच्चों को हुई तो पूरा परिवार हक्का-बक्का रह गया क्योंकि मांगेराम कनीना मंडी में पलदारी करते हैं। ऐसे में उनके लिए एक नई मुसीबत खड़ी हो गई। तत्पश्चात डाक द्वारा 20 जून 2025 को चेन्नई तमिलनाडु से नोटिस भी आया। ऐसे में उनका कहना कि लोन लिया ही नहीं था नोटिस कैसा? उन्होंने उच्च अधिकारियों की संबंध में शिकायत भेज कर विजिलेंस जांच करवाने की मांग की है ताकि इसमें शामिल जितने लोग हैं उनके विरुद्ध कार्रवाई हो सके और भोलेभाले लोग इस प्रकार की ठगी का शिकार नहीं बन सके।
फोटो कैप्शन 01: चेन्नई से आया नोटिस।


Monday, June 23, 2025


 







किसान जुटे निराई कार्यों में, डाल रहे हैं खाद
-अगेती बाजरे की फसल हो गई है बड़ी
******************************************************
**********************************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना क्षेत्र में जहां बाजरे संबंधित कृषि कार्यों में लगे हुए हैं। अगेती की बिजाई की है वे निराई कार्यों में लगे हुए हैं तथा बाजरे में खाद देने का कार्य भी चल रहा है।
अगेती बिजाई करने वाले किसान खेतों में अवांछनीय पौधे, खरपतवार आदि को हटाने का कार्य कर रहे हैं। किसान सुरेश कुमार, सूबे सिंह और राजेंद्र सिंह, मोहन सिंह आदि ने बताया कि खेतों में निराई का कार्य चल रहा है ताकि वर्षा के बाद फसल को अधिक लाभ हो सके। वर्षा होती तो उसे ज्यादा लाभ होगा। ऐसे में किसान अपने खेतों से निराई करके बाजरे की फसल में खाद आदि डाल रहे हैं। कुछ किसानों ने खाद अपने घरों में रख रखा है ताकि वर्षा के समय डाला जा सके।  उल्लेखनीय है कि किसानों के खेतों में जंगली चौलाई,सांटी, बुई, घास सहित कई अवांछनीय पौधे फसल के साथ पैदा हो गए हैं और फसल को कमजोर कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि निराई करने के बाद पैदावार बढऩे की संभावना होती है।
 जहां पछेती बिजाई के तहत कनीना और आसपास क्षेत्र में बाजरे की बिजाई गत दिनों संपन्न हुई हैं। किसान अगेती फसल उगा कर खुश है जो अब बड़ी हो चुकी है।
क्या कहते हैं एसडीओ कृषि-
एसडीओ कृषि विभाग डा. अजय कुमार यादव ने बताया कि जिले में अब तक संभावित बाजरा 61116 हेक्टेयर, कपास 10823 हेक्टेयर, ग्वार करीब 500 एकड़ के अतिरिक्त मूंगफली, चरी, अरहर एवं चारा देने वाली फसलें उगाई गई हैं। उन्होंने बताया कि इस बार जल्दी बीजाई की गई है।
 अच्छे भाव मिलेंगे-कनीना व्यापार मंडल प्रकोष्ठ के उप प्रधान रविंद्र बंसल ने बताया किबाजरे का एमएसपी 2775 रुपये प्रति क्विंटल का रखा गया है। विगत वर्षों से सरकारी तौर पर बाजरा खरीदा जा रहा है जिसके चलते भी किसान उत्साहित है और रुझान बाजरे की ओर है।
फोटो कैप्शन 01: कनीना क्षेत्र में निराई करते किसान परिवार।
साथ में डा. अजय यादव एसडीओ कृषि




चोर साहब की करनामें-06
-दुकानदार ने अपनी गाड़ी गली में खड़ी करनी बंद कर दी
(चोर साहब के कारनामों पर एक पुस्तक नंबर 44 प्रकाशित की जाएगी। किंतु पुस्तक में चोर साहब कौन है उसका असली नाम दिया जा रहा है।)
******************************************************
**********************************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना के लेखक एवं साहित्यकार डा. होशियार सिंह यादव, विश्व रिकार्ड धारक के प्लाट से चोर साहब ने लगातार चोरी की है। कभी गमले चोरी कर लिए, तीन ट्राली पत्थर चोरी कर लिएर्, ंटे चोरी कर ली और कई सामान चोरी कर ले गया। इसी गली में दुकानदार भरपूर सिंह अपनी गाड़ी लेकर आते रहे हैं। परंतु जब से उन्होंने यह मामला सुना तो अपने गाड़ी को लेकर नेता राजकुमार कनीनवाल के पास पुराने एसार पेट्रोल पंप के अंदर खड़ी करनी चाही। तभी उन्होंने देखा की सड़क टूटी पड़ी है, एक तरफ थोड़ा सा रास्ता था। उधर से गाड़ी निकलने लगा तो दो अवैध खड़े साइन बोर्ड तथा सरकारी बिजली चोरी करके अपना नाम चमकाने वाले एक व्यक्ति के बोर्ड से जा टकराया और उनके पिछला टायर खत्म हो गया और भारी नुकसान हो गया। उन्होंने झटपट मैकेनिक को बुलाया और 2 घंटे में उसकी गाड़ी ठीक हो पाई। तत्पश्चात से उन्होंने कभी अपनी गाड़ी इस गली में खड़ी नहीं की। जब ने पूछा कि अब तुम गाड़ी दूर खड़ी करने लग गये क्यों? उन्होंने लेखक से कहा कि जब तुम्हारे इतने बेशकीमती सामान साथ में पत्थर, ईंट आदि चोरी हो गए तो मेरी गाड़ी में रखा सामान चोर साहब कैसे बख्शेगा?  कोई चोर साहब न जाने कब सेंध लगा दे। ऐसे में उन्होंने कहा मैं तो अपनी गाड़ी दूर खड़ी करने लग गया हूं किंतु गाड़ी में दूर खड़ी करने ले जाते वक्त नुकसान भी उठाना पड़ा। लेखक ने का कोई बात नहीं- वक्त सभी का आता है। आज चोर साहब कोई नुकसान कर रहा है तो भगवान तो देखता है। एक दिन जरूर सजा मिलेगी।





जिले में खूब हुई वर्षा किंतु कनीना में एक बूंद भी नहीं
--मानसून का बेसब्री से इंतजार
******************************************************
**********************************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज।
जिला महेंद्रगढ़ में विभिन्न गांवों में सोमवार को बादल खूब बरसे किंतु कनीना क्षेत्र में बादल छाए रहे लेकिन आश्चर्य एक बूंद भी वर्षा नहीं हुई। किसान बादलों की ओर देखते रह गए किंतु वर्षा नहीं हुई। सुबह से ही मौसम बहुत गर्म था। दोपहर पश्चात बादल छाने लगे। आशा थी कि जरूर वर्षा होगी किंतु वर्षा की एक बूंद भी नहीं आई। उसे देखकर आश्चर्य भी हुआ।






वार्ड एक की गली व जोहड़ बने राजनीति अखाड़ा
-पूर्व प्रधान नहीं बनने दे रहा गली-वार्ड पार्षद मंजू
******************************************************
**********************************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज।
वार्ड एक कनीना में जोहड़ों की सफाई एवं गली का निर्माण चुनावी राजनीति का शिकार होने के कगार पर है। नगरपालिका कनीना वार्ड में शिव मंदिर गली का टेंडर चुनाव से पहले का लगा हुआ है जिसका कार्य लंबित था। इस कार्य को करवाने में वार्ड एक की पार्षद मंजू यादव ने दिलचस्पी दिखाई किंतु काम में रुकावट डालने के कारण उन्होंने पूर्व प्रधान पर आरोप लगाया है। उच्चाधिकारियों को भी इस संबंध में उन्होंने एक शिकायत भेजी है।
वार्ड पार्षद मंजू यादव ने बताया कि कनीना के वार्ड एक में तीन जोहड़ों कालरवाली, होलीवाला एवं गुहली जोहड़ी की गाद निकालकर गंदा पानी दूर दराज तक फैलने से रोकने की योजना मंत्री आरती सिंह राव की है। उन्होंने बताया कि गली का निर्माण शुरू हुआ तो पहले ठेकेदार ने कई बार बनाने की कोशिश की लेकिन गली में कुछ लोगों ने रुकावट डाली। बाद में पार्षद ने उन्हें समझा बूझाकर इस कार्य को शुरू करवा रखा है तो भी वहीं परिवार और अप्रत्यक्ष रूप से पूर्व प्रधान भी इस कार्य को उप-प्रधान के चुनाव की राजनीति से जोड़कर काम को नहीं होने नहीं दे रहा है जिससे ठेकेदार और उसकी लेबर को टिकने नहीं दिये जा रहे हैं। पार्षद का आरोप है कि पूर्व प्रधान का  रिश्तेदार बड़े पद पर कार्यरत है जिसका दबाव डालकर गली के लेवल को ठीक नहीं करने दे रहे है। इसी प्रकार एक जोहड़ का जीर्णोद्धार चल रहा था जो कि वर्षा के पानी को समा लेता है को अब  रुकवा दिया गया है। अब गली में पानी भरने की कोई समस्या है तो वो समस्या सीवर सिस्टम के ओवर फ्लो की है। जिसके कारण गली में पानी भरता है। उप प्रधान के चुनाव संपन्न हो जाते तो शायद यह समस्या नहीं आती। पार्षद ने उच्चाधिकारियों से मांग की है कि वार्ड एक की गली एवं जोहड़ों के काम को पूरा करवाया जाए।
फोटो कैप्शन : वार्ड एक मंजू यादव





