प्राचार्य कुतरूं के कारनामे-06
दुश्मन का दोस्त ही बना दुश्मन और कुतरूं प्राचार्य की भुला दी हेकड़ी। पैरों में पड़कर छुड़वाया पीछा
**************************************************************************
*******************************************************************************
***************************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना निवासी डा. होशियार सिंह यादव जहां करीब 40 वर्षों तक शिक्षा के क्षेत्र में जमे रहे। उन्होंने अपने जीवन में कई हजार विद्यार्थियों को शिक्षा दी है। उन्होंने करीब 35 विभिन्न मुख्याध्यापकों एवं प्राचार्यों के साथ काम किया और करीब 35 ही स्कूलों/कालेजों में अपनी सेवा दी है। वैसे तो डा. होशियार सिंह की कृति -मेरी शिक्षा का सफर में विस्तार से बताया जा चुका है। सेवा दौरान अनेक कष्ट और समस्याएं झेलनी कुतरूं जैसे प्राचार्यों के कारण वहन करनी पड़ी है। साफ छवि और मेहनतकश शिक्षकों की तरफ बहुत कम लोग मिलते और बोलते हैं। डा. होशियार सिंह ने सदा ही कुर्सी पर बगैर बैठे पढ़ाया और नाम कमाया है। इस अवधि में कुछ ऐसे प्राचार्य मिले जिनका नाम लेते वक्त भी फक्र होता है जबकि कुछ ऐसे प्राचार्य भी मिले जिनके नाम लेते हुए भी ऐसा महसूस होता है जैसे किसी गंदगी में हाथ लग गया हो। इसी दौरान उनके कारनामे भी सामने लाने पड़े हैं क्योंकि एक नहीं चार-पांच कुतरूं प्राचार्य मिले हैं जिनके कारनामे एपिसोड के रूप में पेश किए जाएंगे। किंतु पूर्ण रूप से नाम सहित गाथा पढऩे के लिए मेरी भविष्य प्रकाशित होने वाली पुस्तक कुतरूं प्राचार्य के कारनामे जरूर पढऩे का कष्ट करें।
कभी-कभी दुश्मन के दोस्त ही दुश्मन बनाकर उसकी खटिया खड़ी कर देते हैं। ऐसे एक नहीं अनेकों मामले देखने को और सुनने को मिलते हैं। ऐसा एक मामला कुतरूं प्राचार्य के संग हुआ था। कुतरूं प्राचार्य ने डाक्टर होशियार सिंह का जमकर विरोध किया। दिन-रात विभिन्न प्रकार की शिकायतें करवाई गई, उल्टी सीधी शिकायतों का परिणाम उल्टा ही होता है और यह शिकायत कोई और नहीं एक राक्षस प्रवृति के खेचूड़मल के कहने से कुतरूं प्राचार्य करता था या करवाता था। खचेड़ूमल कुतरूं प्राचार्य के कान भरता था क्योंकि खचेड़ूमल डाक्टर होशियार सिंह का धुर विरोधी रहा है। कई जगह विरोध किया है और भारी नुकसान भी पहुंचाया है। खचेड़ूमल कुतरूं प्राचार्य के डाक्टर होशियार सिंह के विरुद्ध कान भरता था। परिणाम यह हुआ कि कुतरूं प्राचार्य ने करीब 1 साल तक लगातार होशियार सिंह का विरोध किसी न किसी रूप में दर्शाया और इस विरोध जताने के पीछे कारण था कि कुतरूं प्राचार्य प्रसिद्ध ब्लैकमेलर रहा है। ब्लैकमेलिंग उनकी आदत रही है। इसलिए लाखों रुपए हड़पने के चक्कर में होशियार सिंह के पीछे लगा रहा। इस मसले में एक नहीं कुतरूं प्राचार्य, खचेड़मल और एक भीखामल तीनों ने मिलकर व्यूह रचना की। इसी दौरान ईश्वर सिंह पूर्व मुख्य अध्यापक ने समझौता करवाने का प्रयास किया। पहले तो कुतरूं प्राचार्य कहता रहा कि शिकायतों में भीखामल एवं खचेडू़मल का हाथ है परंतु जब ईश्वर सिंह ने उन्हें डांट फटकार लगाई तो सीधा हो गया और लाख रुपए लेकर राजीनामा किया। कुतरूं प्राचार्य ने कहा कि वह अकेला यह पैसे नहीं खाएगा अपितु खचेड़ूमल और भीखामल को भी कुछ पैसे दिए जाएंगे कुछ उच्चाधिकारियों को दिये जाएंगे। परिणाम यह हुआ ईश्वर सिंह ने होशियार सिंह से कहा कि हांडी फूटती है तो कुत्ते की जात का पता लगता है। तुम दोषी नहीं किंतु जांच के बाद जांच होती रहेंगी ऐसे में एक लाख रुपये कुतरूं प्राचार्य को दे दो। और राशि दे दी गई। इसके बाद तो कुतरूं की आदत बन गई। बार-बार फिर कोई उल्टी सीधी शिकायत खुद ही करता या करवाता और उसे शिकायत का निवारण करवाने के लिए ब्लैकमेलिंग करता। लंबे समय तक ऐसा करता रहा। आखिर ईश्वर सिंह प्राचार्य ने उनको इतनी बुरी तरह से लताड़ा की दोबारा उनके पास नहीं गया, सीधा कर दिया। कुतरूं प्राचार्य के कान भरने वाला खचेडू़मल उसका साथ देता रहा किंतु एक वक्त ऐसा भी आया की खचेडू़मल ही कुतरूं प्राचार्य का कट्टर दुश्मन बन गया। उल्टे कुतरूं प्राचार्य के विरुद्ध सैकड़ों शिकायत लगा दी। और हर शिकायत में परिणाम नेगेटिव आया। परिणाम यह निकला कि कुतरूं प्राचार्य की नौकरी दाव पर लग गई। अब जो कल तक का खचेडू़मल कुतरूं का दोस्त होता था आज वह कट्टर दुश्मन बन गया। ऐसे में कुतरूं प्राचार्य अपनी हेकड़ी भूल गया। इतनी खींचाई खचेडू़मल ने करवा दी की यह नौबत आ गई की कुतरूं प्राचार्य ने खचेडू़मल के पैर पकड़ लिए और कहा कि किसी प्रकार उसे बख्श दो नहीं तो उसके बच्चे मिट्टी में मिल जाएंगे, नौकरी चली जाएगी। खैर खचेडू़मल ने फिर ब्लैकमेलिंग की और कुतरूं प्राचार्य से खूब ऐंठा। यह धन उसने तथा भीखामल ने बांट लिया। अब खचेडू़मल और भीखामल दोनों दोस्त बन गए। खचेडू़मल ने धन ऐेंठने के अतिरिक्त कुतरूं पर एक जुर्माना भी लगाया और जुर्माना आज भी सभी की नजर में है। ऐसा जुर्माना जो सदा याद रहेगा और उस जुर्माने के कारण के बाद ही कुतरूं का पीछा छोड़ा। इसलिए कहावत है कि कभी किसी दुष्ट व्यक्ति के कहने से किसी का बुरा करने का प्रयास नहीं करना चाहिए। वरना वहीं कहावत लागू होती है कि जो आसमान की ओर थूकता है वह थूक उसके सिर पर ही पड़ता है। चला था होशियार सिंह का कुछ बिगडऩे लेकिन बिगड़ा कुतरूं प्राचार्य का। ऐसा एक बार कई बार हुआ है। कहावत है कभी किसी का बुरा करने का प्रयास नहीं करना चाहिए। सच्चे लोग कहते हैं कि ैं किसी को लट्ठ जड़ दो लेकिन किसी की नौकरी पर आंच न आने दो। कभी तीनों की जोड़ी प्रसिद्ध रही थी किंतु आज तीनों दोस्त नहीं रहे हैं। परंतु कुतरूं प्राचार्य पर जो जुर्माना लगाया गया सदा सदा के लिए लोगों की जुबान पर रहेगा। इसलिए किसी से गहरी दोस्ती किसी से कट्टर दुश्मनी कभी ना कभी नुकसान पहुंचती है और ऐसा नहीं करना चाहिए, वरना एक दिन पछताना पड़ता है। जैसे कुतरूं आचार्य को पछताना पड़ा।
5 किलोमीटर दूरी तक का फोरलेन मार्ग बनाने की मांग
- दिया कनीना के लोगों ने आरती सिंह राव को ज्ञापन
**************************************************************************
*******************************************************************************
***************************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना के पार्षदों एवं कनीनावासियों ने मिलकर एक ज्ञापन आरती सिंह राव को कनीना में दिया। उन्होंने मांग रखी है कि कनीना उप-मंडल के विभिन्न सड़क मार्गों पर 5 किलोमीटर दूरी तक फोरलेन मार्ग बनाया जाए ताकि आवागन में सुविधा हो सके। ज्ञापन में कहा गया है कि कनीना शहर में लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है। जिससे उनको भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों, एंबुलेंस, आम जन को परेशानी रहती है। आए दिन कोई न कोई हादसा होता रहता है। बीते वर्षों में कई लोगों ने अपनी जान गंवानी पड़ी है। ऐसे में उन्होंने कनीना - अटेली, कनीना-महेंद्रगढ़, कनीना-कोसली, कनीना-रेवाड़ी, कनीना-चरखी दादरी रोड़ इन सभी मार्गों को 5 किलोमीटर दूरी तक फोरलेन बनाने साथ में दोनों साइड में पानी निकासी के लिए नाला निर्माण करवाने की मांग की है। इससे कनीना ही नहीं आसपास के लोगों को भारी राहत मिलेगी। मंत्री ने ज्ञापन लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
फोटो कैप्शन 09: ज्ञापन देते हुए कनीनावासी
अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का कल्याण ही सरकार का लक्ष्य - आरती सिंह राव
-स्वास्थ्य मंत्री ने किया लगभग 5 करोड़ 16 लाख रुपए से विकास कार्यों का किया शिलान्यास व उद्घाटन
**************************************************************************
*******************************************************************************
***************************************************************************
कनीना की आवाज। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार प्रदेश के प्रत्येक गांव और नागरिक के कल्याण को प्रतिबद्ध है। सरकार हर क्षेत्र में लगातार विकास कार्य करवा रही है ताकि गांवों को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाया जा सके। स्वास्थ्य मंत्री आजकनीना उपमंडल के गांव नौताना, पोता, उच्चत, छितरौली, झाड़ली, उन्हाणी में धन्यवाद कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को संबोधित कर रही थी। इस अवसर पर नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव भी मौजूद थे। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने लगभग 5 करोड़ 16 लाख रुपए की परियोजनाओं के उद्घाटन तथा शिलान्यास किए।
स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र की हर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।
उन्होंने गांव पोता में फिरनी व स्कूल रोड का उद्घाटन, गांव उच्चत में शिवधाम में चारदीवारी व पानी की टंकी का उद्घाटन, गांव झाड़ली में शिवधाम में चारदीवारी व पानी की टंकी का उद्घाटन, गांव नौताना में अमृत सरोवर का शिलान्यास व स्याना मोड से पालड़ी वाले रोड तक फिरनी का निर्माण व बीसीए चौपाल का उद्घाटन, गांव उच्चत में एससी चौपाल में हाल का शिलान्यास किया।
इसी प्रकार गांव उन्हाणी में शहीद पार्क, पानी टंकी व बोर, आंगनवाड़ी का पुन: निर्माण व सौंदर्यकरण, देवीलाल पार्क का नवीनीकरण व सौंदर्यकरण, शमशान घाट का निर्माण व पानी की टंकी, आंगनवाड़ी का नवीनीकरण व सौंदर्यकरण, वृद्धाश्रम का नवीनीकरण व सौंदर्यकरण, खेल ग्राउंड की चार दिवारी व मंच, उन्हाणी अंडरपास से चेलावास की सीमा तक रास्ते का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सक अधिकारी डॉ. अशोक कुमार, एसएमओ डा. विजय, मार्केट कमेटी चेयरमैन जेपी कोटिया, ब्लॉक समिति चेयरमैन जयप्रकाश, मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र, पार्षद लीलाराम, नौताना के सरपंच विकाश, पोता के सरपंच हरिओम आर्य, उच्चत सरपंच कुलदीप, छितरोली की सरपंच मुकेश देवी, झाड़ली की सरपंच सुशीला देवी, उन्हणी की सरपंच पूजा देवी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 07 व 08: उद्घाटन करते हुए तथा संबोधित करते हुए
इसराना में आयोजित हुई खेल प्रतियोगिताएं
-अव्वल खिलाडिय़ों को किया गया पुरस्कृत
**************************************************************************
*******************************************************************************
***************************************************************************
कनीना की आवाज। आजाद युवा क्लब इसराना द्वारा गांव इसराना में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए क्लब प्रधान मोहित इसराना ने बताया कि आज हम शहीदों की बदौलत ही खुले आसमान की नीचे सांस ले पा रहे हैं। आज भारत नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बलिदान के कारण ही विकास के पथ पर अग्रसर है। हमें शहीदों के बलिदान को सदैव याद रखना चाहिए और उनके त्याग को आदर्श मानकर हमेशा सम्मान करना चाहिए। उन्होंने बताया कि युवाओं को बलिदानियों से जोडऩे के लिए हमें अनेक युवा आधारित कार्यक्रम आयोजित करने होंगे जिससे युवा नशे से दूर रह सके।
इस अवसर पर 1600 मीटर दौड़ में अमित सुंदरह ने प्रथम स्थान, नरेंद्र महासर ने दूसरा और
हेमंत सुंदरह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
400 मीटर दौड़ में अनिकेत खेड़ी ने पहला, मयंक इसराना ने दूसरा और अंकुश इसराना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर अंडर-12 प्रतियोगिता में प्रियांशु ने पहला, मनित ने दूसरा, अंश खेड़ी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
100 मीटर ओपन में विकास उर्फ मंची ने पहला, प्रीतम ने दूसरा , चंद्रपाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर मदनलाल, सरपंच प्रतिनिधि हनुमान सिंह, कार्तिक, रोहित, अमित चौहान, चंद्र पाल,रमेश,प्रीतम सिंह,हितेश शर्मा, हरीश,मामन शर्मा, आजाद युवा क्लब इसराना के युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 06: अव्वल रहे खिलाडिय़ों को पुरस्कृत करते हुए।
राष्ट्रीय पर्यटन दिवस-25 जनवरी
कनीना खंड के तीन स्थल किसी पर्यटक स्थल से कम नहीं
**************************************************************************
*******************************************************************************
***************************************************************************
कनीना की आवाज।कनीना उपमंडल के तीन धार्मिक स्थल किसी पर्यटक स्थल से कम नहीं हैं। इन क्षेत्रों में सेहलंग गांव का पहाड़ीवाला माता खीमज मंदिर, कनीना का संत शिरोमणि बाबा मोलडऩाथ आश्रम तथा बाघोत का बाघेश्वरी धाम। तीनों स्थलों पर समय-समय पर मेले लगते हैं तथा भारी भीड़ जुटती है, तीनों स्थलों तक बसों की सुविधा है तथा आवागमन आसानी से उपलब्ध हो सकता है। कनीना का संत शिरोमणि बाबा मोलडऩाथ आश्रम पुराने समय की याद दिलाता है, जब संत मोलडऩाथ अपने हाथों से पक्षियों को चुग्गा देते थे। यहां जाल के पेड़ों के नीचे रहते थे तथा प्राकृतिक तालाब जो आज भी मौजूद है, का जल प्रयोग करते थे। विक्रम संवत 2006 में उन्होंने प्राण त्यागे थे। तत्पश्चात से यह क्षेत्र संत शिरोमणि बाबा मोलडऩाथ के नाम से विख्यात है। वर्तमान में बाबा मोलडऩाथ आश्रम के पास कम से कम एक दर्जन विभिन्न धार्मिक स्थान बनाकर इसे दर्शनीय स्थल बना दिया। सबसे बड़ी विशेषता है बस स्टैंड के केवल 200 मीटर दूर है। बस स्टैंड और बाबा आश्रम के बीच विलायती कीकर को हटाकर भरत कर दिया जाए तो 200 मीटर दूरी पर ही उपलब्ध होगा। यहां फाल्गुन एकादशी को विख्यात मेला, ऊंट दौड़ एवं घुड़ दौड़, दंगल आदि लगते हैं।
प्राचीन इतिहास समेटे हुए बाघोश्वर धाम जिसका पूरे भारत भर में नाम प्रसिद्ध है कनीना से महज 13 किलोमीटर दूर स्थित है यहां पीपलाद ऋषि तथा राजा दिलीप एवं अन्य संतों व राजाओं की याद दिलाता है। इसका इतिहास 1680 वर्ष पुराना माना जाता है। हर सोमवार को ही नहीं अपितु वर्ष भर में दो बार शिवरात्रि एवं महाशिवरात्रि का मेला लगता है। अपार भीड़ जुटती है। संत मोलडऩाथ तथा बाघेश्वर धाम पर शोध रूपी कृतियां भी कनीना के लेखक डा. होशियार सिंह यादव की प्रकाशित हो चुकी है। स्याणा का ढाब वाला मंदिर भी पौराणिक इतिहास समेटे हुए है। यह भी पर्यटक स्थल से कम नहीं है।
उधर कनीना उपमंडल में एकमात्र पहाड़ी सेहलंग की है। जिस पर माता खीमज का मंदिर है यहां भी वर्षों से मेला भरता आ रहा है। अति रमणीक एवं पहाड़ी पर करीब 200 फीट ऊंचाई पर मंदिर स्थित है। जहां पर हर वर्ष मेला लगता है। कनीना से करीब 20 किलोमीटर दूरी पर यह पहाड़ी स्थिति है। यहां माघ शुक्ल सप्तमी को यहां भारी भीड़ जुड़ती और मेला लगता है।
फोटो कैप्शन बाबा मोलडऩाथ आश्रम,
:बाघेश्वरी धाम
सेहलंग का माता मंदिर
मतदाता दिवस- 25 जनवरी
युवा मतदाताओं ने पहचान पत्र बनवाने में की है पहल
-भविष्य में डालेंगे वोट
**************************************************************************
*******************************************************************************
***************************************************************************
कनीना की आवाज। 25 जनवरी को मतदाता दिवस मनाया जाएगा। राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उद्देश्य नागरिकों का अपने मताधिकार का प्रयोग करने की प्रति जागरूक करना होता है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के जरिए देश के नागरिकों को निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
क्षेत्र के अनेकों युवा नए वोटर कार्ड बनवाने के लिए तल्लीन हैं और मतदाता पहचान पत्र समय समय पर बनाये गये हैं और कुछ बनवा रहे हैं। कनीना के विभिन्न स्थानों पर इस प्रकार के कार्ड विगत समय में बनाए गए हैं और भविष्य में भी बनाए जाते रहेंगे। राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुरुआत 2011 में 25 जनवरी के दिन हुई थी। 2026 में 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाएंगे।
इस संबंध में पहली बार वोट डालने वाले कुछ युवाओं से बात हुई। जिनके विचार निम्र हैं-
पहली बार में वोट डालने का अधिकारी बना हूं क्योंकि मेरा मतदाता पहचान पत्र बन चुका है। सरकार ने 18 वर्ष की आयु के सभी युवाओं को अपना मतदाता पहचान पत्र बनाने का अभियान चलाया था जिसके तहत अपना आइडी कार्ड बनवाया है। यह मेरे लिए खुशी का अवसर है ताकि मैं अपने वोट से एक अच्छे सरकार का चुनाव करूंगा।
-- अमीश कुमार कनीना
हर 5 साल में लोकसभा चुनाव करवाए जाते हैं। इन चुनाव के लिए केवल वही वोट डाल सकते हैं जिनका मतदाता पहचान पत्र बना हो तथा उम्र 18 साल पूरी कर ली गई हो। वोट बनवाकर प्रसन्नता होना स्वाभाविक है क्योंकि अब अपनी पसंद का कोई भी नेता चुना जा सकेगा और नेता ही देश की सरकार चलाएंगे।
-- हर्ष कुमार,करीरा
वोट बनवाना मेरा अधिकार है और वोट डालने का भी सभी को अधिकार मिला हुआ है बशर्ते 18 वर्ष की उम्र हो। मतदाता पहचान पत्र बनवाकर वोट डालने का अधिकार प्राप्त होता है और अपनी मनपसंद नेता का चुनाव करना होता है। इसी के जरिए राज्य और देश की सरकार चलती है। इसमें एक प्रकार से परोक्ष रूप से भागीदारी हो गई है और वोट का उचित प्रयोग किया जाएगा।
-- दीपक कुमार करीरा
मतदाता पहचान पत्र बनवाकर अब उन लोगों में शामिल हो गया हूं, जो अपना वोट देखकर मनपसंद नेता का चुनाव करते हैं। ऐसे में अबकी बार अपना वोट डालकर सामाजिक काम करने वाले किसी अच्छे नेता का चुनाव किया जाएगा। खुशी होगी जब मेरे वोट से जीत प्राप्त करके नेता प्रदेश व देश की सरकार चलाएगा। मतदाता पहचान पत्र बनवाना और वोट डालना सभी का अधिकार है।
--नितिन कुमार, कनीना
फोटो कैप्शन: नितिन कुमार, अमीश कुमार, हर्ष, दीपक।
इनसो की बैठक 25 जनवरी को,कनीना में
**************************************************************************
*******************************************************************************
***************************************************************************
कनीना की आवाज। जेजेपी छात्र संगठन इनसो की एक आवश्यक बैठक 25 जनवरी को प्रात: 10 बजे मोहनपुर मोड़ कनीना में होगी। बैठक में मुख्य अतिथि इनसो प्रदेश अध्यक्ष दीपक मलिक होंगे।
बैठक की अध्यक्षता छात्र नेता महीपाल नंबरदार बाघोत करेंगे। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी।
इस अवसर पर जेजेपी हलका प्रधान बेदू सरपंच राता, युवा प्रदेश प्रवक्ता अनमोल गुप्ता,युवा जिलाध्यक्ष महेंद्रगढ, सचिन जिला पार्षद,अभिषेक कुराहवटा मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे।
उपमंडल स्तर पर गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित
-एसडीएम जि
तेंद्र सिंह ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
-26 जनवरी को महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह होंगे मुख्य अतिथि
**************************************************************************
*******************************************************************************
***************************************************************************
कनीना की आवाज। उपमंडल स्तर पर 26 जनवरी को राजकीय पितामह कान्हा सिंह कॉलेज कनीना में मनाए जाने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की आज फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। एसडीएम डा. जितेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद उन्होंने परेड निरीक्षण किया तथा मार्च पास्ट की सलामी ली।
26 जनवरी को कनीना उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत कर ध्वजारोहण करेंगे।
फुल ड्रेस रिहर्सल में हरियाणा पुलिस की टुकड़ी, राजकीय महाविद्यालय की एनसीसी की टुकड़ी, राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना की एनसीसी की टुकड़ी, बीआर स्कूल सेहलंग, स्काउट एंड गाइड की टुकड़ी , एसडी ककराला की एनसीसी की टुकड़ी, पीटी परेड में राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना के बच्चों द्वारा भाग लिया। डम्बल लेल्जियम में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी की छात्राओं ने भाग लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में चयन की गई 6 टीमों ने फुल ड्रेस रिहर्सल में भाग लिया। राष्ट्रीय गान में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी के बच्चों द्वारा किया गया।
एसडीएम डा. जितेंद्र सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पूरे उत्साह के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के टीम के इंचार्ज को निर्देश दिए कि वे बच्चों का लगातार अभ्यास करवाते रहें। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समय निश्चित होना चाहिए। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।
इस अवसर पर तहसीलदार पायल यादव, नायब तहसीलदार अर्जुन सिंह, नगर पालिका सचिव कपिल कुमार, प्राचार्य डा. विनोद कुमार, नरेश कौशिक, सुनील खुडानिया, एसडीएम स्टेनो सुनील शर्मा, साहिल ,कार्यकारी खंड शिक्षा अधिकारी सुनील खुडानिया, नरेश प्रवक्ता हिंदी ,अमृत सिंह राघव विशेष शिक्षक खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कनीना की तरफ से उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 03: पुलिस की टुकड़ी सलामी देते हुए
04: सांस्कृतिक कार्यक्रम की एक झलक






.jpg)












No comments:
Post a Comment