Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Wednesday, April 22, 2026



 


152 छात्राओं को खिलाई एलबेंडाजोल की गोली
*****************************************
********************************************
*****************************************
कनीना की आवाज।
 राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाछौद में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा  विद्यालय की 152 छात्राओं को एलबेंडाजोल की गोली खिलाकर कृमि संक्रमण से बचाव के उपाय बताए गए।  
विद्यालय प्राचार्य अनीता यादव ने छात्राओं को स्वच्छता की जीवनशैली बनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सुरक्षित पेयजल, व्यक्तिगत स्वच्छता और साफ-सुथरा वातावरण न केवल बीमारियों से बचाता है बल्कि बच्चों के शैक्षिक प्रदर्शन को भी बेहतर बनाता है।  नोडल अधिकारी रजनीश कुमारी ने बताया कि विद्यालय की 152 छात्राओं को एलबेंडाजोल की कृमि नाशक दवा खिलाई गई है  ताकि शरीर रोग मुक्त बन सके और प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो पाए ।  उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच करवाएं और घर में साफ-सफाई का ध्यान रखें।  
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्राओं को दवा लेने का सही तरीका समझाने के साथ ही हाथ धोने की तकनीक का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया।  
विद्यालय स्टाफ के सहयोग से यह अभियान सुचारू रूप से संपन्न हुआ।
फोटो कैप्शन 09: एलबेंडाजोल की गोली खिलाते हुए




हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार तापमान में उछाल और गर्मी
-अपने तीखे तेवरों से आगाज किए हुए हैं- डा. चंद्रमोहन
*****************************************
********************************************
*****************************************
कनीना की आवाज।
 हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर गर्मी अपने तीखे अंदाज से आगाज किए हुए हैं। सम्पूर्ण इलाके में लगातार पारा में उफान देखने को मिल रहा है। मौसम विशेषज्ञ डा. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में लगातार पश्चिमी शुष्क गर्म हवाओं ने और सूर्य के तल्ख तेवरों से सम्पूर्ण इलाके में तापमान में उछाल जारी है। सम्पूर्ण इलाके में लगातार दिन और रात के तापमान सामान्य से अधिक बने हुए हैं। एक दो स्थानों पर हीट बेब लूं के हालात बने हुए हैं।
मौसम पूर्वानुमान
 आने वाले तीन चार दिनों तक हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी और कुछ स्थानों पर हीट बेब लूं की स्थिति बनी रहेगी। जिसकी वजह से भारतीय मौसम विभाग ने हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर येलो अलर्ट जारी किया हुआ है।  उसके बाद लगातार एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे पहला 25/26 अप्रैल को उसके बाद दुसरा 28 अप्रेल और उसके बाद तीसरा 31 अप्रेल  को होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम में बदलाव लगातार बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी और 25 अप्रेल से ही तेज़ गति की हवाओं आंधी अंधड़ और बिखराव वाली हल्की बारिश बूंदाबांदी की गतिविधियों की सम्भावना बन रही है। इन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में 25-31 के दौरान बार मौसम में बदलाव और तेज़ गति की हवाओं आंधी अंधड़ और हल्की बारिश बूंदाबांदी की गतिविधियों की सम्भावना बन रही है। आज हरियाणा एनसीआर दिल्ली में सबसे ज्यादा दिन के तापमान नारनौल के क्रमश: 42.5डिग्री सेल्सियस और जबकि सबसे ज्यादा भिवानी के रात के तापमान 27.0  डिग्री सेल्सियस दर्ज हुएं हैं। जबकि हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। सम्पूर्ण इलाके में दिन और रात के तापमान सामान्य से अधिक बने हुए हैं।
हीट वेव  लूं की स्थिति क्यों बन रही है
मौसम विशेषज्ञ डा. चंद्रमोहन के अनुसार, इस समय थार मरुस्थल की तरफ से पश्चिम दिशा से गर्म व शुष्क हवाएं चल रही हैं।  पश्चिमी हवाओं से धीरे-धीरे वातावरण से नमी कम  होने लगीं है जिसकी वजह से सतही दबाव भी गिर रहा है। इन परिस्थितियों में  सूर्य की चमकदार तेज धूप और गर्म हवाएं मिलकर हीट वेव लूं की परिस्थितियों को बनाती हैं। यही कारण है आने वाले दिनों में दिन के साथ रात में भी गर्मी अपने तीखे तेवरों से आगाज़ करेंगी।
जिला महेंद्रगढ़ और हिसार मौसम के मिजाज -
जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ के दिन और रात के तापमान क्रमश: 42.5 ,26.1डिग्री सेल्सियस और 40.3,20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जिला महेंद्रगढ़ में दिन और रात के तापमान सामान्य से अधिक बने हुए हैं वहीं हिसार के दिन के तापमान 41.2डिग्री सेल्सियस जबकि रात के तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जिला महेंद्रगढ़ और हिसार में दिन और रात के तापमान सामान्य से अधिक बने हुए हैं।
आमजन के लिए सावधानी जरूरी-
आमजन को सलाह दी जाती है कि बढ़ती हुई गर्मी और लूं से बचाव हेतु दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने, ज्यादा से ज्यादा पानी पीने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने  सिर पर तौलिया छाता का प्रयोग की सलाह दी है।


कापीराइट दिवस-23 अप्रैल
कापीराइट के तहत है सजा का प्रावधान-डा. यादव
*****************************************
********************************************
*****************************************
कनीना की आवाज।
 कई बार अनजाने में लोग ऐसी गलती कर बैठते हैं जिसका अंजाम बुरा होता है। विशेष कर लेखन के क्षेत्र में दूसरे के विचारधारा आदि उठकर अपने नाम से प्रकाशित करने का प्रयास करते हैं जिसे कापीराइट का मामला माना जाता है और इसके तहत सजा का प्रावधान है। किसी भी भूलकर भी किसी की कापीराइट की हुई फोटो, विचार, समाचार या अन्य लेखन सामग्री नहीं उठानी चाहिए। अगर उठना भी चाहे तो उसके नीचे जहां से ली गई है उसका संदर्भ जरूर दिया जाना चाहिए अन्यथा गंभीर परिणाम हो सकते। इस बाबत विस्तार से जानकारी देते हुए डा. होशियार सिंह यादव बताते हैं कि कापीराइट एक गंभीर मसला बन रहा है और इसमें बड़ी सजा का प्रावधान है ।
 कापीराइट मामले में सजा
-अपराध की गंभीरता के आधार पर 6 महीने से लेकर 3 साल तक की कैद और 50,000 रुपए से 2 लाख रुपए तक के जुर्माने तक हो सकता है। बार-बार उल्लंघन करने पर सजा बढ़ जाती है, और इसमें गैर-जमानती और संज्ञेय  अपराध माना जाता है, जिसमें अवैध सामग्री और उपकरणों को जब्त भी किया जा सकता है।
सजा के मुख्य प्रावधान (भारतीय कापीराइट अधिनियम, 1957 के अनुसार)
    धारा 63:पहली बार उल्लंघन करने पर कम से कम 6 महीने की कैद और 50,000 रुपए के जुर्माने से लेकर अधिकतम 3 साल तक की कैद और 2 लाख रुपएतक का जुर्माना हो सकता है।
    धारा 63 (दोबारा उल्लंघन): दूसरी बार दोषी पाए जाने पर कम से कम 1 साल की कैद और 1 लाख रुपए के जुर्माने से लेकर अधिकतम 3 साल तक की कैद और 2 रुपए लाख तक का जुर्माना हो सकता है।
    धारा 63बी(कंप्यूटर प्रोग्राम का उल्लंघन): कंप्यूटर प्रोग्राम की उल्लंघनकारी प्रति का जानबूझकर उपयोग करने पर कम से कम 7 दिन की कैद और 50,000 रुपए के जुर्माने का प्रावधान है।
अन्य दंड:उल्लंघन करने वाली प्रतियां और उन्हें बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण जब्त किए जा सकते हैं, और कापीराइट मालिक सिविल मुकदमे के जरिये मौद्रिक हर्जाना भी मांग सकता है।
फोटो: डा. होशियार सिंह यादव




सरकारी दर पर 1031 क्विंटल खरीदी सरसों
-गेहूं की कुल खरीद पहुंची 70948 क्विंटल
*****************************************
********************************************
*****************************************
कनीना की आवाज।
कनीना में सरकारी दर एवं निजी स्तर पर सरसों की खरीद जारी है। सरकारी तौर पर करीब 1031 क्विंटल सरसों 6200 प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदी गई। । अब तक किसान प्राइवेट स्तर पर सरसों बेच रहे हैं। नई अनाज मंडी स्थित चेलावास में निजी स्तर पर सरसों बेचने वाले भारी संख्या में किसान आ रहे हैं और निजी स्तर पर करीब 21726 क्विंटल सरसों खरीदी जा चुकी है।
 विस्तृत जानकारी देते हुए जगराम यादव सीनियर मैनेजर हैफेड ने बताया कि अब तक 1031 क्विंटल सरसों सरकारी तौर पर खरीदी गई है। कुमार  डीइओ/डाटा इंट्री आपरेटर ने बताया कि कनीना की अनाज मंडी स्थित चेलावास में अब तक करीब 70948 क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है। सरकारी तौर पर यह गेहूं खरीदा गया है और अब तक करीब 46 हजार क्विंटल गेहूं का उठान किया जा चुका है।
फोटो कैप्शन 08: कनीना अनाज मंडी में अनाज के लगे ढेर




 5 मई को मनाया जाएगा मोप अप डे
-अब तक 28,000 बच्चे और युवाओं को दी जा चुकी है डिवर्मिंग गोलियां
*****************************************
********************************************
*****************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना उप- नागरिक अस्पताल के डा. विनय शर्मा ने बताया कि एक वर्ष 19 वर्ष तक के बच्चों को और युवाओं को डिवर्मिंग गोलियां दी गई है जिसमें सरकारी स्कूल ,निजी स्कूल, आंगनबाड़ी, कालेज तकनीक स्कूल, सलम एरिया आदि के बच्चे और युवकों को शामिल किया गया है। यह कार्य आशा वर्कर, एएनएम द्वारा पूर्ण किया गया है।
 कनीना उप नागरिक अस्पताल के तहत दोंगड़ा अहीर, मुंडिया खेड़ा और भोजावास पीएचसी आते हैं। इन सभी में मिलकर 31000 बच्चे और युवाओं को यह गोलियां खिलाई जाने का लक्ष्य रखा था लेकिन अब तक 28000 गोलियां खिलाई जा चुकी है।
 5 में को मोप अप डे मनाया जाएगा अर्थात उस दिन बचे हुए बच्चों को गोलियां खिलाई जाएंगी। फोटो कैप्शन 07:यवाओं को गोलियां खिलाते हुए


 
नगरपालिका कनीना उपचुनाव
- दूसरे दिन भी नहीं हुआ कोई नामांकन
*****************************************
********************************************
*****************************************
कनीना की आवाज। 
नगरपालिका कनीना के वार्ड संख्या 14 में होने वाले उपचुनाव के तहत नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन बुधवार को भी कोई उम्मीदवार नामांकन दाखिल करने नहीं पहुंचा।
यह जानकारी देते हुए चुनाव रिटर्निंग अधिकारी (नगरपालिका कनीना) एवं एसडीएम डा. जितेंद्र सिंह ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, हरियाणा द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार नामांकन प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है, लेकिन दूसरे दिन भी एक भी नामांकन प्राप्त नहीं हुआ है। इस संबंध में दैनिक रिपोर्ट जिला उपायुक्त एवं राज्य निर्वाचन आयोग, पंचकूला को भेज दी गई है।
उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। नामांकन केंद्र पर पर्याप्त स्टाफ और सुरक्षा व्यवस्था तैनात है, ताकि उम्मीदवारों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
एसडीएम ने संभावित उम्मीदवारों और क्षेत्र के जागरूक नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने नामांकन पत्र दाखिल करें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि निर्वाचन विभाग पूरी तरह सतर्क है और चुनाव प्रक्रिया को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार आगे बढ़ाया जा रहा है।
फोटोङ एसडीएम कनीना





राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अगिहार में मनाया गया  विश्व पृथ्वी दिवस
*****************************************
********************************************
*****************************************
कनीना की आवाज।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अगिहार में लीगल लिटरेसी क्लब के तत्वावधान में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य पूनम यादव ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को ग्लोबल वार्मिंग से होने वाले खतरों के बारे में अवगत कराया। विद्यालय में लीगल लिटरेसी के प्रभारी तथा अंग्रेजी के प्रवक्ता मदन मोहन कौशिक ने विद्यार्थियों को बताया कि हमारी पृथ्वी उस बीमार व्यक्ति की तरह से है जिसका स्वास्थ्य दिन प्रतिदिन खराब हो रहा है, अगर पर्यावरण का संतुलन ऐसे ही बिगड़ता रहा तो इस ग्रह पर हमारा जीवन मुश्किल हो जाएगा।
 उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाए, उनकी देखभाल करें, जल संरक्षण अपनाए, ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों का प्रयोग करें, सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग से बचें तथा सभी तरह की फिजूल खर्ची बंद करें। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने पृथ्वी दिवस पर एक लघु नाटिका प्रस्तुत की विद्यालय किया छात्रों प्रिंस सरला,साइना,ममता कल्पना,नव्या, नरगिस,प्रीति, जानवी,कंचन,शारदा तथा प्रवेश ने अपनी कविताओं के माध्यम  से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर  समस्त स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे
उधर एस.डी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ककराला में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, कोलाज मेकिंग, पोस्टर मेकिंग, स्किट (नाटक), लघु नाटिका (प्ले) तथा पृथ्वी दिवस पर प्रोजेक्ट प्रस्तुति जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता एवं अभिव्यक्ति के माध्यम से पृथ्वी बचाओ, जीवन बचाओ का प्रभावशाली संदेश प्रस्तुत किया।
फोटो कैप्शन 04: एसडी स्कूल में पृथ्वी दिवस मनाते हुए
             06: अगिहार स्कूल में पृथ्वी दिवस मनाते हुए




-मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना-
-पात्र श्रद्धालु अब 30 तक कर सकते हैं सरल हरियाणा पोर्टल पर पंजीकरण
-मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 5 मई को कुरुक्षेत्र से विशेष रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना
*****************************************
********************************************
*****************************************
कनीना की आवाज।
हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत बुजुर्ग श्रद्धालुओं को पवित्र तीर्थ स्थल तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड़ (महाराष्ट्र) के दर्शन के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दिया गया है, पहले इसकी अंतिम तिथि 15 अप्रैल थी।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी इस ट्रेन को 5 मई को कुरुक्षेत्र से झंडी दिखाकर प्रदेश के विभिन्न जिलों से जाने वाली संगत को रवाना करेंगे। इसके लिए पात्र श्रद्धालु नजदीकी सीएससी सेंटर या अपने स्मार्ट फोन से सरल हरियाणा पोर्टल पर घर बैठे अब 30 अप्रैल तक सरल हरियाणा पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं।
उपायुक्त अनुपमा अंजली ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक, जिनकी आयु 60 वर्ष से अधिक है और उनकी पारिवारिक आय एक लाख 80 हजार रुपए से कम है, वे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। योजना के तहत यात्रा पूरी तरह नि:शुल्क होगी और पात्र श्रद्धालुओं को रहने व खाने सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। चयन प्रक्रिया "पहले आओ, पहले पाओ" के आधार पर होगी, इसलिए पात्र लाभार्थी समय रहते आवेदन करें। इस यात्रा का पूरा खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए कुछ नियम निर्धारित किए गए हैं। इसके लिए आवेदक की आयु 60 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। परिवार की वार्षिक आय परिवार पहचान पत्र में 1.80 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
डीसी ने स्पष्ट किया कि पंजीकरण करवाने वाले सभी लाभार्थियों को 1 मई से पहले पुराने लघु सचिवालय में स्थित जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय नारनौल में अपनी सूचना देना अनिवार्य होगी, ताकि यात्रा संबंधी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जा सकें। उन्होंने जिले के पात्र बुजुर्गों से अपील की कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और पवित्र धाम के दर्शन कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करें।
योजना का लाभ उठाने के लिए यह होगी पात्रता
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत आवेदन करने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य किए गए हैं, जिनमें वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या अन्य सरकारी आईडी), परिवार पहचान पत्र (पीपीपी), शारीरिक रूप से यात्रा के लिए फिट होने की स्वयं घोषणा तथा पिछले तीन वर्षों में योजना का लाभ न लेने की घोषणा शामिल है। आवेदक का हरियाणा का निवासी होना और परिवार पहचान पत्र होना अनिवार्य है।



ग्रीष्म ऋतु के दौरान बागवानी फसलों और सब्जियों को बचाने के लिए किसानों के लिए एडवाइजरी जारी
*****************************************
********************************************
*****************************************
कनीना की आवाज।
जिला बागवानी विभाग की ओर से वर्तमान ग्रीष्म मौसम को देखते हुए जिले के किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है।
जिला उद्यान अधिकारी डॉ. प्रेम कुमार ने किसानों को सलाह दी है कि फसलों को गर्मी के प्रकोप से बचाव के लिए वे अपनी फसलों की निरंतर निगरानी करें।
किसान अपने खेतों का कार्य सुबह के समय ही निपटा लें। बाग और सब्जियों में उचित सिंचाई प्रबंधन करें। नमी बनाए रखने के लिए मल्चिंग का उपयोग अवश्य करें।
फलदार पौधों के लिए प्रबंधन
 जिला उद्यान अधिकारी डॉ. प्रेम कुमार ने बताया कि नए फलदार पौधों को ढककर 'लू' से बचाएं।
तने के निचले हिस्से पर बोर्डो पेस्ट लगाएं। इसके लिए 2 किलो नीला थोथा, 3 किलो बिना बुझा चूना और 30 लीटर पानी का मिश्रण तैयार करें। बागों में खरपतवार नियंत्रण एवं नमी संरक्षण के लिए मल्चिंग का उपयोग करना चाहिए। बेर के बागों में अप्रैल-मई में छंटाई कर बोर्डो पेस्ट लगाएं। नए बाग लगाने वाले किसान खेत तैयार करके उचित दूरी पर 3 फीट चौड़े व 3 फीट गहरे गड्ढे खोदकर खुला छोड़े उसके बाद गली सड़ी गोबर की खाद व 2 किलोग्राम सिंगल सुपर फास्फेट को अच्छी तरह से मिलाकर भरें।
सब्जियों के लिए प्रबंधन
सब्जियों की नई पौध को हरे शेडनेट से ढकें।
सब्जियों की तुड़ाई केवल सुबह या शाम के समय ही करें।
बेल वाली सब्जियों में हल्की सिंचाई के माध्यम से उचित नमी बनाए रखें।
फसलों में कीटों और बीमारियों की निरंतर जांच करते रहें। उन्होंने बताया कि किसान अन्य किसी जानकारी के लिए अपने संबंधित ब्लॉक स्तर कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।




एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ककराला में विश्व पृथ्वी दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित
*****************************************
********************************************
*****************************************
कनीना की आवाज।
एस.डी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ककराला में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, कोलाज मेकिंग, पोस्टर मेकिंग, स्किट (नाटक), लघु नाटिका (प्ले) तथा पृथ्वी दिवस पर प्रोजेक्ट प्रस्तुति जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता एवं अभिव्यक्ति के माध्यम से पृथ्वी बचाओ, जीवन बचाओ का प्रभावशाली संदेश प्रस्तुत किया।
विद्यालय के चेयरमैन जगदेव यादव ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में जिस प्रकार प्राकृतिक संसाधनों का अंधाधुंध दोहन हो रहा है, वह वैश्विक स्तर पर चिंता का विषय है। उन्होंने बताया कि बढ़ते प्रदूषण, निरंतर हो रही वनों की कटाई और ग्लोबल वार्मिंग के कारण पृथ्वी का संतुलन बिगड़ता जा रहा है। मानव जीवन की सुरक्षा के लिए पर्यावरण संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को पृथ्वी को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डा. शिप्रा सारस्वत ने अपने संबोधन में बताया कि 22 अप्रैल को विश्व भर में पृथ्वी दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि बच्चों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना समय की आवश्यकता है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में जागरूकता और संवेदनशीलता को बढ़ाती हैं।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधन समिति के वरिष्ठ सदस्य राजेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश यादव, सीईओ आरएस यादव, डिप्टी डायरेक्टर  पूर्ण सिंह, कोआर्डिनेटर स्नेहलता सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 04: अव्वल विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते हुए।






विश्व पृथ्वी दिवस पर विद्यालय में किया पौधा रोपण कार्यक्रम
-पेड़ पौधे लगाए गए
*****************************************
********************************************
*****************************************
कनीना की आवाज।
सेहलंग स्थित बीआर. आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पोस्टर मेकिंग, भाषण, नारे लेखन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने पृथ्वी बचाओ-भविष्य बचाओ तथा पेड़ लगाओ-पृथ्वी बचाओ जैसे संदेशों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
चेयरमैन हरिश भारद्वाज, प्राचार्या ज्योति भारद्वाज, समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने मिलकर विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। साथ ही सभी विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया कि वे अपने जन्मदिन के अवसर पर कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल करें।
विद्यालय की प्राचार्या ने भी विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने और दैनिक जीवन में छोटे-छोटे कदम उठाकर पृथ्वी को बचाने का संदेश दिया।
फोटो कैप्शन 05:  सेहलंग में पौधारोपण करते चेयरमैन, प्राचार्या, स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं।



कनीना में जनगणना 2027 प्रशिक्षण का सफल समापन, शिक्षकों को सौंपी गई अहम जिम्मेदारी
कनीना
*****************************************
********************************************
*****************************************
कनीना की आवाज।
जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया। 6 अप्रैल 2027 से विभिन्न चरणों में आयोजित इस प्रशिक्षण में उपमंडल कनीना के लगभग सभी विद्यालयों से प्राथमिक शिक्षक, टीजीटी, मौलिक मुख्य अध्यापक, विद्यालय प्रमुख, प्राचार्य एवं प्राध्यापकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कनीना मंडी तथा मॉडल संस्कृति विद्यालय, कनीना में आयोजित किया गया, जहां प्रतिभागियों को जनगणना के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उप तहसीलदार एवं उपमंडल चार्ज अधिकारी अर्जुन सिंह ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पूर्ण गोपनीयता, सत्यता एवं सटीकता के साथ किया गया सर्वेक्षण ही प्रदेश एवं देश के विकास की दिशा और दशा तय करेगा।
उन्होंने बताया कि शीघ्र ही ग्राम पंचायतों को जागरूक कर स्व-गणना के लिए प्रेरित किया जाएगा तथा पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों को इस अभियान से जोड़ा जाएगा। साथ ही विद्यालयों में अध्यापकों एवं विद्यार्थियों को ब्रांड एंबेसडर बनाकर इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
इस अवसर पर जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर डा. हरिओम शर्मा एवं डा. शोएब खान ने प्रशिक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला। वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कनीना मंडी के प्राचार्य नरेश कुमार कौशिक ने कहा कि हाउस लिस्टिंग के 32 बिंदुओं पर गंभीरता से कार्य करने से आगे की प्रक्रिया सरल होगी और प्रथम चरण को सफलतापूर्वक पूर्ण किया जा सकेगा।
कार्यक्रम में प्राचार्य वीरेंद्र सिंह, विनोद जांगड़ा, सहायक चार्ज अधिकारी एवं कानूनगो राजेश कुमार, तथा अनूप सिंह (पटवारी) सहित खंड के लगभग 40 शिक्षकों एवं प्राचार्यों ने सहभागिता की।
प्रशिक्षण के दौरान हाउस लिस्टिंग के सभी आयामों पर विशेष बल दिया गया तथा प्रतिभागियों ने व्यवहारिक सर्वेक्षण के माध्यम से अपने कार्य का अभ्यास भी किया, जिससे वे वास्तविक जनगणना कार्य के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें।
फोटो कैप्शन 01: अर्जुन सिंह शिक्षकों को संबोधित करते हुए















कनीना क्षेत्र में मनाया गया पृथ्वी दिवस
-विभिन्न स्कूलों में आयोजित हुए कार्यक्रम
*****************************************
********************************************
*****************************************
कनीना की आवाज।  कनीना एवं आस पास विभिन्न संस्थाओं में पृथ्वी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम आयोजित किए गए।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेवल में विश्व पृथ्वी दिवस पर लीगल लिटरेसी के सौजन्य से  लीगल लिटरेसी प्रभारी वरिष्ठ प्रवक्ता गजराज सिंह ने विद्यार्थियों को  संबोधित करते हुए कहा कि हमें विश्व पृथ्वी दिवस पर पृथ्वी को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करने चाहिए उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पेड़ लगाकर वातावरण को शुद्ध बनाने पर्यावरण प्रदूषण तथा ग्लोबल वार्मिंग जैसे बहुत ही महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे पोस्टर मेकिंग, निबंध लेखन, स्लोगन लेखन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।आशा यादव प्रवक्ता समाजशास्त्र ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पर्यावरण पर अत्यधिक मात्रा में पीड़कनशियों के प्रयोग पर चिंता जाहिर करते हुए उनके बुरे प्रभाव पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रवक्ता सरोज कुमारी, इंदु बाला ,विक्रांत सैन, दीपक शर्मा, हंसराज, माया बाई,पवन कुमार संस्कृत अध्यापक हवा सिंह, कृष्ण कुमार, लैब सहायक धर्मपाल, प्रमोद कुमार,नवनीत, मुकेश सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।
  उधर बूचावास में पौधारोपण कर पृथ्वी दिवस के मनाने के पीछे कारण बताए गए। इस अवसर पर कार्यवाहक प्राचार्य सूबे सिंह चौहान, डाइट मगढ़ से राकेश यादव , शर्मीला, कृष्ण संजीत आदि उपस्थित रहे।
 बच्चों से स्लोगन, पेंटिंग, आदि प्रतियोगिता करवाई गई। राकेश द्वारा प्रार्थना सभा में बच्चों को विश्व पृथ्वी दिवस पर बहुत ज्यादा पौधे व वातावरण को शुद्ध रखने बारे प्रेरित किया
 फोटो कैप्शन 02: बेवल में विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते हुए
 फोटो कैप्शन 03: बूचावास स्कूल में पृथ्वी दिवस मनाते हुए


No comments: