आयोजित हुआ है हवन यज्ञ
- नवनिर्मित सत्यावती सदन का भी किया उद्घाटन
*********************************************************
************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज। एक मां ने अपने 84वें जन्मदिन पर अपने ही द्वारा अपने ही नाम पर नव निर्मित सत्यावती सदन का उद्घाटन किया।
गांव भुरथला में सत्यवती पत्नी मास्टर गणपत सिंह के 84वें जन्मदिन पर नव निर्मित सत्यावती सदन का उद्घाटन हवन उपरांत किया गया। उनके जन्मदिन एवं गृह प्रवेश अवसर पर कई गांवों के लोग उपस्थित रहे।
यज्ञ में ब्रह्मा आचार्य बहादुर सिंह ने सत्यावती के अच्छे स्वास्थ्य, लंबी आयु की ईश्वर से प्रार्थना की और यज्ञ के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जीवित माता-पिता की सेवा करना इस जग में सबसे बड़ी ईश्वर भक्ति है और उनकी आज्ञा का पालन है। इस अवसर पर सत्यवती एवं गणपति ने अपनी चार पीढिय़ों के साथ जन्मदिन मनाया जिसमें बेटे, बहु ,पोते, उनकी पत्नियों पड़पोते, पड़पोतियां, बेटी, दामाद एवं उनकी तीन पीढिय़ों सहित जन उपस्थित रहे।
इस मौके पर गांव लूखी से राजेश शास्त्री, सुनील शास्त्री, बटोड़ी से आचार्य बहादुर सिंह, नंदलाल, कोसली से शिवकुमार आर्य, प्र्रीतपाल आर्य, राण सिंह, यदुवंत सिंह, लीलाराम गांव नठेड़ा से राज कुमार, जुड्डी से सूबे सिंह, सुखबीर सिंह, नंद पाल, सुरेंद्र, प्रधान आर्य समाज, भुरथला से गणपत सिंह आर्य, सत्येंद्र आर्य, सत्य प्रकाश, ताराचंद, राजपाल, सत्यव्रत, वेदव्रत, बलराज, मनोज, गोपी, टेकचंद यादव, कृष्ण कुमार, नरेंद्र राजकुमार, ऋषिपाल सरपंच, राम कला, फूलवती भाग्यवती, बाछोद से श्याम सुंदर यादव, सोमदेव कश्मीरा आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 8: यज्ञ के बाद सत्येंद्र आर्य संबोधित करते हुए तथा
09: सदन का उद्घाटन करते हुए सत्यवती
भैंस चोरी के मामले में पुलिस की कार्रवाई, 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार
-चोरी की भैंस, कटड़ी व वारदात में प्रयुक्त पिकअप बरामद
*********************************************************
************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज। पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार के निर्देशानुसार जिले में चोरी एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए महेंद्रगढ़ ने भैंस चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई भैंस व कटड़ी तथा वारदात में प्रयुक्त पिकअप गाड़ी बरामद की है।
20 अगस्त को रात्रि करीब 8 बजे थाना सदर महेंद्रगढ़ पुलिस को शिकायतकर्ता शिव कुमार निवासी जेरपुर पाली ने सूचना दी कि 20 अगस्त को सुबह करीब 3 बजे उसकी भैंस व कटड़ी चोरी हो गई। शिकायतकर्ता ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद उसने थाना सदर महेंद्रगढ़ में शिकायत दर्ज करवाई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और विभिन्न पहलुओं पर कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर वारदात का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई एक भैंस, एक कटड़ी तथा वारदात में प्रयुक्त एक पिकअप गाड़ी बरामद की।
मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू निवासी पाली, सदर महेंद्रगढ़, भीम सिंह निवासी पाली, सदर महेंद्रगढ़ तथा रिजवान निवासी घोड़ली, जिला मेरठ, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। सीआईए महेंद्रगढ़ टीम ने तीनों आरोपियों को आगामी कार्रवाई के लिए थाना सदर महेंद्रगढ़ के हवाले किया है। आरोपी सोनू के खिलाफ पूर्व में भी छ: मुकदमे दर्ज हैं। इनमें चोरी/लूट तथा मारपीट संबंधी मामले शामिल हैं। आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकार्ड की भी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
फोटो कैप्शन 06: पकड़े गए भैंस चोर
सीआईए महेंद्रगढ़ की नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई, 5 ग्राम 98 मिलीग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित युवक गिरफ्तार
*********************************************************
************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज। सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने एक युवक को 5 ग्राम 98 मिलीग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फैजल खान ने बताया कि सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम गश्त के दौरान बस अड्डा आदलपुर पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि आशीष नाम का युवक अवैध हेरोइन (चिट्टा) लेकर आकोदा खेल स्टेडियम के सामने मौजूद है और उसे बेचने की फिराक में है।
सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्परता से रेडिंग पार्टी का गठन किया और बताए गए स्थान पर पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिस टीम को देखकर मौके पर मौजूद युवक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे काबू कर लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम आशीष निवासी वार्ड नंबर-1, महेंद्रगढ़ बताया।
नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में युवक की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसकी जेब से एक पालिथीन बरामद हुई, जिसमें संदिग्ध अवैध मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) मौजूद था। बरामद पदार्थ का इलेक्ट्रानिक कांटे पर नियमानुसार वजन किया गया, जो 5 ग्राम 98 मिलीग्राम पाया गया। पुलिस ने बरामद अवैध मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत थाना सदर महेंद्रगढ़ में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है तथा आरोपी से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल करते हुए यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह मादक पदार्थ कहां से लेकर आता था।
फोटो कैप्शन 07: हेरोइन के साथ पकड़ा गया आरोपित
मारपीट व लड़ाई-झगड़े के मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
- वारदात में प्रयुक्त बोलेरो गाड़ी व लोहे की पाइप बरामद
*********************************************************
************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज। मारपीट एवं लड़ाई-झगड़े के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए सीआईए महेंद्रगढ़ टीम ने आरोपी परमजीत निवासी बाघोत, थाना सदर कनीना को गिरफ्तार किया है। आरोपी से वारदात में प्रयुक्त बोलेरो गाड़ी तथा लोहे की पाइप बरामद की गई हैं।
डीएसपी डा. कविता ने बताया कि पुलिस को शिकायतकर्ता प्रवीण निवासी बाघोत की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के अनुसार 19 जुलाई 2026 की सुबह प्रवीन अपनी मोटरसाइकिल पर गांव बाघोत से कनीना की ओर जा रहा था। जब वह बाघोत-सिहोर रोड पर पहुंचा तो सामने से एक बोलेरो गाड़ी आई। शिकायत के अनुसार आरोपी ने जानबूझकर अपनी गाड़ी से मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, जिससे प्रवीन मोटरसाइकिल सहित सड़क पर गिर गया।
इसके बाद आरोपियों ने उसका पीछा कर रास्ता रोक लिया और उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने लोहे की पाइप व लाठी-डंडों से शिकायतकर्ता के साथ मारपीट कर चोटें मारीं। घटना की सूचना डायल 112 को मिलने पर तत्काल घटना स्थल पर पहुंच कर घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल कनीना ले जाया गया, जहां से चिकित्सकीय राय के बाद उसे रोहतक रेफर किया गया।
सदर कनीना पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी परमजीत के विरुद्ध पूर्व में भी राजस्थान में लूटपाट का एक मुकदमा दर्ज होना सामने आया है। गिरफ्तार आरोपी परमजीत को न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में पुलिस द्वारा गहनता से जांच की जा रही है। वारदात में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका की जांच कर उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं तथा संलिप्त पाए जाने वाले आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई जारी है।
फोटो कैप्शन 05: पकड़ा गया आरोपी वाहन सहित
24 अगस्त तक हड़ताल पर हैं कनीना के सफाई कर्मचारी
--लगने लगे हैं गंदगी के ढ़ेर
*********************************************************
************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज। नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर कनीना के सभी सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर दिनांक बीते 6 अगस्त से लगातार काम छोड़ हड़ताल पर बैठे हैं।
यूनिट कनीना प्रधान अनिल कुमार ने बताया र्कि 24 अगस्त तक है। उनकी प्रमुख मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा बंद करने, एचकेआरएन खत्म करने, समान काम का समान वेतन लागू करने की प्रमुख हैं। लेकिन सरकार कुछ सुनवाई नहीं कर रही है।
उन्होंने कहा कि कोरोना टाइम पर सरकार ने सभी महकमों पर ताला लगवा दिया था लेकिन नगर पालिका, नगर निगम, नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों के साथ इतनी बेरहमी की कि कोरोना टाइम पर शहर की सफाई जान हथेली पर रखकर काम करना पड़ा। जहां एक तरफ हड़ताल के कारण प्रशासन के द्वारा लगाए गए कूड़े दान भी भर गए है जहां आवारा पशु मुंह मारते रहते है । जिसे कोई भी पालिका कर्मी देखने भी नहीं आते। इस मौके पर अध्यक्ष अनिल कुमार, सचिव सुनील कुमार, कोष अध्यक्ष अशोक कुमार, उप प्रधान योगेश कुमार, संजय, योगेश, प्रदीप, नरेंद्र, पवन, कुलदीप, सोनू, शशिबाला, सुभाष, राजेश, कर्मवीर, सुनील, राकेश, सुरेंद्र ,सोनू आदि हड़ताल पर रहे।
गंदगी के ढ़ेर-
कनीना में पुरानी अनाज मंडी कनीना , नहर के पास वार्ड नंबर 08, स्टेशन रोड , राजकीय विद्यालय अंबेडकर चौक, होलीवाला जोहड़ पर गंदगी के ढ़ेर लग गए हैं। कई अन्य स्थानों पर भी गंदगी के ढ़ेर बन गए हैं। लोग बेहद परेशान हैं।
फोटो कैप्शन 04: हड़ताल पर सफाई कर्मी कनीना
बंद पड़ी डीएवी अकादमी को पुन शुरू करवाने के लिए सांकेतिक धरना देंगे हरेंद्र शर्मा
-पट्टा रद्द करने की भी कर रहे हैं मांग
*********************************************************
************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज। कनीना में रेवाड़ी सड़क मार्ग पर 58 एकड़ पर स्थापित डीएवी अकादमी जो वर्षों से बंद पड़ी है, इसे पुन: शुरू करवाने या 99 साल का पट्टा रद्द करके जमीन वापस कनीना नगर पालिका को देने की मांग को लेकर कनीना के हरिंदर शर्मा समाजसेवी एवं उनके साथी बंद पड़ी अकादमी के द्वार पर 23 अगस्त से सुबह दस बजे सांकेतिक धरना देंगे।
हरेंद्र शर्मा ने बताया कि वो लंबे समय से संघर्षरत है या तो डीएवी अकादमी को शुरू किया जाए या इसके पट्टे को रद्द कर जमीन कनीना नगरपालिका को वापस दी जाए ताकि कनीना किसी कार्य के लिए से फिर से प्रयोग कर सके। उल्लेखनीय है कि कनीना की डीएवी अकादमी एशिया की नंबर वन संस्था मानी जाती थी। 1989 में 99 साल के पट्टे पर तत्कालीन कनीना नगर पालिका प्रधान ने 15000 रुपए प्रति वर्ष के हिसाब से डीएवी संस्था को दे दी थी जिसके चलते डीएवी ने अच्छा नाम कमाया। किंतु वर्ष 2018-19 में किसी छात्र ने प्रवेश नहीं लिया जिसके चलते यह बंद करने के कगार पर पहुंच गई और अंतत: डीएवी अकादमी को ताला लगा दिया। आज भी 58 एकड़ पर बने हुए भवन जर्जर होने के कगार पर हैं। कनीना की इस बेशकीमती जमीन को वापस नगर पालिका में दिलवाने के लिए कनीना के निवासी राजेश कुमार एडवोकेट ने 2017 में एक याचिकादायर भी की जो अभी भी कनीना न्यायालय में चल रही है। राजेश कुमार वकील ने बताया कि 2 सितंबर 2026 को अगली सुनवाई होनी है। उन्होंने बताया कि 1989 में यह 58 एकड़ जमीन 99 साल के पट्टे पर दी गई थी। पूर्व प्रधान नगर पालिका सतीश जेलदार भी इसके पट्टे को रद्द करवाने के पक्ष में थे।
क्या कहना है एडवोकेट राजेश कुमार का--
राजेश एडवोकेट का कहना है कि जब से उन्होंने रिट याचिका डाली है तब से नगरपालिका उनके पक्ष में है और नगर पालिका का कहना है कि उन्हें जमीन की जरूरत है। वही डीएवीएकेडमी बंद पड़ी है। ऐसे में इस पट्टे को अभिलंब रद्द किया जाए। कनीना के लोग और विभिन्न अधिकारी चाहते हैं कि कनीना डीएवी अकादमी का पट्ट रद्द किया जाए।
उल्लेखनीय है कि समय-समय पर विभिन्न कार्यालय कनीना में स्थापित किए जाते रहे हैं उस समय जगह की बड़ी जरूरत समझी जाती रही है किंतु उस समय डीएवी की बेशकीमती जमीन बेकार पड़ी नजर आई है। यही कारण है कि अब इस जमीन का पट्टा रद्द करवाने के लिए हरेंद्र शर्मा धरने पर बैइेंगे।
फोटो कैप्शन: हरिंदर शर्मा समाजसेवी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज करेंगे नांगल चौधरी क्षेत्र में बने इंटीग्रेटेड मल्टी माडल लाजिस्टिक हब की रेल कनेक्टिविटी का शुभारंभ
-मुख्यमंत्री पहली मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना
-इंटीग्रेटेड मल्टी माडल लाजिस्टिक हब बनने के बाद पहली बार पटरी पर दौड़ेगी मालगाड़ी
*********************************************************
************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 23 अगस्त (रविवार) को सुबह 9:30 बजे महेंद्रगढ़ जिले के नांगल चौधरी क्षेत्र में नवनिर्मित इंटीग्रेटेड मल्टी माडल लाजिस्टिक हब में पहली मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे और रेल कनेक्टिविटी का विधिवत शुभारंभ करेंगे।
इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत रेल यार्ड और ट्रैक का निर्माण पूरा होने के बाद यहां पहली बार मालगाड़ी का आगमन हो रहा है, जो क्षेत्र के औद्योगिक विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा। इस कार्यक्रम में हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह भी उपस्थित रहेंगे।
इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हरियाणा सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम तथा रेल मंत्रालय के उपक्रम डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड
द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर उपायुक्त अनुपमा अंजली ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल और तलोट, घाटाशेर तथा बसीरपुर क्षेत्र में बने आधुनिक रेलवे स्टेशन भवनों का दौरा किया। उन्होंने आयोजन स्थल पर सुरक्षा, मंच, बैठक व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और तकनीकी तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए सभी प्रबंध समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
डीसी ने बताया कि इस केंद्र के पहले चरण के तहत 408 एकड़ क्षेत्र में रेल, सड़क, बिजली और जल आपूर्ति जैसी सभी जरूरी सुविधाएं तैयार कर ली गई हैं।
यहां मालगाडिय़ों के सुगम संचालन के लिए लगभग 2 किलोमीटर लंबी चार रेल पटरियां, दोहरे स्टेशन भवन और विशाल प्लेटफॉर्म बनाए गए हैं। वेस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कारिडोर से सीधा जुडऩे के कारण यह केंद्र उत्तर भारत के प्रमुख बाजारों और बंदरगाहों तक माल की तेज तथा सस्ती ढुलाई सुनिश्चित करेगा, जिससे बड़े उद्योगों का आगमन होगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक दीपक, एसडीएम नारनौल अनिरुद्ध यादव तथा सीटीएम डा. मंगल सेन के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 02:कार्यक्रम स्थल का जायजा लेती डीसी अनुपमा अंजली।
सोमबीर को भेजा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
--गंभीर अपराधों में मोस्ट वांटेड आरोपी सोमवीर
*********************************************************
************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज। शुक्रवार को हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर अपराधों में मोस्ट वांटेड आरोपी सोमवीर को कनीना की अदालत में पेश किया गया। सोमबीर पर आरोप है कि पिछले कुछ दिन पहले पुलिस मुठभेड़ में सोमबीर ने पुलिस पर फायरिंग की थी। जिस पर पुलिस ने आत्मरक्षा में सोमबीर पर फायरिंग की। जिससे सोमबीर के पैर पर गोली लगी थी। जिसे आज कनीना की अदालत में मुकदमा नंबर 119 में पेश किया गया।
दूसरी तरफ आरोपी की तरफ से ओ पी रामबास एडवोकेट अदालत में पेश हुए। जिन्होंने अदालत में आरोपी का पक्ष रखते हुए कहा कि पुलिस ने गलत तथ्यों के आधार पर बेबुनियाद मुकदमा बनाया है। और आरोपी ने इस तरह का कोई अपराध नहीं किया। आरोपी पर पुलिस ने गलत तरीके से फायरिंग की है। अदालत ने दोनों पक्ष को सुनकर पुलिस को जबाब दाखिल करने को कहा है और आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत के लिए भेज दिया गया।
भोजावास में दो घंटे 23 अगस्त को रहेगी बिजली बंद
*********************************************************
************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के गांव भोजावास में 23 अगस्त को रहेगी दो घंटे बिजली आपूर्ति बंद।
डीएचबीवीएन की ओर से सूचना मिली है कि 23 अगस्त को सुबह 8 बजे से 10 बजे तक भोजावास 33 केवी स्टेशन पर निवारक रख रखाव कार्य के लिए बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस कार्य के लिए भोजावास के 33 केवी स्टेशन से आने वाले सभी 11 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति सुबह 8 बजे से 10 बजे तक बंद रहेगी।
लड़की के जन्म पर कुआं पूजन कर खुशी मनाई
--लोगों का करवाया मुंह मीठा
*********************************************************
************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज। कनीना उप मंडल के गांव रामबास में लड़की के जन्म पर कुआं पूजन किया और खुशियां मनाई। लोगों का मुंह मीठा भी करवाया गया।
मिली जानकारी अनुसार 12 जुलाई को सोनी देवी और सुधीर कुमार के यहां काफरी नामक लड़की का जन्म हुआ। पूरे परिवार में खुशी का माहौल बन गया। जिसके चलते लड़की के दादा सत्यवान एवं ताऊ श्रीराम ने लड़की का कुआं पूजन करने का निर्णय लिया, जिस पर समस्त परिवार सहमत हो गया और लड़की का खुशी-खुशी कुआं पूजन किया गया।
इस मौके पर ब्लाक समिति अध्यक्ष जयप्रकाश यादव, वेद प्रकाश नंबरदार, राजबाला लड़की की दादी आदि कुआं पूजन में शामिल हुई और लोगों का मुंह मीठा करवाया गया।
उधर स्याणा गांव में शिवानी पत्नी मनोज के घर नवजात कन्या प्रिया के जन्म पर परिवार ने छठी आयोजित कर खुशियां मनाई। मोहल्ले के पुरुष तथा महिलाओं ने छठी की रात मंगल गीत गाए और कन्या के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बसपा नेता अतरलाल ने मौके पर पहुंचकर नवजात कन्या प्रिया को आशीर्वाद दिया और छठी आयोजित करने के लिए परिवार की सराहना की। उन्होंने कहा कि परिवार ने नवजात कन्या की बेटों की तरह छठी मनाकर समाज को बेटा-बेटी की समानता का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि इससे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को मजबूती मिलेगी और लड़कियों के गिरते लिंगानुपात में वृद्धि होगी। उन्होंने ग्रामीणों से लड़कियों की परवरिश तथा शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि बेटियों की तरफ विशेष ध्यान दिया गया तो वे किसी भी मुकाम को हासिल कर सकती हैं। इस अवसर पर सतबीर, संतोष, सतीश, सविता, अंगूरी, शीला, रोशनी, बाला, विद्या, दीपक, सतीश, जयसिंह, ओमकार, बिजेन्द्र, बलबीर, मोनू, कबूल, संदीप, विनोद, मिट्ठू राम आदि अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 01: रामबास में लड़की के जन्म पर कुआं पूजन करते हुए













No comments:
Post a Comment