878 क्विंटल सरसों की निजी स्तर पर हुई खरीद, रविवार को भी होगी खरीद
- गेहूं की कुल खरीद 12385 क्विंटल पहुंची, पुरानी अनाज मंडी में गेहूं की खरीद नहीं हुई
*******************************************
***********************************************
*******************************************
कनीना की आवाज। कनीना की नई अनाज मंडी स्थित चेलावास में सरसों और गेहूं की खरीद जारी है। जहां सरकारी तौर पर सरसों की कोई खरीद नहीं हो पाई है। मिली जानकारी अनुसार शनिवार को 878 क्विंटल निजी स्तर पर सरसों खरीदी गई जिसका भाव 6205 से लेकर 6350 रुपए प्रति क्विंटल तक रहा। अभी तक निजी स्तर पर कुल 12385 क्विंटल सरसों खरीदी जा चुकी है। शनिवार को 31 किसान सरसों बेचने आए।
गेहूं की अब तक कुल खरीद 21441 क्विंटल पहुंच गई है। शनिवार को 235 जमीदारों की 7678 की क्विंटल गेहूं खरीदी गई। अब तक 684 किसानों का गेहूं खरीदा जा चुका है। 5590 क्विंटल गेहूं की लिफ्टिंग भी की जा चुकी है। क्योंकि खरीद जोर शोर से जारी है। अब भविष्य में गेहूं की खरीद की आवक और खरीद बढऩे की संभावना है। इस बार पुरानी अनाज मेंडी में नहीं खरीदा गया गेहूं।
फोटो कैप्शन 07: कनीना अनाज मंडी में गेहूं की खरीद का नजारा
5 महीने में भर गया है कालरवाली जोहड़
-खोदाई के बाद नजर आ रहा है जल ही जल
*******************************************
***********************************************
*******************************************
कनीना की आवाज। यूं तो कनीना के दो प्रमुख जोहड़ कालरवाली और होलीवाला दोनों की खोदाई करके पानी डालने का कार्य शुरू हो गया है। संपूर्ण कस्बे का गंदा पानी इन दोनों जोहड़ों में आता है। सबसे ज्यादा पानी कालरवाली जोहड़ में तत्पश्चात होलीवाला जोहड़ में आता है। कलरवाली जोहड़ की पांच माह पहले खोदाई की गई थी जो अब लबालब गंदे पानी से भरा हुआ है। वही जोहड़ ने दर्जनों हरे पेड़ों को लील लिया है। वहीं सड़क मार्ग को भारी हानि पहुंचाई है। कई बार इसका गंदा जल घरों में घुस गया और बहुत से लोगों को परेशान किया है। सरकार की ओर से इस जोहड़ की खुदाई करवाई गई, गहरा करवाया गया किंतु 5 महीने में ही यह पूरा भरा खड़ा हुआ है। इस समय इसका पानी निकालकर सीवर ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचाया जाएगा।
उधर होलीवाला जोहड़ भी अब भरने लगा है। जल्दी यह जोहड़ भी पूरा भर जाएगा। सैकड़ों वर्षों के बाद इन जोहड़ों की सफाई एवं खोदाई करवाई गई है। आश्चर्य यह है कि उनकी पैमाइश भी ढंग से नहीं करवाई गई और न ही अतिक्रमण हटाया गया। लोगों को आशा थी कि इन जोहड़ों के चारों ओर घूमने की व्यवस्था भी की जाएगी किंतु व्यवस्था तो दूर इन जोहड़ों की खुदाई करके आनन फानन में गंदा जल भरने की कार्रवाई शुरू कर दी।
फोटो कैप्शन 05: कालरवाली जोहड़
तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण शिविर का सफल समापन
-100 प्रशिक्षणार्थियों ने लिया प्रशिक्षण
*******************************************
***********************************************
*******************************************
कनीना की आवाज। राजकीय माडल संस्कृति स्कूल, कनीना में भारत की आगामी जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रगणको एवं सुपरवाइजरों के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रशिक्षण के तीसरे दिन जिला स्तरीय प्रशिक्षकों डा. हरिओम भारद्वाज, डा. दिनेश कुमार, डा. शोएब खान एवं डा. रवि शंकर ने लगभग 100 प्रशिक्षणार्थियों को जनगणना से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।
प्रशिक्षकों ने विशेष रूप से हाउस लिस्टिंग की प्रक्रिया को विस्तार से समझाते हुए बताया कि यह जनगणना का आधारभूत चरण है, जिसमें प्रत्येक घर की सही पहचान और विवरण अत्यंत आवश्यक है।
समापन सत्र में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कनीना मंडी के प्राचार्य नरेश कुमार कौशिक ने कहा कि जनगणना एक एक राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, जिसे पूरी जिम्मेदारी, गोपनीयता एवं सटीकता के साथ संपन्न करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि आधार मजबूत होगा तो परिणाम भी उत्कृष्ट होंगे, इसलिए प्रथम चरण में पूरी एकाग्रता और सावधानी के साथ कार्य करना अत्यंत जरूरी है।
इस अवसर पर डा. हरिओम भारद्वाज ने कहा कि जनगणना कार्य में आंकड़ों की गुणवत्ता और गोपनीयता बनाए रखना सर्वोपरि है, ताकि सही और विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध हो सके। उन्होंने बताया कि गृह मंत्रालय द्वारा संचालित इस महत्वपूर्ण कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करना सभी की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में राजेश कुमार कानूनगो ने व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों के लिए दृश्य-श्रव्य सामग्री, भोजन, चाय एवं जलपान की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई, जिसकी सभी प्रतिभागियों ने सराहना की।
प्रशिक्षण के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने संतोष व्यक्त करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताया। उल्लेखनीय है कि जनगणना प्रशिक्षण के दो चरण पूर्ण हो चुके हैं, जबकि आगामी 15 अप्रैल से तीसरे एवं चौथे चरण के प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा।
फोटो कैप्शन 05: जनगणना की जानकारी देते हुए डा. हरिओम
ई-रिक्शा में गांजा बेचते हुए एक आरोपी गिरफ्तार, 63 ग्राम गांजा पत्ती बरामद
*******************************************
***********************************************
*******************************************
कनीना की आवाज। पुलिस अधीक्षक दीपक के निर्देशानुसार जिले में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए थाना शहर महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने ई-रिक्शा में गांजा बेचते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से 63 ग्राम गांजा पत्ती बरामद की गई है। दिनांक 10 अप्रैल को पुलिस टीम ब्रह्मदेव चौक महेंद्रगढ़ के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें एक गुप्त सूचना मिली कि लालाराम नाम का व्यक्ति अपनी ई-रिक्शा में सवार होकर रेलवे स्टेशन की तरफ से अनाज मंडी होते हुए माजरा चुंगी की ओर गांजा बेचने जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अनाज मंडी महेंद्रगढ़ के पास नाकाबंदी कर दी। कुछ ही देर में एक शख्स ई-रिक्शा से आता दिखाई दिया, जिसे काबू करके पूछताछ की।
पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति की पहचान लालाराम निवासी गांव झुक महेंद्रगढ़ के रूप में हुई। राजपत्रित अधिकारी को मौके पर बुलाया गया, उनकी उपस्थिति में आरोपी की तलाशी लेने पर उसकी पैंट की दाहिनी जेब से एक काली पॉलीथिन मिली, जिसके अंदर से कुल 63 ग्राम गांजा पत्ती बरामद हुई। पुलिस ने बरामद 63 ग्राम गांजा पत्ती और ई-रिक्शा को जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना शहर महेंद्रगढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और पुलिस द्वारा मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
निश्शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 12 अप्रैल को
*******************************************
***********************************************
*******************************************
कनीना की आवाज। लाल शिवलाल धर्मशाला नजदीक रेलवे स्टेशन कनीना मंडी में 12 अप्रैल 2026 को निश्शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर जीत किया जाएगा। विस्तृत जानकारी देते हुए सेवा भारती के योगेश अग्रवाल ने बताया कि पेट, आंत, लिवर रोग, हड्डी व जोड़ रोग तथा सामान्य रोगों की जांच एवं निश्शुल्क परामर्श दिया जाएगा। यह शिविर हर महीने के दूसरे रविवार को आयोजित होता है जिसमें उजाला सिग्रस अस्पताल के डा. पीयूष कुमार गैस्ट्रोएंटरोलाजी तथा डा. हर्ष सामान्य रोग विशेषज्ञ निश्शुल्क जांच करेंगे एवं परामर्श देंगे। इस मौके पर इसीजी, बीपी, ब्लड शुगर की मुफ्त जांच की जाएगी।
फोटो कैप्शन: योगेश अग्रवाल
दो दिनों से पेयजल व्यवस्था ठप
- मुख्य 40 हार्स पावर की वाटर सप्लाई की मोटर जली, उपभोक्ता परेशान
*******************************************
***********************************************
*******************************************
कनीना की आवाज। कनीना -रेवाड़ी सड़क मार्ग पर स्थित मुख्य जलघर एवं सप्लाई केंद्र पर 40 हार्स पावर की मुख्य मोटर खराब जाने के कारण कनीना कस्बा में पेयजल सप्लाई दो दिनों से नहीं हो पा रही है जिसके चलते उपभोक्ता परेशान हैं। गर्मी आते ही यह हालात बन गये है तो भविष्य में क्या हालात होंगे?
उपभोक्ता रवि कुमार, सुरेश कुमार, दिनेश कुमार, महेश कुमार, सुरेंद्र, रानी, रेखा आदि ने बताया कि दो दिनों से पेयजल के लिए मारामारी चल रही है और दूर दराज से सिर पर पानी लाकर घरों में आपूर्ति की जा रही हैं। न तो कोई अधिकारी इस ओर ध्यान दे रहा है और न अधिकारी फोन तक उठाते। जब इस संबंध में जेई तथा एसडीओ जन स्वास्थ्य विभाग को इस पत्रकार ने फोन पर संपर्क करना चाहा या तो फोन बंद मिला या फोन नहीं उठाया।
उपभोक्ताओं का कहना है कि हर वर्ष यही हालत बनती है परंतु अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं देते जिसके चलते उपभोक्ता बेहद परेशान है। गर्मी में पेयजल सप्लाई न होने से परेशानी बढ़ जाती है। इस संबंध में जब एक्सईन जन स्वास्थ्य विभाग प्रदीप कुमार से बात हुई तो उन्होंने कहा कि उन्हें पहली बार यह सूचना मिली है और बताया कि शनिवार को ही इस समस्या का शाम तक समाधान कर दिया जाएगा।
उधर पर जल सप्लाई केंद्र से मिली सूचना अनुसार खराब हुई मोटर को शाम चार बजे तक निकाल लिया गया था और उसे ठीक करवाने के लिए भेज दिया गया है लेकिन कब तक ठीक होकर आती है और कब यह शुरू हो पाती है यह कह पाना कठिन है?
फोटो कैप्शन 04: पेयजल सप्लाई केंद्र कनीना
स्पीड ब्रेकर फिर से बनाये जाए
- विगत दिनों बार-बार टूटने के कारण कर दिए गए थे खत्म
*******************************************
***********************************************
*******************************************
कनीना की आवाज। रेवाड़ी सड़क मार्ग पर स्थित कनीना के वाटर सप्लाई केंद्र तथा सड़क के नहर द्वारा कटान तक तक अनेक दुर्घटनाएं घट चुकी है जिसको लेकर जहां विगत दिनों दो स्पीड ब्रेकर बनाए गए थे किंतु दोनों बार-बार टूट जाने के कारण खत्म कर दिए हैं। एक बार फिर से दुर्घटनाएं घटने लगी है। यहां से गुजरने वाले राहगीरों एवं कनीनावासियों की मांग है कि यहां पुन: स्पीड ब्रेकर बनाये जाए।
मिली जानकारी अनुसार यहां पर जहां विगत वर्ष एक व्यक्ति की मौत हो गई थी तथा आधा दर्जन दुर्घटनाएं घटी थी जिसकी कार्रवाई करते हुए स्पीड ब्रेकर तो बनाया था किंतु बार-बार टूट जाने के कारण उन्हें पूर्णतया खत्म कर दिया है।
एक और जहां कनीना कस्बे से मार्ग आकर यहां मिलता है वहीं तेज रफ्तार से वाहन यहां गुजरते हैं जिसके कारण सड़क मार्ग को क्रास करना कठिन है। सड़क के दोनों तरफ आबादी है। जिसके चलते छोटे बच्चे, स्कूली बच्चे तथा बुजुर्ग सड़क पार करने को बाध्य होते हैं लेकिन वाहन इतनी अधिक स्पीड से आते हैं कि कोई ना कोई दुर्घटना घट जाती है।
ऐसे में कनीना के जसवंत सिंह, सुरेश कुमार, जितेंद्र, महेंद्र कुमार, अशोक कुमार, रोशन लाल आदि ने पेयजल सप्लाई केंद्र के समक्ष स्पीड ब्रेकर बनाये जाने की मांग की है ताकि आवागमन सुरक्षित हो सके, सड़क को आसानी से पर किया जा सके। वैसे भी पेयजल सप्लाई केंद्र तक पहुंचाने के लिए सड़क को पार करना जरूरी होता है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि यहां अविलंब स्पीड ब्रेकर बनाया जाए।
फोटो कैप्शन 3: वह स्थान जहां स्पीड ब्रेकर होता था अब हटा दिया
सांइस ओलम्पियाड फाउंडेशन में राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर छाया एसडी विद्यालय ककराला
*******************************************
***********************************************
*******************************************
कनीना की आवाज। एसडी विद्यालय ककराला में आयोजित साइंस ओलम्पियाड फाउंडेशन की पहले चरण की परीक्षा में एसडीयंस, ककराला ने राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। इस परीक्षा में अंग्रेजी विषय के प्रथम चरण में कुल 151 विद्यार्थी पहुंचने में कामयाब रहे। जिसमें 42 विद्यार्थियों को आउट स्टैंडिंग मेडल, 93 विद्यार्थियों को एक्सीलैंस सर्टिफिकेट व 16 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्राप्त हुए।
विद्यालय प्रधानाचार्या शिप्रा सारस्वत ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए इस प्रकार की प्रतियोगिताओं को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास व नई शिक्षा-नीति का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया तथा विद्यार्थियों को इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
इस उत्कृष्ट परिणाम के लिए विद्यालय चेयरमैन जगदेव यादव ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होने बताया कि इस तरह के बेहतरीन परीक्षा परिणाम विद्यार्थी, अध्यापक व अभिभावकों के अथक परिश्रम व सहयोग से ही सम्भव हो सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ अपने जीवन में अच्छे संस्कार, अनुशासन व अच्छे चरित्र को विशेष महत्व देना चाहिए। विद्यालय चेयरमैन ने यह भी बताया कि कड़ी मेहनत, ईमानदारी व सच्चाई के साथ किये गए प्रयास हमेशा सार्थक होते है इसलिए जीवन में इन बातों को अपना कर ही हम सफलता के मार्ग पर अग्रसर रह सकते है।
इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्या शिप्रा सारस्वत, प्रबंधन समिति के वरिष्ठ सदस्य, सीईओ आरएस यादव, डिप्टी डायरेक्टर पूर्ण सिंह, कोऑर्डिनेटर स्नेहलता, सहित सभी को-आर्डिनेटर्स एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई।
फोटो कैप्शन 01: एसडी स्कूल के अव्वल रहे विद्यार्थी
नवोदय में एनसीसी नामां
कन प्रक्रिया पूर्ण
-नामांकन प्रक्रिया में भाग लिया 64 विद्यार्थियों ने
*******************************************
***********************************************
*******************************************
कनीना की आवाज। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, करीरा में 16 हरियाणा बटालियन एनसीसी, नारनौल द्वारा राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) नामांकन परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कमान अधिकारी कर्नल संदीप कुमार, सूबेदार मेजर दानाराम, सूबेदार जसवीर सिंह, हवलदार विक्रम सिंह तथा हवलदार योगेंद्र की गरिमामयी उपस्थिति रही। यह कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य बृजमोहन रावत के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में एनसीसी अधिकारी गोविंद नारायण सैन,पीजीटी संगणक, दयाराम, गणित शिक्षक तथा सरिता बेरा,स्टाफ नर्स की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
नामांकन प्रक्रिया में कुल 64 विद्यार्थियों ने भाग लिया। चयन हेतु शारीरिक परीक्षण तथा लिखित परीक्षा आयोजित की गई। कैडेट हिमांशी एवं कैडेट उजाला ने पायलट की भूमिका का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में प्राचार्य बीएम रावत द्वारा कमान अधिकारी कर्नल संदीप कुमार एवं सूबेदार मेजर दानारामका पुष्प गुच्छ भेंट कर हार्दिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर कमान अधिकारी कर्नल संदीप कुमार ने एनसीसी के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कैडेट्स को प्रेरित किया तथा नामांकन प्रक्रिया में भाग ले रहे विद्यार्थियों को चयन संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य द्वारा कमान अधिकारी कर्नल संदीप कुमार एवं सूबेदार मेजर दानाराम को स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
फोटो कैप्शन 02: एनएससी चयन प्रक्रिया में कैडेट्स एवं अधिकारी
मुख्यमंत्री उडऩदस्ता टीम ने अवैध रूप से जमा की गई अनाज के स्टाक पर छापेमारी की कार्यवाही की
--जुर्माना लगाया गया
*******************************************
***********************************************
*******************************************
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में मुख्यमंत्री उडऩदस्ता , गुप्तचर विभाग, मार्केट कमेटी की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से जमा की गई अनाज के स्टाक पर छापेमारी की कार्यवाही की
टीम को लंबे समय से कनीना क्षेत्र में सरसों की जमाखोरी की शिकायतें मिल रही थीं। इसी के चलते आज अचानक छापेमारी की गई। मौके पर निरीक्षक दीनदयाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री उडऩदस्ता टीम रेवाड़ी, गुप्तचर विभाग नारनौल, अजीत यादव सचिव मार्केट कमेटी कनीना, निरीक्षक हवा सिंह जीएसटी. विभाग नारनौल की टीम पहुंची। संयुक्त टीम द्वारा गोस्वामी की ढाणी गांव कपूरी तहसील कनीना मे सत्यनारायण के गोदाम का औचक निरीक्षण किया गया। टीम ने गोदामों की जांच की जहां भारी मात्रा में सरसों का स्टाक बिना उचित दस्तावेजों के रखा हुआ मिला। तुरंत स्टॉक को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। निरीक्षण के दौरान गोदाम मे कुल 1036 क्विंटल सरसों मिली। इस स्टाक के दस्तावेज मांगने पर वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही कर पाया। जिस पर सचिव मार्केट कमेटी कनीना द्वारा सरसों के इस अवैध स्टाक पर सरसों पर 64,336 रुपए मार्केट कमेटी फीस व 16084 रुपए जुर्माना किया गया। साथ ही 321678 रुपए चोरी का जुर्माना लगाया गया। बाद उपरोक्त टीम द्वारा सत्यनारायण गांव डहीना (रेवाडी) स्थित एक अन्य गोदाम का औचक निरीक्षण किया गया। जिस गोदाम मे सरसो का अवैध स्टॉॅक 445 क्विंटल सरसों पाया गया। इस स्टॉक बारे सत्यनारायण सेे दस्तावेज प्रस्तुत करने की कहने पर वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही कर पाया। जिस पर सचिव मार्केट कमेटी मनीष द्वारा सरसो के अवैध स्टॉंक पर सरसों पर 27,599 रुपए मार्केट कमेटी फीस व 6899/रूपये जुमार्ना किया गया। सत्यनारायण द्वारा कुल 34493 रुपए जमा करवाये गये। जिसके बाद इसी व्यक्ति के गांव भडफ़ स्थित तीसरे गोदाम की चैकिंग करने पर अवैध स्टॉक 200 क्विंटल गेहूं पाया गया। जिस पर 28490 रुपए का जुर्माना लगाया गया।
इस प्रकार अनाज के अवैध भण्डारण के लिए कुल 465081रुपए का जुर्माना किया गया।
जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि बाजार में कीमतों को नियंत्रित रखा जा सके और आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

















No comments:
Post a Comment