कुतरूं प्राचार्य के कारनामे-19
-कुतरूं महिला शिक्षकों में मिलता था प्रसन्न, उसकी पत्नी रही सदमे में
*************************************
*******************************************
*************************************
कनीना की आवाज। कनीना निवासी विज्ञान अध्यापक बतौर सेवानिवृत्त होशियार सिंह वर्तमान में पत्रकार एवं लेखक ने लंबा अनुभव शिक्षा क्षेत्र में पाया है। विभिन्न स्कूल, कालेज, निजी शिक्षण संस्थानों में शिक्षण कार्य, ट्यूशन आदि करने के उपरांत अनेकों प्राचार्यों से मुलाकात हुई। जिनमें से कुछ कुतरूं प्राचार्य भी मिले जिनकी नियत में सदा खोट दिखाई पड़ा। वो पुरुष शिक्षकों मिलते वक्त रोते नजर आते थे किंतु जब महिला शिक्षकों में बैठते थे प्रसन्न नजर आते थे। ऐसे कुतरूं प्राचार्य कुछ मिले जिनका नाम लेते वक्त भी हम शर्म आती है किंतु बहुत अधिक ऐेसे प्राचार्य मिले जो वास्तव में नम्र स्वभाव, मेहनती एवं इंसानियत रखते थे। क्योंकि कुतरूं प्राचार्य अपने आप को सर्वे सर्वा समझते हुए अपनी हरकतों से बाज नहीं आते थे। ऐसे कुतरूं प्राचार्य से बचना चाहिए तथा समाज में उन्हें सरेआम बेइज्जत भी करने में संकोच नहीं करना चाहिए क्योंकि यही है जो समाज में शिक्षकों के पवित्र नाते को अपवित्र बनाते हैं। कुछ कुतरूं प्राचार्यों के कारनामे देख उनसे जी भर गया। अपने अनुभव कुतरूं प्राचार्यों के बताता हूं।
एक बार होशियार सिंह को कुतरूं प्राचार्य के हस्ताक्षर करवाने की जरूरत पड़ गई। पहले तो प्राचार्य कक्ष में ढूंढा किंतु नहीं मिला। पता किया कि प्राचार्य कहां है, तो किसी ने कहा कि स्टाफ रूम में होगा? स्टाफ रूम में जाकर देखा वहां भी नहीं मिला। फिर कक्षाओं में ढूंढते ढूंढते आखिर एक कमरे में जा पहुंचा जहां महिला शिक्षक पास बिठा रखी और उनके पास खाना खा रहे थे। समझा कि कुछ समय इंतजार किया जाए लेकिन इंतजार इतना लंबा हो गया खाना नहीं वह तो शायद भंडारा बन गया वो कुतरूं बातें करते करते डांगर की तरह चारा चरते नजर आए। लंबे समय तक खाते रहे और होशियार सिंह नहीं चाहते थे कि उन्हें डिस्टर्ब करें परंतु मजबूरी में आखिर जाना ही पड़ा और होशियार सिंह स्वयं शर्मिंदगी सी महसूस कर रहे थे कि आखिर इस जगह क्यों आया? क्योंकि प्राचार्य का कक्ष है वहीं पर हस्ताक्षर करवाने चाहिए। खैर जैसे तैसे कुतरूं के आगे हस्ताक्षर करवाने के लिए कागज प्रस्तुत किया तो उन्होंने यहां तक की यह नहीं बोला कि आप बैठ जाओ या बाहर जाकर इंतजार करो बल्कि काफी देर खड़ा रहने के बाद ही हस्ताक्षर किए। क्योंकि वह खाना कम खा रहा था उस महिला शिक्षिका की तरफ देख-देख कर आनंद उठा रहा था और अपने को बड़ा गौरवान्वित महसूस कर रहा था। होशियार सिंह को देखकर के थोड़ा मायूस एवं गुस्से जैसा चेहरा जरूर नजर आया। खैर ऐसे ही कुतरूं प्राचार्य मिले जिनका कार्य ही महिला शिक्षिकाओं या बच्चियों के बीच रहने में आनंद आने का रहा है। पता भी किया कि ऐसे कुतरूं प्राचार्य की पत्नी भी परेशान मिलती है। यहां तक सदमें आकर रोगों से भी पीडि़त बन गई हैं।
एक कुतरूं प्राचार्य ऐसा भी मिला जो लड़कियों को भड़काने में कोई कसर नहीं छोड़ता था। जिसको किसी विषय का ज्ञान नहीं और लड़कियों को ऐसे भड़का देता था ताकि वो किसी शिक्षक के विरुद्ध भी जा खड़ी होती थी। वह अंजाम नहीं जानता था। वह कुतरूं अपनी शान समझता था। क्योंकि बच्चे/बच्चियों का कार्य है गुरु के समक्ष ज्ञान प्राप्त करें, उनके सामने बोले नहीं क्योंकि दुनिया में जो भी अच्छा विद्यार्थी बना वह गुरु के चरणों में ही शिक्षा पाकर बना है परंतु कुछ कुतरूं प्राचार्य ऐसे हैं जो लड़कियों को भी भड़काने में कसर नहीं छोड़ते थे, विशेष कर बड़ी कक्षा की लड़कियों को भड़काते थे। कई ऐसे किस्से सामने आए। एक स्कूल में तो शिक्षक के विरुद्ध कुतरूं प्राचार्य ने लड़कियों से ही उल्टी सीधी बातें लिखवा ली ताकि उस शिक्षक को परेशान किया जाएक्योंकि वह शिक्षक कुतरूं प्राचार्य को कुतरूं कहता था और नमस्ते तक भी नहीं करता था। परंतु ऐसे कुतरूं प्राचार्य लोगों की नजरों से नहीं बच सकते। लोग सभी पर नजर रखते हैं, देखते रहते हैं यहां तक की बच्चे और बच्चियां अपने घर जाकर देर सवेर से जरूर बताते हैं। जो शिक्षक बेहतर होते हैं उनका सम्मान लंबे समय तक होता है लेकिन ऐसे कुतरूं प्राचार्य जो समाज में गिरे हुए हैं, हेयदृष्टि से देखे जाने चाहिए। एक प्राचार्य का कार्य है कि सही ढंग से स्कूल चलाएं। अपने तहत कार्य करने वाले सभी शिक्षकों को समान दृष्टि से देखें, उनके काम में अड़ंगा नहीं डाले, उनके काम को सही ढंग से और समय पर निष्पादित करें। अपने कक्ष में ही रहे, समय समय पर कक्षाओं का दौरा करें और हर बात पर नजर रखें लेकिन महिला शिक्षिकाओं के बीच बैठना बहुत गलत बात होती है। यह सत्य है कि किसी महिला शिक्षिका को प्राचार्य से कोई काम है तो वह प्राचार्य कक्ष में जाकर मिलेगी परंतु उसे बेवजह लंबे समय तक अपने पास बैठाए रखना भी उनकी मानसिकता में खोट नजर इंगित करता है। यदि महिला शिक्षिका है तो उसे तुरंत उसका काम पूरा कर कक्षा कक्ष में भेज दिया जाए।
कुतरूं प्राचार्य के विषय में नए केवल सारा स्टाफ जानता है अपितु शिक्षिकाएं भी जानती है कि प्राचार्य की दृष्टि व मन में कोई खोट है परंतु मजबूरी क्या रहती होगी, वह महिला ही जाने। अभिभावकों को भी सतर्क रहने की जरूरत है। समय-समय पर बच्चे और बच्चियों से पूछते रहे की प्राचार्य का स्वभाव कैसा है, कैसे वह विद्यार्थी और शिक्षिकाओं से मिलता है क्योंकि समाज में वैसे ही शिक्षकों का सम्मान पहले जैसा नहीं है और कुछ कुतरूं प्राचार्य इस सम्मान को घटाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। ऐसे भी कुतरूं प्राचार्य देखे जिनको किसी विषय का ज्ञान नहीं, महजा स्कूल में कभी आते हैं, कभी नहीं आते। आते हैं तो उल्टे सीधे काम करके चले जाते हैं। कभी फरलो लगाते हैं कभी इधर-उधर काम का बहाना करके स्कूल से भाग जाते हैं। सच्चाई है कि मुखिया को भी कक्षा कक्ष में जाकर पढ़ाने का दायित्व दिया हुआ है लेकिन वह अपने जिम्मेवारी से बचते रहते हैं। जब तक समाज सतर्क नहीं होगा तब तक कुतरूं यूं ही पनपते रहेंगे और शिक्षकों की परेशानियां बनते रहेंगे। अक्सर कई कुतरूं प्राचार्यों से शिक्षक लड़ते झगड़ते देखे गए जिनके पीछे कारण कुतरूं प्राचार्य की मानसिकता के घटिया होने का पता लगता है। संतों का कहना है कि जो दूसरे के बच्चों को बिगाड़ता है उनके खुद के बच्चे भी बिगड़ते हैं, जो दूसरों की नारियों या स्त्रियों या बच्चियों पर कु-दृष्टि डालता है उसके खुद की बच्चियों और पत्नी ऐसा ही पीड़ा में पड़ी मिलेंगी और उनके परिवार के बच्चे भी सफल नहीं होंगे क्योंकि प्रभु सभी को देखते रहते हैं और निश्चित रूप से वह करनी का फल देर सवेर देते हैं। अच्छे कर्म का परिणाम अच्छा तो बुरे कर्म का परिणाम बुरा होता है।
कनीना की हकीकत में घटित कहानी पढ़े- हकीकत
*************************************
*******************************************
*************************************
कनीना की आवाज। (कभी-कभी कुछ वाक्या कहानी का रूप ले लेता है और वह भी हकीकत रूप ले लेता है। एक ऐसी ही कहानी जो घटनात्मक थी यहां वर्णित है जिसमें नाम, स्थान एवं पात्र बदले हुए हैं परंतु हकीकत है।)
रामू तुम बहुत मेहनत करते हो, दिन रात दुकान में लगे रहते हो, तुम्हें इतनी मेहनत नहीं करनी चाहिए, कहां से हो ततुम?
रामू हंसमुख प्रवृत्ति का होने की वजह से जवाब दिया- मैं उत्तर प्रदेश का रहने वाला हूं और इस दुकान में काम करता हूं।
रामलाल ने कहा कि तुम इतनी मेहनत क्यों करते हो, उत्तर प्रदेश के लोग तो बहुत कम मेहनत करते हैं, इतनी मेहनत से बचना चाहिए।
रामू ने जवाब दिया- मेरे मालिक जिसके तहत मैं काम करता हूं वह मुझसे बहुत प्यार करते हैं। रामलाल ने हंसते और मुस्कुराते हुए कहा- इस दुनिया वाले कोई किसी से प्यार व्यार नहीं करता, प्यार है तो बस तुम्हारे काम से, तुम ज्यादा मेहनत करते हो इसलिए तुम्हें ज्यादा प्यार करते हैं, जो दिखावा है, भूल जाना की यह असली प्यार है, यह दिखावा है।
राजू ने जवाब दिया - खैर,कोई बात नहीं किसी के तहत काम करें तो पूरे जी- जान से करना फर्ज बनता है क्योंकि ऊपर वाला देखता है।
रामलाल ने एक बार फिर से मुस्कराते हुए कहा- वह तो ठीक है परंतु अपनी सेहत का विचार करो। इतना काम करोगे तो ज्यादा दिन नहीं चल पाओगे, बूढ़े हो जाओगे। इसलिए आराम कर लिया करो। जब तुम्हारा मालिक इधर-उधर हो तो तुम बैठकर हवा ले लिया करो। देख गर्मी सर्दी में बड़ी परेशानी तुम्हें झेलनी पड़ती है।
राजू में जवाब दिया वह तो ठीक है परंतु मेरा मन है कि मानता ही नहीं।
रामलाल ने हंसते हुए पूछा कि हकीकत में तुम और तुम्हारे मालिक के बीच क्या संबंध है?
राजू बहाने कर टाल दिया। एक दिन रामलाल को बड़ा हंसना पड़ा जब उसे पता चला कि यह काम करने वाला उत्तर प्रदेश का नहीं इस दुकान के मालिक का ही बेटा है। इसके बाद तो रामलाल जब उधर से गुजरता, राजू और रामलाल की आंखें मिलती तो बहुत हंसते, कारण उन दोनों के बीच ही रहता।
हकीकत की लघुकथा पढ़े-मूंग का खाऊ
*************************************
*******************************************
*************************************
कनीना की आवाज। (यह लघु कथा भी हकीकत हैं जो बताई गई है)
रामलाल के पास एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति आया और पूछा क्या आप बीज बेचते हो?
रामलाल ने जवाब दिया, बेचता तो हूं, बताओ क्या चाहिए?
