ताजा समाचार/विडियो/लेख का बेहतर ब्लाग Best Blog for News/Video & Lekh
Friday, August 21, 2026
कर्मचारी उलझे है एसआईआर में
-अब नोटिस देकर उन्हें ठीक करने की प्रक्रिया जारी, 30 सितंबर तक जारी रहेगा काम
***********************************************
****************************************************
***********************************************
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र ही नहीं हर जगह कर्मचारी अब तो एसआईआर में उलझे दिखाई पड़ रहे हैं। सुबह से लेकर शाम तक कर्मचारी परेशान नजर आते हैं।
कर्मचारियों ने बताया अब नोटिस जारी करने की प्रक्रिया जारी है। नोटिस जारी करने का अर्थ यह नहीं है कि कहीं न्यायालय जाना होगा अपितु नाम आदि में किए गए बदलाव के बाबत प्रमाण देना होगा। जिस प्रकार किसी ने नाम के साथ सिंह लगा दिया है जो पहले नहीं था तो ऐसा प्रमाण देना पड़ेगा जिसमें सिंह लगा हुआ हो जैसे दसवीं की सर्टिफिकेट। कर्मचारियों ने बताया कि आनलाइन कार्य करना होता है और नोटिस देकर उसे दुरुस्त करने के लिए कठिन परिस्थितियों से होकर गुजरना पड़ता है। वास्तव में यह कार्य उच्च अधिकारियों का था किंतु शिक्षक वर्ग एक ऐसा वर्ग हाथ लग जाता है जिसको किसी प्रकार का कोई काम दिया जा सकता है। कहने को तो शिक्षक पढ़ाने के लिए नियुक्त हुए हैं किंतु उनसे हर प्रकार के कार्य लिए जा रहे हैं।
उधर बीएलओ बस्तीराम, सुनील कुमार आदि ने बताया कि साथ में वोट काटना, नये बनाना एवं वोट शुद्धिकरण का काम भी साथ साथ चल रहा है। उन्होंने बताया कि किसी का वोट बनाना है तो फार्म नंबर 6 भरना है वहीं वोट कटवाने के लिए फार्म नंबर 7 भरना होता है साथ में वोट शुद्ध करण के लिए फार्म 8 भरना होता है। वोटर भारी संख्या में बीएलओ तक पहुंच रहे हैं।
फोटो कैप्शन 07 व 08: कर्मचारी एसआईआर में उलझे हुए
एसडी विद्यालय, ककराला में खेल प्रतियोगिता का आयोजन
***********************************************
****************************************************
***********************************************
कनीना की आवाज। ककराला स्थित एस डी विद्यालय में आज कक्षा तीसरी से लेकर कक्षा पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर पूरे दिन उत्साह और जोश से गूंजता रहा। छोटे-छोटे बच्चों ने दौड़, गेंद संतुलन, मेंढ़क कूद तथा हर्डल रेस, बोरी रेस, थ््राी-लेग्ड रेस, बाल बैलेंस रेस, बुक बैलेंस रेस जैसे विभिन्न खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में टीम भावना, आत्मविश्वास और खेल भावना का विकास करना था। बच्चों की ऊर्जा और उत्साह देखते ही बनता था, जिससे पूरा विद्यालय वातावरण उत्सवमय बना रहा।
कार्यक्रम में विद्यालय के मुख्य अतिथि विद्यालय चेयरमैन जगदेव यादव, कोर्डिनेटर स्नेह यादव, प्रियंका यादव व बिंदु उपस्थित रही। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम का समापन विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। विद्यालय परिवार ने सभी बच्चों की सक्रिय भागीदारी की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायी कार्यक्रमों के आयोजन का आश्वासन दिया।
फोटो कैप्शन 06: खेलों में अव्वल को पुरस्कृत करते हुए जगदेव यादव
राम सिंह ने दिए गोशाला को दिए 51 हजार रुपए
***********************************************
****************************************************
***********************************************
कनीना की आवाज। पूर्व मुख्याध्यापक रामसिंह पुत्र दौलतराम वार्ड नं 8 निवासी ने अपने पिता की पुण्यतिथि पर कनीना गौशाला को 51 हजार रुपए भेंट किए। गोशाला के पदाधिकारी रामप्रताप यादव ने उनका आभार जताया है।
इस मौके पर रामप्रताप यादव ने कहा कि गायों के लिए किया गया दान हमेशा फलदायी होता है। गायों की प्रत्यक्ष रूप से सेवा करनी चाहिए और अगर सेवा नहीं कर सकते हैं तो परोक्ष रूप से दान आदि देकर सेवा का भागीदार बनना चाहिए।
इस मौके पर कनीना गोशाला की कार्यवाहक कार्यकारिणी उपस्थित रही
तलवाना गांव में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता शिविर आयोजित
***********************************************
****************************************************
***********************************************
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के गांव तलवाना में स्वास्थ्य विभाग की ओर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं लिंगानुपात सुधार अभियान के तहत जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को बेटियों के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना रहा।
शिविर में एसएमओ डा. प्रभा यादव ने कहा कि बेटियां समाज की मजबूत नींव हैं। उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने तथा बेटियों को समान अवसर और सम्मान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लिंगानुपात में सुधार के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ आमजन की भागीदारी भी बेहद जरूरी है।
इस अवसर पर एएनएम आशा एवं सुदेश तथा आशा कार्यकर्ता सुनीता, सुनेहरी, शशि, सुमन, लाली एवं पूनम ने ग्रामीणों को अभियान के उद्देश्यों के बारे में जागरूक किया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सविता एवं ईश्वती तथा हेल्पर अंगूरी देवी एवं पिंकी ने भी शिविर में सक्रिय सहयोग दिया।
शिविर में गांव के लोगों ने भी भाग लिया और बेटियों के संरक्षण, शिक्षा एवं समान अधिकारों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों से अपील की कि बेटियों को बचाना ही नहीं, बल्कि उन्हें शिक्षित, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाना भी समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
फोटो कैप्शन 01: बेटी बचाने एवं बेटी पढ़ाने की शपथ लेती महिला कर्मी
शहीद देवेंद्र के परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे अनेक लोग
***********************************************
****************************************************
***********************************************
कनीना की आवाज। शहीद देवेन्द्र यादव के घर पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है। शुक्रवार को विभिन्न संस्थाओं के प्रमुख लोगो ने घर पर पहुंच कर परिवार को ढांढस बंधाया और अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
भारत विकास परिषद शाखा कनीना के पदाधिकारियों व सदस्यों ने पुष्प अर्पित किए संरक्षक कंवर सैन वशिष्ठ ने बताया कि इतनी कम उम्र में देश की सेवा करते हुए शहीद हो गया। भगवान परिवार को ये दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें। मोहन सिंह पूर्व पार्षद ने बताया कि शहीद देवेंद्र यादव के घर पहुंचकर भूतपूर्व सैनिक संस्था सब-डिवीजन कनीना ने शहीद को श्रद्धांजलि दी।
संस्था अध्यक्ष सूबेदार मेजर राजेश कुमार ने कहा कि हम देश के वीर सपूत को शत-शत नमन करते हैं, आपके परिवार के बलिदान ने देश व क्षेत्र का सिर गर्व से ऊंचा किया है। शहीद की शहादत हमारे लिए प्रेरणा रहेगी। देश व क्षेत्र इस महान बलिदान को कभी नहीं भूलेगा। हमारी संस्था इस मुश्किल समय में आपके परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। कैप्टन भरपूर सिंह व कैप्टन सूबे सिंह ने कहा शहीद का परिवार हमारा अपना परिवार है और हम हर संभव मदद के लिए तैयार हैं। आपके वीर सपूत का त्याग हमारे दिलों में हमेशा अमर रहेगा।
इस मौके पर कैप्टन मनोज कुमार, कैप्टन दीनदयाल, सूबेदार मेजर राजेश कुमार, सूबेदार मेजर महेंद्र सिंह, सूबेदार वीरेंद्र सिंह, सूबेदार लक्ष्मी नारायण, सूबेदार दुलीचंद, कैप्टन देशराज, नरेंद्र फौजी, कृष्ण कुमार, अशोक कुमार, सुनील कुमार, इंस्पेक्टर धर्मपाल, पूर्व विधायक सीताराम, दीपक पार्षद, मनीष पूर्व पार्षद, राजकुमार पार्षद,सूबे सिंह ,विजयपाल चेयरमैन, ठाकुर अतर लाल,सुमेर सिंह चेयरमैन कांग्रेस नेता आदि गणमान्य सदस्य व भूतपूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 02: पूर्व सैनिक शहीद को श्रद्धांजलि देते हुए
कैनरा बैंक ने मेधावी विद्यार्थियों को नकद इनाम देकर किया सम्मानित
***********************************************
****************************************************
***********************************************
कनीना की आवाज। राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कनीना में कैनरा बैंक द्वारा कारपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) के अंतर्गत विद्यालय के कक्षा 6वीं से 10वीं तक के गत शैक्षणिक सत्र के मेधावी एवं टापर विद्यार्थियों को कैश प्राइज देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कैनरा बैंक की ओर से शाखा प्रबंधक अजीत कुमार तथा बैंक स्टाफ से दीपक एवं मोनिका जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में पीजीटी कंप्यूटर साइंस निखिल कुमार का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम के दौरान कक्षा 6वीं से 10वीं तक के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों दिव्या, मेघा, रितिका, लक्ष्या एवं प्रियंका को नकद इनाम प्रदान कर सम्मानित किया गया। बैंक की ओर से विद्यार्थियों को उनकी मेहनत और शैक्षणिक उपलब्धि के लिए प्रोत्साहित किया गया।
विद्यालय के प्राचार्य श्री सुनील खुडानिया नेे विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत करते हुए विद्यालय एवं अपने परिवार का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
गौरतलब है कि गत वर्ष भी कैनरा बैंक द्वारा विद्यालय के विद्यार्थियों को सर्दियों के मौसम में ब्लेजर वितरित किए गए थे।
फोटो कैप्शन 05: कैनरा बैंक प्रबंधक बच्चों को नकद इनाम देते हुए
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी
- धरने पर बैठे कर्मियों ने लगाए नारे, मांगे पूरी करने की मांग की
***********************************************
****************************************************
***********************************************
कनीना की आवाज। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर पालिका यूनियन कनीना के सभी कर्मचारी 6 अगस्त से लगातार काम छोड़ हड़ताल पर हैं। सरकार व नगर पालिका इन कर्मचारियों की कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। कर्मियों ने सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की तथा उनकी मांगे अविलंब पूरी करने का आग्रह किया।
नगरपालिका कर्मचारियों ने बताया कि उनका कार्य जोखिम भरा है। शहर का इतना काम करना होता है समय समय पर कई कर्मचारी बीमार पड़ चुके हैं। ऐसे में कर्मचारियों की मांग है कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, ठेका प्रथा बंद की जाए, पुरानी पेंशन लागू की जाए। अगर सरकारी इन मांगों को नहीं सुनती तो पूरे प्रदेश के हड़ताल जारी रहेगी। गंदगी के लगे ढेर-
कनीना मंडी और कनीना कस्बा में जगह जगह गंदगी के ढेर लग गए हैं। इनके पास से गुजरना भी कठिन हो गया है। कनीनावासी इनको देख-देख परेशान है। चाहे होली वाला जोहड़ के पास गंदगी हो या कनीना मंडी में गंदगी हो, हर जगह ढेर लगे नजर आते हैं।
फोटो कैप्शन 03: कनीना कर्मी कर्मचारी हड़ताल पर
ऊर्जा बास्केट आफ इंडिया 2047 -संभावनाएं एवं चुनौतियां विषय पर ब्लाक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी आयोजित
***********************************************
****************************************************
***********************************************
कनीना की आवाज। राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कनीना में दिनांक 20 अगस्त 2026 को ऊर्जा बास्केट ऑफ इंडिया 2047: संभावनाएं एवं चुनौतियां विषय पर ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में कनीना ब्लाक के 15 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में सीबीएसई एवं एचबीएसई से संबद्ध राजकीय तथा निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं।
संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को वर्ष 2047 तक भारत की ऊर्जा आवश्यकताओं, ऊर्जा के विभिन्न स्रोतों, नवीकरणीय ऊर्जा, ऊर्जा संरक्षण तथा भविष्य की ऊर्जा चुनौतियों के प्रति जागरूक करना और उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना था। विद्यार्थियों ने अपने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से भारत के ऊर्जा भविष्य, पारंपरिक एवं गैर-पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों तथा सतत ऊर्जा विकास की संभावनाओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता में बीआर ज्ञानदीप वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सुरजनवास की छात्रा वंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कनीना के छात्र जयंत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ककराला के छात्र रजत ने तृतीय स्थान हासिल किया।
ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले वंशिका एवं जयंत अब जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में कनीना ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे। विद्यालय परिवार एवं आयोजकों ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
फोटो कैप्शन 04: अव्वल विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते हुए
स्कूली अधिकारी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)













No comments:
Post a Comment