Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Wednesday, August 19, 2026



 


लंबी बीमारी के बाद एयरफोर्स के देवेंद्र कुमार ने ली अंतिम सांस
-पूरे सम्मान के साथ लालगिरी आश्रम के पास किया शहीद का अंतिम संस्कार
**************************************************
********************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना निवासी एवं एयर फोर्स के शहीद देवेंद्र कुमार पुत्र मास्टर सुरेश कुमार वार्ड नंबर आठ ने लंबी बीमारी के बाद आज अंतिम सांस ली। उनका पार्थिव शरीर कनीना में शाम के समय पहुंचा और बाबा लाल गिरी आश्रम के पास उनका अंतिम संस्कार किया गया। वे लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। उनकी ग्वालियर में तैनाती बतौर सार्जेंट थी। उन्होंने दिल्ली अस्पताल में अंतिम सांस ली। अपने पीछे माता-पिता पत्नी वंदना दो पुत्र सोमिल 13 वर्ष तथा विवान 7 वर्ष छोड़ गए। देवेंद्र 2007 में इंडियन एयर फोर्स में भर्ती हुए थे। आज उनके अंतिम संस्कार में भारी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित रहे तथा नम आंखों से उन्हें विदाई दी। वहीं एयरफोर्स से आए अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। उनके पार्थिव शरीर को लंबे जुलूस के रूप में अंतिम संस्कार स्थल तक ले जाया गया। एयर फोर्स के वाहन को सजाया गया तथा मोटरसाइकिलों की कतार आगे आगे तिरंगा लेकर चल रही थी। एयर फोर्स की अुकड़ी ने मातमी धुन बजाकर अपने साथी को अंतिम विदाई दी।
कनीना और आस पास गांवों से अनेक गणमान्य जन, अधिकारी मौजूद रहे।     
फोटो कैप्शन : देवेंद्र कुमार
    


नशामुक्त महेंद्रगढ़ की दिशा में महेंद्रगढ़ पुलिस की प्रभावी पहल
- कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत तीन गांवों में जनजागरूकता कार्यक्रम
**************************************************
********************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान एवं नशा मुक्त महेंद्रगढ़ अभियान के तहत सदर कनीना थाना क्षेत्र के गांव कपूरी, अगियार एवं गाहड़ा में नशा मुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ नशामुक्त एवं अपराधमुक्त समाज के निर्माण में आमजन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस निरीक्षक शारदा एवं उनकी टीम ने ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं एवं गणमान्य नागरिकों से संवाद करते हुए नशीले पदार्थों तथा नशीली दवाइयों के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पुलिस टीम ने युवाओं को नशे से दूर रहने तथा अपनी ऊर्जा को शिक्षा, खेलकूद, रोजगार एवं सकारात्मक गतिविधियों में लगाने के लिए प्रेरित किया।
पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के युवाओं को भी नशे के विरुद्ध जागरूक करें। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है।
पुलिस टीम ने नागरिकों से कहा कि वे अपने गांव में किसी भी संदिग्ध गतिविधि, नशे की बिक्री अथवा अन्य आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
कार्यक्रमों में संबंधित गांवों के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, महिलाओं, युवाओं एवं स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उपस्थित लोगों ने महेंद्रगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्ति एवं कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान की सराहना करते हुए पुलिस को भविष्य में भी पूर्ण सहयोग देने का विश्वास दिलाया।
फोटो कैप्शन 06: नशे के विरुद्ध कदम उठाने के लिए शपथ दिलाते हुए




युवा ग्राम पंचायत में विद्यार्थियों ने उठाए गांव की समस्याओं के मुद्दे
**************************************************
********************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी में बुधवार को युवा ग्राम पंचायत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने ग्राम पंचायत की कार्यप्रणाली, ग्रामीण विकास और जनसमस्याओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर प्रभावशाली प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता एवं संवाद कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
युवा ग्राम पंचायत में विद्यार्थियों ने गांव की गलियों की समस्या, अवैध अतिक्रमण, क्षतिग्रस्त नालियों एवं टूटी सड़कों जैसे प्रमुख मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया। इसके साथ ही गांव में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने, पशु अस्पताल का निर्माण करवाने, गंदे पानी की समुचित निकासी तथा जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करवाने की मांग भी जोरदार ढंग से रखी गई। विद्यार्थियों ने पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका निभाते हुए समस्याओं पर तथ्यपूर्ण चर्चा की तथा उनके समाधान के लिए व्यावहारिक सुझाव प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में डाइट के प्रवक्ता ईश्वर सिंह, महेश कुमार एवं राजीव खोला निर्णायक के रूप में उपस्थित रहे। विद्यार्थियों की बेहतर प्रस्तुति, प्रभावशाली संवाद, विषय की समझ तथा आत्मविश्वास ने निर्णायकों एवं उपस्थितजनों को प्रभावित किया।
विद्यालय के प्राचार्य नरेश कुमार कौशिक ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था लोकतंत्र की सबसे मजबूत एवं महत्वपूर्ण कड़ी है। ग्राम पंचायत का उद्देश्य गांव का समग्र एवं सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है।
प्राचार्य ने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे भविष्य के जिम्मेदार नागरिक बनकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने तथा समाज एवं गांव के विकास में सक्रिय योगदान दें।
इस अवसर पर विद्यालय शिक्षा समिति की प्रधान मंजीता देवी अनीता देवी सहित प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह, पवन कुमार, पन्नालाल, हेमंत शर्मा, शकुंतला, सरोज यादव, अनीता यादव तथा विद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। युवा ग्राम पंचायत प्रतियोगिता विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायी अनुभव रही।
फोटो कैप्शन 05: युवा ग्राम पंचायत में भाग लेने वाले विद्यार्थी

 

80 वर्ष या इससे अधिक आयु के रिटायर्ड कर्मचारियों को किया जाएगा सम्मानित- धर्मपाल शर्मा
**************************************************
********************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
रिटायर्ड कर्मचारी संघ संबंधित अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन के प्रदेश सचिव धर्मपाल शर्मा ने बताया कि रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन के राज्य कार्यकारिणी की आह्वान पर रिटायर्ड कर्मचारी संघ जिला कार्यकारिणी महेंद्रगढ़ द्वारा राष्ट्रीय पेंशन दिवस के अवसर पर  21 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे सम्मान समारोह का आयोजन यादव धर्मशाला नारनौल किया जाएगा। जिसमे 80 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके या इस से अधिक आयु वाले  सेवानिवृत्त कर्मचारियों, अधिकारियों, रिटायर्ड कर्मचारी संघ जिला कार्यकारिणी महेंद्रगढ़ से पंजिकृत सदस्यों को उनके दीर्घकालीन सेवाकाल,अनुभव एवं समाज के प्रति योगदान के प्रति सम्मानित किया जाएगा। सम्मान महोत्सव पर्व को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
 



अक्षय ऊर्जा स्रोत जगत में सबसे बेहतर स्रोत-सुनील कुमार
**************************************************
********************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
 अक्षय ऊर्जा स्रोत जगत में सबसे बेहतर स्रोत है। नवीकरण ऊर्जा स्रोत के बारे में जागरूकता फैलाना जरूरी बन गया है। कोयला और पेट्रोलियम कम होते जा रहे हैं। दिनोंदिन इनके घटने के कारण भविष्य में इनके समाप्त होने का खतरा मंडरा रहा है। वहीं अक्षय ऊर्जा स्रोत ऐसे स्रोत है जो निकट भविष्य में समाप्त होते नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में क्षेत्र के विज्ञान के जानकार सुनील कुमार यादव से बात की गई उनके विचार इस प्रकार हैं-
 सूर्य की ऊर्जा, पवन ऊर्जा और जल ऊर्जा अक्षय ऊर्जा के बेहतर स्रोत है। इनसे प्राप्त ऊर्जा पर आधारित कई युक्तियां वैज्ञानिकों ने भी खोजी हैं जिनका उपयोग अधिक से अधिक किया जाना चाहिए। आजकल तो सूर्य से चलने वाली सोलर कूकर, सोलर ड्रायर, सोलर हीटर सोलर वाटर हीटर आदि प्रयोग में लाये जाते हैं। पवन चक्की एवं पवन से बिजली भी बनाई जा रही है। उन्होंने ऐसे में अक्षय ऊर्जा स्रोतों को अधिक से अधिक उपयोग करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जब तक इंसान धरती पर जीवित है तब तक इनका उपयोग किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि वह लंबे समय से पेट्रोल-डीजल के वो वाहन चला रहा है किंतु अब उन्हें पता चला है कि इन स्रोतों की बजाए अक्षय ऊर्जा स्रोत अपनाने चाहिए जो समाप्त होते नजर नहीं आते हैं। ऐसे में उनका उपयोग करना ज्यादा लाभप्रद होगा कि भविष्य में इस प्रकार के स्रोत ही प्रयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि भविष्य में प्रदूषण से भी हमें बचाते हैं। ऐसे में उपयोग करना चाहिए।
उनका कहना है कि अक्षय ऊर्जा स्रोतों से भविष्य उज्ज्वल बन सकता है क्योंकि कोयला और पेट्रोलियम से प्रदूषण इतना बढ़ता है कि विश्व ऊष्मण की समस्या पैदा होती है। अम्लीय वर्षा बनती है जो भविष्य के लिए खतरा है। ऐसे में उन्होंने इस प्रकार के स्रोतों का अधिक से अधिक उपयोग करने की बात कही। उनका मानना है कि कि कोयला और पेट्रोलियम प्रदूषण करते हैं और भविष्य में बहुत अधिक प्रदूषण करेंगे। ये अम्लीय वर्षा का कारण बनते हैं जो संगमरमर की भव्य इमारतों को भी नुकसान पहुंचाती हैं। धरती का ताप भी बढ़ेगा और बर्फ पानी में बदलकर समुद्रों का तल भी बढ़ाएगा। उन्होंने इस प्रकार के स्रोतों की बजाय अक्षय ऊर्जा स्रोत प्रयोग करने की बात कही।
फोटो कैप्शन: सुनील कुमार विज्ञान के ज्ञाता


विश्व मच्छर दिवस -20 अगस्त
-रोनाल्ड रोस ने दी थी एनाफ्लीज मच्छर की जानकारी
**************************************************
********************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
मच्छर से होने वाली बीमारी की प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विश्व मच्छर दिवस मनाया जाता है। मच्छर जानलेवा बीमारी डेंगू, चिकनगुनिया एवं मलेरिया आदि फैलाते हैं। 20 अगस्त 1897 को रोनाल्डो रोस मादा एनाफ्लीज मच्छर की खोज की और मलेरिया का कारण बताया था।  इसीलिए इस दिन को विश्व मच्छर दिवस के रूप में मनाया जाता है।
कनीना के डा. जितेंद्र मोरवाल ने बताया कि मलेरिया फैलाकर लोगों की जान लेने में एनाफ्लीज मच्छर का योगदान होता है। एनाफिलीज मच्छर से मलेरिया नहीं होता बल्कि परजीवी इसका कारण होता है। यद्यपि मलेरिया के उपचार की दवा कुनीन पहले से ही खोज ली थी। उनका कहना है कि मच्छरों के काटने से अपने आपको बचाना चाहिए। अक्सर पानी में मच्छर अंडे देता हैं जिससे लारवा पैदा होता है इसलिए आस पास पानी नहीं खड़े होने देना चाहिए। एनाफ्लीज मच्छर की 40 प्रजातियां मिलती हैं और यह मच्छर अक्सर सुबह काटते हैं। चौकी मादा एनाफिलीज मच्छर को अंडे देने के लिए खून की जरूरत इसलिए खून पीती है जबकि नर मच्छर अक्षर फूल अन्य स्रोतों पर मिलते हैं।
 मलेरिया इंस्पेक्टर शीशराम ने बताया कि  
जिला महेंद्रगढ़ में 2021 में 5, वर्ष 2022 में 3 केस मलेरिया के थे। कनीना में वर्ष  2015 में 6 केस मलेरिया के थे जो 2016 में घटकर तीन रह गए, 2017 में फिर से 2 केस रह गए 2018 में 3 केस मलेरिया के आए। 2019 में कोई मलेरिया का केस नहीं आया जिसके पीछे लोगों की जागरूकता बताई जा रही है। कनीना में अब तक कोई केस नहीं आया है।
उन्होंने बताया कि मलेरिया प्लाजमोडियम परजीवी से फैलता है जिसे मादा एनाफिलीज खून पीते वक्त शरीर में छोड़  जाती है। मच्छर काटने के 10 से 15 दिनों में बार बार बुखार सिरदर्द आदि आता है। यदि जल्द उपचार नहीं किया जाए तो यह बहुत घातक भी साबित बन सकता है।
 ऐसे में मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी, क्रीम, तेल, लगाकर बचना चाहिए।  मलेरिया का इलाज करवाना बहुत जरूरी है वरना भविष्य में घातक परिणाम निकल सकते हैं।
 फोटो कैप्शन: डा. जितेंद्र मोरवाल

जैव विविधता पर स्कूल में आयोजित हुई संगोष्ठी
**************************************************
********************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जोरासी में सुनीता कार्यकारी प्राचार्या की अध्यक्षता में हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड पंचकूला के तत्वाधान में जैव विविधता एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य जैव विविधता बोर्ड के जिला समन्वयक देशराज शर्मा रहे।
 देशराज शर्मा ने विद्यार्थियों व स्कूल स्टाफ को सम्बोधित करते हुए जैव विविधता एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी लेनी होगी तभी जैव विविधता एवं पर्यावरण संरक्षण हो सकता है। उन्होंने आगे कहा कि सुरक्षित भविष्य के लिए प्रकृति की रक्षा के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करना,पक्षियों व जीव-जंतुओं को बचाना, बेजुबान पक्षियों के लिए मिट्टी के शिकोरे  लटकाना और उन्हें प्रतिदिन पानी से भरे जाए। वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग जैसी गंभीर समस्याओं से निपटने का एकमात्र प्रभावी उपाय अधिक से अधिक पौधरोपण करना,पालीथिन का प्रयोग न करने का आह्वान किया। इस दौरान विद्यार्थियों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने पर बल दिया। प्राचीन समय के महेंद्रगढ़ जिले में आयुर्वेदिक पौधों की  संख्या अधिक पाई जाती थी लेकिन समय के अनुसार अनेकों प्रजातियां विलुप्त होती जा रही है पहले खेजड़ी के सांगर लगती थी लेकिन आज 80 फीसदी खेजडिय़ों के सांगर लगने बंद हो गए है जो हमारे लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है। अगर समय रहते हम अपने प्राचीन पेड़-पौधे जैसे जाल,खेजड़ी, कैर, हीस और भी अनेक प्रकार के पेड़-पौधे की प्रजातियां विलुप्त हो जाएंगी।
कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छ वातावरण बनाये रखने के लिए सामूहिक संकल्प भी लिया गया। इस कार्यक्रम में सुरेश कुमार यादव, दिनेश ,पुष्पा ,मनीषा , मंजू , अन्नू ,अनीता  व सांवत आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 04: जैव विविधता की जानकारी देते हुए

सफाई कर्मियों की जारी है हड़ताल
-जगह जगह कूड़े के लगे ढ़ेर
**************************************************
********************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई कनीना की काम छोड़ हड़ताल अभी जारी है। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार ने 14 अगस्त 2027 को पंचकूला में बैठक रखी गई थी हमारे प्रदेश कर्मचारी के अध्यक्ष शामिल भी थे लेकिन बैठक में सफाई कर्मचारियों की कोई सुनवाई नहीं की जिसके कारण प्रदेश में हड़ताल जारी है।
 उनका कहना है कि कम से कम सरकार हमारी जरूरी मांगों तो पूरी करे। कर्मचारियों की हउ़ताल का असर कनीना कस्बे में भी दिखाई देने लग गया है। जहां एक तरफ सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया जा रहा है तो दूसरी ओर कस्बे में जगह जगह पर कूड़े के ढेर दिखाई देने लग गए है जिसमें से वर्षा के मौसम में पास से निकलना मुश्किल हो गया है । कूड़े के कारण नालियों का पानी सड़कों पर भी आने लग गया है तो दूसरी ओर उसमें से गंदी बदबू भी आने लग गई है। कई जगह पर तो दुकानदार कूड़े को सड़क के साथ लगते डिवाइडर पर ही डालने लग जाते है। वर्षा के मौसम में कूड़े के ढेर के पास से राहगीरों का निकलना मुश्किल हो जाता है। कस्बावासियों का कहना है कि जहां एक तरफ हड़ताल के कारण प्रशासन के द्वारा लगाए गए कूड़ेदान भी भर गए है जहां आवारा पशु मुंह मारते रहते है। इस मौके पर अध्यक्ष अनिल कुमार, सचिव सुनील कुमार, कोष अध्यक्ष अशोक कुमार, उप प्रधान योगेश कुमार,  संजय, योगेश, प्रदीप, नरेंद्र, पवन, कुलदीप, सोनू, शशिबाला, सुभाष, राजेश, कर्मवीर, सुनील, राकेश, सुरेंद्र ,सोनू आदि हड़ताल पर रहे।
गंदगी के ढ़ेर-
कनीना में पुरानी अनाज मंडी कनीना , नहर के पास वार्ड नंबर 08, स्टेशन रोड , राजकीय विद्यालय अंबेडकर चौक, होलीवाला जोहड़ पर गंदगी के ढ़ेर लग गए हैं। कई अन्य स्थानों पर भी गंदगी के ढ़ेर बन गए हैं। लोग बेहद परेशान हैं।
फोटो कैप्शन 02: आंदोलन पर सफाई कर्मी


आत्मा स्कीम के तहत दौंगड़ा अहीर में किसान गोष्ठी आयोजित
**************************************************
********************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
 दौंगड़ा अहीर में आत्मा स्कीम के तहत किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. संदीप सांगवान खंड कृषि अधिकारी ने की।
 कृषि विभाग की तरफ से डा. मनीष यादव बीटीएम ने किसानों को प्राकृतिक खेती करने पर बल दिया वहीं विभिन्न रसायनों के शरीर पर पडऩे वाले प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया। डा. अरविंद यादव ने विभाग की सभी स्कीमों की जानकारी दी। इस मौके पर सरपंच बबरूभान प्रधान, भूपेंद्र, प्रवेश, राजपाल यादव, महेश यादव, अमरजीत यादव, राजेंद्र कुमार, जितेंद्र यादव मैनेजर, बलजीत सिंह मैनेजर, धर्मेंद्र, दिनेश, रिंकू आदि उपस्थित रहे।
 फोटो कैप्शन 3: किसान संगोष्ठी दौंगड़ा अहीर



इंडियन टेलेंट ओलम्पियाड में एसडी विद्यालय, ककराला को राज्य स्तर पर गोल्डन स्कूल का सम्मान
-हिमांशी ने किया पूरे राज्य को टाप
**************************************************
********************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
इंडियन टेलेंट
















 ओलम्पियाड में एसडी वरिष्ठ माध्यिमक विद्यालय ककराला ने हरियाणा राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस ओलम्पियाड में हिमांशी ने विज्ञान विषय में पूरे राज्य को टाप किया। दूसरी तरफ हर्षित व देव ने एक्सीलेंस मेडल हासिल कर अपने क्षेत्र का राज्य स्तर पर नाम रोशन किया।
विद्यालय उपनिदेशक पूर्ण सिंह ने बताया कि प्रतियोगिताओं देश भर से लाखों विद्यार्थी भाग लेते है। दो चरणों में होती है। प्रथम चरण की परीक्षा सितम्बर माह में हुई व फाइनल परीक्षा फरवरी माह में हुई। इस परीक्षा में हिमांशी ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय, अभिभावक व क्षेत्र का नाम रोशन किया।  
इस अवसर पर विद्यालय चेयरमैन जगदेव यादव ने सभी विजेता विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह कि उपलब्धि अपने आप में बड़े गर्व का विषय है। यह विद्यार्थियों अध्यापकों एवं अभिभावकों के सयुंक्त प्रयास का परिणाम है। सच्ची लग्न से कर्म करते रहने से ही सफलता सम्भव है। प्रत्येक कार्य को आनन्द से पूरा करना चाहिए जिससे काम करने की गति भी बढ़ती है व काम सुंदर तरीके से पूरा होता है।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक ओम प्रकाश यादव, सीईओ रामधारी यादव, उप निदेशक पूरण सिंह, कोर्डिनेटर स्नेह यादव, देवव्रत यादव, सुनील कुमार, ईश्वर सिंह, प्रियंका यादव, बिंदु सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 01: हिमांशी को पुरस्कृत करते हुए जगदेव यादव

No comments: