Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Saturday, April 4, 2026



 

नीतू यादव गुढ़ा को प्रगतिशील किसान बतौर किया सम्मानित
-28 फरवरी को लाडवा में मुख्यमंत्री द्वारा भी हुई थी सम्मानित
********************************************
************************************************
********************************************
कनीना की आवाज।
संस्कारम विश्वविद्यालय, झज्जर में हरियाणा, 3-4 अप्रैल 2026 को आयोजित सतत कृषि और पशु चिकित्सा नवाचार के वैश्विक प्रभाव (जीआईएसए- 2026) पर एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कनीना उप मंडल के गांव गुढ़ा की नीतू यादव को सम्मानित किया गया। बतौर प्रगतिशील किसान ही 28 फरवरी को लाडवा में मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सिंह सैनी द्वारा भी सम्मानित किया गया था। इससे पहले भी सैकड़ों राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित होने वाली कनीना उपमंडल की प्रथम प्रगतिशील महिला बन गई है।
 इस सम्मेलन का उद्देश्य शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों और पेशेवरों को कृषि में स्थिरता, एआई , स्मार्ट सिंचाई और पशु स्वास्थ्य में नवाचारों पर चर्चा करने के लिए एक मंच प्रदान करना था। विक्सित भारत वर्ष 2047 के लक्ष्यों के अनुरूप कृषि और पशु चिकित्सा विज्ञान के लिए रणनीतिक सिफारिशें और रोडमैप तैयार करना था जिसमें शोधकर्ता, वैज्ञानिक, नीति निर्माता, उद्यमी और किसान शामिल हुए।
यह सम्मेलन वैश्विक प्रभाव पर ध्यान केंद्रित करते हुए, भारतीय कृषि में पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक प्रौद्योगिकी जैसे एआई और स्मार्ट फार्मिंग के संयोजन पर जोर देता है। यह न केवल टिकाऊ खेती बल्कि पशु चिकित्सा में नई तकनीकों के माध्यम से वन हेल्थ (एक स्वास्थ्य) दृष्टिकोण को भी बढ़ावा देगा।
  इस मौके पर उन्हें विजय सिंह दहिया आइएएस ,संस्था के चेयरमैन डा. महिपाल सिंह सहित कई अधिकारियों ने सम्मानित किया है। कनीना एवं आस पास खुशी की लहर है तथा उन्हें बधाइयां मिल रही हैं।
  नीतू यादव न केवल प्रगतिशील किसान है अपितु बेहतरीन डेयरी संचालिका है। उनके पास 60 दूध देने वाली गायें एवं 40 अन्य छोटे पशु हैं। प्रतिदिन दस क्विंटल दूध डेरी में प्रदान करवा रही है।
उल्लेखनीय है कि कनीना उप मंडल के गांव गुढ़ा निवासी नीतू यादव ने अपनी मेहनत के मुकाम पर डेयरी के क्षेत्र में 2019 में राष्ट्रपति से एक लाख रुपये का पुरस्कार मिल चुका है।
गांव गुढ़ा निवासी नीतू सिंह यादव को गन्नौर (सोनीपत) में फरवरी-2019 में एग्री लीडरशिप सम्मिट में किसान रतन पुरस्कार से तत्कालीन राष्ट्रपति महामहिम रामनाथ कोविंद ने डेयरी एवं जैविक खाद के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए एक लाख रुपये का पुरस्कार मिला था। इससे पहले भी उन्हें कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।
  नीतू यादव गुढ़ा में डेयरी फार्म चलाती है। वे न केवल अपने पैरों पर खड़ी हुई है अपितु करीब आधा दर्जन लोगों को भी उन्होंने रोजगार दिया हुआ है। भारी मात्रा में दुग्ध उत्पादन करती है और डेयरी का काम बेहतर तरीके से चला रही है वहीं जैविक खाद भी बना रही है। जैविक खाद पैदा कर बेहतर फसल पैदावार लेने में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
   गांव गुढ़ा की नीतू यादव व उनका परिवार न केवल गायों की सेवा करके अपना एवं गायों का भरण पोषण तो कर ही रहा है साथ में एक दर्जन व्यक्तियों को रोजगार भी दिया है। अपना रोजगार छह गायों से शुरू किया किंतु आज 100 गाएं हैं। वे दूसरों के लिए उदाहरण बन गई हैं और बहुत से जन उनके पदचिह्नों पर चल रहे हैं। उन्हें 2018 का सर्वश्रेष्ठ महिला डेयरी पुरस्कार मिला था। उन्हें यह पुरस्कार इंडियन डेयरी एसोसिएशन(उत्तरी क्षेत्र) द्वारा उन्हें श्रेष्ठ डेयरी महिला बतौर कोच्चि में दिया था।  
 मेघनवास जिला महेंद्रगढ़ से निकास तथा गुढ़ा गांव में रह रही नीतू यादव एवं उनके परिवार जिसमें स्व.राव भगवान सिंह, संतरा देवी,जयपाल एवं बबली बीते 2008 में छह गायों से गुढ़ा में डेयरी का काम शुरू किया। उस वक्त पंजाब से एक गाय भी मंगवाई गई थी। आज उनके पास 100 गाएं हैं।  प्रतिदिन कई डेयरियों में 1000 लीटर प्रतिदिन दूध भेज रहे हैं। खेती एवं आर्गनिक खाद निर्माण में भी उनका कोई सानी नहीं है।
फोटो कैप्शन 07: झज्जर में नीतू यादव को सम्मानित करते हुए साथ में नीतू सिंह पासपोर्ट




सरकारी तौर पर सरसों की कोई खरीद नहीं
-पहली बार आई वो भी नमीयुक्त
********************************************
************************************************
********************************************
कनीना की आवाज।
  कनीना की नई अनाज मंडी स्थित चेलावास में जहां सरसों की सरकारी तौर पर कोई खरीद नहीं हो पाई है।गत दिनों से खरीद के लिए कर्मी एवं अनाज मंडी इंतजार कर रही है। निजी स्तर पर अनाज मंडी में किसान सरसों को महंगे दामों पर बेच रहे हैं। सरकारी तौर पर भाव 6200 रुपए प्रति क्विंटल है जबकि इससे अधिक भाव मिलते ही किसान निजी स्तर पर सरसों बेच रहे हैं और निजी स्तर पर सरसों की आवक जारी है। निजी स्तर पर भी कनीना अनाज मंडी में सरसों खरीदी जा रही है। उधर सरकारी तौर पर खरीद के लिए 60 क्विंटल सरसों आई थी किंतु नमी आदि को होने के कारण उसे खरीदा नहीं गया। अब यह सरसों सोमवार को सूखने पर ही खरीदी जाएगी। सरसों हैफेड की ओर खरीदी जा रही है।
1091 क्विंटल गेहूं की हुई आवक-
कनीना की अनाज मंडी में जहां गत दिवस 812 क्विंटल गेहूं की आवक हुई वहीं शनिवार को 1091 क्विंटल गेहूं की आवक हुई। मार्केट कमेटी सचिव अजीत सिंह ने बताया कि 2585 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से सरकारी तौर पर गेहूं की खरीद नई अनाज मंडी स्थित चेलावास जारी है। इस मौके पर मंडी सुपरवाइजर कुलदीप सिंह, प्रवीण कुमार इंस्पेक्टर फूड सप्लाई, रमेश कुमार इंस्पेक्टर फूड सप्लाई आदि मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 6: कनीना की नई अनाज मंडी में गेहूं की खरीद






प्राथमिक स्कूलों के सभी शिक्षकों की लगा दी जनगणना में तैनाती
- वैकल्पिक व्यवस्था करेंगे- खंड शिक्षा अधिकारी
********************************************
************************************************
********************************************
कनीना की आवाज।
 6 अप्रैल से 8 अप्रैल तक तीन दिनों के लिए जनगणना की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए कनीना में स्थित तीनों सरकारी प्राथमिक स्कूलों के सभी शिक्षकों की तैनाती कर दी गई है। तीनों स्कूलों में कोई शिक्षक नहीं रहेगा जिनमें राजकीय माडल कन्या प्राथमिक स्कूल के चार शिक्षक है और चारों की ही तैनाती जनगणना में लगा दी गई है। वहीं राजकीय माडल प्राथमिक स्कूल बाल के सात शिक्षक है और सभी के तैनाती जनगणना में कर दी गई है। वहीं कनीना के तीसरे प्राथमिक स्कूल राजकीय कन्या प्राथमिक स्कूल ढाणी कनीना में चार शिक्षक है और चारों की तैनाती जनगणना में कर देने से इन स्कूलों में कोई शिक्षक नहीं बचेगा। जहां शिक्षकों के अभाव में समस्या आ सकती है क्योंकि राजकीय कन्या माडल प्राथमिक स्कूल जो राजकीय कन्या उच्च विद्यालय से कैंपस में ही स्थित है किंतु उच्च विद्यालय के पास पर्याप्त स्टाफ अभाव में प्राथमिक स्कूल में शिक्षक नहीं भेज सकता। ऐसे में वैकल्पिक व्यवस्था करने के अलावा कोई समाधान नजर नहीं आ रहा है। इस संबंध में क्या कहते हैं खंड शिक्षा अधिकारी-
 खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार यादव से इस संबंध में बात हुई। उन्होंने बताया कि शिक्षकों के संबंध में उच्च अधिकारियों से भी बात की जा रही है वहीं दूसरे स्कूलों से शिक्षकों की वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। किसी भी स्कूल में कोई कक्षा खाली नहीं रहेगी, हर संभव प्रयास कर दिए गए हैं क्योंकि शिक्षण कार्य भी प्रमुख है। ऐसे में शिक्षण कार्य से बच्चों को वंचित नहीं किया जाएगा।
 फोटो कैप्शन 05: प्राथमिक स्कूल जहां शिक्षकों की तैनाती जनगणना ट्रेनिंग में कर दी गई




कनीना की महिला को बंदरों ने गर्दन से काटा, कपड़े फाड़े
--दो बार बंदरों को पकड़कर छोड़ा गया था अन्यत्र
********************************************
************************************************
********************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना में रवीना नामक महिला को बंदरों ने काट खाया और कपड़े फाड़ डाले। महिला का इलाज चल रहा है। भी अब तक कनीना में आधा दर्जन व्यक्तियों को बंदरों ने काट डाला है। नौरंग दिल्ली पोस्ट आफिस में कार्यरत है। उन्होंने बताया कि छत पर बंद आ गये आ गये और पुत्रवधू रविना को गर्दन से काट खाया। चुन्नी एवं कपड़े भी फाड़ डाले। बड़ी मुश्किल से बंदरों से छुड़वाया गया।
कनीना क्षेत्र में बढ़ते बंदरों की संख्या न केवल आम आदमी अपितु दुकानदार, सरकारी कर्मचारी, विभिन्न संस्थाओं के लोग यहां तक की फल और रेहड़ी पर सब्जी विक्रेेता बेहद परेशान है। प्रतिदिन हजारों रुपये का नुकसान बंदर कर देते हैं। एक वक्त था जब बंदरों को खाना खिलाने लोग दूरदराज जाते थे। कनीना कस्बे से दो बार बंदरों को पकड़कर अन्यत्र छुड़वाया गया था किंतु फिर से इनकी संख्या बढ़ गई है। कनीना नगरपालिका ने वर्ष 2013 में 61 तो 2025 में 134 बंदरों को पकड़वाकर अन्यत्र छुड़वाया था किंतु फिर से इनकी संख्या बढ़ गई है। ये बंदर तो डरते नहीं अपितु सीधा हमला बोलते हैं।
 क्या कहते हैं कस्बावासी-
कनीना के रमेश कुमार, नौरंग, गणेश कुमार, शिव कुमार अग्रवाल आदि ने बताया कि बंदरों ने हर प्रकार से मुसीबत खड़ी कर रखी है। रेहड़ी और फल विक्रेताओं फल उठा कर भाग जाते हैं यहां तक की अंडों की रेहड़ी से अंडे तो विभिन्न जीवों को पकड़ कर ये बंदर खा जाते हैं। वैसे भी लोगों को डरा कर अनेक घटनाएं घटित करवा दी है। इनको पकड़कर दूर दराज छुड़वाना चाहिए। एंटीना हो या कोई ध्वज लगा हो उसे तोड़ कर ही दम लेते हैं। घर में कपड़े सूख रहे हो उनको फाड़ जाते हैं। घर में फल या सब्जी लग रही हो उसे क्षणों में ही बर्बाद कर जाते हैं।
 क्या कहते हैं डाक्टर-
 लोग कुत्ता, बंदर एवं बिल्ली के काटने के बाद सावधानी नहीं बरतते तो जीवन को खतरा हो सकता है। और किसी भी समय यह रोग बढ़ सकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी अब शहरी तर्ज पर कुत्ते पालने की प्रथा बनी हुई है इसके चलते कुत्ता एवं बंदर कभी किसी को काट सकता है और काटने पर तुरंत प्रभाव से टीके लगवाने चाहिए। उन्होंने बताया कि अक्सर कभी कुत्ता/बंदर काटता है और काटने के बाद यदि कोई खून नहीं निकलता खरोंच आ जाती है तो टीके लगवाने की जरूरत नहीं होती। इसे अच्छी प्रकार साबून,डिटोल एवं तथा अन्य एंटीबायोटिक पदार्थ से धो देना चाहिए परंतु कुत्ते के काटने से कुछ खून निकलता है तो टीके लगवाने जरूरी होते हैं। उन्होंने बताया कि एंटी रेबीज के टीके उप नागरिक अस्पताल में लगाए जाते हैं
  ---डा. पवन कांगड़ा
फोटो कैप्शन: डा. पवन कांगड़ा



हरियाणा हाईकोर्ट के वकील अनिल राठौड़ को धनौंदा में किया सम्मानित
********************************************
************************************************
********************************************
कनीना की आवाज।
शनिवार को प्रजा भलाई संगठन द्वारा समाज के गरीब, वंचित और पिछड़े वर्ग के लोगों को त्वरित व सस्ता न्याय दिलाने के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के वकील अनिल राठौड़ को सम्मानित किया गया। धनौन्दा गांव में आयोजित समारोह में संगठन के अतरलाल एडवोकेट ने अनिल राठौड़ को साफा पहनाकर, पुस्तक व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। अतरलाल ने कहा कि अनिल राठौड़ अपने साहस, त्याग व सूझबूझ से गरीब लोगों को सस्ता व सुलभ न्याय दिलाने के लिए जो कार्य कर रहे हैं उससे गरीब लोगों में न्याय व्यवस्था के प्रति आस्था व भरोसा बढ़ा है। अनिल राठौड़ ने त्वरित तथा सस्ता न्याय को समय की जरूरत बताते हुए इसे वकीलों का नैतिक कर्तव्य भी बताया। उन्होंने कहा कि न्याय में देरी होना भी न्याय न देने के समान है। इसलिए वकीलों का कर्तव्य है कि वे शीघ्र, सुलभ व सस्ते न्याय के लिए हमेशा कोशिश करें। इस अवसर पर समाजसेवी कैलाश सेठ, सुभाष यादव, मुकेश तंवर, मदन, मीर सिंह, पवन, दिनेश, किशनपाल, दान सिंह आदि संगठन के अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 04: अनिल राठौड़ एडवोकेट को सम्मानित करते अतरलाल।






रेवाड़ी प्रीमियर लीग का शानदार आगाज 5 अप्रैल को
 -कनीना डेवलपमेंट एसोसिएशन का है बड़ा सहयोग
********************************************
************************************************
********************************************
कनीना की आवाज।
रेवाड़ी जिले में खेल प्रतिभाओं को नया मंच देने के उद्देश्य से रेवाड़ी प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है, जिसका शुभारंभ 5 अप्रैल से होने जा रहा है। यह प्रतियोगिता आरसीए अकादमी रेवाड़ी, में आयोजित होगी, जहां युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
इस लीग में धारूहेड़ा डायनामोस टीम विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है, जिसे कनीना डेवलपमेंट एसोसिएशन द्वारा प्रायोजित किया गया है। यह पहल क्षेत्र के युवाओं को खेल के माध्यम से आगे बढ़ाने और उन्हें एक बेहतर प्लेटफार्म देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
इस आयोजन में अंडर-16 लड़के और अंडर-19 लड़की वर्ग की टीमें हिस्सा लेंगी, जिससे लड़के और लड़कियों दोनों को समान अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता का उद्देश्य न केवल खेल भावना को बढ़ावा देना है, बल्कि युवाओं में अनुशासन, टीमवर्क और आत्मविश्वास का विकास करना भी है।
इस मौके पर कनीना डेवलपमेंट एसोसिएशन के चेयरमैन अंकुर यादव (कनीनवाल) और एडवोकेट पंकज यादव (कनीनवाल) का विशेष योगदान सराहनीय है, जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई है।
यह लीग क्षेत्र के खेल प्रेमियों के लिए एक बड़ा उत्सव साबित होगी और आने वाले समय में कई नई प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में मदद करेगी।
फोटो कैप्शन 03: संबंधित है।






गौशाला में जन्मदिन मनाना सौभाग्य की बात है- भगत सिंह
-जितेंद्र ने ली एक गाय गोद
-सत्यवीर ने मनाया अपना 61वां जन्मदिन
********************************************
************************************************
********************************************
कनीना की आवाज।
श्रीकृष्ण गौशाला कनीना में कस्बावासी सत्यवीर यादव पुत्र स्वर्गीय रामसिंह ने अत्यंत सादगी के साथ अपना 61वां जन्मदिन गौसेवा करते हुए मनाया। इस अवसर पर उन्होंने अपने परिवार सहित गौशाला में पहुंचकर गायों को हरा चारा, गुड़ एवं खल खिलाई और गौमाता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पावन अवसर पर सत्यवीर यादव ने गौशाला के लिए 21,000 रुपये का आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। गौशाला प्रधान भगत सिंह यादव ने कहा कि गौशाला में जन्मदिन जैसे शुभ अवसर मनाना सौभाग्य की बात है और इससे समाज में सेवा व संस्कार की भावना को बढ़ावा मिलता है। आज ही प्रमेंद्र यादव की पुण्यतिथि पर उनके पुत्र आशु ने गौशाला को 2,100 रुपये का सहयोग दिया और पुण्य के भागी बने। वहीं कोटिया निवासी इंद्रजीत यादव पुत्र मोहर सिंह ने भी गौशाला को 5,100 रुपये की राशि भेंट की। इसके अतिरिक्त कस्बावासी सू. सतपाल सिंह ने 12,520 रुपये की सवा मणि लगाकर पुण्य अर्जित किया। उधर जितेंद्र पुत्र स्व. रोहताश ने एक गाय गोद लेकर 5100 रुपये का सहयोग किया। गौशाला प्रधान ने सभी दानदाताओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कपिल यादव, रविन्द्र बंसल, ओमप्रकाश आर्य, राजसिंह प्रॉपर्टी डीलर, जितेंद्र यादव, पूर्व पार्षद मोहन सिंह, नीलम यादव, पृथ्वी सिंह बोहरा, मास्टर रामप्रताप सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 01: गौशाला में जन्मदिन मनाते हुए





एनएमएमएस की परीक्षा की पास
-स्कूल में किया गया अभिनंदन
***************











*****************************
************************************************
********************************************
कनीना की आवाज। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अगिहार में आठवीं कक्षा के छात्र प्रवेश पुत्र विजेंद्र ने एनएमएमएस की परीक्षा पास करके विद्यालय तथा गांव का नाम रोशन किया है। इस परीक्षा के पास करने पर अब उन्हें हर साल 12वीं कक्षा की पढ़ाई पूरा करने तक 12,000 रुपए छात्रवृत्ति मिलेगी। इससे पहले भी प्रवेश राज्य स्तर तथा जिला स्तर पर अनेक गतिविधियों में विद्यालय का प्रतिनिधित्व कर चुका है।
 विद्यालय के प्रांगण में विद्यालय की प्राचार्या पूनम यादव तथा स्टाफ सदस्यों ने प्रवेश को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे ज्यादा से ज्यादा मेहनत करके सफलता अर्जित करें। इस अवसर पर उन्होंने  एनएमएमएस की तैयारी में जुटे अध्यापकों कैलाश देवी और अजय कुमार  तथा प्रीतम का विशेष रूप से आभार प्रकट किया।  स्टाफ के सभी सदस्यों ने प्रवेश को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय में अंग्रेजी के प्रवक्ता मदन मोहन कौशिक, गणित के प्रवक्ता अजय कुमार बंसल राजेंद्र कटारिया निशा जांगड़ा धर्मेंद्र डीपीई, शशि कुमारी पूनम कुमारी,कैलाश देवी, राकेश कुमार, मुख्य शिक्षक रतनलाल तथा प्रमोद सहित समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 02: छात्र प्रवेश को पुरस्कृत करते हुए स्टाफ


No comments: