बीज बिक्रेताओं ने एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया
-दुकानें रखी दोपहर दो बजे तक बंद
*******************************************
*****************************************************
*******************************************
कनीना की आवाज। अपनी मांगों के समर्थन में बरीज विक्रेताओं ने अपने अपने प्रतिष्ठान दोपहर दो बजे तक बंद रखे।
जिला महेंद्रगढ़ खाद ,बीज, कीटनाशक विके्रेता एसोसिएशन के जिला प्रधान कुलदीप बोहरा ने बताया कि पूरे जिले में के सभी गांवों में खाद बीज की दुकानें बंद रही।
उन्होंने बताया कि कृषि विक्रेता वर्तमान में अत्यंत विकट परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं। हमारी मुख्य मांगें और समस्याओं में
यूरिया और डीएपी जैसे अनुदानित उर्वरकों के साथ गैर-जरूरी उत्पाद जबरन थोपे जा रहे हैं। पिछले 4-5 वर्षों से यह समस्या बढ़ती ही जा रही है, जिसका समाधान अनिवार्य है। यूरिया, डीएपी, एमओपी और एनपीके उर्वरकों पर डीलर मार्जिन में तत्काल बढ़ोतरी की जाए।
सभी उर्वरक विक्रेताओं के सेल्स प्वाइंट तक फ्री आन रेल/रोड आधार पर पहुंचाने की व्यवस्था हो, कीटनाशक अधिनियम और बीज विधेयक के तहत, सीलबंद माल बेचने वाले विक्रेताओं को सैंपल फेल होने पर जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए। इसकी पूरी जिम्मेदारी निर्माता कंपनी की होनी चाहिए। बीज बिक्री के लिए जारी साथी पोर्टल की अनिवार्यता केवल निर्माता कंपनियों तक सीमित होनी चाहिए; विक्रेताओं पर इसे अनिवार्य न किया जाए। खाद,बीज,कीटनाशक दवाई की दुकान पर सैंपलिंग विभाग की एक रूटीन प्रक्रिया है इसमें छापे की जगह निरीक्षण शब्द का प्रयोग होना चाहिए।
फोटो कैप्शन 05: सांकेतिक हड़ताल पर खाद बीज विकेता
कनीना क्षेत्र में शाम के वक्त आया अंधड़, अनेक पेड़ों की टहनियां टूटी
-बाद में चली रिमझिम बूंदाबांदी
-बिजली रही कट
मोटरसाइकिल सवार को गाड़ी ने मारी टक्कर दो घायल
--नारनौल में चला ईलाज
*******************************************
*****************************************************
*******************************************
कनीना की आवाज। मोटरसाइकिल पर जा रहे दो व्यक्तियों की सामने से आ रही तेज रफ्तार से गाड़ी से टक्कर हो गई जिसके चलते दो घायल हो गए जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में करवाया गया।
इस संबंध में दुलीचंद खरकड़ावास ने दी शिकायत में कहा गया है कि वह अपनी मोटरसाइकिल पर निजी काम के लिए धनौंदा लेकर गया था। उनके साथ सतबीर खरकड़ाबास पीछे बैठा था। जब शराब के ठेके के पास पहुंचे तो सामने से आ रही तेज रफ्तार की गाड़ी ने टक्कर जड़ दी जिससे सतवीर सहित दोनों मोटरसाइकिल सवार गिर गए, काफी चोटें आई। सतबीर को सरकारी अस्पताल कनीना ले जाया गया जहां पर अधिक चोटों के कारण उन्हें नारनौल रेफर कर दिया। नारनौल से उन्होंने अपना इलाज करवाया है। उनकी शिकायत पर गाड़ी चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
श्रीश्याम मंदिर पर आयोजित हुआ भंडारा
-हजारों भक्तों ने आकर ग्रहण किया प्रसाद
*******************************************
*****************************************************
*******************************************
कनीना की आवाज। कनीना स्थित श्याम मंदिर पर मंदिर की आठवीं वर्षगांठ पूर्ण होने पर एक भंडार आयोजित किया गया। जिसमें हजारों भक्तों आकर प्रसाद ग्रहण किया।
संदीप राठी ने बताया कि हर वर्षगांठ पर इस प्रकार का आयोजन होता है। आठवीं वर्षगांठ पर यह आयोजन हुआ है जिसमें महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग प्रसाद ग्रहण करने की व्यवस्था की गई थी जिसमें हजारों भक्तों ने आकर प्रसाद ग्रहण किया। दूर दराज से भक्त प्रसाद ग्रहण करने आ रहे थे
इस मौके पर समस्त श्रीश्याम सेवक मंडल कनीना के पदाधिकारी हाजिर रहे जिन्होंने अपने हाथों से भक्तों को प्रसाद ग्रहण करवाया।
फोटो कैप्शन 6 :प्रसाद ग्रहण करते हुए भक्त
बूचावास में जन्मदिन पर हुआ पौधारोपण
*******************************************
*****************************************************
*******************************************
कनीना की आवाज। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बूचावास के प्रांगण में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें संजीत कुमार की पुत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य वीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया।
प्राचार्य वीरेन्द्र सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जन्मदिवस जैसे अवसरों पर पौधारोपण करना आने वाली पीढिय़ों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है। उपस्थित अतिथियों ने समाज से आह्वान किया कि हर व्यक्ति को अपने जीवन के विशेष दिनों में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
इस मौके पर प्रवीण कुमार सरपंच, बुचावास, अजेंद्र सरपंच, नांगल हरनाथ, संजीत कुमार,सतीश कुमार पूर्व प्रवक्ता, संजीत कुमार एबीआरसी, सूबे सिंह प्रवक्ता, सोनू यादव आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 04:बूचावरास में पौधारोपण करते हुए
कनीना में गौ संरक्षण को लेकर जोरदार प्रदर्शन
-गौ हत्या पर प्रतिबंध, गौशालाओं की व्यवस्था और राष्ट्रमाता का दर्जा देने की उठी मांग
*******************************************
*****************************************************
*******************************************
कनीना की आवाज। सोमवार को कनीना में गौ संरक्षण और गौ सम्मान को लेकर हिंदू संगठनों, गौ रक्षक दल एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने तहसील कार्यालय पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन उपमंडल अधिकारी जितेंद्र अहलावत को सौंपा।
अभियान का नेतृत्व कर रहे महंत रामभजन दास ने कहा कि सड़कों पर घूम रहा गौवंश लगातार हादसों का शिकार हो रहा है, जिससे जन-धन दोनों को खतरा बना रहता है। उन्होंने आवारा गौवंश के लिए स्थायी समाधान, पर्याप्त गौशालाओं की व्यवस्था तथा गोचर भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग उठाई।
ज्ञापन में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने, गौवंश के लिए चारा, पानी और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग प्रमुख रूप से रखी गई। इसके साथ ही प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाने पर भी जोर दिया गया ताकि गौवंश प्लास्टिक खाने से बीमार न हो। मोहित इसराना ने कहा कि गो-सम्मान आह्वान अभियान के तहत समाज में जन जागरूकता लाई जा रही है और लोगों को गौसेवा के लिए प्रेरित किया जा रहा है। विक्की पंसारी ने कहा कि गौ संरक्षण केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक जिम्मेदारी भी है।
इस अवसर पर संत समाज से भगत सिंह प्रधान, विष्णु गिरी, महाराज बृजदास , ओमदास,सामाजिक संगठनों से मोहित शर्मा, मोहन पार्षद, श्रीकृष्ण गोशाला प्रधान भगत सिंह, अधिवक्ता दीपक चौधरी, राहुल कनीनवाल, प्रदीप कोटिया, अंकुर ककराला, सुरेश सरपंच, रविंद्र बंसल, विक्की पंसारी कनीना, अशोक ठेकेदार, महेश बोहरा, श्याम सुंदर, परमजीत, खुशीराम तथा सूबे सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 03:गोमाता के लिए ज्ञापन देते विभिन्न संगठन
ककराला में सामान्य ज्ञान प्रश्नोश्ररी प्रतियोगिता का आयोजन
-अव्वल को किया पुरस्कृत
*******************************************
*****************************************************
*******************************************
कनीना की आवाज। एसडीवमा विद्यालय ककराला में सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए सामान्य ज्ञान प्रश्नोश्ररी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सभी बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस प्रतियोगिता के लिए बच्चों को चार समूहों में बांटा गया। प्रत्येक समूह में छह-छह छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का संचालन सामाजिक विज्ञान अध्यापिका राजबाला, मनीषा, नीलम व पिंकी कुमारी ने किया। प्रतियोगिता को चार चरणों में कराया गया जिसमें प्रथम चरण को बहुविकल्पीय प्रश्नों के आधार पर रखा गया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय चरण में सभी समूहों के बीच कांटे की टक्कर बनी रही। अन्तिम चरण में दर्शाए गए चित्र के आधार पर प्रश्न पूछे गए जिसमें समर व नियती की टीम ने बढ़त बनाई। अंकों के आधार पर टीम प्रथम, द्वितीय व तृतीय का चयन किया गया। जिसमें नियती की टीम के विद्यार्थियों निर्मल, माही, तेजस्व, देव व नक्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। काव्या की टीम ने द्वितीय व समर की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय प्रधानाचार्या डा. शिप्रा सारस्वत ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी व बताया की हमें हर प्रकार की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना चाहिए। ये प्रतियोगिताऐं सिर्फ हार-जीत के लिए नही होती बल्कि अपने ज्ञान और कौशल में वृद्धि करने के लिए होती है।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डा. शिप्रा सारस्वत, प्रबंधन समिति के वरिष्ठ सदस्य श्री राजेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश यादव, सीईओ आरएस यादव, डिप्टी डायरेक्टर श्री पूर्ण सिंह, कोआर्डिनेटर स्नेहलता, ईश्वर सिंह, प्रियंका, बिन्दु सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 02: अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते हुए
नगरपालिका कनीना उपचुनाव (वार्ड-14)
-नामांकन पत्र जांच में सभी प्रत्याशियों के नामांकन वैध
-28 को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक होगी नामांकन वापसी
*******************************************
*****************************************************
*******************************************
कनीना की आवाज। नगरपालिका कनीना के वार्ड संख्या 14 में होने वाले उपचुनाव के तहत आज सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न की गई। जांच के दौरान सभी उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही एवं वैध पाए गए।
चुनाव रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम डा. जितेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 से 25 अप्रैल तक प्राप्त सभी 8 नामांकन पत्रों की गहनता से जांच की गई। आवश्यक दस्तावेजों एवं पात्रता की पुष्टि के बाद सभी नामांकन उचित पाए गए और किसी भी नामांकन को निरस्त नहीं किया गया।
उन्होंने बताया कि अब आगामी प्रक्रिया के तहत 28 अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित किया गया है। इसके पश्चात अंतिम रूप से प्रत्याशियों की सूची जारी कर उन्हें चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
उपचुनाव के कार्यक्रम के अनुसार 10 मई को मतदान कराया जाएगा तथा 13 मई को मतगणना होगी। प्रशासन द्वारा चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
मतदाताओं की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम (संपर्क नंबर- 01285-294030) पहले से ही सक्रिय है। मतदान केंद्र के रूप में 'पितामह कान्हसिंह धर्मशाला
निर्धारित किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी सुनिश्चित की गई है।
फोटो कैप्शन 01: नामांकन पत्रों की जांच करते चुनाव रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम डा. जितेंद्र सिंह









No comments:
Post a Comment