कनीना के प्रमुख रंगकर्मी, हरियाणवी फिल्म निर्माता एवं निदेशक प्रताप विश्वासी का निधन
-कनीना में किया अंतिम संस्कार
******************************************************
**********************************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना के प्रमुख रंगकर्मी एवं अनेक हरियाणवी एल्बम बनाने वाले, फिल्मी निर्माता निदेशक प्रताप सिंह विश्वासी  का निधन हो गया। वे कुछ समय से बीमार थे। कनीना में उनका अंतिम संस्कार अनेक गणमान्य जनों की उपस्थिति में किया गया।
उनके सानिध्य में आसपास के सैकड़ों गीतकार, संगीतकार, नाटककार शिक्षा पाकर आज नाम कमा रहे हैं। प्रताप सिंह विश्वासी ने कनीना की रामलीला में भी अपनी भूमिका निभाई थी। वे अपने समय के मशहूर डायलाग लेखक रहे हैं। विभिन्न स्कूलों में जब भी कोई प्रतियोगिता आयोजित होती थी तो उनको विशेषरूप से बुलाकर नाटक तैयार करवाये जाते थे। वे चार भाई हैं।
 हरियाणवी टेली फिल्म का निर्माण, अनेक नाटक जिनमें खतरे में है भारत मां, एक और शहीद, आबरू-ए-वतन जैसे अनेक नाटक मंचन किए गए जो आज भी याद किये जाते हैं। बापू पढण चाल हरियाणवी नाटक में किसी समय धूम मचा दी थी। उनके डायलाग जब मंच पर बोले जाते थे तो श्रोता मंत्र मुक्त हो जाते थे।
फाइल फोटो: प्रताप सिंह विश्वासी






लड़के मुफ्त शिक्षा कहां से पाएं, कनीना में नहीं है कोई मुफ्त शिक्षा पाने का स्कूल
-जन संवाद में रखा गया था मुद्दा
******************************************************
**********************************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज।
 सरकार जहां एक ओर गांवों में स्थित सरकारी उच्च विद्यालयों में विद्यार्थी की संख्या कम होने के कारण उन्हें पदावनत कर रही है वही कनीना में लड़कों के लिए कक्षा छह से 12 तक की मुफ्त शिक्षा पाने के लिए कोई स्कूल नहीं है। बच्चे गांवों में जाने को मजबूर हो गये हैं।
 जहां मनोहर लाल खट्टर के कनीना में जन संवाद कार्यक्रम अगस्त 2023 में यह मुद्दा जोर-जोर से रखा गया। राजकीय कन्या स्कूल से  शिक्षा विभाग ने विद्यालयों से समय समय पर विद्यार्थियों की संख्या मांगता रहा है ताकि स्कूलों को क्रमोन्नत किया जा सके। जहां कनीना के स्कूल की बात की जाए तो यह सबसे पुराना कनीना का स्कूल राजकीय कन्या उच्च विद्यालय है। वैसे भी कनीना में सरकारी स्कूल जहां मुफ्त 12वीं तक शिक्षा पा सके कोई सरकारी बाकी नहीं बचा है। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंडी में स्थित है वहीं राजकीय माडल स्कूल में फीस लगती है। लड़कों के लिए कोई भी स्कूल नहीं होने से अब समस्त कनीना वासियों ने राज्य के कन्या उच्च विद्यालय में को-एजुकेशन शुरू करने और क्रमोन्नत करने की मांग की है। इस संबंध में मुख्य अध्यापक नरेश कुमार ने विगत वर्षों जहां मुख्यमंत्री के कनीना में संपन्न जन संवाद कार्यक्रम में यह मुद्दा रखा था। कनीना के सबसे अधिक लोग इस विद्यालय से पढ़कर निकले हैं और आज भी क्रमोन्नत के लिए गुहार चल रही है। यदि इसमें सह शिक्षा लागू कर दी जाए और उसे क्रमोन्नत कर दिया जाए तो विद्यार्थियों की संख्या बढ़ेगी क्योंकि आसपास मुफ्त शिक्षा पाने के लिए कोई स्कूल नहीं है। इस संबंध में एक पत्र भी कनीना की एसएमसी एवं शिक्षा समिति ने मुख्यमंत्री को भेजा था किंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
क्या कहते हैं बीआरसी-
कनीना बीआरसी दिलबाग सिंह ने बताया कि कनीना में लड़कों के लिए मुफ्त शिक्षा पाने के लिए कोई स्कूल नहीं है परंतु अभी तक उनके पास किसी संस्था या ग्रामीणों का इस संबंध में कोई पत्र भी नहीं आया है। ऐसे में अगर कोई मांग आती है तो वे उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर देंगे।




तीन शिक्षकों को मिली पदोन्नति, बने प्राध्यापक
******************************************************
**********************************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज।
हाल ही में हरियाणा सरकार के शिक्षा विभाग में पदोन्नति की सूची जारी की है जिसमें कनीना क्षेत्र से तीन शिक्षकों को पदोन्नति मिली है।
मिली जानकारी अनुसार सुभाष वर्मा कनीना निवासी जो राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना में कार्यरत है को इतिहास प्रवक्ता पर पदोन्नति मिली है। वही संदीप जो कनीना के राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में कार्यरत है को अंग्रेजी प्रवक्ता पद पर पदोन्नति मिली है। कनीना निवासी दीपक शर्मा जो खेड़ी स्कूल में कार्यरत है को प्राध्यापक अंग्रेजी पर्र पदोन्नति मिली है। यह तीनों शिक्षक अब प्राध्यापक बन गए हैं। क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है।




अग्निवीर भर्ती के लिए आनलाइन प्रवेश परीक्षा 30 जून से 10 जुलाई तक -कर्नल के संदीप
******************************************************
**********************************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज।
जिला चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, भिवानी व रेवाड़ी के जिन उम्मीदवारों ने अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकृत किया है, उन उम्मीदवारों की 30 जून से 10 जुलाई तक आनलाइन प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।
यह जानकारी देते हुए सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी के निदेशक कर्नल के संदीप ने बताया कि पंजीकृत अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र का नाम, पता, रिपोर्टिंग तिथि और समय एडमिट कार्ड में उल्लेख किया गया है। परीक्षा के दिन अभ्यर्थी अपने सभी अनिवार्य मूल दस्तावेज साथ लेकर जाएं।



कनीना की आवाज के स





माचार पढऩे के लिए तथा जुडऩे/एड के लिए संपर्क करे 9416348400
-लेफ्ट होना चाहे तो स्वयं लेफ्ट हो जाए
******************************************************
**********************************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज। 
कनीना की आवाज नामक गु्रप में प्रतिदिन तीन वर्षों से समाचार आ रहे हैं। यदि समाचार पाना चाहते हो तो कृपया मेरे फोन नंबर 9416348400 या 9306300700 पर संपर्क करें। अगर समाचार पसंद नहीं हैं तो स्वयं लेफ्ट हो जाए।

Sunday, June 22, 2025


 





जानकारी
पीचू को बड़े चाव से खाते थे
-अब लुप्त होने की कगार पर
****************************************
****************************************************
****************************************
कनीना की आवाज।
 एक वक्त था जब आसपास क्षेत्रों में वनों में झाड़ीनुमा पौधे पाए जाते हैं। इनको कैर नाम से जानते हैं। इनके फल टींट आज भी किसी गली चौराहे पर बिकतेे देखे जा सकते हैं। पेट के लिए ये रामबाण औषधि है क्योंकि बहुत कम पानी में पैदा होते हैं। जहां भी पाए जाते हैं अचार तथा सब्जी बनाने के लिए काम में लेते हैं। वर्षों से बुजुर्ग सब्जी बनाने के काम में लेते रहे परंतु जहां वर्तमान में वातावरण दूषित होने के कारण कैर पर टींट कम से कम लगते हैं। टींट  से पहले इसका फूल बाडिय़ा नाम से जाना जाता है। बाडिय़ा की सब्जी बनाकर खाई जाती है। कैर एक ऐसा पौधा है जिसके पत्ते या तो होते ही नहीं या बहुत छोटे-छोटे नुकीले होते हैं। जब टींट काम में लेते हैं तो पहले छाछ/मट्ठा में डुबो दिया जाता है, तत्पश्चात इसका कड़वाहट खत्म हो जाता है और काम में लेते हैं परंतु पक जाते हैं उस समय इनका रंग हरे से पहले पीला फिर लाल हो जाता है। बिल्कुल लाल रंग का दूर से नजर आता है। इस पीचू को कितने ही पक्षी जंगल में खाकर अपना पेट भरते हैं लेकिन किसी वक्त बुजुर्ग इस पीचू को खाते थे क्योंकि जब यह पक जाता है तो उन्होंने मिठास आ जाता है और मीठे फलों के रूप में इनको खाया जाता है। आज का युवा और बच्चे को पीचू के बारे में बताया जाए या इस विषय में जानकारी दी जाए तो वह अनभिज्ञ मिलेगा। टींट तो कभी देखे हो परंतु पीचू शायद उन्होंने कहीं कभी देखे हो। पीचू खाकर पेट की बीमारियों को दूर किया जा सकता है। आज न तो जंगल बचे हैं और न कैर बचे हैं। और कैर मिल भी जाए तो उन पर टींट बहुत कम होते हैं क्योंकि प्रदूषण बहुत अधिक बढ़ गया है। राजस्थान जैसे क्षेत्रों में आज भी कैर, टींट एवं पीचू मिल जाते हैं। पीचू के विषय में अगर बुजुर्गों से पूछा जाए तो झटपट स्वीकार करेंगे कि उन्होंने पीचू खाए हैं। जिस प्रकार अंगूर की बजाय पील, लेहसुआ, गोंदिया, रसभरी आदि खाते थे। आज कैर को बचाने की जरूरत है। किसी जमाने में मधानी के रूप में कैर की लकड़ी ही प्रयोग की जाती थी जिससे दूध मथा जाता था। खूंटे के रूप में भी कैर की लकड़ी अधिक कारगर मानी जाती है क्योंकि इस पर दीमक और कीटों का कम प्रभाव पड़ता है। पीचू उसी प्रकार लाल होते हैं जैसे बेर लाल हो जाते हैं। जिस प्रकार बेर में एक गुठली होती है वहीं पीचूं में कई हल्की-हल्की गुठलियां होती है। कभी जंगल में जाए तो पपीचू आदि के विषय में जरूर जानकारी हासिल करें।







गुरुओं से लिया जाएगा आशीर्वाद, इसके बाद शुरू हो जाती है कावड़ यात्रा
-कावड़ लाने वाले हुए सक्रिय
****************************************
****************************************************
****************************************
कनीना की आवाज।
10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। तत्पश्चात 11 जुलाई से सावन माह लग जायेगा।
 गुरु पूर्णिमा के पर्व पर जहां पुराने समय से विधान है कि गुरु करीब 4 महीने एक ही जगह बैठकर ज्ञान की गंगा बहाते हैं और सभी अंधकार दूर कर देते हैं इसलिए गुरु की पूजा की जाती है।
विस्तृत जानकारी देते हुए आचार्य दीपक कौशिक ने बताया की महाभारत के रचयिता कृष्ण द्वैपायन व्यास जिन्हें वेदव्यास भी कहा जाता है, का जन्मदिन इसी दिन हुआ था उन्होंने चारों वेदों की रचना की थी। उन्हें आदिगुरु कहा जाता है इसलिए गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है और इस दिन को व्यास वेद व्यास पूर्णिमा नाम से भी जाना जाता है। भक्ति काल के समय संत घीसा राम जो कबीर दास के शिष्य थे का भी जन्म इसी दिन हुआ था।
 गुरु पूर्णिमा के दिन जहां हरिद्वार के गंगा में डुबकी लगाने लाखों लोग पहुंचते हैं। हजारों की संख्या में भक्त हरिद्वार रवाना हो चुके हैं।
विधि विधान से पूर्ण करें गुरु पूर्णिमा पर्व-
मान्यता है कि गुरु पूर्णिमा के ही दिन महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था, यही वजह है कि इस दिन को व्यास पूर्णिमा के नाम से भी मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार संसार के प्रथम गुरु भगवान शिव को माना जाता है जिनके सप्तऋषि गण शिष्य थे। उसके बाद गुरुओं की परंपरा में भगवान दत्तात्रेय का नाम प्रमुखता से लिया जाता है।
 गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु के आशीर्वाद से धन संपत्ति, सुख शांति और वैभव का वरदान पाया जा सकता है. हिन्दू धर्म में गुरु पूर्णिमा का विशेष महत्व बताया गया है. माना जाता है कि गुरु का स्थान सर्वश्रेष्ठ होता है। गुरु भगवान से भी ऊपर होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि वो गुरु ही होता है जो व्यक्ति को अज्ञानता के अंधकार से उबारकर सही रास्ता दिखाता है।
  भक्त निजी साधनों से हरिद्वार रचवाना हो चुके हैं। 11 जुलाई को गंगा में डुबकी लगाकर वापस चलेंगे। उधर कांवड़ लाने के लिए भी भक्त रवाना हो रहे हैं।
व्रत करने वालों के लिए शुभ-दीपक कौशिक ने बताया कि सावन के सोमवार को व्रत रखने वालों के लिए शुभ समय होता है। सावन का प्रथम सोमवार 14 जुलाई का होगा तत्पश्चात 21 जुलाई, 28 जुलाई व चार अगस्त को सावन के सोमवार होंगे वहीं सावन कृष्ण त्रयोदशी 22 जुलाई को होगी जब बाघेश्वरधाम पर सबसे बड़ा मेला लगता है।
क्या कहते हैं कांवड़ लाने वाले-
कनीना में सबसे अधिक कांवड़ लाने वाले सुमेर सिंह 71 वर्षीय 44वीं कांवड़ हरिद्वार से लाएंगे। उनका कहना है कि कांवड़ लाकर मन प्रसन्नचित रहता है तथा मनोकामना पूर्ण होती है। उन्होंने कांवड़ लाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
फोटो कैप्शन: दीपक कौशिक एवं सुमेर सिंह






चोर साहब के कारनामे - 05
 जमकर धुना है एक नेता ने
****************************************
****************************************************
****************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना के लेखक होशियार सिंह के प्लाट पर यहां गमले, ईंट पत्थर आदि उठाकर ले जाने में चोर साहब कका बड़ा योगदान है। एक बार लेखक के पत्थर चोरी हो गए उन्होंने एक पोस्टर अपने घर के दरवाजे पर टांग दिया कि मेरे पत्थर चोरी हो गए, किसी भाई ने देखा हो कि चोर कौन है, तो बताइए। तभी फेसबुक पर एक पोस्ट नजर आई जिसमें गाड़ी के अंदर और बाहर की फोटो दी गई थी। मेरे पास भी भेजी और लिखा था अंदर बाहर से चेक कर लो, कभी हम पर तो शक नहीं करते हो? तब मेरे मन में एक विचार आया कि चोर की दाढ़ी में तो तिनका होता है। हमने किसी पर इल्जाम नहीं लगाया, हमें नहीं मालूम कि चोर कौन है किंतु चोर की दाढ़ी में तिनका जरूर होता है, की कहावत, अकबर बीरबल के समय से चली आ रही है। खैर चोर साहब तेज गाड़ी चला कर उसके नीचे किसी को कुचलने का प्रयास भी करते आए हैं। कनीना के एक नेता पर चोर साहब ने तेज चला कर गाड़ी मारना चाहा, किस्मत अच्छी थी सामने खंभा था जिसकी वोट में वह नेता खड़ा हो गया। इससे पहले भी एक ग्रामीण पर गाड़ी चढाने का प्रयास किया है, वह भी व्यक्ति बच निकला। जब नेता पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया तो वह क्रोधित हो गया और उसने चोर साहब की गाड़ी खोली और जमकर धुन दिया। तब कहीं जाकर चोर साहब की अकल दुरुस्त हो गई। कहावत है कि जो बातों से नहीं मानते उन्हें लातों से मनाना ही जरूरी होता है। मुझ में यह गुण कभी नहीं था कि किसी को लातों से मारा जाए परंतु कितने दिन सहन सहन करें? चोर साहब के कारनामे सिर चढ़कर बोलते हैं। क्योंकि मैं अमन चैन से जी रहा हूं और भविष्य में भी जीता रहूंगा, पर मेरी सोच है कि किसी से झगड़ा नहीं किया जाए, नहीं कभी किसी से झगड़ा करने का प्रयास किया। अगर कोई झगड़ा करने पर उतारू हो जाता है तो वह हमारी मजबूरी हो जाती है। चोर साहब ने मेरे को कई बार भला बुरा कहा है फिर भी मेरे दोस्तों के कहने से मैं चुप रहा क्योंकि लोगों का कहना है जिसकी बुद्धि भ्रमित हो तो उससे बचकर रहना ही अच्छा होता है। ऐसे आदमी का कुछ नहीं बिगड़ता, बिगड़ता है तो शरीफ इंसान का। इसलिए हम जो भी घटना घटती है प्रभु पर छोड़ देते हैं कि कम से कम वह/ ऊपर वाला जरूर देख रहा है। एक दिन इंसाफ करेगा।




आर्य समाज है देशभक्तों की खान
 -आर्य समाज उत्सव का दूसरा दिन
****************************************
****************************************************
****************************************
कनीना की आवाज।
कनीना में चल रहे आर्य समाज के वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन की शुरुआत यज्ञ में साथ की गई जिसने एडवोकेट विनय यादव ,सतीश शास्त्री व जितेंद्र सपत्नीक मुख्य यजमान रहे। यज्ञ को संपन्न आचार्य सोमदेव ने करवाया। इसके बाद चले सुबह के सत्र में परम विदुषी अंजलि आर्या , अंतरराष्ट्रीय कवि डा. मोहन मनीषी सारस्वत व आचार्य सोमदेव ने अपने भजनों व उपदेशों के माध्यम से समाज की कुरीतियों व आडंबरों पर गहरा प्रहार किया। आर्य समाज में ऋषि दयानंद की वैज्ञानिक शिक्षाओं पर प्रकाश डाला गया व बताया गया कि आर्य समाज राष्ट्रप्रेम व सनातनी संस्कृति का परिचायक है। हमें ज़्यादा से ज़्यादा आर्य समाज से जुडऩा चाहिए । कार्यक्रम में राष्ट्र की बेटियों को मजबूत करने पर बल दिया गया । अंतरराष्ट्रीय कवि डा. मोहन मनीषी सारस्वत ने अपनी ओजस्वी वाणी से जनजागरण किया व आचार्य सोमदेव ने वेदों को महिमा पर प्रकाश डाला। परम विदुषी अंजलि आर्या ने राष्ट्र प्रेम की भावना को सर्वोपरि रखने वाले भजन व उपदेश दिए। कार्यक्रम का संचालन कृष्ण प्रकाश ने किया। प्रवक्ता सचिन कुमार ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर भारी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 04: आर्य समाज उत्सव में भजन उपदेश करते हुए।





भव्य जागरण के साथ हुआ नानीबाई के मायरे का समापन
--रातभर शमा बांधे रखा
****************************************
****************************************************
****************************************
कनीना की आवाज।
कनीना में पहली बार आयोजित हो रहे नानीबाई के मायरे की कथा के तीसरे दिन नरसी भक्त व ठाकुर जी का वृतान्त नृत्य नाटिकाओं के माध्यम से बड़े ही मनमोहक अंदाज में प्रस्तुत किया गया । नानी बाई के मायरे में पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण ने भक्त की लाज रखी जिसको देखकर उपस्थित जनसमूह भाव विभोर हो गया । कथा का बड़े ही सुन्दर ढंग से चित्रण कर रहे आचार्य प्रवेश रसिक जी ने बताया कि जब जब भक्त किसी पीड़ा में होते है तो भगवान स्वयं अवश्य आते है  आचार्य प्रवेश रसिक जी के द्वारा श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में अनाज मंडी कनीना में चल रहे नानी बाई के मायरे में श्रद्धालुओं ने कथा का रस पान किया। आचार्य प्रवेश रसिक जी महाराज ने बताया कि कलियुग में कृष्ण भक्ति का अपना विशेष स्थान है। कथा में सनातनी संस्कृति , कन्या भ्रूण हत्या व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर भी विशेष व्याख्यान दिए गए । कथा का समापन भव्य जागरण व भंडारे के साथ किया गया। जागरण में  अनुज पारिक ने सुन्दर भजनों के साथ बाबा को रिझाया। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रवक्ता सचिन कुमार प्रवक्ता ने किया। इस अवसर पर श्याम मित्र मंडल के प्रधान अनिल गर्ग , प्रधान निरंजन मित्तल , विनोद मित्तल , रवींद्र बंसल , संजय गर्ग, पूर्व पार्षद रोशन लाल गोयल , विजेंदर भोजवासिया , विजय जिंदल ,मुकेश सिंगला व गणमान्यजन मौजूद रहे ।
फोटो कैप्शन 01: कनीना में नानीबाई का मायरा दृश्य प्रदर्शन करते हुए।
          02: मायरा में निकाली झाकंी का नजारा







कनीना की आवाज के समाचा







र पढऩे के लिए तथा जुडऩे/एड के लिए संपर्क करे 9416348400
-लेफ्ट होना चाहे तो स्वयं लेफ्ट हो जाए
****************************************
****************************************************
****************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना की आवाज नामक गु्रप में प्रतिदिन तीन वर्षों से समाचार आ रहे हैं। यदि समाचार पाना चाहते हो तो कृपया मेरे फोन नंबर 9416348400 या 9306300700 पर संपर्क करें। अगर समाचार पसंद नहीं हैं तो स्वयं लेफ्ट हो जाए।




Saturday, June 21, 2025


 




कनीना की आवाज के समाचार पढऩे के लिए तथा जुडऩे/एड के लिए संपर्क करे 9416348400
-लेफ्ट होना चाहे तो स्वयं लेफ्ट हो जाए
**********************************************************
*****************************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना की आवाज नामक गु्रप में प्रतिदिन तीन वर्षों से समाचार आ रहे हैं। यदि समाचार पाना चाहते हो तो कृपया मेरे फोन नंबर 9416348400 या 9306300700 पर संपर्क करें। अगर समाचार पसंद नहीं हैं तो स्वयं लेफ्ट हो जाए।


दैनिक जागरण कार्यालय कनीना बनकर तैयार
-साथ में लाइब्रेरी भी तैयार
**********************************************************
*****************************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज।
  कनीना की दिवंगत पत्रकार श्रीमती सुमन यादव चेरिटेबल ट्रस्ट की लाइब्रेरी अंतिम चरण में है। रंग पेंट का कार्य चल रहा है। हरिद्वार से कावड़ लाकर जुलाई माह में इसका उद्घाटन किया जाएगा। यह श्रीमती सुमन यादव पत्रकार एवं लेखिका कनीना को समर्पित है।
साथ में दैनिक जागरण कार्यालय कनीना का भी निर्माण अंतिम चरण में हैं। राजकुमार कनीनवाल के पास बनकर तैयार है। इसके बाद समाचार, विज्ञापन आदि का काम कार्यालय से चलेगा। डा. होशियार सिंह यादव ने अपने पैसों से समस्त सुविधाओं युक्त कार्यालय का निर्माण करवाया है। इसका उद्घाटन भी जुलाई माह में होगा।
  इस बार मेरी 16वीं कांवड़ हरिद्वार से बाघेश्वर धाम तक आएगी। चूंकि मेरे ससुर अति बीमार है। उनको शिवभोले खुश रखे तथा जल्द स्वस्थ करे इसी कामना को लेकर यह कांवड़ लाई जाएगी। मेरे ससुर मुनीलाल यादव बलिया हाल आबाद बरेली पूर्व कर्मी बरेली विश्वविद्यालय बीमार चल रहे हैं।




आज भी महर्षि की शिक्षाएं प्रासंगिक -मोहन मनीषी

--आर्य समाज उत्सव कनीना में
**********************************************************
*****************************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज। 
  स्वामी दयानंद की शिक्षाएं आज भी सिर चढ़कर बोल रही हैं। उन्होंने कहा की आज हम सबको स्वामी दयानंद  के बताए मार्ग पर चलने की सख्त जरूरत है वरना हमारा देश संस्कारों में काफी पीछे चला जाएगा। जब दिल में ही प्रभु का वास हो तो मंदिर की जरूरत क्या होगी। ये विचार राष्ट्रीय कवि कनीना डा. मोहन मनीषी सारस्वत ने यहां के राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में आर्य समाज के उत्सव के पहले दिन बतौर व्यक्त किए । उन्होंने कहा कि हमें आर्यवर्त समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने की जरूरत है जिससे हमारा तो भला होगा ही साथ में समाज में फैली बुराइयां भी दूर हो जाएगी और एक स्वच्छ समाज की शुरूआत होगी। आर्य समाज ही देश को आगे बढ़ा सकता है और देश में फैली कुरीतियों को दूर करा सकता है। उन्होंने आर्य समाज के वार्षिकोत्सव में आए लोगों को संबोधित करते हुए कहा की आर्य बनना और बनाना हमारे लिए ही नहीं बल्कि देश के लिए हितकर होगा। उन्होंने आर्य को सर्वश्रेष्ठ बताया और कहा कि आर्य जन में कमी नहीं होती है। उन्होंने यह भी कहा की आज हमें भगवान श्रीकृष्ण व राम, स्वामी दयानन्द जैसे अनेकों महान विद्वानों से पे्ररणा लेनी चाहिए और उनके बताए मार्ग पर चल कर अपना जीवन सफल बनाना चाहिए। इस मौके पर ओमप्रकराश आर्य बुढवाल ने कहा कि स्वामी दयानन्द का कहना है कि कोई भी व्यक्ति कितना भी बुरा कर रहा हो लेकिन आप उसको उसके किए हुए का जवाब वैसा ही करके नहीं दो बल्कि पे्रम से ही दो। उन्होंने यह भी बताया की स्वामी जी को उनके उनके रसोइये द्वारा जहर देने के बाद भी स्वामी जी ने उन्हें बख्श दिया और दूर भगा दिया। उन्होंने रसोइये से कहा- आप यहां से जल्दी ही चले जाओ वरना अगर किसी को यह पता चल गया की आपने मुझे जहर दिया है तो लोग आपको मार डालेंगे। उन्होंने कहा कि भारत देश में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को अपने लिए नही बल्कि अपने भारत देश के लिए ही जीना चाहिए वही सच्चे जीवन का आनन्द है। वही कार्यक्रम में आए आर्य समाज के प्रधान आर्य समाज कनीना राव मोहर सिंह ने कहा की आज देश में विभिन्न प्रकार की कुरीतियां फैली हुई है जिनको दूर करने के लिए हमें आर्य समाज को प्रोत्साहन देना चाहिए जिससे हमारा व हमारे देश का भला हो सके। उन्होंने यह भी कहा की हमें अपने देश व प्रदेश के लिए पहले सोचना चाहिए।
 उन्होंने कहा कि आर्य समाज का काम समाज में व्याप्त बुराइयों का अंत करना है। आर्य समाज ने महर्षि दयानंद के वक्त से समाज में व्याप्त बुराइयों का नाश करना शुरू किया था जो आज भी उनके पदचिह्नों पर चलकर दूर की जा रही हैं। इससे पूर्व उन्होंने यज्ञ आहूत किया गया जिसमें दूर दराज से आए आर्य जनों ने आहुति दी। हवन के बाद प्रसाद भी वितरित किया गया।
    इस मौके पर राष्ट्रकवि एवं कनीना निवासी डा मोहन मनीषी सारस्वत, अंजलि आर्या एवं आचार्य सोमदेव ने  भजनोपदेश किया और समाज में फैली कुरीतियों पर प्रहार किया।
वही इस कार्यक्रम में दड़ोली आश्रम के इस मौके पर मंच संचालन कर रहे प्रवक्ता सचिन शर्मा ने कहा कि आर्य समाज सबके लिए हितकारी समाज है। हमें आर्य समाज से जुडऩा चाहिए ताकि समाज की कुरीतियों को समाप्त किया जा सके। आर्य समाज बलवान सिंह आर्य ने कहा कि स्वामी जी की शिक्षाएं वर्षों पहले भी प्रासंगिक थी और आज भी प्रासंगिक हैं। उनकी एक एक बात समाज को आगे बढ़ाती है। उन्होंने कहा कि आर्य समाज ही देश को आगे बढ़ा सकता है और देश में फैली कुरीतियों को दूर करा सकता है। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि हम आर्य हैं। स्वामी  दयानंद ने देश को बहुत कुछ दिया है। उनकी शिक्षाएं अमर रहेंगी। हमें स्वयं को सुधारने की जरूरत है तभी जाकर हम सुधर सकते हैं। इस मौके पर बलवान सिंह ने कहा कि अपने लिए तो समस्त जगत प्राणी जीते हैं किंतु महर्षि दयानंद की भांति दूसरों के लिए जीना सीखों। उन्होंने कहा कि स्वामी दयानंद दूसरों के लिए जीवनभर त्याग करते रहे। उनकी एक एक बात अक्षरस: सत्य एवं हर कसौटी पर खरी उतरती है। इस मौके पर भारी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 05: डा. मोहन मनीषी उपदेश देते हुए
           06: उपस्थित आर्यजन









उपमंडल स्तर पर आयोजित हुआ योग उत्सव
-नेताजी क्लब में भी चला 3 दिवसीय योग शिविर
**********************************************************
*****************************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज।
  गायत्री मंत्र उच्चारण के साथ 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भारत विकास परिषद शाखा कनीना द्वारा नेताजी मेमोरियल क्लब कनीना में तीन दिवसीय योग शिविर संरक्षक कर सेन वशिष्ठ की अध्यक्षता में आरंभ हुआ जिसमें योग शिक्षक जोगेंद्र फौजी ने निरन्तर तीसरे दिन उपस्थित बच्चों वह बुजुर्गों को प्राणायाम, योग व शारीरिक व्यायाम जिसमें ताड़ासन, मडुक आसन, भुजंगासन, भस्त्रिका आसन, बाल आसान, कपालभाति, अनुलोम विलोम प्राणायाम आदि निम्न क्रियो का उपस्थित सभी सहभागियों को करवाया। इस मौके पर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष सूबेदार मेजर राजेश यादव ने कहा कि देश में आज 11वां अंतर्राष्ट्र्रीय योग दिवस की कड़ी में कनीना में योग दिवस मनाया गया। यह हमारे देश की पुरातन संस्कृति का हिस्सा है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्तमान भारत को मजबूत करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मना कर बहुत ही साहसिक कदम उठाया है ।पूर्व प्रधान मोहन सिंह यादव ने कहा कि करो योग रहो निरोग यह मंत्र अपने जीवन में अपनाने वाला व्यक्ति जीवन भर प्रसन्न रहता है, और अपने दैनिक कार्य प्रसन्नचित होकर करता है, अंत में कंवरसेन वशिष्ठ ने कहा कि अपने जीवन में योग को धारण करने वाला व्यक्ति जीवन में कभी भी नहीं पछताता मिलनसार व मधुरभाषी होता है। भारत विकास परिषद जल्द ही पर्यावरण को लेकर 100 नए पौधे लगाने का कार्य जल्दी ही उपप्रधान कृष्ण सिंह की देखरेख में किया जाएगा। उपस्थित सभी को अल्पाहार वितरित किया गया। अंत में शांति पाठ कर तीन दिवसीय योग कार्यशाला का समापन किया गया । इस मौके पर सुरेश शर्मा, संतलाल आर्य, धनपत साहब, डा. विनोद, सुरेंद्र साहब, सरिता भारद्वाज, कृष्ण सिंह मास्टर, अतर सिंह कमला, महेश बोहरा, लखनलाल जांगड़ा, पूर्व पार्षद राजेंद्र सिंह, महक यादव, दीक्षित यादव, विकास, हर्ष यादव, अभिषेक भारद्वाज एवं शाखा के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
  उधर पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के अधिवक्ता सत्यनारायण यादव ने भी योग दिवस पर विभिन्न योग किये और कहा कि योग शरीर को निरोग रखने की एक कला है। ये योग नियमित करने की आदत डालनी चाहिए।
   कनीना के कान्ह सिंह राजकीय कालेज में उप-मंडलीय योग शिविर संपन्न हुआ। विभिन्न योग करवाये गये तथा स्कूलों का एक दिन के लिए अवकाश रद्द कर दिया गया था। इस मौके पर नायब तहसीलदार दलबीर सिंह दुग्गल, बीडीपीओ नवदीप, बीईओ विश्वेश्वर कौशिक,बीआरसी दिलबाग सिंह, एसएमओ डा. सुंदरलाल , डा. जितेंद्र मोरवाल, नोडल आफिसर डा. शशि आयुष विभाग, सोमदत्त,माई भारत वालंटियर रचना शर्मा, डा. पूजा , डा. नेहा, नरेश कौशिक सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
फोटो कैप्शन 01: नेताजी क्लब कनीना में योग करते हुए
      02: कनीना कालेज में योग करते हुए योग साधक
   03 व 04: सत्यनारयण यादव अधिवक्ता योग करते हुए।

Friday, June 20, 2025


 

संगीत गहन साधना का परिणाम है-शिव कुमार
--विश्व संगीत दिवस- 21 जून
************************************************************
********************************************************************
**************************************************************
कनीना की आवाज।
संगीत एक साधना भी है और संगीत टूटे दिलों का सहारा भी है। संगीत रोगों के ठीक होने में भी अहम भूमिका निभाता है, वही संगीत सुनकर इंसान का मन शांत हो जाता है। संगीत की शिक्षा दी जाती है वही डाक्टर भी संगीत की थेरेपी देते हैं। संगीत पर अनेकों शोध चल रहे हैं जो सिद्ध करते हैं कि संगीत एक बड़ी साधना, कला और योग है। योग के साथ-साथ संगीत भी सुनाया जाता है ताकि ध्यान इधर-उधर ध्यान इधर उधर भंग न हो और योग पर पूरा ध्यान दिया जाए। योग संगीत के क्षेत्र में जहां कितने ही गायक गायिकाओं ने नाम कमाया है। जहां संगीत के क्षेत्र में बड़े-बड़े कलाकार हुए हैं जिनका नाम आज भी लिया जाता है और आगे भी लिया जाता रहेगा संगीत बिना दुनिया अधूरी लगती है।। आजकल तो चाहे किसान ट्रैक्टर चला रहा है या कोई गाड़ी चल रही हो सभी में संगीत चलता रहता है। युवा पीढ़ी तो संगीत के प्रति बहुत अधिक लगाव रखती है। जब भी युवा पीढ़ी कहीं घूमने जाती है बस व ट्रेन में सफर करती है तो संगीत कानों में सुनते जाते हैं।
क्या कहते हैं संगीत के जानने वाले -
संगीत के जाने वाले शिवकुमार जिन्होंने सैकड़ों विद्यार्थियों को संगीत की शिक्षा दी। जिनका पुत्र आकाश पूरे ही देश में संगीत के क्षेत्र में नाम कमा रहे हैं, का कहना है कि संगीत से बड़ी कोई कला और साधन नहीं है। वे संगीत के प्रति गहन रुचि रखते हैं, इसलिए उन्होंने स्टूडियो भी बनाया तथा संगीत की शिक्षा स्कूलों में जाकर भी देते रहे हैं। कई एलबमों का निर्माण करके भी संगीत व भजन लोगों के समक्ष प्रस्तुत किए। शिवकुमार बताते हैं कि देश में जहां ओपी नैयर,  मदन मोहन, लक्ष्मीकांत प्यारेलाल, शंकर जय किशन ,कल्याण जी आनंद जी जैसे कितने ही संगीतकार हुए हैं। उनके संगीत को सुनकर मन खुश हो जाता है। संगीत के कारण किसी छोटी-मोटी बीमारी परेशानी, हृदय से संबंधित रोग आदि बहुत आसानी से ठीक किये जा सकते हैं। यदि संगीत पर ध्यान दिया जाए तो दिनचर्या भी अच्छी बीतती है और इंसान का मन इधर-उधर भटकने से भी बच जाता है। संगीत सुनकर मन में एक गहरा प्रभाव पड़ता है इस प्रभाव के चलते शरीर की कोशिका और ऊतक तेजी से वृद्धि करते हैं और व्यक्ति खुश मिलता है। उन्होंने कहा कि संगीत को जिसने अपना लिया है उसे किसी अन्य चीज की जरूरत नहीं। सारंगा जैसे संगीत वादन करके हिरण को भी मोहित किया जा सकता है, इंसान को तो आकर्षित करना बहुत आसान है। संगीत साधना है और इस पर उच्च कोटि के शोध की जरूरत है।
-- शिवकुमार संगीत के जानकार
क्या करते हैं डाक्टर--
 उधर कनीना के एसएमओ डाक्टर जितेंद्र मोरवाल बताते हैं कि संगीत के आधार पर संगीत थेरेपी भी बनाई हुई है जिससे मरीज का इलाज किया जाता है। उनका कहना है कि कुछ लेख जरूर प्रकाशित हुये जिसमें कहा गया है कि संगीत सुनने के साथ-साथ दवा लेते हैं तो जल्दी ठीक होते हैं। ऐसे में संगीत मरीजों को ठीक करने में भी अहम भूमिका निभाता है और संगीत के जरिए इंसान की सभी सोये हुये अंग ताजा हो जाते है और संगीत इंसान को कई रोगों से बचाने में सहायक सिद्ध हो सकता है। ऐसे में संगीत जरूर सुनना चाहिए और मधुर संगीत विशेष कर राग आदि का सुनने से सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। संगीत के बिना यह दुनिया अधूरी और सुनी सुनी सी लगती है।
-डा. जितेंद्र मोरवाल
 फोटो कैप्शन :डा. जितेंद्र मोरवाल एवं शिवकुमार म्यूजिशियन  रियाज करते हुए।


चोर साहब के कारनामे- 04
चोर साहब उतरे पोस्टर के अनुसार खरे
************************************************************
********************************************************************
**************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना के लेखक होशियार सिंह के प्लाट के बाहर अपनी जगह पर डाले गए तीन ट्राली पत्थर जो भवन निर्माण के काम आते हैं, समय-समय पर चोरी कर लिए गए। हुआ यूं कि अपनी जमीन पर प्लाट पर पहले पत्थरों की दीवार बनी हुई थी, इस दीवार को तोड़कर नई दीवार बनाने का निर्णय लिया। परिणामस्वरूप जो पत्थर निकले उन्हें अपनी जगह में दीवार के साथ-साथ डाल दिया गया क्योंकि हमारे द्वारा छोड़ी हुई अपनी जगह है इसलिए वहां डालने पर भी चोर साहब को कुछ तकलीफ हुई और उनको एक-एक करके सारे पत्थर चोरी कर लिये। तत्पश्चात सूबे सिंह पुत्र श्री हरि सिंह से मैंने निवेदन किया कि एक ट्राली पत्थर और लाई जाए। उन्होंने पत्थर लाकर दीवार के साथ-साथ डाल दिए। तत्पश्चात मैंने एक पोस्टर चोर साहब के नाम लिखा और दरवाजे पर टांग दिया कि चोर साहब, यह दूसरी ट्रोली पत्थरों की है। कृपया इसे जल्दी करके उठा ले तो मैं तीसरी ट्राली भी डलवा दूंगा। चोर साहब उस पर खरे उतरे और दूसरी ट्राली के धीरे-धीरे सभी पत्थर गायब कर दिये। इसके बाद पूर्व प्रधान से निवेदन किया कि कुछ पत्थर पहुंचाई जाए, परिणाम यह पत्थर ट्राली के रूप में डलवाए जो धीरे-धीरे गायब हो गए। इसी प्रकार एक-एक करके गमले चोरी होते रहे, वैसे ही पत्थर भी गायब हो गए। सबसे बड़ी बात है कि चोर साहब इन पत्थरों को उठाकर पास में पडऩे वाली नहर के दूसरी और भी डाल दिए। कुछ पत्थर बड़ी बुद्धिमत्ता दर्शाते हुए लोगों के खेतों में डाल दिए ताकि उस खेत से अपने पत्थर वापस उठाते हैं तो खेत के मालिक के साथ तू-तू, मैं-मैं करनी पड़ेगी क्योंकि खेत का मालिक समझेगाकि ये पत्थर तो मेरे है। चोर साहब ने मेरे पत्थर चोरी करके वहां डाल दिये। इस प्रकार समस्या विकराल बन गई है। पत्थर एक -एक करके चोरी कर लेना साथ में पक्षियों के लिए एक मंढ़ी का निर्माण अपनी जमीन में दीवार के साथ बनाने का इरादे किया। जिसके चारों ओर ईंटें लगवाई गई। चोर साहब एक-एक करके सभी ईंटे उखाड़ ले गए। बड़ी खुशी हुई कि चोर साहब अपने वादे पर खरा उतरा और पत्थर तक भी चोरी कर ले गया। अभी भी ये पत्थर नहर के दूसरी ओर तथा लोगों के खेतों में पड़े हैं जबकि साफ साफ पत्थर चोर साहब कहीं ओर ले गया।




स्वास्थ्य जांच के लिए सिगड़ी पहुंची स्वास्थ्य विभाग की  मोबाइल वैन
************************************************************
********************************************************************
**************************************************************
कनीना की आवाज।
गांव सिगड़ी ( गांधी नगर) में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच करने के लिए स्वास्थ्य विभाग नारनौल से डा. ज्योत्सना के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम मोबाइल वैन के साथ सिगड़ी पहुंची। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र    सेहलंग की वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा. प्रभा  के दिशा  निर्देश स्वास्थ्यकर्मी ऋषिराज आर्य ने बताया कि स्वास्थ्य जांच टीम में रेडियोलाजी आफिसर अजय कुमार, रतन लाल, बलवंत एल टी, राहुल फार्मेसी आफिसर, योगेश ने स्वास्थ्य कैंप में आये हुए  ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की। टी बी यूनिट कनीना से टी बी इंचार्ज  पवन कुमार, टी बी एच वी युद्धवीर , देवेन्द्र कुमार ने टीबी के मरीजों के सम्पर्क वाले सदस्यों के बलगम की जांच के लिए सैंपल लिए। रेडियोलाजी आफिसर अजय कुमार ने 18 मरीजों के एक्स-रे किए जिनमें से 7 मरीजों के एक्स-रे अबनार्मल पाये और  22 मरीजों बलगम की जांच के सैंपल लिए, एचआईवी जांच की गईं, स्वास्थ्य जांच कैंप में सभी 55 मरीजों की शुगर की जांच की गई जिनमें से 14 मरीजों को शुगर पाई गई उनको शुगर की दवाई दी गई। इस अवसर पर  सीएचओ डा.अरुण चौधरी, स्वास्थ्यकर्मी ऋषिराज आर्य, सुशीला व हेमलता एएनएम विशेष रूप से उपस्थित रहे और स्वास्थ्य जांच कैंप में आये हुए सभी मरीजों का रजिस्ट्रेशन किया, एएनसी जांच की। सुमन आशा वर्कर  ने मरीजों को बुलाने एवं उनके स्वास्थ्य की जांच करवाने में अपना पूर्ण सहयोग दिया।
फोटो कैप्शन 05: मोबाइल स्वास्थ्य टीम सिगड़ी में जांच करते हुए।





तीसरी बार भी उप प्रधान पद के चुनाव स्थगित होने से रोष
अब फिर से चुनाव की तिथि घोषित करने का इंतजार
************************************************************
********************************************************************
**************************************************************
कनीना की आवाज। 
कनीना नगर पालिका के उप प्रधान के बनाए जाने की तीसरी बार तिथि घोषित की और फिर चुनाव स्थगित कर दिये जिसका रोष पनप रहा है। इससे पहले जहां 18 अप्रैल को पहली बार, 26 अप्रैल को दूसरी बार अब 20 जून को तीसरी बार उप प्रधान पद के लिए तिथि घोषित हुई थी जो स्थगित कर दी गई है। कनीना के 14 वार्डों से चुने हुए प्रतिनिधि तथा प्रधान पद का प्रतिनिधि  सहित 8 पार्षदों से कोरम पूरा होना है तथा उप-प्रधान पद को बहुत अधिक जरूरत समझी जा रहा है क्योंकि अभी तक प्रधान पद पर महिला काबिज है जो यादव समाज से है। ऐेसे में उप-प्रधान पुरुष के लिए अधिक उचित समझा जा रहा है। कनीना में उप प्रधान वही बनेगा जिसके सिर पर राव इंद्रजीत सिंह और आरती सिंह राव का हाथ होगा। अभी तक उप-प्रधान पद पूरा होने के बाद ही कनीना के अनेकों कार्य जो अधर में पड़े हैं को पंख मिलेंगे। अब देखा जाना है कि कब फिर से चुनावों की तिथि घोषित की जाएगी।



योग दिवस 21 जून
योग से बढ़कर कोई साधना नहीं-निलेश
************************************************************
********************************************************************
**************************************************************
कनीना की आवाज।
योग हमारे राष्ट्र की धरोहर है, और समस्त विश्व के लिए वर्तमान में सबसे बड़ा उपहार है। शारीरिक स्वास्थ्य से लेकर मानसिक शांति तक, बल से लेकर बुद्धि तक और संस्कारों से लेकर समृद्धि तक, योग से प्राप्त किया जा सकता है। विश्व योग दिवस दुनिया के लिए एक बड़ा त्यौहार है।
चित्त की वृत्तियों का निरुद्ध हो जाना योग कहलाता है। महर्षि पतंजलि ने योगदर्शन में योगश्चित्तवृत्तिनिरोध सूत्र कहकर यही भाव व्यक्त किए हैं। किन्तु वर्तमान समय में भयावह शारीरिक-मानसिक बीमारियों से मुक्ति के लिए भी योग एक प्रमुख साधन बन गया है। जिसे हम योग चिकित्सा के रूप में जानते हैं। योगेश्वर श्रीकृष्ण भी जीवन में समत्व की भावना और कार्यों को नित्य बेहतर तरीके से करने की एप्रोच को योग परिभाषित करते हैं। यह योग की व्यापक परिभाषा है। वे (योगेश्वर श्रीकृष्ण) साथ ही बताते हैं कि युक्त अर्थात संतुलित आहार -विहार वाले, युक्त कर्मों की युक्त चेष्टाओं वाले तथा युक्त निद्रा वाले साधक के लिए यह योग दुखों को हरने वाला होता है।
2015 से दुनियाभर में मनाया जा रहा योग दिवस उत्सव वर्तमान में योग के महत्व को प्रतिबिम्बित करता है।
केंद्र एवं राज्य सरकारों के सहयोग से हर वर्ष योगदिवस विशेष उल्लास के साथ मनाया जाता है।
 2015 में पहली बार मनाए गए विश्व योग दिवस समारोह से लेकर इस वर्ष 11वीं बार मनाए जा रहे योग दिवस कार्यक्रम में प्रत्येक में आम जनमानस का उत्साह देखते ही बन रहा है। पतंजलि योगपीठ सहित अनेकों योग संगठनों के लाखों कार्यकर्ता वर्षों से निशुल्क प्रशिक्षण देते आ रहे हैं। वे निस्वार्थ रूप से व्यवस्थाओं में अपना सहयोग करते हैं। योगऋषि स्वामी रामदेव महाराज ने आधुनिक युग में योग को गुफाओं-कंदराओं और हिमालय की चोटी से निकालकर गली-मोहल्ले, मैदान-पार्क, कार्यालय -विद्यालय और घर -घर तक पहुंचा दिया है।
योग विषय से पीएचडी और यूजीसी नेट परीक्षा में पूरे भारतवर्ष में 5वां स्थान प्राप्त करने वाले निलेश मुदगल कहते है कि हमारा सपना है कि भारत सहित पूरा विश्व योगमय होकर हर प्रकार की दरिद्रता से मुक्त हो। हमारा महान भारतवर्ष ना केवल आर्थिक समृद्धि को प्राप्त करें, बल्कि साथ ही साथ शारीरिक, मानसिक,  वैचारिक, आध्यात्मिक और सामाजिक समृद्धि को भी योग द्वारा प्राप्त करके विश्व का पुन: नेतृत्व करे।
फोटो कैप्शन: निलेश मुदगल




4 जुलाई को दिया







जाएगा धरना, रेल रोको आंदोलन
-दिया स्टेशन मास्टर को ज्ञापन
************************************************************
********************************************************************
**************************************************************
कनीना की आवाज। 
कनीना खास रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस गाडिय़ों का ठहराव करने, एक नई पैसेंजर/डीएमयू गाड़ी सुबह 5 बजे सादुलपुर से वाया कनीना, रेवाड़ी, दिल्ली से पानीपत चलाने आदि मांगों को लेकर आगामी 4 जुलाई को कनीना स्टेशन पर धरना व रेल रोको आंदोलन किया जाएगा।
      यह घोषणा प्रजा भलाई संगठन के सुप्रीमो प्रमुख समाजसेवी अतरलाल एडवोकेट ने शुक्रवार को उक्त मांगों को लेकर कनीना रेलवे स्टेशन पर किए प्रदर्शन के दौरान लोगों को सम्बोधित करते हुए किए। उन्होंने कहा कि सरकार तथा रेल प्रशासन कनीना रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस गाडिय़ों का ठहराव न करके यहाँ के लोगों के साथ भेदभाव कर रहा है। उन्होंने कहा इस रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस गाडिय़ों का ठहराव क्षेत्र का हक है और जब तक सरकार एक्सप्रेस गाडिय़ों का ठहराव की अधिसूचना जारी नहीं करती तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। बाद में प्रदर्शनकारियों ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव तथा बीकानेर डिवीजन के डीआरएम आशीष कुमार के नाम प्रेषित तीन अलग-अलग ज्ञापन स्टेशन मास्टर सुमित कुमार को सौंपें। जिसे उन्होंने सरकार तथा रेल प्रशासन को तत्काल भेजने का आश्वासन दिया। ज्ञापन में कनीना रेलवे स्टेशन पर दिन में आने वाली दिल्ली जोधपुर एक्सप्रेस गाड़ी नम्बर 22421-22422 दिल्ली से बीकानेर एक्सप्रेस गाड़ी नम्बर 22471-22472 दिल्ली से सीकर एक्सप्रेस गाड़ी नम्बर 14713-14714 तथा रात को आने वाली दिल्ली बीकानेर एक्सप्रेस गाड़ी नम्बर 12457-12458 दिल्ली जोधपुर एक्सप्रेस गाड़ी नम्बर 22481-22482 का ठहराव कनीना खास रेलवे स्टेशन पर तत्काल शुरू करने, एक नई डी.एम.यू. पेंसजर गाड़ी सुबह 5 बजे सादुरपुर से वाया कनीना, रेवाड़ी, दिल्ली से पानीपत तक चलाने और पानीपत में एक घंटे का ठहराव करने के बाद वापसी पानीपत से 1 बजे इसी रूट से सादुलपुर तक चलाने और कनीना खास रेलवे स्टेशन को आदर्श भारत स्टेशन योजना में शामिल करने की मांगें की गई। इस अवसर पर कर्णसिंह यादव, पदमेन्द्र जांगड़ा, राजसिंह प्रधान, श्यामलाल सारसवत, राजेन्द्र नम्बरदार, धनुष शर्मा, जगदीश प्रसाद मिस्त्री, किशनपाल तंवर, मुकेश पंच, मीर सिंह वैद्य, रामबीर पंच, कैलाश सेठ, नायब सुबेेदार नत्थू सिंह, नवीन, नीटू जांगड़ा, सतीश, प्रितम, प्रशांत, देशराज, होशियार सिंह, मनोज आदि अनेक गणमान्य उपस्थित थे।
फोटो कैप्सन 01: स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपते हुए प्रदर्शनकारी।
2. प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए प्रमुख समाजसेवी अतरलाल।

Thursday, June 19, 2025




 




तीसरी बार तिथि घोषित की है उप प्रधान पद के लिए
-12 मार्च को संपन्न हो गए थे कनीना नगर पालिका के चुनाव
********************************************************
*****************************************************************
**********************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना नगर पालिका के उप प्रधान के बनाए जाने की तीसरी बार तिथि घोषित हुई है। इससे पहले जहां 18 अप्रैल को पहली बार, 26 अप्रैल को दूसरी बार अब 20 जून को तीसरी बार उप प्रधान पद के लिए तिथि घोषित हुई है। कनीना के 14 वार्डों से चुने हुए प्रतिनिधि तथा प्रधान पद का प्रतिनिधि  सहित 8 पार्षदों से कोरम पूरा होना है तथा उप-प्रधान पद को बहुत अधिक जरूरत समझी जा रहा है क्योंकि अभी तक प्रधान पद पर महिला काबिज है जो यादव समाज से है। ऐेसे में उप-प्रधान पुरुष के लिए अधिक उचित समझा जा रहा है। कनीना में उप प्रधान वही बनेगा जिसके सिर पर राव इंद्रजीत सिंह और आरती सिंह राव का हाथ होगा। अभी तक उप-प्रधान पद पूरा होने के बाद ही कनीना के अनेकों कार्य जो अधर में पड़े हैं को पंख मिलेंगे।  उप पप्रधान पद के लिए यूं तो कई दावेदार है किंतु कनीना के दो प्रमुख गुटों मास्टर और लोढ़ा में से जहां प्रधान लोढ़ा गुटका है वहीं उप-प्रधान मास्टर गुट का बनाए जाने की प्रबल संभावना मानी जा रही है। वैसे भी जिला महेंद्रगढ़ में एकमात्र कनीना नगरपालिका है जिसका अभी तक उप-प्रधान नहीं बन पाया है। ऐसे में जहां उप प्रधान के लिए 20 जून का दिन निर्धारित किया गया है। अब देखा जाना है 20 जून को प्रधान बन पाता है या नहीं। अभी तक दोनों ही गुट अपनी-अपनी दावेदारी बताने के लिए तैयार खड़े हैं। मास्टर गुट से जहां दीपक चौधरी सबसे प्रबल दावेदारों में से एक माना जा रहा हैं परंतु उप प्रधान वही बन पाएगा इसके पास समर्थन होगा और समर्थन पाने के लिए कम से कम 8 प्रत्याशियों का होना जरूरी है। यदि आठ पार्षद पक्ष में नहीं है तो उप-प्रधान बना कठिन बन जाएगा। वैसे तो उप-प्रधान पद के लिए कनीना मंडी से मुकेश मुकेश नंबरदार की पत्नी भी प्रबल दावेदार मानी जा रही है। यह तो आने वाला वक्त ही बता पाएगा कि उप-प्रधान पद पर कौन जीत पाता है।




बेर, अमरुद, अनार, चीकू, आंवला व नींबू वर्गीय बाग पर प्रति एकड़ 40 फीसदी अनुदान-डा प्रेम कुमार
-एक किसान अधिकतम 10 एकड़ तक प्राप्त कर सकता है अनुदान
********************************************************
*****************************************************************
**********************************************
कनीना की आवाज।
बागवानी विभाग की ओर से बेर, अमरुद, अनार, चीकू, आंवला व नींबू वर्गीय बाग लगाने पर प्रति एकड़ 40 फीसदी अनुदान दिया जाता है। किसानों को नया बाग लगाने पर अनुदान राशि तीन किस्तों में देने का प्रावधान है। नए बाग की स्थापना प्रथम वर्ष व तीन किस्तों में अनुदान राशि प्रदान की जाएगी। बाग लगाने के तहत एक किसान अधिकतम 10 एकड़ क्षेत्र तक अनुदान प्राप्त कर सकता है।
यह जानकारी देते हुए जिला उद्यान अधिकारी डा प्रेम कुमार यादव ने बताया कि बागवानी फसलों को बढ़ावा देने व किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए लगातार गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बागवानी से संबंधित किसी जानकारी के लिए ब्लॉक उद्यान विकास अधिकारी कार्यालय व उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं। नारनौल व सीहमा ब्लाक के लिए उद्यान विकास अधिकारी के मोबाइल नंबर 9579600685 पर, अटेली व कनीना के लिए 9518121395, महेंद्रगढ़ व सतनाली के लिए 9660959092 तथा नांगल चौधरी व निजामपुर के लिए उद्यान विकास अधिकारी के मोबाइल नंबर 9460001145 पर फोन कर जानकारी ले सकते हैं।
बाग लगाने के लिए अपनाएं ये विधि -
जिला उद्यान अधिकारी प्रेम यादव ने बताया कि नए बाग के लिए 3 गुना 3 फुट साइज के गड्ढे खोदते समय पहले ऊपर 1.5 फीट मिट्टी अलग निकाल लें व नीचे की 1.5 फीट मिट्टी अलग निकाले। इसके बाद 15 दिन गढ़ों को खुला छोड़ दें। 15 दिन बाद प्रत्येक गड्ढे में ऊपर वाली 1.5 फीट मिट्टी में गोबर की खाद, सिंगल सुपर फास्फेट मिलाकर गढ़ों को भरकर पानी लगाए। पौधे लगाने से पहले 2 दिन तक गढ़ों में पानी न दें, अगर जमीन में दीमक की शिकायत है तो लगाए गए पौधों में पानी के साथ क्लोरोपाइरीफोस कीटनाशक का घोल बनाकर सभी पौधों में डालें।
पौधे लगाने का समय व पौधों की खरीददारी--
बाग लगाने के लिए जुलाई से सितंबर माह उचित है। राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड द्वारा प्रमाणित किसी भी नर्सरी से आप पौधे खरीद सकते हैं।
स्कीम का लाभ लेने के लिए दस्तावेज-
जिला उद्यान अधिकारी प्रेम यादव ने बताया कि स्कीम का लाभ लेने के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। स्कीम का लाभ लेने के लिए वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। परिवार पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पौधों का ओरिजिनल बिल, जमाबंदी, फर्द, इंतकाल व पटवारी की रिपोर्ट लगानी होगी।







 मोटरसाइकिल सवार को गाड़ी ने मारी टक्कर, घायल, मामला दर्ज
********************************************************
*****************************************************************
**********************************************
कनीना की आवाज।
 संदीप कुमार झूक निवासी को उन्हाणी गांव के पास एक गाड़ी ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। उनका इलाज महेंद्रगढ़ अस्पताल में चल रहा है। कनीना पुलिस ने उनके बयान पर गाड़ी चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
संदीप कुमार ने पुलिस में बताया कि वह होमगार्ड के पद पर रेवाड़ी जिला में नौकरी करता है और डहीना उनकी पोस्टिंग है। 9 जून को अपनी तैनाती समाप्त करके मोटरसाइकिल पर झूक जा रहा था। शाम के करीब 8:30 बजे कनीना से थोड़ी दूर अटेली टी-प्वाइंट नजदीक गांव उन्हानी पहुंचा तो एक गाड़ी चालक अपनी गाड़ी को तेज रफ्तार से  चलाता आया और मोटरसाइकिल को टक्कर जड़ दी जिससे मोटरसाइकिल सवार गिर गया, घायल हो गया। उन्हें कनीना अस्पताल पहुंचाया गया। डाक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। स्वजन महेंद्रगढ़ इलाज के लिए ले गए। घायल का इलाज अभी भी चल रहा है। उनके बयान पर वैगनआर गाड़ी चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

 

 

 

133 बोतल देशी शराब बरामद
********************************************************
*****************************************************************
**********************************************
कनीना की आवाज।
कनीना पुलिस ने मुखबिरी के आधार पर छापामारी कर 135 बोतल देशी शराब के बरामद किए हैं। पुलिस को मुखबिरी के आधार पर सूचना मिली कि धर्मेंद्र उर्फ टोनी सीहोर से गाहड़ा जाने वाली सड़क से थोड़ा पहले, खेत के किनारे शराब रखकर बेच रहा है। पुलिस ने छापेमारी की तो प्लास्टिक के कट्टों में शराब रखकर खेतों की और भाग खड़ा हुआ। इन तीन कट्टों में क्रमश: 60 बोतल, 25 बोतल तथा 48 बोतल देशी शराब बरामद की। कनीना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।





तीन दिवसीय योग शिविर शुरू
-प्रतिदिन चलेगा एक घंटे
********************************************************
*****************************************************************
**********************************************
कनीना की आवाज।
भारत विकास परिषद शाखा कनीना का 3 दिन का योग व्यायाम कैंप नेताजी मेमोरियल क्लब कनीना में संरक्षक कैवरसेन वशिष्ठ की अध्यक्षता में व प्रधान राजेश साहब की देखरेख में सुबह 6 बजे प्रतिदिन 1 घंटे के लिए आरंभ हुआ। जिसमें ट्रेनर जोगिंद्र फौजी ने 40 बुजुर्गों और बच्चों को भारत की ऋषियों की संस्कृति के अनुसार योग का परिचय सरल शब्दों में सभी को करवाया और सभी सहभागियों को एक साथ बैठकर खड़े होकर शरीर की सभी प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से अनेकों योग चक्र आसन, धनुष आसन, ब्राह्मणी, मंढुक, आदि अनेकों व्यायाम से अवगत करवाया। इस मौके पर संतलाल साहब धनौन्दा ने पतंजलि योग गुरु द्वारा दिखाएं मार्ग पर विस्तार से अष्टांग योग की चर्चा की और बताया कि अपने शरीर की देखरेख करने पर स्वस्थ कैसे रखें। पूर्व प्रधान मोहन सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की यह प्राचीन योग ज्ञान को पूरे विश्व में फैलाया है। उन्होंने कहा कि हमें प्रतिदिन योगा करना चाहिए जिससे हमारा शरीर स्वस्थ रहें। प्रधान राजेश यादव ने बताया कि भारत विकास परिषद हर वर्ष 3 दिन की व्यायामशाला विशेष रूप से लगती है वह पूरे वर्ष डीएवी कनीना के ग्राउंड में प्रतिदिन व्यायाम की कक्षा लगा कर सैकड़ों नौजवानों का भविष्य सुधार रहे हैं।
 उपस्थित सभी अभ्यर्थियों को अल्पाहार दिया गया। इस मौके पर सुरेश शर्मा, सूबेदार सुरेन्द्र सिंह, डा. विनोद यादव, राजेन्द्र पार्षद, सरिता भारद्वाज, महक, विकास,धनपत साहब, हर्ष यादव, अंकित यादव आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 01: कनीना में योग शिविर में योग करते हुए साधक।


जिओ फेंसिंग का विरोध
कनीना उप नागरिक अस्पताल कर्मियों ने दिया ज्ञापन
********************************************************
*****************************************************************
**********************************************
कनीना की आवाज।
उप नागरिक अस्पताल कनीना में जिओ फेसिंग पर आधारित उपस्थिति दर्ज करने के विरोध में उप नागरिक अस्पताल कनीना के सभी वर्गों ने तालमेल कमेटी बनाकर जिओ फेंसिंग के विरोध में एसएमओ कनीना को ज्ञापन दिया। तालमेल कमेटी के संयोजक शीशराम यादव ने बताया कि अगर सरकार ने यह निजता भंग करने वाला कानून वापस नहीं लिया तो स्वास्थ्य विभाग के सभी वर्ग एक बैनर तले जोरदार आंदोलन करेंगे। इस ऐप के डाउनलोड करने से कर्मचारी की सभी निजी जानकारियां व डेटा ऐप्प पर चली जाएगी जिससे कर्मचारी के साथ धोखाधड़ी होने की प्रबल संभावना है। कर्मचारियों की निजी जानकारी व डेटा का प्रयोग करके साइबर क्राइम व  डीप फेक का शिकार बना सकते हैं। इस ऐप को डाउनलोड करते ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी इस खौफ में जिएंगे कि उनके साथ भी ऐसा कभी भी हो सकता है। नर्सिंग आफिसर राजकुमारी व सचिन कुमार ने बताया कि यह भारतवर्ष के संविधान एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय टिप्पणी अनुसार व्यक्ति विशेष संविधान वर्णित मौलिक अधिकारों का उल्लंघन हैं। यह प्रणाली कर्मचारी के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करती है एवं कार्य स्थल पर अनावश्यक तकनीकी दबाव व असुविधा महसूस करवाती है। सभी वर्गों का मत है कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी पहले ही बिना किसी संसाधनों के विषम भौगोलिक परिस्थितियों व कार्य  की अधिकता, आबादी एवं क्षेत्रफल की अधिकता के बावजूद जनहित में विभाग एवं सरकार के कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचा रहे हैं। ऐसे में यह प्रणाली कर्मचारियों की गरिमा विश्वास और कार्य क्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगी। इस अवसर पर समस्त नर्सिंग आफिसर, फार्मेसी आफिसर, लिपिकीय वर्ग, एनएचएम के कर्मचारी, डेंटल सर्जन, चिकित्सा अधिकारी व एमपीएचई कर्मी मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 02: एसएमओ को ज्ञापन देते विभिन्न कर्मी









अब फिर से लोगों को पानी सूखने का करना होगा इंतजार
-आवागमन हो रहा है गंदे पानी से
********************************************************
*****************************************************************
**********************************************
कनीना की आवाज।
 होलीवाला जोहड़ का पानी सड़कों पर फैल गया है। लंबे समय से यह समस्या चली आ रही है। जब भी वर्षा होती है गंदा पानी दूर दराज तक सड़क मार्ग पर फैल जाता है जिससे आवागमन गंदे पानी सोकर पूर्ण होता है। इस जोहड़ की अभी तक न  तो पैमाइश हुई है और न ही इसकी गाद निकली गई है। हर इंसान इधर से गुजरने वाला परिणाम भुगत रहा है। कनीना पालिका ने लंबे समय के बाद कुछ गंदा जल ट्रैक्टर की सहायता से इंजन लगाकर निकला था किंतु ज्यों ही पानी साफ हुआ तुरंत वर्षा हो गई और एक बार फिर से वही पुराना हाल हो गया है। अब लोगों को इस गंदे पानी के सूखने का करीब  एक सप्ताह इंतजार करना होगा तब जाकर यह मार्ग सूख पाएगा। इसके बाद फिर से वर्षा हो जाएगी तो फिर से यह मार्ग अवरुद्ध के समान हो जाएगा।
 फोटो कैप्शन दो: गंदा पानी सड़क मार्ग पर फैला हुआ



***तीसरी बार भी उप प्रधान के चुनाव अपरिहार्य कारणों से स्थगित
,एसडीएम ने पत्र किया जारी
देखे पत्र की प्रति