नांगल चौधरी बनेगा देश की नई आर्थिक राजधानी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
-विकसित भारत का सपना हो रहा साकार, हरियाणा के हर जिले को मिली एक्सप्रेस वे की सौगात: मुख्यमंत्री
-अब विपक्ष के भ्रमजाल में नहीं आएगी जनता : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
*************************************************************
********************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नांगल चौधरी क्षेत्र में इंटीग्रेटेड मल्टी माडल लाजिस्टिक हब के रेल संपर्क शुभारंभ समारोह के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि यह समूचा क्षेत्र आने वाले समय में देश की एक बड़ी आर्थिक राजधानी के रूप में उभरने जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के दृष्टिकोण और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से इस परियोजना की मजबूत नींव रखी गई थी, जो आज साकार रूप ले रही है।
उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र के कई बड़े निवेशक इस परियोजना में गहरी रुचि दिखा रहे हैं, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इस मौके पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव, महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव, पूर्व मंत्री डॉ अभय सिंह यादव उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में हुए बुनियादी ढांचे के विकास को रेखांकित करते हुए कहा कि वर्ष 2014 से पहले जहां चंडीगढ़ से नांगल चौधरी पहुंचने में 10 घंटे लग जाते थे, वहीं अब आधुनिक एक्सप्रेसवे के निर्माण से यह दूरी बेहद कम समय में तय हो रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हरियाणा का प्रत्येक जिला चार मार्गीय और हरित गलियारा एक्सप्रेसवे से सीधे जुड़ चुका है। उन्होंने कहा कि पहले उद्योग लगने के बाद परिवहन साधन जुटाए जाते थे, परंतु वर्तमान सरकार ने पहले विश्व स्तरीय परिवहन व्यवस्था खड़ी की है ताकि महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और आसपास के किसानों, व्यापारियों तथा उद्योगपतियों का उत्पाद सीधा मुंबई बंदरगाह के रास्ते वैश्विक बाजारों तक अत्यंत तीव्र गति से पहुंच सके। यह परियोजना हरियाणा के साथ-साथ पड़ोसी राज्य राजस्थान के आर्थिक विकास के लिए भी एक मील का पत्थर साबित होगी।
विपक्ष पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब जनता उनके झूठे दावों और झांसे में नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है और प्रधानमंत्री की विकास प्राथमिकताओं में यह क्षेत्र शीर्ष स्थान पर है।
शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हुए कार्यों के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि स्थानीय नेतृत्व की लंबे समय से चली आ रही मांग के अनुसार क्षेत्र में महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज कोरियावास भी शुरू हो चुका है, जहां विद्यार्थियों की एमबीबीएस की कक्षाएं विधिवत रूप से चल रही हैं। बुनियादी ढांचे के पूर्ण विकास के साथ यह पूरा क्षेत्र समृद्धि और औद्योगिक प्रगति का एक नया केंद्र बनकर उभरेगा।
इस अवसर पर एचएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक सुशील सारवान, उपायुक्त अनुपमा अंजली, पुलिस अधीक्षक दीपक, रेलवे से एडी इंफ्रा मनीष अवस्थी, जीएम सिक्योरिटी जितेंद्र श्रीवास्तव, सीजीएम विवेक त्यागी, बीजेपी के जिला अध्यक्ष डा यतेंद्र राव, पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव, पूर्व विधायक सीताराम यादव के अलावा अन्य गणमन नागरिक मौजूद थे।
इंटीग्रेटेड मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक हब के नवनिर्मित रेल यार्ड से मालगाड़ी रवाना--
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहली मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना--
--हरियाणा में खुलेगा औद्योगिक विकास और रोजगार का नया रास्ता : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
--सीधे पश्चिमी बंदरगाहों से जुड़ेगा एनसीआर, माल ढुलाई होगी आसान और तेज*****
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को जिला महेंद्रगढ़ के नांगल चौधरी क्षेत्र में स्थित इंटीग्रेटेड मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक हब (आईएमएलएच) के नवनिर्मित रेल यार्ड से पहली मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। लगभग 280 करोड़ रुपए की लागत से तैयार इस रेलवे कनेक्टिविटी के शुरू होने से हरियाणा के लॉजिस्टिक्स बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी। इस मौके पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव, महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव, पूर्व मंत्री डॉ अभय सिंह यादव उपस्थित रहे।
इस अवसर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह शुरुआत हरियाणा को देश के शीर्ष लॉजिस्टिक्स नेटवर्क में स्थापित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले चरण में करीब 408 एकड़ क्षेत्र में विकसित हो रही यह परियोजना कुल 1300 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की जा रही है। यह देश की शीर्ष 50 प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में शामिल है। इस परियोजना के पूरी तरह तैयार होने के बाद सालाना लगभग 20 लाख कंटेनरों के प्रबंधन की क्षमता विकसित होगी, जिससे ऑटोमोबाइल, मशीनरी, गारमेंट्स और कृषि उत्पादों जैसे प्रमुख उद्योगों को सीधा फायदा पहुंचेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नांगल चौधरी का यह हब रेल और सड़क दोनों संपर्कों को आपस में जोड़ता है, जिससे पश्चिमी बंदरगाहों से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) तक माल की आवाजाही पहले से कहीं अधिक तेज, सुगम और किफायती होगी।
उन्होंने कहा कि इस हब के संचालन से पूरे इलाके में रोजगार एवं व्यापार के नए अवसर खुलेंगे। सरकार ने इस पूरे क्षेत्र में बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं पहले ही पूरी कर दी हैं।
मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों और निवेशकों से आह्वान किया कि वे सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत आगे आएं और हरियाणा की इस तीव्र औद्योगिक यात्रा में भागीदार बनें।
इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हरियाणा सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम तथा रेल मंत्रालय के उपक्रम डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस अवसर पर एचएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक सुशील सारवान, मनीष अवस्थी, जितेंद्र श्रीवास्तव, विवेक त्यागी के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
हरियाणा की नई आर्थिक रफ्तार को मिली हरी झंडी, दुनिया के बाजारों तक पहुंचेगा प्रदेश का उत्पाद-----
-प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में 2047 के विकसित भारत के सपने को पूरा करने में अहम भूमिका निभा रहा हरियाणा : नायब सिंह सैनी
--आने वाले समय में प्रदेश की आर्थिक राजधानी बनेगा यह क्षेत्र: सीएम नायब सिंह सैनी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को नांगल चौधरी क्षेत्र में इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब के रेल संपर्क शुभारंभ समारोह के बाद उद्योगपतियों व निवेशकों के साथ हुई बैठक में कहा कि आज केवल एक रेलगाड़ी को रवाना नहीं किया गया है, बल्कि यह हरियाणा की नई आर्थिक रफ्तार को हरी झंडी दिखाई गई है। इस मौके पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव, महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा अब केवल वस्तुओं का उत्पादक ही नहीं रहेगा, बल्कि अपने उत्पादों को वैश्विक और घरेलू बाजार तक तेजी से पहुंचाने का एक प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा। उन्होंने इस दूरगामी परियोजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि उनके निरंतर मार्गदर्शन और निगरानी में यह एकीकृत बहु-प्रणाली माल ढुलाई केंद्र प्रदेश के समग्र विकास का ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस महत्वाकांक्षी योजना की मजबूत नींव रखी थी। अब यह परियोजना प्रधानमंत्री के वर्ष 2047 के 'विकसित भारत' के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने में आधारशिला की भूमिका निभाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का नया विकास मॉडल धरातल पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस मॉडल के माध्यम से अब हरियाणा के स्थानीय उत्पाद सीधे दुनिया के बड़े बाजारों तक अपनी मजबूत पहुंच बनाएँगे और यह संपूर्ण क्षेत्र आने वाले समय में एक प्रमुख आर्थिक राजधानी के रूप में अपनी पहचान स्थापित करेगा।
उन्होंने कहा कि समग्र दृष्टि से यह पूरी परियोजना दो चरणों में कुल 886 एकड़ के विशाल भूभाग पर आकार ले रही है। फिलहाल पहले फेज में 408 एकड़ में काम पूरा हो चुका है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां आधुनिक माल ढुलाई, भंडारण, वस्तुओं की लदाई-उतराई और उनके त्वरित प्रेषण की व्यवस्था को अत्यधिक व्यवस्थित एवं समय बचाने वाला बनाया गया है। इससे न केवल उद्योगों के समय और धन की बचत होगी, बल्कि औद्योगिक दक्षता में भी भारी वृद्धि होगी।
उन्होंने देश और प्रदेश के प्रमुख उद्यमियों का आह्वान किया कि वे सार्वजनिक-निजी सहभागिता व्यवस्था के तहत आमंत्रित निविदाओं में बढ़-चढ़कर भाग लें और हरियाणा की इस अभूतपूर्व प्रगति यात्रा में सक्रिय साझेदार बनें। यह आधुनिक केंद्र आने वाले दिनों में स्थानीय युवाओं, व्यापारियों और उद्यमियों के लिए समृद्धि के अनगिनत नए मार्ग प्रशस्त करेगा।
इस मौके पर नारनौल विधायक ओम प्रकाश यादव ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को स्मृति चिन्ह भेंट किया व महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव डॉ यशपाल यादव (आईएएस) ने क्षेत्र वासियों की ओर से मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया।
चोर साहब का नाम दर्ज होना चाहिए विश्व रिकॉर्ड बुक में
-अनेक करनामें और उजागर, पुस्तक पहले ही हो चुकी है प्रकाशित
*************************************************************
********************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना के चोर साहब पर लिखी गई डाक्टर होशियार सिंह यादव की पुस्तक पहले ही प्रकाशित हो चुकी है किंतु पुस्तक प्रकाशन के बाद अनेकों तथ्य और सामने आए हैं। उन कारनामों को सुनकर आश्चर्य होता है। कभी-कभी मुद्दा छिड़ जाता है कि चोर साहब का नाम विश्व रिकार्ड बुक में दर्ज होना चाहिए क्योंकि उसके कारनामे इतने विख्यात हो चुके हैं। आश्चर्य तब होता है की तीन ट्राली पत्थर एक ही रात में उठकर न जाने कहां ले गया, 36 गमले समय-समय पर उठाकर गायब कर दिए। कितना ही समान गायब हो गया। पुलिस में दो बार चोर साहब के विरुद्ध शिकायत की गई आश्चर्य पुलिस ने भी चोर साहब का ही साथ दिया। क्योंकि इतने पत्थर उठाकर कैसे ले गया यह आश्चर्य का विषय है और कितने लोग आसपास रहते किसी को पता तक नहीं चला। एक व्यक्ति जिनके परिवार पर चोर साहब कुदृष्टि डालता है, उससे जब डा. होशियार सिंह ने पत्थरों के बारे में पता किया तो उसने साफ मना कर दिया कि उन्होंने किसी को पत्थर उठाते नहीं देखा। पत्थर भी चले गए और एक नई तीन ट्राली पत्थर ,भारी भरकम पत्थर और किसी को कानों कान तक भी सूचना नहीं लगी। आश्चर्य होता है। इसलिए ऐसे चोर साहब का नाम तो विश्व रिकार्ड बुक में दर्ज होना चाहिए क्योंकि ऐसे कारनामें करने वाला शायद ही और कोई विश्व में पैदा हुआ होगा।
परमिट टू वर्क के चलते
बाघोत व सिहोर गांवों में रहेगी बिजली चार घंटे बंद
*************************************************************
********************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज। परमिट टू वर्क के चलते
बाघोत व सिहोर गांवों के 33 केवी फीडरों से 24 अगस्त को बिजली आपूर्ति चार घंटे बंद रहेगी।
डीएचबीवीएन ने सूचित किया जाता है कि रखरखाव के काम के लिए 24 अगस्त को 33 केवी बाघोत और 33 केवी सिहोर लाइन पर परमिट टू वर्क लिया जाएगा। इस काम के चलते 33 केवी सिहोर और 33 केवी बाघोत से निकलने वाले सभी 11केवी आउटगोइंग फीडर की सप्लाई सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगी।
हड़ताल पर हैं कनीना के सफाई कर्मचारी
--नहीं मानी गई हैं मांगे
*************************************************************
********************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज। नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर कनीना के सभी सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर दिनांक बीते 6 अगस्त से लगातार काम छोड़ हड़ताल पर बैठे हैं।
यूनिट कनीना प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि सभी कर्मी हड़ताल पर हैं। उनकी प्रमुख मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा बंद करने, एचकेआरएन खत्म करने, समान काम का समान वेतन लागू करने की प्रमुख हैं। लेकिन सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही है।
कर्मचारियों को शहर की सफाई जान हथेली पर रखकर काम करना पड़ता है। जहां एक तरफ हड़ताल के कारण प्रशासन के द्वारा लगाए गए कूड़े दान भी भर गए है चहीं जगह जगह कूड़े के ढ़ेर लग गए हैं। इस मौके पर अध्यक्ष अनिल कुमार, सचिव सुनील कुमार, कोष अध्यक्ष अशोक कुमार, उप प्रधान योगेश कुमार, संजय, योगेश, प्रदीप, नरेंद्र, पवन, कुलदीप, सोनू, शशिबाला, सुभाष, राजेश, कर्मवीर, सुनील, राकेश, सुरेंद्र ,सोनू आदि समस्त कर्मी हड़ताल पर रहे।
उनका कहना है कि सरकार के 13 मई को समझौता हुआ था जिस पर सरकार ने कहा था कि हमें 30 जून 2026 तक का टाइम दिया जाए, आपकी जितनी मांग है सभी पूरी की जाएगी लेकिन सरकार ने अभी तक कोई मांग पूरी नहीं की है।
गंदगी के ढ़ेर-
कनीना में पुरानी अनाज मंडी कनीना , नहर के पास , स्टेशन रोड , राजकीय विद्यालयअंबेडकर चौक, होलीवाला जोहड़ पर गंदगी के ढ़ेर लग गए हैं। कई अन्य स्थानों पर भी गंदगी के ढेर बन गए हैं। लोग बेहद परेशान हैं।
फोटो कैप्शन 04: हड़ताल पर सफाई कर्मी कनीना
बंद पड़ी डीएवी अकादमी को पुन शुरू करवाने के लिए सांकेतिक धरना दिया हरेंद्र शर्मा ने
-पट्टा रद्द करने की भी की मांग
*************************************************************
********************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना में रेवाड़ी सड़क मार्ग पर 58 एकड़ पर स्थापित डीएवी अकादमी जो वर्षों से बंद पड़ी है, इसे पुन: शुरू करवाने या 99 साल का पट्टा रद्द करके जमीन वापस कनीना नगर पालिका को देने की मांग को लेकर कनीना के हरिंदर शर्मा समाजसेवी एवं उनके साथियों ने बंद पड़ी अकादमी के द्वार पर सांकेतिक धरना दिया
हरेंद्र शर्मा ने बताया कि वो लंबे समय से संघर्षरत है या तो डीएवी अकादमी को शुरू किया जाए या इसके पट्टे को रद्द कर जमीन कनीना नगरपालिका को वापस दी जाए ताकि कनीना किसी कार्य के लिए से फिर से प्रयोग कर सके। उल्लेखनीय है कि कनीना की डीएवी अकादमी एशिया की नंबर वन संस्था मानी जाती थी। 1989 में 99 साल के पट्टे पर तत्कालीन कनीना नगर पालिका प्रधान ने 15000 रुपए प्रति वर्ष के हिसाब से डीएवी संस्था को दे दी थी जिसके चलते डीएवी ने अच्छा नाम कमाया। किंतु वर्ष 2018-19 में किसी छात्र ने प्रवेश नहीं लिया जिसके चलते यह बंद करने के कगार पर पहुंच गई और अंतत: डीएवी अकादमी को ताला लगा दिया। आज भी 58 एकड़ पर बने हुए भवन जर्जर होने के कगार पर हैं। कनीना की इस बेशकीमती जमीन को वापस नगर पालिका में दिलवाने के लिए कनीना के निवासी राजेश कुमार एडवोकेट ने 2017 में एक याचिका दायर भी की जो अभी भी कनीना न्यायालय में चल रही है। राजेश कुमार वकील ने बताया कि 2 सितंबर 2026 को अगली सुनवाई होनी है। उन्होंने बताया कि 1989 में यह 58 एकड़ जमीन 99 साल के पट्टे पर दी गई थी। पूर्व प्रधान नगर पालिका सतीश जेलदार भी इसके पट्टे को रद्द करवाने के पक्ष में थे। इस मौके पर समाजसेवी, ग्रामीण, वार्ड मेम्बर सहित कई जन मौजूद रहे।
क्या कहना है एडवोकेट राजेश कुमार का--
राजेश एडवोकेट का कहना है कि जब से उन्होंने रिट याचिका डाली है तब से नगरपालिका उनके पक्ष में है और नगर पालिका का कहना है कि उन्हें जमीन की जरूरत है। वही डीएवी एकेडमी बंद पड़ी है। ऐसे में इस पट्टे को अभिलंब रद्द किया जाए। कनीना के लोग और विभिन्न अधिकारी चाहते हैं कि कनीना डीएवी अकादमी का पट्ट रद्द किया जाए।
उल्लेखनीय है कि समय-समय पर विभिन्न कार्यालय कनीना में स्थापित किए जाते रहे हैं उस समय जगह की बड़ी जरूरत समझी जाती रही है किंतु उस समय डीएवी की बेशकीमती जमीन बेकार पड़ी नजर आई है। यही कारण है कि अब इस जमीन का पट्टा रद्द करवाने के लिए हरेंद्र शर्मा धरने पर बैठेंगे।
फोटो कैप्शन 02: हरिंदर शर्मा व साथी सांकेतिक धरना देते हुए
सावन के अंतिम सोमवार को बाघोत शिवालय पर रहेगी भीड़, किया जाएगा जलाभिषेक
*************************************************************
********************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज। सावन के अंतिम सोमवार /24 अगस्त को शिवालयों में भारी भीड़ रहेगी। बाघेश्वर धाम पर जलाभिषेक के लिए हर सोमवार को भीड़ मिलती है। विभिन्न गांवों में भी शिवालयों में जल अर्पित किया जाएगा।
यूं सावन के प्रत्येक सोमवार को यहां भीड़ रहती हैं किंतु कोरोना काल के बाद शिवालयों में भीड़ अन्य वर्षों की बजाय अधिक रहती है।
महिलाएं एवं पुरुष व्रत रखाकर शिवालयों में जल अर्पित करते हैं।
24 अगस्त को सावन का अंतिम सोमवार होगा। वहीं रक्षा बंधन 28 अगस्त को सावन संपन्न हो जाएगा। इस बार बहुत कम वर्षा सावन माह में हुई है। 11 अगस्त शिवरात्रि को सबसे अधिक कावड़ अर्पित की गई थी।
सावन के अंतिम सोमवार को भारी संख्या में श्रद्धालु कनीना स्थित 21 फुट ऊंची शिव प्रतिमा वाले शिवालय में जल अर्पित करते हैं। बाघेश्वर धाम पर जहां संतान पाने के इच्छुक वटवृक्ष पर धागा बांधते नजर आते हैं वहीं जलाभिषेक करने के लिए ेतार लगी रहती है।
फोटो कैप्शन 3: बाघोत शिवलिंग पर जल अर्पित करते भक्तजन।
पति ने दी अपनी पत्नी के लापता होने की शिकायत
-कनीना पुलिस ने किया केस दर्ज
*************************************************************
********************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना उप-मंडल के एक गांव से एक व्यक्ति की पत्नी घर से लापता हो गई। उसके पति ने लापता होने का केस कनीना पुलिस में दर्ज करवाया है।
पुलिस में व्यक्ति ने बताया कि उनकी पत्नी 20 अगस्त को सुबह 8 बजे बिना बताए घर से कहीं चली गई। हर जगह तलाश की किंतु कहीं अता पता नहीं चला। जाते वक्त अपने साथ मोबाइल भी ले गई। कनीना पुलिस ने उनकी शिकायत पर पत्नी के लापता होने का मामला दर्ज कर लिया है।
बाघोत में चला बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान
**********
***************************************************
********************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल कके गांव बाघोत गांव में लिंगानुपात में सुधार एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की टीम की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसएमओ डा. प्रभा यादव ने की।
बैठक के दौरान क्षेत्र में लिंगानुपात की स्थिति की समीक्षा की गई तथा कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम, गर्भावस्था के दौरान उचित पंजीकरण, प्रसव पूर्व जांच तथा बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने पर चर्चा की गई।
डा. प्रभा यादव ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं आशा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं की नियमित निगरानी करें तथा परिवारों को बेटी के महत्व के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि समाज में बेटियों को समान अधिकार और अवसर देकर ही लिंगानुपात में सुधार किया जा सकता है।
सीएचओ रवि पंचारिया ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में लगातार जागरूकता गतिविधियां आयोजित कर रही है। एएनएम सरिता, एएनएम पूजा, एमपीएचडब्ल्यू धर्मेंद्र एवं आशा कार्यकर्ता ने भी ग्रामीण परिवारों से संपर्क कर लिंगानुपात सुधार के लिए जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।
फोटो कैप्शन 01: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरूकता कैंप













No comments:
Post a Comment