Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Sunday, April 19, 2026


 



रेवाड़ी से सतनाली वाया क










नीना फोरलेन मार्ग बनाया जाए
-बार-बार मांग उठी किंतु दफन हुई
- वाहनों का दबाव बढ़ा
******************************
***********************************
******************************
कनीना की आवाज। कनीना से महेंद्रगढ़ तथा कनीना से रेवाड़ी मार्गों पर जहां वाहनों का दबाव बढ़ रहा है। बाईपास की सख्त जरूरत है वह भी नहीं बन पाया है। यहां तक की चरखी दादरी से अलवर वाया कनीना, काठूवास- नीमराना रेलवे लाइन का भी अभी निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। ऐसे में सबसे प्रमुख मार्ग रेवाड़ी से सतनाली का फोर लेन बनाये जाने की है। यह मार्ग रेवाड़ी से शुरू होकर कनीना, महेंद्रगढ़, सतनाली तक जाता है। अगर यह मार्ग फोर लेन का बन जाए तो लोगों को सुविधा मिलेगी वही वाहनों का दबाव घट जाएगा। एक और जहां हिसार तक पहुंचने में करीब 2 घंटे का समय कम लगेगा वहीं लोगों को भारी सुविधा मिलेगी। कई वर्षों से यह मांग बार-बार उठाई जा रही है किंतु मामला अधर में लटका हुआ है। एक बार तो  स्टेट हाईवे 21 नंबर के बोर्ड भी कनीना बस स्टैंड के आसपास गाड़ दिए गए थे। लोगों को खुशी हुई थी कि अब निर्माण कार्य शुरू होगा। राव इंद्रजीत सिंह केंद्रीय मंत्री ने भी यह मांग उठाई थी और आशा की जा रही थी जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा लेकिन आज तक मामला अधर में लटका हुआ है।
  कनीना के आसपास यदि कोई सड़क मार्ग सबसे सघन वाहनों का है तो वह रेवाड़ी से कनीना महेंद्रगढ़ और सतनाली की ओर जाने वाला मार्ग है। इस मार्ग की अभी तक सुध नहीं ली गई है। परिणाम यह है कि जब हिसार जाना होता है तो बड़ी समस्या झेलनी पड़ती है। अगर यह  सड़क मार्ग फोरलेन का बन जाए तो पहुंचना सुविधाजनक हो जाएगा। वैसे तो इसे एक बार पिलानी से मिलने की भी कोशिश की गई थी। लेकिन परिणाम जस का तस है। क्या कहते हैं इस संबंध में लोग-
** यदि रेवाड़ी से सतनाली फोरलेन मार्ग बना दिया जाए तो वाहनों का दबाव घट जाएगा। वाहन आसानी से गुजर सकेंगे और दुर्घटनाओं की आशंका घटेगी, लोगों को सुविधा मिलेगी और हिसार तक कम से कम 2 घंटे का सफर कम हो जाएगा क्योंकि अधिकांश कार्यों के लिए हिसार जाना पड़ता है। यदि यह मार्ग फोर लेन का नहीं बनता तो कई शहर और कस्बों के लोगों को परेशानी यूं ही उठानी पड़ती रहेगी। यदि यह मार्ग फोरलेन का बन जाए और चरखी दादरी से अलवर रेलवे लाइन वाया कनीना निर्माण शुरू हो जाए तो निश्चित रूप से विकास कार्यों की झड़ी लगेगी और लोगों का स्तर ऊंचा उठ जाएगा।
-- भगत सिंह प्रधान एवं समाजसेवी
 रेवाड़ी से कनीना सतनाली तक का यह पुराना मार्ग है। इस मार्ग पर वाहनों की संख्या अन्य मार्गों की अपेक्षा सबसे अधिक है। यूं तो कनीना कस्बा चारों ओर से चरखी दादरी, कोसली, नारनौल, अटेली, महेंद्रगढ़ ,रेवाड़ी आदि से जुड़ा हुआ है लेकिन सबसे व्यस्त मार्ग भी रेवाड़ी से महेंद्रगढ़ सतनाली तक का है। इस समय इस बार की फोरलेन बनाने की सख्त जरूरत है ताकि आवागमन में सुविधा हो, उद्योग धंधों का विकास हो तथा गंतव्य मार्ग जैसे हिसार तक पहुंचने का समय भी कम लगेगा।
- दिनेश कुमार प्रधान मोलडऩाथ आश्रम
फोटो कैप्शन: दिनेश कुमार और भगत सिंह प्रधान तथा
फोटो कैप्शन 3/4: रेवाड़ी से महेंद्रगढ़ वाया  कनीना सड़क मार्ग





गुढ़ा के युवक की हत्या मामले में सभी आरोपियों को किया जाए गिरफ्तार-अतरलाल
-पीडि़त परिवार को बंधाया ढ़ाढस
******************************
***********************************
******************************
कनीना की आवाज।
बसपा नेता अतरलाल एडवोकेट ने जिला पुलिस प्रशासन से गुढ़ा गांव के दिनेश शर्मा की पीट-पीट कर हत्या करने वाले सभी दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर पीडि़त परिवार को न्याय देने की मांग की है।   
            अतरलाल ने गुढ़ा गांव में पीडि़त परिजनों को ढांढस बंधाने व सांत्वना देने के बाद कहा कि दोषियों के प्रति पुलिस की लचर कार्रवाई को लेकर पीडि़त परिवार तथा ग्रामीणों में रोष है। परिजन सदमे में हैं। पीडि़त परिवार नांगल सिरोही गांव से संबंध रखता है तथा वर्तमान में गुढ़ा का निवासी है। शोकस्थल पर बैठे गुढ़ा, नांगल सिरोही तथा आसपास के गांवों के लोगों ने बताया की हादसे को हुए तीन-चार दिन हो गए हैं, परंतु अभी तक हत्यारों द्वारा प्रयुक्त गाडिय़ां, ड्राइवर व अन्य दोषी पकड़े नहीं गए हैं। स्कूटी चलाने वाला भी गिरफ्तार नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि पुलिस की सुस्त तथा लापरवाह कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से तत्काल सभी दोषियों को गिरफ्तार कर पीडि़त परिवार को न्याय देने की मांग की है। इस अवसर पर पीडि़त परिवार ने मुख्यमंत्री तथा जिला पुलिस अधीक्षक के नाम एक ज्ञापन भी अतरलाल को सौंपा, जिसे उन्होंने तत्काल सरकार को भेजने का भरोसा दिलाया।
फोटो कैप्शन 02: गांव गुढ़ा में शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देते हुए अतरलाल।



कुतरूं के कारनामे-24 पढ़े मंगलवार को
-शकी स्वभाव ने गिराई स्टाफ में कद्र
-जैसा किया वैसा फल पाया




कनीना मंडी में खरीद रही बंद
-उठान का कार्य चला




कनीना के राजकीय माडल संस्कृत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
- 10वीं बोर्ड परीक्षा में छात्रों ने दिखाया दम
******************************
***********************************
******************************
कनीना की आवाज।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड  द्वारा घोषित कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा 2026 में राजकीय माडल संस्कृत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कनीना के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन  किया है।
विद्यालय की मेधावी छात्रा राशि ने  हिंदी विषय में 90 अंक प्राप्त तथा कंप्यूटर एप्लीकेशन में 98 अंक प्राप्त किए हैं। इसके अतिरिक्त विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने भी विभिन्न विषयों में 90 या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
प्राचार्य सुनील खुडानिया ने बताया कि आस्था ने हिंदी विषय में 92 अंक प्राप्त किए, गोल्डी ने हिंदी विषय में 90 अंक प्राप्त किए हैं।
उन्होंने कहा कि हमारे विद्यालय के विद्यार्थियों ने परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के साथ अध्ययन करते हुए यह उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किया है। टापर विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित  किया गया। इस मौके पर डा. मुंशीराम, रवि कुमार, बलदीप यादव, नरेश कुमार, नवीन कुमार, नितिन मुदगिल, डा. ममता यादव,  प्रीती, हिम्मत सिंह, उमेद सिंह, दरिया सिंह, अमृत सिंह एवं समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 05: अव्वल विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत करते हुए प्राचार्य




21 अप्रैल को धरना नारनौल में
 - रिटायर्ड कर्मचारी संघ देगा धरना
******************************
***********************************
******************************
कनीना की आवाज।
रिटायर्ड कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव धर्मपाल शर्मा, महेंद्रगढ़ जिला प्रधान घनश्याम शर्मा ,जिला सचिव रोशन लाल निंबल में संयुक्त अभियान में बताया कि अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशन फैडरेशन के आह्वान पर तथा रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष वजीर सिंह  व महासचिव रतन जिंदल  के निर्देशन पर राष्ट्रव्यापी मांग दिवस पर जिला मुख्यालय नारनौल मुख्यालय पर 21 अप्रैल 2026 को सुबह 10 से एक बजे तक धरना देकर प्रदर्शन करते हुए प्रधान मंत्री भारत सरकार नई दिल्ली के नाम उपायुक्त महेन्द्रगढ़ माध्यम से मांगों का एक बजे ज्ञापन सौंपा जायेगा।  
इसके लिए सभी साथियों ने बड़े ही उत्साह लग्न से बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिए आश्वस्त किया गया अर्थात ज्यादा से ज्यादा संख्या में एकत्रित हो कर इस महायज्ञ में आहुतिदेने की कृपा करेंगे।   धर्मपाल शर्मा ने बताया कि आज देश प्रदेश की सरकार सभी के साथ बड़ा अन्याय कर रही है। कर्मचारियों रिटायर्ड कर्मचारियों के साथ हर दिन नये नये नियम थोपे जा रहे हैं । पेंशन वित्त विधेयक 2025 संसद में पारित किया गया  है को तुरन्त वापिस लिया जावें। सभी पेंशनभोगियों को सभी अस्पतालों सभी बीमारियों के लिए मुफ्त इलाज की सुविधा दी जावे, 65वर्ष की आयु, 70 वर्ष की आयु, 75 वर्ष की आयु, 80वर्ष की आयु होने पर 5  प्रतिशत,10 प्रतिशत, 15 एवं 20 प्रतिशत की मूल पेंशन में बढ़ोतरी की जाएं। रेलवे हवाई जहाज वोल्वो बसों एसी में 50 प्रतिशत की छूट दी जाए। मजदूर हो किसान हो कर्मचारी हों छोटा व्यापारी हो सभी को लोकतन्त्र में संवैधानिक हक मिलने चाहिए ।शिक्षा सबको सस्ती व अच्छी मिले। जब कि आज शिक्षा आम नागरिक व गरीब की पहुंच से बाहर है। पहले सरकारी संस्थाएं थी अच्छे सुशिक्षित अध्यापक होते थे और मेहनत लग्न से पढ़ाते थे जो कि आज वे उच्चपद पर कार्यरत हैं। हमारे पूर्वजों ने यही मार्ग दिखाया था आज उसका अनुसरण ना करके निजिकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है नई शिक्षा नीति लागू की गई है ।यह सरकार की गलत नीति है हम इसका विरोध करते हैं। आज अस्पतालों में कोई भी डाक्टर विशेषज्ञ नहीं जिसके फलस्वरूप मरीजों को सही इलाज नहीं मिलता है इस कारण से आज मरीज बिना सही अभाव इलाज के में अस्पतालों में दम तोड़ रहे हैं। सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है सरकार को चाहिए कि वह सरकारी अस्पतालों मं अच्छे योग्य बीमारियों के विशेषज्ञ डाक्टर भर्ती करें । आज आम व्यक्ति शिक्षा स्वास्थ्य की मूलभूत आवश्यकताओं से वंचित हैं सरकार इस पर ध्यान दें। सुरक्षा वृद्धावस्था की न्यूनतम आय सीमा सात लाख रुपये की जाए।  देश विकास की ओर अग्रसर है। इन्हीं बदौलत है इनकी मेहनत लग्न के कारण ही है। सरकार को मांगों पर सुगमता से शांति से विचार कर मान लेनी चाहिए हठधर्मिता को छोड़े नये नये कानून हम पर थोपने से बाज आए आठवें वेतन आयोग का हमे पूर्व की भांति सभी सुविधा प्रदान की जाए अर्थात रिटायर्ड कर्मचारियों के साथ भेदभाव व धोखा ना किया जाए और न काम्यूटेशन की वसूली 11 वर्ष तक की जाए।  सेवानिवृत्त कर्मचारी के निधन के बाद पारिवारिक पेंशन बनाते समय वृद्धावस्था पेंशन की रिकवरी विधवा से न की जाए।
 एलटीसी की सुविधा पुराने तर्ज पर देते हुए हर वर्ष 25 प्रतिशत प्रतिशत बजट का भुगतान किया जाए सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जावे । ठेकेदारी प्रथा को बंद किया जाए नियमित भर्ती की जाए।
 बेरोजगारी को समाप्त किया जाए महंगाई पर रोक/नियन्त्रण किया जावे ।श्रमिक कानूनों को वापिस लिया जाए। एचकेआरएन से भर्ती किये युवाओं को पक्का किया जाए तथा बैकलाग के खाली पदों की पूर्ति विशेष भर्ती अभियान चला कर पूरा किया जाए। 18 माह के डीए का भुगतान ब्याज सहित किया जाए।




गांव का 763वां स्थापना दिवस संकल्प दिवस के रूप में मनाया
-बाबा भैया को किया याद

******************************
***********************************
******************************
कनीना की आवाज।
कनीना उपमंडल के गांव धनौंदा में ग्रामीणों ने अपने गांव का 763वां स्थापना दिवस संकल्प दिवस के रूप में मनाया। मुख्य अतिथि प्रमुख समाज सेवी अतरलाल एडवोकेट ने ग्रामीणों के साथ बाबा भैयां के चित्र पर माल्यार्पण कर समारोह का शुभारंभ किया। अध्यक्षता सूबेदार मेजर मदन सिंह ने की।   अतरलाल ने बताया कि धनौंदा गांव का निकास खुडाना गांव से है। खुडाना गांव के जागीरदार ठाकुर नीमराव सिंह उर्फ नाभा सिंह ने विक्रम संवत 1321 में वैशाख सुदी दोज को अपने पिताजी ठाकुर धनजी सिंह के नाम पर गांव धनौंदा की स्थापना की थी।
  इस अवसर पर ग्रामीणों ने गांव की भलाई के लिए चार सूत्री संकल्प पत्र पारित किया। सभी ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से कर प्रस्ताव पारित करते हुए गांव की प्रतिभाओं को हर वर्ष सम्मानित करने, गांव के युवाओं और बच्चों में शिक्षा तथा स्वास्थ्य के प्रति जागृति पैदा करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का संचालन करने, गांव की स्थापना के समय लगाए गए प्राचीन जांटी के वृक्ष के संरक्षण के लिए उचित कदम उठाने तथा विभिन्न क्षेत्रों में गांव का नाम रोशन करने वाली गांव की हस्तियों के नाम का गौरव पट्ट लगवाने के संकल्प लिया।इन कार्यों के लिए ग्रामीणों ने कैप्टन ओमपाल सिंह की अध्यक्षता में सात सदस्यीय कमेटी बनाई गई जिसमें राजवीर सिंह पंच, सूबेदार मेजर मदन सिंह, हवलदार हवा सिंह, पीतांबर प्रधान, अजय पहलवान तथा वेदपाल दहिया को शामिल किया गया। इस अवसर पर दादा मनोहर सिंह, ठाकुर राजेंद्र सिंह नंबरदार, महेंद्र फौजी, सूबेदार मेजर मदन सिंह, मीर सिंह वैद्य, मास्टर प्रहलाद सिंह, हेड मास्टर सूरत सिंह, सीताराम जांगिड़, पृथ्वी सिंह, पीतांबर प्रधान, किशनपाल, डा. मुकेश, हवलदार किशन सिंह, कलेक्टर सिंह, भूपेंद्र सिंह, नरेश कुमार, राजेंद्र सिंह पूर्व पंच, बाबूलाल प्रजापत, सुरेश पंडित, शिवकुमार स्वामी, धर्मेंद्र, वेदपाल दहिया, अजय पहलवान, रामवीर पंच, सुभाष, बृजपाल, प्रताप सिंह, योगेंद्र, हवा सिंह, नरवीर, सूबेदार बाबूलाल शर्मा, सूरजभान, राजवीर, ईश्वर, महिपाल सिंह, महेंद्र सिंह कैप्टन ओमपाल सिंह, राजवीर सिंह, ईश्वर सिंह, रामपाल, नवल सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 01: बाबा भैयां के चित्र पर माल्यार्पण कर गांव धनौंदा के स्थापना दिवस मनाते हुए




चुनावी सरगर्मियां तेज, कई प्रत्याशी आए सामने
-अभी से ही किया दिन रात एक
******************************
***********************************
******************************
कनीना की आवाज।
कनीना नगरपालिका के वार्ड 14 के उप-चुनाव के राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। दस मई को चुनाव होगा। इअनेक प्रत्याशी सामने आए हैं। नामांकन 21 अप्रैल 2026 मंगलवार से शुरू होने जा रहा है।
इच्छुक उम्मीदवार 21 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे।
नामांकन की प्रक्रिया एसडीएम कोर्ट रूम, कनीना में प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगी। नामांकन पत्रों की बारीकी से जांच 27 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे से की जाएगी। इसके बाद, जो उम्मीदवार अपना नाम वापस लेना चाहते हैं, वे 28 अप्रैल को दोपहर 3 बजे तक ऐसा कर सकेंगे। नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होते ही उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे और चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों की अंतिम सूची सार्वजनिक कर दी जाएगी।
एसडीएम ने चुनाव की तारीखों को स्पष्ट करते हुए कहा कि मतदान 10 मई 2026, रविवार को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद 13 मई 2026 को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी, जिसके लिए स्थान का निर्धारण उपायुक्त महेंद्रगढ़ द्वारा किया जाएगा।
मतगणना के तुरंत बाद उसी दिन परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। डा. सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी विशेष परिस्थिति या तकनीकी कारण से पुनर्मतदान की आवश्यकता पड़ती है, तो इसके लिए 12 मई 2026 की तिथि को सुरक्षित रखा गया है।
 संभावित प्रत्याशी डोर टू डोर वोट मांग रहे हैं। शाम से रात तक वोटरों के पास जाकर उनका मन टटोल रहे हैं। ऐसे में उम्मीदवारों ने वोट मांगने और जनसंपर्क तेज कर दिया है। वार्ड 14 में उपचुनाव होना है जिसके चलते स्थानीय लोग और उम्मीदवार मीटिंग, बैठकों और घर-घर जाकर संपर्क कर रहे हैं। हुक्कों पर एवं चौपालों में
चुनावी चर्चाएं और हलचल बढ़ गई है।
अलग-अलग उम्मीदवार अपने-अपने समर्थन के लिए लोगों से संपर्क कर रहे हैं। 760 वोटर किसी का चुनाव बतौर पार्षद करेंगे। संभावित प्रत्याशी लोगों के बीच स्थानीय मुद्दों और विकास कार्यों को लेकर भी बातचीत कर रहे हैं। इन उप चुनावों में कई प्रत्याशी मैदान में उतरने की संभावना है। पुराने चुनाव लडऩे वाले भी मैदान में आने लगे हैं। इस उप चुनाव में कठिन मुकाबला होने के आसार बन गए हैं। क्योंकि सभी पार्षद वोटरों से संपर्क कर उनके वोट अपने अपने प्रत्याशी के पक्ष में करने का प्रयास कर रहे हैं। मास्टर एवं लोढ़ा गुट के अलावा स्वतंत्र रूप से चुनाव लडऩे वाले भी कई प्रत्याशी मैदान में होंगे।
कनीना वार्ड 14 में वोटर लिस्ट की 27 मार्च 2026 की प्रकाशन तिथि अनुसार 670 वोटर है जिसमें से 340 पुरुष वोटर तथा 330 महिला वोटर हैं। मतदान केंद्र पितामह कान्ह सिंह धर्मशाला रेवाड़ी रोड दायां कक्षा बनाया हुआ है। इस वार्ड में जहां कस्बा कनीना के बाहर से गुजरने वाला कनीना- रेवाड़ी सड़क मार्ग पर वार्ड 14 बना हुआ है। जिसमें गाहड़ा रोड करीरा, कोसली रोड, रेवाड़ी रोड के के वोटर शामिल हैं।
 अभी तक बलजीत, पवन कुमार, मां. सुरेंद्र सिंह, संजीत, प्रदीप बलिया आदि कई नाम संभावित प्रत्याशियों के हैं।
फोटो कैप्शन: नगरपालिका कनीना

 

गर्मी बढ़ी, लू चली
--तापमान 40 डिग्री पर पहुंचा

No comments: