Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Wednesday, April 8, 2026



 



 अब तक 8776 क्विंटल गेहूं की हुई सरकारी खरीद, सरसों के कोई खरीद नहीं
-10414 क्विंटल रही गेट इंटरी बुधवार को
************************************************
***************************************
************************************************
कनीना की आवाज। 
कनीना अनाज मंडी स्थित चेलावास में 6200 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से सरसों खरीदने का आदेश है किंतु अभी तक सरकारी तौर पर कोई सरसों नहीं खरीदी गई है। निजी स्तर पर 6200 रुपए से अधिक भाव पर किसान अपनी सरसों बेच रहे हैं। इस बार सरकारी खरीद कम बताई जा रही जबकि निजी स्तर पर सरसों की मांग अधिक है और अधिक मूल्य पर खरीददार खरीद रहे हैं। अब तक निजी स्तर पर 10476 क्विंटल सरसों खरीदी जा चुकी है वहीं बुधवार को निजी स्तर पर 720 क्विंटल सरसों खरीदी गई।
 उधर गेहूं की सरकारी खरीद 2585 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से जारी है। अभी तक 8776 क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है जबकि बुधवार को खरीद का कार्य जारी रहा। बुधवार को 1766 क्विंटल गेहूं खरीदी। गेट पास 10414 क्विंटल के जारी हो चुके हैं। गेहूं सरकारी तौर पर ही बेचने के लिए किसान अनाज मंडी पहुंच रहे हैं। किसानों को सबसे बड़ी समस्या जे-फार्म जनरेट होने की है। जे-फार्म जनरेट नहीं हो रहे हैं।
फोटो कैप्शन 08: कनीना अनाज मंडी में गेहूं की खरीद का नजारा।






उन्हाणी आंगनवाड़ी प्ले स्कूल में स्कूल रेडिनेस मेला आयोजित
-बच्चों की गतिविधियों का प्रदर्शन, अभिभावकों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी
************************************************
***************************************
************************************************
कनीना की आवाज।
उपमंडल के गांव उन्हाणी स्थित आंगनवाड़ी प्ले स्कूल में बुधवार को स्कूल रेडिनेस मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को स्कूल के लिए तैयार करना और अभिभावकों को सरकारी प्ले स्कूल की सुविधाओं के प्रति जागरूक करना रहा।
मेले में मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच पूजा ने शिरकत की। उन्होंने मेले का अवलोकन कर विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली और बच्चों से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान बच्चों को रिपोर्ट कार्ड भी वितरित किए गए।सुपरवाइजर मनीषा यादव ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा हर वर्ष मार्च-अप्रैल माह में ऐसे मेले आयोजित किए जाते हैं, जिनका उद्देश्य सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना है। मेले में बच्चों के शारीरिक, बौद्धिक, भाषाई, गणितीय, सामाजिक एवं भावनात्मक विकास से जुड़ी गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया। साथ ही स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जानकारी भी अभिभावकों को दी गई। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने रस्सी कूद, रेखा पर चलना, कागज मोडऩा, मिलान, वर्गीकरण, क्रमबद्धता, रंग पहचान, चित्रवाचन, संख्या ज्ञान, अक्षर ज्ञान एवं मौखिक जोड़-घटाव जैसी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य अतिथि सरपंच पूजा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है, बल्कि अभिभावकों में भी जागरूकता बढ़ती है।
इस अवसर पर नवीन एमपीएचडब्ल्यू, कांता एमपीएचडब्ल्यू, नीलम आशा वर्कर, मुनेश आशा वर्कर, जयंती देवी, जुगनी देवी, इंद्रो देवी, शारदा, सुनीता सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
फोटो कैप्शन 07: प्ले स्कूल उन्हाणी में बच्चों के लिए प्रदर्शनी लगाकर अवलोकन कराते हुए




रखरखाव कार्य के चलते 9 अप्रैल को कई गांवों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
-सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक करीरा, कोटिया व भडफ़ क्षेत्र प्रभावित रहेंगे
************************************************
***************************************
************************************************
कनीना की आवाज।
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा निवारक रखरखाव कार्य के चलते 9 अप्रैल को करीरा, कोटिया और भडफ़ गांवों में विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी। एसडीओ उमेश कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 33 केवी करीरा लाइन पर आवश्यक मेंटेनेंस कार्य के लिए परमिट टू वर्क लिया जाएगा। इस कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय के दौरान आवश्यक कार्यों की पूर्व तैयारी कर लें तथा विभाग के इस कार्य में सहयोग करें। यह कार्य जनहित में किया जा रहा है, ताकि भविष्य में निर्बाध एवं सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।




 मंगलवार की रात हुई 14 एमएम वर्षा,
सड़कों पर पानी फैला
- किसानों की फसल सडऩे लगी
************************************************
***************************************
************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना क्षेत्र में जहां विगत दिनों से वर्षा का माहौल बना हुआ है। मंगलवार की रात को 14 एमएम वर्षा हुई जिसके चलते सड़कों पर पानी खड़ा हो गया। कनीना-रेवाड़ी सड़क मार्ग पर जगह-जगह गंदा पानी खड़ा हुआ है। यही नहीं कनीना मंडी से गुजरने वाली नहर के साथ बनाए गए मार्ग पर भी जगह-जगह गंदा पानी खड़ा हुआ है। आवागमन गंदे पानी से ही हो रहा है। कनीना में जहां विभिन्न स्थानों पर गंदा जल जमा हो गया है। वहीं गंदे जल से लोग गुजर रहे है। कनीना के विभिन्न चले स्थान पर पानी जमा हो गया है।
 किसान परेशान-
 कनीना क्षेत्र के जहां 20 हजार हेक्टेयर  पर सरसों 9 हजार हेक्टेयर पर गेहूं उगाया गया है। किसान बेहद परेशान है क्योंकि फसल पैदावार लेने में उन्हें दिक्कत आ रही है। क्योंकि बार-बार वर्षा काटकर इकट्ठी की फसल को गीला कर रही है। एक और जहां सरसों की इकट्ठी की गई फसल नीचे सडऩे लगी है, फफूंद लगने लगी हैं। वहीं गेहूं की फसल खेतों में खड़ी हुई है वह भी अब हवा से गिरने लगी है तथा उसकी लावणी अच्छी प्रकार नहीं हो पा रही है। लावणी करते हैं तो जगह-जगह उसकी बालियां गिर जाती है। वहीं गेहूं की फसल पैदावार लेना भी कठिन है क्योंकि जो ही पैदावार लेना चाहता है,वर्षा हो जाती और फिर से फसल भीग जाती है। फसल कुछ सुखाते-सुखाते किसान परेशान हो चले हैं। यही नहीं पता कि कब उनकी पैदावार घर तक पहुंच पाएगी क्योंकि मौसम बार-बार बदल रहा है। किसान की नजरें मौसम पर टिकी है। अगर मौसम साफ रहेगा तो ही पैदावार ले पाएंगे वरना पैदावार पाने के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
फोटो कैप्शन 3: रेवाड़ी सड़क मार्ग पर जगह जगह भरा गंदा जल
04:नहर के साथ बने सड़क मार्ग पर भरा गंदा जल
05: होली वाला जोहड़ पर गली में भरा गंदा पानी
6 गेहूं की बर्बाद हो रही सरसों फसल




जनगणना में एकत्र आंकड़े तय करेंगे देश की भविष्य की नीतियां
-3 दिवसीय शिक्षकों की ट्रेनिंग संपन्न
************************************************
***************************************
************************************************
कनीना की आवाज।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी में आयोजित जनगणना कार्यक्रम के अंतर्गत तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का सफल समापन हुआ। प्रशिक्षण के अंतिम दिन अधिकारियों ने प्रगणकों एवं सुपरवाइजर्स को जनगणना कार्य से जुड़े 34 महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए इसे पूर्ण जिम्मेदारी, पारदर्शिता एवं ईमानदारी के साथ संपन्न करने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार यादव ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रगणकों एवं सुपरवाइजर्स द्वारा एकत्र किए गए आंकड़े ही देश की भविष्य की नीतियों एवं विकास योजनाओं की आधारशिला बनते हैं। उन्होंने इसे राष्ट्र निर्माण से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य बताते हुए सभी को पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।
प्रशिक्षण सत्र के दौरान डा. हरिओम भारद्वाज एवं संदीप कुमार ने जनगणना से संबंधित सभी 34 बिंदुओं को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों से प्रतिपुष्टि प्रपत्र भी भरवाए गए, जिनके सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए। साथ ही सभी प्रतिभागियों ने शपथ पत्र पर हस्ताक्षर कर अपने कर्तव्यों के प्रति प्रतिबद्धता जताई।
जनगणना चार्ज अधिकारी एवं नगर पालिका सचिव कपिल कुमार ने जानकारी दी कि सभी 14 वार्डों के प्रगणकों एवं सुपरवाइजर्स को मोबाइल ऐप के माध्यम से नक्शे एवं सीमाएं निर्धारित कर कार्य क्षेत्र आवंटित कर दिए गए हैं, जिससे कार्य में पारदर्शिता और सुगमता सुनिश्चित होगी।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए विद्यालय के प्राचार्य नरेश कुमार कौशिक ने कहा कि प्रतिभागियों ने जिस निष्ठा एवं लगन के साथ प्रशिक्षण प्राप्त किया है, उससे यह निश्चित है कि जनगणना कार्य सटीकता और शुद्धता के उच्च मानकों पर खरा उतरेगा। उन्होंने जनगणना को अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व बताते हुए कहा कि इसे निर्धारित समय सीमा में पूरा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने संभावित चुनौतियों का उल्लेख करते हुए प्रगणकों से धैर्य, सतर्कता और ईमानदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सुपरवाइजर ममता कुमारी, कुलदीप यादव, सुरेंद्र कुमार, नवीन कुमार एवं कमल सिंह सहित कुल 38 प्रतिभागी उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों में जलपान भजन व प्रशिक्षण स्थल की व्यवस्थाओं पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए इसे पूरी तरह से उनकी आशाओं के अनुरूप बताया प्रतिभागियों ने  ।प्रशिक्षण के दौरान सक्रिय भागीदारी निभाते हुए जनगणना से जुड़ी प्रक्रियाओं एवं तकनीकी पहलुओं को गहराई से समझा।
प्रशिक्षण शिविर के समापन पर प्रतिभागियों ने प्रतिपुष्टि फार्म भरते हुए इसे अपने लिए एक नया एवं उपयोगी अनुभव बताया तथा विश्वास व्यक्त किया कि वे इस महत्वपूर्ण कार्य को पूर्ण निष्ठा और दक्षता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न करेंगे।
फोटो कैप्शन 02: जनगणना की ट्रेनिेग देते खड़ शिक्षा अधिकारी कनीना सुरेश कुमार




 धनौन्दा के राजकीय विद्यालय में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- विद्यार्थियों और स्टाफ को किया गया जागरूक
************************************************
***************************************
************************************************
कनीना की आवाज।
आमजन को डिजिटल रूप से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गांव धनौन्दा में साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल के स्टाफ और विद्यार्थियों को इंटरनेट की दुनिया में होने वाले विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों के प्रति विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि यदि किसी के साथ किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी या ठगी होती है, तो वे तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर काल करके अपनी शिकायत दर्ज कराएं। इसके साथ ही, टेलीग्राम टास्क फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों के तरीकों के बारे में भी सभी को जानकारी दी गई, ताकि बच्चे और शिक्षक इन शातिर ठगों के झांसे में आने से बच सकें।
साइबर धोखाधड़ी से सुरक्षित रहने के लिए कुछ महत्वपूर्ण सावधानियां भी साझा की गईं। सभी विद्यार्थियों और स्टाफ को बताया गया कि कि वे अपनी निजी जानकारी, बैंक से जुड़ी जानकारी या मोबाइल पर आने वाला ओटीपी किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बिल्कुल साझा न करें। इसके अलावा, व्हाट्सएप, एसएमएस या ईमेल पर आने वाले किसी भी अज्ञात या लुभावने लिंक पर क्लिक न करने की भी सलाह दी गई।
फोटो कैप्शन 01: पुलिस धनौंदा में साइबर अपराधों की जानकारी देते हुए




 धनौंदा गांव का स्थापना दिवस 19 अप्रैल को
-गांव का 763वां स्थापना दिवस मनेगा
************************************************
***************************************
************************************************
कनीना की आवाज।
धनौन्दा गांव का 763वां स्थापना दिवस आगामी 19 अप्रैल वैशाख सुदी दोज को बाबा दयाल प्रांगण में मनाया जाएगा। स्थापना दिवस कार्यक्रम समारोह के मुख्य अतिथि अतरलाल एडवोकेट होंगे।
  यह जानकारी देते हुए सुबेदार मेजर मदन सिंह, राजेन्द्र सिंह नम्बरदार व साधु सिंह नम्बरदार ने कहा कि धनौन्दा का निकास खुडाना गांव से है। खुडाना गांव के जागीरदार ठाकुर नीमराव सिंह उर्फ नाभा सिंह ने अपने पिता धनजी सिंह के नाम पर वैशाख सुदी दोज विक्रमी संवत 1321 में धनौन्दा गांव बसाया था। स्थापना दिवस समारोह को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह है। इस अवसर पर अनेक सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक कार्यक्रमों के साथ खेल प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी।



कनीना में बिजली कटों से उपभोक्त तंग
-लंबे लंबे कट बुधवार को लगे



नई सिरीज जल्द ही......
बीते जमाने के कनीना के हीरे, आज भी है और कल भी रहेंगे
************************************************
***************************************
************************************************
कनीना की आवाज।
 बीते जमाने के कुछ ऐसे हीरो कनीना में हुए हैं जो आज भी है और भविष्य में भी रहेंगे। ऐसे ऐसे शिक्षाविद जो अपने समय के बेहतरीन शिक्षक होते थे, ट्यूशन आदि करते थे लेकिन उनका दूर दराज तक नाम था, आज भी वो नाम कमा रहे हैं और भविष्य में भी नाम कमाते रहेंगे। वैसे तो ऐसे  हीरों की कमी नहीं हैं परंतु कनीना की आवाज में इस प्रकार के लोगों का साक्षात्कार समय-समय पर प्रकाशित किया जाएगा। ऐसे हीरो से आपको मिलवाया जाएगा। यह कलम निकट भविष्य में शुरू किया जा रहा है। यूं तो कुतरूं प्राचार्य, कुतरूं लोग, चमचे, चमचाराम, चोर साहब, महाचेार साहब, दूसरे की जमीन हड़पने वाले, नकटे एवं कई प्रकार के लोग भी देखे किंतु इनमें कुछ चेहरे अलग थलग नजर आये। चाहे उनकी संख्या नगण्य है किंतु साफ सुथरी छवि के अतिरिक्त जिन्होंने बच्चों की जिंदगी को संवारा है, उनसे रू-ब-रू करवाएंगे।












No comments: