Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Tuesday, April 14, 2026



 




भीमराव आंबेडकर को किया गया याद
- गुढ़ा में निकली शोभायात्रा
************************************
***************************************
***********************************
कनीना की आवाज।
 कनीना उप-मंडल के गांव गुढ़ा में डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। ग्राम पंचायत गुढ़ा, कमेटी के सदस्यों एवं समस्त ग्राम वासियों की सहयोग से बाबा साहब की प्रतिमा माल्यार्पण किया तथा शोभायात्रा निकाली गई। गांव के सरपंच एडवोकेट वीरेंद्र दीक्षित ने छत पर चढ़कर पुष्प वर्षा कर झांकी का स्वागत किया। गांव के सभी गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। प्रशासन की तरफ से सदर कनीना की पूरी टीम,  खुशीराम, सुमेर सिंह, जोगेंद्र  महेश, सुगन सिंह, श्रीचंद एवं सुरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 12: संबंधित है




कनीना क्षेत्र में जगह जगह डा.
आंबेडकर को याद किया
-समाजसेवियों को पुरस्कृत भी किया गया
************************************
***************************************
***********************************
कनीना की आवाज।
कनीना क्षेत्र में जगह जगह डा. आबेडकर को याद किया। उन्हें पुष्प अर्पित किए।
कनीना उपमंडल के गांव पड़तल में भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक शिक्षित एवं गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और बाबा साहेब को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
  कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन और उनके महान योगदान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने भारतीय संविधान के माध्यम से देश को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार दिया। संविधान में मौलिक अधिकारों की व्यवस्था, छुआछूत का उन्मूलन, सभी नागरिकों को समान अवसर, शिक्षा का अधिकार और कानून के समक्ष समानता जैसे महत्वपूर्ण प्रावधान उनके दूरदर्शी विचारों का परिणाम हैं।
उधर  भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर अतरलाल एडवोकेट ने सामाजिक न्याय और समानता के लिए सामाजिक न्याय यात्रा और जन अभियान की शुरुआत की। गांव भोजावास में डा. अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्होंने इस अभियान और सामाजिक न्याय यात्रा का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद एडवोकेट ने की।
उन्होंने कहा कि डा. अम्बेडकर की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। उनकी शिक्षाओं संघर्ष करो-संगठित बनो-शिक्षित बनों को अपनाकर ही हम अपने अधिकार ले सकते हैं।
 उधर कनीना उपमंडल के गांव धनौंदा में डा. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के अवसर पर उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा महेन्द्रगढ़ जिला महासचिव चौधरी रामनिवास खेड़ी सहित विभिन्न लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस मौके पर सूरत सिंह ने बाबा साहब के महान विचारों, सामाजिक समरसता, समानता और न्याय के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जो हमें समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
इस गरिमामय अवसर पर कनीना पंचायत समिति चेयरमैन जयप्रकाश यादव, , जिला पार्षद अजित सिंह, कनीना मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन रतन सिंह, हैंड मास्टर सूरत सिंह, थानेदार सतपाल, प्रधान वेदपाल दहिया, ईश्वर सिंह, रिटायर इंस्पेक्टर पूर्ण सिंह, पूर्व पंच हवा सिंह दुबट, रमेश कुमार, भोला खेड़ी, पूर्व पंच धर्मबीर जी सहित अनेक प्रबुद्धजन, समाजसेवी एवं गणमान्य जन मौजूद रहे। प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया।
फोटो कैप्शन 06: धनोंदा में आंबेडकर जयंती पर अव्वल विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते हुए
          10: पड़तल में 11: भोजावास में डा. आबेडकर को याद करते हुए



डा. आंबेडकर को याद किया
-प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत
************************************
***************************************
***********************************
कनीना की आवाज।
कनीना उपमंडल के गांव धनौंदा में डा. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के अवसर पर उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा महेन्द्रगढ़ जिला महासचिव चौधरी रामनिवास खेड़ी सहित विभिन्न लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस मौके पर सूरत सिंह ने बाबा साहब के महान विचारों, सामाजिक समरसता, समानता और न्याय के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जो हमें समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
इस गरिमामय अवसर पर कनीना पंचायत समिति चेयरमैन जयप्रकाश यादव, , जिला पार्षद अजित सिंह, कनीना मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन रतन सिंह, हैंड मास्टर सूरत सिंह, थानेदार सतपाल, प्रधान वेदपाल दहिया, ईश्वर सिंह, रिटायर इंस्पेक्टर पूर्ण सिंह, पूर्व पंच हवा सिंह दुबट, रमेश कुमार, भोला खेड़ी, पूर्व पंच धर्मबीर जी सहित अनेक प्रबुद्धजन, समाजसेवी एवं गणमान्य जन मौजूद रहे। प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया।
फोटो कैप्शन 05: डा. आंबेडकर जयंती मनाते हुए।




नई सिरीज -02 पढ़े 15 अप्रैल को
-गायन ही नहीं शिक्षा के क्षेत्र में नाम कमाया है सुनील कुमार ने

 




बीआर आदर्श विद्यालय सेहलंग में शिक्षकों की प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
-सेहलंग तथा बिरही कलां के समस्त शिक्षकों ने लिया भाग
************************************
***************************************
***********************************
कनीना की आवाज।
बीआर आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेहलंग में आज शिक्षकों के लिए एक भव्य एवं ज्ञानवर्धक सीबीएसई आंतरिक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय की दोनों ब्रांच सेहलंग तथा बिरही कलां के समस्त शिक्षकों ने भाग लिया। यह कार्यशाला शिक्षकों के कौशल विकास एवं शिक्षण गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।
कार्यशाला का मुख्य विषय कक्षा प्रबंधन तथा गतिविधि आधारित शिक्षण रहा। इस दौरान शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने के उपायों तथा कक्षा में अनुशासन बनाए रखने के प्रभावी तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। रिसोर्स पर्सन  सुकन्या पी. शर्मा ने अपने अनुभवों के माध्यम से शिक्षकों को यह समझाया कि किस प्रकार गतिविधि आधारित शिक्षण को अपनाकर विद्यार्थियों को अधिक रुचिकर एवं प्रभावी ढंग से पढ़ाया जा सकता है। उन्होंने उदाहरणों के माध्यम से यह भी बताया कि कक्षा में प्रत्येक विद्यार्थी को सक्रिय बनाए रखने के लिए नवीन शिक्षण विधियों का प्रयोग आवश्यक है।
कार्यशाला के दौरान विभिन्न व्यावहारिक गतिविधियों का आयोजन भी किया गया, जिसमें शिक्षकों ने स्वयं भाग लेकर नए-नए शिक्षण तरीकों को सीखा और उन्हें अपनी कक्षाओं में लागू करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर शिक्षकों के बीच विचार-विमर्श का भी आयोजन किया गया, जिससे उन्हें अपने अनुभव साझा करने तथा नई जानकारियां प्राप्त करने का अवसर मिला।
मुख्य अतिथि हरिश भारद्वाज ने कहा कि एक सक्षम शिक्षक ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखता है। उन्होंने कहा कि समय के साथ शिक्षा पद्धति में निरंतर बदलाव आ रहा है, इसलिए शिक्षकों को भी स्वयं को निरंतर अद्यतन करना आवश्यक है। उन्होंने विद्यालय द्वारा इस प्रकार की प्रशिक्षण कार्यशालाओं के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इससे शिक्षा की गुणवत्ता में निश्चित रूप से सुधार होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्या ज्योति भारद्वाज ने भी विचार रखे और कहा कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान को अपनी कक्षाओं में प्रभावी रूप से लागू करें, ताकि प्रत्येक विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।
 इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन हरिश भारद्वाज मुख्य अतिथि, रिसोर्स पर्सन एवं ट्रेनर सुकन्या पी शर्मा विशिष्ट अतिथि, प्रधानाचार्या ज्योति भारद्वाज अध्यक्ष तथा विद्यालय के वाईस चेयरमैन कृष्ण भारद्वाज विशेष रूप से मौजूद रहे  ।
फोटो कैप्शन
09:  रिसोर्स पर्सन एवं ट्रेनर सुकन्या पी. शर्मा प्रशिक्षण सत्र के दौरान शिक्षकों को संबोधित करते हुए।
08: कार्यशाला में भाग लेते शिक्षकगण।




हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति त्रिवार्षिक
चुनाव, वार्षिक सम्मेलन व राज्य कार्यकारिणी के चुनाव सम्पन्न
--प्रमोद गौरी को प्रदेश अध्यक्ष चुना
************************************
***************************************
***********************************
कनीना की आवाज।
हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति त्रिवार्षिक वार्षिक सम्मेलन व राज्य कार्यकारिणी के चुनाव सम्पन्न हुए जिसमें जिला महेंद्रगढ़ का प्रतिनिधिमंडल धर्मपाल शर्मा जिला संयोजक हरियाणा विज्ञान मंच के नेतृत्व में  संतोष शर्मा एवं नरेश कुमार सैनी ने भाग लिया ।
धर्मपाल शर्मा ने बताया कि करनाल में स्थानीय महाराणा प्रताप भवन सेक्टर-8 में हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति के 11वें राज्य सम्मेलन के तीसरे दिन संगठन के संविधान के ड्राफ्ट को प्रस्तुत किया गया। विभिन्न राज्यों से आए हुए प्रतिनिधियों ने संविधान के ड्राफ्ट पर चर्चा की। चर्चा के उपरांत प्रस्तावित संशोधन के बाद संविधान का सर्वसम्मति से अनुमोदन कर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान 3 महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। सामाजिक न्याय का प्रस्ताव अमृतलाल ने, शिक्षा का प्रस्ताव मा. बजीर सिंह तथा युद्ध विरोधी प्रस्ताव संदीप महिया ने प्रस्तुत किया।
सर्वसम्मति से सदन में इसका समर्थन किया गया। सभी प्रतिभागियों के फीडबैक प्रपत्र का समेकन मंच से प्रस्तुत किया गया, जिसमें युवाओं, महिलाओं की भागीदारी अच्छी रही।
इस अवसर पर भारत ज्ञान विज्ञान समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. काशीनाथ चटर्जी ने संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर देखा जाए तो विकसित देशों के अमीर लोग अपने देश के सत्ता पक्ष पर दबाव बनाकर जन कल्याण की दिशा को अवरुद्ध करते दिखाई दे रहे हैं ताकि वे स्वयं जनकल्याणकारी मुद्दों जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों से भी बड़े मुनाफे ले पाएं। इसके चलते उन देशों में बेरोजगारी के साथ-साथ अनेक सामाजिक विकृतियां उभरने लग रही हैं। हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश भुरेटा ने ज्ञान विज्ञान समिति के अनुभवों को साझा किया।
इस अवसर पर तीन वर्ष के लिए नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया, जिसमें
अध्यक्ष -प्रमोद गौरी ,उपाध्यक्ष- सोहनदास व नंदकिशोर,महासचिव-सुरेशकुमार,सहसचिव :वेदपाल,कोषाध्यक्ष  मनीषा,सचिव मंडल के सदस्यों में रामफल मलिक ,सुरेश गिरधर,शीतल चुने गए। नरेश प्रेरणा, प्रमोद कुमार ,संदीप महिया, ललित सोलंकी, अमृतलाल, प्रवीण कुमार, विनोद मंगलोरा, सतीश शेखपुरा कृष्ण मलिक, कृष्ण वत्स ,बबीता, शीशपाल
राम मेहर ,अनीता भगोटिया, वजीर सिंह ,लाभ सिंह हुड्डा, डॉक्टर बलजीत भ्याण को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।
सम्मेलन को सफल बनाने में जिला करनाल कार्यकारिणी सदस्यों विनोद कुमार, सतीश कुमार, जरासो देवी,जयप्रकाश शास्त्री, डा. पवन कुमार,सतीश कुमार ,सूरज कुमारी ,मीना, मेहर,गुंजन कहरबा, शबनम, कृष्णचन्द्र शर्मा, ओमप्रकाश सिंहमार उधम सिंह राठी, जय भगवान शर्मा,नीरज अरोडा  तथा सेवाराम बड़सर आदि का सराहनीय योगदान रहा ।
फोटो कैप्शन 07: सम्मेलन में भाग लेते हुए





कनीना नगर पालिका के उप चुनाव की तिथि घोषित होते ही वोट मांगने की प्रक्रिया शुरू
-वार्ड 14 से होना है उपचुनाव, 670 है वोटर
************************************
***************************************
***********************************
कनीना की आवाज।
 नगर पालिका कनीना के यूं तो प्रधान एवं उप प्रधान पहले ही बन चुके हैं। नगर पालिका अपना कार्य विधिवत रूप से कर रही थी कि अचानक वार्ड 14 के पार्षद राजेंद्र लोढ़ा की चार दिसंबर 2025 को मौत के बाद एक बार फिर से कनीना के वार्ड 14 की तरफ लोगों की नजरें टिक गई है। यहां 10 मई को उपचुनाव होने वाले हैं क्योंकि वार्ड 14 का पार्षद नगर पालिका प्रधान का ससुर था। अब लोगों की नजरें वार्ड 14 पर टिक गई है और कई नए और पुराने चुनाव लडऩे वाले इस चुनाव मैदान में उतर सकते हैं।  वार्ड 14 से पहले चुनाव लड़ चुके ऐसे पूर्व पार्षदों के मैदान में उतरने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। वार्ड 14 एक नया वार्ड पहली बार चुनाव इस बार के चुनावों में बनाया गया था। बीते चुनावों से पहले कनीना नगर पालिका के 13 वार्ड होते थे। पहली बार चुनाव में वार्ड 14 बनाया गया था  जिसमें अधिकांश लोग रेवाड़ी, करीरा,गाहड़ा आदि सड़क मार्ग पर बसे हुई वोटर हैं। उसके लिए चुनाव लडऩे वालों की जमकर तैयारी भी शुरू हो गई है। चुनाव तिथि की घोषणा की रात से वार्ड में वोट मांगने वाले सक्रिय हो गये हैं।
  मिली जानकारी अनुसार 9 जनवरी को प्रदेश सरकार ने चुनाव आयोग से कुछ परिषदों के चुनाव एवं उप चुनाव कराने की अनुमति मांगी थी जिस पर चुनाव आयोग ने अनुमति भी दे दी है। और अब उप-चुनाव तिथि घोषित कर दी गई है।
कितने हैं वोटर -
कनीना वार्ड 14 में वोटर लिस्ट की 27 मार्च 2026 की प्रकाशन तिथि अनुसार 670 वोटर है जिसमें से 340 पुरुष वोटर तथा 330 महिला वोटर हैं। मतदान केंद्र पितामह कान्ह सिंह धर्मशाला रेवाड़ी रोड दायां कक्षा बनाया हुआ है। इस वार्ड में जहां कस्बा कनीना के बाहर से गुजरने वाला कनीना- रेवाड़ी सड़क मार्ग पर वार्ड 14 बना हुआ है। जिसमें गाहड़ा रोड करीरा, कोसली रोड, रेवाड़ी रोड के के वोटर शामिल हैं।
इस प्रकार चलेंगे उपचुनाव-
चुनाव आयोग से मिली जानकारी अनुसार 21 अप्रैल से 25 अप्रैल तक सुबह 11 बजे से शाम 3 तक नामांकन चलेंगे और 27 अप्रैल 2026 को नामांकनों की जांच की जाएगी। 28 अप्रैल को सुबह 11 बजे से शाम 3 के बीच नाम वापस लिए जा सकेंगे और 28 अप्रैल को ही चुनाव चिन्ह प्रदान कर दिए जाएंगे। मतदान 10 मई 2026 को  रविवार के दिन होगा। मतदान का समय सुबह 8 से शाम 6 तक चलेगा जबकि वोटो की गिनती 13 मई 2026 को सुबह 8 बजे से शुरू होगी और उसी दिन परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
हुक्को पर चल पड़ी है चुनावी चर्चाएं-
 वार्ड नंबर 14 से उपचुनाव लडऩे वाले अभी से ही तैयार हो गए हैं। जहां उपचुनाव की घोषणा होते ही उसी रात को भागदौड़ मच गई थी। वार्ड 14 के मतदाताओं का मन टटोलने लगे हैं। ऐसे में हुक्को की गुडग़ुड़ाहट पर भी वोटो की चर्चा और चुनाव लडऩे वाले आगे आने लगे हैं। यह वार्ड इसलिए भी उल्लेखनीय है क्योंकि इसमें कनीना कस्बे के अंदर नहीं अपितु कनीना कस्बे के बाहर सड़क पर बसे ढाणियों के वोटर शामिल हैं। वैसे भी इस बार यह पता लग पाएगा की पूर्व प्रधान लोढ़ा की मृत्यु के बाद हार जीत पर क्या प्रभाव पड़ेगा। अभी तक कनीना कस्बा में दो ही प्रमुख गुट माने गए हैं जिनमें मास्टर गुट तथा लोढ़ा गुट प्रमुख हैं। इस उप चुनाव में दोनों के प्रत्याशी खड़े होंगे वहीं अनेक प्रत्याशी भी मैदान में खड़े होने के लिए तैयार हो गए हैं। इस बार इस वार्ड से जीत पाना आसान नहीं होगा क्योंकि यह वार्ड-एक और अन्य वार्डों से बना है जिसमें ढाणियों एवं ट्यूबवेलों पर बसे हुए वोटरों को ही शामिल किया गया है।
किसान रहेंगे व्यस्त-
कनीना उप चुनाव दौरान किसान अति व्यस्त रहेंगे। अभी मौसम बदलते ही लावणी एवं फसल पैदावार लेने का काम शुरू हो गया है। अप्रैल माह के अंत तक फसल पैदावार लेने के बाद खरीफ फसल की तैयारियों में किसान लग जाएंगे। ऐसे में वोट मांगने वालों को खेतों में या रात के समय ही वोटरों के पास जाना होगा।
फोटो कैप्शन: नगरपालिका कनीना
साथ में 04: हुक्कों पर चर्चा करते वोटर


डा. भीमराव को जगह जगह किया याद
-गांवों में भी किया याद
************************************
***************************************
***********************************
कनीना की आवाज।
कनीना एवं आस पास गांवों में डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए
डा. भीमराव आंबेडकर जन जागरण समिति कनीना के तत्वाधान में कनीना आंबेडकर चौक पर बाबा साहब की 135वीं जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। उपस्थित लोगों ने फूल मालाएं अर्पित की और संविधान निर्माता को याद किया।
उधर रामबास में डा. आंबेउकर जयंती मनाई गई। जिसमें वेदप्रकाश नम्बरदार रामबास मुख्य अथिति बतौर पहुंचे। ग्रामीणों  ने बाबा साहेब को माला पुष्प अर्पित किये जिसमें पूर्व प्रधान रमेश  कुमार,  भाना राम, दयाराम, हरद्वारीलाल ,अजय निम्भल  कपिल निंभल, सरपंच माया देवी, शर्मीला, बिमला निर्मला, कुलदीप आदि मौजूद रहे।
फोटो कैप्शनल 01: कनीना में डा. आंबेडकर को याद करते हुए
         02: रामबास में संविधान निर्माता को याद करते हुए।






श्रीकृष्ण गोशाला में सूबेदार मेजर मनोज कुमार ने मनाई वैवाहिक वर्षगांठ
-11 हजार रुपए का दान भी दिया
************************************
***************************************
***********************************
कनीना की आवाज।
भारतीय संस्कृति में गौसेवा को अत्यंत पुण्यदायी और श्रेष्ठ कार्य माना गया है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आज श्रीकृष्ण गोशाला कनीना में गांव दखोरा रेवाड़ी निवासी सूबेदार मेजर मनोज कुमार एवं उनकी धर्मपत्नी बीना देवी ने अपनी 30वीं वैवाहिक वर्षगांठ बड़े ही श्रद्धा और सादगीपूर्ण तरीके से मनाई। इस पावन अवसर पर उनके सुपुत्र एडवोकेट हर्ष यादव भी उपस्थित रहे। पूरे परिवार ने गौशाला पहुंचकर गोमाताओं की सेवा की तथा उन्हें गुड़ और खल खिलाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही परिवार द्वारा गोशाला के लिए 11,000 रुपये की सहयोग राशि भेंट की। इस अवसर पर गौशाला प्रबंधन समिति के सदस्यों ने कहा कि आज के भौतिकवादी युग में इस प्रकार के प्रेरणादायक कार्य समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश देते हैं। उन्होंने बताया कि गोसेवा केवल धार्मिक आस्था का विषय ही नहीं, बल्कि सामाजिक और पर्यावरणीय दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। गौमाता भारतीय संस्कृति की आधारशिला रही है, जिनसे हमें दूध, घी, गोबर और गोमूत्र जैसे अनेक उपयोगी संसाधन प्राप्त होते हैं।
गोशाला प्रबन्धन ने सूबेदार मेजर मनोज कुमार एवं उनके परिवार का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा किया गया सहयोग गौशाला के संचालन और गोमाताओं की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
अंत में गोशाला कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने परिवार का धन्यवाद करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि गौमाता की कृपा सदैव सूबेदार मेजर मनोज कुमार के परिवार पर बनी रहे और उनका जीवन सुख, समृद्धि एवं स्वास्थ्य से परिपूर्ण रहे।
फोटो कैप्शन 03: गोशाला में वैवाहिक वर्षगांठ मनाते हुए।



राज्यसभा सांसद कर्मवीर बौद्ध का नारनौल में आज किया जाएगा भव्य स्वागत- सत्यवीर
















यादव झुकिया
************************************
***************************************
***********************************
कनीना की आवाज। हरियाणा से नवनियुक्त राज्यसभा सांसद कर्मवीर बौद्ध का 15 अप्रैल को नारनौल आगमन होगा। इस अवसर पर उनके स्वागत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
महेंद्रगढ़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्यवीर यादव झुकिया ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि सांसद कर्मवीर बौद्ध 15 अप्रैल प्रात: 10 बजे पीडब्ल्यूडी विश्रामगृह, नारनौल पहुंचेंगे। यहां हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उनका भव्य स्वागत करेंगे।
इसके बाद सांसद बौद्ध नारनौल विधानसभा क्षेत्र के गांव पटीकरा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में भाग लेंगे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार अभिनंदन किया जाएगा।
सत्यवीर झुकिया ने अपने बयान में कहा कि राज्यसभा चुनाव के दौरान भाजपा द्वारा धनबल के इस्तेमाल के बावजूद कांग्रेस की रणनीति के चलते कर्मवीर बौद्ध विजयी रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने एक दलित नेता को राज्यसभा पहुंचने से रोकने के लिए मर्यादाओं को नजरअंदाज किया।
उन्होंने यह भी कहा कि महेंद्रगढ़ और नारनौल क्षेत्र की जनता में सांसद कर्मवीर बौद्ध के स्वागत को लेकर भारी उत्साह है और बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे।
फोटो कैप्शन: सत्यवीर झूकिया

No comments: