Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Monday, January 12, 2026



 


कनीना के विकास कार्यों का लिया गया जायजा
-पार्षद दीपक चौधरी रहे अधिकारी के साथ
***************************************************************************
*************************************************************************
***************************************************************************
कनीना की आवाज।
नगर पालिका कनीना द्वारा शहर के सार्वजनिक स्थलों को बेहतर एवं सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नगर पालिका के अधिकारी दीपक चौधरी की उपस्थिति में दिनेश कुमार पालिका अभियंता ने नगर क्षेत्र के विभिन्न पार्कों एवं सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कान्हा सिंह पार्क, ढोकलमल पार्क, सुजान सिंह पार्क एवं गणेश पार्क की साफ-सफाई, मरम्मत, रख-रखाव एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की स्थिति का विस्तृत जायजा लिया गया।
पालिका अभियंता दिनेश कुमार ने युवा इंकलाब एजेंसी के ठेकेदार को निर्देश दिए कि सभी पार्कों में स्वच्छता, आवश्यक मरम्मत, सुधार कार्य एवं सौंदर्यीकरण का कार्य शीघ्रता और गुणवत्ता के साथ प्रारंभ किया जाए, ताकि आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
निरीक्षण के दौरान होली दहन के लिए निर्धारित स्थल की स्थिति पर भी विशेष चर्चा की गई। दिनेश कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए कि होली दहन स्थलों पर साफ-सफाई का कार्य तुरंत पूरा किया जाए तथा वहां टाइल लगाने का कार्य भी शीघ्रता से पूर्ण किया जाए, जिससे त्योहारों के दौरान व्यवस्था सुचारु एवं सुरक्षित बनी रहे।
बताया गया कि इन सभी कार्यों के लिए वर्क आर्डर पहले ही युवा इंकलाब एजेंसी को जारी किया जा चुका है, और नगर पालिका की निगरानी में सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे कराए जाएंगे। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने शहर के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ, सुरक्षित और आकर्षक बनाने पर सहमति जताई। इस निरीक्षण में कनिष्ठ अभियंता राकेश कुमार, लिपिक सुरेंद्र जोशी आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 09:कनीना के विकास कार्यों का जायजा लेते हुए





एसडियंस ने तीनों सेनाओं में एक साथ लहराया परचम
--51 हजार रुपए का चेक भेंट
***************************************************************************
*************************************************************************
***************************************************************************
कनीना की आवाज।
एसडियंस ने तीनों सेनाओं में एक साथ परचम लहराया है। एसडी विद्यालय ककराला की छात्रा कशिश गांव रामबास  एनडीए की परीक्षा में आल इंडिया 29वां रैंक हासिल कर भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट पद के लिए चयनित हुई हैं व 12 जनवरी 2026 को इंडियन नेवल अकादमी, केरला में ट्रेनिंग के लिए ज्वाइन करेगी।
कशिश ने नियमित कक्षाओं के साथ-साथ एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण की है, जो उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। इसी सत्र में उसकी कक्षा के विद्यार्थी जतिन शर्मा भडफ़ एनडीए पुणे महाराष्ट्र से ट्रेनिंग पूरी कर वायुसेना में पायलेट बनेगा वहीं छविकांत करीरा मिल्ट्री कालेज मऊ मध्य प्रदेश से ट्रेनिंग कर लेफ्टिनेंट पद पर नियुक्त होगा।
विद्यालय चेयरमैन जगदेव यादव ने बताया कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करता है और कक्षा कक्ष से ही विभिन्न प्रतियोगिताओं में परिणाम दे रहा है। इस उपलब्धि पर एस डी विद्यालय ककराला में सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें विद्यालय चेयरमैन जगदेव यादव ने विद्यार्थियों को 51 हजार रुपए का चैक देकर सम्मानित किया। कमांडर विकास यादव ने भी एसएसबी में सफलता प्राप्त करने के गुर बताएं।
विद्यालय की तरफ से आज एक रोड शो का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिससे युवा व विद्यार्थियों को संदेश मिले। आज के रोड शो में ग्रामीणों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया।  रोड शो ककराला एसडी विद्यालय से शुरु होकर गांव रामबास, ढाणा, पड़तल, चेलावास, उन्हानी, धनौंदा, खेड़ी तलवाना, सेहलंग, बाघोत, छितरोली, सीहोर, गाहडा व कनीना होते हुए विद्यालय में समाप्त हुआ।
इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य ओमप्रकाश यादव, एसडी ब्रांच खेड़ी तलवाना के डायरेक्टर नरेन्द्र यादव, उप प्रधानाचार्य पूर्ण सिंह, एसएसबी कार्डिनेटर रजनीश सिंह, जीतू श्रीवास्तव, दवेव्रत, सुनील, अविनाश कुमार, धनराज व सभी प्राध्यापकगण मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 04: चयनित विद्यार्थियों को 51 हजार का चेक देते हुए


एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ
--राजकीय कालेज उन्हाणी में हैं एनएसएस की दो इकाइयां
***************************************************************************
*************************************************************************
***************************************************************************
कनीना की आवाज।
राजकीय कन्या महाविद्यालय, उन्हानी की राष्ट्रीय सेवा योजना  दोनों इकाइयों द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य एवं मुख्य अतिथि प्रोफ़ेसर विक्रम सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
उद्घाटन सत्र में एनएसएस स्वयंसेवकों ने एनएसएस गीत प्रस्तुत किया और शिविर की प्रस्तावित गतिविधियों की रूपरेखा से अवगत कराया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर विक्रम सिंह ने विद्यार्थियों को समाज सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों में नेतृत्व कौशल, अनुशासन तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करता है।
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारियों प्रो. सीमा एवं प्रो. नीतू कुमारी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। उद्घाटन दिवस के दौरान स्वच्छता अभियान, जागरूकता गतिविधियां तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे आयोजन सम्पन्न हुए। शिविर में दोनों इकाइयों के स्वयंसेवक उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम अधिकारियों के अनुसार यह सात दिवसीय शिविर सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता, व्यक्तिगत विकास, पर्यावरण संरक्षण तथा स्वास्थ्य संबंधित गतिविधियों पर केंद्रित रहेगा। शाम के सत्र में महाविद्यालय के प्रो. सुधीर कुमार द्वारा छात्राओं को जागरूकता संबंधी व्याख्यान दिया गया । इस अवसर पर महाविद्यालय का संपूर्ण परिवार उपस्थित रहा।
फोटो कैप्शन 05: कालेज उन्हाणी में एनएसएस का शुभारंभ करते हुए




प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए किया जागरूक
-चल रहा है धरती माता बचाओ अभियान
***************************************************************************
*************************************************************************
***************************************************************************
कनीना की आवाज।
धरती माता बचाओ अभियान के अंतर्गत सहायक कृषि अधिकारी डा. वीर कुमार ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर किसानों को मिट्टी की उपजाऊ शक्ति बनाए रखने तथा प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए जागरूक किया। गांव फतेहपुर, तोबडा तथा गुजरवास में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में कृषि अधिकारी ने मिट्टी की सेहत सुधारने और उर्वरक के दुरुपयोग को रोकने पर जोर दिया। कृषि अधिकारी डॉ. वीर कुमार ने कहा कि प्राकृतिक खेती न केवल हमारी मिट्टी को बचाएगी, बल्कि हमारी फसलें भी स्वस्थ और पौष्टिक होंगी। हमें रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग को कम करना होगा और प्राकृतिक खेती की ओर बढऩा होगा। सरपंच वर्षा रानी ने कहा कि  प्राकृतिक खेती किसानों के लिए काफी लाभदायक है । इसके लिए सरकार प्रोत्साहन स्वरूप किसानों को सब्सिडी व अन्य लाभ प्रदान कर रही है, इसलिए हमें सरकार की योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए ।
सहायक तकनीकी प्रबंधक राजकुमार एवं भूपेंद्र पटवारी ने ऑनलाइन पंजीकरण योजना के बारे में जानकारी दी और बताया कि कैसे किसान अपनी फसल का पंजीकरण करवा सकते हैं और सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।
इस अवसर पर ग्राम सचिव अनिता यादव, बीर सिंह नंबरदार, पूर्ण सिंह, भूपेंद्र कुमार, जवाहर सिलारपुर, प्रदीप कुमार, राकेश मोहनपुर, शिव कुमार, हरपाल मुंडिया खेड़ा, निहाल कटकई, मुकेश चौहान, भूपेंद्र पटवारी और विभिन्न गांवों के किसान मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 08: संबंधित है


माता खिमज मेला सेहलंग 25 
जनवरी  को
-आयोजित होगी विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं
***************************************************************************
*************************************************************************
***************************************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना उपमंडल के गांव सेहलंग स्थित खिमज माता का धार्मिक मेला 25 जनवरी 2026 को लगेगा। इस उपलक्ष्य पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। विस्तृत जानकारी देते हुए विजयपाल सेहलंगिया ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता 15 जनवरी 2026 से प्रारंभ होगी और एंट्री फीस 800 रुपए होगी वहीं नेशनल कबड्डी और वालीबाल स्मेशिंग के खेल 24 जनवरी 2026 को प्रारंभ होंगे, एंट्री फीस 300 रुपए  जो 24 जनवरी प्रात: 10 बजे तक जमा की जाएगी। कुश्ती प्रतियोगिता 51रुपए से 31000 रुपए की 25 जनवरी 2025 को आयोजित होंगी। मेले में 25 जनवरी को भंडारा सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा। 24 जनवरी को रहीश यादव सांग सुबह 11 बजे  प्रारंभ होगा तथा 25 जनवरी 2026 को अरुण बास गायक प्रमुख होंगे। सेहलंगिया जन सेवा ग्रुप की तरफ से चाय-पानी और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है। मेले का सुचारु रूप से संचालन के लिए गांव के सभी लोगों से सहयोग की अपील की गई है।
फोटो कैप्शन 07: माता खिमज मंदिर सेहलंग




लोहड़ी पर्व-13 जनवरी
दुल्ला भट्टी का नाम लिया जाता है लोहड़ी पर्व पर
-पंजाबी समुदाय के पर्व को मनाते हैं सभी लोग मिलकर
।***************************************************************************
*************************************************************************
***************************************************************************
कनीना की आवाज।
यह पर्व पंजाबी समुदाय के विशेष होता है।
इस पर्व से जुड़ी यादों के बारे में सुभाषचंद धींगड़ा ने बताया कि पर्व लोहड़ी से पंजाब में दुल्ला भट्टी का नाम जुड़ा है। इनका जिक्र लोहड़ी से जुड़े हर गीत में भी किया जाता है। कहा जाता है कि मुगल काल में बादशाह अकबर के समय में दुल्ला भट्टी नाम का एक युवक पंजाब में रहता था। कहा जाता है कि एक बार कुछ अमीर व्यापारी कुछ समान के बदले इलाके की लड़कियों का सौदा कर रहे थे। तभी दुल्ला भट्टी ने वहां पहुंचकर लड़कियों को व्यापारियों के चंगुल से मुक्त कराया। और फिर इन लड़कियों की शादी हिन्दू लड़कों से करवाई। इस घटना के बाद से दुल्ला को भट्टी के नायक की उपाधि दी गई और हर बार लोहड़ी पर उसी की याद में कहानी सुनाई जाती है।
 लोहड़ी के दिन आग जलाने को लेकर माना जाता है कि यह अग्नि राजा दक्ष की पुत्री सती की याद में जलाई जाती है। एक बार राजा दक्ष ने यज्ञ करवाया और इसमें अपने दामाद शिव और पुत्री सती को आमंत्रित नहीं किया। इस बात से निराश होकर सती अपने पिता के पास आकर पूछा कि उन्हें और उनके पति को इस यज्ञ में निमंत्रण क्यों नहीं दिया गया। इस बात पर अहंकारी राजा दक्ष ने सती और भगवान शिव की बहुत निंदा की। इससे सती बहुत आहत हुईं और क्रोधित होकर खूब रोईं। उनसे अपने पति का अपमान देखा नहीं गया और उन्होंने उसी यज्ञ में खुद को भस्म कर लिया। सती के मृत्यु का समाचार सुन खुद भगवान शिव ने वीरभद्र को उत्पन्न कर उसके द्वारा यज्ञ का विध्वंस करा दिया। तब से माता सती की याद में लोहड़ी को आग जलाने की परंपरा है।




पंजाबी समुदाय का पर्व-
नये शादीशुदा जोड़ों एवं उत्पन्न बच्चे एवं बच्चियों के लिए विशेष महत्व रखता है लोहड़ी
- बुजुर्गों के सम्मान का प्रतीक है मकर सक्रांति
***************************************************************************
*************************************************************************
***************************************************************************
कनीना की आवाज।
 लोहड़ी एवं मकर  संक्रांति पर्व हर इंसान के लिए खुशहाली लेकर आता है। कनीना एम आसपास पंजाबी समुदाय विशेष के करीब 50 परिवार है और इस परिवारों में लोहड़ी का विशेष पर्व मनाया जाता है। यूं तो लोहड़ी को विभिन्न समुदाय के लोग भी मनाने लगे हैं किंतु पंजाबी समुदाय के लोग इस दिन नव विवाहित जोड़ों एवं उत्पन्न बच्चा या बच्ची के के लिए प्रथम लोहड़ी पर विशेष आयोजन करते हैं।
 कनीना के कृष्ण कुमार और दिनेश कुमार ने बताया कि 13 जनवरी की रात को उनका परिवार विशेष रूप से नव विवाहित जोड़ों की खुशी को और बढ़ाता है अग्नि जलाकर मूंगफली एवं रेवड़ी को प्रसाद के रूप में बांटने से पूर्व अग्रि को भेंट किया जाता है। पूरा ही परिवार आग के चारों ओर चक्कर लगाता है। परिवार में जब कोई नया बच्चा जन्म लेता है या कोई बच्ची जन्म लेती है तो उसकी खुशी भी लोहड़ी पर्व पर मनाई जाती है। उन्हें भी इस पर्व में शामिल किया जाता है और उनकी खुशी को और बढ़ाने के लिए जहां विशेषकर मूंगफली, गजक, रेवड़ी आदि बांट कर खुशी मनाई जाती है। यही नहीं जहां 13 जनवरी को नव दंपत्ति, पैदा हुये बच्चे या बच्चियों को समर्पित है वहीं जहां 14 जनवरी मकर सक्रांति का दिन बुजुर्गों को समर्पित किया जाता है। बुजुर्गों को जगाने का रिवाज है। वही 13 जनवरी लोहड़ी को विशेषकर समुदाय में गहन आस्था का पर्व मनाया जाता है।
 कनीना के सन्नी एवं रियांसी की विगत अर्से में शादी हुई है। इसी प्रकार कर्ण एवं प्रीति की शादी भी विगत अर्से में हुई है। उनका कहना है कि उनके समुदाय में यह पहली लोहड़ी मनाई जाएगी और आग के पास बैठकर उनकी खुशी को बढ़ाया जाएगा। अग्निदेव को प्रसाद भेंट कर सारा परिवार प्रसाद ग्रहण करेगा। राहुल और राखी की शादी भी विगत अर्से हुई थी जिसके चलते उनकी पहली लोहड़ी मनाई जा चुकी है। इस वर्ष सीमा उनकी लड़की मायरा, दीपिका उनका लड़का दीवांश, प्रीति उनकी नवजात लड़की कायरा तीनों की पहली लोहड़ी होगी और पर्व उन्हें समर्पित होगा। परिवार में खुशी का माहौल है तथा उनका कहना है कि वे इस त्यौहार पर नव उत्पन्न बच्ची को भी शामिल करेंगे और उस बच्ची के परिवार में वृद्धि के लिए अग्नि देव की पूजा करेंगे तथा इस दिन प्रसाद वितरित करेंगे। दिनेश कथूरिया, वीना कथूरिया, चंचल एवं प्रिया आदि ने बताया कि न केवल उनका समाज अपितु आसपास के सभी समुदाय के लोग इस परंपरा में शामिल होने लगे हैं और सभी मिलकर प्रसाद ग्रहण करते हैं। क्षेत्र में लोहड़ी का पर्व 13 जनवरी को मनाया जा रहा है यही कारण है कि बाजार में रेवड़ी, गजक मूंगफली, शकरकंदी आदि भारी मात्रा में आए हुए हैं। इस पर्व को लेकर रमेश कुमार जो 10 वर्षों से मूंगफली, गजक ,रेवड़ी आदि बेच रहा है। उनका कहना है कि इस पर्व का विशेष लगाव होता है। हर परिवार में कुछ न कुछ मूंगफली, गजक एवं रेवड़ी आदि खरीदे जाते हैं यही कारण है कि इस पर्व के प्रति उनमें विशेष खुशी है। कनीना बस स्टैंड पर करीब तीन दर्जन लोग गजक,रेवड़ी आदि के ढेर लगाकर बेच रहे हैं और इस पर्व का इंतजार कर रहे हैं। उधर शकरकंदी बेचने वाले विशाल कुमार ने बताया कि इस पर्व पर शकरकंदी विशेष रूप से बिकती है। 40 से 50 रुपये किलो शकरकंदी बेची जा रही है तथा इस दिन शकरकंदी को आग में भूनकर खाने का विशेष आनंद आता है। यही कारण है कि भारी मात्रा में शकरकंदी मंगवाई जा चुकी है। सब्जी की दुकानों पर ढेर लगे हुए तथा लोहड़ी तथा सक्रांति पर अधिकार शकरकंदी बिक जाती है। ऐसे में दोनों ही पर्व लोगों के लिए खुशहाल लेकर आते हैं।
 फोटो कैप्शन: सीमा-मायरा,दीपिका-दीवांश, प्रीति-कायरा को समर्पित होगा लोहड़ी पर्व






रविवार की रात रही सीजन की सबसे ठंडी रात
-पूरा रास्ता पाले से भरा, खेत नजर आये सफेद
-सरसों में नुकसान का बना अंदेशा
***************************************************************************
*************************************************************************
***************************************************************************
कनीना की आवाज।
रविवार की रात तापमान फ्रीजिंग प्वाइंट तक पहुंच गया और फसलों पर पाले की परत जम गई । जैसे सभी को विदित है कि जब पानी जमता है तो फैलता है और यही स्थिति फसलों में होती है।जो पानी पौधे की कोशिका में होता है वो जम कर फैलता है और पौधे की कोशिका भित्ति को फाड़ देता है । ज्यादा नुकसान चौड़ी पत्ती वाली और फूल वाली फसलों में होता है ।यह जानकारी देते हुए कृषि विशेषज्ञ डा. योगेश ने बताया ,इस समय सरसों फसल जो जिले में लगभग 2 लाख 78 हजार एकड़ में बोई गई है में नुकसान की आशंका है। दिन में जब तेज धूप हो और शाम को हल्की हल्की हवा चले और तापमान नीचे चल रहा हो तो 100 प्रतिशत पाला गिरेगा ।  फूल वाली फसल में परागकण मर जाएंगे ,और फसल बुरी तरह से प्रभावित होगी। उस दशा में किसान ,फसलों की हल्की सिंचाई करे ,रात को हवा की दिशा में टायर या घास फूस जलाकर धूम्र करे । ताकि धूम्र की चद्दर फसल में पाला जमने से रोके। फसल में पोटेशियम नाइट्रेट 13/0/45 का एक किलो प्रति 100 लीटर पानी की दर से छिड़काव करवाए।
  क्या कहते हैं किसान-
 इस संबंध में क्षेत्र के किसानों से बात हुई। उन्होंने बताया कि पाले से नुकसान की पूरी संभावना बन गई है। सुबह जब उठकर उन्होंने देखा तो खेतों में दूर दराज तक सफेद चादर पाले की नजर आ रही थी। किसान गजराज सिंह, अजय कुमार, अजीत कुमार, सूबे सिंह, राजेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार, सवाई सिंह आदि ने बताया कि जब उठकर उन्होंने देखा तो खेतों में दूर दराज तक पाइपों पर पर तथा घास फूस पर सफेद चादर पाले की जमी नजर आ रही थी। सरसों के पत्ते मुरझाये नजर आ रहे थे तथा सभी फसलें अलसाई हुई नजर आ रही थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने इस समय सरसों और गेहूं की फसल उगा रखी है। गेहूं की पत्तियों पर पाला जमा देखा गया। किसानों ने बताया कि वे पहली बार इतना अधिक पाला जमा देख रहे हैं जो समस्या बन सकता है। कनीना क्षेत्र में 20 हजार हेक्टेयर पर सरसों तो 8 हजार हेक्टेयर पर गेहूं की फसल खड़ी हुई है।
  क्या कहते हैं किसान- इस संबंध में क्षेत्र के किसानों से बात हुई उन्होंने बताया कि पहले से नुकसान की पूरी संभावना बन गई है सुबह जब उठकर उन्होंने देखा तो खेत खेत दूर दराज तक सफेद नजर आ रहे थे किस गजराज सिंह अजय कुमार अजीत कुमार सुबह सिंह राजेंद्र सिंह कृष्ण कुमार सवाई सिंह आदि ने बताया कि जब उठकर उन्होंने देखा तो खेतों में दूध दराज तक पाइपों पर चो पर तथा घास फूस पर सफेद चादर वाले की जाम नजर आ रही थी सरसों के पत्ते मर्ज है नजर आ रहे थे तथा फासले अलसी हुई नजर आ रही थी उन्होंने बताया कि उन्होंने इस समय सरसों और दिन की फसल उगा रखी है गेहूं की पत्तियों पर पाल जमा देखा गया किसानों ने बताया कि वे पहली बार इतना अधिक पाल जमा देख रहे हैं जो समस्या बन सकता है।  
  उधर किसान अजय कुमार, कांता, गजराज सिंह मोदी आदि ने बताया कि उनके फव्वारा पाइपों पर भी पाला जमा हो गया वहीं महेश कुमार ,कुलदीप बोहरा आदि ने बताया कि उनकी गाड़ी की छत पर भी पाले की परत जमा हो गई। भरपूर सिंह किसान ने बताया कि उन्हें नींबू की तुड़ाई करनी थी और नींबू पर भी पाला जमा देखा जिससे तोड़ाई संभव नहीं हो पाई। किसानों के घास फूस तथा घर सभी जगह पाला जमा हुआ था। गृहिणी आशा, शकुंतला एवं नीलम आदि ने बताया कि उनके घरों में आंगन में भी पाला जमा देखा गया। घरों में पानी के घड़ों में भी ऊपर पाले की परत जमी हुई थी। सब्जी की फसलों को नुकसान होने का अंदेशा बन गया है। वही सरसों की फसल को अधिक नुकसान होने की संभावना बन गई है। वैसे तो हर वर्ष फरवरी माह में अधिक पाला पड़ता था किंतु इस बार जनवरी माह में अधिक पाला जमा है। कनीना क्षेत्र में जहां विगत कई बार पाला जम चुका है।  एक बार फिर से पाला जमा है जिससे किसान मायूस हैं।
 क्या कहते एसडीओ कृषि -
एसडीओ कृषि डा. अजय यादव ने बताया कि पाले से नुकसान की सरसों में संभावना है। उन्होंने बताया गेहूं की फसल में पाले का कोई नुकसान नहीं होगा क्योंकि गेहूं की एक विशेषता होती है कि वह रिकवरी कर लेता है किंतु सरसों इस समय फूल आ रहे हैं और पराग बन रहे हैं जिनमें नुकसान होने का अंदेशा बन गया है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वह खेतों में हल्की सिंचाई कर दे कर दे और खेत के चारों धुआं कर दे ताकि धुआं से फसल को नुकसान होने से बचाया जा सके।
फोटो कैप्शन 01 से 22: पाले की हैं साथ में एसडीओ कृषि डा. अजय यादव





भोजावास में धूमधाम से मनाया गया युवा दिवस
--स्वामी विवेकानंद को किया गया याद
***************************************************************************
*************************************************************************
***************************************************************************
कनीना की आवाज।
देश की युवाओं के आदर्श एवं प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानन्द का जन्म दिन जिसे भारत में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ मध्यमिक विद्यालय भोजावास में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय कैंप के पांचवें दिन स्वामी विवेकानन्द का जन्म दिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया। उन्होंने स्वयंसेवकों से स्वामी विवेकानन्द के पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने बागवनी क्षेत्र से संबंधित जानकारी दी इसे कैरियर के रूप में कैसे अपना सकते हैं  और किस तरह से अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सौजन्य से विशिष्ट अतिथि के रूप में एडवोकेट मिनाक्षी व सरोज पीएलवी ने शिरकत की। उन्होंने स्वयं सेवकों से नशे से दूर रहने का भी आह्वान किया व कानून की जानकारी दी। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी  राजेश बालवान ने स्वयं सेवकों से बताया की स्वामी विवेकानन्द का कहना था उठो जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत। संघर्ष जितना बड़ा होगा जीत उतनी ही शानदार होगी। मंच संचालन सुरेंद्र सिंह प्रवक्ता अर्थशास्त्र ने किया। इस अवसर पर विरेंद्र शास्त्री, सुमित पाठक, अभय सिंह, बुधराम ,राजकुमार प्रवक्तागण  ने भी स्वयंसेवकों में ऊर्जा का संचार किया। कार्यक्रम अधिकारी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
फोटो कैप्शन 01: स्वामी विवेकानंद को याद करते हुए






पीएमश्री भोजावास में  कौशल विकास सेमिनार
--डा. नेहा यादव ने रखे अपने विचार
***************************************************************************
*************************************************************************
***************************************************************************
कनीना की आवाज।
पीएम श्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल भोजावास में कौशल विकास, रोल माडल व फन सेमिनार का आयोजन के दूसरे दिन डाक्टर नेहा यादव कृषि अधिकारी ने कृषि एवं वाणीकी क्षेत्र में जानकारी देते हुए बताया कि कृषि के क्षेत्र में बच्चे शिक्षा ग्रहण करके अपना भविष्य सुनहरा बना सकते हैं। इसी के साथ उन्होंने बताया कि आज कृषि की जोत छोटी होने से, विकसित टेक्नोलाजी का अगर  प्रयोग करें तो उन्नत कृषि करके अपनी आवश्यकताएं पूरी की  जा सकती है। आज नए-नए क्षेत्रों में फलों , फूलों सब्जियों की खेती उन्नत तरीके से की जा रही है। जिससे किसान छोटी जोत के बाद भी अच्छी कमाई कर रहे हैं । इसी के साथ आने वाले समय की जरूरत बताते हुए डाक्टर ने कहा कि जब जो छोटी होगी और देश की जनसंख्या बढ़ती जा रही है तो हमें तकनीकी कृषि का उपयोग करके ही हम आत्मनिर्भर बन सकते हैं। और अच्छी कमाई कर सकते हैं । उन्होंने बताया कि आज किसान अगेती सब्जियां , फल , फूल उगाकर बाजार में अच्छी किमत हासिल कर रहा है।
इस अवसर पर भूगोल प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह ने डाक्टर नेहा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश को विकसित होने के लिए किस को औद्योगिक कृषि करते हुए आधुनिक तकनीक का उपयोग करना अनिवार्य है देश का किसान आत्मनिर्भर होगा तभी देश विकसित होगा ऐसे आत्मनिर्भर और विकसित भारत के लिए स्वामी विवेकानंद ने देश के युवाओं का आह्वान करते हुए कहा था कि आगे बढ़े और लक्ष्य प्राप्ति तक रुके नहीं 12 जनवरी युवा दिवस यानी कि स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस पर भी उन्हें याद किया गया। अंत में प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह व  सत्य प्रकाश ने डाक्टर नेहा यादव का सम्मान किया। इस अवसर पर प्रवक्ता बुधराम राजकुमार , राजेश कुमार व सुमित पाठक उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 02: डा. नेहा यादव को सम्ृति चिह्न भेंट करते हुए






































राष्ट्रीय युवा दिवस पर रामबास के युवाओं ने की पौधों की निराई-गुड़ाई
--रामबास मेें चला कार्यक्रम
***************************************************************************
*************************************************************************
***************************************************************************
कनीना की आवाज। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर गांव रामबास के युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधों की निराई-गुड़ाई कर श्रमदान किया। युवाओं ने गांव के सार्वजनिक स्थलों और पौधारोपण क्षेत्रों में साफ-सफाई कर पौधों की देखभाल की।
इस अवसर पर युवाओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों से प्रेरित होकर वे समाज सेवा और प्रकृति संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
 मनोज कुमार रामबास ने बताया कि इस तरह की गतिविधियां न केवल पर्यावरण को सुरक्षित रखने में सहायक होती हैं, बल्कि युवाओं को सकारात्मक दिशा भी प्रदान करती हैं। ग्रामीणों ने युवाओं की इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया।
फोटो कैप्शन 03: पौधों की निराई गुड़ाई करते हुए युवा








 

 

 

***प्राचार्य कुतरूं के कारनामे, इसी ब्लाग पर 14 जनवरी से
   -पढ़ते रहिये कनीना की आवाज
 ***साल में एक विज्ञापन भी नहीं दिया
 -वो मेरे पास प्रकाशन हेतु न भेजे समाचार

No comments: