Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Tuesday, August 18, 2026



 


व्हाट्सएप पर समाचार भेज कर फोन न करने वालों के समाचार प्रकाशित नहीं होंगे
-समाचार भेजकर फोन करना जरूरी
********************************************************
************************************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज।
 देखने में आया है कि कुछ लोग समाचार भेज देते हैं, ऐसे नंबर भी होते हैं जिनके बारे में अभी तक जानकारी नहीं है और वो चाहते हैं कि उनका समाचार प्रकाशित हो तो उनके समाचार प्रकाशित नहीं होंगे क्योंकि जब तक फोन करके बात नहीं करेंगे कि व्यक्ति कौन है? क्या उन्होंने यह समाचार भेजा है या नहीं? जब तक प्रमाणित न होगा तब तक समाचार प्रकाशित नहीं होंगे।  बहुत से समाचार लोग ऐसे नंबरों से भेज रहे हैं जिनका हमसे कोई वास्ता नहीं है या खबर भेज कर फोन तक नहीं करते, आज तक न तो कोई विज्ञापन देते और नहीं कोई फोन पर बात करते। इसलिए ऐसे समाचार प्रकाशित किसी हाल में नहीं किए जाएंगे। समाचार पत्र का भी आदेश है कि अधिक से अधिक लोगों से लाइजन बनाए लेकिन लोग जब हमसे बात नहीं कर तो ऐसे में समाचार क्यों प्रकाशित किया जाए? इस धरती पर आज तक ऐसा कोई पैदा नहीं हुआ और न होगा जो कहे कि समाचार प्रकाशन में कोई पैसे किसी भी सूरत में लिए हो। फिर भी न जाने क्यों हमसे बात करने से भी लोग डरते हैं। अपना समाचार मुझे प्रकाशित करवाना हो तो कई बार फोन पर बात करता हूं किंतु अफसोस समाचार प्रकाशित नहीं करते या मेरा फोन ही नहीं उठाते। यहां तक कि कह देते हैं आपका समाचार छपा नहीं।


 विश्व फोटोग्राफी दिवस 19 अगस्त
ब्लैक एंड व्हाइट फोटोग्राफी के रूप में जाने जाते हैं अनेक फोटोग्राफर
********************************************************
************************************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज।
19 अगस्त को विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाया जा रहा है जो दुनिया की सबसे पहले कैमरा बनाने वाले डुगरी को याद करने के लिए मनाया जाता है जिसने सबसे पहले अपने कैमरे से फोटो ली थी। संसार की वह पहली फोटो मानी जाती है। एक फोटो लाखों शब्दों का कार्य कर सकती है। आज भी फोटोग्राफर की मांग होती है चाहे विज्ञान ने कितने ही उच्च दर्जें के कैमरे बना लिये हो परंतु परंतु ब्लैक एंड व्हाइट कैमरे को आज भी याद किया जाता हे।
 क्षेत्र के आसपास के पुराने फोटोग्राफर आज भी उन दिनों को याद करते हैं। जब ब्लैक एंड व्हाइट फोटो बनाई जाती थी। कनीना के दो फोटोग्राफरों से बात की। इन्होंने अपने पुराने समय को याद कर कहा कि वह जमाना अजब जमाना था जब ब्लैक एंड व्हाइट फोटो का ही प्रचलन होता था।
 कनीना के मुकेश कुमार ने बताया कि एक समय में सबसे ज्यादा कार्य ब्लैक एंड व्हाइट फोटोग्राफी का किया है। उस जमाने में जब फोटोग्राफर की अधिक मांग होती थी केवल फोटोग्राफी ब्लैक एंड व्हाइट होती थी जिसको बनाने में लंबा समय लगता था। आजकल तो एक क्लिक में ही फोटो बाहर आ जाती है किंतु उस जमाने की बात करते हैं जब फोटो बनाने के लिए कुछ घंटे की जरूरत होती थी। बेहद जटिल प्रक्रिया थी। कई प्रक्रियाओं से गुजर कर का फोटो तैयार होती थी। ऐसे में फोटो मांगने वालों को अगले दिन का समय दिया जाता था। वो कहते हैं फोटोग्राफी बहुत कुछ बोलती है। चाहे उसे पर शब्द नहीं लिखा लेकिन बेजुबान होते हुए भी हजारों शब्दों जैसा वार करती है। ऐसे में उन्होंने कहा कि उसे महान फोटोग्राफर जिसने सबसे पहले कैमरा बनाया उसको नमन है, जिनके आधार पर आज डिजिटल फोटोग्राफी आ गई है।
 मनोज कुमार फोटोग्राफर का कहना है कि चाहे आज उन्नत दर्जे के कैमरे आ गये है किंतु आज भी जब पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट फोटो देखते हैं तो उसे जमाने में खो जाते हैं। इसके लिए अलग से फोटोग्राफी प्लेट की जरूरत होती थी। फोटोग्राफी सीट अंधेरे में ही रखी जाती थी। सारा कार्य अंधेरे में होता था क्योंकि बाहर आते ही फोटोग्राफिक प्लेट खराब हो जाती थी। ऐसे में बड़ी सावधानी रखकर ही फोटो बनाई जाती थी। उस जमाने की फोटोग्राफी आज की तुलना में बहुत अधिक मेहनत मांगती थी। आज तो हर मोबाइल में भी बेहतर दर्जे का कैमरा लगा होता है किंतु किसी जमाने में फोटो की संपूर्ण प्रक्रिया कैमरे पर निर्भर होती थी वह जमाना स्वर्णिम युग था।
 फोटो कैप्शन: मनोज कुमार, मुकेश कुमार



कई किसानों के ट्यूबवेलों से बिजली की केबल चोरी,
-अज्ञात चोरों के विरुद्ध केस दर्ज
********************************************************
************************************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज।
 दौंगड़ा अहीर क्षेत्र से कई किसानों के ट्यूबवेलों से बिजली की केबल चोरी हो गई तथा कुछ अन्य सामान भी चोरी कर लिया गया। पुलिस चौकी में मंगलवार को अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। किसानों ने पुलिस में बताया कि नरेंद्र दौंगड़ा अहीर के दो ट्यूबवेलों से 525 फुट केबल, हरिद्वार 500 फुट, अतर सिंह 500 फुट केवल एक कमरे का पंखा, लोहा काटने की आरी, महेंद्र सिंह की 500 फुट केबल, मुरारी लाल मास्टर 300 फुट एवं सुरेंद्र 400 फुट केबल अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पुलिस चौकी दौंगड़ा ने मंगलवार को अज्ञात चोरों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।


स्कूली बच्चों की स्वास्थ्य जांच की
-डाक्टरों की टीम ने की जांच
********************************************************
************************************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज।
राजकीय माध्यमिक विद्यालय कैमला में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत पीएचसी सेंटर सेहलंग से डा. हितेश अरोड़ा व ममता एएनएम आदि अपनी टीम के साथ विद्यालय में बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी चेकअप के लिए पहुंचे। उन्होंने प्राथमिक और माध्यमिक में सभी विद्यार्थियों का चेकअप किया और स्वास्थ्य , हीमोग्लोबिन आदि से संबंधित आवश्यक परामर्श दिया।
  वीरेंद्र सिंह जांगिड़ मौलिक मुख्याध्यापक ने कहा कि सभी को अपना स्वास्थ्य संबंधी जांच करवानी चाहिए ताकि समय रहते होने वाली बीमारी से छुटकारा पाया जा सकें। इस अवसर पर मनवीर सिंह तंवर ,सुनील कुमार ,देवेंद्र यादव ,राजेश कुमार ,भगत सिंह ,गरिमा रानी ,तारामणि देवी, पिंकी देवी ,बबली देवी, सूबे सिंह, सुनील कुमार डीटीएच चौकीदार आदि उपस्थित रहें।
फोटो कैप्शन 09: स्वास्थ्य जांच करते डाक्टर




टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत गांव रसूलपुर में लगा टीबी जांच शिविर
- 149 लोगों की स्क्रीनिंग, 41 के एक्स-रे
********************************************************
************************************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज।
टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत मंगलवार को उप स्वास्थ्य केंद्र गूढ़ा के अंतर्गत आने वाले गांव रसूलपुर के आंगनवाड़ी केंद्र में नि:शुल्क टीबी जांच शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में कुल 149 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की गई। जांच के दौरान 41 संभावित टीबी रोगियों के नि:शुल्क चेस्ट एक्स-रे किए गए। एक्स-रे के लिए नारनौल से विशेष मोबाइल टीम आई, जिसमें फार्मेसी ऑफिसर नीरज, नर्सिंग ऑफिसर फूलचंद और रेडियोग्राफर सोहेल खान शामिल थे।
उप नागरिक अस्पताल कनीना से चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हनुमान के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी लोकेश, स्वास्थ्य सुपरवाइजर शीशराम यादव, एसटीएस पवन कुमार, टीबीएचवी युद्धवीर और स्वास्थ्य कर्मी संदीप यादव ने शिविर में आये हुये सभी लोगों का एचबी, बीपी और शुगर टेस्ट  किया  और  दवाइयां वितरित की । शिविर में मुख्य रूप से महिलाएं, बुजुर्ग, टीबी रोगियों के परिजन, खांसी-जुकाम-बुखार से ग्रसित तथा शुगर व बीपी के मरीजों ने जांच करवाई।
इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मी संदीप यादव और एसटीएस पवन कुमार ने बताया कि टीबी पूरी तरह ठीक होने वाली बीमारी है। फेफड़ों की टीबी में 6 महीने तक दवा का पूरा कोर्स करने से मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो जाता है। हड्डी, गांठ या पेट की टीबी यानी एक्स्ट्रा-पल्मोनरी टीबी में इलाज 6 महीने से अधिक भी चल सकता है।
उन्होंने यह भी बताया कि टीबी मरीजों को नियमित पोषण के लिए सरकार द्वारा 1000 रुपए प्रति माह पोषण प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
शिविर में सरपंच सुरेखा देवी, सीएचओ लोकेश, स्वास्थ्य कर्मी संदीप, सविता, राजेश देवी, आशा कार्यकर्ता कविता, भागवती, सुषमा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पूनम, लक्ष्मी, राजबाला  उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 10: टीबी जांच शिविर




सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेहलंग में समीक्षा बैठक
-टीकाकरण और लैंगिक अनुपात सुधार पर विशेष फोकस
********************************************************
************************************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेहलंग में प्रवर चिकित्सा अधिकारी डा. प्रभा यादव की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में ब्लाक में गिरते लैंगिक अनुपात को लेकर गंभीरता से समीक्षा की गई। लैंगिक अनुपात में सुधार के लिए क्षेत्र में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने, गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीकरण एवं नियमित फॉलोअप सुनिश्चित करने तथा प्रसव पूर्व लिंग जांच पर रोक संबंधी प्रावधानों के प्रति लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए। किशोरी बालिकाओं का टीकाकरण शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। टीकाकरण में आए अंतर को भरने के लिए छूटे हुए बच्चों की पहचान कर विशेष अभियान चलाने के आदेश दिए गए। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने और शत-प्रतिशत कवरेज हासिल करने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर डा. प्रभा यादव ने सभी एएनएम को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र में नियमित फील्ड विजिट करें, फील्ड की कमियों को मौके पर ही दूर करें और लक्ष्य अनुरूप कार्य करें। उन्होंने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है और किसी भी बच्चे या किशोरी का टीका न छूटे यह सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में एलएचवि मंजू यादव, बीएसी इंद्रजीत यादव, सीएचओ रवि पंचारिया सहित क्षेत्र की समस्त एएनएम मौजूद रहीं।
फोटो कैप्शन 01: डा. प्रभा यादव बैठक में जानकारी देते हुए


भिवानी नगर निगम के पदाधिकारी पहुंचे कनीना सफाई कर्मियों के पक्ष में
--सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी
********************************************************
************************************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज।
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर भिवानी नगर निगम से जिला प्रदेश सचिन पुरुषोत्तम व उसके साथी  शेर सिंह, पटवारी प्रधान अशोक कुमार अपने साथियों सहित हड़ताल में शामिल हुए।
नगर पालिका संघ इकाई कनीना विगत दिनों से काम छोड़ हड़ताल पर है। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार अगर उनकी बातों से सहमत नहीं रही तो हड़ताल को आगे जारी रखेंगे। इस हड़ताल के अध्यक्षता सचिव सुनील कुमार ने की तथा  अशोक कुमार प्रधान, योगेश प्रधान, अनिल कुमार, कुलदीप कुमार, प्रदीप कुमार, रतनलाल ,नरेंद्र, पवन, राजेश, कर्मवीर आदि शामिल हुए। उधर कस्बा कनीना में जगह जगह कूड़े के ए़ेर लग गए हैं। कस्बावासी परेशान हैं।
फोटो कैप्शन 02: हड़ताली सफाई कर्मियों को संबोधित करते भिवानी के प्रतिनिधि


नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनके बलिदान दिवस पर किया नमन
********************************************************
************************************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अगिहार में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का बलिदान दिवस मनाया गया तथा उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
 कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्य पूनम यादव ने की। विद्यालय में अंग्रेजी के प्रवक्ता मदन मोहन कौशिक ने विद्यार्थियों को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन, आजाद हिंद फौज की स्थापना तथा देश की आजादी में उनके योगदान के अनेक प्रसंग विद्यार्थियों को सुनाएं। इस अवसर पर उन्होंने  नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रमुख नारे तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा पर आधारित, खूनी हस्ताक्षर कविता का वाचन भी किया। उन्होंने विद्यार्थियों से नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन से प्रेरणा ग्रहण करने की अपील भी की  इस अवसर पर विद्यालय के प्रवक्ता अजय कुमार बंसल,निशा जांगड़ा, कैलाश देवी, पूनम कुमारी, शशि कुमारी, वंदना जांगिड़, राकेश कुमार,धर्मेंद्र डीपीई,मुख्य शिक्षक रतनलाल तथा प्रमोद कुमार सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 03: नेताजी सुभाषचंद्र बोस को याद करते हुए विद्यार्थी एवं स्टाफ



नौताना में आयोजित हुआ भंडारा
-लोगों ने चखा प्रसाद
********************************************************
************************************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना उपमंडल के गांव नौताना में बाबा शीतलदास का वार्षिक भंडारा आयोजित किया गया। हजारों ग्रामीणों ने बाबा के मंदिर में पूजा अर्चना कर मनौती मांगी और प्रसाद ग्रहण किया।
समाजसेवी  अतरलाल ने गणमान्यों के साथ बाबा के दरबार में चादर चढ़ाकर समाज व राष्ट्र की सुख समृद्धि की कामना की। अतरलाल ने कहा कि भंडारा समाज को जोडऩे का भावनात्मक, प्राचीन स्नेहपूर्ण पर्व है। यह सेवा संस्कार मानवता भाईचारा और सामाजिक एकजुटता का महत्व सिखाता है। प्रधान सूबेदार सूबे सिंह व कैप्टन दलीप शर्मा ने कहा कि सिद्ध संत बाबा शीतलदास सबकी मनोकामना पूरी करते है। इस अवसर पर पूर्व जिला पार्षद राज सिंह, नम्बरदार राजेन्द्र सिंह, कैलाश सेठ, कैप्टन दलीप शर्मा, महावीर सौदागर, सूबेदार सूबे सिंह, दयाराम साहब, राजबीर, कृष्ण मास्टर, दिनेश, राकेश सहित हजारों ग्रामवासी उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 04: बाबा को चादर अर्पित करते अतरलाल एवं अन्य


मोस्ट वांटेड अपराधी के साथ महेंद्रगढ़ पुलिस की मुठभेड़
-आत्मरक्षा में की गई फायरिंग में आरोपी के पैर में लगी गोली, पुलिस ने किया काबू
********************************************************
************************************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज।
पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले आरोपी के साथ महेंद्रगढ़ पुलिस की मुठभेड़
-आत्मरक्षा में की गई फायरिंग में आरोपी के पैर में लगी गोली, पुलिस ने किया काबू
संस,जागरण.कनीना। सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम की सदर कनीना थाना क्षेत्र में एक आरोपी के साथ मुठभेड़ हुई। पुलिस की आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फैजल खान ने बताया कि सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम गश्त के दौरान सतनाली मोड़, महेंद्रगढ़ पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि सोमवीर निवासी बाघोत, कनीना, बिना नंबर प्लेट की अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार होकर दोगड़ा महेंद्रगढ़ की तरफ गया है। उसके पास अवैध हथियार है तथा वह किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।
पुलिस टीम ने सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की तथा बताए गए मार्ग पर आरोपी की तलाश एवं पीछा करना शुरू किया। साथ ही क्षेत्र में मौजूद अन्य पुलिस टीमों को भी सूचना से अवगत कराया गया।
गांव भालखी की ढाणी के पास पुलिस टीम को बिना नंबर प्लेट की अपाचे मोटरसाइकिल दिखाई दी। पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल चालक को रुकने तथा आत्मसमर्पण करने के लिए सायरन बजाकर एवं ऊंची आवाज में चेतावनी दी। हालांकि, मोटरसाइकिल चालक ने पुलिस की चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया।
आरोपी ने अपने पास मौजूद अवैध हथियार से पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। फायरिंग के दौरान गोली पुलिस वाहन के साइड ग्लास पर लगी। गोली चलाने से मोटरसाइकिल असंतुलित होकर गिर गई और आरोपी भी झाडिय़ों में जा गिरा।
पुलिस टीम ने आरोपी को काबू करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी दोबारा खड़ा होकर पुलिस पार्टी की ओर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने लगा। आरोपी द्वारा चलाई गई गोली सीआईए इंचार्ज पीएसआई उज्जवल के पास से होकर गुजरी। इसके बाद आरोपी मौके से भागने लगा।
आरोपी द्वारा की जा रही फायरिंग एवं पुलिसकर्मियों की जान को उत्पन्न गंभीर खतरे को देखते हुए पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में दो फायर किए, जिनमें से एक गोली आरोपी के पैर में लगी। गोली लगने से आरोपी मौके पर गिर गया। पुलिस टीम ने तत्परता एवं साहस का परिचय देते हुए आरोपी को मौके पर ही काबू कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सोमवीर निवासी बाघोत, कनीना बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध देसी पिस्टल, आरोपी द्वारा पुलिस पार्टी पर किए गए फायर के दो खाली खोल तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया। बरामद अवैध हथियार एवं दोनों खाली खोलों को पुलिस ने नियमानुसार कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
गोली लगने के कारण घायल आरोपी को पुलिस सुरक्षा में उपचार के लिए कनीना अस्पताल भेजा गया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। आरोपी का उपचार पुलिस सुरक्षा में करवाया जा रहा है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी सोमवीर के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत पहले भी छह आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मारपीट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट एवं एससी/एसटी एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं से संबंधित मामले शामिल हैं। आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की विस्तृत जांच की जा रही है तथा उसके अन्य आपराधिक मामलों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
फोटो कैप्शन 05 से 07: बाघोत निवासी सोमवीर एनकाउंटर से संबंधित हैं



गोगा पीर की छड़ी-2026 घूमने लगी
-गोगा पर्व को करती है इंगित
********************************************************
************************************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज।
गोगा पीर की छड़ी को कनीना में घूमते कुछ समय बीत गया है। यह छड़ी गोगा पर्व के पास आने पर ही दिखाई पड़ती है। करीब 50 फुट तक ऊंची गोगा पीर की मुबारक देने वाली छड़ी को चंद एक जाति विशेष के लोग घर घर ले जाते हैं।
   वर्षों से कनीना में एक जाति विशेष के लोग जिनमें भक्त बीर सिंह, विजय, प्रवीण, सोनू, महेंद्र, अजीत,पंकज, रुस्तम आदि जाहर वीर गोगा पर्व नजदीक आने पर गोगा छड़ी को कनीना में घूमाने लग जाते हैं जिसे जाहरवीर को घोड़ा नाम से जाना जाता है। जो इस ओर इंगित करते हैं कि अब गोगा पर्व नजदीक आ पहुंचा है। करीब 50 फुट ऊंची यह गोगा की छड़ी अति मेहनत से बनाई हुई है। इस छड़ी में एक बड़े बांस पर मोर पंख, रंगीन वस्त्र,गोटा आदि से सजाकर गोगा पीर की छड़ी बनाते हैं। गोगा पर्व से दो माह पूर्व ही इस छड़ी को लेकर पांच सात जनों की एक टोली, ढोल और ताशों के साथ नृत्य करती द्वार-द्वार तक पहुंचती है और छड़ी की मुबारक देते हैं।
 जहां गोगा की छड़ी अति मनमोहक होती है वहीं छड़ी के साथ गीत एवं भजन करती टोली भी अति सुंदर लगती है। इस छड़ी को देखने के लिए बच्चों की भारी भीड़ जमा हो जाती है वहीं घर घर के द्वार पर जाने पर घर के दरवाजे खोलकर इसका स्वागत किया जाता है। इस छड़ी के आने के पीछे मुबारकवाद देना होता बदले में प्रत्येक घर से इन्हें कुछ दान दक्षिणा दी जाती है।  
  उन्होंने बताया कि इस छड़ी का हर वर्ष शृंगार किया जाता है तथा गलियों में लेकर जाते हैं। इस छड़ी को हर वर्ष जाहर वीर गोगा स्थल गोगामेड़ी भी ले जाया जाता है। उन्होंने बताया कि सैकड़ों वर्षों से उनके पूर्वज यह छड़ी यूं ही गली गली ले जाया करते थे जो आज भी चली आ रही है। उल्लेखनीय है कि कनीना में 04 सितंबर को जन्माष्टमी तो 05 सितंबर को गोगा पर्व मनाया जाएगा।
फोटो कैप्शन 08: गोगा पर्व की मुबारक देने वाली छड़ी।














No comments: