Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Tuesday, July 29, 2025


 


रेलवे की स्कूली छात्राओं को दी जानकारी
*****************************************************
***************************************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज।
बच्चे हमारे समाज की अनमोल धरोहर हैं तथा उन्हें सुरक्षा के सही मापदंडों की जानकारी देकर अच्छे नागरिक बना सकते हैं , रेलवे हमारे देश की सबसे महत्वपूर्ण संपत्ति है तथा रेल तंत्र से जुड़े सभी सुरक्षा मानकों की जानकारी विद्यार्थियों के जीवन में अति महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं। ये विचार रेलवे पुलिस के महेंद्रगढ़ प्रभारी उप निरीक्षक अनिल कुमार गौतम ने राजकीय कन्या  वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी में छात्राओं व स्टाफ को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि रेलवे परिसर में प्रवेश करते ही हमें रेलवे के नियमों का पालन करना चाहिए बिना टिकट रेल यात्रा, रेलगाड़ी की चेन पुलिंग तथा रेलवे लाइन व प्लेटफार्म पर पैदल पार करने की गलतियां ना की जाए । उन्होंने रेलवे की धारा 139 का जिक्र करते हुए बताया कि गलत तरीके से रेल संपत्ति को नुकसान पहुंचाने व बिना टिकट रेल यात्रा करने पर न केवल आर्थिक दंड मिलता है बल्कि कानूनी सजा का भी प्रावधान है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य नरेश कुमार कौशिक ने कहा कि छात्र जीवन में अनुशासन अति आवश्यक है अगर विद्यार्थी अनुशासित रहकर सड़क पर रेल के सुरक्षा नियमों का पालन करें तो समाज में एक वैचारिक क्रांति आ सकती है तथा भारत का
 भविष्य प्रगति के मार्ग पर जा सकता है । इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता प्रवीण कुमार स्नेहलता ,कुलदीप सिंह, पवन कुमार, दिनेश कुमार ,वीरेंद्र सिंह ओम प्रकाश, जीआरपी के योगेश कुमार सहित समस्त स्टाफ उपस्थित था।
फोटो कैप्शन 06: कनीना मंडी में जानकारी देते पुलिस अधिकारी।






व्हाट्सअप बंद, मेल भेजे
--टेलीग्राम पर देखे ताजा समाचार,
*****************************************************
***************************************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना के लेखक एवं पत्रकार डा. होशियार सिंह यादव के दोनों व्हाट्सअप 9416348400 तथा 9306300700 दोनों बंद हैं। ऐसे में समाचार भेजने के लिए मेरा मेल आईडी hsnirban2025@gmail.com     ही प्रयोग करें। ताजा समाचार पढऩे के लिए टेलीग्राम पर तथा विडियो के रूप में उपलब्ध रहती हैं।
 संपर्क नंबर-9416348400 तथा 9306300700
ताजा समाचार पढऩे के लिए मेरा
टेलीग्राम, फेसबुक एवं ब्लाग देखे



उप प्रधान चुनाव की तिथि घोषित करने का इंतजार
-तीन बार हो चुके हैं चुनाव स्थगित
*****************************************************
***************************************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना नगर पालिका के उप प्रधान के बनाए जाने की तिथि घोषित की जाने की मांग उठ रही है। अभी तक तीन बार चुनाव स्थगित हो चुके हैं। उल्लेखनीय है कि 12 अप्रैल को कनीना पालिका के चुनाव संपन्न हुये थे किंतु अभी तक उप प्रधान का चुनाव नहीं हो सका है। इससे पहले जहां 18 अप्रैल को पहली बार, 26 अप्रैल को दूसरी बार फिर 20 जून को तीसरी बार उप प्रधान पद के लिए तिथि घोषित हुई थी जो स्थगित कर दी गई। कनीना के 14 वार्डों से चुने हुए प्रतिनिधि तथा प्रधान पद का प्रतिनिधि  सहित 8 पार्षदों से कोरम पूरा होना है तथा उप-प्रधान पद को बहुत अधिक जरूरत समझी जा रहा है क्योंकि विकास कार्यों में अहं योगदान होगा। कनीना में उप प्रधान वही बनेगा जिसके सिर पर राव इंद्रजीत सिंह और आरती सिंह राव का हाथ होगा। अभी तक उप-प्रधान पद पूरा होने के बाद ही कनीना के अनेकों कार्य जो अधर में पड़े हैं को पूर्ण हो सकेंगे। अब देखा जाना है कि कब फिर से चुनावों की तिथि घोषित की जाएगी। कनीना के विकास कार्यों के दृष्टिगत भी तिथि घोषित किये जाने की मांग उठ रही है। जिले की एकमात्र कनीना नगरपालिका है जिसमें उप प्रधान का अभी तक चुनाव नहीं हो पाया है।







माया देवी ने लगाई गायों के लिए सवामणि
कनीना की श्रीकृष्ण गौशाला में लगाई सवामणि
*****************************************************
***************************************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज।
श्रीकृष्ण गौशाला कनीना में माया देवी सत्संगी नौतनिया ने सपरिवार सवामणि का आयोजन किया गया और  गौ-माताओं को अपने हाथों से बाल्टी भर-भर दलिया, खल, चारे में डाला गया। इस मौके पर मायादेवी व परिवार के सदस्य सूबेदार महेंद्र सिंह ,सूबेदार दुलीचंद, कप्तान दीनदयाल, सोनू ,संदीप ,नीलम देवी, सरिता ,सुमन , कमला,संतोष ,प्रेम सम्मिलित रहे व श्री कृष्ण गौशाला के प्रधान  भगत सिंह ,मास्टर रामप्रताप ,रामपाल, अशोक पैकन, मास्टर कृष्ण प्रकाश ,बलवान ,राजेंद्र पार्षद आदि उपस्थित रहे। इस मौके पर प्रधान भगत सिंह ने कहा कि गायों की सेवा करने से सच्चा सुख मिलता है। गायों को माता का दर्जा दिया गया है और इनकी सेवा से सभी पाप मिट जाते हैं। उन्होंने विभिन्न उत्सवों पर इस प्रकार के आयोजन करने की मांग की है।
फोटो कैप्शन 05: गायों के लिए सवामणि लगाते हुए माया देवी






फिर से कनीना में हुई 17 एमएम वर्षा
- भरा गंदा पानी, तीन माह में हुई 297 एमएम वर्षा
*****************************************************
***************************************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना क्षेत्र में सोमवार की रात को 17 एमएम वर्षा हुई। कनीना क्षेत्र में 25 मई को 22 एमएम, 1 जून को 16 एमएम वर्षा हुई। तत्पश्चात 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर 14 एमएम वर्षा हुई थी। एक जुलाई को 17 एमएम वर्षा हुई , 6 जुलाई की रात को 20 एमएम वर्षा हुई वहीं 8 जुलाई को 32 एमएम वर्षा हुई , बाद में भी वर्षा होती रही। अब 15 दिनों के बाद 17 एमएम वर्षा हुई है। इस समय बाजरे की फसल लहलहा रही है। परंतु होलीवाला जोहड़ के पास सड़कों पर दूर दराज तक गंदा जल फैल गया है। कुछ घरों में भी गंदा जल घुस गया है।
सबसे खराब गली--
कनीना का होलीवाला एवं कालरवाली सड़क मार्ग जो सबसे व्यस्त मार्गों में से हैं, पर एक माह में करीब 20 दिन गंदा जल भरा रहता है। चार बंूदे वर्षा की होने पर भी यह मार्ग अवरुद्ध हो जाता है, गंदा पानी भरा खड़ा मिलता है। सबसे बड़ी समस्या है कि कोई वैकल्पिक मार्ग नजर नहीं आता जिसके चलते गंदे पानी के अंदर से ही लोग अपने दैनिक कार्य करने को बाध्य हैं। एक और जहां नगर पालिका बनने के बाद लोगों को आस हुई थी कि अब इस गंदे पानी का स्थायी समाधान हो जाएगा किंतु नगर पालिका इसका कोई समाधान नहीं कर पाई जबकि स्वास्थ्य हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने इस जोहड़ की गाद निकालने एवं पैमाइश करने की बात कही थी किंतु करवाई गई परिणाम यह है कि वर्ष भर लोग इस गंदे पानी की परेशानी की मार झेलते रहते हैं और यह सड़क मार्ग पुन: निर्मित किया गया था किंतु अब यह फिर से जर्जर होने के कगार पर पहुंच गया है। इसका गंदा पानी नगर पालिका जब तक निकलवाती है तब तक वर्षा हो जाती है। ऐसे में अब लोग नगर पालिका की ओर देख रहे हैं कि कब इस गंदे पानी से निजात दिलवाया जाएगा।
किसान खुश-
किसान सूबे सिंह, राजेंद्र सिंह, देवेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार आदि ने बताया कि अब बाजरे की फसल बेहतर होने की संभावना है। अब बेहतर फसल होने के आसार बन गए हैं। बाजरा और कपास की खड़ी फसल में रौनक आ गई है।
 पूर्व कृषि अधिकारी डा. देवराज यादव ने बताया कि वर्षा से फसलों को लाभ होगा। उन्होंने बताया कि इस समय करीब 20,000 हेक्टेयर पर बाजरा उगाया गया है। वर्षा का  फसलों के लिए अमृत साबित होगा।
 बाजरे का एमएसपी बेहतर-
कनीना व्यापार मंडल के उप प्रधान रविंद्र बंसल ने बताया कि बाजरे का एमएसपी 2775 रुपये क्विंटल रखा गया है। बेहतर भाव होने से किसानों का रुझान बाजरे की ओर अधिक रहा है।
फोटो कैप्शन 02, 03 व 04:  होलीवाला जोहड़, शिवभोले के पास तथा गलियों में भरा गंदा जल





मिड डे मील वर्कर्स की मांगें मानी जाए
*****************************************************
***************************************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज।
बहुजन समाज पार्टी के नेता प्रमुख समाजसेवी अतरलाल एडवोकेट ने हरियाणा सरकार से मिड-डे-मील वर्कर तथा सहायकों की मांगों को तत्काल स्वीकृत करने का अनुरोध किया है।
 अतरलाल ने शिक्षामंत्री महिपाल ढ़ांडा को लिखे पत्र में कहा है कि मिड-डे-मील वर्कर तथा सहायकों की सभी मांगे जायज तथा तर्क संगत हैं। उन्होंने कहा कि मिड-डे-मील वर्कर तथा सहायक अपनी ड्यूटी बड़ी निष्ठा से निभाती हैं परन्तु सरकार द्वारा उनकी मांगों की अनदेखी के कारण उनमें रोष बढ़ता जा रहा है तथा काफी दिनों से आंदोलन कर रही हैं। उन्होंने पत्र में मांगों का जिक्र करते हुए कहा कि मिड-डे-मील वर्करर्स को न्यूनतम 26 हजार रूपए प्रति माह मानदेय देने, सेवानिवृत्ति के बाद 10 लाख रूपए की प्रोत्साहन राशि देने, हादसा व आकस्मिक निधन होने पर पीडि़त आश्रित परिवार को 10 लाख रुपये की एक मुश्त आर्थिक सहायता देने, पूरे 12 महीने का मानदेय देने की मांगे बिल्कुल जायज हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 11 साल से मिड-डे-मील वर्कर तथा सहायकों के मानदेय में कोई वृद्धि नहीं की गई है। जबकि इस दौरान महंगाई चार गुणा बढ़ चुकी है। उन्होंने कहा कि मिड-डे-मील वर्कर तथा सहायक बड़ी तंगी तथा गरीबी में जी रहे हैं। इसलिए सरकार को तत्काल उनकी मांगों को पूरा करना चाहिए।


सरकार सभी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन स्कीम लागू करें- धर्मपाल शर्मा
*****************************************************
***************************************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज।
हरियाणा विद्यालय अध्यापक के पूर्व राज्य सचिव धर्मपाल शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों के लिए सरकार पुरानी पेंशन स्कीम लागू करे। उन्होंने कहा एनपीएस छुरी है तो यूपीएस कटार का काम करेगी यदि एनपीएस और यूपीएस इतनी अच्छी स्कीम है तो यह स्कीम पहले विधायक और सांसदों पर लागू की जाए और बाद में कर्मचारियों पर लागू की जाए। पुरानी पेंशन स्कीम  में अंतिम वेतन की आधी पेंशन + डीए+ मेडिकल रिंबर्समेंट वह भी बिना किसी अंशदान के, सामाजिक सुरक्षा के तहत आर्थिक सुरक्षा की गारंटी है। जीपीएफ व ग्रेच्युटी का पेंशन से कोई संबंध नहीं, ये पहले भी अलग थे अब भी अलग हैं।
एनपीएस में सामाजिक सुरक्षा पूर्णत: समाप्त है।
कर्मचारी/शिक्षक के वेतन का 10 प्रतिशत व सरकार का 14 प्रतिशत अंशदान निजी कंपनियों के शेयर बाज़ार में जाता है, जिससे भविष्य में जो शेयर दे दें या न दें उसी पर पेंशन निर्भर करती है।कागज़ों में लाखों की पेंशन दिखाई गई लेकिन व्यवहार में सैकड़ों की मिली, वह भी बुढ़ापा पेंशन से कम।मेडिकल रिंबर्समेंट भी बंद कर दिया गया,डीए से भी नहीं जोड़ा गया।
अब 1 अगस्त से हरियाणा में सरकार ने यूपीएस  को चुनने का विकल्प दिया है, इसे भी गहराई से देखें। यूपरीएस योजना के प्रमुख बिंदु (सरकारी अधिसूचना की शब्दावली के अनुसार): (3) अधिसूचना में उल्लिखित अन्य शर्तों के अधीन, यूपीएस में सुनिश्चित भुगतान इस प्रकार होगा:(क) सेवानिवृत्ति से ठीक पहले के पिछले 12 महीनों के औसत मूल वेतन का 50 प्रतिशत पेंशन, जो कि न्यूनतम 25 वर्ष की अर्हक सेवा के बाद देय होगी।(25 साल से कम नौकरी पर 50त्न नहीं दी जाएगी)
(ख) यदि सेवा अवधि 25 वर्ष से कम है, तो आनुपातिक पेंशन मिलेगी।(ग) 10 वर्ष या उससे अधिक की सेवा पर 10,000 रुपये मासिक न्यूनतम पेंशन (10 वर्ष से कम पर कम मिलेंगी)।(दस) सेवा के बाद मृत्यु की स्थिति में, मृतक की पेंशन का 60 प्रतिशत पारिवारिक पेंशन, विधिक रूप से विवाहित पति या पत्नी को मिलेगा।(1) पेंशन व पारिवारिक पेंशन पर महंगाई राहत (डीए) मिलेगी, जैसे सेवा में कर्मचारियों को ष्ठ्र मिलता है।  पेंशन शुरू होने के बाद डीए देय नहीं होगा।(डीए) हर 6 माह की अर्हक सेवा पर मूल वेतन + डीए का 10त्न एकमुश्त भुगतान, जो पेंशन को प्रभावित नहीं करेगा।यूपीएस का कॉर्पस दो भागों से बनेगा:
(क) कर्मचारी व सरकार के बराबर अंशदान से बना व्यक्तिगत कॉर्पस(10प्रतिशत+10प्रतिशत)
(ख) सरकार के अतिरिक्त अंशदान से बना पूल कॉर्पस (8.5 प्रतिशत)
 यह अतिरिक्त अंशदान तभी मिलेगा जब पेंशन 10,000 रुपये  से कम बनती हो, और उतना ही मिलेगा जितनी कमी हो।(जिनकी पेंशन 14 प्रतिशत अंशदान पर ही 10,000 रुपये से ऊपर बन रही थी उनसे कटौती कर जिनकी कम बन रही है, उन्हें थोड़ी राहत।






गोगा पीर की छड़ी-2025 घूमने लगी
-गोगा पर्व को करती है इंगित








*****************************************************
***************************************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज।
गोगा पीर की छड़ी को कनीना में घूमते एक माह होने को है। यह छड़ी गोगा पर्व के पास आने पर ही दिखाई पड़ती है। करीब 50 फुट तक ऊंची गोगा पीर की मुबारक देने वाली छड़ी को चंद एक जाति विशेष के लोग घर घर ले जाते हैं।
   वर्षों से कनीना में एक जाति विशेष के लोग जिनमें भक्त विजय कुमार, बीर सिंह, सोनू, प्रवीन, अजीत, महेंद्र आदि जाहर वीर गोगा पर्व नजदीक आने पर गोगा छड़ी को कनीना में घूमाने लग जाते हैं जिसे जाहर वीर को घोड़ा नाम से जाना जाता है। जो इस ओर इंगित करते हैं कि अब गोगा पर्व नजदीक आ पहुंचा है। करीब 50 फुट ऊंची यह गोगा की छड़ी अति मेहनत से बनाई हुई है। इस छड़ी में एक बड़े बांस पर मोर पंख, रंगीन वस्त्र,गोटा आदि से सजाकर गोगा पीर की छड़ी बनाते हैं। गोगा पर्व से दो माह पूर्व ही इस छड़ी को लेकर पांच सात जनों की एक टोली, ढोल और ताशों के साथ नृत्य करती द्वार-द्वार तक पहुंचती है और छड़ी की मुबारक देते हैं।
 जहां गोगा की छड़ी अति मनमोहक होती है वहीं छड़ी के साथ गीत एवं भजन करती टोली भी अति सुंदर लगती है। इस छड़ी को देखने के लिए बच्चों की भारी भीड़ जमा हो जाती है वहीं घर घर के द्वार पर जाने पर घर के दरवाजे खोलकर इसका स्वागत किया जाता है। इस छड़ी के आने के पीछे मुबारकवाद देना होता बदले में प्रत्येक घर से इन्हें कुछ दान दक्षिणा दी जाती है।  
  उन्होंने बताया कि इस छड़ी का हर वर्ष शृंगार किया जाता है तथा गलियों में लेकर जाते हैं। इस छड़ी को हर वर्ष जाहर वीर गोगा स्थल गोगामेड़ी भी ले जाया जाता है। उन्होंने बताया कि सैकड़ों वर्षों से उनके पूर्वज यह छड़ी यूं ही गली गली ले जाया करते थे जो आज भी चली आ रही है। उल्लेखनीय है कि कनीना में 16 अगस्त को जन्माष्टमी तो 17 अगस्त को गोगा पर्व मनाया जाएगा।
फोटो कैप्शन 01: गोगा पर्व की मुबारक देने वाली छड़ी।




 

No comments: