कर्मचारी चयन विधि आयोग दिल्ली द्वारा दिए गए दूरदराज परीक्षा केंद्र, रोष
**************************************************************
********************************************************
**************************************************************
कनीना की आवाज। कर्मचारी चयन आयोग दिल्ली द्वारा सी ग्रुप की चयन परीक्षा के लिए दूर दराज अभ्यर्थियों को भेजा गया है जिसको लेकर कनीना के समाजसेवी कंवरसैन वशिष्ठ ने रोष जताते हुए बताया कि ग्रुप-सी की परीक्षा आयोजित करने के लिए काठगोदाम हल्द्वानी आदि जगह हरियाणा के अभ्यर्थियों को दिए गए हैं। यह स्टेशन नेपाल बार्डर के पास पड़ते हैं जबकि पूरे हरियाणा में बड़े-बड़े शहर है, यही नहीं दिल्ली में भी केंद्र बनाए जा सकते हैं। जब नेट की परीक्षा के लिए दिल्ली में और गुरुग्राम में केंद्र बनाए जा सकते हैं तो दिल्ली कर्मचारी चयन आयोग द्वारा इस प्रकार दूर दराज सेंटर बनाया जाना अनुचित है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हरियाणा में ग्रुप-सी और डी के लिए अभ्यर्थियों के गृह जिले के पास ही केंद्र बनाए गए हैं उसी प्रकार दिल्ली कर्मचारी चयन आयोग को भी दिल्ली के आसपास ही केंद्र बनाए जाने चाहिए।
कनीना में बने मार्किंग सेंटर
-उपमंडल बनने के बाद भी सुविधाएं नदारद
**************************************************************
********************************************************
**************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना उप-मंडल होते हुए भी अभी तक मार्किंग सेंटर नहीं बनाया गया है। यहां तक की ग्रुप सी व डी एचटेट आदि की परीक्षाएं भी कनीना में आयोजित नहीं की जा रही है जिसको लेकर लोगों में रोष है। एक और जहां उप-मंडल होते हुए बड़े-बड़े संस्थान है वहीं यहां केंद्र नहीं बनाए गए हैं। एक और जहां मार्किंग सेंटर भी उपमंडल स्तर पर बनाए जाने चाहिए, ऐसे में कनीना सर्वथा उचित केंद्र बन सकता है। यहां मार्किंग सेंटर जरूर बनाया जाना चाहिए।
कनीना क्षेत्र में हुई 31 एमएम वर्षा, वर्षा जारी
-दो दिनों में हो चुकी है 50 एमएम वर्षा
**************************************************************
********************************************************
**************************************************************
कनीना की आवाज। क्षेत्र में दो दिनों से अच्छी खासी वर्षा हो रही है। जहां बुधवार को कनीना क्षेत्र में देर शाम तक वर्षा होती रही और 31 एमएम वर्षा नोट की गई। वहीं विगत दिवस मंगलवार को 19 एमएम वर्षा रिकार्ड की गई थी। इस समय खेतों में कपास, बाजरा और गवार की फसल खड़ी हुई है। किसान खुश नजर आए। चारों ओर पानी ही पानी भर गया है। कनीना नगर पालिका असहाय नजर आ रही है। दोनों जोहड़ों कालरवाली एवं होलीवाला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। कनीना के होलीवाला और कालर ाली दोनों जोड़ों की स्थिति गंभीर बन गई है। दोनों जोहड़ों के मुख्य मार्ग पर गंदा पानी आधा-आधा किलोमीटर दूर तक भरा हुआ है। नगरपालिका गंदा पानी निकासी का अस्थायी प्रबंध जरूर कर रही है। किंतु स्थाई प्रबंध नहीं किया गया है। कनीना में जहां भी जिस गली में देखे गंदा पानी भरा हुआ है, लोग असहज नजर आ रहे हैं और गंदे जल से होकर गुजर रहे हैं और दैनिक कार्य कर रहे हैं।
किसान खुश-
कनीना के किसान खुश हैं तथा विगत दिनों से वर्षा का इंतजार कर रहे थे। वर्षा अभाव में फसल पर कुप्रभाव पड़ रहा था। आखिरकार 2 दिनों से वर्षा होने से किसानों के चेहरे पर प्रसन्नता छा गई है। किसने कहना है की अच्छी पैदावार हो पाएगी। सबसे अधिक बाजरे की बिजाई की हुई है ।कनीना क्षेत्र में जहां किसान सूबे सिंह, राजेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार आदि ने बताया कि बाजरे की फसल में भुट्टे आने शुरू हो गए हैं। जल्दी फसल पक जाएगी। अगस्त महीने के अंतिम सप्ताह में लावणी की संभावना बनी हुई है।
सड़कों पर भी भरा है गंदा जल-
कनीना की अनाज मंडी के पास से होकर जाने वाली अटेली और रेवाड़ी सड़क मार्ग को जोडऩे वाली सड़क पर जगह-जगह गंदा पानी भर गया है। वहीं रेवाड़ी के प्रमुख सड़क मार्ग पर भी गंदा जल भर गया है। आवागमन गंदे पानी से हो रहा है।
कोसली- रेवाड़ी-कनीना टी-प्वाइंट की हालात बदतर-
कनीना के कालरवाली जोहड़ का गंदा पानी रेवाड़ी-कोसली और कनीना टी-प्वाइंट पर जमा होता जा रहा है। लंबे समय से यहां गंदा पानी जमा होता आ रहा है। विगत वर्र्षों भी इस जोहड़ ने सड़क मार्ग को लाखों रुपये की क्षति पहुंचाई थी। एक बार फिर से गंदा जल यहां भरा हुआ है कोई भी दुर्घटना किसी भी समय घट सकती है।
इस वर्ष हुई अच्छी वर्षा-
कनीना क्षेत्र में इस वर्ष जहां विगत वर्ष की तुलना में बेहतर वर्षा हुई है। अब तक 297 एमएम वर्षा हो चुकी थी जबकि दो दिनों में 50 एमएम वर्षा और हो चुकी है। इस प्रकार 347 एमएम वर्षा अंकित की गई है।
कनीना के शिव भोले शिवालय के पास गंदा जल भर गया है। गंदा जल लंबे समय से यहां जमा होता आ रहा है। धार्मिक स्थान होते हुए भी यहां गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं की गई है।
जिसका लोगों में बाहरी रोष है।
फोटो कैप्शन 04: रेवाड़ी टी-प्वाइंट पर भरा गंदा जल
06: शिव भोले के पास भरा गंदा जल
07: होलीवाला जोहड़ पर भरा गंदा जल
08: कालरवाली जोहड़ पर भरा गंदा जल
09: खेतों में फसल पर हो रही वर्षा
05: कनीना में सड़कों पर भरा गंदा जल
जनसेवा ग्रुप द्वारा पौधारोपण करके मनाया जन्मदिवस
**************************************************************
********************************************************
**************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना उप-मंडल के गांव सेहलंग में सेहलंगिया जनसेवा ग्रुप द्वारा जन्मदिवस पर पौधारोपण अभियान चलाया गया। जन सेवा ग्रुप के सदस्य दीप लाठ ने बताया कि रमेश क्रांति हिन्दू मंडल उपाध्यक्ष भाजपा के जन्मदिन पर गांव के सार्वजनिक भूमि पर 101 फलदार, फूलदार व छायादार पौधे लगाए गए हैं। इसके साथ ही पौधों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी ली गई। मोहित हीर ने जन्मदिन पर पौधारोपण के कार्य को पर्यावरण के लिए एक अनूठी पहल बताया। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि सभी को अपने जन्मदिवस पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए जो कि वातावरण को अनुकूल बनाए रखने में सहायक कदम होगा। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा ग्रुप के सदस्यों के जन्मदिवस पर पौधारोपण किया जाता है। संस्था द्वारा आज तक 500 पौधे लगाए गए हैं। इस दौरान मोहित हीर, दीप लाठ, मोहित शर्मा इसराना, रोहित, प्रवीण नंबरदार, हंसराज, हिमांशु, अजय, रजत, सुनील, सतपाल सहित अन्य मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 10: सेहलंग के ग्रुप द्वारा पौधारोपण
हेरिटेज विद्यालय में विद्यार्थियों के जन्मदिन पर वृक्षारोपण किया
**************************************************************
********************************************************
**************************************************************
कनीना की आवाज। उपमंडल कनीना में स्थित हेरिटेज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दिनांक 30 जुलाई 2025 को बच्चों के जन्म दिवस पर विद्यालय प्रांगण में विभिन्न प्रकार के वृक्ष लगाए गए, जिसमें कुछ फलदार, छायादार व कुछ फूलदार वृक्ष भी शामिल रहे। फलदार पेड़ों में जामुन का पेड़, आम का पेड़, चीकू का पेड़ आदि और भी अन्य वृक्ष लगाएं छायादार वृक्षों में से नीम का वृक्ष, शीशम का वृक्ष व अन्य और भी वृक्ष लगाए गए फूलों में भी काफी अच्छे अच्छे सुंदर फूलों के वृक्ष भी लगाए गए। यह कार्य विद्यालय के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने अपने हाथों से प्रारंभ किया व जिन बच्चों का जन्मदिन था, उन बच्चों से भी वृक्ष लगवाएं। इसके साथ ही बच्चों ने यह प्रण भी लिया कि वह प्रतिवर्ष अपने जन्मदिन पर एक वृक्ष चाहे वह अपने घर पर या विद्यालय प्रांगण में या किसी सामाजिक स्थल पर अवश्य लगाएंगे। इस पर विद्यालय अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने बच्चों को वृक्षों की अहमियत के बारे में बताया की वृक्ष हमारे जीवन में किस प्रकार से अहम भूमिका निभाते हैं। उन तथ्यों को बच्चों के साथ सांझा किया। इस पूरे खुशीराम शर्मा, प्रधानाचार्य कृष्ण सिंह, को-आर्डिनेटर सुरेंद्र कुमार जूनियर को-आर्डिनेटर सुमन व समस्त अध्यापक गण शामिल रहे।
फोटो कैप्शन 01: जन्म दिन मनाते हुए।
आलसी हो गये लोग या जानकारी नहीं
-व्हाट्सएप से अलग होना ही नहीं चाहते
**************************************************************
********************************************************
**************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना के लेखक डा. होशियार सिंह यादव जो लगातार व्हाट्सएप के जरिए साथियों, सहयोगियों से जुड़ा हुआ था, अचानक कंपनी ने दोनों फोन व्हाट्सएप बंद कर दिए गये। कारण दिया गया कि अधिक मैसेज फारवर्ड किये हैं। तत्पश्चात से होशियार सिंह पत्रकार के पास व्हाट्सएप नहीं बचा, परिणाम यह निकला के लोग अभी भी पुराने नंबर जिन पर व्हाट्सएप नहीं है, पर ही व्हाट्सएप मैसेज भेजे जा रहे हैं। इक्का दुक्का फोन आया कि कैसे समाचार भेजें जाये? जिन लोगों ने मेरे से पूछा कि समाचार कैसे भेजे? तो मैंने उन्हें अपनी मेल पर समाचार भेजने की बात कही लेकिन आश्चर्य हुआ कि या तो वो मेल भेजने नहीं चाहते या फिर मिल भेजना आता ही नहीं है? उन्होंने मेल भेजने की बात तो कही लेकिन मेल पर कोई संदेश नहीं भेजा। कुछ एक साथियों ने तो कहा कि हम समाचार आपके पास तभी भेजेंगे जब व्हाट्सएप होगा, उनको समझाया गया कि व्हाट्सएप से भी आसान मेल होता है लेकिन मेल से किसी साथी ने कोई समाचार नहीं भेजा। यहां तक कि एक विज्ञापन देने वाले ने कहा कि विज्ञापन भेजना चाहता है लेकिन मेल नहीं भेजना आता। ऐसे में एक बात स्पष्ट सामने आई कि व्हाट्सएप से तो लोग जुड़े हुए हैं और उसे आसानी से प्रयोग कर लेते लेकिन मेल आदि का ज्ञान नहीं है, जिनको ज्ञान है वह आलसी हैं। आलस्य को छोड़कर मेेले जैसे सभी संसाधनों का उपयोग करेंगे तभी सफलता निश्चित रूप से मिलेगी।
रेल तंत्र के मानकों की स्कूली छात्राओं को दी जानकारी
**************************************************************
********************************************************
**************************************************************
कनीना की आवाज। बच्चे हमारे समाज की अनमोल धरोहर हैं तथा उन्हें सुरक्षा के सही मापदंडों की जानकारी देकर अच्छे नागरिक बना सकते हैं , रेलवे हमारे देश की सबसे महत्वपूर्ण संपत्ति है तथा रेल तंत्र से जुड़े सभी सुरक्षा मानकों की जानकारी विद्यार्थियों के जीवन में अति महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं। ये विचार रेलवे पुलिस के महेंद्रगढ़ प्रभारी उप निरीक्षक अनिल कुमार गौतम ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी में छात्राओं व स्टाफ को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि रेलवे परिसर में प्रवेश करते ही हमें रेलवे के नियमों का पालन करना चाहिए बिना टिकट रेल यात्रा, रेलगाड़ी की चेन पुलिंग तथा रेलवे लाइन व प्लेटफार्म पर पैदल पार करने की गलतियां ना की जाए । उन्होंने रेलवे की धारा 139 का जिक्र करते हुए बताया कि गलत तरीके से रेल संपत्ति को नुकसान पहुंचाने व बिना टिकट रेल यात्रा करने पर न केवल आर्थिक दंड मिलता है बल्कि कानूनी सजा का भी प्रावधान है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य नरेश कुमार कौशिक ने कहा कि छात्र जीवन में अनुशासन अति आवश्यक है अगर विद्यार्थी अनुशासित रहकर सड़क पर रेल के सुरक्षा नियमों का पालन करें तो समाज में एक वैचारिक क्रांति आ सकती है तथा भारत का
भविष्य प्रगति के मार्ग पर जा सकता है । इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता प्रवीण कुमार स्नेहलता ,कुलदीप सिंह, पवन कुमार, दिनेश कुमार ,वीरेंद्र सिंह ओम प्रकाश, जीआरपी के योगेश कुमार सहित समस्त स्टाफ उपस्थित था।
फोटो कैप्शन 03: कनीना मंडी में जानकारी देते पुलिस अधिकारी।
30 सालों की सेवा कर सेवानिवृत्त हुई शिक्षिका
**************************************************************
********************************************************
**************************************************************
कनीना की आवाज। राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना में कार्यरत सिलाई अध्यापिका शीला देवी आज 30 वर्ष की सेवा के बाद से वाले पर सेवानिवृत्ति हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य नरेश कुमार कौशिक ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है देश का भविष्य बनाता है तथा राष्ट्र की दिशा व दशा तय करता है ।
उन्होंने कहा कि शीला देवी की सेवाएं शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय रही तथा उनकी प्रथम नियुक्ति इसी विद्यालय में मार्च 1995 में हुई तथा इसी विद्यालय से उनकी सेवानिवृत्ति आज हुई है ।
अपने संबोधन में शीला देवी ने कहा कि यह 30 वर्ष की सेवा एक ही विद्यालय में करना उनके लिए जीवन की सबसे बड़ी संपत्ति है तथा वह यहां के स्टाफ व विद्यार्थियों से मिले प्यार को कभी नहीं भूल पाएंगी । कार्यक्रम का संचालन गृह विज्ञान की अध्यापिका शालिनी प्रधान ने किया,
इस अवसर पर रिटायर्ड प्राचार्य लाल सिंह यादव, प्रमोद कुमार, डा. राजेंद्र प्रसाद , निर्मला देवी ,उज्जवल, हर्षित, अभिषेक ,सोनिया, मुख्य अध्यापक कैलाश चंद्र, रूबी देवी, , सुनीता देवी राज बाला ,अनीता यादव, कश्मीरी निमल, बस्तीराम यादव ,सतवीर सिंह, सुषमा देवी ,रेखा ,राकेश कुमार डीपी, राजेश शास्त्री बाबूलाल यादव विकास यादव शाहिद समस्त स्टाफ उपस्थित था ।
फोटो 02: शिक्षिका के सेवानिवृत्ति समारोह में उपस्थित अधिकारी
व्हाट्सअप बंद, मेल भेजे
--टेलीग्राम पर देखे ताजा समाचार,
**************************************************************
********************************************************
**************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना के लेखक एवं पत्रकार डा. होशियार सिंह यादव के दोनों व्हाट्सअप 9416348400 तथा 9306300700 दोनों बंद हैं। ऐसे में समाचार भेजने के लिए मेरा मेल आईडी hsnirban2025@gmail.com ही प्रयोग करें। ताजा समाचार पढऩे के लिए टेलीग्राम पर तथा विडियो के रूप में उपलब्ध रहती हैं।
संपर्क नंबर-9416348400 तथा 9306300700
ताजा समाचार पढऩे के लिए मेरा
टेलीग्राम--https://web.telegram.org/a/#7867058325
फेसबुक-https://www.facebook.com/hsnirban2011/
एवं ब्लाग dilkiawazkanina.blogspot.com












No comments:
Post a Comment