Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Thursday, August 20, 2026



 


राम सिंह ने दिए गोशाला को दिए 51 हजार रुपए
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
हेडमास्टर रामसिंह वार्ड नं 8 निवासी ने अपने पिता की पुण्यतिथि पर कनीना गौशाला को 51 हजार रुपए भेंट किए। गोशाला के पदाधिकारी रामप्रताप यादव ने उनका आभार जताया है।



पांच प्रत्याशी जीते
-दी कनीना बहु उद्देश्य प्राथमिक कृषि सहकारी समिति लिमिटेड कनीना के चुनाव संपन्न -चार निर्विरोध जीत चुके हैं तथा एक सदस्य का रह गया है पद खाली
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना की दी कनीना बहु उद्देश्य प्राथमिक कृषि सहकारी लिमिटेड कनीना/पैक्स के उम्मीदवार पद हेतु 10 प्रत्याशियों के चुनाव होने थे किंतु चार प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। एक पद इसलिए रक्त रह गया क्योंकि जिसने नामांकन किया था उसका नामांकन रद्द हो गया था।
 पांच प्रत्याशियों के चुनाव गुरुवार को शाम तक चले जिसमें विजय प्रत्याशियों में दिलीप सिंह 342 वोट मिले, धर्मेंद्र ककराला निवासी 528 वोट मिले और वह विजयी रहा, जसवंत ककराला निवासी 468 वोट लेकर विजयी रहा। इसी कड़ी में महेंद्र सिंह कनीना निवासी 521 वोट लेकर विजयी रहा, उदय सिंह इसराना निवासी 414 वोट लेकर विजयी रहा। कनीना केें दो सदस्य जीते जिनमें दिलीप सिंह तथा महेंद्र सिंह प्रमुख हैं। महेंद्र सिंह के जीतने पर विजय जुलूस निकाला।
फोटो कैप्शन 05: विजय जुलूस निकालते हुए





बायोस्टेट कंपनी ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि व पुरस्कार देकर किया सम्मानित
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी में बायोस्टेट  फर्टिलाइजर कंपनी के सौजन्य तथा आलोक बीज भंडार, कनीना के सहयोग से जनसेवा एवं विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के 10 छात्राओं को तीन-तीन हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई, जबकि विद्यालय के लगभग 20 छात्राओं को विभिन्न उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी धर्मवीर बलडोदिया रहे। उन्होंने बायोस्टेट कंपनी द्वारा विद्यार्थियों के प्रोत्साहन के लिए किए जा रहे इस जनसेवा कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम में उपमंडल कृषि अधिकारी योगेश यादव भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य नरेश कुमार कौशिक ने की। उन्होंने कहा कि विद्यालय के विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। विशेष रूप से विद्यालय की छात्राओं ने शूटिंग सहित अनुशासनात्मक एवं अन्य कार्यक्रमों में सराहनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।
आलोक बीज भंडार के संचालक आलोक कुमार गोयल ने कहा कि विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए इस प्रकार के जनसेवा कार्यक्रम भविष्य में भी जारी रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि समाज और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
बायोस्टेट कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रमोद कुमार ने बताया कि कंपनी द्वारा प्रदेश के 15 विद्यालयों में विद्यार्थियों को प्रोत्साहित एवं पुरस्कृत करने के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कनीना मंडी विद्यालय में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कंपनी की गतिविधियों एवं कृषि उत्पादों की जानकारी देते हुए लगभग 10 मिनट की लघु फिल्म भी प्रदर्शित की।
कार्यक्रम में समिति की प्रधान मंजीता देवी,लिपिक अनीता यादव , प्रियंका, प्रमिला देवी सहित विद्यालय स्टाफ, ग्रामीण, किसान एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 04: बच्चों को पुरस्कृत करते हुए




एनएचएम कर्मियों को दिया जाए वेतन
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
जिला महेन्द्रगढ़ आयुष विभाग में कार्यरत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन  के कर्मचारियों का तीन महीने का बकाया वेतन जारी न किए जाने से एनएचएम कर्मचारियों तथा उनके परिवारजनों ने भारी रोष व्याप्त है। इस सम्बन्ध में बसपा के अतरलाल ने मुख्यमंत्री हरियाणा को ज्ञापन भेजकर कर्मचारियों का बकाया वेतन तत्काल जारी करने की मांग की है।
 ज्ञापन में अतरलाल ने कहा कि स्थानीय विधायक तथा स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव जिला के एनएचएम कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने में पूर्णतया विफल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश के 21 जिलों में कार्यरत एन.एच.एम. कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए 53 करोड़ 15 लाख 31 हजार 372 रुपए का स्टेट बजट जारी किया है परन्तु उसमें महेन्द्रगढ़ जिला के एनएचएम कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए कोई राशि जारी नहीं की गई है।  उन्होंने कहा कि तीन महीने से वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों के गरीब परिवारों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने महेन्द्रगढ़ जिला में कार्यरत एनएचएम कर्मचारियों का वेतन भुगतान 10 दिन के अंदर जारी नहीं किया तो बसपा बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होगी।





राजकीय कन्या महाविद्यालय उन्हाणी में 22 अगस्त को जिला स्तरीय प्लेसमेंट ड्राइव
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
राजकीय कन्या महाविद्यालय,उन्हाणी में 22 अगस्त को प्रात: 10 बजे जिला स्तरीय प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। महाविद्यालय के प्लेसमेंट सेल इन्चार्ज डा. कविता अरोड़ा के सहयोग से आयोजित इस ड्राइव में कोटक महिंद्रा बैंक व मणिपाल उच्च शिक्षा अकादमी के सहयोग से जिले के स्नातक उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बैंकिंग एवं वित्तीय क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे।
प्लेसमेंट ड्राइव का मुख्य उद्देश्य स्नातक उत्तीर्ण विद्यार्थियों को रोजगार के उपयुक्त अवसर प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध करवाना है। इसमें किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। स्नातक स्तर पर न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी इस प्लेसमेंट ड्राइव के लिए पात्र होंगे। महाविद्यालय प्राचार्य डा. विक्रम सिंह ने बताया कि कोटक महिंद्रा बैंक की टीम द्वारा विद्यार्थियों को बैंकिंग एवं वित्तीय क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार एवं करियर के अवसरों की जानकारी देने के साथ-साथ चयन प्रक्रिया एवं रोजगार से संबंधित आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा।        उन्होंने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी महाविद्यालय द्वारा उपलब्ध करवाए गए गूगल फार्म के माध्यम से पूर्व पंजीकरण कर सकते हैं। जिन विद्यार्थियों का पूर्व में पंजीकरण नहीं हो पाया है, वे भी 22 अगस्त को प्लेसमेंट ड्राइव स्थल पर रजिस्ट्रेशन करके भाग ले सकेंगे।
प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपना नवीनतम  बायोडाटा व शैक्षणिक प्रमाण-पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं, ताकि चयन प्रक्रिया में उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने जिले के पात्र एवं इच्छुक स्नातक विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।




अगियार में मनाया विश्व मच्छर दिवस, किया लोगो को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक।
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार और डा. प्रतीक इंचार्ज पीएचसी धनौंदा के आदेशानुसार गुरुवार को गांव अगियार में विश्व मच्छर दिवस मनाया गया जिसमें कुलदीप सिंह एमपीएचडब्ल्यू ने जानकारी देते हुए बताया कि मच्छर के जीवन के चार चरण होते हैं। सबसे पहले मच्छर पानी में अंडे देता है फिर लार्वा बनता है फिर प्यूपा के रूप में होता है और अंत में वयस्क मच्छर बन जाता है।
डेंगू ,चिकनगुनिया, मलेरिया आदि मच्छर से पैदा होने वाले रोग है। इसलिए हमें मच्छरों से बचाव के उपाय करने चाहिए घर में साफ सफाई रखनी चाहिए और टंकी गमले, हौदी, फ्रिज ट्रे आदि समयानुसार साफ करते रहना चाहिए। पूरी बाजू के कपड़े पहनने चाहिए और बुखार होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाएं । उन्होंने बताया कि हर वर्ष बरसात श्रावण और भाद्रपद के महीने में ज्यादातर वायरल बीमारी फैलने का खतरा रहता है। जिस कारण बुखार और ठंड की शिकायत ज्यादा रहती है। क्योंकि दिन के समय ज्यादा गर्मी होना और रात को हल्की ठंड होना बीमारी को निमंत्रण देता है। इसलिए हमें अपने आस पास सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए और पानी इकट्ठा न होने देना चाहिए। इस अवसर पर सुनीता, वर्षा, सीमा, शारदा आदि सभी स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 03:मच्ठरों की जानकारी देते कुलदीप सिंह






दलहन फसलों का खंड स्तरीय डेमोंसट्रेशन ट्रेनिंग कैंप संपन्न
-नौताना गांव में भाग लिया 30 किसानों ने
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
कृषि एवं कल्याण विभाग नारनौल द्वारा आत्मनिर्भरता मिशन के तहत दलहन फसलों का ब्लाक लेवल डेमोंसट्रेशन ट्रेनिंग गांव नौताना में आयोजित किया गया। जिसमें किसानों को दलहन फसलों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।  किसान अपने खेतों में अरहर मूंग उड़द की फैसले बोए और अधिक मुनाफा ले।
  इस मौके पर डा. मनीषा ने दलहन फसलों के बारे में संपूर्ण जानकारी दी वही डा. अरविंद ने विभाग के अन्य स्कीमों के बारे में बताया। इस ट्रेनिंग में 30 से अधिक किसानों ने भाग लिया और  विभाग की स्कीमों को सुना।
 इस मौके पर एग्रीकल्चर सुपरवाइजर शंकर व प्रगतिशील किसान सतबीर, करण सिंह, हंसराज, जय भगवान, मनजीत, अभय सिंह, राजपाल, संजय, सूरजभान, संतोष, सुशीला, सुमेर सिंह पूर्व  सरपंच स्याणा आदि मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 02: दलहन फसलों का डेमोंस्ट्रेशन




सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी
- नगर पालिका कार्यालय द्वारा पर धरने पर बैठे कर्मी
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
 नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर पालिका यूनियन कनीना के सभी कर्मचारी 6 अगस्त से लगातार काम छोड़ हड़ताल पर हैं। सरकार व नगर पालिका इन कर्मचारियों की कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं।
 नगरपालिका कर्मचारियों ने बताया कि वो इतनी गंद उठाते हैं कि कर्मचारी बीमार हो जाते हैं। शहर का इतना काम करना होता है समय समय पर कई कर्मचारी बीमार पड़ चुके हैं। ऐसे में कर्मचारियों की मांग है कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, ठेका प्रथा बंद की जाए, पुरानी पेंशन लागू की जाए। अगर सरकारी इन मांगों को नहीं सुनती तो पूरे प्रदेश के हड़ताल जारी रहेगी। गंदगी के लगे ढेर-
 कनीना मंडी और कनीना कस्बा में जगह जगह गंदगी के ढेर लग गए हैं। इनके पास से गुजरना भी कठिन हो गया है। कनीनावासी इनको देख-देख परेशान है। चाहे होली वाला जोहड़ के पास गंदगी हो या कनीना मंडी में गंदगी हो, हर जगह ढेर लगे नजर आते हैं।
 फोटो कैप्शन 01: कनीना कर्मी कर्मचारी हड़ताल पर


विश्व सीनियर सिटीजन दिवस -21अगस्त
सरकार दे रही वृद्धावस्था सम्मान राशि, इलाज की सभी अस्पतालों में करवाये पूरी व्य









वस्था
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। आधुनिक युग में इंसान की उम्र घटती जा रही है। पूरे सौ साल जीने की तमन्ना अधर में ही लटक जाती है।  90 वर्ष से अधिक केवल 5 प्रतिशत ही मिल सकते हैं।
 सीनियर सिटीजन सरकार और प्रशासन के प्रयासों के चलते अच्छी हालात में है। एक वक्त था जब बुजुर्गों का बहुत आदर सत्कार होता था तत्पश्चात ऐसा वक्त आया जब बुजुर्गों को वृद्धाश्रम में छोडऩे लग गए परंतु ग्रामीण क्षेत्रों में कभी भी वृद्धाश्रम में लोग नहीं पहुंचते। सोशल मीडिया के चलते अनेकों बुराइयां मिलती हैं किंतु एक प्रमुख लाभ माता-पिता और बुजुर्गों की कदर का है। बुजुर्गों की अच्छी खासी सेवा की जाती है। अब तो वरिष्ठ नागरिक चाहते हैं कि उनके इलाज का भी पूरा प्रबंध सरकार कर दे तो बेहतर होगा।
***वे अपनी दैनिक दिनचर्या को जारी रखे हुए हैं और उन्हें विश्वास है कि वे लंबी उम्र जीएंगे। उनका कहना है कि वे अपने दैनिक कार्यों को आसानी से कर लेते हैं और परिवार उनकी पूरी देखरेख करता है। वरिष्ठ नागरिक अच्छा जीवन जी रही है। परिवार इनको बहुत बेहतर ढंग से देख रेख करता है। जहां सरकार द्वारा भी बुजुर्गों को वृद्धावस्था सम्मान भत्ता दिया जाता है। भत्ता मिलने से बुजुर्गों की सेवा और अच्छे से होती हैं। और कुछ नहीं तो कम से कम अपने छोटे बड़े आवश्यकताओं को इस राशि से पूरा कर लिया जाता है।
  -- दुलीचंद साहब,कनीना
वे बहुत खुश है सीनियर सिटीजन है किंतु उनका परिवार उनकी देखरेख करता है। सुबह शाम घूमने फिरने पेड़ पौधे लगाने तथा खेत में छोटे-मोटे काम करने के अलावा घर पर ही रहते हैं तथा उनका परिवार उन्हें सही ढंग से रखता है। उनका कहना है कि किस सभी बुजुर्गों के लिए अस्पताल में मुफ्त सेवाएं उपलब्ध हो ताकि किसी प्रकार के रोग आदि का निदान मुफ्त करवा सके। वे परिवार से खुश हैं।
 --सूबे सिंह, कनीना
फोटो कैप्शन: वरिष्ठ नागरिक दुलीचंद एवं सूबे सिंह।


No comments: