ताजा समाचार/विडियो/लेख का बेहतर ब्लाग Best Blog for News/Video & Lekh
Sunday, August 30, 2026
शिक्षण संस्थान को दोबारा शुरू करवाने के लिए हुई समीक्षा बैठक
बैठक की अध्यक्षता करते हुए हरेंद्र शर्मा ने कहा कि अब हर रविवार एवं अवकाश के दिन होगी कार्यप्रणाली की समीक्षा
************************************************************
*******************************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज। हरेंद्र शर्मा ने कहा कि आज की बैठक कनीना में पिछले कई वर्षों से बंद पड़े ष्ठ्रङ्क शिक्षण संस्थान को दोबारा शुरू करवाने की मांग को लेकर आला अधिकारियों एवं संबंधित जिम्मेदार संस्थाओं को ज्ञापन देने के बाद रविवार शाम को आगे की कार्यप्रणाली की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर एवं आसपास के क्षेत्र के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अभियान को लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव एवं विचार रखे।
बैठक में शामिल लोगों की सहमति से ये निर्णय लिया गया कि अब आगे हस्ताक्षर अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। बैठक में ये तय किया गया कि कनीना के प्रत्येक वार्ड में पार्षदों सहित प्रमुख नागरिकों, शिक्षाविदों, युवाओं एवं अन्य जागरूक लोगों से हस्ताक्षर करवाकर जनसमर्थन जुटाया जाएगा।
बैठक में सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि जब तक ष्ठ्रङ्क शिक्षण संस्थान को पुन: शुरू करवाने की दिशा में ठोस परिणाम सामने नहीं आते, तब तक प्रत्येक रविवार एवं अवकाश के दिन बैठक कर अभियान की कार्यप्रणाली की समीक्षा की जाएगी और आगामी रणनीति तय की जाएगी।
बैठक में उपस्थित नागरिकों ने कहा कि यह अभियान किसी राजनीतिक दल से जुड़ा हुआ नहीं है, बल्कि क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा का अवसर उपलब्ध कराने और आने वाली पीढिय़ों के बेहतर भविष्य के लिए जनहित का प्रयास है। बैठक में शामिल मुकेश,
सुरेश कुमार सेहलंग निवासी बतौर खंड शिक्षा अधिकारी कनीना सेवानिवृत्त होंगे 31 को
16 मार्च 2026 को बने थे बीइओ कनीना
************************************************************
*******************************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना में सेहलंग निवासी सुरेश यादव 31 अगस्त 2026 को 31 सालां की सेवा करके बतौर खंड शिक्षा अधिकारी कनीना सेवानिवृत्त होंगे। उन्होंने 16 मार्च 2026 को कार्यभार ग्रहण किया था।
मिली जानकारी अनुसार सुरेश कुमार ने 24 नवंबर 1995 में बवाना में बतौर जेबीटी शिक्षक शुरुआत की थी। तत्पश्चात लावन में सीआरसी बने। धनौदा में विज्ञान अध्यापक रहे। तत्पश्चात रेवाड़ी के लखी गांव में मुख्य अध्यापक बने। बालरोड में भी मुख्याध्यापक रहे। स्याणा में प्रिंसिपल बतौर कार्य किया। तत्पश्चात 4 जनवरी 2016 को चरखी दादरी में बतौर प्राचार्य कार्यभार ग्रहण किया था। अब वो सेवानिवृत्त होंगे।
फोटो कैप्शन: सुरेश कुमार बीइओ
बाबूलाल यादव प्रधान शिक्षा विभाग से बतौर अधीक्षक 31 अगस्त को होंगे सेवानिवृत्त
-40 सालों की सेवा की है पूर्ण
************************************************************
*******************************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज। बाबूलाल यादव प्रधान शिक्षा विभाग से बतौर अधीक्षक 31 अगस्त को सेवानिवृत्त होंगे। उन्होंने 40 सालों की लंबी सेवा शिक्षा विभाग को दी है।
16 अगस्त 1968 को करीरा में जन्मे बाबूलाल ने 27 जून 1986 को करीरा स्कूल से सेवा देनी शुरू की थी। करीरा में 28 सालों की सेवा दी है। वर्ष 2014 में वे बीइओ कनीना कार्यालय में एसिस्टेंट बने और 8 वर्षों की सेवा दी। वर्ष 2022 में डीइओ नारनौल उपाधीक्षक बने और अढ़ाई साल सेवा दी। 5 फरवरी 2025 को पदोन्नति पाकर वे डाइट महेंद्रगढ़ में अधीक्षक बने और अब वहां से 31 अगस्त को सवेानिवृत्त हो रहे हैं।
होनहार विरवान के होत चिकने पात पंक्ति को चरित्रार्थ करने वाले और एक साधारण परिवार गांव करीरा में जन्मे बाबूलाल यादव बचपन से ही मेधावी एवं प्रतिभा संपन्न विधार्थी रहें हैं ।
संस्कारों की शिक्षा- दीक्षा पारिवारिक पृष्ठभूमि से ही रही है अपने काम के प्रति लगन, निष्ठा समाज सेवा एवं जनकल्याण की भावना आदि संस्कार इन्हें विरासत में मिले हैं जिसके परिणाम स्वरूप शिक्षा विभाग में बतौर लिपिक के पद पर दिनांक 27/ 06/1986 को राजकीय उच्च विद्यालय करीरा में अपने कार्य की शुरुआत की।
उन्होंने अपनी ड्यूटी को बड़ी ही पूर्णतया ईमानदारी, लगन ,निष्ठा, स्पष्टता एवं पारदर्शिता के साथ लगभग 28 वर्ष तक लिपिक के पद पर कार्य किया ।
उनकीं उल्लेखनीय सेवा और कार्यशैली को देखते हुए विभाग के द्वारा वर्ष 2014 में सहायक असिस्टेंट के पद पर पदोन्नत होकर खंड शिक्षा कार्यालय कनीना में कार्यभार संभाला और लगभग 7 वर्ष तक उन्होंने अपनी ड्यूटी को बखूबी निभाया और समय पर विभाग के कार्यों को पूरा करना उनकी कार्यशैली की विशेषता रही है तथा जन- कल्याण के कार्यों के प्रति सेवा भाव इनकीं रग- रग में भरा हुआ था। जिसके कारण उन्होंने हेमसा (लिपिक वर्ग) संगठन में बतौर जिला प्रधान रहते हुए अपने संगठन के कार्यों को बखूबी निभाया और लिपिक वर्ग को सम्मान एवं गौरव के स्थान पर पहुंचाया। वर्ष 2021 में शिक्षा विभाग द्वारा सहायक अधीक्षक के पद पर पदोन्नत होकर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय नारनौल में कार्यग्रहण किया। अपने कार्यों में एकाग्रता, संगठन को साथ लेकर चलने का नेतृत्व एवं मिलनसार व्यक्तित्व की धनी और कार्यो के प्रति समर्पण भाव आदि विशेषताओं से जाने जाते हैं। इनकीं उल्लेखनीय कार्यशैली के कारण ही वर्तमान में दिनांक 31.12.2024 को शिक्षा विभाग द्वारा अधीक्षक पदोन्नति की सूची जारी की गई है जिसमें अधीक्षक बने। अधीक्षक बतौर अब सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
फोटो कैप्शन: बाबूलाल अधीक्षक
मोदी की मन की बात का प्रसारण सुना
************************************************************
*******************************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज। बूथ नंबर 14 सेहलंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात का प्रसारण सेहलंग में पूर्व जिला उपाध्यक्ष सत्यवीर यादव के कार्यालय में सुना गया। इस मौके पर सीताराम यादव पूर्व विधायक अटेली व संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं पूर्व मंडल अध्यक्ष हनुमान शर्मा अगियार, महामंत्री राजेंद्र भारद्वाज पोता, शक्ति सिंह यादव पोता अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा कनीना रामचंद्र सेहलंग, वजीर साहब,जोगेन्द्र पंडित, सोनू शर्मा ,कुलदीप यादव पूर्व जिला सचिव , मनफूल सिंह, अमित, राहुल ,पंकज आदि हाजिर रहे।
प्रधानमंत्री ने अपने प्रेरक उद्बोधन में नशा मुक्त विकसित भारत के लिए लोगों के द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की ओर लोगों को नशे से दूर रहने , ओर जो लोग नशे की लत से पीडि़त है उन्हें सही करने के लिए प्रेरित किया । लोगों को अपने मन की भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संदेश दिया। साथ प्रत्येक नागरिक से इस विकसित देश निर्माण के अभियान में स्वदेशी को अपनाने में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
फोटो कैप्शन 07: मोदी की मन की बात सुनते हुए भाजपा के नेता
कंवरपाल वाटर पंप आपरेटर होंगे सेवानिवृत्त 31 अगस्त को
************************************************************
*******************************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज। कंवरपाल सिंहपाथेड़ा निवासी बतौर वाटर पंप ऑपरेटर 31 अगस्त 2026 को सेवानिवृत्त होंगे। उन्होंने लगभग 38 वर्ष 9 माह की गौरवपूर्ण सेवा पूर्ण की है।मिली जानकारी अनुसार 02 नवम्बर 1987, मास्ट्रोल में
लगभग 9 वर्ष पटौदी एरिया में सेवा की।
31 मार्च 1993 को नियमित सेवा में हुए।
1997 में महेंद्रगढ़ सब-डिवीजन में कार्यभार ग्रहण किया और 31 अगस्त 2026 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
फोटो कैप्शन: कंवरपाल सिंह
33 सालों की सेवा करके कैलाश गुप्ता गणित अध्यापक होंगे सेवानिवृत्त
************************************************************
*******************************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना के राजकीय कन्या उच्च विद्यालय से 33 वर्ष 4 महीने 24 दिन की सेवा पूरी करके गणित अध्यापक कैलाश गुप्ता 31 अगस्त को सेवानिवृत्त होंगे। 7 अप्रैल 1993 को उन्होंने कार्यभार ग्रहण किया और 2013 तक धनौंदा के उच्च विद्यालय में गणित शिक्षक रहे। 2013 से 2017 तक खरकड़ा बास में मुख्य अध्यापक रहे तत्पश्चात 2018 से 2022 ढाणा के मिडिल स्कूल में मुख्याध्यापक रहे। 2022 से 31 अगस्त 2026 तक कनीना के राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में सेवा दी है। इसी अवधि में उन्होंने सतनाली, रतेरा, खुडाना, खातोदड़ा आदि स्कूलों में भी कुछ समय सेवा दी है।
फोटो कैप्शन: कैलाश गुप्ता
जवान नहीं पहुंचा छुट्टी काटकर यूनिट में
-उसके पिता ने लापता होने का करवाया केस दर्ज
************************************************************
*******************************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना उप मंडल के गांव नौताना से आइटीबीपी फोर्स में कार्यरत जवान छुट्टी काटकर अपने घर से तो यूनिट में चला गया लेकिन यूनिट में नहीं पहुंचा। यूनिट से फूलचंद नामक व्यक्ति को सूचना मिली कि उनका पुत्र अभी तक तैनाती पर नहीं आया है जिसके चलते पिता ने अपने जवान पुत्र के लापता होने का मामला दर्ज करवाया है।
उन्होंने पुलिस में बताया कि वह मिस्त्री का काम करता है और उसका 38 वर्षीय पुत्र योगेश जून 2006 में आइटीबीपी फोर्स में भर्ती हुआ था और जिनकी हाल ही में तैनाती चंडीगढ़ है।
उनके दो बच्चे एक लड़का एक लड़की है। 9 जून 2026 को 1 महीने की छुट्टी लेकर घर आया था जो 8 जुलाई को छुट्टी समाप्त होने पर घर से अपनी ड्यूटी पर चला गया। उसी दिन से उसका फोन बंद आ रहा है। बार-बार फोन मिलाने की कोशिश की किंतु कोई संपर्क नहीं हो पाया। 50 वाहिनी आइटीबीपी पुलिस फोर्स पंचकूला से उन्हें पत्र प्राप्त हुआ, पत्र के माध्यम से पता चला कि उनका लड़का तैनाती पर नहीं पहुंचा है।ऐसे में उन्होंने कनीना पुलिस में अपने पुत्र के लापता होने का केस दर्ज करवाया है।
सूख चली है बाजरा, मूंग और कपास की फसल
-नहीं मिल रही किसानों को राहत
************************************************************
*******************************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में बड़ी मुश्किल से किसानों द्वारा उगाई गई बाजरा मूंग और कपास की फसल वर्षा अभाव में सूखने लगी है। अगर एक दो रोज में वर्षा नहीं हुई तो किसानों की सारी मेहनत मिट्टी में मिल जाएगी। किसान सूबे सिंह, राजेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार, योगेश कुमार आदि ने बताया कि जून में उन्होंने बड़ी मुश्किल से बाजरे के अलावा मूंग एवं कपास की फसल उगाई थी। उन्हें आशा थी किबहुत बेहतर पैदावार होगी क्योंकि सावन माह में 10 अगस्त तक वर्षा हुई इसके बाद वर्षा नहीं हुई। किसान टकटकी लगाकर आकाश की ओर देखते रहते हैं किंतु कोई वर्षा नहीं हुई है। जिसके चलते अब फसल तबाह होने के कगार पर पहुंच गई है। किसानों का कहना है कि यदि एक दो रोज में वर्षा नहीं हुई तो उनकी सारी फसल तबाह हो जाएगी। चारा और अनाज के काम आती है फसल पैदावार-
बाजरा जिसे श्रीअन्न व मोटा और नाम से भी जाना जाता है। विशेष कर दक्षिण हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश आदि क्षेत्रों में रोटी बनाकर सर्दियों में खाने के लिए काम में लाया जाता है। वैसे भी किसानों के लिए एमएसपी 2900 रुपए प्रति क्विंटल घोषित किया हुआ है। किसानों को आशा थी कि बेहतर पैदावार होगी और वो अपने सभी कर्जा उतारकर बेहतर जीवन जी सकेंगे लेकिन बाजरे पर भुट्टे तो आ गए, इसके बाद वर्षा नहीं हुई। परिणाम खेतों में खड़ी फसल सूखने लग गई है। किसान मायूस है।
चारे के लिए भी काम में लाई जाती है फसल- बाजरा फसल चारे के भी काम में लाई जाती है लेकिन किसान सूखने वाली फसल को लेकर चिंतित हैं। चारे की भी समस्या बन सकती है। किसानों का कहना है कि अब तो वर्षा ही एकमात्र विकल्प है।
ट्यूबवेलों से सिंचाई-
किसान बड़े परेशान हैं और ट्यूबवेलों से सिंचाई करनी शुरू कर दी है। जिन किसानों के पास पर्याप्त संसाधन है वो ट्यूबवेलों से सिंचाई करके अपनी फसल को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। और जिनके पास ट्यूबवेल नहीं है वो केवल अपनी बर्बाद होने वाली फसल को निहार रहे हैं।
कम वर्षा हुई-
इस बार जहां जून-जुलाई में कुछ वर्षा होने के बाद अगस्त 10 तक ही कुछ वर्षा कनीनाऔर आसपास क्षेत्रों में हुई। इसके बाद वर्षा की एक बूंद भी नहीं आई जिससे किसानों की सारी मेहनत मिट्टी में मिलती नजर आ रही है। किसान मायूस और सरकार से मांग की है कि उन्हें बर्बाद हो रही बाजरे की फसल का मुआवजा दिया जाए।
फोटो कैप्शन 5 और 6: कनीना क्षेत्र में सूख रही बाजरे की फसल
सुंदरह में गो माता की मूर्ति स्थापना की गई
************************************************************
*******************************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के गांव सुंदरह में गो माता की मूर्ति स्थापना की गई। इस अवसर पर कलश यात्रा भी निकली जिसमें अनेकों महिलाओं ने भाग लिया। उसके बाद हवन भी किया गया और गोमाता की मूर्ति स्थापना की गई।
इस मौके पर गांव के अनेक व्यक्ति मौजूद रहे। सभी ने यही कहा कि गोमाता की सेवा से व्यक्ति के कल्याण की कल्पना की जा सकती है। गोमाता को राष्ट्रीय पशु का दर्जा भी दिलवाने की मांग की गई। गोमाता की मूर्ति स्थापना जसवंत के द्वारा करवाई गई। इस अवसर योगेंद्र सिंह एडवोकेट, भूदेव शर्मा एडवोकेट, तरुण यादव मंदिर पुजारी, रमेश शर्मा, बाबूलाल यादव, नीरज यादव, दिलावर यादव , ग्राम पंचायत सरपंच काबुलबाई आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 01: गोमाता की मूर्ति स्थापित करते हुए
युवा एंड सेवा फाउंडेशन का समुत्कर्ष-विद्यार्थी प्रोत्साहन उपक्रम संपन्न
************************************************************
*******************************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज। युवा एंड सेवा फाउंडेशन द्वारा महेंद्रगढ़ जिले के अनुसूचित जाति वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित समुत्कर्ष विद्यार्थी प्रोत्साहन उपक्रम-1.1 रविवार को एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ककराला में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम डा. भीमराव अंबेडकर की स्मृति को समर्पित रहा।
कार्यक्रम में जवाहर नवोदय विद्यालय, करीरा के प्राचार्य बीएम रावत मुख्य अतिथि तथा शिक्षा विभाग के आचार्य प्रो. दिनेश चहल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी, सेवा भावना, अनुशासन और निरंतर मेहनत के लिए प्रेरित किया।
मुख्य अतिथि बीएम रावत ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रतिभा को सही अवसर और उचित मार्गदर्शन मिले तो विद्यार्थी अपने परिवार के साथ-साथ समाज और राष्ट्र का नाम रोशन कर सकते हैं। मुख्य वक्ता प्रो. (डॉ.) दिनेश चहल ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन एवं समर्पण के साथ आगे बढऩे का संदेश दिया।
युवा एंड सेवा फाउंडेशन के उपाध्यक्ष जगदेव यादव ने सभी अतिथियों, विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संस्था सेवा, प्रेरणा एवं परिवर्तन की भावना के साथ युवाओं को सशक्त बनाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।
इस मौके पर ओमप्रकाश यादव, रामधारी, पूर्ण सिंह, प्रदीप कुमार, लालचंद, स्नेहलता, अजीत कुमार, जीतू श्रीवास्तव, विवेक, प्रवीण कुमार, आशा कुमारी, मनीषा देवी, जूही कुमारी, नवीन कुमार, जितेंद्र कुमार, सुनील कुमार एवं मोनिका देवी सहित आयोजन टोली के सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
फोटो कैप्शन 02: समुत्कर्ष-विद्यार्थी प्रोत्साहन के तहत सम्मान पाते विद्यार्थी।
बीआर आदर्श स्कूल में अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन
************************************************************
*******************************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज। बीआर आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेहलंग में अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान विद्यार्थियों के यूनिट टेस्ट - 2 के परीक्षा परिणाम अभिभावकों के साथ साझा किए गए और उनके शैक्षणिक प्रदर्शन पर विस्तार से चर्चा की गई।
शिक्षकों ने प्रत्येक विद्यार्थी की प्रगति, मजबूत पक्ष एवं सुधार की आवश्यकता वाले क्षेत्रों के बारे में अभिभावकों को जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों के बेहतर परिणाम के लिए नियमित अध्ययन, गृहकार्य, उपस्थिति और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर विशेष जोर दिया गया।
विद्यालय की प्राचार्या ज्योति भारद्वाज ने कहा कि पीटीएम केवल परीक्षा परिणाम बताने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह शिक्षक और अभिभावक के बीच संवाद का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने कहा कि समय पर मिलने वाला मार्गदर्शन विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति और अनुशासन दोनों को बेहतर बनाने में सहायक होता है।
संस्था के चेयरमैन हरीश भारद्वाज ने कहा कि किसी भी विद्यार्थी के बेहतर भविष्य के लिए विद्यालय और अभिभावकों का मिलकर कार्य करना आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई, नियमित उपस्थिति, गृहकार्य और दैनिक प्रगति पर निरंतर ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी से विद्यार्थियों के परिणाम में निश्चित रूप से सकारात्मक सुधार आता है।
अभिभावकों ने भी अपने सुझाव एवं बच्चों से संबंधित विभिन्न विषयों पर शिक्षकों से चर्चा की। पीटीएम के दौरान अभिभावकों की अच्छी उपस्थिति रही और उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
फोटो कैप्शन 03: पीटीएम में भाग लेते अभिभावक व शिक्षक
प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर कनीना में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
************************************************************
*******************************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज। आगामी प्रतिभा सम्मान समारोह की अंतिम रूपरेखा तैयार करने के लिए आज प्रजापति विकास समिति कनीना में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में आगामी कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, जिम्मेदारियों एवं अन्य आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह प्रतिभा सम्मान समारोह 20 सितंबर 2026 को जाट दौंगड़ा में आयोजित किया जाएगा।
बैठक में प्रधान जोगेंद्र राजोरा सिंह नारनौल, बैठक की अध्यक्षता कर रहे, प्रधान बलवान ठेकेदार, मास्टर करण सिंह , अनिल फर्नीचर हाउस, रामनिवास, सरवर कुमार, हेडमास्टर कुरड़ाराम , सूबे सिंह ककराला, बलवंत साहब, महाबीर ठेकेदार एवं सुमेर सिंह सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का मंच संचालन हेड मास्टर सत प्रकाश
द्वारा किया गया। बैठक में सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल एवं भव्य बनाने के लिए अपने सुझाव दिए और विभिन्न व्यवस्थाओं की अंतिम रूपरेखा तैयार की गई। सभी सदस्यों ने मिलकर आगामी प्रतिभा सम्मान समारोह को सफल बनाने का संकल्प लिया।
फोटो कैप्शन 04: बैठक में भाग लेते प्रजापति विकास समिति
कनीना के लोग
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


















No comments:
Post a Comment