श्रीकृष्ण जन्मोत्सव 2 सितंबर को, गोशाला कनीना में
**********************************************
**************************************
*********************************************
कनीना की आवाज। दो सितंबर को श्रीकृष्ण गोशाला कनीना में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस मौके पर 2 सितंबर को सुबह हवन होगा।
विस्तृत जानकारी देते हो बलवान आर्य ने बताया कि इस मौके पर लोकगीत गायक विकास पासोरिया होंगे वहीं वहीं मुख्य अतिथि राव बहादुर सिंह चेयरमैन यदुवंशी ग्रुप आफ इंरिुटट्यूशन तथा विशिष्ट अतिथि रोशन लाल यादव होंगे।
सुंदरह में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस
-रस्से पर चढऩे ने मोहा मन
**********************************************
**************************************
*********************************************
कनीना की आवाज। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुंदरह में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन विद्यालय के प्राचार्य बाबूलाल यादव के अध्यक्षता में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना , शारीरिक क्षमता तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न आयु तथा वर्ग के अनुसार अनेक नवीन एवं रोचक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करवाए गए। जिसमें 400 मीटर दौड़ ,रोप क्लाइंबिंग, स्किपिंग, म्यूजिकल चेयर तथा बाकेट बाल आदि प्रतियोगिता शामिल रही। विद्यार्थियों विभिन्न प्रतियोगिता में उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का कुशल और शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं का सफल संचालन चेतन शर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को खेल की भावना तथा नियमित रूप से खेल गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में अनिल शर्मा, जसवंत यादव, मंजू यादव, किस्मती पीटीआई तथा भीम सिंह सहित विद्यालय स्टाफ के सदस्यों उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में इन सभी शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय के प्राचार्य बाबूलाल यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। विभिन्न प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय की ओर से पुरस्कृत किया।पुरस्कार प्राप्त विद्यार्थियों में खुशी और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने राष्ट्रीय खेल दिवस के प्रेरणा स्रोत एवं महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को श्रद्धा पूर्वक स्मरण करते हुए उनके राष्ट्रीय खेल जगत के प्रति अमूल्य योगदान को नमन किया।
फोटो कैप्शन 05:राष्ट्रीय खेल दिवस मनाते हुए
नपा के सफाई कर्मियों की काम छोड़ हड़ताल 24वें दिन भी जारी
-कस्बा में गंदगी बढ़ी
**********************************************
**************************************
*********************************************
कनीना की आवाज। नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर पालिका सफाई कर्मचारी 24वें दिन भी हड़ताल पर रहे। उन्होंने हड़ताल 30 अगस्त तक बढ़ा दी है। सभी सफाई कर्मचारियों की काम छोड़ हड़ताल जारी रही। कर्मियों का कहना है कि सरकार ने अभी तक उनकी मांगें नहीं मानी हैं जिसके कारण हड़ताल चार दिन और बढ़ा दी गई है। कनीना में इस हड़ताल की अध्यक्षता सचिन सुनील कुमार कोषाध्यक्ष करेंगे।
यूनिट कनीना प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि सभी कर्मी हड़ताल पर हैं। उनकी प्रमुख मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा बंद करने, एचकेआरएन खत्म करने, समान काम का समान वेतन लागू करने की प्रमुख हैं। लेकिन सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही है।
उनका कहना है कि कर्मचारियों को शहर की सफाई का काम जान हथेली पर रखकर करना पड़ता है। उनका कहना है कि सरकार के 13 मई को समझौता हुआ था जिस पर सरकार ने कहा था कि हमें 30 जून 2026 तक का समय दिया जाए, आपकी जितनी मांग है सभी पूरी की जाएगी लेकिन सरकार ने अभी तक कोई मांग पूरी नहीं की है।
गंदगी के ढ़ेर-
कनीना के विभिन्न स्थानों पर गंदगी के ढ़ेर लग गए हैं। लोग बेहद परेशान हैं। जगह जगह गंदगी के ढेरों में आवारा जंतु मंडराते रहते हैं।
इस मौके पर अशोक कुमार उप प्रधान, योगेश कुमार, राकेश कुमार, जमादार नवीन कुमार, कर्मवीर, सुभाष, सोनू, शशि बाला, रतनलाल, राजेश, प्रदीप, पवन, संजय व सभी कर्मचारी हड़ताल में उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 01: सफाई कर्मी कनीना हड़ताल पर
एक पेड़ मा के नाम अभियान के तहत भोजावास में पौधारोपण
-शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने चलाया अभियान
**********************************************
**************************************
*********************************************
कनीना की आवाज। पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आज माडल प्राइमरी स्कूल, भोजावास में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य शिक्षक रामनरेश ने की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुख्य शिक्षक राम नरेश एवं प्रधान अनिलरसूलपुरिया ने कहा कि एक पेड़ अपनी मां के नाम लगाना केवल पर्यावरण की सेवा नहीं, बल्कि अपनी मां के प्रति सम्मान व्यक्त करने का भी सबसे सुंदर तरीका है। सभी ने पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में एलएचवी सुनीता कादियान, आशा वर्कर अमृता देवी एवं सुलोचना देवी विशेष रूप उपस्थित रही एवं पौधारोपण में सहयोग किया। इस मौके पर अध्यापक विनोद कुमार, नरेंद्र कुमार, रामकिशन, सुभाष सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 02: एक पेड़ मां के नाम पर लगाते हुए
राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यालय में खेलों का आयोजन
-- नशामुक्त हरियाणा का दिया संदेश
**********************************************
**************************************
*********************************************
कनीना की आवाज। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ककराला में हाकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की स्मृति में भव्य खेल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन क्रीड़ा भारती हरियाणा के तत्वावधान में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन जगदेव द्वारा मेजर ध्यानचंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। इसके पश्चात विद्यालय ध्वज फहराया गया तथा विद्यार्थियों द्वारा मास रन का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें वालीबाल, कबड्डी, एथलेटिक्स, बास्केटबाल, हैंडबाल, पि_ू, शतरंज एवं रस्साकशी प्रमुख रहे।
खेलों से नशे से दूर रहने का संदेश-
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन जगदेव ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उन्हें विभिन्न प्रकार के नशों से दूर रखने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि यदि युवा खेलों से जुड़ेंगे तो उनकी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगेगी और समाज को नशामुक्त हरियाणा बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेलों में भाग लेने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में विद्यालय सीईओ रामधारी, डायरेक्टर ओम प्रकाश, डिप्टी डायरेक्टर पीएस यादव, कोआर्डिनेटर देवव्रत यादव एवं कोआर्डिनेटर सुनील कुमार सहित विद्यालय के अन्य पदाधिकारी एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क और नशामुक्त जीवन के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
खेल अपनाए, नशे को भगाए, नशामुक्त हरियाणा बनाए।
फोटो कैप्शन 04: खेलों में भाग लेते छात्र- छात्राएं
03: मेजर ध्यानचंद को याद करते हुए
धर्मवीर कनीना के साथ नौताना के पास मारपीट कर 5 लाख लूटने का केस हुआ दर्ज
-घटना है 17 अगस्त की
**********************************************
**************************************
*********************************************
कनीना की आवाज। कनीना निवासी धर्मवीर के साथ नौताना में दो गाडिय़ों में सवार 6-7 लोगों ने डंडो, लाठियां, पिस्तौल के बल पर मारपीट की और उनके पास से 5 लाख रुपए छीन लिए। मारपीट के बाद धर्मवीर को नारनौल अस्पताल भर्ती करवाया गया था अब वह कनीना लौटकर पुलिस थाने पहुंचा और अपने बयान दिए। कनीना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
धर्मवीर से मिली सूचना अनुसार वह लक्स ऊर्जा सोलर प्राइवेट लिमिटेड जिसका डायरेक्टर देवेंद्र यादव कनीना निवासी है के यहां अपनी पिकअप ट्रांसपोर्टेशन के लिए किराए पर लगाई हुई है। 14 अगस्त 2026 को लक्स ऊर्जा सोलर प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर देवेंद्र यादव ने 5 लाख रुपए देकर भिवानी से सोलर प्लेट के इक्विपमेंट लाने व भिवानी में सोलर प्लेट इंस्टाल करने के लिए भेजा। 14 अगस्त को धर्मवीर सुबह 9 बजे लक्ष्य ऊर्जा सोलर प्राइवेट लिमिटेड के गोदाम से डायरेक्ट देवेंद्र यादव से 5 लाख रुपए लेकर और सोलर प्लेट अपनी पिकअप में लोड करके हरकेश,मोहित और महेश के अतिरिक्त दो मजदूरों को पिकअप में बैठकर सोलर प्लेट इंस्टाल कराने के लिए भिवानी चला गया। बलवान सिंह नामक व्यक्ति भिवानी के पहुंचकर यहां सोलर प्लेट इंस्टाल की और सोलर प्लेट इंस्टाल करने के बाद धर्मवीर को काफी देर हो चुकी थी। जिससे सोलर प्लेट के इक्विपमेंट खरीदने नहीं पाया और 5 लाख रुपए वापस लेकर हरकेश, मोहित, महेश के अतिरिक्त दो अन्य मजदूरों को लेकर भिवानी से लगभग 8 बजे कनीना के लिए रवाना हुआ। उन्हें आदमपुर, चांग रोड ,बाल रोड, स्याणा, नौताना पोता से होते हुए कनीना के लिए पहुंचना था। जब उनकी गाड़ी स्याणा पहुंची तो दो गाडिय़ों में बोलोरो कैंपर तथा एक पिकअप में दूध के ड्राम रखे थे, ने पीछा करना शुरू कर दिया। जब उन्हें पता लगा कि दो गाडिय़ां उनका पीछा कर रही है तो धर्मवीर ने अपनी पिकअप गाड़ी नौताना गांव में मोड़ दी। नौताना गांव के जोहड़ के पास गाड़ी पहुंची तो दो गाडिय़ों में सवार 6-7 लोग लाठी, डंडे, पिस्तौल लेकर आए और गाड़ी रुकवा 5 लाख रुपए हथियार दिखाकर छीन लिए। जान से मारने की धमकी देकर निकल गए। लाठी, डंडों से मारपीट की पिस्तौल का बट गर्दन पर मारा। मारपीट 6-7 मिनट चली। इस दौरान हरकेश, मोहित और महेश तथा दो मजदूर इधर-उधर भाग खड़े हुए। धर्मवीर को काफी चोटें आई। इसके बाद जैसे तैसे गाड़ी चला कर वह अपने घर पहुंचा। घर पर अपने परिवार वालों को बताया जिन्होंने सारी जानकारी ली। इसके बाद परिवार वाले उन्हें कनीना अस्पताल ले गए। इसके बाद उन्हें नारनौल सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। अब वह नारनौल से कनीना आए हैं और आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज करवा दिया है।
बिना वर्षा के बाजरा फसल सूखने लगी
-टकटकी लगाकर किसान देख रहे हैं आसमान
38 वर्षों की सेवा पूरी करके पाथेड़ा के कंवरपाल सिंह होंगे 31 को सेवानिवृत्त
-जनस्वास्थ्य विभाग में हैं कार्यरत
कई कर्मी व अधिकारी सेवानिवृत्त होंगे 31 अगस्त को
**********************************************
**************************************
*********************************************
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र के कई कर्मी एवं अधिकारी 31 अगस्त को सेवानिवृत्त होंगे।
कनीना निवासी कैलाश गुप्ता राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना से सेवानिवृत्त होंगे वहीं
खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश यादव कनीना बीइओ कार्यालय से सेवानिवृत्त होंगे। इसी कड़ी में सतीश कुमार प्राचार्य राजकीय स्कूल पोता से सेवानिवृत्त होंगे। करीरा निवासी बाबूलाल अधीक्षक डाइट महेंद्रगढ़ से 31 अगस्त को सेवानिवृत्ति होंगे। सेवानिवृत्ति कर्मियों में अन्य कर्मी भी कई विभागों से होंगे।










No comments:
Post a Comment