Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Sunday, March 10, 2024


 
भक्ति मंदिर कनीना बस स्टैंड कोटिया में 14वां विशाल शिविर
****************************************************
******************************************************
***************************************
*******************
कनीना की आवाज। भक्ति मंदिर कनीना बस स्टैंड कोटिया में 14वां विशाल शिविर 11 मार्च से लगाया जाएगा। यहां भक्तों के लिए भोजन की व्यवस्था व चाय पानी का इंतजाम किया जाएगा। साथ विश्राम के लिए सोने के लिए सभी व्यवस्था की जाती है। भक्ति मंदिर कमेटी प्रधान शिवनाथ ने बताया पिछले 6 वर्ष से प्लास्टिक मुक्त सेवा दे रहे हैं। पर्यावरण का ध्यान रखा जाता है व साफ-सफाई कराई गई बाबा घनश्याम हरिदास द्वारा अखंड ज्योति जलाकर शिविर का शुभारंभ किया जाएगा। कमेटी प्रधान शिवनाथ, अनूप, राकेश, ओमप्रकाश ठेकेदार, संदीप, प्रवीन इत्यादि उपस्थित रहे।


शूटिंग चैंपियन आरती सिंह राव पहुंची चांगरोड़
-मृतकों के परिजनों को दी सांत्वना

****************************************************
******************************************************
***************************************
*******************
कनीना की आवाज।
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की पुत्री शूटिंग चैंपियन आरती राव चांगरोड़ गांव के एक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के पांच मृतकों के घर जाकर उनके शोक संतप्त परिवारों को इस दुख की घड़ी में उनके दुख से उभरने की शक्ति के लिए भगवान से प्रार्थना की। इस दुखद समाचार से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और पूरा गांव शोक संतप्त है। आरती राव ने मृतकों के परिवार वालों से मिलकर हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया और कहा कि वे इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ है और जो भी सरकार की नीतियों के अनुसार मदद होगी वो पूरा करवाने की हर संभव मदद करेंगी।
इस दौरान आरती राव कनीना से होकर निकली तो उनके समर्थकों ने मिलकर उनको अपनी समस्या बताई। उन्होंने कनीना के मिनी सचिवालय का काम पूरा करके जल्द से जल्द उद्घाटन करवाने, न्यायिक परिसर निर्माण का कार्य शुरू करवाने तथा कनीना-रेवाड़ी सड़क मार्ग को उखाड़ देने के बाद अविलंब पुन: निर्मित किये जाने की मांग रखी। आरती सिंह राव ने उनकी इन मांगों को पूरा करवाने के लिए हर संभव प्रयास की बात कही।
इस मौके पर उनके साथ अधिवक्ता दीपक चौधरी पूर्व प्रधान बार एसोसिएशन कनीना उनके साथ रहे। उन्होंने भी शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। इस मौके पर उनके साथ राजेंद्र बाबू स्याना, बिजेंद्र सरपंच, जेपी कोटिया, विनोद नेता भडफ़, प्रो रोशनलाल, भरपूर साहब, देवेंद्र, लालचंद, विक्रम सरपंच, दिनेश जेलदार, विकास चेयरमैन ,भीम गुर्जर मुमताजपुर, पंकज, प्रवीन अत्री बघोत, सतबीर सीहोर, अशोक वर्मा, विकास यादव पी ए, अभिजीत आदि मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 09: आरती सिंह राव कनीना के बार प्रधान दीपक चौधरी से बात करते हुए।







छात्रवृत्ति परीक्षा व अभिभावक आभार समारोह का हुआ आयोजन
--आरकेवाई स्कूल में चला कार्यक्रम
****************************************************
******************************************************
**********************************
************************
कनीना की आवाज। कोसली रोड़ कोटिया में स्थित आरकेवाई इंटरनेशनल स्कूल में छात्रवृत्ति परीक्षा व अभिभावक आभार समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रशांत शर्मा  ने विद्यालय प्रांगण में पेड़ लगाकर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संस्था के अध्यक्ष  सुरेश कुमार  ने मुख्य अतिथि वह उनकी टीम का स्वागत किया। 9वीं कक्षा की छात्रा खुशी ने नृत्य प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी।  
    प्रशांत शर्मा ने अपने अभिभाषण में बच्चों व उनके अभिभावक को संबोधित करते हुए शिक्षा का बच्चों  के सर्वांगीण विकास में कैसे उपयोग किया जाए, पर बल दिया। इस  मौके पर उनके साथ बायोलाजी शिक्षक डा. सचिन कपूर ,मनु गुरू, अभिषेक त्रिपाठी मनोज कुमार, विक्रम ,पंकेज, स्वीटी, कविता खन्ना, , डिप्टी डायरेक्टर अतर सिंह, सीईओ सुनीता यादव, प्राचार्या सतेंद्रा यादव ,समस्त स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
फोटो कैप्शन 07: कार्यक्रम में मौजूद विभिन्न पदाधिकारी





मेले मिल जुलकर जीना सिखाते हैं -यतेंद्र  राव
--करीरा में चला मेला
****************************************************
******************************************************
*******************************
***************************
कनीना की आवाज। करीरा के हनुमान मंदिर राजावाली बणी में सोमवती अमावस्या के उपलक्ष्य में विशाल मेले व कबड्डी की इनामी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जि़ला उपाध्यक्ष यतेंद्र राव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसमें महिला व पुरुषों की लांग कबड्डी प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया जिसमें पूरे हरियाणा से अनेकों टीम शामिल हुई। यतेंद्र राव ने समस्त ग्रामवासियों, सरपंच, ग्राम पंचायत व कमेटी का इस मान सम्मान के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया तथा आश्वासन दिया कि सामाजिक काम के लिए जहां भी उनकी जरूरत पड़ेगी वहां उनका पूरा परिवार हमेशा तैयार मिलेगा।
  यतेंद्र राव कहा कि मेले व खेल हमारी सांस्कृतिक धरोहर है व इसे सहेज कर रखना हमारा फजऱ् है। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम व भंडारे की व्यवस्था की गई थी। समस्त ग्रामवासी, मंदिर व खेल कमेटी व पंचायत इस प्रकार के आयोजन को बढ़ावा देने के लिए के लिए प्रशंसा व धन्यवाद के पात्र हैं। आज पाश्चात्य संस्कृति के पीछे कुछ युवा जो भाग रहे हैं उन्हें अपनी सनातन संस्कृति का अनुसरण करते हुए अच्छे रास्ते पर चलना चाहिए। हरियाणा एक हरियाणवी एक के नारे को बुलंद करते हुए कहा कि हमारा धर्म व खेलकूद  हमारी पहचान है और हम सबको इस अवसर पर गर्व है। कमेटी व ग्राम पंचायत ने फूल मालाओं व पगड़ी से यतेंद्र राव का ज़ोरशोर से स्वागत किया व उनके समाज सेवा के कार्यों की प्रशंसा की।
इस आयोजन पर सरपंच अजय यादव, शिवलाल प्रधान, संजय, धर्मवीर यादव, जसवंत सिंह, करण सिंह, पंकज कऱीरा, जयसिंह, कुशल, राजेश व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
फोटो केप्शन 08: खेलों का शुभारंभ करते यतेंद्र राव।






सेवा भारती के पदाधिकारी ने जताई खुशी
-कनीना अस्पताल में उनकी शुरू हो चुके हैं एक्सरे और ईसीजी
****************************************************
******************************************************
**********************************
************************
कनीना की आवाज। सेवा भारती कनीना, हरियाणा इकाई ने खुशी जताई कि उनके प्रयासों से कनीना के उप-नागरिक अस्पताल में अब तक ईसीजी और एक्सरे की सुविधा उपलब्ध हो गई है। पदाधिकारी सुरेश कुमार, योगेश अग्रवाल, जगदीश आचार्य आदि का कहना है कि उनकी संस्था लंबे समय से कनीना के अस्पताल में सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रयासरत रही है। बार-बार उच्च अधिकारी और मंत्रियों से संपर्क साधा गया जिसके चलते आखिरकार का कनीना उप-नागरिक अस्पताल में एक्सरे और ईसीजी की सुविधा उपलब्ध हो गई है। उन्होंने खुशी जताई कि उनके प्रयास अब सफल हो गए। जल्द से जल्द उन्होंने अल्ट्रासाउंड, मोर्चरी तथा अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवाने की सरकार से मांग की है।




 धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव
-कनीना का कान्हा स्कूल
****************************************************
******************************************************
***********************************
***********************
कनीना की आवाज। रविवार को कन्हाजी प्ले स्कूल कनीना में वार्षिक उत्सव उमंग धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नीरज यादव रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि कुलदीप यादव पाथेड़ा, इंजीनियर योगेश यादव, समाजसेवी बलबीर यादव रहे।
मुख्य अतिथि नीरज यादव ने कहा कि अच्छी शिक्षा एवं संस्कार ही जीवन को एक नया रूप देते हैं। हमें समाज को शिक्षित एवं संस्कारित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि परिवारों के बढऩे के साथ-साथ उनकी युवा पीढ़ी को संस्कारित एवं सकारात्मक मार्ग दर्शन की आवश्यकता है। कार्यक्रमों से छात्रों में छिपी हुई प्रतिभा को निखारना आसान होता है। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुती  होती है। इस दौरान सबसे प्यारे मेरे पापा, हम छोटे-छोटे बच्चे हैं, नन्हे मुन्ने राही सहीत अनेकों गानों पर सांस्कृतिक प्रस्तुत करें पेश की गई। इस बीच कार्यक्रम में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता सहित कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ। स्कूल संचालिका रचना शर्मा ने आए हुए अतिथियों का सम्मान सत्कार किया। इस दौरान लखमीचंद सिगड़ा, संजय गर्ग, मास्टर बिजेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह, पंकज कनीनवाल, कर्मपाल यादव सिगड़ा, टीना वर्मा, हैप्पी सैन, भारती सैनी, प्रियंका यादव, रखी शर्मा, अंजू यादव, सुरेश यादव, राहुल यादव, हेमराज, भूपेंद्र यादव सहीत अन्य मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 06: कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए मुख्य अतिथि व






निशुल्क 72वें नेत्र एवं हृदय रोग जांच एवं परामर्श शिविर में 62 रोगियों ने उठाया लाभ
--कनीना में लगा शिविर
****************************************************
******************************************************
*************************************
*********************
कनीना की आवाज। रविवार को कनीना के लाला शिवलाल धर्मशाला में सेवा भारती हरियाणा प्रदेश शाखा कनीना द्वारा निशुल्क नेत्र रोग जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 62 रोगियों ने सुविधाओं का लाभ। संस्था के प्रधान सुरेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में मेट्रो अस्पताल एवं हृदय रोग संस्थान व सेवा भारती संस्था के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क नेत्र रोग जांच व परामर्श शिविर लगाया गया। जिसमें डा अश्विनी यादव ने अपनी टीम धनराज, भारत, पूजा, दिशा,सुनील एवं राजकुमार के साथ रोगियों की जांच की। सुरेश शर्मा ने बताया कि इनके अलावा बीपी, शुगर व ईसीजी की भी निशुल्क जांच की गई। डा. आरबी यादव अस्पताल से डा. अमित तथा उनके साथ तेजपाल सिंह की टीम ने नेत्र रोगियों की जांच की। सेवा भारती शाखा कनीना के अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने बताया कि संस्था द्वारा लगातार समाज हित के लिए कार्य किए जा रहे हैं। जिसमें मुख्य रूप से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं देने देने का प्रयास किया जा रहा है।
 उन्होंने बताया कि सेवा भारती कनीना द्वारा आर्य समाज मंदिर कनीना में निशुल्क प्राथमिक चिकित्सा केंद्र एवं महिला सिलाई प्रशिक्षण केंद्र चलाया जा रहा है। जिसका समय प्रतिदिन 3:30 बजे से 5 बजे तक रहता है। यह कैंप 2017 से लगातार चल रहा है।
इस दौरान सुरेश शर्मा, शिवकुमार अग्रवाल, श्यामसुंदर महाशय, यादराम यादव,योगेश कुमार, मास्टर सोमदत्त शर्मा, यादराम, दिनेश कुमार एवं डा. वेदप्रकाश हाजिर रहे।   
फोटो कैप्शन 05: मरीजों की जांच करते हुए डाक्टरों की टीम।



चार लोगों के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज
- झाड़ली गांव की घटना
****************************************************
******************************************************
***************************************
*******************
कनीना की आवाज। झाड़ली में एक व्यक्ति से चार लोगों ने मारपीट की। कनीना पुलिस ने चारों लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर दिया है। मामला राकेश कुमार झाड़ली ने दर्ज करवाया है। उन्होंने कहा है कि वह गुरुग्राम में कोर्ट में वकील के पास काम करता है तथा 8 मार्च को घर पर था तो शाम को करीब 7:30 बजे राधे और राधे श्याम उर्फ राधे, रविंद्र एवं सोमबीर ने एक गाड़ी को लेकर गाली गलौच किया। जब मेरे भाई जगमाल एवं मैने उनको गाली गलौच बारे में समझाकर मैं घर की छत पर चला गया मेरा भाई जगमाल उनको समझा बूझा रहा था की तभी रविंदर और सोमवीर मुझको गाली देते घर के अंदर घुसकर छत पर मेरे को पीटने के लिए आ गए। दोनों ने लात घूसों से पिटाई शुरू कर दी और छत पर लगी रेलिंग के ऊपर से धक्का देखकर नीचे गिरा दिया जिससे छत से गिरा दिया। तत्पश्चात हमें जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। नीचे गिरने से हाथ, पैर तथा कूल्हे की हड्डी टूट गई। जगमाल ने मुझे उठाया सरकारी अस्पताल भर्ती करवा दिया जहां से निजी अस्पताल रेवाड़ी ले गए। जहां इलाज चल रहा है। पुलिस ने राधे, नरेश, सोमबीर एवं रविंद्र के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।






ब्लाक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
-वालीबाल में नौताना की टीम ने प्रथम स्थान
****************************************************
******************************************************
***********************************
***********************
कनीना की आवाज। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार नेहरू युवा केंद्र नारनौल द्वारा ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ भाजपा के जिला उपाध्यक्ष युवा नेता यतेंद्र राव ने किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष यतेंद्र राव ने बताया कि खेलकूद से बच्चों में मानसिक और शारीरिक विकास होता है। बच्चों को हमेशा खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते रहना चाहिए। यतेंद्र राव ने विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।  नेहरू युवा केंद्र के ब्लाक को-आर्डिनेटर रचना व दीपक कुमार ने बताया कि ग्रामीण अंचल में खेल- कूद को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन समय-समय पर होता रहता है। खेलकूद प्रतियोगिताओं में वालीबाल में नौताना की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। वालीबाल में दूसरा स्थान नेहरू गढ़ ने हासिल किया। खो- खो में नौताना की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। खो-खो दूसरा स्थान टैगोर स्कूल की टीम ने हासिल किया। गांव के बच्चों के लिए भी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रस्सा खींची में जो नेहरू गढ़ की टीम ने  प्रथम स्थान हासिल किया। कबड्डी में प्रथम स्थान नौताना और दूसरा स्थान नेहरू गढ़ का रहा। जिनमें उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव,नेहरू युवा की कोआर्डिनेटर रचना शर्मा , सोनू दास महाराज, वालीबाल कोच पवन नौताना, वालीबाल कोच कृष्ण, खो-खो कोच प्रीति और प्रियंका कोच, कोच अनूप यादव, कोच दीपक, डा. हरीश, मेजर उमेद सिंह, मास्टर योगेंद्र, सनी, बालाजी, सोनू सहित अन्य मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 03: खेल प्रतियोगिता में और आने वाले खिलाडिय़ों को सम्मानित करते हुए मुख्य अतिथि व अन्य।








किसानों की मांग-राज्य सरकार और केंद्र सरकार ग्रामीणों की मांग सुने और कट का काम पूरा करें,
 -धरना 364वें दिन रहा जारी
****************************************************
*************************************
*****************
**********************************************************
कनीना की आवाज। राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर सेहलंग -बाघोत के बीच कट के लिए अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। रविवार को धरने की अध्यक्षता नरेंद्र कुमार शास्त्री छिथरोली ने की और उन्होंने बताया कि हमने कट के लिए प्रतिज्ञा ले रखी है, जब तक केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट का काम शुरू नहीं करती है, हम धरना स्थल पर अडिग रहेंगे। 11 मार्च 2024 को ग्रामीणों को धरना स्थल पर बैठे पूरा एक साल हो जाएगा, इस अवसर पर 50 गांवों के ग्रामीणों ने धरना स्थल पर सुबह 9 बजे हवन करवाने का फैसला लिया है। हवन करने से वातावरण शुद्ध होता ही है लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट बनने में जो दोष उत्पन्न हो रहे हैं, रुकावट आ रही है, चाहे वह राज्य सरकार की तरफ से हो  या केंद्र सरकार की तरफ से, उसे दूर करने के लिए हवन होगा।
महावीर प्रसाद शर्मा बवाना, सुशील  धरना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि आप नेक काम के लिए यहां पर बैठे हुए हैं, इस क्षेत्र को कट की जरूरत है, केंद्र सरकार को जल्द से जल्द कट का काम शुरू करना चाहिए। हम आपके सहयोग के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। धरना संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय सिंह चेयरमैन  ने बताया कि धरने को चलते 364 दिन हो गए है लेकिन आज तक कट का काम शुरू न होने के कारण ग्रामीणों में निराशा  है। इसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा।
इस मौके पर यतेंद्र राव, सुरेश कुमार वशिष्ठ, वेद प्रकाश, पहलवान रणधीर सिंह, मास्टर विजय पाल, डा लक्ष्मण सिंह,पूर्व सरपंच हंस कुमार,मास्टर विजय सिंह, सत्य प्रकाश, नंबरदार नाथूराम,  मुंशीराम, बाबूलाल, चेयरमैन सतपाल, ओम प्रकाश, सूबेदार हेमराज अत्री,  सीताराम,पहलवान धर्मपाल, ठेकेदार शेर सिंह, डा. रामभक्त, अशोक, दाताराम, इंस्पेक्टर सतनारायण, पूर्व सरपंच सतवीर सिंह, प्यारेलाल,  मनफूल,  राम भक्त,   रोशन लाल आर्य, अशोक व गणमान्य लोग मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 04: कट की मांग को लेकर धरना स्थल पर बैठे ग्रामीण।







20 मार्च को लग रहा है शक्कर मेला
-कनीना का प्रमुख देव है बाबा मोलडऩाथ
****************************************************
******************************************************
**********************************
************************
कनीना की आवाज। 20 मार्च फाल्गुन एकादशी को कनीना के संत मोलडऩाथ मेले के दृष्टिगत तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। सिहोर के कच्चे मार्ग पर ऊंट एवं घुड़दौड़ होगी वहीं स्कूल के मैदान में इनामी दंगल होगा।
  बस स्टैंड के पास संत मोलडऩाथ आश्रम में संत की प्रतिमा देखने से ही बनती है। यह प्रतिमा कनीना मंडी के निवासी भीम सिंह एवं उनके परिजनों ने फरवरी 2007 में स्थापित करवाई थी। इससे पूर्व तो बाबा की कोई प्रतिमा भी नहीं थी। बाबा के जीवन एवं चमत्कारों पर डा. एचएस यादव की पुस्तकें भी प्रकाशित हो चुकी है।
    बाबा स्थल को चार चांद लगाने के लिए बाबा के स्थल के पास ही अनेकों धार्मिक स्थलों का निर्माण होता जा रहा है। बाबा के आश्रम के पास ही 21 फुट ऊंची शिव प्रतिमा वाला शिवालय है।    
कनीना का बाबा मोलडऩाथ मेले क्षेत्र का बहुत बड़ा मेला है। संत मोलडऩाथ ने कनीना ही नहीं अपितु नारनौल के मांदी, भोजावास, कांवी, बाठोठा, राजस्थान के अलावा कई अन्य स्थानों पर तप किया था और अपने महान चारित्रिक गुणों के कारण सभी जन श्रद्धा एवं भक्ति से उनको याद करते हैं। उनकी पुण्यतिथि पर यह विशाल मेला प्रत्येक वर्ष लगता है। शक्कर मेले के रूप में प्रसिद्ध इस मेले में कई वर्षों से बुजुर्गों की दौड़, घुड़दौड़, ऊंट दौड़ एवं दंगल आयोजित किए जाते हैं।
  मोलडऩाथ धाम की सबसे बड़ी विशेषता है कि प्रत्येक घर से लगभग सभी सदस्य इस स्थान पर आकर धोक लगाते हैं। महिला भक्तों की संख्या अधिक होती है। संतों का सम्मान, जागरण एवं भंडारा आयोजित किया जाता है। चाहे कनीना का भक्त किस भी स्थान पर क्यों न हो इस दिन कनीना आकर मन्नत मांगता है। इस मेले में अपार भीड़ जुटती है। इस दिन लगभग समस्त बाजार बंद रहता है। शक्कर का प्रसाद चढ़ाया जाता है। चढ़ावे की शक्कर को प्रसाद के रूप में कई दिनों तक बांटा जाता है। मेला स्थल को दुल्हन की तरह सजाया जाता है जहां 20 मार्च को विशाल मेला लगने जा रहा है। सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाती है।
कई नामों से जाना जाता है बाबा-
कनीना के महान संत बाबा मोलडऩाथ कई नामों से जाने जाते हैं। उन्हें बालकनाथ, मोलडऩाथ, खेड़ावाला बाबा के नामों से भी जाना जाता है। उन्होंने रोड़वाल, मानसरोवर, मांदी, कांवी भोजावास, ढाणी बाठोठा सहित एक दर्जन गांवों में रहते हुए तप किया था।  बालपन से ब्रह्मचारी एवं तपस्वी थे। बाबा गणेशनाथ उनके गुरू थे। कनीना में विक्रमी संवत 2006 में ब्रह्मलीन हुए थे। कनीना एवं आस पास के लोग जब भी कोई नया काम करते हैं तो बाबा का नाम लेते हैं।
मेले के भी हैं कई नाम-
बाबा मोलडऩाथ मेला बाबा खेड़ावाला मेला तथा शक्कर मेला नामों से जाना जाता है। यहां पर आए शक्कर के प्रसाद को बोरों में भरकर रख दिया जाता है तथा उसे बांटा जाता है या फिर गौशाला में दान कर दिया जाता है। मेले से अगले दिन विशाल भंडारा आयोजित करके साधु संतों को विदा किया जाएगा।
कनीना के लेखक डा. होशियार सिंह यादव का योगदान-
यूं तो बााबा मोलडऩाथ की संपूर्ण जीवनी कनीना के लेखक डा. होशियार सिंह यादव का नाम प्रसिद्ध है वहीं उन्होंने कनीना के भीम सिंह को प्रेरित कर बाबा की प्रतिमा लगवाई। लेखक डा. होशियार सिंह यादव ने बाबा मोलडऩाथ पर तीन पुस्तकें जिनमें से एक आइएसबीएन नंबर की निकाली वहीं बाबा चालीसा, बाबा कैलेंडर, बाबा की आरती आदि भी निकाली हैं तथा बाबा के लिए आज भी समर्पित हैं। डा. होशियार सिंह यादव ने बाबा के इतिहास को वर्ष 2000 से 2005 तक लगातार विभिन्न स्थानों पर जाकर इकट्ठा किया तथा उस वक्त एक पुस्तक का प्रकाशन भी करवाया।
चल रही हैं तैयारियां--
संत आश्रम पर चलने वाले तीन दिवसीय मेला उत्सव की तैयारियां चल रही हैं। संत मोलडऩाथ आश्रम ट्रस्ट के प्रधान दिनेश कुमार ने बताया कि मेले से पूर्व रात्रि जागरण चलता है वहीं मेले के उपरांत साधु संतों को विदा किया जाता है। एक भंडारा भी लगता है। मंदिर को सजाया जा रहा है तथा तैयारियां चल रही हैं। मेले को शक्कर मेला नाम से जाना जाता है।
फोटो कैप्शन 01 एवं 02: संत मोलडऩाथ आश्रम में तैयारियों की हैं।



पार्टी ने जितनी बड़ी जि़म्मेदारी सौंपी है उसी अनुरूप जिम्मेदारी निभाने का प्रयास करुगा-झूकिया
****************************************************
******************************************************
**********************************
************************
कनीना की आवाज।
हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव  सत्यवीर झूकिया को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने  किसान कांग्रेस का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है। इस अवसर पर सत्यवीर झूकिया ने कहा कि पार्टी ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी मुझे सौंपी है इसके लिए मैं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं और धन्यवाद करता हूं। उन्होंने कहा कि मेरा बचपन से लेकर आज तक पार्टी ने मुझे विभिन्न पदों से नवाजा है। मुझे एनएसयूआई एवं यूथ कांग्रेस के हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं अनेकों प्रदेशों में आब्जर्वर और खासकर राहुल गांधी जी की टास्कफोर्स में काम करने का मौका मिला मुझे पार्टी ने अनेक बार बड़ी सौंपी है। इस बार भी मुझे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा किसानों कांग्रेस का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया है इसके लिए सोनिया गांधी जी श्री राहुल गांधी,मल्लिकार्जुन खडग़े जी किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल खैरा एवं शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं। सत्यवीर झूकिया ने कहा कि मैं पार्टी को मजबूत करने का काम करूंगा।
फोटो कैप्शन: सत्यवीर झूकिया।


चुनावी चकचक
आज तक नहीं निकल पाई है महिलाएं घूंघट से बाहर
****************************************************
******************************************************
**********************************
************************
कनीना की आवाज। चाहे 2024 में लोकसभा के चुनाव होने जा रहे हैं और हरियाणा सरकार ने महिलाओं को करीब 33 फीस दिया आरक्षण भी दिया हुआ है परंतु आश्चर्यजनक है कि अभी तक बहुत सी महिलाएं घूंघट से बाहर नहीं आ रही है। यह बात उन पर लागू नहीं होती जो वोटर है अपितु चाहे सरपंच, पांच या पंचायत समिति में जीती हुई महिलाएं हो, घर से बाहर नहीं निकलती। उनके जेठ, ससुर या देवर आदि उनका काम करते हैं। एक तरफ जहां उनको सभी अधिकार के साथ साथ आरक्षण दिया हुआ हैं परंतु सरकार अभी तक उन सभी को घूंघट से बाहर नहीं निकाल पाई है। किसी सभा, मीटिंग या अन्य कार्यक्रमों में कई महिला सरपंच या पंच आदि के प्रतिनिधि मिलते हैं। अगर महिला मंच पर आ भी जाती हैं तो घूंघट किये हुये मिलती है। आश्चर्यजनक है कि प्रतिनिधियों से ही करवाया जाता है। यहां तक कि कुछ महिलाओं के तो हस्ताक्षर और मोहर भी उनके प्रतिनिधि लगते हैं। ऐसे में वोट जरूर डाल रही है किंतु जितना सुधार घूंघट से बाहर आने में होना चाहिए उतना अभी तक नहीं हुआ है। एक ओर जहां न्यायालय में भी इस प्रकार का केस दायर हुआ था जिनमें प्रतिनिधि नाम से कोईमहिला काम न करने की बात कही गई है परंतु बहुत से गांवों की महिलाओं के  प्रतिनिधि आज भी काम कर रहे हैं। आज भी घूंघट से बाहर नहीं आ रही यहां तक के लोगों को मालूम ही नहीं है कि पुरुष पंच या सरपंच या कोई महिला। कब होगा महिलाओं में यह सुधार? अगर यूं ही प्रतिनिधि से काम चलेगा तो हर क्षेत्र में  फिर तो प्रतिनिधि काम करने के लिए आमादा हो जाएंगे।



मेरा पहला वोट
 वोट डालने के लिए लालायित है ज्योति
****************************************************
******************************************************
*********************************
*************************
कनीना की आवाज। 18 वर्ष पूर्ण करने के बाद पहली बार लोकसभा चुनाव के लिए ज्योति वोट डालेगी। उन्हें खुशी है कि वह अपना पहली बार प्रतिनिधि चुनेगी परंतु उन्हें यह डर सता रहा है कि उनका पहला ही प्रतिनिधि कहीं हार न जाए। वह चाहती है कि उनका वोट जिस प्रतिनिधि को मिले वह जीते और देश हित में काम करें। वोट डालने के लिए ज्योति लालायित है। उनका कहना है कि जब से उनका वोट बना है उन्हें पता चल गया है कि इस वोट की क्या कीमत है। कनीना नगर पालिका के चुनावों की संभावना लोकसभा से पहले थी किंतु अभी तक कनीना पालिका के चुनाव संपन्न नहीं हो सके हैं ऐसे में लोकसभा के लिए वोट डालेंगी। उनका पहला वोट लोकसभा चुनाव के लिए दिया जाएगा। वह सशक्त प्रत्याशी अपने वोट से चुनना चाहती है तथा उन्हें खुशी का एहसास हो रहा है कि अब वह भी देश के विकास के लिए परोक्ष रूप से अपनी भूमिका निभाएंगी। 18 वर्ष पूर्ण होने के बाद वोट बना है और अपना वोटर कार्ड बनवाने के बाद उन्हें पहला वोट डालने की गहन इच्छा है। यह तो वक्त ही बताएगा कि अपना पहला वोट किस प्रत्याशी को दे पाएगी? वह जीतता है या नहीं? बहरहाल उन्हें खुशी है कि उन्हें वोट डालने का अधिकार मिला है और अपने अधिकार का सही सदुपयोग करेंगी।
फोटो कैप्शन: ज्योति


मेरा पहला वोट
पहली बार मतदान






















के लिए उत्साहित है युवा
****************************************************
******************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में इस बार सैकड़ों युवाओं ने नये वोटर कार्ड बनाए गए हैं। मतदाता पहचान पत्र समय-समय पर बनाए जाते हैं। ऐसे में कनीना के युवक अमन ने भी अपना पहला वोटर कार्ड बनवाया है तथा वह अच्छे खासे उत्साहित हैं। उन्हें पहली बार मतदान करने का मौका मिलेगा। अमन ने बताया कि उन्हें यह पहली बार वोट डालने का अवसर मिलेगा क्योंकि अब मेरा मतदाता पहचान पत्र बन चुका है और आयु 18 वर्ष की आयु हो चुकी है। सरकार ने मतदाता पहचान पत्र बनाने का कार्यक्रम चलाया था जिसके तहत उन्होंने अपना वोटर आईडी कार्ड बनवाया है।  वे चाहते हैं कि अपने वोट से बेहतर सरकार का चुनाव हो। उनका कहना है कि सरकार हर 5 साल में चुनाव करवाती है, उसी दौरान केवल वही वोट डाल सकते जिनका मतदाता पहचान पत्र बना हो और 18 साल पूरी कर ली हो। वही अपना पसंदीदा नेता चुन सकते हैं। ऐसे में आज मेरे लिए वह दिन आ पहुंचा है कि जब अपनी पसंद का नेता का चुनाव कर सकूंगा।
फोटो कैप्शन: अमन।



No comments: