ताजा समाचार/विडियो/लेख का बेहतर ब्लाग Best Blog for News/Video & Lekh
Monday, August 17, 2026
मारपीट कर 5 लाख रुपए लूटे
-इलाज करवा कर घायल पहुंचा कनीना, मामला दर्ज
******************************************************
**********************************************
******************************************************
कनीना की आवाज। कनीना निवासी धर्मवीर के साथ नौताना में दो गाडिय़ों में सवार 6-7 लोगों ने डंडो, लाठियां, पिस्तौल के बल पर मारपीट की और उनके पास से 5 लाख रुपए छीन लिए। मारपीट के बाद धर्मवीर को नारनौल अस्पताल भर्ती करवाया गया था अब वह कनीना लौटकर पुलिस थाने पहुंचा और अपने बयान दिए। कनीना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
धर्मवीर से मिली सूचना अनुसार वह लक्स ऊर्जा सोलर प्राइवेट लिमिटेड जिसका डायरेक्टर देवेंद्र यादव कनीना निवासी है के यहां अपनी पिकअप ट्रांसपोर्टेशन के लिए किराए पर लगाई हुई है। 14 अगस्त 2026 को लक्स ऊर्जा सोलर प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर देवेंद्र यादव ने 5 लाख रुपए देकर भिवानी से सोलर प्लेट के इक्विपमेंट लाने व भिवानी में सोलर प्लेट इंस्टाल करने के लिए भेजा। 14 अगस्त को धर्मवीर सुबह 9 बजे लक्ष्य ऊर्जा सोलर प्राइवेट लिमिटेड के गोदाम से डायरेक्ट देवेंद्र यादव से 5 लाख रुपए लेकर और सोलर प्लेट अपनी पिकअप में लोड करके हरकेश,मोहित और महेश के अतिरिक्त दो मजदूरों को पिकअप में बैठकर सोलर प्लेट इंस्टाल कराने के लिए भिवानी चला गया। बलवान सिंह नामक व्यक्ति भिवानी के पहुंचकर यहां सोलर प्लेट इंस्टाल की और सोलर प्लेट इंस्टाल करने के बाद धर्मवीर को काफी देर हो चुकी थी। जिससे सोलर प्लेट के इक्विपमेंट खरीदने नहीं पाया और 5 लाख रुपए वापस लेकर हरकेश, मोहित, महेश के अतिरिक्त दो अन्य मजदूरों को लेकर भिवानी से लगभग 8 बजे कनीना के लिए रवाना हुआ। उन्हें आदमपुर, चांग रोड ,बाल रोड, स्याणा, नौताना पोता से होते हुए कनीना के लिए पहुंचना था। जब उनकी गाड़ी स्याणा पहुंची तो दो गाडिय़ों में बोलोरो कैंपर तथा एक पिकअप में दूध के ड्राम रखे थे, ने पीछा करना शुरू कर दिया। जब उन्हें पता लगा कि दो गाडिय़ां उनका पीछा कर रही है तो धर्मवीर ने अपनी पिकअप गाड़ी नौताना गांव में मोड़ दी। नौताना गांव के जोहड़ के पास गाड़ी पहुंची तो दो गाडिय़ों में सवार 6-7 लोग लाठी, डंडे, पिस्तौल लेकर आए और गाड़ी रुकवा 5 लाख रुपए हथियार दिखाकर छीन लिए। जान से मारने की धमकी देकर निकल गए। लाठी, डंडों से मारपीट की पिस्तौल का बट गर्दन पर मारा। मारपीट 6-7 मिनट चली। इस दौरान हरकेश, मोहित और महेश तथा दो मजदूर इधर-उधर भाग खड़े हुए। धर्मवीर को काफी चोटें आई। इसके बाद जैसे तैसे गाड़ी चला कर वह अपने घर पहुंचा। घर पर अपने परिवार वालों को बताया जिन्होंने सारी जानकारी ली। इसके बाद परिवार वाले उन्हें कनीना अस्पताल ले गए। इसके बाद उन्हें नारनौल सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। अब वह नारनौल से कनीना आए हैं और आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज करवा दिया है।
फोटो: मारपीट के निशान दिखाते हुए धर्मवीर
प्रभावी कक्षा अवलोकन से शिक्षण शैली को मिलेगा नया आयाम
******************************************************
**********************************************
******************************************************
कनीना की आवाज। कनीना खंड स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी में सोमवार को प्रभावी कक्षा अवलोकन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद गुरुग्राम की विषय विशेषज्ञ कुसुम बाला तथा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान , महेंद्रगढ़ के विषय विशेषज्ञ राजेश गुप्ता ने संयुक्त रूप से विद्यालय की कक्षाओं का प्रभावी अवलोकन किया।
अवलोकन के दौरान अध्यापिका कल्पना कुमारी की शिक्षण शैली, कक्षा संचालन एवं विद्यार्थियों के साथ संवाद का बारीकी से निरीक्षण किया गया। विषय विशेषज्ञों ने कक्षा-कक्ष के वातावरण, विद्यार्थियों की सहभागिता, सहायक शिक्षण सामग्री के प्रभावी उपयोग, प्रश्नों, विद्यार्थियों में सोच विकसित करने संबंधी गतिविधियों तथा शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं का अवलोकन किया।
विद्यालय के प्राचार्य नरेश कौशिक ने बताया कि प्रभावी कक्षा अवलोकन का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों की कक्षा-कक्ष शिक्षण शैली को और अधिक प्रभावी एवं विद्यार्थी-केंद्रित बनाना है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से शिक्षकों को अपनी शिक्षण पद्धतियों का मूल्यांकन करने तथा उनमें आवश्यक सुधार करने का अवसर मिलता है।
विषय विशेषज्ञ कुसुम बाला ने कहा कि प्रभावी कक्षा-कक्ष अवलोकन का उद्देश्य नई शिक्षा नीति 2020)के अनुरूप विद्यार्थियों में आवश्यक कौशलों का विकास करना तथा शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावशाली बनाना है। वहीं महेंद्रगढ़ के विषय विशेषज्ञ राजेश गुप्ता ने कहा कि कक्षा अवलोकन के माध्यम से शिक्षण की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाने तथा विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
इस अवसर पर एसएमसी प्रधान मंजीता देवी भी उपस्थित रही। उन्होंने कहा कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण एवं कौशल आधारित शिक्षा को निरंतर प्राथमिकता दी जा रही है।
फोटो कैप्शन 14: गुरुग्राम की टीम प्रभावी अवलोकन करते हुए
नशे से दूर रहकर ही युवा बना सकते हैं उज्ज्वल भविष्य
-पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, करीरा (महेन्द्रगढ़) में हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
******************************************************
**********************************************
******************************************************
कनीना की आवाज।प्रदेशभर में चलाए जा रहे नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय, करीरा (महेन्द्रगढ़) में नशे के विरुद्ध व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य बृजमोहन रावत ने की। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी उपनिरीक्षक डा. अशोक कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार, समाज और पूरे राष्ट्र को कमजोर करता है। यदि युवा पीढ़ी नशे से दूर रहेगी तो देश का भविष्य सुरक्षित और समृद्ध होगा।
उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने मित्रों, परिवार तथा आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने काव्य और गायन के माध्यम से भी विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए कहा कि यदि नशा होता अच्छा तो मां कहती खा ले मेरे बच्चा। यदि नशा होता अच्छा तो पिता कहता ले थोड़ी ली पी क्यों करता है चिंता अपनी जिंदगी जी।
नशे के चक्रव्यूह पर चर्चा करते हुए उन्होंने विस्तार से कहा नशा शौक से आरम्भ होता है और इसका अंत भी शोक पर होता है। शौक और शोक में केवल एक मात्रा का अंतर है। उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए भारतीय बल पर्याप्त हैं लेकिन जागरूकता के आभाव में नशा कारोबारी अपने स्वार्थ के लिए युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करते हैं जो कतई स्वीकार्य नहीं है।
विद्यालय के प्राचार्य श्री बृजमोहन रावत और उप प्राचार्य धर्मेंद्र ने हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा चलाए जा रहे जनहितकारी अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में अनुशासन, नैतिक मूल्यों, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी नशामुक्त बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने नशामुक्त भारत के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया तथा अपने-अपने क्षेत्रों में नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता फैलाने का संदेश देने का वचन दिया।
कार्यक्रम में विद्यालय के 552 छात्र-छात्राओं तथा 30 शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने आमजन से अपील की कि नशे की बिक्री, तस्करी अथवा सेवन से संबंधित किसी भी सूचना के लिए राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933 अथवा 9050891508 पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाती है।
फोटो कैप्शन 12: नशे के प्रति जागरूक करते हुए पुलिस प्रशासन
तृषा को नीट परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करने पर किया पुरस्कृत
******************************************************
**********************************************
******************************************************
कनीना की आवाज। धनौन्दा गांव निवासी डा. विनयपाल सिंह की पुत्री तृषा को नीट परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करने पर प्रजा भलाई संगठन द्वारा सम्मानित किया गया।
अतरलाल एडवोकेट ने इलाके के गणमान्यों के साथ तृषा को शाल ओढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने तृषा के दादा पूर्ण सिंह तंवर को साफा ओढ़ाकर तथा पिता विनयपाल व माता डा. रेखा कंवर को भी शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया और इस उपलब्धि के लिए तृषा तथा परिवार की सराहना की।
अतरलाल ने कहा कि तृषा ने नीट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जिला महेन्द्रगढ़ और हरियाणा का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि तृषा की उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि देहात की बेटियों को भी परिवार का सहयोग और मार्गदर्शन मिले तो वे किसी भी मुकाम तक पहुंच सके। तृषा ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता के मार्गदर्शन तथा कड़ी मेहनत को देते हुए युवाओं से सफलता के लिए लक्ष्य बनाकर कड़ी मेहनत करने की अपील की। इस अवसर पर जिला पार्षद वचनाईनाथ, राजेन्द्र सिंह नम्बरदार, रवि शेखावत, विजय शेखावत, डा. मुकेश, धर्मपाल, कैलाश सेठ, अशोक शेखावत आदि अनेक गणमान्य उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 11: तृषा को पुरस्कृत करते अतरलाल
सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में रही भीड़
-सावन का अंतिम सोमवार 24 अगस्त को
******************************************************
**********************************************
******************************************************
कनीना की आवाज। सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में भारी भीड़ रही। सावन माह का अंतिम सोमवार 24 अगस्त को होगा जबकि सावन माह रक्षा बंधन पर्व पर पर 28 अगस्त को संपन्न हो जाएगा। प्रत्येक सोमवार को बाघेश्वर धाम पर छोटा मेला लगता आ रहा है।
तीसरे सोमवार को भारी भीड़ जुटी। महिलाओं ने व्रत रखा तथा दिनभर शिवलिंग अभिषेक कार्यक्रम चलता रहा। उधर स्वयंभू/प्राकृतिक शिवलिंग का अभिषेक करने वालों का दिनभर तांता लगा रहार्। 11 अगस्त शिवरात्रि को बाघोत धाम पर सबसे बड़ा कावड़ मेला लगा था। शिवरात्रि के दिन हजारों कांवड़ अर्पित की गई थी एवं लाखों भक्त दर्शनार्थ पहुंचे थे।
सावन माह के इस सोमवार को कनीना के विभिन्न शिवालयों में शिव को याद किया। व्रत धारण करके स्त्री एवं पुरुषों ने पूजा अर्चना की और ओम नम: शिवाय के जयकारे लगे।
कनीना में सावन माह के तीसरेे सोमवार को शिवालयों में भारी भीड़ रही। कनीना के 21 फुट ऊंचे शिव प्रतिमा वाले शिवालय में सुबह से ही भक्तजन शिवलिंग का अभिषेक करते देखे गए। भक्त भरपूर सिंह, रोहित कुमार, शकुंत देवी ने बताया कि दिनभर भक्तों का यहां तांता लगा रहा।
कनीना उपमंडल के बाघोत स्थित शिवालय पर आर भीड़ रही। सुबह से ही भक्तजन व्रत करके जल अर्पित करते देखे गए। संपूर्ण शिवालय शिवमय बना हुआ था। पहले सोमवार के बाद दूसरे एवं तीसरे सोमवार के दिन भारी भीड़ देखने को मिली। सावन माह में शिव की गूंज हर जगह सुनाई पड़ती है। शिवालयों में तो शिव के नारे व जाप गूंजते रहे।
फोटो कैप्शन 07: बाघोत शिवलिंग का अभिषेक करते भक्त
पदयात्रियों के लिए बाघोत में लगाया जगराम मास्टर ने शिविर
-दूध, फल और मिठाई खिलाई
******************************************************
**********************************************
******************************************************
कनीना की आवाज। कनीना उप -मंडल के गांव कोटिया निवासी एवं अपने समय के जाने-माने मुख्य शिक्षक जगराम यादव ने अपने पुत्र सुरेंद्र यादव की मदद से बाघोत जाकर पद यात्रियों के लिए शिविर लगाया। सोमवार को अनेकों पदयात्री कनीना और आसपास गांव से बाघेश्वर धाम जाते हैं। उन्होंने पदयात्रियों को न केवल मिठाई अपितु फल और देसी गाय का दूध पिलाया। इस मौके पर जगराम मास्टर ने कहा कि पदयात्रा ने केवल शरीर के लिए लाभप्रद होती है अपितु लोगों से मेलजोल भी बना रहता है। उन्होंने इस प्रकार की पदयात्राओं पर आगे भी आगे भी जारी रखने की अपील की।
उन्होंने कहा कि इन पदयात्रा में जो भक्त अपने घर से पैदल चलकर जाते हैं वो निसंदेह शिव भोले के प्रति गहन आस्था रखते हैं। आस्था होना बहुत जरूरी है ताकि इंसान नास्तिक बनने से बचे। उन्होंने कहा कि वह पद यात्रियों के लिए हर समय यथासंभव सहायता लेकर हाजिर रहेंगे।
फोटो कैप्शन 8: पदयात्रियों को के लिए शिविर लगाते हुए और गाय का दूध पिलाते हुए
टीबी उन्मूलन अभियान के तहत स्वास्थ्य जांच एवं स्क्रीनिंग शिविर आयोजित
******************************************************
**********************************************
******************************************************
कनीना की आवाज। आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सिगडा के तत्वावधान में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत आज गांव मेघनवास में एक विशेष स्वास्थ्य जांच एवं स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का मे 131 ग्रामीणों की टीबी लक्षणों के आधार पर स्क्रीनिंग की गई जिनमें 41 संदिग्ध मरीजों के चेस्ट एक्स-रे किये !
स्वास्थ्य कर्मचारी ऋषिराज आर्य ने ग्रामीणों को बताया कि 2 सप्ताह से अधिक खांसी, वजन घटना, रात में पसीना आना, लगातार बुखार आना टीबी के लक्षण हो सकते है, उन्होंने बताया कि टीबी के लक्षण होने पर तुरंत जांच करवाये, टीबी की पुष्टि होने पर कर डाट्स का पूरा कोर्स लेने पर बीमारी पूरी तरह ठीक हो जाती है!
शिविर में सीएचओ अरुण चौधरी, स्वास्थ्यकर्मी ऋषिराज आर्य व हेमलता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अनीता व मंजू तथा आशा कार्यकर्ता शर्मिला उपस्थित रहीं।
नारनौल से आई विशेष मोबाइल टीम में नर्सिंग आफिसर फूलचंद, लैब टेक्नीशियन मनोज कुमार, रेडियोग्राफर सोहिल व ड्राइवर भीम ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया।
फोटो कैप्शन 09: गांव में टीबी जांच शिविर
12 दिनों से सफाई कर्मियों की जारी है हड़ताल
-जगह जगह कूड़े के लगे ढ़ेर
******************************************************
**********************************************
******************************************************
कनीना की आवाज। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई कनीना ने 12 दिन काम छोड़ हड़ताल की है जो अभी जारी है। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार ने 14 अगस्त 2027 को पंचकूला में मीटिंग रखी गई थी हमारे प्रदेश कर्मचारी के अध्यक्ष श्री शामिल भी थे लेकिन मीटिंग में पूरे प्रदेश की सफाई कर्मचारियों की कोई सुनाई नहीं की जिसके कारण प्रदेश में हड़ताल जारी और रखी गई।
उनका कहना है कि कम से कम सरकार हमारी जरूरत वाली मांग तो पूरी करे । इसी बीच जहां कर्मचारी संघ की हड़ताल चल रही है अब उसका असर कनीना कस्बे में भी दिखाई देने लग गया है। जहां एक तरफ सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया जा रहा है तो दूसरी ओर कस्बे में जगह जगह पर कूड़े के ढेर दिखाई देने लग गए है जिसमें से वर्षा के मौसम में पास से निकलना मुश्किल हो गया है । कूड़े के कारण नालियों का पानी सड़कों पर भी आने लग गया है तो दूसरी ओर उसमें से गंदी बदबू भी आने लग गई है। कई जगह पर तो दुकानदार कूड़े को सड़क के साथ लगते डिवाइडर पर ही डालने लग जाते है । जिसमें बदबू के कारण अनेकों बीमारी हो जाती है । बरसात के मौसम में कूड़े के ढेर के पास से राहगीरों का निकलना मुश्किल हो जाता है। इसी बीच कस्बा वासियों का कहना है कि जहां एक तरफ हड़ताल के कारण प्रशासन के द्वारा लगाए गए कूड़े दान भी भर गए है जहां आवारा पशु मुंह मारते रहते है । जिसे कोई भी पालिका कर्मी देखने भी नहीं आते। इस मौके पर अध्यक्ष अनिल कुमार, सचिव सुनील कुमार, कोष अध्यक्ष अशोक कुमार, उप प्रधान योगेश कुमार, संजय, योगेश, प्रदीप, नरेंद्र, पवन, कुलदीप, सोनू, शशिबाला, सुभाष, राजेश, कर्मवीर, सुनील, राकेश, सुरेंद्र ,सोनू आदि हड़ताल पर रहे।
गंदगी के ढ़ेर-
कनीना में पुरानी अनाज मंडी कनीना , नहर के पास वार्ड नंबर 08, स्टेशन रोड , राजकीय विद्यालय अंबेडकर चौक, होलीवाला जोहड़ पर गंदगी के ढ़ेर लग गए हैं। कई अन्य स्थानों पर भी गंदगी के ढ़ेर बन गए हैं। लोग बेहद परेशान हैं।
फोटो कैप्शन 01 से 04 व 06: गंदगी के ढऱ तथा आंदोलन पर सफाई कर्मी
पदयात्रियों का दल पहुंचा कनीना से बाघोत धाम
- सवा दो घंटे में 13 किलोमीटर दूरी की तय
******************************************************
**********************************************
******************************************************
कनीना की आवाज। कनीना के सक्रिय पदयात्रियों का दल विभिन्न धार्मिक स्थानों की यात्रा करता आ रहा है। अभी तक इन्होंने नांधा बालवाड़ी, माता महासर ,भैरू का बास आदि स्थानों की पदयात्रा की है। बाघोत धाम की पदयात्रा उन्होंने 5 बजे कनीना से शुरू की थी और सहोर, छीथरोली होते हुए बाघोत सवा घंटे में तय की। करीब 13 किलोमीटर दूरी तय करने में उन्होंने कोई पड़ाव नहीं किया। सक्रिय पदयात्रियों का दल भविष्य में भी इसी प्रकार पदयात्रा पर जाएगा।
उन्होंने बताया कि केवल उद्देश्य शरीर को स्वस्थ रखने और थोड़ी बहुत आस्था विभिन्न धार्मिक स्थानों में रखना है। इससे वातावरण में बदलाव आता है तथा मन में खुशी होती है। इस मौके पर डा. होशियार सिंह यादव, शिवचरण, सुरेंद्र सिंह एचटी,महाबीर सिंह, अश्विनी कारोली, निरंजन करीरा, बाल किशन, श्रीकृष्ण, सत्यवीर सिंह,संजीव भारद्वाज, राजेंद्र सिंह, बिजेंद्र सिंह,संजय, पवन,सत्यवीर अत्रि, संजय,प्रवीण, सुरेंद्र, जगराम मास्टर आदि उपदयात्रा में शामिल हुए।
फोटो कैप्शन 05: पद यात्रियों का दल बाघोत में
Subscribe to:
Post Comments (Atom)






















No comments:
Post a Comment