राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी में 80वां स्वाधीनता दिवस धूमधाम से मनाया
****************************************************
*********************************************************
****************************************************
कनीना की आवाज। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी में देश का 80वां स्वाधीनता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर होशियार सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत विद्यालय की छात्राओं ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान प्रस्तुत कर वातावरण को देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य नरेश कुमार कौशिक ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने का पावन अवसर है। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व की प्रमुख शक्तियों में शामिल होकर दुनिया की सबसे बड़ी महाशक्ति बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। देश की प्रगति में युवा पीढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका है और विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण के लिए शिक्षा, संस्कार एवं अनुशासन को अपने जीवन का आधार बनाना चाहिए।
कार्यक्रम में शिक्षा समिति की प्रधान मंजीता देवी, प्रेम कुमार सिंगला,पूर्व प्रधान सावित्री देवी, मुख्य अध्यापिका मीना देवी, मोनू शेखावत, वरिष्ठ प्रवक्ता प्रवीण कुमार, स्नेह लता,हेमंत कुमार, सुमन, अंजू, निर्मला देवी, सविता, पवन कुमार, रेखा यादव सविता रिंकी यादव शकुंतला देवी राकेश कुमार महेश तथा एसएमसी सदस्य अनीता देवी एवं सुषमा देवी सहित विद्यालय के अनेक स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि होशियार सिंह को विद्यालय की ओर से स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों को प्रसाद वितरित किया गया। राष्ट्रगान एवं देशभक्ति के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
फोटो साथ हैं
तीज उत्सव पर मेले लगे एवं पतंगबाजी की गई
-वो मारा वो काटा का शोर सुनाई पड़ा
****************************************************
*********************************************************
****************************************************
कनीना की आवाज। कनीना में हरियाली तीज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मेले का आयोजन किया गया और पतंगबाजी का हुल्लड़ चला। कनीना के कई गांवों में तीज के पर्व पर मेले लगे।
कनीना में रविवार को हरियाली तीज का पर्व मनाया गया। इन दिनों घेवर की मिठाई खाने की रिवाज है। उधर हरियाली तीज के दिन पूरा दिन पतंगबाजी का शोर सुनाई पड़ता रहा। छतों पर युवा, बच्चे एवं बुजुर्ग वो मारा, वो काटा करते रहे। जहां पतंगबाजी के लिए बहुत से लोग पतंग उड़ाने व पतंग की डोर को काटने का मजा ले रहे थे तो कुछ कट कर जाने वाले पतंग का लुत्फ उसे दूर से पकड़कर लाने में उठा रहे थे।
हरियाली तीज के पर्व पर मेले का आयोजन किया गया। इस पर्व को तीज मेला नाम से जाना जाता है। पुरानी नगरपालिका के पास इस मेले का आयोजन लंबे समय से होता आ रहा है।
इस बार किसान, बच्चे एवं बूढ़े सभी प्रसन्न नजर आये। सावन माह में अच्छी वर्षा से खेतों में बाजरे की लहलहाती फसल, मौसम सुहावना होने से बच्चे एवं बूढ़े खुश नजर आये।
शुक्रवार को जहां सिंधारा पर्व मनाया गया था वही शनिवार को तीज का पर्व मनाया गया। दोनों ही पर्व पर जहां महिलाओं को याद किया जाता है, विशेषकर विवाहित लड़कियों को उनके घर भाई या पिता पहुंचकर दान देकर आये।
पतंगों के लड़े पेच--
ग्रामीण क्षेत्रों में दिनभर बच्चे छतों पर बैठे रहे, पतंगों के पेच लड़ाये। वही डेक पर संगीत चलता रहा और छतों पर कई कई बच्चे इक_े होकर पतंगबाजी करते देखे गये।
पर्वों का रहेगा जोर-
हरियाली तीज के बाद अब रक्षा बंधन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस माह कई पर्व आएंगे। 28 अगस्त को रक्षा बंधन का पर्व मनाया जाएगा। इस प्रकार अगस्त माह पर्वों से भरा हुआ है। रक्षा पर्व भी अब हाइटेक हो गया है। उधर 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी तो 5 सितंबर गोगा नवमी का पर्व मनाया जाएगा।
फोटो: पतंगबाजी करते बच्चे
जाम लगाने का मामला कनीना पुलिस ने किया दर्ज
****************************************************
*********************************************************
****************************************************
कनीना की आवाज। थाना शहर कनीना के सामने सड़क के बीच में अपनी पिकअप गाड़ी खड़ी करके एक चालक यातायात को बाधित कर रहा था। उसके विरुद्ध यातायात बाधित करने का मामला कनीना पुलिस ने दर्ज किया है। चालक पिकअप को सड़क के बीच में खड़ा करके खिड़की बंद किए बैठा था। पुलिस ने नाम पूछा तो सूबे सिंह गुढ़ा बताया। पुलिस ने उसके विरुद्ध यातायात
बाधित करने का मामला दर्ज कर लिया है।
धर्मवीर को किया पीओ घोषित
****************************************************
*********************************************************
****************************************************
कनीना की आवाज। कनीना की अदालत पीयूष कुमार जेएमआईसी द्वारा धर्मवीर महेंद्रगढ़ को पीओ घोषित किया है तथा कनीना पुलिस में मामला दर्ज करने का आदेश दिया है। कोर्ट अदालत की अवहेलना करने बार-बार हाजिर न होने पर यह मामला दर्ज हुआ है। कनीना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
32 वर्षीय महिला अपनी बेटी सहित लापता
-सास ने करवाया लापता होने का मामला दर्ज
****************************************************
*********************************************************
****************************************************
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के एक गांव से 32 वर्षीय महिला अपनी 11 वर्षीय बेटी सहित 14 अगस्त को सुबह 10 बजे से लापता हो गई। उसके सास ने कनीना पुलिस में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया है और कहा है कि वह घर जमाई रहती है। 14 अगस्त को सुबह 10 बजे अपनी बेटी को लेकर कहीं लापता हो गई। पुलिस ने लापता होने का मामला दर्ज कर लिया है।
महेंद्रगढ विधायक कंवर सिंह यादव ने किया ध्वजारोहण
पितामह कान्हा सिंह राजकीय महाविद्यालय कनीना में धूमधाम से मनाया उप-मंडल स्तरीय 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह
****************************************************
*********************************************************
****************************************************
कनीना की आवाज। पितामह कान्हा सिंह राजकीय महाविद्यालय कनीना में उप मंडल स्तर पर आयोजित 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। मुख्यातिथि ने राष्ट्रीय ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया तथा मार्च पास्ट की सलामी ली।
उन्होंने मंच पर वीरांगनाओं व स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को भी शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि मैं इस पावन अवसर पर आजादी की बलिवेदी पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी ज्ञात-अज्ञात शहीदों को नमन करता हूं और उन वीर सैनिकों को भी सलाम करता हूं, जिन्होंने आजादी के बाद देश की एकता व अखंडता की खातिर अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।
उन्होंने 80वें स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के साथ हरियाली तीज का पावन पर्व भी मनाया जा रहा है। मैं सभी माताओं, बहनों और बेटियों को हरियाली तीज की भी हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। प्रकृति, संस्कृति और नारी शक्ति से जुड़ा यह पर्व हमारे सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन की समृद्ध परंपराओं का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने शहीदों के परिवारों के सम्मान और कल्याण को हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए जवानों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी दी जा रही है। पिछले लगभग 12 वर्षों में लगभग सवा चार सौ शहीदों के आश्रितों को सरकारी नौकरी प्रदान की गई है।
विधायक ने कहा कि आज का भारत केवल अपने सांस्कृतिक विरासत और सामरिक शक्ति के लिए ही नहीं बल्कि अपनी तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के लिए भी विश्व में अपनी पहचान बना रहा है। आज तकनीक के माध्यम से सरकारी सेवाएं लोगों के घर द्वार तक पहुंचाई जा रही हैं।ऑनलाइन पोर्टल और डिजिटल माध्यम से योजनाओं का लाभ देने के साथ-साथ शासन में जनता की भागीदारी भी सुनिश्चित की जा रही है। हरियाणा की बेटियों ने शिक्षा, खेल, विज्ञान, प्रशासन और विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। सरकार द्वार लाडो लक्ष्मी योजना के माध्यम से महिलाओं को प्रतिमा 2100 रुपए की राशि दी जा रही है। आगामी समय में महिलाओं को और अधिक भागीदारी के लिए परिवार की आय सीमा में छूट बढ़ाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में सहायता के लिए मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत 71 हजार तक की सहायता दी जा रही है। गरीब परिवारों के लिए मुख्यमंत्री आवास योजना भी शुरू की गई है। अब तक हजारों गरीब परिवारों को आवास की सुविधा दी गई है, साथ ही गरीब परिवारों को प्लाट भी दिए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हाल ही में संपन्न ग्लासगो को राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय दल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य सहित कुल 39 पदक जीते। इनमें हरियाणा के खिलाडिय़ों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। हरियाणा के खिलाडिय़ों ने 10 पदक जीते जिनमें सात स्वर्ण पदक शामिल हैं। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
इस मौके पर उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, नागरिकों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
स्वतंत्रता समारोह में परेड कमांडर पीएसआई साहिल ने परेड को कमान दी। मंच संचालन राजेश बालवान प्रवक्ता भोजावास ने किया।
इस अवसर पर एसडीएम डा. जितेंद्र सिंह, पूर्व विधायक सीताराम यादव, नगर पालिका कनीना की चेयरपर्सन, तहसीलदार पायल यादव, नायब तहसीलदार पौरुष पहल, बीडीपीओ राजेश ,वॉइस अध्यक्ष सूबे सिंह, सचिव कपिल कुमार, लेखाकार मनोज कुमार, एमई दिनेश यादव, जेई राकेश कुमार, सदर थाना अध्यक्ष रविंद्र सिंह, वीरेंद्र एसडीएम स्टेनो के अलावा अधिकारीगण व अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
फोटो साथ हैं
एसडी विद्यालय ककराला में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
****************************************************
*********************************************************
****************************************************
कनीना की आवाज। एसडी विद्यालय ककराला में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सेवानिवृत्त सूबेदार रामचन्द्र, विद्यालय चेयरमैन जगदेव यादव, अभिभावकगण और अन्य प्रबंधन समिति सदस्यों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया। इसके बाद एनसीसी टुकड़ी ने मार्च पास्ट करते हुए तिरंगे को सलामी दी।
माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। इसमें विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत भाषण दिया। वहीं विद्यार्थियों ने जलिया वाले बाग हत्या काण्ड का दृष्य दिखाया और कथक नृत्य, गुजराती व राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रेष्ठा के विद्यार्थियों ने 'जय होÓ गीत पर शानदार नृत्य की प्रस्तुति देकर पूरा समां बांध दिया। नन्हें बच्चों द्वारा भगत सिहँ के बलिदान पर नाटक प्रस्तुत किया गया। एनडीए के विद्यार्थियों द्वारा कंवाली प्रस्तुत कि गई । अनेकों नाटकों के माध्यम से विश्व में भारत की विशेषताओं और महत्व पर प्रकाश डाला गया।
युवाओं को बनना होगा कर्मयोगी: चेयरमैन
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन जगदेव यादव ने आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए भारत देश की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व भारत की तरफ देख रहा है। 21वीं सदी भारत की है, इसलिए प्रत्येक युवा को कर्मयोगी बनना होगा। भारत एक युवा देश है, इसलिए भारत के युवाओं को सही दिशा की आवश्यकता है। उन्हें परिश्रम एवं मेहनत के बल पर देश को दुनिया की सर्वोत्तम शक्ति बनाना लें।
देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय
कार्यक्रम के अंत में पूरा विद्यालय देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया और सभी ने सामूहिक रूप से देशभक्ति के गीतों को गुनगुनाया। इस गरिमामयी अवसर पर निदेशक ओम प्रकाश यादव, विद्यालय समिति के वरिष्ठ सदस्य राजेन्द्र यादव, सीईओ रामधारी यादव, उप निदेशक पूरण सिंह व कोर्डिनेटर सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
फोटो साथ हैं
अगिहार में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया
****************************************************
*********************************************************
****************************************************
कनीना की आवाज। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अगिहार में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता अगिहार गांव के सरपंच दलवीर सिंह ने की कार्यक्रम में ध्वजारोहण गांव के वरिष्ठ सैनिकों वीर चक्र विजेता बुद्ध सिंह सूबेदार महाराम सिंह तथा कैप्टन रामेश्वर दयाल शर्मा ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में कर्नल कृष्ण सिंह ने प्रतिवर्ष होनहार छात्रों को अपने निजी कोष से पुरस्कृत करने की घोषणा भी की, विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में विद्यालय में 12वीं तथा दसवीं में प्रथम आने वाले छात्रों जितेंद्र तथा जतिन के अलावा गांव की होनहार छात्रा अमन को भी नीट एग्जाम में उनकी सफलता के लिए सम्मानित किया गया विद्यालय की प्राचार्य ने बाहर से आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच संचालन विद्यालय में अंग्रेजी के प्रवक्ता मदन मोहन कौशिक तथा संस्कृत प्रवक्ता कैलाश देवी ने किया सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
फोटो साथ हैं
मेघवाल उत्थान सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 23 अगस्त को।
मुख्य मंत्री नायब सिंह सैनी होंगे मुख्य अतिथि।
*********************************************************
****************************************************
कनीना की आवाज। कनीना में शनिवार को डॉ भीम राव अंबेडकर समिति की तरफ से एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें मेघवाल उत्थान समिति के संयोजक वेद प्रकाश, सुंदर लाल भटेरिया सलाहकार, भान सिंह अध्यक्ष खोल ब्लॉक, और राम पाल सिंह मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने 23 अगस्त को बावल में होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह का निमंत्रण पत्र डॉ भीम राव अंबेडकर समिति के प्रधान के के पूनिया को सौंपा । समारोह में मुख्य मंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे जो समस्त अनुसूचित जाति को संबोधित करेंगे। समारोह में उन सभी छात्रों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने शिक्षा और खेल के क्षेत्र में अपना और देश का नाम रोशन किया। निमंत्रण पत्र सौंपते हुए वेद प्रकाश ने कहा कि अपने समाज में जिस मूलभूत सुविधाओं से संबंधित बिरादरी वंचित है उन पर चर्चा करके मुख्य मंत्री को पत्र सौंपा जाएगा । इस पर समिति के प्रधान के के पूनिया ने आभार व्यक्त करते हुए समारोह में पहुंचने का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रवक्ता धर्मेंद्र,एडवोकेट दलीप सिंह,सूरत सिंह,सचिन रंगा,ईश्वर सिंह रंगा,रतिराम पूर्व सरपंच मोहनपुर,रमेश गोठवाल,डीग राम,पवन ,सूबे सिंह इत्यादि मौजूद थे।



























No comments:
Post a Comment