व्यक्ति ने पूछा कि कोई ऐसा बीज जो सरकारी तौर पर आ रहा हो, उसके पैसे नहीं लगते हो, सरकार मुफ्त में देती हो वह दे दो।
रामलाल ने बड़ी धैर्य से जवाब दिया- ऐसा कोई बीज नहीं है। न ही सरकार किसी को फ्री में देती है। व्यक्ति ने एक बार फिर से कहा कि कोई बात नहीं। जब भी ऐसा कोई बीज जाए तो मुझे बता देना। रामलाल ने कहा ठीक है, अगर ऐसा कोई बीज आया तो जरूर बता दिया जाएगा।
....... तो मेरे नंबर और नाम लिख लो व्यक्ति ने जवाब दिया। व्यक्ति ने अपना फोन नंबर बता दिया और रामलाल ने डायरी में लिख लिया किंतु व्यक्ति ने अपना नाम नहीं बताया। थोड़ी देर के लिए रामलाल परेशान रहा, नाम पूछना उचित नहीं समझा। रामलाल ने अपनी तरफ से ही व्यक्ति का नाम लिख दिया- मूंग का खाऊ साथ में फोन नंबर लिख दिये। तभी व्यक्ति की नजर डायरी में चढ़ा रहे फोन नंबर और नाम पर पड़ी। वह देखकर दंग रह गया फोन नंबर तो सही है लेकिन उसका नाम- मूंग का खाऊ लिख दिया है। व्यक्ति में रामलाल से रोष में आकर कहा-यह तूने क्या किया। रामलाल का जवाब था जब तुम अपना नाम ही नहीं बताते तो मैं क्या लिखूं। ऐसे में व्यक्ति ऐसा शर्मिंदा हुआ कि तुरंत वहां से चला गया और भविष्य में जब भी उस दुकान के पास से गुजरा तो रामलाल से आंखें नहीं मिलाई। हां रामलाल उसे पहचान जाता है कि यह मूंग का खाऊ जा रहा है और बड़ी हंसी आ जाती।
कपूरी में प्रवेश उत्सव पर हुआ हवन यज्ञ
-सतीश आर्य ने करवाया हवन
*************************************
*******************************************
*************************************
कनीना की आवाज। राजकीय माध्यमिक विद्यालय कपूरी में प्रवेश उत्सव के अवसर पर सतीश आर्य ने यज्ञ करवाया और बच्चों का अच्छे संस्कार ग्रहण करने की प्रेरणा दी।
उन्होंने कहा कि बच्चों का अपने दादा-दादी, नाना नानी की बातें सुनाई चाहिए क्योंकि वो हमें अच्छे संस्कारों की नींव प्रदान करते हैं। मुख्य अध्यापिका शारदा यादव बच्चों को कड़ी मेहनत में निरंतर प्रयास के महत्व पर जोर दिया। कक्षा 5वीं पास करने वाले बच्चों को कक्षा छठी में प्रवेश व कक्षा आठवीं पास करने वाले बच्चों को विदाई दी गई।
इस मौके पर देवेंद्र सिंह एसएमसी प्रधान मिडिल विभाग, पूजा एसएमसी प्रधान प्राइमरी विभाग, बलजीत सिंह, मास्टर गुलशन कुमार, मनोज कुमार पीटीआई, मास्टर मुकेश कुमार, मीनाक्षी अध्यापिका, रीना अध्यापिका, जय सिंह, श्याम लाल, संदीप सिंह आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 5: हवन यज्ञ करवाते सतीश आर्य
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने 9 लाभार्थियों को बांटे सोलर सब्सिडी के चेक
--मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा हरियाणा : आरती सिंह राव
*************************************
*******************************************
*************************************
कनीना की आवाज। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार ऊर्जा संरक्षण और आमजन को बिजली बिलों से राहत दिलाने की अपनी प्रतिबद्धता को धरातल पर उतार रही है। इसी कड़ी में आज प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने अटेली क्षेत्र के 9 लाभार्थियों को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत कुल 4 लाख 50 हजार रुपये की सब्सिडी के चैक वितरित किए।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में हरियाणा सरकार ऊर्जा के क्षेत्र में प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूरी तरह संकल्पित है। उन्होंने कहा कि सोलर सब्सिडी योजना का मुख्य उद्देश्य न केवल मध्यम व गरीब परिवारों को सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराना है, बल्कि उनके मासिक बिजली खर्च को शून्य कर उन्हें आर्थिक संबल प्रदान करना भी है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह योजना पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है, जो आने वाली पीढिय़ों के लिए एक हरित भविष्य सुनिश्चित करेगी।
आरती सिंह राव ने लाभार्थियों को बधाई देते हुए उनसे आह्वान किया कि वे सरकार की इन जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और समाज के अन्य लोगों को भी सोलर पैनल अपनाने के लिए जागरूक करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
अटेली सीएचसी को अल्ट्रासाउंड, ट्रू-नेट मशीन और ब्लड स्टोरेज यूनिट जैसी सुविधाओं से किया युक्त--
हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश और जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार अपग्रेडेशन किया जा रहा है ताकि अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को बेहतर और सुलभ इलाज मिल सके। उन्होंने प्रधानमंत्री के 2029 तक टीबी मुक्त भारत के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि प्रदेश में जांच और उपचार की व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री आज अटेली कार्यालय में नागरिकों की जन समस्याएं सुनने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप अटेली के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती देते हुए यहां फस्र्ट रेफरल यूनिट की शुरुआत की गई है। इससे अब मरीजों को आपातकालीन स्थिति में त्वरित उपचार मिल पा रहा है।
उन्होंने कहा कि अटेली सीएचसी को अब अल्ट्रासाउंड, टीबी की जांच के लिए ट्रू-नेट मशीन और ब्लड स्टोरेज यूनिट जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस कर दिया गया है। सरकार का लक्ष्य सरकारी अस्पतालों में सीटी स्कैन, एमआरआई और एक्स-रे जैसी सुविधाएं सुलभ कराना है, वहीं आयुष्मान भारत योजना के जरिए जरूरतमंदों का मुफ्त इलाज सुनिश्चित किया जा रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि महेंद्रगढ़ जिले में 54 नए स्वास्थ्य उप-केंद्र बनाए जा रहे हैं, जिनमें से 10 से अधिक केंद्र अकेले अटेली क्षेत्र में स्थापित होंगे। उन्होंने कहा कि नारनौल के नागरिक अस्पताल को 300 बेड के आधुनिक अस्पताल के रूप में विकसित करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है और सतनाली सीएचसी का काम भी अंतिम चरण में पहुंच चुका है।
स्वास्थ्य के साथ-साथ बुनियादी ढांचे के बारे में उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अंबेडकर भवन, अटल पार्क और आधुनिक लाइब्रेरी जैसे निर्माण कार्य गति पकड़ रहे हैं।
उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसंवाद के दौरान आई समस्याओं, जैसे नालों की सफाई और कॉलोनियों को वैध करने के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।
इस अवसर पर एसडीएम अनिरुद्ध यादव, एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह, मुख्य चिकित्सक अधिकारी डॉ. अशोक कुमार, जिला आयुष अधिकारी डॉ. शशिबाला, डीडीपीओ प्रमोद कुमार, एक्सईएन संदीप, नायब तहसीलदार निशा, बीडीपीओ रेणुलता, पूर्व जिला अध्यक्ष दयाराम यादव, चेयरमैन जेपी कोटिया, चेयरमैन दिनेश जेलदार, चेयरमैन जयप्रकाश, मनीष मित्तल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 09 से 12: लाभार्थियों को सोलर सब्सिडी के चेक वितरित करती एवं समस्याएं सुनती स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव।
हनुमान जन्मोत्सव पर रही कनीना क्षेत्र में धूम
-विभिन्न स्थानों पर हवन,जागरण एवं भंडारे लगे
*************************************
*******************************************
*************************************
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में विभिन्न गांवों में हनुमान जन्मोत्सव पर हवन यज्ञ करके भंडारे आयोजित किए गए। दूर दराज से आए भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
कनीना के 132 केवी उपकेंद्र पर कर्मचारियों द्वारा हर वर्ष हनुमान जन्मोत्सव पर भंडारा लगता है। इस बार जहां बीती रात जागरण आयोजित किया गया वहीं गुरुवार को दिनभर भंडारा लगाया गया। हजारों भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। उधर कोटिया के बृजेश्वर महाराज मंदिर में भी जागरण बीती रात को और गुरुवार को भंडारा लगाया गया। भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
कनीना में रेवाड़ी सड़क मार्ग पर भी बालाजी मंदिर में भंडारा लगाया तथा सुबह हवन आयोजित किया गया। कनीना-गुढ़ा मार्ग पर हनुमान मंदिर में जागरण बीती रात को तथा गुरुवार को भंडारा आयोजित किया गया। दूर दराज से आए भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। दिनभर प्रसाद वितरण किया गया।
उधर धनौन्दा गांव में हनुमान जयंती श्रद्धा व उल्लास से मनाई गई। हनुमान मंदिर में भंडारा आयोजित किया गया। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मुख्य अतिथि नेता अतरलाल ने मंदिर में पूजा अर्चना कर भंडारा का शुभारंभ किया। सुबह हवन यज्ञ किया गया। अतरलाल ने सभी को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं देते हुए आस्था व उल्लास के साथ जयंती मनाने के लिए ग्रामीणों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि हनुमान जी बल, बुद्धि और समृद्धि कि देवता है। उन्होंने हनुमान जी के गुणों को अपनाने की अपील की। मंदिर कमेटी ने मुख्य अतिथि अतरलाल को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर रमेश, बिल्लू पंच, सोनू माहौर, राजपाल, डाक्टर सुरेन्द्र, प्रमोद, महेश, हिमांशु, रितेश, उमराव, तोताराम, छोटेलाल, पिंकू फौजी, प्रदीप, अजय पंच, विक्रम पंच ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में उल्लेखनीय योगदान दिया।
हनुमान जी के बताएं मार्ग पर चलकर मानव मोक्ष को प्राप्त हो सकता है -
हनुमान जी जैसा भगत आज तक कोई नहीं हुआ और नहीं आगे होने की आस। ये विचार दड़ौली आश्रम के महाराज स्वामी समर्पणानंद महाराज ने ब्रह्मचारी कृष्णानंद धाम पर हनुमान जयंती के अवसर पर विश्व शांति यज्ञ के उपरांत भक्तगनों को संबोधित करते हुए व्यक्त किये।
इस अवसर पर स्वामी समर्पणानंद महाराज ने कहा कि वैसे तो ब्रह्मचारी कृष्णानंद धाम पर पिछले 80 वर्षों से लगातार आए दिन यज्ञ होते आ रहे हैं लेकिन आज के दिन हनुमान जयंती पर हुए यज्ञ का महत्व ही कुछ अलग है। उन्होंने कहा हमें हनुमान जी जैसे राम भगत से बहुत कुछ सीखने की आवश्यकता है। वैसा ही चरित्र अपनाना चाहिए क्योंकि हनुमान जी जैसे महान देवता के बताए मार्ग पर चलने से मानव बुराइयों से बच जाता है और वह शुभ कर्म करते हुए मोक्ष को प्राप्त होता है। इस अवसर पर शिवानंद महाराज,अनिल यादव, ठाकुर कर्मवीर सिंह, विजय कुमार आर्य, उमेद सिंह जाखड़ गिरदावर, बिजेंद्र ढिल्लो, डा. फतेहचंद दायमा, नरेंद्र शास्त्री, योगेंद्र शर्मा, योगेश कुमार ,राहुल सिंह, विनय चौहान, सतेंद्र जेई के अलावा गणमान्य जन उपस्थित रहे। वहीं आज के यज्ञ पर यजमान नरेंद्र सेन व उनकी धर्मपत्नी पूजा देवी रहे। यज्ञ के उपरांत विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।
फोटो कैप्शन 06: भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते हुए भक्त
08: यज्ञा उपरांत संबोधित करते समर्पणानंद महाराज
कनीना मंडी विद्यालय में शूटिंग रेंज का आगाज
- उभरती प्रतिभाओं ने दिखाया दम
*************************************
*******************************************
*************************************
कनीना की आवाज। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी में खेल नर्सरी के अंतर्गत स्वीकृत पिस्टल निशानेबाजी शूटिंग रेंज पर आज विद्यार्थियों के चयन हेतु विशेष ट्रायल एवं अभ्यास सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश यादव ने स्वयं निशाना साधकर किया, जिससे विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
विद्यालय के प्राचार्य नरेश कुमार कौशिक ने भी निशानेबाजी में हाथ आजमाते हुए विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया और उन्हें खेलों में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें कनीना नगर पालिका के सचिव कपिल कुमार, सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक सत्यवीर अंबेडकर, वरिष्ठ प्रवक्ता प्रवीण कुमार, ओम प्रकाश पालीवाल, शूटिंग कोच राहुल यादव तथा नेशनल खिलाड़ी गौरव यादव शामिल रहे।
ट्रायल के दौरान छात्राओं सुप्रिया, भारती, गुंजन, माही, पायल और तनु सहित कई विद्यार्थियों ने निशानेबाजी में अपने कौशल का प्रदर्शन किया, वहीं लड़कों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
शूटिंग कोच राहुल यादव ने बताया कि खेल नर्सरी के अंतर्गत कुल 25 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। प्राचार्य नरेश कुमार कौशिक के अनुसार चयन प्रक्रिया में 10 लड़कियां और 10 लड़कों का चयन किया जाएगा, जबकि 5 विद्यार्थियों को रिजर्व सूची में रखा जाएगा। चयनित विद्यार्थियों की दैनिक उपस्थिति बायोमेट्रिक प्रणाली के माध्यम से दर्ज की जाएगी, जिससे अनुशासन और नियमित अभ्यास सुनिश्चित होगा।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि शूटिंग के आवश्यक उपकरणों की मांग खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से जिला शिक्षा अधिकारी को भेज दी गई है, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं मिल सकें।
विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह और जोश देखने को मिला। यह पहल निश्चित रूप से क्षेत्र के युवाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान करेगी।
फोटो कैप्शन 07: शूटिंग में भाग लेते विद्यार्थी
डेंटल हेल्थ चेकअप का हुआ आयोजन
-एसडीएम स्कूल छीथरोली में हुआ हेल्थ चेक अप
*************************************
*******************************************
*************************************
कनीना की आवाज। एसडीएम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छिथरौली में डेंटल हेल्थ चेकअप का आयोजन करवाया गया। जिसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धनौंदा से दंत चिकित्सक डा.दीक्षा शर्मा ने बच्चों को मुंह के स्वास्थ्य से जुड़ी बीमारियों जैसे दांत में कीड़ा लगा , मसूड़ोुंं से खून आना इत्यादि के बारे में और उनके बचाव से संबंधित अनेक जानकारियां दी। इस कैंप में विद्यालय के सभी विद्यार्थियों के दातों की जांच की गई । विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रेखा दांंगी ने बताया कि हम विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस तरह की स्वास्थ्य जांच साल में कई बार कराई जाती है । ताकि विद्यार्थी जीवन में बच्चे किसी बीमारी से ग्रस्त होने से पहले ही उस बीमारी की पहचान हो सके। जिससे विद्यार्थी अपना स्वस्थ जीवन जी सके। संस्था के चेयरमैन श्री अजमेर सिंह दांगी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धनौंदा के चिकित्सकों का धन्यवाद किया तथा समय-समय पर इस तरह स्वास्थ्य से संबंधित आयोजन होते रहने चाहिए। क्योंकि बच्चे अपने घर में अभिभावको खासकर बुजुर्गों को भी प्रेरित कर सके और बीमारियों से दूर रह सके। क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ आत्मा का निवास होता है ।इस मौके पर पवन कुमार भारद्वाज स्वास्थ्य निरीक्षक आलोक स्वास्थ्य कार्यक्रम रेखा व समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 03: छीथरोली में हेल्थ चेकअप करते हुए डाक्टर
शिक्षा बोर्ड करेगा आरोही स्कूल मंढाणा के अध्यापकों को सम्मानित
-आरोही स्कूल मंढाणा आया प्रदेश में फिर से प्रथम
*************************************
*******************************************
*************************************
कनीना की आवाज। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा आरोही माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंढाणा जिला महेंद्रगढ़ ने अपनी पिछले वर्षों की उपलब्धियां को दोहराते हुए एक बार फिर समस्त हरियाणा के राजकीय मान्यता प्राप्त विद्यालयों में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम मार्च 2025 में परिमाणात्मक और गुणात्मक आधार पर हरियाणा प्रदेश भर में पहला स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ-साथ हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित सेकेंडरी परीक्षा मार्च 2025 में भी आरोही माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंढाणा जिला महेंद्रगढ़ ने अपने पुराने प्रदर्शन को दोहराते हुए फिर से एक बार पूरे हरियाणा प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी विद्यालय के प्राचार्य लीलू राम यादव तथा कक्षा दसवीं और बारहवीं को पढ़ाने वाले सभी प्राध्यापकों को सम्मानित करेगा। जिसके लिए बोर्ड द्वारा सभी प्राध्यापकों के नाम मांगे गए हैं।
इसके साथ-साथ विद्यालय की छात्रा भूमिका नांगल चौधरी जिसने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम मार्च 2025 में विज्ञान संकाय में जिला महेंद्रगढ़ में पहला स्थान प्राप्त किया है ,दूसरी छात्रा करिश्मा नांगल चौधरी जिसने बोर्ड परीक्षा मार्च 2025 में वाणिज्य संकाय में जिला महेंद्रगढ़ में पहला स्थान प्राप्त किया है, तीसरी छात्रा दिव्या गांव नांगल चौधरी जिसने बोर्ड परीक्षा मार्च 2025 कक्षा दसवीं में जिला स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया है। 12 जुलाई 2025 को पंचकूला के इंद्र धनुष सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी ने छात्रा भूमिका को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
19 फरवरी 2026 को जींद में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में माननीय मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार ने छात्रा दिव्या को 21000 रुपए का नगद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिला शिक्षा अधिकारी विश्वेश्वर व खंड शिक्षा अधिकारी विकास जयदीप के मार्गदर्शन में चल रहे आरोही माडल स्कूल मंढाणा के प्राचार्य, प्राध्यापकों व विद्यार्थियों को इस उपलब्धि के लिए सरपंच ग्राम पंचायत मंढाणा लीलाराम यादव ने शुभकामनाएं दी। सरपंच ने विद्यालय के सभी अध्यापकों के कार्य की प्रशंसा की तथा विद्यार्थियों की उनके कठोर मेहनत के लिए प्रशंसा की तथा विद्यार्थियों व स्कूल स्टाफ को भविष्य में भी ग्राम पंचायत मंढाणा की तरफ से हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया । सरपंच ने बताया कि यह आरोही विद्यालय की प्रदेश स्तर पर उपलब्धि गांव मंढाणा के लिए खुशी व गौरव की बात है। इससे पहले भी हमारे गांव मंढाणा का आरोही माडल स्कूल पांच बार प्रदेश स्तर पर परीक्षा परिणाम में पहला स्थान प्राप्त कर चुका है तथा विद्यालय के छात्र नीट व आईआईटी में हर वर्ष सफल हो रहे हैं। यह विद्यालय के लिए एक गौरवपूर्ण, शानदार उपलब्धि है।
इस अवसर पर एसएमसी प्रधान रजनीकांत तथा एसएमसी सदस्यों ने प्राचार्य, सभी अध्यापकों, विद्यार्थियों व अभिभावकों को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सभी स्टाफ सदस्य मुकेश कुमारी, नीलम रानी, सीमा कुमारी, निशा यादव, डा. पूनम, डा. ज्योति सैनी, मनीषा, डा. कुसुम लता, राजपाल चंदेला, अशोक बड़ेसरा, नितेश कुमार, सतवीर शर्मा, कुलदीप सिंह, सुषमा शर्मा, संजु, आशा यादव, आशा देवी, बजरंग लाल, इंद्रपाल, मुकेश कुमार, गुलाब सिंह, करतार वर्मा, मधु यादव, सुनील आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 04: स्कूल के अव्वल रहे विद्यार्थी एवं स्टाफ
मंत्री आरती सिंह राव ने श्रीकृष्ण गौशाला को भेंट किया चांदी का मुकुट
-महेंद्र सिंह सरपंच ने दिए 21 हजार गौशाला को
*************************************
*******************************************
*************************************
कनीना की आवाज। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने चांदी का मुकुट श्रीकृष्ण गौशाला को भेंट किया। उन्होंने यह मुकुट गौशाला प्रधान भगत सिंह को भेंट किया।
उधर महेंद्र सिंह सरपंच भडफ़ ने श्रीकृष्ण गौशाला को 21000 रुपए का दान दिया वहीं यादव महासभा अटेली के लिए 51000 का दान दिया। साथ में 51- 51 हजार रुपए का 10 गरीब कन्याओं की शादी में दान दिया जाएगा। महेंद्र सिंह सरपंच ने 11000 रुपये हेमादास गौशाला भोजावास तथा 11000 रुपये बूचावास की गौशाला को भी दिया।
फोटो कैप्शन 02: महेंद्र सरपंच गौशाला को दान देते हुए
हाकी टीम का किया गया चयन
-20 लड़के और 15 लड़कियों का चयन कमेटी द्वारा चयन
*************************************
*******************************************
*************************************
कनीना की आवाज। कनीना को हरियाणा सरकार द्वारा हाकी नर्सरी का नवीनीकरण पत्र जारी किया गया। इसी उपलक्ष्य में नये खिलाडिय़ों के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया। जिसमें लड़के और लड़कियों ने काफी संख्या में भाग लिया। जिसमें 20 लड़के और 15 लड़कियों का चयन कमेटी द्वारा चयन किया गया। चयन समिति में पूर्व सीनियर हाकी खिलाड़ी श्रीभगवान ,कोच कपिल व संजय डीपी सम्मिलित थे।
प्राचार्य सुनील खुडानिया ने सभी उपस्थित खिलाडिय़ों को प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि गत वर्ष हॉकी नर्सरी से खिलाडिय़ों के द्वारा कई कीर्तिमान स्थापित किए गए थे। कनीना क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है कि उनके अपने इलाके में स्थापित नर्सरी नई प्रतिभाओं को प्लेटफार्म प्रदान कर रही है। उन्होंने बताया कि कनीना क्षेत्र में हॉकी की पहले भी बहुत अच्छी टीम में रह चुकी है और अब विद्यालय में पढऩे वाले बच्चों की हाकी की टीम हरियाणा में अपना नाम कमा रही है जिसमें पूरे प्रदेश में कनीना का नाम हो रहा है इस अवसर पर पूर्व सीनियर हाकी खिलाड़ी श्रीभगवान, संजय डीपीई,कोच कपिल और कोच अनिल डीएसओ नारनौल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 01: हाकी की चयनित टीम एवं कोच














No comments:
Post a Comment