पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, करीरा में 77वें गणतंत्र दिवस का हुआ आयोजन
-सरपंच सपना यादव ने फहराया ध्वज
**********************************************************
***************************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, करीरा, महेंद्रगढ़ में भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्साह और देशभक्ति से भरा भव्य समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत करीरा की सरपंच सपना यादव ने ध्वज फहराया। अन्य विशिष्ट अतिथियों में अजय कुमार यादव और विमला देवी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधानाचार्य बीएम रावत ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ एव शाल भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य श्री धर्मेंद्र आर्य, समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
सपना यादव ने तिरंगा फहराया, जिसके बाद स्कूल के छात्रों ने उषा रानी और योगेश शर्मा के मार्गदर्शन में परेड में भाग लिया। जूनियर बॉयज ने सामूहिक पीटी प्रदर्शन प्रस्तुत किया। स्कूल की एनसीसी टुकड़ी ने भी श्री गोविंद नारायण सेन के निर्देशन में परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम स्कूल के बहुउद्देशीय कक्ष में दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ आरंभ हुआ, जिसका कुशलसंचालन संगीता मिश्रा के मार्गदर्शन में हुआ। प्रधानाचार्य बीएम रावत ने अपने संबोधन में अतिथियों का स्वागत करते हुए गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने भारत के संविधान की प्रमुख विशेषताओं पर विस्तार से चर्चा की और छात्रों को संवैधानिक मूल्यों का पालन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों-शिक्षकों को पुरस्कार वितरित किए गए। मुख्य अतिथि श्रीमती सपना यादव ने पुरस्कार प्रदान किए जिसमे एसजीएफआई खेल प्रतियोगिताओ में भागीदारी के लिएगौरव एवं नवीन , एनडीए लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिएरॉबिन, विज्ञान प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिएजिगिशा, प्रेरणा उत्सव में भागीदारी के लिएमोहित, राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में सफलता के लिएराबिन,माडल युवा ग्राम सभा में भागीदारी के लिए पंकज सोनी एवं सपना को सम्मानित किया गया साथ ही श्री योगेश शर्मा शारीरिक शिक्षकों भी प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
सर्वश्रेष्ठ परेड पुरस्कार सीनियर गल्र्स हाउस-2 को प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में उप प्रधानाचार्य धर्मेंद्र आर्य ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। संपूर्ण कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन प्रीति, जिगिशा, भावना एवं शगुन ने श्री विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में किया।
यह समारोह छात्रों में देशभक्ति की भावना जगाने और संविधान के प्रति सम्मान बढ़ाने में सफल रहा। स्कूल परिवार ने गणतंत्र दिवस के इस पवित्र अवसर पर एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण की प्रतिज्ञा दोहराई।
फोटो कैप्शन 04: सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए
प्रेरणा कार्यक्रम में अधिक से अधिक करवायें रजिस्ट्रेशन -बीएम रावत प्राचार्य
- कक्षा 8 से 11 में पढऩे वाले विद्यार्थी करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
-वडनगर गुजरात में चलेगा चलेगा एक सप्ताह का कार्यक्रम
**********************************************************
***************************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज। भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वडनगर में पढ़े थेद्ध ऐसे में वडनगर में प्रेरणा कार्यक्रम के तहत वर्ष 202- 26 में प्रत्येक जिले से एक लड़का और एक लड़की का चयन किया जाएगा जो वहां पर एक सप्ताह के लिए प्रेरणा शिक्षा प्राप्त करेगा। संपूर्ण खर्चा सरकार वहन करेगी।
विस्तृत जानकारी देते हुए पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य बीएम रावत ने बताया कि वर्ष 2024-25 में भी कार्यक्रम चला था। जिसमें नवोदय विद्यालय का एक विद्यार्थी मोहित कुमार का चयन भी हुआ था। अब सत्र 2025-26 के लिए फिर से यह कार्यक्रम चलेगा।
उन्होंने बताया पूरे महेंद्रगढ़ जिले से कक्षा 8 से 11 में पढऩे वाले विद्यार्थी प्रेरणा पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन मुफ्त में करवा सकते हैं। प्रेरणा पोर्टल में रजिस्ट्रेशन के बाद नोडल सेंटर जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा में आगामी कार्रवाई चलेगी। जहां विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं, टेस्ट, इंटरव्यू के आधार पर जिले से 15 लड़कों और 15 लड़कियों का चयन किया जाएगा जिनके नाम आगे भेजे जाएंगे। वडनगर में के लिए एक लड़का और एक लड़की का अंतिम चयन किया जाएगा। सरकारी कार्यक्रम होने से इसका अधिक से अधिक लाभ उठाया जा सकता है। सरकार मुफ्त में संपूर्ण विकास और बहुत चहुमुखी विकास के लिए विद्यार्थियों को न केवल शिक्षण करवाएगी अपितु एक्सपर्ट से वार्ता, वैज्ञानिकों से भेंट वार्ता और उनके लेक्चर आदि के जरिए कार्यक्रम को संपूर्ण करवाया जाएगा।चयनित विद्यार्थियों को वहीं पर रहना पड़ेगा और खाने एवं रहन सहन वगैरह सभी प्रबंध सरकार की ओर से किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह बहुत बेहतर कार्यक्रम है और इस कार्यक्रम में चयन होना अपने आप में एक उपलब्धि माना जाता है। ऐसे में सभी कक्षा 8 से 11 में पढऩे वाले विद्यार्थियों से उन्होंने रजिस्ट्रेशन करवाने की बात कही है। किसी प्रकार की दिक्कत आए तो प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा से संपर्क किया जा सकता है। यह एक सप्ताह का कार्यक्रम चलेगा। उन्होंने अभिभावकों, स्कूल प्राचार्यों एवं शिक्षकों से भी इस कार्यक्रम में रजिस्ट्रेशन करवाने की अपील की है।
फोटो कैप्शन:बीएम रावत प्राचार्य
कैमला में भगत सिंह ने फहराया तिरंगा
-5100 रुपए का दिया दान
**********************************************************
***************************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज। राजकीय माध्यमिक विद्यालय कैमला में 77 वां राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास और बड़ी धूमधाम के साथ विद्यालय प्रांगण में सरपंच डिंपल जांगड़ा की अध्यक्षता में मनाया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भगत सिंह यादव पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका व प्रधान गौशाला कनीना रहें दिलावर साहब उप प्रधान गौशाला कनीना, डॉक्टर नीरज कनीना विशेष रूप से उपस्थित हुए मौलिक मुख्याध्यापक वीरेंद्र सिंह जांगिड़ ने सभी मेहमानों का स्वागत करते हुए विद्यालय की शैक्षिक प्रगति रिपोर्ट और उपलब्धियां को विस्तार से बताया विधार्थियों के द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम एकल नृत्य ,सामूहिक नृत्य , देशभक्ति के ओत-प्रोत कविता,गीत प्रस्तुत किए जोबड़े ही आकर्षक, मनमोहक और मारती की प्रेरणादायक शौर्य गाथा प्रस्तुत की जो सरहनी थी मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को शिक्षा, संस्कार और संस्कृति के प्रति प्रेरणादायक बातें बताई और देश के अनाम शहीदों और क्रांतिकारियों को नमन करते हुए देश की प्रति अपने जीवन को बलिदान देने वाले और उनकीं प्रेरणादायक शौर्य गाथा प्रस्तुत की जिसे सुनकर आज भी हमारे मन उत्साह और देशभक्ति का जज्बा जागृत होता है जिस देश की निकेतन हो आंखें उसे देश की सरहद को कोई छू नहीं सकता के साथ- साथ संविधान की महता के साथ 26 जनवरी के इतिहास पर विस्तृत चर्चा की सुबे सिंह समाजसेवक ने विद्यार्थियों को निरंतर अभ्यास और पढ़ाई की प्रति जागरूक किया सरपंच डिंपल जांगड़ा ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए राष्ट्रभक्ति के प्रति समर्पित भाव विद्यार्थी जीवनकाल से हमें सीखने चाहिए और अनुशासित जीवन जीना चाहिए जिससे अच्छे विचार ,संस्कार उत्पन्न होते हैं जो भविष्य में कारगर उपयोगी होते ऐसे पर्व हमें स्वाभिमान से जीना सिखाते हैं कार्यक्रम में सभी प्रस्तुतियां एक से एक बढ़कर थी जो रोचक , भव्य और आकर्षक व यादगार रहीं मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों के प्रोत्साहन और उत्साह वर्धन हेतु 5100 रुपए का अनुदान विद्यालय को दिया कार्यक्रम की सफलता का श्रेय गरिमा रानी प्राथमिक अध्यापिका को दिया गया जिसे सभी विद्यार्थियों की अच्छी तैयारी करवाई मौलिक मुख्याध्यापक वीरेंद्र सिंह के द्वारा राष्ट्रभक्ति के प्रति कार्यक्रम और विद्यालय की शैक्षिक व्यवस्थाओं की सभी ने मुक्त कंठ की से प्रशंसा की विद्यालय के मनवीर सिंह विज्ञान अध्यापक को उल्लेखनीय कार्यों के लिए उपमंडल स्तर पर सम्मानित किया गया इस अवसर पर सूबे सिंह समाज सेवक, राजकुमार पंच ,अनिल पंच ,सपना पंच ,सुबे सिंह पंच, सतबीर, बृजलाल सेठ, विकास प्रधान ,राहुल प्रधान, रेवतराम पूर्व पंच, वीरेंद्र सिंह ,सुनील कुमार ,भगत सिंह देवेंद्र, राजेश , रोहित,राजू तारामणि देवी, पिंकी देवी ,माया देवी ,बबली देवी ,ब्रह्मा देवी, संतोष देवी ,कमला, रेखा देवी, सावित्री देवी आदि गांव के समस्त सम्मानित गणमान्य -जन उपस्थित रहें।
फोटो कैप्शन 01: भगत सिंह ध्वज फराते हुए
बेवल में फहराया सरपंच योगेंद्र ने ध्वज
-बोर्ड परीक्षाओं में अव्वल को किया पुरस्कृत
**********************************************************
***************************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेवल में 77 वा गणतंत्र दिवस समारोह बहुत ही हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान व ग्राम पंचायत बेवल के सरपंच योगेंद्र कुमार रहे। मुख्य अतिथियों ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्यारेलाल कटारिया ने की। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी और संविधान की महिमा के बारे में विस्तार से बताया। एम आर आर फाउंडेशन बेवल के संस्थापक मेजर डूंगरमल यादव के द्वारा बोर्ड कक्षाओं 10वीं व 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को नगद राशि देखकर सम्मानित किया। प्राचार्य प्यारेलाल कटारिया ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पेश की व बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हमारे स्कूल का बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम उत्कृष्ट रहने की के लिए हम प्रयासरत है। मंच का संचालन अंग्रेजी प्रवक्ता दीपक शर्मा तथा विद्यालय की छात्रा कंचन व नैंसी ने किया इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता सरोज कुमारी, आशा यादव, इंदु बाला गजराज सिंह, विक्रांत सेन, जसवंत सिंह, माया यादव, नीलम यादव, हंसराज,पवन कुमार, हवा सिंह ,कृष्ण पीटीआई, ओमप्रकाश पूनिया एचटी, निर्मला यादव, सारिका यादव, धर्मपाल लैब अटेंडेंट लैब, नवनीत यादव, मुकेश कुमार, प्रमोद बेवल व समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 02: ध्वज फहराते सरपंच
पहली बार शिक्षा पर निकाली झांकी
-प्राप्त किया तृतीय स्थान
**********************************************************
***************************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज। 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर दिनांक 26 जनवरी को राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना द्वारा एक भव्य, शिक्षाप्रद एवं अत्यंत आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई। यह झांकी गुरुकुल से एआई तक भारत की शिक्षा यात्रा विषय पर आधारित थी, जिसमें भारत की प्राचीन शिक्षा परंपरा से लेकर आधुनिक डिजिटल एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस युग तक की शैक्षिक यात्रा को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया।
यह झांकी राजकीय महाविद्यालय, कनीना में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान निकाली गई, जिसकी अध्यक्षता माननीय महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह ने की। इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी (नागरिक) कनीना ,डा. जितेंद्र सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी गणमान्य अतिथियों ने राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना द्वारा प्रस्तुत झांकी की मुक्त कंठ से सराहना की और इसे शिक्षा के महत्व को दर्शाने वाली उत्कृष्ट प्रस्तुति बताया।
राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना की इस झांकी में भारतीय शिक्षा व्यवस्था के विभिन्न चरणों—
प्राचीन गुरुकुल प्रणाली,
मध्यकालीन एवं पारंपरिक शिक्षा आधुनिक विद्यालयी शिक्षा तथा डिजिटल और एआई आधारित शिक्षा—
को सजीव रूप में प्रस्तुत किया गया। झांकी के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि भारत ने अपनी सांस्कृतिक जड़ों को सहेजते हुए आधुनिक तकनीक को अपनाकर शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति की है।
विद्यालय के विद्यार्थियों ने झांकी में विभिन्न पात्रों और भूमिकाओं को निभाकर शिक्षा की इस विकास यात्रा को जीवंत बना दिया। युवराज, कुनाल, रौनक, शुभम, यशिका, मुस्कान, हिमांशी, प्रशांत, जतिन, एकता, साक्षी, साक्षी, मुस्कान, मुस्कान, आयुष, भूमेश, पीयूष सहित अन्य विद्यार्थियों ने पूरे अनुशासन, आत्मविश्वास और समर्पण के साथ अपनी प्रस्तुति दी, जिसकी दर्शकों ने भरपूर प्रशंसा की।
राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना के लिए यह गर्व का विषय रहा कि ब्लाक स्तर पर आयोजित झांकी प्रतियोगिता में विद्यालय की इस झांकी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। यह उपलब्धि विद्यालय के विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यालय प्रबंधन के सहयोग का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
विद्यालय प्रबंधन एवं स्टाफ के सामूहिक प्रयासों से तैयार की गई यह झांकी न केवल देखने में आकर्षक थी, बल्कि सामाजिक एवं शैक्षिक दृष्टि से भी अत्यंत प्रेरणादायक रही। गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर विद्यालय की यह प्रस्तुति क्षेत्र में सराहना का केंद्र बनी रही। प्राचार्य सुनील खुड़ानिया ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
अंत में उपस्थित अतिथियों द्वारा विद्यालय के प्रयासों की प्रशंसा की गई और विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार रचनात्मकता, अनुशासन एवं नवाचार के साथ आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया गया।
फोटो कैप्शन 03: माडल स्कूल के बच्चे शिक्षा पर झांकी निकालते
पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, करीरा में 77वें गणतंत्र दिवस का हुआ आयोजन
-सरपंच सपना यादव ने फहराया ध्वज
**********************************************************
***************************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, करीरा, महेंद्रगढ़ में भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्साह और देशभक्ति से भरा भव्य समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत करीरा की सरपंच सपना यादव ने ध्वज फहराया। अन्य विशिष्ट अतिथियों में अजय कुमार यादव और विमला देवी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधानाचार्य बीएम रावत ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ एव शाल भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य श्री धर्मेंद्र आर्य, समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
सपना यादव ने तिरंगा फहराया, जिसके बाद स्कूल के छात्रों ने उषा रानी और योगेश शर्मा के मार्गदर्शन में परेड में भाग लिया। जूनियर बॉयज ने सामूहिक पीटी प्रदर्शन प्रस्तुत किया। स्कूल की एनसीसी टुकड़ी ने भी श्री गोविंद नारायण सेन के निर्देशन में परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम स्कूल के बहुउद्देशीय कक्ष में दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ आरंभ हुआ, जिसका कुशलसंचालन संगीता मिश्रा के मार्गदर्शन में हुआ। प्रधानाचार्य बीएम रावत ने अपने संबोधन में अतिथियों का स्वागत करते हुए गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने भारत के संविधान की प्रमुख विशेषताओं पर विस्तार से चर्चा की और छात्रों को संवैधानिक मूल्यों का पालन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों-शिक्षकों को पुरस्कार वितरित किए गए। मुख्य अतिथि श्रीमती सपना यादव ने पुरस्कार प्रदान किए जिसमे एसजीएफआई खेल प्रतियोगिताओ में भागीदारी के लिएगौरव एवं नवीन , एनडीए लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिएरॉबिन, विज्ञान प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिएजिगिशा, प्रेरणा उत्सव में भागीदारी के लिएमोहित, राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में सफलता के लिएराबिन,माडल युवा ग्राम सभा में भागीदारी के लिए पंकज सोनी एवं सपना को सम्मानित किया गया साथ ही श्री योगेश शर्मा शारीरिक शिक्षकों भी प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
सर्वश्रेष्ठ परेड पुरस्कार सीनियर गल्र्स हाउस-2 को प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में उप प्रधानाचार्य धर्मेंद्र आर्य ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। संपूर्ण कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन प्रीति, जिगिशा, भावना एवं शगुन ने श्री विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में किया।
यह समारोह छात्रों में देशभक्ति की भावना जगाने और संविधान के प्रति सम्मान बढ़ाने में सफल रहा। स्कूल परिवार ने गणतंत्र दिवस के इस पवित्र अवसर पर एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण की प्रतिज्ञा दोहराई।
फोटो कैप्शन 04: सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए
सुमेर सिंह चेयरमैन को बनाया जिला कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष
**********************************************************
***************************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज। कनीना निवासी सुमेर सिंह चेयरमैन को जिला कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष बनाने पर कांग्रेस पार्टी शीर्ष नेतृत्व का, राव नरेंद्र सिंह हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और हमारे जिला अध्यक्ष सतबीर झूकिया का दिल से आभार व्यक्त किया है।
फोटो कैप्शन: सुमेर सिंह चेयरमैन
पितामह कान्हा सिंह राजकीय महाविद्यालय कनीना में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस
-विधायक कंवर सिंह यादव ने फहराया तिरंगा
-अग्निवीरों को सुरक्षा कवच प्रदान करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य : कंवर सिंह यादव
**********************************************************
***************************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज। पितामह कान्हा सिंह राजकीय महाविद्यालय कनीना में आज 77वां गणतंत्र दिवस हर्ष और उल्लास के माहौल में मनाया। महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। वहीं परेड का निरीक्षण किया तथा मार्च पास्ट की सलामी ली।
विधायक कंवर सिंह ने 77वें गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों को नमन करने का है जिनके अमर बलिदानों से हमें गणतंत्र दिवस मनाने का यह गौरवशाली अवसर प्राप्त हुआ है।
उन्होंने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर सहित संविधान सभा के तमाम सदस्यों को याद करते हुए कहा कि उन्हीं की बदौलत भारत आज विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र व गणराज्य देश कहलाता है।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद से ही भारत दुनिया में एक बड़ी ताकत के तौर पर अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहा है।
उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, लाला लाजपतराय, सरदार बल्लभभाई पटेल,डा. राजेन्द्र प्रसाद जैसे महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों ने कड़ा संघर्ष किया।
विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सैनिक परिवारों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। युद्ध के दौरान शहीद हुए हरियाणा के सैनिकों और अर्ध-सैनिक बलों के जवानों तथा अग्निवीरों की अनुग्रह राशि एक करोड़ रुपये की है। अग्निवीरों के लिए सीधी भर्ती में 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है। अब तक शहीदों के 418 आश्रितों को अनुकम्पा के आधार पर नौकरियां भी प्रदान की गई है। अग्निपथ योजना के तहत भर्ती अग्निवीर 4 साल की सेवा करने उपरांत जुलाई 2026 को वापिस लौटेंगे, इससे पहले ही हरियाणा में नीति तैयार की है और अग्निवीरों को सुरक्षा कवच प्रदान करने वाला देश का पहला राज्य होगा। हरियाणा विशेषकर अहीरवाल सैनिकों की खान है।
उन्होंने कहा कि हर गरीब को राशन मिलने में परेशानी न हो, इसके लिए राशन वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाया गया है। गरीब परिवारों के बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाने का सपना साकार करने के लिए चिराग योजना चलाई गई है। यही नहीं, कौशल रोजगार निगम के माध्यम से कर्मचारियों की भर्ती में भी गरीब परिवारों के युवाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके अलावा निगम के माध्यम से लगे कर्मचारियों की नौकरियां सुरक्षित करने का प्रावधान किया गया है।
इस मौके पर सांस्कृतिक मंच पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और नाट्य, झांकियों की प्रस्तुतियां देकर एकता और राष्ट्रीय गौरव की अद्भुत झलक प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को इनाम और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
मंच संचालन शिक्षा विभाग से अंग्रेजी प्रवक्ता राजेश बालवान ने किया। परेड का नेतृत्व पीएसआई साहिल ने किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सीताराम यादव, नगरपालिका प्रधान कनीना, तहसीलदार पायल, नायब तहसीलदार अर्जुन सिंह, मार्केट कमेटी चेयरमैन जेपी कोटिया, नगरपालिका सचिव कपिल, प्राचार्य डा. विनोद कुमार, प्राचार्य नरेश कुमार कौशिक, प्राचार्य सुनील खुडानिया, सवाई सिंह, कंवरसेन वशिष्ठ, एसडीएम स्टेनो सुनील शर्मा, डा. हरिओम भारद्वाज,पवन खैरवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस मौके पर शहीदों के परिजनों, समाजसेवा में उत्तम कार्य करने वालों एवं विभिन्न विभागों के कर्मियों को भी सम्मानित किया।
फोटो: गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराते विधायक कंवर सिंह यादव।
फोटो: गणतंत्र दिवस पर संबोधित करते विधायक कंवर सिंह यादव।
फोटो: गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते विद्यार्थी।
डा. होशियार सिंह यादव कनीना का नाम विश्व रिकार्ड बुक में
- जयपुर में दिया गया अवार्ड
-एकसाथ हुआ दो विश्व रिकार्ड बुकों में दर्ज
**********************************************************
***************************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज। कनीना निवासी डा. होशियार सिंह यादव पूर्व शिक्षक, साहित्यकार ,लेखक का नाम एक बार फिर से विश्व रिकार्ड बुक में दर्ज हो हुआ है। एकसाथ दो विश्व रिकार्ड बुकों भारत विश्व रिकार्ड बुक तथा इंफ्लुएंस विश्व रिकार्ड बुक में नाम दर्ज हुआ है। देश की जानी मानी हस्थियों जायेश भ_, मनीषा, अदिल शेख,किशन सहाय आइपीएस ने उन्हें सर्टिफिकेट, गोल्ड मेडल, विश्व रिकार्ड बुक की प्रति, बैज तथा स्मृति चिह्न से नवाजा है।
जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में उन्हें विभूषित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि विदेशों तक विश्व बुक रिकार्ड में नाम दर्ज हो चुका है। इसी कड़ी में इनफ्लुएंस बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड में भी नाम दर्ज हो चुका है। यह अवार्ड राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर जयपुर में दिया गया। विगत करीब 40 सालों से साइकिल चलाते आ रहे हैं और लगभग हर काम साइकिल पर चलकर करते हैं। वे ताउम्र साइकिल चलाना चाहते हैं। वे प्रतिदिन 50 से 60 किमी तक साइकिल चला लेते हैं।
अब तक हजारों की संख्या में विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, डा. होशियार सिंह यादव के 3 शोध प्रकाशित तथा तीन बार राज्यपाल से, राज्य शिक्षक पुरस्कार तथा अनेकों अवार्डोंं से सम्मानित डाक्टर यादव लंबे समय से साइकिल चला रहे हैं। करीब 40 सालों से साइकिल चला रहे और ताउम्र चलने का संकल्प ले रखा है। यही नहीं कावड़ यात्रा, खाटू श्याम पदयात्रा ,जैतपुर पदयात्रा तथा अन्य किसी धाम की यात्रा पर पैदल जाकर नाम कमा चुके हैं। यही कारण है कि उनका नाम एक बार फिर से विश्व रिकार्ड बुक में दर्ज हो चुका है।
कई विश्व रिकार्ड धारक हैं-
कुर्सी प्रयोग किये बगैर 40 वर्षों तक सदा खड़े रहकर पढ़ाने के कारण डा. होशियार सिंह, कनीना का इंडियन बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड में नाम पहले ही दर्ज हो चुका था और इंफ्लुअंस बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड में नाम दर्ज हो चुका है।
इससे पहले उन्होंने लंदन बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड में नाम दर्ज करवाया था। यही नहीं इंटरनेशनल बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड, इलाइट बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड,इंडियन बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड में नाम दर्ज हो चुका है वहीं आईकानिक अवार्ड भी मिल चुका है। साथ में ओरिएंट बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड में भी नाम दर्ज हो चुका है। इसके अलावा चैंपियन बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड, भारत विश्व रिकार्ड बुक में भी नाम दर्ज हो चुका है। यही नहीं कई विश्व रिकार्ड बुकों में भी उनका नाम दर्ज हो चुका हैं। उनका नाम विश्व रिकार्ड बुक में दर्ज हो जाने पर अनेक लोगों ने बधाई दी है जिनमें डा. रामानंद यादव, निर्मल कुमार, नरेश कौशिक प्राचार्य,मदनमोहन कौशिक, राजेंद्र सिंह, सूबे सिंह, दीपक चौधरी पार्षद, राजकुमार राव आदि प्रमुख हैं।
फोटो कैप्शन: अवार्ड 01 व 02 देखे
दो दिनों से जम रहा है पाला
- फसल को नुकसान होने की संभावना
**********************************************************
***************************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज।कनीना क्षेत्र में विगत दो दिनों से पाला जम रहा है। पाला भी इतना भारी मात्रा में जमता है कि सब कुछ सफेद नजर आता है। दूर दराज तक घास फूस, उपले, पौधों के पत्तों पर पाला जमा रहता है जो करीब तीन घंटों बाद गायब होता है। सुबह सवेरे बाहर निकलना भी कठिन हो गया है। दुकानदार सभी सुबह सवेरे आग जलाकर दुकानों के आगे बैठेरहते हैं।
किसान सूबे सिंह, राजेंद्र सिंह, योगेश कुमार, कृष्ण कुमार आदि का कहना है कि कहीं लगातार पाला जमना फसलों को नुकसान न पहुंचा दे। कृषि विभाग भी मानता है कि लगातार पाला जमा तो फसल को नुकसान होगा परंतु अभी तक ऐसी हालत नहीं है कि पाले से कोई नुकसान हो।
विगत दिनों भी कनीना क्षेत्र में पाला जमा था। दूसरी बार क्षेत्र में पाला जमा है। लगातार मौसम बदल रहा है और किसान लगातार फसल पर नजर जमाए हुए हैं।
फोटो नंबर 1 से 5: जमा हुआ पाला
प्रेरणा कार्यक्रम में अधिक से अधिक करवायें रजिस्ट्रेशन -बीएम रावत प्राचार्य
- कक्षा 8 से 11 में पढऩे वाले विद्यार्थी करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
-वडनगर गुजरात में चलेगा चलेगा एक सप्ताह का कार्यक्रम
**********************************************************
***************************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज। भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वडनगर में पढ़े थेद्ध ऐसे में वडनगर में प्रेरणा कार्यक्रम के तहत वर्ष 202- 26 में प्रत्येक जिले से एक लड़का और एक लड़की का चयन किया जाएगा जो वहां पर एक सप्ताह के लिए प्रेरणा शिक्षा प्राप्त करेगा। संपूर्ण खर्चा सरकार वहन करेगी।
विस्तृत जानकारी देते हुए पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य बीएम रावत ने बताया कि वर्ष 2024-25 में भी कार्यक्रम चला था। जिसमें नवोदय विद्यालय का एक विद्यार्थी मोहित कुमार का चयन भी हुआ था। अब सत्र 2025-26 के लिए फिर से यह कार्यक्रम चलेगा।
उन्होंने बताया पूरे महेंद्रगढ़ जिले से कक्षा 8 से 11 में पढऩे वाले विद्यार्थी प्रेरणा पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन मुफ्त में करवा सकते हैं। प्रेरणा पोर्टल में रजिस्ट्रेशन के बाद नोडल सेंटर जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा में आगामी कार्रवाई चलेगी। जहां विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं, टेस्ट, इंटरव्यू के आधार पर जिले से 15 लड़कों और 15 लड़कियों का चयन किया जाएगा जिनके नाम आगे भेजे जाएंगे। वडनगर में के लिए एक लड़का और एक लड़की का अंतिम चयन किया जाएगा। सरकारी कार्यक्रम होने से इसका अधिक से अधिक लाभ उठाया जा सकता है। सरकार मुफ्त में संपूर्ण विकास और बहुत चहुमुखी विकास के लिए विद्यार्थियों को न केवल शिक्षण करवाएगी अपितु एक्सपर्ट से वार्ता, वैज्ञानिकों से भेंट वार्ता और उनके लेक्चर आदि के जरिए कार्यक्रम को संपूर्ण करवाया जाएगा।चयनित विद्यार्थियों को वहीं पर रहना पड़ेगा और खाने एवं रहन सहन वगैरह सभी प्रबंध सरकार की ओर से किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह बहुत बेहतर कार्यक्रम है और इस कार्यक्रम में चयन होना अपने आप में एक उपलब्धि माना जाता है। ऐसे में सभी कक्षा 8 से 11 में पढऩे वाले विद्यार्थियों से उन्होंने रजिस्ट्रेशन करवाने की बात कही है। किसी प्रकार की दिक्कत आए तो प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा से संपर्क किया जा सकता है। यह एक सप्ताह का कार्यक्रम चलेगा। उन्होंने अभिभावकों, स्कूल प्राचार्यों एवं शिक्षकों से भी इस कार्यक्रम में रजिस्ट्रेशन करवाने की अपील की है।
फोटो कैप्शन:बीएम रावत प्राचार्य
26 जनवरी पर बंटने वाला प्रसाद गायब
-कभी जमकर बांटा जाता था प्रसाद
**********************************************************
***************************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज। कभी 26 जनवरी एवं 15 अगस्त पर कार्यक्रम संपन्न होन पर प्रसाद वितरण जरूर किया जाता था जिससे बच्चे प्रसन्न होकर जाते थे किंतु अब प्रसाद कार्यक्रम मृतप्राय हो चला है। गुप्तरूप से या केवल भाग लेने वाले बच्चों को ही प्रसाद दिया जाता है। यही कारण है कि अब बच्चों में इन पर्वों के प्रति कम उत्साह देखने को मिलता है।
नेताजी मेमोरियल क्लब के चार दिवसीय खेल संपन्न
- अंतिम दिन 6 मैच खेले गए
-उन्हाणी की मोलड़ टीम ने जीता एक लाख रुपए का इनाम
**********************************************************
***************************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज। नेताजी मेमोरियल क्लब कनीना के चार दिवसीय खेल हंसी खुशी संपन्न हुए। अंतिम दिन कुल 6 मैच खेले गए। उन्हाणी की मोलड़ टीम ने जीता एक लाख रुपए का इनाम। संत रामनिवास मोलडऩाथ आश्रम कनीना ने विजेताओं को पारितोषिक वितरित किए।
अंतिम दिन चले छह खेलों में पहला मैच नाइजीरिया व नेताजी क्लब कनीना-बी टीम के बीच हुआ जिसमें नाइजीरिया तीन-एक से विजयी रही। दूसरा मैच नाइजीरिया और उन्हाणी के बीच चला जिसमें उन्हाणी की टीम 2-1 से विजेता बनी।
तीसरा मैच नेताजी मेमोरियल क्लब-ए और धनौंदा की टीमों के बीच चला जिसमें धनौंदा की टीम 2-1 से विजयी रही। चौथा मैच आकाश फार्मेसी और उन्हाणी के बीच चला जिसमें उन्हाणी की टीम 2-1 से विजेता बनी। सेमीफाइनल खेल नाइजीरिया और धनौंदा के बीच हुआ जिसमें धनौंदा की टीम 3-2 से जीती। फाइनल मैच उन्हाणी और उन्हाणी मोलड़ टीमों के बीच हुआ जिसमें उन्हाणी मोलड़ टीम 2-1 से विजेता रही।
खेलों का शुभारंभ मोलडऩाथ संत महंत रामनिवास के द्वारा किया गया जबकि चार दिवसीय खेलों में नवीन कुमार, अमित कुमार नंबरदार ,भूपेंद्र उफऱ् भोपी, देवेंद्र कुमार, सूबे सिंह का अहम योगदान रहा। साथ में हरीश कानीनवाल दीपक चौधरी, मनीष यादव पूर्व पार्षद, मुकेश नंबरदार, नगर पालिका, बबलू चौधरी आदि का अहम योगदान रहा।
इस प्रतियोगिता में प्रथम रही उन्हाणी मोलड़ की टीम को एक लाख रुपए का नकद पुरस्कार व ट्राफी दी गई। दूसरा इनाम उन्हाणी-बी टीम को 71000 रुपए का इनाम, तीसरे स्थान पर रही आरडीएस कनीना की टीम ने को 11000 रुपए का इनाम और पांचवा इनाम डीएफसी धनौंदा की टीम को भी 11000 रुपए का दिया गया। इनाम महंत रानिवास ने अपने हाथों प्रदान किए।
फोटो कैप्शन: एनएमसी एक से लेकर 3 तक

No comments:
Post a Comment