Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Thursday, January 15, 2026



 




 मौसम रहता है साफ किंतु पड़ती है कड़ाके की ठंड और जमता है पाला
--किसानों की चिंता बढ़ी
***********************************************************
**************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना क्षेत्र में विगत दिनों से सूरज सुबह सवेरे ही चमकना शुरू कर देता है और देर शाम तक चमकता रहता है किंतु दिनभर ठंड और सुबह सवेरे कड़ाके की ठंड पड़ती है। गुरुवार को हल्की धुंध दिखाई दी।  पाला भी जमा। बड़े बड़े पेड़ों पर पाला जमा दिखाई दिया। दो दिनों पहले भारी मात्रा में पाला जमा देखा गया था। धीरे-धीरे पाला जमना कम होता जा रहा है। हल्का पाला घासफूस पेड़ों की पत्तियों पर देखने को मिला।  सुभाष, रविंद्र, महेश ने बताया कि उनकी गाड़ी की छत पर भी सुबह पाला जमा देखा गया।
 सरसों में इस समय फूल और फलियां आ रही है। पाले से जिसे नुकसान होने का अंदेशा बना बन जाता है। जहां गेहूं की फसल अभी छोटी है  किसान अपनी फसलों को निहार रहे तथा उन्हें विश्वास है कि अभी तक इतना पाला नहीं जमा है जिससे नुकसान हो जाए। उन्हें विश्वास है कि भविष्य में अच्छी पैदावार सरसों और गेहूं की होगी।
 उल्लेखनीय है कि कनीना क्षेत्र में पल-पाल मौसम बदल रहा है। पहले भी पाला जमा था और एक बार फिर से पाला जमने की घटना चल रही है। वैसे तो मकर संक्रांति के दिन के बाद जहां उत्तरायण शुरू हो जाता है और बुजुर्गों के अनुसार सर्दी धीरे-धीरे कम होने लग जाती है। परंतु अभी फरवरी माह तक ठंड चलने का असर बने हुए हैं । उधर ठंड के कारण सरकारी स्कूलों में भी शीतकालीन अवकाश बढ़ा देने के कारण सोमवार को ही स्कूल खुलेंगे। ऐसे में जहां पाला जमने का क्रम जारी है।
 फोटो कैप्शन 08: आंवला के पेड़ के पत्तों पर पर जमा पाला
          12: जमा पाला



स्कूल से लकड़ी कटवाकर ट्राली भरकर बेचने निकला था कुतरूं प्राचार्य। पकड़े जाने पर पैर पकड़कर छुड़वाया पीछा। पढ़े आगामी कल एपिसोड-2


नगर पालिका ने काटे चालान,  दुकानदारों में भारी रोष
-गंदे नाले तक सामान रखने की दी गई थी अनुमति-दुकानदार
***********************************************************
**************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
 नगरपालिका ने कनीना बस स्टैंड पर गुरुवार को जहां अतिक्रमण हटाकर सराहनीय कार्य किया किंतु नगर पालिका कर्मियों द्वारा कदो-दो हजार रुपये के चालान काटे जाने का विरोध जताया है।
 मिली जानकारी अनुसार कनीना नगर पालिका ने कनीना बस स्टैंड पर दुकानदारों के जमकर चालान काटे। नगर पालिका कर्मियों को देख दुकानदारों ने सामान को अंदर रख लिया लेकिन दुकानदारों का कहना है कि दुकानों के आगे से गंदा नाला बना हुआ है वहां तक सामान रखने की पहले भी अनुमति थी। गंदे नाले पर भी सामान रखा मिला उनके भी चालान काट दिए गए।  उनका कहना है कि अगर पालिका चालान काटे कोई बात नहीं लेकिन उनके सामान को तोडफ़ोड़ करना निहायत गलत है। उन्होंने इस बात पर कड़ा ऐतराज जताया है।
 उधर दुकानदारों ने बताया कि नगर पालिका दो -दो हजार रुपए के चालान काट रही है लेकिन यह चालान काटे जा रहे हैं उनमें लिखा है कि सालिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल, ई-वेस्ट मैनेजमेंट रूल प्लास्टिक वेस्ट आदि के नियमों का उल्लंघन किया गया है। यहां तक के दिए गए चालान में लिखा है कि कूड़ा डालकर, मकान का मलबा सड़क पर डालने, रेहड़ी लगाकर, दुकान पर कूड़ेदान का प्रयोग नहीं किया गया है वहीं सड़क /नाली/ नाले में गंदगी फेंकने, बायो मेडिकल वेस्ट सड़क पर रखे गए कूड़ेदान में डालने, किसी घरेलू कार्यक्रम जैसे शादी आदि के प्लास्टिक डिस्पोजल का प्रयोग करने,  भंडारे में प्लास्टिक डिस्पोजल का प्रयोग करने, खुले में शौच करने जैसी बातें लिखी हुई है। जबकि दुकानदारों का कहना है कि उनका तो ऐसा सामान है जिससे न तो वे कूड़ा डालते और न ही नियमों का उल्लंघन करते फिर भी नगरपालिका उनके चालान काट दिये है। जिसको लेकर के कई दुकानदारों के पास हंगामा चला। फोटो कैप्शन 11: काटे गए चालान की फोटो
फोटो कैप्शन 10 :चालान काटने पर जमा भीड़


मधुमक्खी पालक परेशान,अनुकूल मौसम नहीं
-मर रही हैं मधुमक्खियां
***********************************************************
**************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना क्षेत्र में पल पल बदलने वाले मौसम का प्रभाव मधुमक्खी पालन पर पड़ रहा है। मधुमक्खी पालक परेशान हैं। कई स्थानों पर कनीना क्षेत्र में मधुमक्खी पालक दूसरे राज्यों से आकर लाभ कमाने की जुगत में हैं।
  कनीना क्षेत्र में पाला पडना, धुंध एवं कोहरा, कड़ाके की ठंड एवं पाला जमने से मधुमक्खी पालक परेशान कर दिए हैं। तीन माह के करीब चलने वाले इस क्षेत्र में मधुमक्खी पालन के व्यवसाय को निम्न स्तर पर पहुंचा दिया है।
  कनीना क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश से मधुमक्खी पालने का व्यवसाय करने वाले मदन गोपाल एवं सुमन कुमार ने बताया कि विगत दिनों से उनकी मधुमक्खियां कम शहद निर्माण कर रही हैं अधिक ठंड में मधुमक्खियां मर रही हैं। 200 मधुमक्खी के डब्बे रखे हुए मधुमक्खी पालकों ने बताया कि 5000 रुपये का एक डब्बा पांच से छह वर्ष तक चलता है जिसमें बारिश आदि का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। बड़ी बड़ी कंपनियां उनसे शहद लेती हैं और कनीना क्षेत्र में तीन माह में वे अच्छी खासी कमाई करके पंजाब में डेढ़ माह के लिए जाते हैं किंतु इस बार मौसम ने उनकी सारी आशाओं पर पानी फेर दिया है। मधुमक्खी पालक रमेश, कालीचरण,धर्मेन्द्र ने बताया कि उनकी मधुमक्खियां ठंड से मर रही हैं।
  दूर तक पीली सरसों-
कनीना क्षेत्र में पीली पीली सरसों पर खिले फूल बसंत के आने का द्योतक है। 23 जनवरी को बसंत पंचमी का पर्व भी आ रहा है। खेतों में चारों ओर सरसों पर खिले फूल एवं मंडराती मधुमक्खियां तथा मधुमक्खी पालन करने वालों के लिए सुंदर स्थल खेत आकर्षण का केंद्र बनते जा रहे हैं। इस वर्ष कनीना क्षेत्र में करीब 20 हजार हेक्टेयर पर  सरसों उगाई गई है जिसका एमएसपी 6200 रुपये प्रति क्विंटल रखा है वहीं करीब 8 हजार हेक्टेयर पर गेहूं उगाया गया है जिसका एमएसपी 2585 रुपए प्रति क्विंटल रखा गया है।
  हालांकि इस वर्ष केवल चंद दिन ही धुंध पड़ी है किंतु सर्दी की सफेद चादर के बीच कहीं हरे भरे गेहूं के खेत तो कहीं पीली फूलों से लदी सरसों अति सुंदर लगने लगी है जो प्रकृति के रमणीक होने को इंगित करती है। जब कभी सूर्य देव के दर्शन होते हैं तो दूर दराज तक सरसों ही सरसों नजर आती है जिसको देखकर लगता है कि प्रकृति अपनी छटा को बिखेरकर जन को आकर्षित कर रही है। मां सरस्वती को याद करने का समय अब नजदीक है।
फोटो कैप्शन 09: मधुमक्खी पालन करते हुए




एनएसएस शिविर में किया योग, आत्म निर्भर बनने के दिये गुर
-उन्हाणी एनएसएस शिविर का पांचवां दिन
***********************************************************
**************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
राजकीय कन्या महाविद्यालय, उन्हानी में प्राचार्य विक्रम सिंह यादव की अध्यक्षता में चल रहे एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन का आयोजन अत्यंत उत्साह एवं अनुशासन के साथ किया गया। शिविर के पांचवें दिन की शुरुआत प्रात: योग अभ्यास से की गई, जिसमें सभी एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। योग सत्र का उद्देश्य स्वयंसेविकाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ-साथ अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
योग अभ्यास के उपरांत एनएसएस गीत एवं वंदे मातरम का सामूहिक गायन/ज्ञान सत्र आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से स्वयंसेविकाओं में राष्ट्रभक्ति, सेवा भावना तथा सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी स्वयंसेविकाओं के साथ उपस्थित रहे और उनका मार्गदर्शन करते रहे। सांयकालीन  सत्र में प्रोफेसर अनिल कुमार ने स्टार्टअप एवं स्वावलंबी अभियान विषय पर विस्तारपूर्वक व्याख्यान दिया। उन्होंने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने, नवाचार को अपनाने तथा स्वयं का उद्यम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। प्रोफेसर अनिल कुमार जी ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न स्टार्टअप एवं स्वरोजगार से संबंधित कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि किस प्रकार युवा अपने कौशल और विचारों के माध्यम से रोजगार सृजन कर सकते हैं।
फोटो कैप्शन 07: एनएसएस शिविर उन्हाणी में संबोधन देते प्राचार्य





आखिरकार जारी हुआ बढ़ी हुई छुट्टियों का पत्र
-अब स्कूल खुलेंगे सोमवार को
***********************************************************
**************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
 हरियाणा प्रदेश के विभिन्न सरकारी स्कूलों का शीतकालीन अवकाश यूं तो 15 जनवरी को संपन्न हो गया था। 16 जनवरी से स्कूल खुलने थे लेकिन पत्र देरी से जारी होने के कारण शिक्षक की इधर उधर भागते रहे। एक दूसरे से पूछते रहे। यद्यपि सोशल मीडिया पर बढ़े हुए अवकाश की सूचना आ चुकी थी और अवकाश 18 जनवरी तक बढ़ा दिए हैं। 19 जनवरी को फिर से स्कूल खुलेंगे। ऐसे में शिक्षक परेशान नजर आए किंतु बाद में पत्र मिलने के बाद शिक्षक खुश हुए और समझ के आ गया कि वे 19 जनवरी को स्कूल फिर से जाएंगे।




बूढ़ों की दौड़ में रोशनलाल कनीना रहे तृतीय स्थान पर
-51 हजार की कुश्ती बराबरी पर छूटी

***********************************************************
**************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
बाबा की याद में आयोजित हुई खेलकूद प्रतियोगिताएं। बाबा धोनीगर कि 77वी बरसी पर राजीव गांधी खेल स्टेडियम छीथरोली में इंस्पेक्टर सुनील कुमार भीम अवार्डी के द्वारा रिबन काटकर दौड़ शुरू करवाई गई। 100 मीटर दौड़ में प्रथम जानी दुधवा, द्वितीय प्रदीप खडख़ड़ावास, तृतीय विशाल गोहाना रहे। बूढ़ों की 100 मीटर की दौड़ में प्रथम सतपाल भदावड़ हिसार , द्वितीय राजेंद्र जींद, तृतीय रोशन लाल कनीना रहे। 400 मीटर दौड़ में प्रथम आदित्य गोठड़ा, द्वितीय प्रदीप खडख़ड़ावास ,तृतीय अनिकेत खेड़ी रहेढ्ढ 1600 मीटर दौड़ में प्रथम हेमंत राजपुरा, द्वितीय सचिन खडख़ड़ावास ,तृतीय यश जमालपुर रहे ढ्ढ 5000 मीटर दौड़ में प्रथम हेमंत राजपुरा, द्वितीय यश जमालपुर, राहुल दुधवा, नरेश  पाथेडा, पवन खडख़ड़ावास और छठे स्थान पर गोविंद उत्तर प्रदेश से रहे। दौड़ में विजय धावकों को एसएचओ  देवेंद्र सिंह के द्वारा इनामे वितरित की गई। 51000 की कुश्ती के लिए जिला अध्यक्ष येतेंद्र राव, डीएसपी दिनेश कुमार, चेयरमैन  ठाकुर अतरलाल के द्वारा हाथ मिलवाए गए। चिराग- गोधड़ी और  भोला आदमपुर के बीच मुकाबला बराबर रहा। सर्कल कबड्डी ओपन के लिए 32 टीमें खेल स्टेडियम में पहुंची। एसडीम डा. जितेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष  येतेंद्र राव, डीएसपी दिनेश कुमार, चेयरमैन ठाकुर  अतरलाल के द्वारा खिलाडिय़ों का परिचय करवाया गया उसके बाद कबड्डी शुरू करवाई गई। बहु अकबर प्रथम स्थान पर, सिधीपुर द्वितीय स्थान पर और  लाखु बुवाना  तृतीय स्थान पर रही। बेस्ट रडर साहिल देबान और बेस्ट कैचर अंकुर बल्हारा रहा।  इस मौके पर सरपंच बलवान सिंह आर्य,  नरेंद्र कुमार शास्त्री, सूबेदार रामवीर, भागमल, पूर्व सरपंच रामफ़ल, पूर्व सरपंच प्रदीपे, नंबरदार राज सिंह, सुरेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, कैप्टन विनोद कुमार, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश इत्यादि  उपस्थित  रहे।
फोटो कैप्शन 06: अव्वल खिलाड़ी को पुरस्कार देते एसएचओ





मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का फैसला ऐतिहासिक
अनुसूचित समाज में उत्साह-चौधरी रामनिवास
***********************************************************
**************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
हरियाणा प्रदेश के सभी सरकारी विभागों में हरिजन और गिरिराज शब्दों के प्रयोग पर रोक लगाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्णय को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के महेंद्रगढ़ जिला महासचिव एवं  दूरसंचार सलाहकार समिति सदस्य चौधरी रामनिवास खेड़ी ने ऐतिहासिक करार दिया है।
चौधरी रामनिवास खेड़ी ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा लिया गया यह फैसला बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर द्वारा रचित संविधान की भावना के पूर्णतया अनुरूप है। उन्होंने  कहा कि हरिजन और गिरिराज जैसे शब्दों से समाज की भावनाएं आहत होती थीं, जबकि संविधान में स्पष्ट रूप से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति शब्दावली का उल्लेख है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो बाबा साहब के संविधान पर चलते हुए समाज को सम्मान और समानता का अधिकार दिला रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा इस शब्दावली को सभी विभागों में लागू करना अनुसूचित समाज के आत्मसम्मान को मजबूत करने वाला कदम है।
चौधरी रामनिवास खेड़ी ने खरकड़ाबास,
भगड़ाना, झूक सहित विभिन्न गांवों में जनवरी को संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 649वी जयंती के निमंत्रण देने पहुंचे थे। उन्होंने संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती समारोह कुरूक्षेत्र में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
फोटो कैप्शन: रामनिवास


अज्ञात वाहन ने मारी बाइक को टक्कर, बाइक सवार की मौत, पुलिस करवाई में जुटी
-सुंदराह-महेंद्रगढ़ सड़क मार्ग की घटना
***********************************************************
**************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
  भोजावास से सुंदरह-महेंद्रगढ़ मार्ग पर बुधवार देर सांय एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान भोजावास निवासी पंकज (25) के रूप में हुई है। जांच अधिकारी सुरेश कुमारी ने बताया कि मृतक के पिता अनूप सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि उनका बेटा किसी निजी कार्य से बाइक पर सवार होकर गांव सुंदरह की ओर जा रहा था। जब वह भोजावास और सुंदरह के बीच सड़क मार्ग पर पहुंचा तो अचानक किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी । हादसे के बाद आसपास ट्यूबवेलों पर काम कर रहे किसानों ने तुरंत पुलिस और डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पंकज को एंबुलेंस की सहायता से उप नागरिक अस्पताल कनीना पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पंचनामा तैयार किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
बताया गया कि पंकज की करीब दो वर्ष पहले ही शादी हुई थी। उसकी अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फोटो कैप्शन 03: पुलिस मामले की जांच करते हुए




क्षेत्र में एक अनोखी और सराहनीय पहल की है  विक्की पंसारी ने
-घायल गायों के लिए अस्पताल में होगा इलाज
***********************************************************
**************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
अपनी माता जी के सपने को साकार करने के उद्देश्य से विक्की पंसारी ने कनीना में एक निजी गौ-आश्रम की स्थापना का संकल्प लिया है। इस गौआश्रम की खासियत यह होगी कि सड़कों पर दुर्घटनाग्रस्त होने वाली गायों को विक्की पंसारी स्वयं अपनी निजी एंबुलेंस के माध्यम से आश्रम तक लाएंगे और उनका समुचित इलाज कराया जाएगा।
इस पुनीत कार्य को आगे बढ़ाते हुए 14 जनवरी को विक्की पंसारी ने अपने पूरे परिवार के साथ हवन एवं भूमि पूजन का आयोजन भी करवा दिया है। इस अवसर पर पिता शिबू पंसारी, माता ललिता देवी, बड़े भाई सतीश पंसारी, सोनू पंसारी सहित परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों ने भी सहभागिता की।
  उल्लेखनीय है कि विक्की पंसारी अपनी निजी लगभग 5 कनाल भूमि, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ रुपए है, उस पर इस अत्याधुनिक गौ आश्रम की स्थापना कर रहे हैं। आश्रम की विशेषता यह होगी कि इसमें एक्स-रे मशीन, अल्ट्रासाउंड मशीन, आपरेशन थिएटर और हाईटेक लैब की सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे गौ माता का संपूर्ण और आधुनिक उपचार संभव हो सकेगा। इस गौ आश्रम में लगभग 2 करोड़ रुपए की लागत आएगी।
गौरतलब है कि विक्की पंसारी इससे पहले भी भोजावास स्थित गौशाला में लगातार सेवा कार्य कर रहे हैं। वहां उन्होंने लगभग 70 फुट ऊंचे पक्षी घर का निर्माण करवाया है, जिसमें आज हजारों पक्षी निवास कर रहे हैं। भोजावास गौशाला में वे निरंतर 3000 गायों की सेवा कर रहे हैं और गौशाला का कायाकल्प कर उसे अत्यंत सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाया है, जिसे देखकर क्षेत्रवासियों का मन प्रसन्न हो जाता है।
विक्की पंसारी ने बताया कि कनीना स्थित इस नए गौ आश्रम में गौ माताओं की अत्यंत अच्छी देखरेख की जाएगी और उन्हें सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उनके इस सेवा भाव की क्षेत्र के हर नागरिक द्वारा खुले दिल से प्रशंसा की जा रही है।
गौ सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए हाल ही में माननीय केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी ने विक्की पंसारी को गौ सेवा ग्लोबल एंबेसडर अवार्ड से सम्मानित किया। इसके साथ ही विश्व की प्रतिष्ठित मैगजीन फोर्बस में भी गौ सेवा को लेकर विक्की पंसारी पर पूरा पेज का विशेष लेख प्रकाशित किया गया है।
विक्की पंसारी ने कहा कि वे गौ सेवा के इस कार्य को निरंतर और व्यापक रूप से आगे बढ़ाते रहेंगे। उन्होंने क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे बढ़-चढ़कर इस पुनीत कार्य में सहयोग करें, ताकि गौ सेवा को और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सके।
फोटो कैप्शन 04: गायों की सेवा करते विक्की पंसारी
          05: गौ आश्रम में गायों की सेवा करते हुए




पीएमश्री भोजावास में  आयोजित हुआ कौशल विकास सेमिनार
-समापन कार्यक्रम में पहुंचे डा. होशियार यादव व डा. दीपांशु शर्मा
***********************************************************
**************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोजावास में कौशल विकास, रोल माडल व फन सेमिनार  के समापन कार्यक्रम में डा.  दीपांशु ने बच्चों को सामान्य स्वास्थ्य की जानकारी के बारे में अवगत कराते हुए ब्लड ग्रुप , खानपान से संबंधित व विटामिन युक्त चीजों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आजकल कुत्ते, बिल्ली , बंदर के द्वारा काटने की शिकायत  बहुत  हैं। अगर ऐसी घटना होती है तो इनके द्वारा  कटे स्थान को 15 से 20 मिनट तक साबुन से धोना चाहिए। उसके बाद रेबीज का टीका 24 घंटे में लगवाना चाहिए। ऐसी महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुए बच्चों का ज्ञानवर्धन किया। इसके बाद डॉक्टर होशियार सिंह कनीना ने बच्चों को लेखन व कम्युनिकेशन से संबंधित बातें बताते हुए कविता , कहानी , दोहे, छंद ,कथा आदि लिखने की कला के बारे में जानकारियां दी। उन्होंने हरियाणवी व हिंदी की कहानी सुनाई। उन्होंने बच्चों को लेखन की बारीकियां बताते हुए खबरें लिखने से संबंधित भी जानकारियां दी ।
भूगोल प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह ने बताया कि डाक्टर होशियार सिंह एक बहुमुखी प्रतिभा के धनी है जो एक शिक्षक के साथ लेखक , कवि, कहानीकार आदि के साथ दूसरे विभिन्न क्षेत्रों में विश्व रिकार्ड धारी है। जिनको आने वाली 25 जनवरी को साइकिल चलाने के रिकार्ड में उनको सम्मानित किया जाएगा । राज्य शिक्षक अवार्ड से सम्मानित डाक्टर होशियार सिंह का आभार व धन्यवाद किया। सुरेंद्र सिंह प्रवक्ता ने बताया कि 44 पुस्तकों का लेखन करने वाले डा. होशियार सिंह यादव तीन बार राज्यपाल से सम्मानित एवं स्टेट अवार्उी शिक्षक रह चुके हैं जो गरीब घराने से इस मुकाम तक पहुंचे हैं। कई बार उनका विभिन्न विश्व रिकार्ड बुकों में नाम दर्ज हो चुका है जहां 40 सालों तक कुर्सी पर बगैर बैठे शिक्षण किया वहीं इतन ही वर्षों से साइकिल चलाते आ रहे हैं।  
साथ ही डाक्टर दीपांशु का धन्यवाद करते हुए सम्मान किया।
 इस अवसर पर एसएमसी प्रधान मीना देवी , सदस्य नरेश कुमार,प्रवक्ता सत्यप्रकाश , नीलम यादव, बबीता यादव , सत्यवान उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 02: विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते हुए।


















ध्वज स्थापना समारोह आयोजित
-खेड़ी में शिव परिवार की प्रतिमा स्थापित
***********************************************************
**************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज। खेड़ी तलवाना की न्यू कालोनी के निर्माणाधीन शिव मंदिर में ध्वज स्थापना समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि अतरलाल एडवोकेट ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर शिव ध्वजा स्थापित की।
    अतरलाल ने न्यू कालोनी खेड़ी तलवाना में शिव परिवार मंदिर निर्माण का कार्य जोर शोर से शुरू करने पर खुशी जताते हुए कहा कि यहां सम्पूर्ण शिव परिवार की मूर्तियां स्थापित होने से ग्रामवासियों को कालोनी में ही पूजा अर्चना करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय धर्म संस्कृति में मंदिर शिवालय और धार्मिक स्थल प्रेरणा स्त्रोत होते हैं। उन्होंने कहा कि शिव परिवार से हमें अनेकता में एकता का संदेश मिलता है। शिव परिवार मंदिर में आकर पूजा अर्चना करने से श्रद्धालुओं को खुशी, शांति तथा बरकत मिलती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से मंदिर निर्माण कार्य में दिल खोलकर दान देने तथा श्रमदान करने की अपील की। इस अवसर पर सुरेश पंच, सुबेदार विनोद सिंह, छाजू सिंह, पूर्ण सिंह, अनिल कुमार, जगदीश सिंह शेखावत, हरकेश, अभिषेक, उदयभान, जोनी, वीर सिंह, बिट्टू सिंह, संदीप आदि अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 01: शिव परिवार मंदिर में शिव ध्वज स्थापित करते मुख्य अतिथि अतरलाल।

No comments: