Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Friday, July 4, 2025


 



डीसी विवेक भारती के नाम से साइबर ठगों ने लक्की सीगड़ा को बनाया निशाना
-लक्की सीगड़ा ने डीसी एवं एसपी महेन्द्रगढ़ को पूरे मामले की शिकायत भेजी
***************************************************************
***********************************************************************
***************************************************************
कनीना की आवाज।
सामाजिक कार्यकर्ता एवं बीएमडी फाउंडेशन चेयरमैन लक्कीराव सीगड़ा को साइबर ठगों ने डीसी विवेक भारती के नाम से रुपये की मांग कर डिजिटल अरेस्ट के माध्यम से ठगने का निशाना बनाया। लक्की सीगड़ा ने इस सम्बन्ध में जिला उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक को मेल भेजकर शिकायत भी दर्ज कराई हैं
लक्की सीगड़ा ने बताया की बीएमडी फाउंडेशन के कनीना स्थित कार्यालय पर कार्य करते समय सांय चार बजकर चौदह मिनट पर पर एक अनजान नम्बर (+856 2093412854) से व्हाट्सएप पर एक मैसेज आता है की आप कहा हैं और क्या कर रहे हैं? जिसमें मैसेज करने वाला व्यक्ति अपने आप को विवेक भारती डिप्टी कमिश्नर बताता है और मुझे मेरी लोकेशन पूछता है और संदेश में लिखता हैं कि एक ज़रूरी लेनदेन है जिसे मैं चाहता हूँ कि आप मेरी ओर से अभी शुरू करें क्योंकि यह एक प्रोजेक्ट के लिए है, मैं इस समय सीमित पहंच के साथ मीटिंग में व्यस्त हूं। मुझे बताएं कि क्या लेनदेन को मेरी ओर से तुरंत संसाधित किया जा सकता है ताकि मैं खाते के बारे में और जानकारी दे सकूं।
फिर विवेक भारती डिप्टी कमिश्नर बने शख्स ने मुझे तुरंत प्रभाव से पचास हजार रुपये इस यूपीआई नाम और आईडी पर भेजने के लिए कहता है और यह भी कहता है कि पेमेंट करने के बाद मुझे स्क्रीनशाट अवश्य भेजना ताकि मैं आपको रिफंड कर सकूं। मैसेज करने वाले ने व्हाटशप प्रोफाइल में फोटो भी विवेक भारती उपायुक्त महोदय की प्रयोग की हुई हैं। लक्की सीगड़ा ने बताया कि मुझे अचानक अंदेशा हुआ की डिप्टी कमिश्नर साहब ऐसा कैसे कर सकते हैं, फिर मुझे लगा की यह नम्बर साइबर गिरोह से सम्बन्धित हो सकता हैं और मेरे साथ डिजिटल अरेस्ट के जरिए साइबर ठगों द्वारा फ्राड किया जा रहा हैं। मैं इस स्थिति को भांप गया डिप्टी कमिश्नर के नाम से मुझे ठगा जा रहा हैं।
लक्की सीगड़ा ने कहा कि साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। एक के बाद एक साइबर अपराधी लोगों को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर उनसे ठगी कर रहे हैं। ठगों द्वारा खास तौर से पढ़े-लिखे समझदार लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। समाज के लोगों को जागरूक होकर इन साइबर ठगों से अपना बचाव करना होगा। सीगड़ा ने एक जागरूक सामाजिक कार्यकर्ता होने के नाते जिला प्रशासन से शिकायत के साथ-साथ अपील करते हुए कहा हैं कि जो गिरोह जिला उपायुक्त महोदय का नाम एवं फोटो का दुरूपयोग कर लोगों को साइबर ठगी का शिकार बना रहे हैं उन पर कड़ी कानूनी कार्यवाही कि जाए ताकि समाज के अन्य लोगों को शिकार होने से बचाया जा सके।
फोटो कैप्शन 03: भेजे गये संदेश का स्क्रीनशाट





 फादरलेस बच्चियों की समस्त फीस देंगे प्राचार्य, अपनी जेब से
-अव्वल रहने वाले को मिलेंगे 5100 रुपये
***************************************************************
***********************************************************************
***************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना अनाज मंडी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य नरेश कौशिक में शुक्रवार को घोषणा की जितनी भी छात्राएं फादरलेस हैं उनकी समस्त फीस बोर्ड की फीस वो स्वयं वहन करेंगे तथा टाप रहने वाली छात्राओं को पांच-पांच हजार रुपये देंगे।
उल्लेखनीय है कि नरेश कौशिक मुख्याध्यापक से प्राचार्य बने हैं और उन्होंने दो दिन पहले ही कार्यभार ग्रहण किया है। उनका कहना है कि कोई बच्चा शिक्षा  से वंचित न रहे।
फोटो कैप्शन: नरेश कौशिक






चोर साहब के कारनामे-15
-चोर साहब सीखाते हैं दूसरों को चोरी करना
***************************************************************
***********************************************************************
***************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना निवासी डा. होशियार सिंह विश्व रिकार्ड धारक के प्लांट से विगत दो वर्षों में तीन ट्राली पत्थर, 35 गमले, मंढ़ी की ईंटें चोरी करने के अलावा अन्य सामान भी चोरी कर ले गये। चोर साहब लगते बड़े सज्जन हैं। प्रारंभ में जब मेरे पास चोर साहब आए तो उन्होंने पूछा कि क्या कर रहे हो? मैंने कहा कि मैं नल का कनेक्शन ले रहा हूं तो चोर साहब ने कहा कि आप नल का कनेक्शन तो ले लो पर विभाग को न बताइए। परंतु सोचा कि आज तक जब किसी सरकार के कोई पैसा भी मैं नहीं रखा तो क्यों इस बात को छुपाया जाए और तुरंत जल सप्लाई विभाग में जाकर फाइल भर दी और चोर साहब के कहने से लगाया गया नल अब वैध है। चोर साहब दूसरों को भी अक्सर यही शिक्षा देते हैं। चोर साहब के घर के पास से कोई नाली नहीं है अपितु अपने घर की साइड को ऊंचा उठा रखा है, नाली बंद करवा कर इतना ऊंचा करवा रखा है ताकि कोई उधर से न गुजर सके। चोर साहब और अन्य आसपास के घरों को देखा जाए तो चोर साहब का घर भी 3 फुट अवैध है। यही नहीं बिजली चोरी करके अपने बोर्ड और बैनर लगाकर चमकाने का कार्य भी कोई चोर साहब जैसे व्यक्ति कर सकते हैं। चोर साहब ने कई बार जब चोरी की हर बार लेखक सहन करता रहा किंतु जब अपनी आंखों से चोरी करते हुए देखा तब मुझे पता चला सारा सामान चोरी हुआ है वह और कोई नहीं अपितु चेोर साहब ही ले गया। चोर साहब चोरी करते हैं इस बात पर कभी दूसरे की बातों पर विश्वास नहीं किया किंतु जब हकीकत नजर आई तब विश्वास हुआ कि चोर साहब नीचे तक गिर सकते हैं।





खेलों के महाकुंभ का ट्रायल दूसरे दिन जारी
--राजीव गांधी स्टेडियम छिथरोली में चल रहा है ट्रायल
***************************************************************
***********************************************************************
***************************************************************
कनीना की आवाज।
 खेलों के महाकुंभ का ट्रायल दूसरे दिन भी जारी रहा। राजीव गांधी स्टेडियम छिथरोली में ट्रायल चल रहा है। फुटबाल के लिए 80 और  हैंडबाल के लिए 50 बच्चों ने भाग लिया। खेलों की दूसरे दिन की ट्रायल सरपंच बलवान सिंह आर्य की अध्यक्षता में आरंभ की गई और नरेंद्र कुमार शास्त्री, जगदीश नंबरदार ,पालेराम, विजेंद्र, नीरज, कपिल, महेश ट्रायल के दौरान उपस्थित रहे। कोच मंजू चाहर, कोच नरेश, कोच रविंद्र, प्रदीप ,नवीन की निगरानी में फुटबाल और हैंडबाल की ट्रायल ली गई।






एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को लेकर दिया धरना
-दिया ज्ञापन, रेल रोकने से रोका पुलिस ने
***************************************************************
***********************************************************************
***************************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना खास रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस गाडिय़ों का ठहराव करने की मांग को लेकर कनीना उपमंडल के सैकड़ों निवासियों ने कनीना खास रेलवे स्टेशन पर धरना, प्रदर्शन तथा रेल रोको आंदोलन किया। आंदोलन का नेतृत्व प्रजा भलाई संगठन के अतरलाल एडवोकेट ने किया।
 घोषित कार्यक्रमानुसार कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन के बाहर इकट्ठे हुए तथा जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी हाथों में लाल झंडे तथा पोस्टर लिए हुए थे जिन पर लिखा था रेल प्रशासन होश में आओ होश में आओ, कनीना स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव करो, मोदी जी हमारे मन की बात सुनो तथा कनीना स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव करो। प्रदर्शनकारी 11 बजे रेल रोकने के लिए आगे बढ़े तो भारी पुलिस बल ने उनको रेलवे स्टेशन पर अंदर जाने से रोक दिया। प्रदर्शनकारी वहीं धरना देकर के बैठ गए। बाद में पुलिस प्रशासन तथा स्टेशन अधीक्षक से बातचीत करने के बाद आंदोलन के नेता अतरलाल ने अपने प्रदर्शनकारी साथियों से बातचीत की और रेल प्रशासन को एक महीने का अल्टीमेटम देकर चार ज्ञापन माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव तथा डीआरएम बीकानेर डीविजन आशीष कुमार को प्रेषित ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक विक्की यादव को सौंपे। उन्होंने प्रदशर्नकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि रेल प्रशासन ने एक महीने के अंदर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव कनीना खास स्टेशन पर करने की अधिसूचना जारी नहीं की तो इलाके की जनता पुन: रेल रोको आंदोलन करेगी। ज्ञापन में सादलपुर से वाया महेन्द्रगढ़ रेवाड़ी, दिल्ली पानीपत नई पेंसजर ट्रेन चलाने तथा कनीना खास रेलवे स्टेशन को आदर्श भारत योजना में शामिल करने की मांगें की गई। इस अवसर पर कर्णसिंह यादव, श्रीभगवान गौतम, सज्जन बोहरा, जोगेन्द्र चैहान, किशनपाल सिंह तंवर, सूबेदार मदन सिंह, सीताराम जांगड़ा, कैलाश सेठ, नरेश रोहिल्ला, राजेन्द्र पंच, मीर सिंह वैद्य, डा. मुकेश आदि सैकड़ों  कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 01: एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग करते हुए
             02: एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर धरना प्रर्दान करते हुए






 वित्त विभाग एलटीसी निकालने की अनुमति
-पेंशनभांगियों का बजट हो चुका है पास
***************************************************************
***********************************************************************
***************************************************************
कनीना की आवाज।
 वित्त विभाग पेंशनभोगियों को सत्र 2024-27 का एलटीसी/अवकाश यात्रा रियायत निकालने की अनुमति दे। अभी तक बिल बनने शुरू नहीं हुए जबकि बजट पहले ही पास हो चुका है। जिला महेंद्रगढ़ में सैकड़ों पेंशनभोगी 2024-27 की एलटीसी पाने के लिए लालायित है और सेवानिवृत्त हुये महीनों बीत गए हैं।
सेवानिवृत्त कर्मी महिपाल सिंह, राजकुमार राव, होशियार सिंह पड़तल, नेम सिंह,  रामेश्वर दयाल पूर्व प्राचार्य आदि पेशनभोगियों ने वित्त विभाग हरियाणा से मांग की है कि जिनका बजट पास हो चुका है उन्हें एलटीसी निकालने की अनुमति प्रदान करें। अभी तक बिल बनने शुरू नहीं हुए हैं ऐसे में उनकी एलटीसी वित्त विभाग द्वारा पास की जानी है। अगर वित्त विभाग  बिल बनाने की अनुमति दे देता है और बिल पास हो जाते हैं तो  पेंशनर अपनी एलटीसी का लाभ उठा सकते हैं। विगत एलटीसी सत्र 2020- 2023 तक था जो संपन्न हो चुका है और वर्ष 2024 में सेवानिवृत्त कर्मी अब अपनी एलटीसी पाने के लिए लालायित देखे जा सकते हैं। जून माह में 24 जून से 30 जून तक बिल भी बने और सुस्त बाबू बिल बनाने में नाकाम रहे। पूर्व कर्मियों ने दस जुलाई से ये बिल बनाने की अनुमति देने की मांग की है।
उल्लेखनीय है कि हर चार वर्षों में सभी कर्मियों एवं पेंशनभोगियों को एलटीसी का लाभ दिया जाता है ताकि वे कहीं यात्रा कर सके। वर्ष 2024-2027 सत्र की एलटीसी निकलनी शुरू नहीं हुई है जिसका पेंशनभोगियों में रोष है।







No comments: