Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Wednesday, April 1, 2026



 



बिना दान दहेज के, की शादी, क्षेत्र में चर्चा का विषय
-मंत्री आरती सिंह राव ने दिया वर-वधु को आशीर्वाद
***********************************************
****************************************
************************************************
कनीना की आवाज। 
कनीना उप-मंडल के गांव भडफ़ निवासी विजय सिंह के पुत्र मोहित ने बिना दहेज के शादी करके क्षेत्र में नाम कमाया है। वे आईआईटी कानपुर से करने के बाद आप बेंगलुरु में आइआइटी इंजीनियर है। उनकी शादी नासिक की डा. वैष्णवी एमएस से हुई है। उन्होंने दहेज में एक पैसा भी नहीं लिया। मोहित के पिता खेतीबाड़ी का काम करते हैं। विजय सिंह सरपंच महेंद्र सिंह भडफ़ के भाई है।  मोहित के चाचा महेंद्र सिंह ने बताया कि शादी में कोई दान दहेज नहीं लिया गया है। यहां तक की रिसेप्शन पार्टी में भी एक भी रुपए आशीर्वाद का नहीं लिया गया। अगर आशीर्वाद दिया तो वह भी फूलों से दिया गया है, फूल बरसा कर आशीर्वाद देने के लिए मंच पर भीड़ रही।
 स्वास्थ्य मंत्री हरियाणा आरती सिंह राव भी इस शादी समारोह में पहुंची और उन्होंने भी वर-वधू दोनों को आशीर्वाद दिया और लंबे एवं सुखद जीवन की कामना की।
उल्लेखनीय है कि महेंद्र सिंह सरपंच का भतीजे मोहित कुमार मिलनसार और सौम्या प्रकृति का हैं। उनके रिसेप्शन में हजारों की संख्या में गणमान्य जन, उच्च पदाधिकारी, डाक्टर, प्रोफेसर, नेता, मंत्री प्रमुख जन पहुंचे। उधर मोहित की शादी चर्चा का विषय बन गई है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले एसडी स्कूल ककराला चेयरमैन जगदेव सिंह के पुत्र की शादी बिना दान दहेज के हुई थी जो लंबे समय तक चर्चा में रही है। अब यह शादी बिना दान दहेज के मोहित ने करके युवा पीढ़ी को प्रेरणा देने का काम किया है। इस प्रकार की शादियों से क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है। खुशी जताने वालों में सवाई सिंह पार्षद, सरपंच कृष्ण सिंह ककराला, जगदेव सिंह ककराला चेयरमैन, रामधारी सिंह ओमप्रकाश, महावीर सिंह पहलवान बाघोत, कमल पार्षद, महेश बोहरा, प्रो. कर्मवीर, प्रो. प्रवीण कुमार, लक्की सिगड़ा आदि ने का कहना है कि इसी प्रकार की शादी होती रहेंगी तो गरीब लड़की वाले कर्ज के बोझ से बच जाएंगे और समाज ऊंचा उठेगा। इस प्रकार की शादी करने वालों को उचित सम्मान भी दिए जाने की व्यवस्था होनी चाहिए।  फोटो कैप्शन 13: मंत्री आरती सिंह राव मोहित डॉक्टर वैष्णवी को आशीर्वाद देते हुए




मंत्री आरती सिंह राव ने श्रीकृष्ण गौशाला को भेंट किया चांदी का मुकुट
-प्रधान गौशाला भगत सिंह की जेब कटी, 30000 रुपये तराश ले गया अज्ञात चोर
***********************************************
****************************************
************************************************
कनीना की आवाज।
 स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का कनीना में आर्य समाज मंदिर के पास कार्यक्रम था। जिसमें मंत्री ने आरती सिंह राव ने चांदी का मुकुट श्रीकृष्ण गौशाला को भेंट किया। उन्होंने यह मुकुट गौशाला प्रधान भगत सिंह को भेंट किया। तत्पश्चात उन्होंने भडफ़ गांव के सरपंच महेंद्र सिंह के भतीजे मोहित की शादी में बलराम समारोह में पहुंचकर उन्हें आशीर्वाद दिया। मोहित की शादी डा. वैष्णवी से हुई है। यहां रिसेप्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
 उधर महेंद्र सिंह सरपंच भडफ़ ने श्रीकृष्ण गौशाला को 21000 रुपए का दान दिया वहीं यादव महासभा अटेली के लिए 51000 का दान दिया। साथ में 51- 51 हजार रुपए का 10 गरीब कन्याओं की शादी में दान दिया जाएगा। महेंद्र सिंह सरपंच ने 11000 रुपये हेमादास गौशाला भोजावास तथा 11000 रुपये बूचावास की गौशाला को भी दिया।
 कई लोगों की तराशी जेब-
आरती सिंह राव के कार्यक्रम कनीना में जहां भगत सिंह प्रधान गौशाला की जेब अज्ञात चोरों ने तरास ली। उनकी जेब से 30000 रुपये अज्ञात तरसते वालों ने तरास ली जबकि गौशाला के कैशियर राम प्रताप मास्टर के 5000 रुपये जेब से चोरी कर लिए।
फोटो कैप्शन 12: महेंद्र सरपंच गौशाला को दान देते हुए





सीएम नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेशवासियों को मिल रही हैं बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं: आरती सिंह राव
-स्वास्थ्य मंत्री ने कनीना में जनसभा को किया संबोधित
-खेती के दौरान हादसेे में गंभीर घायल दो किसानों को मिली 75 हजार की सहायता
***********************************************
****************************************
************************************************
कनीना की आवाज।
हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक बेहतरीन, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए पूरी तरह संकल्पित है। स्वास्थ्य मंत्री आज कनीना स्थित आर्य समाज मंदिर में आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश के अस्पतालों में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों का विस्तार किया जा रहा है और चिकित्सकों की रिक्तियों को भरने के कार्य को प्राथमिकता दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी और सुगम बनाया जा रहा है ताकि आमजन को घर के नजदीक ही उपचार मिल सके।
इस कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने मार्केट कमेटी कनीना की ओर से दो पीडि़त किसान परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की। गांव बेवल का किसान महेश और गांव ककराला का अशोक का खेत में काम करते समय अंग भंग हो गया था। इन दोनों को 37,500-37,500 रुपए की सहायता राशि के चेक सौंपे।
इसके अलावा उन्होंने दिव्यांग रोहित गर्ग को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक कदम बढ़ाते हुए उन्हें ई-रिक्शा भेंट किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर विधायक ओम प्रकाश यादव, एसडीएम डा. जितेंद्र, पूर्व जिला अध्यक्ष दयाराम यादव, एसएमओ डा. रेणु वर्मा, चेयरमैन जेपी कोटिया, चेयरमैन जयप्रकाश, चेयरमैन दिनेश जेलदार, जिला महामंत्री महिला मोर्चा अरुणा कौशिक और रवींद्र कौशिक सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, प्रशासनिक अधिकारी एवं भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बवानिया व डुलाना को के विकास के लिए 22 लाख की ग्रांट की घोषणा--
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही हरियाणा सरकार राज्य के साथ-साथ महेंद्रगढ़ जिले में भी इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और आधुनिक सुविधाएं प्रदान करवाने को प्रतिबद्ध है। आने वाले समय में और भी अधिक सुविधाएं मिलने वाली है। स्वास्थ्य मंत्री आज जिला के गांव बवानिया तथा डुलाना में आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रही थी।
इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने दोनों गांव के विकास के लिए 11-11 लाख रुपए की घोषणा की। वहीं बवानिया में उप स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास एवं श्री कृष्णा धर्मशाला का उद्घाटन भी किया। इसके अलावा उन्होंने डुलाना गांव में  एसएफसी स्कीम के तहत बने बस क्यू शेल्टर का उद्घाटन किया।
इस मौके पर नारनौल के विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव तथा महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव भी मौजूद थे। विधायक कंवर सिंह यादव ने भी डी-प्लान के तहत श्री कृष्णा धर्मशाला के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की।
इस मौके पर अपने संबोधन में आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए संकल्पित है।
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने भारतीय सेना के शहीद लांस नायक अशोक कुमार पुत्र भरत सिंह के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की एवं दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की द्य
इसके बाद प्रेस वार्ता में स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वासन दिया कि ओलावृष्टि से हुए नुकसान की गिरदावरी करवाई जाएगी।
इस अवसर पर बीजेपी के जिला अध्यक्ष डा. यतेंद्र राव, सीएमओ डॉ अशोक कुमार, बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष दयाराम, बीजेपी के जिला महामंत्री योगेश शास्त्री, चेयरमैन जयप्रकाश यादव, मार्केट कमेटी के चेयरमैन भागीरथ तथा डुलाना की सरपंच मुकेश देवी बवानिया की सरपंच पूजा देवी व सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ गांव के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 10: पीडि़त किसान को चेक देती स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव।
           11: मंत्री का अभिनंदन करते हुए






सुषमा को मिली एसबीआई बैंक में नौकरी
-कोटिया के गरीब परिवार की लड़की है सुषमा
***********************************************
****************************************
************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना में सीएससी सेंटर चलाने वाले और कनीना उप-मंडल के गांव कोटिया की निवासी सुषमा पुत्री छोटू राम मेहरा को एसबीआई गुरुग्राम सेक्टर 18 में क्लर्क की नौकरी मिली है। आज उन्होंने गुरुग्राम में कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
 विस्तृत जानकारी देते हुए सुषमा के पिता छोटू राम मेहरा ने बताया कि सुषमा ने एमकाम और नेट की परीक्षा पास की हुई है। निहायत गरीब परिवार से है। पहले ही अवसर पर इन्होंने यह नौकरी पा ली है।
 नवंबर 2025 में पहला टेस्ट दिया था। तत्पश्चात फरवरी 2026 में अंतिम टेस्ट दिया है। इस प्रकार उनका चयन हो गया है। कोटिया गांव में खुशी का माहौल है।
फोटो कैप्शन 09: कार्यभार ग्रहण करते हुए सुषमा





कैमला स्कूल प्रवेश उत्सव मनाया गया
-खंड शिक्षा अधिकारी रहे मुख्य अतिथि
***********************************************
****************************************
************************************************
कनीना की आवाज।
राजकीय माध्यमिक विद्यालय कैमला में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम सुरेश कुमार यादव खंड शिक्षा अधिकारी कनीना की अध्यक्षता में मनाया गया।  
कार्यक्रम की शुरुआत सतीश आर्य ने यज्ञ से की सभी विद्यार्थियों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ -साथ बाल मेला का आयोजन किया गया  जो आकर्षण का केंद्र रहा खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए रचनात्मक माडल, चार्ट और नवीनतम सृजनात्मक विज्ञान कौशलों के साथ पाठ्यक्रम आधारित गतिविधियों का अवलोकन किया गया। जिसमें प्रथम ग्रुप में विवेक प्रथम रहा, सविना द्वितीय और समर तृतीय संस्थान प्राप्त किया। ग्रुप बी कक्षा 1 से 5 में जयंत प्रथम आध्या  द्वितीय स्थान और पूर्व ने तृतीय स्थान प्राप्त कर किया।
मुख्य अतिथि सुरेश कुमार बीइओ ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए जीवन में शिक्षा की महता अनुशासन, शिक्षा ,संस्कार, संस्कृति के ओत-प्रोत विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और निरंतर परिश्रम और सार्थक प्रयास करने के महत्व को प्रतिपादित किया खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए बताया कि आपमें असीम प्रतिभा छुपी  हुई है आप निरंतर अनुशासन में रहकर  गुणवत्ता पूर्ण और संस्कारवान शिक्षा ग्रहण करें सरकारी विद्यालय इसका एकमात्र केंद्र हैं और अपने बच्चों के सुरक्षित , उज्ज्वल और स्वर्णिम भविष्य के लिए अपने गांव के सरकारी विद्यालय में ज्यादा से ज्यादा नामांकन करवाने की और विद्यार्थियों के द्वारा कला -कोशल  की भरपूर सराहना की और अध्यापकों को बधाई दी। मौलिक मुख्य अध्यापक वीरेंद्र सिंह जांगिड़ ने कहा कि बच्चों के उत्साह और प्रेरणा के लिए निरंतर प्रयत्न करते हुए सार्थक प्रयास करने चाहिए। परिश्रम ही सफलता की कुंजी है समय का  मूल्य, सदुपयोग और महता  को समझते हुए हमें निरंतर परिश्रम के बल पर अपने कौशल का समुचित उपयोग करते हुए उपलब्धियां  प्राप्त करना चाहिए।  
 सभी मेहमान और विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ओमप्रकाश शर्मा अधीक्षक, प्रसिद्ध समाज सेवक, कृष्ण प्राचार्य, सचिन सीईओ ,मनवीर सिंह विज्ञान अध्यापक, सुनील कुमार शास्त्री,देवेंद्र , सुनील कुमार डीपीई ,राजेश कुमार ,भगत सिंह ,गरिमा रानी ,बृजलाल सेठ सतबीर मास्टर, राजकुमार पंच, हनुमान प्रसाद,सुबे सिंह पूर्व प्रधान, सुनील कुमार, बिन्टू ,अनिल मैनेजर,सुमन देवी, तारामणि देवी, पिंकी देवी, बबली देवी, ब्रह्मा देवी ,कलावती देवी ,रूप कला देवी ,माया देवी, कमला देवी,  आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 07: हवन करते हुए
            08: बच्चों को पुरस्कृत करते हुए





मुख्यमंत्री सुंदरीकरण स्कूल प्रतियोगिता में भडफ़ रहा जिले में प्रथम
-खंड स्तर पर भी रहा है प्रथम, 2022 में भी खंड स्तर पर रहा था प्रथम
***********************************************
****************************************
************************************************
कनीना की आवाज।
 मुख्यमंत्री  स्कूल सुंदरीकरण प्रतियोगिता में जहां जिले के राजकीय उच्च विद्यालयों के वर्ग में कनीना उपमंडल के गांव भडफ़ का राजकीय उच्च विद्यालय जिले भर में प्रथम रहा है। इस मौके पर ग्रामीणों ने खुशी जताई।
मुख्याध्यापक सत्य प्रकाश ने बताया कि उनका स्कूल जिले भर में मुख्यमंत्री सुंदरीकरण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर चुका है। शिक्षा विभाग ने उनके को पत्र जारी भी कर दिया है। नियमानुसार एक लाख रुपए की राशि प्रदान की जाती है।
मुख्य अध्यापक ने बताया वर्ष 2000 में खंड स्तर पर भी इसे प्रथम स्थान मिला था तथा विगत दिनों वर्ष 2026 में भी इसे खंड स्तर पर प्रथम स्थान हासिल हुआ है। वहीं खंड स्तर पर प्रथम रहने वाले विद्यालय ही जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। ऐसे में उनका भडफ़ का स्कूल वर्ष 2025-26 में जिला स्तर में प्रथम रहा है। इस पर पूरे जिला में खुशी का माहौल है।
 इस मौके पर इस अवसर पर ग्राम सरपंच पूनम शास्त्री, पंचायत सदस्य नरेश कुमार पंच, मनोज कुमार पंच, साधुराम उप-प्रधान, महावीर सिंह,  मनोज कुमार उपस्थित रहे।
विद्यालय के स्टाफ सदस्यों में सुनीता देवी, उर्मिला देवी, सुमन कुमारी, अनीता देवी, स्नेहलता, कृष्ण कुमार, चंद्रशेखर, वीरेंद्र भाटी, पवन वीर, बाबूजी, नरेंद्र कुमार सिंह, प्रवीण सेन तथा दीपक कुमार और अन्य व्यक्तियों ने स्कूल में पहुंचकर खुशी व्यक्त की है।
फोटो कैप्शन 06: स्कूल जिले में सुंदरीकरण में प्रथम रहने पर खुशी जताते हुए



हनुमान जन्मोत्सव की तैयारियां जोरों पर
-विभिन्न गांवों में दो अप्रैल को मनाया जाएगा उत्सव
***********************************************
****************************************
************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव मनाने की पूरी तैयारियां चल रही है। कनीना और आसपास विभिन्न गांवों में इस प्रकार की तैयारी चल रही है और जन्मोत्सव को लेकर के दो अप्रैल को भंडारे आयोजित किए जाएंगे।
 कनीना में जहां रेवाड़ी सड़क मार्ग पर, पावर हाउस कनीना कार्यालय में, गुढ़ा के पास मंदिर पर, कोटिया बृजेश्वर महाराज मंदिर पर, उधोदास मंदिर पर तथा आसपास विभिन्न गांवों में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हनुमान जन्मोत्सव के प्रति लोगों का रुझान बढ़ता ही जा रहा है। इस मौके पर विभिन्न स्थानों पर भंडारे आयोजित होंगे, जागरण और हनुमान के गुणगान भी होंगे।







भडफ़ में प्रवेश उत्सव, सेवानिवृत्ति एवं सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
***********************************************
****************************************
************************************************
कनीना की आवाज।
राजकीय उच्च विद्यालय भडफ़ में प्रवेश उत्सव, सेवानिवृत्ति एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के मुख्याध्यापक सत्यप्रकाश ने की। कार्यक्रम के दौरान नए विद्यार्थियों का स्वागत किया गया तथा विद्यालय के मिड-डे-मील वर्कर सुगना देवी और सफाई कर्मचारी लीलाराम की सेवानिवृत्ति पर उन्हें सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर ग्राम सरपंच पूनम शास्त्री, पंचायत सदस्य नरेश कुमार पंच, मनोज कुमार पंच, साधुराम उप-प्रधान, महावीर सिंह,  मनोज कुमार उपस्थित रहे।
विद्यालय के स्टाफ सदस्यों में सुनीता देवी, उर्मिला देवी, सुमन कुमारी, अनीता देवी, स्नेहलता,  कृष्ण कुमार, चंद्रशेखर, वीरेंद्र भाटी, पवन वीर, बाबूजी, नरेंद्र कुमार सिंह, प्रवीण सेन तथा दीपक कुमार उपस्थित रहे।
  कार्यक्रम के दौरान गांव के जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने विद्यालय के मुख्याध्यापक सत्यप्रकाश तथा समस्त स्टाफ सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए उनका सम्मान किया और विद्यालय की प्रगति की सराहना की।
फोटो कैप्शन 05: प्रवेश उत्सव मनाते हुए भड़फ़ स्कूल के बच्चे एवं शिक्षक





वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया
-ब्लाक समिति अध्यक्ष जयप्रकाश यादव मुख्य अतिथि रहे
***********************************************
****************************************
************************************************
कनीना की आवाज।
राजकीय माडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल ककराला (14936) में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर  ब्लाक समिति अध्यक्ष जयप्रकाश यादव मुख्य अतिथि  तौर पर आमंत्रित किए गए। इस दौरान ब्लाक समिति अध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने स्थान पाने वाले बच्चों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया एवं शेष बच्चों को भी कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। बाबा भैया सेवा दल की ओर से स्थान पाने वाले बच्चों को रजिस्टर और पेन देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ब्लाक समिति अध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने प्राइमरी स्कूल के बच्चों के लिए लाइब्रेरी विकसित करने के लिए फर्नीचर देने का वादा किया। तथा बाबा भैया सेवा दल के प्रधान हेड मास्टर रामनिवास जी ने लाइब्रेरी के लिए दो पंख देने का वादा किया। इस  इस अवसर पर बाबा भैया सेवा दल के प्रधान मुख्याध्यापक रामनिवास सिंह ग्राम विकास कमेटी से जयपाल यादव, एसएमसी प्रधान संदीप कुमार, पूर्व एसएमसी प्रधान योगेश कुमार, उच्च स्कूल एसएमसी प्रधान बाबूलाल शर्मा , ब्लाक समिति मेंबर नंदलाल भडफ, राजपाल पंच,प्रीतम कुमार, अजय कुमार ,मुकेश कुमार ,कंवर सिंह , देवेंद्र सिंह, दीपक, बीना देवी नीलम देवी आदि गणमान्य लोग एवं समस्त स्कूल स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 04: अव्वल को पुरस्कृत करते हुए जयप्रकाश चेयरमैन





ओलावृष्टि का सरकार दे मुआवजा
-करवाई जाए गिरदावरी
***********************************************
****************************************
************************************************
कनीना की आवाज।
बसपा ने हरियाणा सरकार से गत मंगलवार को बरसात के साथ हुई ओलावृष्टि से गेहूँ, सरसों तथा सब्जी की फसलों में हुए नुकसान का किसानों को मुआवजा देने की मांग की है। उक्त मांग गांव धनौन्दा में सम्पन्न कार्यकर्ताओं की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर उठाई गई। बैठक की अध्यक्षता अतरलाल एडवोकेट ने की।
   बैठक में प्रस्ताव पेश करते हुए अतरलाल ने कहा कि जिला के सिहोर, छिथरोली, नांगल, मोहनपुर, कनीना, चेलावास, उन्हाणी, रसूलपुर, गुढ़ा, ककराला, ईसराणा, धनौन्दा, खेड़ा, भालखी, बुचावास, झगड़ौली, चंदपुरा, सुजापुर, नावदी, बजाड़, गणियार, रामपुरा, खेड़ी कांटी बास आदि लगभग 40 गांवों में असमय हुई ओलावृष्टि तथा बरसात के कारण पक कर खड़ी तथा कटी गेहूं तथा सरसों की फसल में नुकसान हुआ है। सब्जी की फसलें भी नष्ट हो गई हैं। इसलिए प्रभावित किसानों को तीस हजार रुपए प्रति एकड़ की दर से मुआवजा दिया जाए। कार्यकर्ताओं ने अतरलाल के प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि ओलावृष्टि तथा बरसात ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। नुकसान को लेकर किसान चिंतित हैं। इस स्थिति में सरकार द्वारा किसानों को आर्थिक राहत देना वाजिब है। सभी ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर राज्य सरकार से तत्काल विशेष गिरदावरी करवाकर प्रभावित किसानों को तीस हजार रूपए प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा देने की मांग की है। इस अवसर पर शेर सिंह यादव, राकेश यादव, औमप्रकाश, कैलाश सेठ, दानसिंह प्रजापत, मदन, पवन, रामबीर, किशनपाल आदि अनेक कार्यकर्र्ता उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 03: कार्यकर्ताओं की बैठक की अध्यक्षता करते अतरलाल।




कनीना मंडी स्कूल में हवन यज्ञ के साथ हुआ नए प्रवेश उत्सव का भव्य शुभारंभ
-परीक्षा परिणाम भी घोषित
***********************************************
****************************************
************************************************
कनीना की आवाज।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी में आज नए शैक्षणिक सत्र के अवसर पर प्रवेश उत्सव का शुभारंभ अत्यंत श्रद्धा एवं उत्साह के साथ हवन यज्ञ द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वेद मंत्रों की पावन ध्वनि से विद्यालय परिसर पूरी तरह आध्यात्मिक एवं सकारात्मक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो उठा।
हवन यज्ञ में मुख्य यजमान की भूमिका विद्यालय के प्राचार्य नरेश कुमार कौशिक एवं उनकी धर्मपत्नी पुष्प लता कौशिक ने श्रद्धापूर्वक निभाई। उन्होंने हवन में आहुति देकर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, विद्यालय की उन्नति एवं नए सत्र की सफलता की कामना की।
इस पावन अवसर पर विद्वान पंडित की भूमिका राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य एवं संस्कृति के विद्वान प्रवीन शास्त्री द्वारा निभाई गई। उन्होंने वैदिक विधि-विधान के अनुसार हवन सम्पन्न करवाते हुए उपस्थित सभी को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं का महत्व बताया।
कार्यक्रम में विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं अन्य स्टाफ सदस्य — प्रवीण शर्मा, कुलदीप सिंह, सुमन देवी, स्नेह लता शर्मा, ओम प्रकाश पालीवाल, मुख्य शिक्षक मीना देवी, मोनू शेखावत, अनीता यादव, एमसी प्रधान मंजीता देवी, निर्मल शर्मा, रेखा यादव, सविता देवी, अंजू यादव,पवन कुमार, पन्ना लाल, वीरेंद्र सिंह, नरेंद्र कुमार,रिंकी कुमारी, वीर मति, राकेश कुमार, माया देवी, महेश कुमार,सुमन लता, अंजू यादव, सविता देवी, शकुंतला देवी, कल्पना, सरोज यादव, अनिता कुमारी सहित समस्त स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी ने पूरे अनुशासन एवं श्रद्धा के साथ हवन में भाग लिया, जिससे विद्यालय का वातावरण अत्यंत प्रेरणादायक बन गया।
हवन के पश्चात मुख्य यजमान पुष्प लता कौशिक द्वारा सभी उपस्थितजनों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर आपसी सौहार्द, सहयोग एवं एकता का सुंदर उदाहरण देखने को मिला।
इसी अवसर पर विद्यालय द्वारा वार्षिक परीक्षा परिणाम भी घोषित किया गया, जिसमें कक्षा 6 से 8, कक्षा 9 एवं कक्षा 11 के विद्यार्थियों का परिणाम सुनाया गया।नौवीं कक्षा में प्रथम स्थान कोमल दूसरा स्थान वंशिका तथा तीसरा स्थान हसीना को मिला 11वीं कक्षा में विज्ञान वर्ग में सुप्रिया प्रथम विशाखा
 द्वितीय तथा अंशिका तीसरे स्थान पर रही वहीं वाणिज्य वर्ग में गुंजन प्रथम नवसर द्वितीय तथा निधि तीसरे स्थान पर रही तथा कला वर्ग में दीक्षा प्रथम साक्षी द्वितीय तथा तीसरे स्थान पर खुशबू रही  । विद्यार्थियों की  उपलब्धियों पर हर्ष व्यक्त किया गया तथा उन्हें आगामी कक्षाओं के लिए प्रेरित किया गया।
अंत में विद्यालय प्राचार्य नरेश कुमार कौशिक ने सभी स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन एवं भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने सभी से नए सत्र में पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
फोटो कैप्शन 02: प्रवेश उत्सव मनाते हुए।




बीआर स्कूल, सेह














लंग में
नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर भव्य हवन-यज्ञ का आयोजन
***********************************************
****************************************
************************************************
कनीना की आवाज।
बीआर स्कूल, सेहलंग में नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शुभारंभ के अवसर पर विद्यालय परिसर में विधिवत एवं भव्य हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई, जिसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चारण से पूरा वातावरण भक्तिमय एवं सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया।
हवन-यज्ञ का संचालन विद्वान पंडित सतनारायण जी द्वारा किया गया। उन्होंने वैदिक विधि-विधान के अनुसार हवन संपन्न करवाते हुए छात्रों एवं स्टाफ को इसके आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक महत्व से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि हवन-यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जो विद्यार्थियों के मानसिक एवं बौद्धिक विकास में सहायक होता है।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह एवं श्रद्धा के साथ हवन में भाग लिया और आहुति देकर नए शैक्षणिक सत्र की सफलता एवं अपने उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समस्त अध्यापकगण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ भी इस धार्मिक आयोजन में पूर्ण रूप से सम्मिलित रहे।
विद्यालय के चेयरमैन हरिश भारद्वाज ने अपने संदेश में विद्यार्थियों को अनुशासन, कड़ी मेहनत एवं सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार ही विद्यार्थियों को जीवन में सफल बनाते हैं।
विद्यालय की प्राचार्या ज्योति भारद्वाज ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नए सत्र की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा एवं संकल्प के साथ करने से पूरे वर्ष अच्छे परिणाम प्राप्त होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन एवं अनुशासन का पालन करने की सलाह दी।
इस अवसर पर कृष्ण भारद्वाज, सुशीला शर्मा,असिस्टेंट प्रोफेसर पंकज भारद्वाज, कॉलेज प्राचार्य राकेश कौशिक सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 01: हवन यज्ञ में आहुति डालते बीआर स्कूल के चेयरमैन हरीश भारद्वाज

No comments: