Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Saturday, February 14, 2026



 

तीन बेटियों पर किया कुआं पूजन
-मनाई गई खुशियां
**************************************************
************************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
कस्बा कनीना में अनोखा और खुशी का अवसर मनाया गया जहां एक परिवार ने तीसरी बेटी कि जन्म पर कुआं पूजन किया। यह आयोजन समाज में बेटियों के महत्व और सम्मान को दर्शाता है ।
परिवार के सदस्यों ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य और समाज में उनके योगदान के लिये यह आयोजन किया है । कुआं पूजन कि दौरान परिवार ने दान पुण्य भी किया और समाज कि लोगों को भोजन पर आमंत्रित किया। इस अवसर पर गांव कि लोग और रिश्तेदार मौजूद रहे। जिन्होंने परिवार को बढ़ायी दी और बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
फोटो 07: संबंधित है


गाहड़ा क्रिकेट प्रतियोगिता में दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले
**************************************************
************************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
  उपमंडल के गांव गाहड़ा में चल रही बाबा भैया क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेल प्रेमियों को एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। दूसरे दिन कुल 10 टीमों ने भाग लिया और पूरे दिन मैदान पर उत्साह का माहौल बना रहा। खेल कमेटी सदस्य अजय यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि दिन का पहला मैच बचीनी और खैराना के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए खैराना ने 60 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बचीनी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 ओवर में मैच जीत लिया। दूसरा मुकाबला  छीथरोली और बूचावास के बीच हुआ। छीथरोली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 68 रन बनाए, लेकिन बूचावास की टीम ने सधी हुई बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। तीसरे मैच में भडफ़ और नौसवा आमने-सामने रहे। नौसवा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 ओवर में 80 रन बनाए, परंतु भडफ़ की टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए 6 ओवर में लक्ष्य हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया।
चौथा मैच धनिया और मोहलड़ा के बीच खेला गया। मोहलड़ा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 ओवर में 60 रन बनाए। जवाब में धनिया की टीम ने 5.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की। पांचवें मुकाबले में करीरा और गाहड़ा की टीमें भिड़ीं। करीरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवर में 77 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए गाहड़ा की टीम 5 ओवर में 50 रन ही बना सकी, जिससे करीरा ने मैच जीत लिया। इस अवसर पर पारस, हैप्पी शर्मा कनीना, पुष्पेंद्र यादव, अक्षय स्वामी, अजीत, कृष्ण, राहुल, नरेश, रोहित, नवीन, दीपक सहित अनेक खेल प्रेमी उपस्थित रहे और खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया।
फोटो कैप्शन 04:खेलते हुए खिलाड़ी।



बचीनी आंगनबाड़ी केंद्र में बाल विवाह रोकने को लेकर जागरूकता बैठक
-महिलाओं ने ली शपथ — बाल विवाह न करेंगे, न होने देंगे
**************************************************
************************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
उपमंडल के गांव बचीनी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को रोकने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर मंजू देवी के मार्गदर्शन में जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मिथलेश, सुनीता और माया देवी ने संयुक्त रूप से की। बैठक में उपस्थित आशा वर्कर सुमन देवी एवं पिंकी देवी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए बताया कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई ही नहीं, बल्कि कानूनन अपराध भी है। उन्होंने जानकारी दी कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के तहत 18 वर्ष से कम आयु की लड़की तथा 21 वर्ष से कम आयु के लड़के का विवाह गैर-कानूनी है और इसके लिए दंड का प्रावधान है। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मिथलेश ने उपस्थित महिलाओं को बाल विवाह रोकने की शपथ दिलाई।महिलाओं ने संकल्प लिया कि वे न तो बाल विवाह करेंगी, न उसका समर्थन करेंगी और अपने आसपास कहीं भी बाल विवाह होने की सूचना तुरंत 1098 हेल्पलाइन या नजदीकी पुलिस थाने को देंगी। साथ ही समाज को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए जागरूकता फैलाने का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम में सुपरवाइजर मंजू देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मिथलेश, सुनीता देवी, माया देवी, आशा वर्कर सुमन देवी, पिंकी देवी, हेल्पर भगोती देवी, शकुन्तला सहित अनेक ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।
फोटो कैप्शन 05: शपथ लेते हुए




करीरा रोड पर अड़चन हुई खत्म जल्द ही शुरू होगा रोड़ का निर्माण कार्य
**************************************************
************************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
  कुछ दिनों से करीरा रोड़ पर खड़े पेड़ों के कारण रोड बनाने  में अड़चन आ रही थी वो आज खत्म हो गई। कानूनी रूप से सभी प्रक्रिया पूरी कर पेड़ों को रास्ते से हटा दिया गया और अब जल्दी ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
 करीरा गांव में जाने के लिए लोगों को परेशानी उठानी पड़ रहीं थीं वो जल्द ही खत्म हो जाएगी। दीपक चौधरी ने बताया कि रास्ते के निर्माण काफी सालों से अटका हुआ था जिसमें कोर्ट में मामला फाइनल होने के बाद कुछ पेड़ों और अन्य परेशानी आ रहीं थीं जिनके बारे में स्थानीय विधायक आरती सिंह राव से मिलकर  समस्या बताई तो उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बातचीत की और जल्द ही इस मुद्दे को हल करने के निर्देश दिए और आज पेड़ों की कटाई कर दी गई। मंत्री आरती सिंह राव का आभार जताया है।
फोटो कैप्शन 06: संबंधित है




शिव भोले का भंडारा लगाया गया
-भजन सत्संग ने मोहा मन
**************************************************
************************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
  वार्ड नंबर 1 कनीना में स्थित शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 11वें विशाल भंडारे एवं भव्य जागरण का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में कस्बे के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और देर रात तक चले जागरण में भगवान भोलेनाथ के भजनों का आनंद लिया।
मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया था। रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों की सजावट से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। भजन मंडली द्वारा प्रस्तुत शिव भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी कस्बावासियों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति द्वारा व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संभाली गईं और स्वयंसेवकों ने सेवा भाव से सहयोग किया।
महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर आयोजित 11वां भंडारा और जागरण कस्बे में आस्था, एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक बनकर उभरा। श्रद्धालुओं ने आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा की और भविष्य में भी ऐसे धार्मिक आयोजनों की निरंतरता की कामना की। भंडारे की व्यवस्था में वॉर्ड पार्षद प्रतिनिधि नरेंद्र, धर्मवीर उर्फ बिल्लू, राजेंद्र सिंह, नवीन यदुवंशी, अशोक लाखा, अशोक कुमार, अश्वनी, अजय भोलू, संजय, संदीप, प्रवीण, नितेश, आकाश, रोहित व अन्य गणमान्य सदस्यों एवं कस्बे वासियों का विशेष योगदान रहा।
फोटो कैप्शन 01: भंडारे का प्रसाद चखते भक्त


कनीना में होने वाले हिंदू सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर   
-22 फरवरी को होगा कार्यक्रम आयोजित       
**************************************************
************************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
  कनीना उपमंडल के गांव गांव कोटिया में 22 फरवरी 2026 को होने वाले कनीना मंडल का हिंदू सम्मेलन सरपंच धर्मवीर यादव की अध्यक्षता में एक मीटिंग का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए जिसकी जिम्मेवारी बाबा बृजेश्वर धाम कोटिया कमेटी ने ली। कार्यक्रम की आगामी रूपरेखा तैयार की गई यह कार्यक्रम बाबा बृजेश्वर धाम कोटिया में सुबह 11:15 पर आयोजन किया जाएगा प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह ने सभी धार्मिक संगठनों को शामिल होने के लिए आग्रह किया जिसमें कनीना मंडल में आने वाले गांव कनीना, कोटिया करीरा,भडफ, गाहडा, उन्हानी चेलावास व सीहोर गांव हिस्सा लेंगे इस मौके पर सूबेदार मेजर राजेश कुमार, संदीप,राधेश्याम शास्त्री, सुरेंद्र मास्टर,वीर सिंह, नरेश प्रधान,फतेह सिंह, सूरजभान बाबूजी, अमरपाल नंबरदार , अशोक, भूपेंद्र, रजत, हरि शर्मा, शेरु तथा गांव के अन्य गण मान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 02: बैठक का नजारा




पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोजावास में एक दिवसीय एनएसएस कैंप का आयोजन
**************************************************
************************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
 पी एम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोजावास में एक दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन किया गया । इसमें एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी  राजेश बालवान ने विद्यालय के सौंदर्यीकरण एवं रखरखाव हेतु स्वयंसेवकों को जिम्मेदारी दी तथा स्वयंसेवकों ने निर्धारित समय में अपनी जिम्मेदारी को पूरा किया । स्वयंसेवकों ने अपनी कार्यशैली एवं परिश्रम से विद्यालय की छटा को शानदार बना दिया । इस शिविर में विद्यालय के यूथ  इको क्लब प्रभारी  परमानंद ने विद्यार्थियों के साथ छोटे पौधों की कटाई-छँटाई तथा खरपतवार उन्मूलन का कार्य संभाला । गणित शिक्षक  धर्म सिंह  ने साफ-सफाई संबंधी कार्यों की जिम्मेदारी संभाली तथा स्वयंसेवकों के माध्यम से अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन किया । आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्म सिंह गणित शिक्षक ने की तथा मुख्य वक्ता के रूप में दयानंद पीजीटी अंग्रेजी ,राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुन्दरह उपस्थित रहे । उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को केवल दिखाने के लिए नहीं अपितु अपने हर किरदार को वास्तविक अर्थों में जीने का आह्वान किया । उन्होंने विद्यार्थियों को आगामी वार्षिक परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ अधिक से अधिक स्वाध्याय करने पर बल दिया तथा अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया । कार्यक्रम अधिकारी राजेश बालवान ने उपस्थित विद्यार्थियों के कल्याण हेतु जीवन उपयोगी गुणों पर प्रकाश डाला तथा उन्हें अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया । उन्होंने हर परिस्थिति में सकारात्मकता एवं संयम अपनाने पर जोर दिया । यूथ इको क्लब प्रभारी परमानंद ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने व उनका संरक्षण करने का आह्वान किया ।
इस अवसर पर एसएमसी के पूर्व उप-प्रधान  राकेश कुमार व शिवकुमार आदि उपस्थित रहे ।
फोटो कैप्शन 03: एनएसएस शिविर का नजारा








No comments: