Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Wednesday, January 7, 2026



 

 

कनीना बस स्टैंड पर डिजिटल अरेस्ट और यातायात नियमों के प्रति विशेष जागरूकता अभियान
- पुलिस ने आमजन को साइबर ठगों से सतर्क रहने के दिए टिप्स
**********************************************************
***********************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज।
पुलिस द्वारा कनीना बस स्टैंड पर आम नागरिकों, यात्रियों और वाहन चालकों के लिए साइबर अपराध और यातायात नियमों के प्रति एक विशेष जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य साइबर अपराधों, विशेषकर डिजिटल अरेस्ट जैसी ठगी के तरीके और सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में सतर्कता ही बचाव है। उन्होंने विशेष रूप से डिजिटल अरेस्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
अधिकारियों ने समझाया कि साइबर अपराधी खुद को पुलिस, सीबीआई, नारकोटिक्स या अन्य जांच एजेंसियों का अधिकारी बताकर वीडियो कॉल करते हैं और लोगों को डराते हैं कि उनका नाम किसी गैर-कानूनी गतिविधि में आया है। इसे ही डिजिटल अरेस्ट कहा जाता है, जिसमें पीडि़त को कैमरे के सामने कैद रहने और पैसे ट्रांसफर करने पर मजबूर किया जाता है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कोई भी असली जांच एजेंसी या पुलिस कभी भी वीडियो काल पर पूछताछ नहीं करती और न ही ऑनलाइन पैसे की मांग करती है। यदि किसी के पास ऐसा कोई वीडियो कॉल आए, तो घबराएं नहीं, काल काट दें और तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
साइबर सुरक्षा के साथ-साथ, इस व्याख्यान में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन पर भी जोर दिया गया। पुलिस कर्मियों ने वहां मौजूद लोगों को समझाया कि जीवन अनमोल है और थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, दोपहिया वाहन पर हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनने और चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने की सख्त हिदायत दी गई। साथ ही, धुंध और कोहरे के मौसम को देखते हुए वाहनों की गति नियंत्रित रखने और रिफ्लेक्टर टेप का प्रयोग करने की सलाह दी गई, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
कार्यक्रम के समापन पर पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे एक जिम्मेदार नागरिक की तरह व्यवहार करें। उन्होंने कहा कि चाहे वह अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचना हो या सड़क पर यातायात नियमों का पालन करना हो, नागरिकों की जागरूकता समाज को सुरक्षित बना सकती है।
फोटो कैप्शन 09:पुलिस युवाओं को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करते हुए



मोटी लाल मिर्च की मांग बढ़ी, 80 रुपए किलो तक पहुंची
-सर्दियों में जमकर बनाया जाता है अचार
**********************************************************
***********************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज।
 यूं तो समय-समय पर विभिन्न फल एवं सब्जियों की मांग बढ़ जाती है किंतु सर्दियों में मोटी, लाल, कम तीखी मिर्चों की बहुत मांग होती है। बाजार में हाथों हाथ बिक जाती हैं। ये 80 रुपये किलो के भाव से बिक रही हैं। क्योंकि सर्दियों में महिलाएं अचार डालकर साल भर प्रयोग करती है। इसलिए मिर्चों की मांग बढ़ जाती है। इन ये मिर्च इसलिए मैचों की विशेषता है कि ये कम तीखी होती है और सर्दियों में पर्याप्त मात्रा में आ जाती हैं। धीरे-धीरे इनकी मात्रा बढ़ती चली जाती है तत्पश्चात कीमत भी घट जाती है। वर्तमान में इनकी मांग बहुत अधिक है। इसलिए हर रेहड़ी एवं दुकान पर थोड़ी बहुत लाल मिर्च जरूर मिलती है। घरों में महिलाएं भी इस काम में व्यस्त मिलती है। कुछ महिलाएं तो अचार बनाने में बहुत माहिर होती है। गृहिणी आशा यादव ने बताया कि वह अपने परिवार के लिए साल भर के लिए आचार बनती हैं और उनके हाथ का अचार कभी खराब नहीं होता। इसलिए आसपास की और महिलाएं भी उनसे अचार बनाने की मांग करती रहती है।
 फोटो कैप्शन 10: अचार बनाते हुए आशा यादव



सेवा और कर्म जीवन के महत्वपूर्ण पहलू - डा सीएस वर्मा प्रभाकर
-एनएसएस शिविर का हुआ समापन
**********************************************************
***********************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज।
पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटेली में प्राचार्य कुसुमलता के दिशा निर्देशन में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर का विधिवत समापन हुआ। समापन अवसर पर मुख्य वक्ता महामहिम राज्यपाल द्वारा सम्मानित डा. सीएस वर्मा प्रभाकर ने कहा, सेवा और कर्म जीवन के दो महत्वपूर्ण पहलू हैं। सेवा हमें दूसरों के प्रति सहानुभूति और दया सिखाती है, जबकि कर्म हमें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करता है।
डा. वर्मा ने कहा कि किसी भी कार्य में सफलता व्यक्ति की भावना से जुड़ी है, इसलिए हमें सेवा भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहना चाहिए। उन्होंने जीवन पथ पर चलते राही अपना फर्ज निभाता चल, प्रीत प्यार की पावन धुन पर नवयुग तान सुनाता चल काव्य पंक्तियां के माध्यम से बच्चों को सेवा के लिए प्रेरित किया। एनएसएस प्रभारी उमलेश कुमारी ने स्वयं सेवकों को शिविर के दौरान सीखी गई बातों को जीवन में आत्मसात करने और राष्ट्र सेवा में सदैव तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया। समापन अवसर पर कविता पाठ, भाषण तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली स्वयं सेविकाओं सहित अंशिका व संगम को बेस्ट वालेंटियर अवार्ड से सम्मानित किया गया।



33 सफाई कर्मचारियों को बांटे ट्रैक सूट
-एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकुर कनीनवाल निभा रहे हैं अहं भूमिका
**********************************************************
***********************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना डेवलपमेंट एसोसिएशन के बैनर तले नगर पालिका कनीना के प्रांगण में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि नगरपालिका प्रधान रही हुई वहीं अध्यक्षता अधिवक्ता पंकज यादव ने की। इस कार्यक्रम में नगर पालिका कनीना के 33 सफाई कर्मचारियों को ट्रैक सूट वितरित किये। यह कार्यक्रम नगर पालिका कनीना के आग्रह प्रायोजित किया गया।
    कनीना डेवलपमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकुर यादव कनीनवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सफाई कर्मचारी शहर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ होते हैं। उनके सम्मान एवं सुविधा का ध्यान रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बनती है। उन्होंने कहा कि संस्था भविष्य में विशेष जनहित कार्य करती रहेगी। अंकुर यादव ने कहा कि जो समाज सेवा करते हैं वो महान होते हैं। ऐसे लोगों की सेवा हर इंसान की जिम्मेदारी बनती है। सफाई कर्मी तो सर्दी, गर्मी, बरसात हर मौसम में लोगों को साफ सफाई युक्त वातावरण प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस प्रकार लोगों को रोगों से बचाते हैं। अगर सफाई न हो तो विभिन्न प्रकार के रोग घेर लेंगे। अगर कोई कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी को बखूबी से निभाता है, मेहनत से और लगन से काम करता है तो उसका सम्मान करना हम सभी का फर्ज बनता है। उनकी सदा यही विचारधारा रहेगी कि समाज के लिए अहम भूमिका निभाने वालों को अवश्य सम्मानित करें। उनका कहना है कि अभी तक अनेक विचारधाराएं और सम्मान के क्षेत्र में अनेक लोग उनकी नजरों में है जिन्हें भविष्य में किसी न किसी अवसर पर जरूर सम्मानित किया जाएगा।    
   इस अवसर पर एडवोकेट पंकज यादव ने कहा कि कनीना के अंकुर यादव कनीनवाला की सदैव उच्च सोच की प्रकृति रही है। वे कभी भी किसी काम के लिए आगे बढ़े हैं तो कभी पीछे मुड़कर नहीं देखते हैं। उन्होंने पहले भी इस प्रकार के कई कार्यक्रम आयोजित किए हैं जिससे स्पष्ट है कि वो समाज का उत्थान देखना चाहते हैं। यही कारण है कि उन्होंने कनीना के 33 सफाई कर्मचारियों को ट्रैक सूट वितरित किये हैं जिनको पहनकर वे सर्दी से बच सकेंगे। सर्दी किसी किसी से दोस्ती नहीं करती। सर्दी लग जाए तो बड़ी दिक्कत आती है, परेशानी बढ़ती है। ऐसे में सर्दी से बचाव करना बहुत जरूरी है और बचाव में ट्रैक सूट आदि का योगदान हो सकता है। उन्होंने कहा कि हर इंसान का फर्ज बनता है वह समाज सेवा या देश सेवा में अपना योगदान दे। चाहे वह किसी भी रूप में सेवा दे रहा है परंतु अपनी तन्मयता और लगन के साथ भूमिका निभानी चाहिए ताकि लोग उसमें पहचान सके। समाज में उनकी पहचान बन सके। पहचान दिलवाने में कनीना डेवलपमेंट एसोसिएशन सदा उनके साथ खड़ी मिलेगी।
 इस अवसर पर अधिकता पंकज यादव, नगर पालिका के एमई दिनेश कुमार, जेई जितेंद्र कुमार, अधिवक्ता पंकज यादव, संजय राव, अनिल यादव, प्रदीप यादव, राहुल राव सहित पालिका के पार्षद मौजूद रहे।
 फोटो कैप्शन 6 और 7: सफाई कर्मचारी को ट्रैक सूट भेंट करते हुए पंकज एडवोकेट






राजकीय महाविद्यालय कनीना में मनाया जाएगा उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह
-कनीना कालेज में मनेगा उपमंडल स्तरीय समारोह
**********************************************************
***********************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज। 
आगामी 26 जनवरी को उपमंडल स्तर पर मनाए जाने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की रूपरेखा तैयार करने के लिए  एसडीएम कनीना डा. जितेंद्र सिंह ने अपने कार्यालय में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक ली। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम ने बताया कि इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस समारोह परंपरागत तरीके से राजकीय महाविद्यालय कनीना के प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि समारोह से जुड़ी सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं ताकि कार्यक्रम को गरिमामयी ढंग से संपन्न किया जा सके।
समारोह के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, कार्यक्रम की शुरुआत प्रात: 09:50 बजे शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ होगी। इसके पश्चात 09:58 बजे मुख्य अतिथि का समारोह स्थल पर आगमन होगा और ठीक 10 बजे ध्वजारोहण व राष्ट्रगान होगा। कार्यक्रम के अगले चरणों में मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण और जनता के नाम संबोधन होगा। इसके बाद मार्च पास्ट और विभिन्न विभागों की झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा।
समारोह के अंत में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएंगी और प्रात: 11:30 बजे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया जाएगा। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम में अनुशासन और देशभक्ति के माहौल का विशेष ध्यान रखा जाए।
फोटो कैप्शन 04:अधिकारियों की बैठक लेते एसडीएम डा. जितेंद्र सिंह।


सुबह ठंड तो दोपहर धूप खिली
-मौसम बदल रहा है पल-पल
**********************************************************
***********************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज।
 क्षेत्र में लगातार मौसम बदल रहा है। गत दिवस धुंध पड़ी वहीं बुधवार सुबह कड़ाके की ठंड रही किंतु दोपहर तेज धूप खिली। लोगों ने धूप का आनंद लिया। कनीना क्षेत्र में लगातार मौसम बदल रहा है। पाल पडऩा, कड़ाके की ठंड, धुंध एवं कोहरा पडऩा, सूरज द्वारा लुकाछिपी करना तथा तेज धूप खिलना जैसे मौसम में बदलाव होते जा रहे हैं। कनीना क्षेत्र में जहां 18 हजार हेक्टेयर पर सरसों तो 8 हजार हेक्टेयर पर गेहूं की फसल खड़ी हुई हैञ। किसानों की नजरिया फसलों पर टिकी हुई है साथ में लगातार मौसम को निहार रहे हैं। यदि मौसम अनुकूल रहा तो आने वाले समय में बेहतर पैदावार होने की संभावना बन गई है।
फोटो कैप्शन 05: कनीना क्षेत्र में सरसों के खिले फूल




सात दिवसीय एनएसएस शिविर का हुआ समापन
-श्रेष्ठ स्वयंसेवकों को किया गया पुरस्कृत
**********************************************************
***********************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेबल में एनएसएस के सौजन्य से चलाए जा रहे सात दिवसीय विशेष कैंप का समापन हो गया। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य प्यारेलाल कटारिया रहे। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की छात्राओं ने मुख्य अतिथि के सम्मान में स्वागत गान गाया। उसके पश्चात छात्राओं ने रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में समा बांध दिया।
मुख्य अतिथि प्यारे लाल कटारिया स्वयंसेवक को योग के महत्व पर बोलते हुए कहा कि योग, संतुलित आहार और सकारात्मक विचारों के द्वारा व्यक्ति उच्चतम स्तर पर पहुंच सकता है। इस अवसर पर प्राचार्य प्यारे लाल कटारिया ने स्वयंसेवकों व प्रोग्राम आफिसर विक्रांत सेन द्वारा किए गए कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की। उन्होंने स्वयंसेवकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इतनी अधिक सर्दी के मौसम के बाद भी इतना अच्छा काम किया इसके लिए वह सब धन्यवाद के पात्र हैं। एनएसएस प्रभारी  विक्रांत सेन प्रवक्ता भौतिक विज्ञान ने सात दिन में कैंप में किए गए कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट पेश करते हुए कैंप में पहुंचने वाले सभी मेहमानों का आभार व्यक्त किया। दीपक शर्मा प्राध्यापक ने स्वयंसेवकों को स्वामी विवेकानंद के बारे में विस्तार से बताया व उनके विचारों का अनुसरण करने का आह्वान किया। इस अवसर पर  वरिष्ठ प्रवक्ता गजराज सिंह, प्रवक्ता हंसराज,लैब अटेंडेंट धर्मपाल व तेजपाल उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 01: श्रेष्ठ स्वयंसेवकों को पुरस्कृत करते हुए



एनएसएस शिविर का समापन 8 जनवरी को
-बैंक सेवाओं की दी गई जानकारी
**********************************************************
***********************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज।
राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में सातवें दिन शिविर का आरंभ एनएसएस प्रभारी डा. मुंशी राम ने बच्चों को संबोधित करके किया। इसी दौरान सभी कैडेट ने विद्यालय की छत की सफाई बड़ी तन मन से की तथा विद्यालय के चारों ओर जो कूड़ा करकट पड़ा हुआ था उनको उठाकर एक जगह डाला गया। विद्यालय की सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया।
इसी दौरान बच्चों को संबोधित करने के लिए एचडीएफसी बैंक कनीना से अनिल पधारे उन्होंने बच्चों को बैंकिंग संबंधित  आने वाली समस्याओं का समाधान बताया और बैंक किस तरह से अपना कार्य करता है और समाज को किस तरह से अपनी सेवा प्रदान करता है, इन सब बातों पर विचार विमर्श किया। एचडीएफसी बैंक की नई नई योजनाओं के बारे में बैंक खातों के बारे में भी जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि एचडीएफसी बैंक जनता की सेवा के लिए है और विद्यार्थियों को जब भी कोई समस्या बैंक संबंधी आए तो आप सीधे बैंक में आकर समस्याएं बता सकते हैं उनका समाधान जितना संभव हो सकेगा उतना करने की कोशिश करेंगे। बैंकिंग संबंधी सेवाओं का लाभ प्रत्येक विद्यार्थी को मिल सके इसकी जानकारी भी दी गई। इसी दौरान आज के शिविर में डा.मुंशी राम, सुरेंद्र मोरवाल फाइन आर्ट ,अमृत सिंह राघव विशेष शिक्षक मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 03:सफाई अभियान चलाते स्वयंसेवक




श्रीकृष्ण गौशाला को दिया एक लाख रुपये का दान
-कई दानदाता आगे आये
**********************************************************
***********************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज।
बाबा बृजेश्वर धाम कमेटी कोटिया और ग्राम वासियों ने मिलकर कनीना की श्रीकृष्ण को साल को एक लाख रुपये गोवंश के कर के लिए दान दिया। साथ में 11000 रुपये सरपंच कोटिया धर्मवीर ने भी दान किये। इस मौके पर 11000 रुपये अनिल छुरियावास जिला रेवाड़ी ने अपने पिता की पुण्यतिथि पर गौशाला को दान दिया। 11000 रुपये अनूप पटवारी हल्का कनीना निवासी बोहका ने दान दिया। वहीं 11000 चिराग राव ठेकेदार ने भी अपनी मां के जन्मदिन पर दान दिए।
श्रीकृष्ण गौशाला पदाधिकारियों ने सभी का अभिनंदन किया। इस मौके पर गौशाला प्रधान भगत सिंह ने कहा कि जो लोग गायों को प्रत्यक्ष रूप से सेवा नहीं दे सकते हो परोक्ष रूप से दान देकर सेवा कर सकते हैं। पुण्य प्रताप उतना ही मिलता है। उन्होंने कहा गौशाला को धीरे-धीरे अपग्रेड का कार्य चल रहा है और भविष्य में बेहतर दर्जे की गौशाला होगी। अभी तक गौशाला में ढाई हजार गोवंश पल रहे हैं। धीरे-धीरे गौशाला को आधुनिक दर्जे का रूप दिया जा रहा है। इस मौके पर गौशाला प्रधान भगत सिंह, नरेश प्रधान, सूरजभान बाबूजी, बाबूलाल नंबरदार, हरिकिशन शर्मा, रतन सिंह, निहाल सिंह, विकास कौशिक, सूबेदार महेंद्र सिंह, दिलावर बाबूजी, रामानंद, मास्टर रामप्रताप, कृष्ण सिंह गुरुजी, बलवान आर्य होशियार सिंह सत्संगी, लीलाराम, नरेश यादव, सतवीर प्रापर्टी डीलर, रोहित गुप्ता, मास्टर सुरेंद्र सैनी, कंवर सिंह ककराला आदि उपस्थित रहे।
 फोटो कैप्शन 01: गौशाला में दान देते हुए कोटिया के लोग







 

 ***प्राचार्य कुतरूं के कारनामे, इसी ब्लाग पर 14 जनवरी से
   -पढ़ते रहिये कनीना की आवाज

 ***साल में एक विज्ञापन भी नहीं दिया













   -वो मेरे पास प्रकाशन हेतु न भेजे समाचार

 

No comments: