Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Sunday, November 20, 2022






 

भोजावास स्कूल में किया गया एक दिवसीय एनएसएस कैम्प का आयोजन
********************************************************
*********************************************************
****************************************
***************
कनीना की आवाज। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोजावास में रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत प्राचार्य यादवेंद्र के निर्देशन में एक दिवसीय कैम्प का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि  ओमलता नव-निर्वाचित सरपंच भोजावास ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करके की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए  स्वछता, सहयोग, राष्ट्र सेवा के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार बालवान ने बताया की इस कैम्प में विद्यालय के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने विद्यालय में स्वच्छता अभियान के तहत विद्यालय की सफाई की व विद्यालय में फूलों के पौधे लगाए। मुख्य अतिथि ओमलता ने इस अवसर पर बच्चों को राष्ट्रसेवा के लिए बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। बच्चों  ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। सुरेंद्र सिंह प्रवक्ता ने एनएसएस के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा उन्होंने नए वोट बनवाने के लिए भी विद्यार्थियों को प्रेरित किया। इस अवसर पर रन सिंह, सत्यवान सिंह प्रवक्तागण व सत्येंद्र प्रकाश, रामकिशन, सुभाष अध्यापकगण तथा राजेंद्र सिंह, हनुमान सिंह व गांव के अन्य गणमान्य जन भी उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 5: एनएसएस शिविर को संबोधित करते हुए आमलता सरपंच एवं अन्य।






13 महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण सर्टिफिकेट वितरित
*************************************************
*****************************************
*********
कनीना की आवाज। सेवा भारती हरियाणा प्रदेश शाखा कनीना द्वारा संचालित निशुल्क महिला सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षित 13 महिलाओं प्रमाण पत्र वितरित किए। यह प्रशिक्षण केंद्र आर्य समाज मंदिर में चलता आ रहा है। वर्तमान में 23 महिलाएं प्रशिक्षण ले रही है। इस मौके पर मुख्य अतिथि विवेक यादव प्रबंधक यूनियन बैंक कनीना रहे जबकि अध्यक्षता सुभाष नागर जिला संचालक थे। विशिष्ट अतिथि बतौर विशाल प्रांत प्रकल्प था।  कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सेवा भारती हरियाणा प्रदेश के प्रमुख नरेंद्र रहे। उन्होंने कहा कि सेवा भारती की स्थापना का उद्देश्य शिक्षा चिकित्सा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन, सामाजिक समरसता आदि रहा है। समरसता पर संस्था कैसे कार्य करती है इसके बारे में विस्तार से समझाया।
 मुख्य अतिथि विवेक यादव ने संस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिन महिलाओं को प्रशिक्षण पूर्णता प्रमाण पत्र प्राप्त कर लिये हैं उन्हें सस्ती दरों पर ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा ताकि वह अपना कार्य शुरू कर सके। सुभाष डागर ने आर्य समाज का स्वतंत्रता संग्राम और वर्तमान में योगदान को नमन किया।  उन्होंने बताया कि 4 साल सेवा भारती द्वारा चलाए जा रहे। जिला अध्यक्ष जगदीश आचार्य गत 5 वर्षों से चले आ रहे मासिक कैंपों की पूरी जानकारी दी। इस मौके पर महिलाओं को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए।  
योगेश अग्रवाल मंडी ने बताया कि प्राथमिक चिकित्सा केंद्र चलाया जा रहा है। इस केंद्र पर हजारों रोगियों ने स्वास्थ्य लाभ लिया है। वर्तमान में 40 से 50 रोगी प्रतिदिन लाभ उठा रहे हैं। मासिक मेडिकल कैंप में रोगियों की निशुल्क ईसीजी, बीपी, ब्लड शुगर की जांच की जाती है। आंखों के चश्मे और दवाई भी मुफ्त दी जाती है। 2700 रुपये में आंखों का ऑपरेशन करवाया जाता है। इसी प्रकार महिला सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। इस अवसर पर प्रधान आर्य समाज राव मोहर सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर सुरेश शर्मा पार्षद, अरुणा कौशिक, राजेंद्र पार्षद, पार्षद ओमप्रकाश, विनय एडवोकेट, सरिता भारद्वाज, लालचंद, राकेश कुमार, मुरारीलाल सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे।
फोटो फोटो कैप्शन 3 प्रमाण पत्र वितरित करते हुए सेवा भारती के पदाधिकारी।





व्यक्ति से भारी मात्रा में शराब बरामद
*******************************
*************************************

कनीना की आवाज। मुखबिर के आधार पर करीना पुलिस ने फुटबॉल खेल के मैदान में छापामारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जिससे भारी मात्रा में शराब बरामद की।
 संदीप वार्ड 10 निवासी कनीना सफेद कट्टे से 2 बोतल शराब अंग्रेजी, 2 बोतल शराब ऑफिसर चॉइस, 10 पव्वा, 6 बोतल देसी शराब ,30 पव्वे देसी शराब बरामद की। आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।






पोल्ट्री फार्म से 30 हजार रुपये नौकर चोरी कर ले गया, चोरी मामला दर्ज
*********************************************************
***************************************
*******************
कनीना की आवाज। धर्मवीर सुंदराह निवासी ने दौंगड़ा अहीर पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा कि सुंदराह से बवानिया सड़क मार्ग पर रोहित पोल्ट्री फार्म चलाता हूं। 19 नवंबर को करीब सुबह करीब 10:30 पर किसी काम से बाहर चला गया और फार्म पर विजय नामक नौकर दिल्ली काम करता था। जब दोपहर पूर्व फार्म पर पहुंचा तो विजय नहीं मिला। कार्यालय देखा तो अलमारी का ताला टूटा था जिसमें रखे 30 हजार रुपये चोरी हो गई। विजय रुपये चोरी करके फरार हो गया। इस मौके पर पुलिस को बुलाया गया। उनकी शिकायत पर नौकर के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।





सेहलंग में आयोजित हुआ मुफ्त चिकित्सा शिविर
*******************************************
**************************************
*******
कनीना की आवाज। अटेली हलका के विधायक सीताराम यादव ने बीआर सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेहलंग में आंखों के  कैंप का शुभारंभ किया। कैंप में 1500 मरीजों ने लाभ उठाया।
    स्व. राजेंद्र भारद्वाज की  13वीं पुण्यतिथि  पर आयोजित किया गया जिसमें लगभग पंद्रह सौ लोगों ने अपनी आंखों की जांच करवाई  आंखों की जांच,चश्मे आदि मुफ्त में वितरित किये गये।  डाक्टरों द्वारा आपरेशन लिखे जाने पर उनका मफ़्त में आपरेशन करवा जायेगा।   
 इस अवसर पर सत्यवीर सिंह यादव सेहलंग वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व उपाध्यक्ष जिला महेंद्रगढ, राजेन्द्र प्रसाद भारद्वाज पोता वाले, पूर्व महामंत्री भाजपा कनीना मंडल हनुमान शर्मा अगिहार ,  शक्ति यादव पूर्व भाजपा युवा अध्यक्ष भाजपा कनीना मंडल वीरपाल सिंह यादव, सरपंच स्याणा  अतर सिंह यादव स्याणा,  थान सिंह  पूर्व मंडल अध्यक्ष भोजावास, विनोद यादव करीरा,  विनीत कुमार सरपंच सेहलंग, लोकेन्द्र सिंह तंवर पोता , हरिश भारद्वाज प्रबंधक बीआर स्कूल सेहलंग , मा जगदीश भारद्वाज सेहलंग,  सत्यवीर यादव नोताना    हरिओम आर्य सरपंच पोता आदि  सभी सम्मानित निर्वाचित पंच आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 4: सीताराम को स्मृति चिह्न भेंट करते बीआर स्कूल सेहलंग।



कृत्रिम अंग वितरण 11 दिसंबर को
****************************
********************************

कनीना की आवाज। भारत विकास परिषद शाखा कनीना की एक आवश्यक बैठक शाखा अध्यक्ष मोहन सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें 11 दिसंबर 2022 को निशुल्क कृत्रिम अंग वितरण कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। जिसमें जिन दिव्यांग को दिनांक 18 अक्टूबर 2022 जिनका माप लिया गया था उनको सूचित करने बारे तय किया गया कि वे सभी बलराम समारोह स्थल गाहड़ा रोड़ कनीना में उपस्थित हो।
  शाखा अध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि उस दिन सभी दिव्यांग के लिए खाने पीने की व्यवस्था शाखा संरक्षक कंवरसेन वशिष्ठ की तरफ से की गयी है। आयोजन स्थल बलराम समारोह स्थल शाखा सदस्य हनुमान सिंह की तरफ  से सभी सुविधाएं निशुल्क होंगी। इस मौके पर शाखा अध्यक्ष मोहन सिंह सहित,कंवर सैन वशिष्ठ, उपाध्यक्ष कृष्ण सिंह, सुरेश शर्मा, योगेश अग्रवाल, धनपत साहब, कोषाध्यक्ष प्रेम कुमार सिंगला, राजेन्द्र पार्षद, दलीप,सचिव लखनलाल जांगड़ा, देशराज,अरुणा कौशिक,सरिता भारद्वाज, महेश बोहरा सहित समस्त सदस्य मौजूद थे।  
फोटो कैप्शन 01: भारत विकास परिषद की बैठक का नजारा।




ककराला में नि:शुल्क जूनियर सफलता मंत्र का किया शुभारंभ
***********************************************
***************************************
*************
कनीना की आवाज। खण्ड के गांव ककराला की बीबीएसडी बहुउद्देश्यीय पुस्तकालय समिति ने अपने जूनियर पाठकों के लिये सफलता मन्त्र जूनियर के तृतीय बैच का शुभारंभ किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि व सेवानिवृत्त अध्यापक रामचन्द्र ने बताया कि प्रारम्भिक शिक्षा ही जीवन में सफलता का आधार रहता है। उन्हें बहुत खुशी है कि संस्था ने इस ओर लगातार अपना फोकस किया है। इस बार समिति ने छोटे बच्चों के लिये इस कोर्स को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिये गांव के दोनों तरफ 2 जगहों पर सफलता मंत्र जूनियर के केंद्र खोले हैं। जिसमें एक धानक बस्ती में शहीद शिव कुमार शिक्षा सदन रहेगा, जहां हेमंत कुमार शिक्षक की भूमिका में रहेंगे। दूसरा गांव के ही सेवानिवृत्त कमिश्नर रामनिवास पूनिया के घर पर शहीद लाल सिंह शिक्षा सदन रहेगा। इसमें गांव की ही बेटी मंजू यादव शिक्षक की भूमिका में रहेंगी। यह सदन अगले 5 महीने चलेगा, जिसमें कक्षा 1 से 6 तक के सभी बच्चों के पाठ्यक्रम की गहनता से तैयारी करवाई जायेगी। समय-समय पर उनके अभ्यास टेस्ट व उनमें सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना भी पैदा करने पर प्रयास होंगे।
 गांव की नव निर्वाचित सरपंच नीलम देवी ने सभी छोटे बच्चों शुभकामनाएं देते हुये संस्था के प्रयास को सराहा। उन्होंने सभी संस्था सदस्यों व शिक्षकों का आभार प्रकट करते हुये बताया कि जब गांव के लोग कामयाब होकर अपनी नई पीढ़ी को सींचने लग जाते हैं तो गांव को शिखर पर जाने से कोई नहीं रोक सकता।
पुस्तकालय प्रबंधन समीति के अध्यक्ष  रामनिवास शिक्षक ने बताया कि संस्था गांव में पिछले 7 वर्षों से अपने विजन व लक्ष्यों पर लगातार फोकस बनाये हुये शिक्षा व पर्यावरण पर कार्य कर रही है। संस्था ने वर्ष 2020 में गांव में सार्वजनिक पुस्तकालय की शुरुआत की थी।
इस अवसर पर ग्राम कमेटी से प्यारेलाल जी, , लाल सिंह चौकीदार, संस्था प्रधान अजय कुमार, सतीश कुमार, सचिव नवीन कुमार, महेश कुमार, श्याम लाल शर्मा, छंगा राम, राजा, अमर सिंह, उमेद सिंह ओमकार, लाइब्रेरी प्रभारी विकास,  आदि ग्रामीण उपस्थित रहें।
फोटो कैप्शन 02: ककराला में जूनियर सफलता मंत्र में भाग लेते बच्चे।

Saturday, November 19, 2022

 
एसडी विद्यालय में सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन
***********************************************************
*****************************************************************
*****************************************
*************
कनीना की आवाज। एसडी विद्यालय ककराला में शनिवार को सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कुल पांच टीमें थी जिसमें विद्यार्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन कुल पांच चरणों में पूरा किया गया। प्रथम चरण में बहुविकल्पीय प्रश्नों के बाद पहेली आधारित प्रश्न पूछे गऐ इस के बाद बजऱ, प्रत्यक्ष और रैपिड फायर चक्र का आयोजन हुआ जिसमें बड़े कांटे की टक्कर बनी रही। अन्त में निश्चय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पायल की टीम द्वितीय स्थान पर रही। लवनीत की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय निदेशक जगदेव यादव ने सभी प्रतिभागियों एवं विजेता रहे विद्यार्थियों को बधाई दी व बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में विषय की बारीकियों कि समझ के साथ-साथ एकाग्रता एवं हाजिर जवाबी का कौशल पैदा होता है। इस अवसर पर कृष्ण कुमार, विजय यादव, जोगेन्द्र सिंह, अजीत सिंह, ईश्वर सिंह, प्रियंका यादव, रोजीबाला, नीरु यादव, स्नेह यादव आदि समस्त स्टॅाफ  सदस्य उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 03: एसडी स्कूल के विजेता प्रतिभागी।



रात्रि का तापमान गोते लगाने लगा है
**************************************
*************************************
*******
कनीना की आवाज। वर्तमान  परिदृश्य में लगातार हिमालय की हिमाच्छादित शिखरों की तरफ से उत्तरी बर्फिली पवनों का आधिपत्य मैदानी राज्यों राजस्थान पंजाब हरियाणा एनसीआर दिल्ली लगातार जारी है । सम्पूर्ण इलाके में रात्रि का तापमान गोते लगाने लगा है। जिसकी वजह से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हो रहा है।  आज उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में एक ताजा कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात जारी है जबकि मैदानी राज्यों पर इस मौसमी प्रणाली का केवल आंशिक प्रभाव देखने को मिला केवल सुबह के हल्की बादल वाही ही देखने को मिलीं आने वाले एक सप्ताह तक  मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा क्योंकि इस दौरान कोई भी सक्रिय मौसम प्रणाली हरियाणा एनसीआर दिल्ली को प्रभावित नहीं कर रहीं हैं। परन्तु आने वाले दिनों में हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी रहेंगी और साथ ही साथ दिन के तापमान में गिरावट दर्ज होगी। दिन भर तेज़ धूप खिली रहने की वजह से दिन का मौसम सुहावना बना रहेगा। आज पर्वतीय क्षेत्रों पर मौसम प्रणाली सक्रिय होने की वजह से आज और कल दिन के तापमान में हल्की बढ़त बनेंगी परंतु जैसे ही मौसम प्रणाली कल आगे निकल जाएगी वैसे ही पवनों की दिशा उत्तरी पश्चिमी होने से सम्पूर्ण मैदानी राज्यों में विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में ठंड और ठिठुरन बढ़ेगी और तापमान में गिरावट दर्ज होगी। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में स्थानों पर न्यूनतम तापमान औसत से दो से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किए जा रहे हैं ।आज  शनिवार हरियाणा के अलग अलग स्थानों का न्यूनतम तापमान के आंकड़े इस प्रकार रहें                         
 गुडगाँव 6.8°c
महेन्द्रगढ़ 7.8°c
कौल , कैंथल 7.9°c
फतेहाबाद 8.6°c
नारनौल 8.8°c
दामला , यमुनानगर 8.8°c
जींद 8.9°c
मेवात 9.0°c
हिसार 9.2°c
जगदीशपुर , सोनीपत 9.3°c
करनाल 9.4°c
झज्जर 9.7°c
रोहतक 9.8°c
मानेसर , गुडगाँव 10.2°c
कुरुक्षेत्र 10.2°c
भिवानी 10.2°c
सिरसा 10.4°c
अंबाला 11.5°c
पंचकुला 12.0°c    





नेट जेआरएफ में प्रियंका का 12वां स्थान
पड़तल स्कूल में हुआ सम्मान समारोह
**********************************
****************************************
***
कनीना की आवाज। गांव पड़तल की बेटी प्रियंका ने अपने प्रथम प्रयास में ही राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा में जूनियर रिसर्च फैलोशिप जीव विज्ञान विषय में 12वां रंक के साथ उत्तीर्ण करके एक मुकाम हासिल किया है। इस सफलता की खुशी में स्कूल प्रांगण में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कुमारी प्रियंका ने इसी गांव के राजकीय स्कूल से अपनी प्राथमिक शिक्षा पूरी करते हुए आगे की पढ़ाई एमडीयू रोहतक से पूरी की है। उनके प्राथमिक शिक्षक सतीश कुमार, जो आज भी इसी विद्यालय में कार्यरत हैं, बेटी की सफलता पर गदगद हैं।
     राजकीय मिडल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रियंका का फूल- मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बच्चों द्वारा कुछ प्रस्तुतियां दी गईं। प्रियंका ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने ताऊ लक्ष्मीनारायण, मात पिता और गुरुजनों को दिया है इस मौके पर नवनियुक्त सरपंच रोशनलाल इंदौरा, राजकुमार राव,  हंसराज, दलीप सिंह एडवोकेट, अतर सिंह चेयरमैन, दौलतराम चेयरमैन, बाबूलाल, कैलाश शर्मा, अनिल,सतीश शर्मा सहित गांव के अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा समस्त स्कूल स्टाफ मौजूद था।  परिवार ने इस खुशी के मौके पर स्वेच्छा से विद्यालय  विकास के लिए 11 हजार रुपये दिए हैं।
फोटो कैप्शन 4: पड़तल स्कूल में प्रियका को सम्मानित करते सरपंच एवं अन्य।




भीम सिंह ने किया ने नेट उत्तीर्ण
************************************
************************************
**
कनीना की आवाज। कनीना के वार्ड नंबर 8 निवासी भीम सिंह ने अपने प्रथम प्रयास में रसायन विज्ञान विषय में नेट की परीक्षा 97वें रंक के साथ उत्तीर्ण की है। भीम सिंह ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने चाचा गोपीचंद पूर्व प्रवक्ता, भाई पवन कुमार , माता पिता व गुरुजनों को दिया है। उसकी इस सफलता पर रामेश्वर पूर्व पार्षद, बलवान सिंह,कमल पार्षद, प्रताप सिंह, सतीश मास्टर सहित अन्य गणमान्य जनों ने बधाई दी है।
फोटो कैप्शन: भीम सिंह






एफएलएन पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
************************************
***************************************
**
कनीना की आवाज। राजकीय  माध्यमिक विद्यालय कैमला में कलस्टर स्तर पर राज्यव्यापी मिशन नई शिक्षा नीति के अंतर्गत बुनियादी शिक्षा कार्यक्रम(एफएलएन) के तहत कलस्टर स्तर पर कक्षा प्रथम से पांचवीं तक के विद्यार्थियों की टेबल एंड काउंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन बूचावास विद्यालय में किया गया जिसमें क्लस्टर के सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसमें सविना कक्षा पांचवीं से प्रथम स्थान प्राप्त किया यक्ष सुपुत्र अनिल कुमार ने कक्षा दूसरी में दूसरा स्थान कलस्टर स्तर पर प्राप्त किया सभी विद्यार्थियों को गांव की नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती डिंपल जांगड़ा ने पुरस्कृत किया और बच्चों को शिक्षा के महत्व के प्रति प्रेरित करते हुए बताया कि शिक्षा के द्वारा ही आप जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। इस अवसर पर मौलिक मुख्य अध्यापक वीरेंद्र सिंह  ने अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए  बताया कि आज की नई शिक्षा नीति बहुत ही कारगर सिद्ध हो रही है। जो विद्यार्थी को निरंतर सीखने की प्रवृत्ति पर आधारित है। प्रत्येक विद्यार्थी खेल-खेल में समझ के साथ सीखना ही इसकी विशेषता है। हमें प्रत्येक प्रकार की पाठ्यक्रम आधारित शैक्षिक गतिविधियों में भाग लेना चाहिए जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होंगे। इस अवसर पर सतवीर सिंह हिंदी अध्यापक, भगत सिंह, सुनील कुमार डीपीई , मनवीर सिंह , गंगाराम शिक्षाविद्, यशपाल , सूबे सिंह, सुनिल कुमार डीटीएच चौकीदार आदि उपस्थित रहें।
फोटो कैप्शन 06: एफएलएन पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कृत करते हुए मुख्याध्यापक।





शिक्षण सहायक सामग्री का किया गया वितरण
*****************************************
************************************
***********
कनीना की आवाज। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में समावेशित शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षण सहायक सामग्री वितरण का कार्यक्रम किया गया। प्राचार्य सतपाल ने बताया कि दिव्यांग बच्चों की शिक्षण सहायक सामग्री जिला परियोजना संयोजक कार्यालय नारनौल से प्राप्त हुई थी। चिकित्सीय जांच शिविर में चयनित बच्चों को शिक्षण सहायक सामग्री दी गई जिसमें एक स्मार्टफोन, एक समर्थ केन, 8 आईडी किट एक  सुनने का यंत्र,3 रो लेटर, एक एल्बो शामिल हैं। अमृत सिंह विशेष शिक्षक ने बताया कि दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा में जोडऩे के प्रयास से यह शिक्षण सहायक सामग्री दी गई। इस अवसर पर अमृत सिंह विशेष शिक्षक, सरिता विशेष शिक्षक, दिव्यांग बच्चों में साहिल, दीपेश, जतिन, अभिभावकों में सतीश खेड़ी, मनोज पोता, करण सिंह आदि अभिभावक उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 7: कनीना माडल स्कूल में शिक्षण सामग्री वितरित करते प्राचार्य।



कनीना में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम चलाया
********************************************
****************************************
****
कनीना की आवाज। चाइल्ड लाइन, महेंद्रगढ़ स्थित नारनौल द्वारा कनीना मे जागरूकता कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कनीना की तहसीलदार नवजीत कौर ने हरी झंडी दिखा कर कार्यक्रम का शुभ आरम्भ किया। इस अवसर पर एस.अच.ओ. कनीना, बीईओ. कार्यालय से राज सिंह, अधिवक्ता कुलदीप यादव रामबास, अधिवक्ता निहाल सिंह खटाना व अधिवक्ता गिरवर कौशिक व अन्य सदस्य मौजूद रहे। इसी क्रम मे चाइल्ड लाइन की टीम ने जिला बाल कल्याण अधिकारी संदीप सिंह  की अध्यक्षता मे नारनौल व महेंद्रगढ़ की कच्ची बस्तियों में जागरूकता अभियान का आयोजन कर लोगों को बाल अधिकारों, बाल श्रम, नशा मुक्ति, बाल यौन अपराध व बाल विवाह की रोकथाम के बारे में जागरूक किया। इसके अलावा इस अवसर पर बाल श्रम के प्रति लोगो को जागरूक करने के लिए हस्ताक्षर अभियान का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर चाइल्ड लाइन के सदस्य संजय कौशिक ने लोगों को नशे से बचने के उपायों, नशे से शरीर पर पडऩे वाले बुरे प्रभावों व नशे से होने वाले रोगों के साथ-साथ बाल विवाह व उसके दुष्परिणामों, बाल अधिकारों तथा बाल श्रम व बाल यौन अपराध के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर चाइल्ड लाइन के सदस्य सुनील कुमार ने बताया कि समाज को बाल यौन अपराध व बाल विवाह जैसी बुराइयों से कैसे मुक्त किया जा सकता है। चाइल्ड लाइन के सदस्य मनीष कुमार ने विद्यार्थीयो को चाइल्ड लाइन के हेल्प न. 1098 व उसके महत्व के बारे मे भी अवगत कराया। चाइल्ड लाइन की टीम ने आज लॉर्ड कृष्णा स्कूल, सिहमा में भी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें मनीष यादव ने विशेष भूमिका निभाई।
फोटो कैप्शन 2 : चाइल्ड लाइन कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाती नवजीत कौर।





अंकिता ने जेआरएफ में अखिल भारतीय स्तर पर पाया चौथा स्थान
***************************************************
**************************************
****************
कनीना की आवाज। अंकिता पत्नी विशाल कुमार कनीना निवासी ने नेट/जेआरएफ की रसायन शास्त्र की परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर चौथा स्थान पाया है।
 विस्तृत जानकारी देते हुए डा अजीत शर्मा ने बताया कि उनकी पुत्रवधू अंकिता ने पहली बारी जेआरएफ(जूनियर रिसर्च फेलोशिप) में अखिल भारतीय स्तर पर चौथा स्थान हासिल किया है। उन्होंने रसायन शास्त्र में नेट/जेआरएफ चौथा स्थान हासिल किया है। पिलानी से बीएससी और एमएससी की परीक्षा पास की है तथा लोहारू और सुहासरा से उन्होंने 12वीं तक की परीक्षा पास की थी। अंकिता ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता और पति सहित विभिन्न जनों को दिया है। उनकी इस सफलता पर विभिन्न लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
 फोटो कैप्शन: अंकिता।










Friday, November 18, 2022










 
हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर हिमालय की ठंडी हवाओं ने सम्पूर्ण इलाके में ठिठुरन बढ़ी
**********************************************************************
*********************************************************************
**************************************
************************************
कनीना की आवाज। उत्तरी मैदानी राज्यों में विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर हिमालय की ठंडी हवाओं ने सम्पूर्ण इलाके में ठिठुरन बढ़ा दी है। लगातार तापमान में गिरावट जारी है और ठंड अपने तीखे तेवरों से आगाज करने लगीं हैं और कुछ स्थानों पर सुबह के समय धुंध भी देखने को मिल रही है।
   राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर लगातार भारी मात्रा में बर्फबारी हो रही है और सम्पूर्ण इलाके में लगातार उत्तरी पश्चिमी बर्फीली पवनों का आगाज जारी है  सम्पूर्ण इलाके में 5 - 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है।जिसकी वजह से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार पारा गोते लगाने लगा है सम्पूर्ण इलाके में दो तीन दिनों में ही 5.0 -7.0 डिग्री तक गिरावट दर्ज हुई है। जिसकी वजह से आमजन को अब सुबह शाम के साथ दिन में भी ठंड का अहसास होने लगा है ।दिन के समय अब लोग घरों दुकानों और दफ्तरों में धूप सेंकने लगें हैं। आमजन ने रजाईयां और गर्म कपड़ों का इस्तेमाल आरंभ कर दिया है। वर्तमान परिदृश्य में उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी हो रही है।
 कल भी एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने जा रहा है जिसकी वजह से भारी मात्रा में हिमपात होने की संभावना बन रही है और मैदानी राज्यों में इस मौसम प्रणाली का कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा केवल ठंड में बढ़ोतरी होगी। जिसकी वजह से आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज होगी और ठंड अपने तीखे तेवरों से सम्पूर्ण मैदानी राज्यों राजस्थान पंजाब हरियाणा एनसीआर दिल्ली उत्तर प्रदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ पर आगाज करेंगी। आज सम्पूर्ण मैदानी राज्यों में  राजस्थान का फतेहपुर एग्रो प्रथम स्थान पर रहा है यहां का न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है और दूसरे स्थान पर पंजाब का जालंधर 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जबकि तीसरे स्थान पर भटिंडा 6.4 डिग्री सेल्सियस के साथ तीसरे स्थान पर है । इसी प्रकार आज शुक्रवार 18 नवंबर  को हरियाणा में गुडग़ांव का 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है जो प्रथम स्थान पर काबिज है। नारनौल 8.5 डिग्री सेल्सियस के साथ दुसरे स्थान पर रहा है जबकि कौल कैथल 8.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है। आज हरियाणा में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है भारतीय मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार निम्नलिखित हैं -
गुडग़ांव8.0 डिग्री सेल्सियस
नारनौल 8.5 डिग्री सेल्सियस
कौल,कैथल 8.6 डिग्री सेल्सियस
बालसमन्द, हिसार 8.7 डिग्री सेल्सियस
सिवानी, भिवानी 8.8 डिग्री सेल्सियस
फतेहाबाद 8.9 डिग्री सेल्सियस
सोनीपत 9.2 डिग्री सेल्सियस
करनाल 9.2 डिग्री सेल्सियस
अम्बाला ्र2ह्य 9.2 डिग्री सेल्सियस
महेंद्रगढ़ ्य1द्म 9.4 डिग्री सेल्सियस
जींद 9.6 डिग्री सेल्सियस
हृष्ठक्रढ्ढ करनाल 9.7 डिग्री सेल्सियस
सिरसा 9.7 डिग्री सेल्सियस
झज्जर 9.9 डिग्री सेल्सियस
मेवात 9.9 डिग्री सेल्सियस
महेंद्रगढ़  10.2 डिग्री सेल्सियस
यमुनानगर 10.3 डिग्री सेल्सियस
चंडीगढ़  10.8 डिग्री सेल्सियस
चंडीगढ़ सिटी 10.8 डिग्री सेल्सियस
रोहतक 11.0 डिग्री सेल्सियस
मानेसर, गुडगांव 11.1 डिग्री सेल्सियस
कुरूक्षेत्र 11.3 डिग्री सेल्सियस
भिवानी 11.5 डिग्री सेल्सियस
पंचकूला 12.2 डिग्री सेल्सियस
अम्बाला 12.7 डिग्री सेल्सियस
वहीं जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ का अधिकतम तापमान क्रमश 26.0 और 27.2 रहा है।
आज हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान यानि दिन के तापमान में गिरावट दर्ज हुई है आज हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान  24.0 -27.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।आने वाले दिनों में दिन और रात्रि के तापमान में गिरावट जारी रहेंगी मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा।




संत गंगाराम का किया सम्मान
******************************
*****************************
**********
कनीना की आवाज। प्रजा भलाई संगठन के तत्वावधान में रेवाड़ी जिला के नेहरूगढ़ गांव निवासी प्रमुख शिक्षाविद, समाजसेवी और लोक लेखक त्रिदेव योगी संत गंगाराम के सम्मान में जिला के गांव धनौन्दा में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि संगठन सुप्रीमो प्रमुख समाजसेवी ठाकुर अतरलाल थे। अध्यक्षता प्रोफेसर सुरेन्द्र सिंह ने की।
    मुख्य अतिथि अतरलाल ने त्रिदेव योगी संत गंगाराम को शॉल ओढ़ाकर तथा पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने त्रिदेव योगी द्वारा शिक्षा समाजसेवा तथा लेखन के क्षेत्र में की गई सेवाओं को प्रेरणादायी बताते हुए युवाओं से उनके कृतित्व तथा व्यक्तित्व से सीख लेने की अपील की। अपने सम्बोधन में त्रिदेव योगी संत गंगाराम ने अपने जीवन के संस्मरण सुनाते हुए कहा कि अपने आप को जानना ही धर्म है, और अपने आपको न जानना ही पाप है। परमात्मा ने यह जीवन भलाई और परोपकार के लिए दिया है। इसको व्यसनों में फंस कर बर्बाद नहीं करना चाहिए। उन्होंने अपने सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित करने के लिए प्रजा भलाई संगठन के कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। इस अवसर पर कैलाश सेठ, मुकेश कुमार, नवीन, प्रकाश यादव, शेर सिंह ने त्रिदेव योगी के कार्यों की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, निरोग व दीर्घायु जीवन की कामना की।
फोटो कैप्शन 5: शिक्षाविद त्रिदेव योगी संत गंगाराम को सम्मानित करते मुख्य अतिथि ठाकुर अतरलाल एडवोकेट।




अंशुल यादव पास की जेआरएफ
- अखिल भारतीय स्तर पर पाया 129 वां स्थान
*******************************************
**************************************
*******
कनीना की आवाज। गांव खेड़ा की अंशुल यादव ने नेट जेआरएफ गणित विषय में समस्त भारत में 129वां स्थान हासिल किया है। अंशुल यादव प्रोफेसर डीपी सिंह की पौत्रवधू तथा निशू यादव की पत्नी है। उनके पास होने पर गांव में खुशी का माहौल है। अंशुल यादव ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपनी गुरुजनों, माता-पिता सास-ससुर ग्राम वासियों को दिया है। अंशुल का कहना है कि इसकी प्रेरणा अपने दादा ससुर से मिली जो कि स्वयं शिक्षाविद थे। ग्राम वासियों ने गांव की पुत्रवधू की इस कामयाबी पर खुशी जाहिर की है।
 फोटो कैप्शन: अंशल यादव




3 महीने पहले बना नहर का पुल फिर से क्षतिग्रस्त, आवागमन में परेशानी
******************************************************
*****************************************
****************
कनीना की आवाज। सुंदराह और झिगावन मुख्य मार्ग पर नहरी पुल जर्जर हालात में बन गया है। इस पुल को नहर विभाग द्वारा 3 महीने पहले संपूर्ण रूप से उखाड़ कर दोबारा बनाया था किंतु सही तरीके से न बनाए जाने पर महज 3 महीने में ही फिर से पहले वाली स्थिति में आ गया है। जिसके चलते जल का रिसाव हो रहा है और राहगीरों के लिए मुसीबत बन गया है। पुल में रिसाव के कारण रोड के दोनों तरफ 1 किलोमीटर तक पानी भरा रहता है जबकि पुल के पास 3-3 फुट गहरे गड्ढे बने हुए जो पानी से भरे रहते हैं। कनीना से नारनौल वाया सीहमा के कारण यहां से गुजरने वाले राहगीरों को संबंधित विभाग भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। जब पुल का निर्माण किया गया था उस समय पुल के आसपास दोनों तरफ मुख्य मार्ग को 60 मीटर तक उखाड़ दिया गया था और सही न करने की वजह आए दिन यहां छोटे-मोटे  साधन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। गांव वासियों ने पुल के निर्माण की सरकार से मांग की है। इंद्रपाल व्यक्ति ने एक पत्र भीमुख्यमंत्री को भेजा है ताकि क्षतिग्रस्त पुल की सुनवाई हो सके।
फोटो कैप्शन 3: कनीना-नारनौल मार्ग पर सुंदराह के पास क्षतिग्रस्त नहरी पुल।




योग का दिया प्रशिक्षण
**************************************
***************************************

कनीना की आवाज। राजकीय उच्च विद्यालय बासदूदा जिला रेवाड़ी में योगाचार्य श्रीराम देव खालेटिया योग पतंजलि तहसील प्रभारी मनेठी ने विधार्थियों को योग व व्यायाम के लाभ बताएं तथा प्रशिक्षण दिया। प्रायाच शैलेन्द्र कुमार ने योगाचार्य श्रीराम देव खालेटिया का आभार जताया तथा इस अवसर पर सभी अध्यापक उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 2: योग करते हुए विद्यार्थी।






रामचंद्र स्कूल कनीना में चाइल्ड लाइन पद्धति प्रतियोगिता
************************************************
****************************************
********
कनीना की आवाज। चाइल्ड लाइन महेंद्रगढ़ द्वारा चाइल्ड लाइन से दोस्ती सप्ताह के अंतर्गत रामचंद्र पब्लिक स्कूल कनीना में 19 नवंबर को इंटर स्कूल प्रतियोगिता के तहत रंगोली, स्केचिंग व  पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में किसी भी सरकारी व निजी स्कूल के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। यह प्रतियोगिता दो वर्गो में आयोजित की जा रही है पहला वर्ग जिसमें कक्षा छठी से आठवीं तक  के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं तथा दूसरा  वर्ग  क्च जिसमें नौवीं से 12वीं तक  के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ जिले के चाइल्ड लाईन  कोऑर्डिनेटर साहिल यादव करेंगे।



 

अवैध तरीके से दूसरे ठेके पर शराब उतारने के मामले में सीआईए नारनौल की टीम ने एक आरोपित को गिरफ्तार
*****************************************************************************
****************************************
***************************************
कनीना की आवाज। अवैध तरीके से दूसरे ठेके पर शराब उतारने के मामले में सीआईए नारनौल की टीम ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान अंकित वासी इंद्रा कॉलोनी नारनौल के रूप में हुई है। सीआईए नारनौल की टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक शख्स रु–1 जगदीश लिकर हाउस नारनौल से पिकअप गाड़ी में शराब भरकर भडफ़़ का परमिट लेकर दौंगडा चौक शराब के ठेके पर अवैध रूप से शराब की पेटी खाली कर रहा है। अगर तुरंत रैड की जाए तो शराब सहित काबू आ सकता है। सूचना के आधार पर सीआईए की टीम बतलाए हुए स्थान पर पहुंची तो दौंगडा चौक स्थित शराब के ठेके के पीछे गाड़ी से शराब की पेटियां उतारते हुए एक शख्स को काबू किया। जिससे पूछताछ में उसने अपना नाम अंकित बतलाया। टीम ने जिससे से शराब लाने और उतारने बारे लाइसेंस मांगा, जो परमिट चैक करने पर पाया कि परमिट एक्साइज विभाग द्वारा भडफ़ शराब दुकान का लाइसेंस ले जाने बारे पाया गया। आरोपित के खिलाफ थाना सदर कनीना में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।






अंकिता ने जेआरएफ में अखिल भारतीय स्तर पर पाया चौथा स्थान
*****************************************************
****************************************
*************
कनीना की आवाज। अंकिता पत्नी विशाल कुमार कनीना निवासी ने नेट/जेआरएफ की रसायन शास्त्र की परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर चौथा स्थान पाया है।
 विस्तृत जानकारी देते हुए डा अजीत शर्मा ने बताया कि उनकी पुत्रवधू अंकिता ने पहली बारी जेआरएफ(जूनियर रिसर्च फेलोशिप) में अखिल भारतीय स्तर पर चौथा स्थान हासिल किया है। उन्होंने रसायन शास्त्र में नेट/जेआरएफ चौथा स्थान हासिल किया है। पिलानी से बीएससी और एमएससी की परीक्षा पास की है तथा लोहारू और सुहासरा से उन्होंने 12वीं तक की परीक्षा पास की थी। डा अजीत शर्मा का मूल निवास झगड़ोली है किंतु कनीना में लंबे समय से कनीना निवास बनाया हुआ हैं। अंकिता ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता और पति सहित विभिन्न जनों को दिया है। उनकी इस सफलता पर विभिन्न लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
 फोटो कैप्शन: अंकिता।


 कालेज में पढऩे गई लड़की हुई गुम, गुमशुदगी का मामला दर्ज
*****************************************************
***************************************
*************
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के एक गांव से 22 वर्षीय लड़की कॉलेज में पढऩे के लिए सुबह निकली थी किंतु वह घर नहीं लौटी। उसके पिता ने कनीना थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने लड़की की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।



 कनीना पुलिस ने पकड़ी 228 पेटी शराब,मामला दर्ज
***********************************************
***************************************
******
कनीना की आवाज। कनीना पुलिस को मुखबिरी के आधार पर सूचना मिली की एल-एक जगदीश लिकर हाउस नारनौल से एक व्यक्ति अपने पिकअप में अवैध शराब भरकर भडफ़ शराब दुकान का परमिट लेकर दौंगड़ा अहीर शराब ठेके पर खाली कर रहा है। कनीना पुलिस ने दौंगड़ा अहीर क्षेत्र में शराब की दुकान पर छापेमारी की तो पाया कि एक व्यक्ति शराब के ठेके में शराब की पेटियां रख रहा है। पुलिस ने उसे काबू कर उसका नाम पता पूछा। उन्होंने अपना नाम अंकित नारनौल बताया। कनीना पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया और 228 पेटी अवैध शराब की बरामद की।






फस्र्ट एड एवं होम नर्सिंग की दी गई  ट्रेनिंग
***************************************
*************************************
*****
कनीना की आवाज। एसडीएम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छिथरौली में जिला रेड क्रॉस सोसाइटी नारनौल द्वारा जिला उपायुक्त जेके आभीर के दिशा निर्देशानुसार एवं जिला सचिव श्यामलाल के मार्गदर्शन में फस्र्ट एड एवं होम नर्सिंग की ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। जिसमें टेकचंद यादव वरिष्ठ प्रवक्ता प्राथमिक सहायता एवं गृह परिचर्या ने विद्यार्थियों को प्राथमिक सहायता एवं होम नर्सिंग के बारे में संपूर्ण जानकारी दी । उन्होंने बताया कि प्रत्येक विद्यार्थी प्रथम सहायक की भूमिका निभा सकता है जो दुर्घटना स्थल पर दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति के लिए आवश्यक सामग्री जुटाना ही उनका परम कर्तव्य है। प्रथम सहायक के उद्देश्य बताते हुए बताया कि प्रथम सहायक रोगी की जान बचाएगा, रोगी की बीमारी को बढऩे से रोकेगा , रोगी को पहले वाली अवस्था में लाने का प्रयास करेगा , उसे बनावटी शवास देने में सहायता करेगा और अंत में रोगी को डॉक्टर के पास पहुंचाने में उसकी सहायता करेगा। संस्था के डायरेक्टर अजमेर सिंह दांगी ने विद्यालय का रेड क्रॉस एवं नर्सिंग की ट्रेनिंग के लिए चयन करने पर उपायुक्त महोदय जे के आभीर , जिला सचिव श्यामलाल , वरिष्ठ प्रवक्ता टेकचंद यादव को धन्यवाद दिया। और बताया कि आज की बढ़ती हुई दुर्घटना से बचाव के लिए ट्रेनिंग देना बहुत ही आवश्यक है। इस मौके पर प्रधानाचार्या रेखा दांगी उप-प्राचार्य सत्यपाल यादव एवं समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 01: एसडीएम स्कूल में फस्र्ट एड एवं होम नर्सिंग की ट्रेनिंग देते हुये टेकचंद।



कन्या जन्म पर किया कुआं पूजन
***************************************
************************************
******
कनीना की आवाज। क्षेत्र के गांव कोका में कन्या जन्म पर कुआं पूजन कर खुशी मनाई गई ।
वीरेंद्र व रामकला के घर पर पहली बेटी के जन्म पर प्रीतिभोज का भी आयोजन किया गया । महिलाओं ने हरियाणवी संस्कृति के अनुसार परंपरागत गीतों के माध्यम से कुआं पूजन की रस्म पूरी की। कन्या के माता-पिता ने भी कन्या के जन्म पर खुशी जाहिर की है।
कन्या के दादा दयाराम  पंच व कर्ण सिंह सरपंच ने कहा कि आज के समय में बेटा और बेटी में कोई अंतर नहीं है । बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। हमें समाज में बेटा और बेटी के भेद को मिटाकर कन्या जन्म पर खुशी मनानी चाहिए। कन्या के जन्म पर ख़ुशी मना कर समाज को एक नई प्रेरणा दी जा सकती है। सूबेदार माडुराम साहब, पूर्व सरपच  जगदीश , सूबेदार लीलाराम साहब,
बुधराम सौदागर, मुनीराम बोहरा सहित अनेकों गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।
फोटो कैप्शन 7: बच्ची का कुआं पूजन करते हुए।

Thursday, November 17, 2022



 
कन्या जन्म पर किया कुआं पूजन

***********************************

************************************

************************************
कनीना की आवाज। क्षेत्र के गांव कोका में कन्या जन्म पर कुआं पूजन कर खुशी मनाई गई ।
वीरेंद्र व रामकला के घर पर पहली बेटी के जन्म पर प्रीतिभोज का भी आयोजन किया गया । महिलाओं ने हरियाणवी संस्कृति के अनुसार परंपरागत गीतों के माध्यम से कुआं पूजन की रस्म पूरी की। कन्या के माता-पिता ने भी कन्या के जन्म पर खुशी जाहिर की है।
कन्या के दादा दयाराम  पंच व कर्ण सिंह सरपंच ने कहा कि आज के समय में बेटा और बेटी में कोई अंतर नहीं है । बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। हमें समाज में बेटा और बेटी के भेद को मिटाकर कन्या जन्म पर खुशी मनानी चाहिए। कन्या के जन्म पर ख़ुशी मना कर समाज को एक नई प्रेरणा दी जा सकती है। सूबेदार माडुराम साहब, पूर्व सरपच  जगदीश , सूबेदार लीलाराम साहब,
बुधराम सौदागर, मुनीराम बोहरा सहित अनेकों गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।
फोटो कैप्शन 7: बच्ची का कुआं पूजन करते हुए।



जमीन जोतने से मना किया तो की मार पिटाई, दर्ज करवाई शिकायत

***********************************

*******************************************
कनीना की आवाज। अनिल कुमार कनीना वार्ड 11 ने कनीना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उन्होंने सेहलंग में जमीन खरीद रखी है। 23 अक्टूबर को शाम के समय सूचना मिली कि उसकी जमीन को कोई व्यक्ति जोत रहा है। जब खेत पहुंचा तो देव प्रकाश उसकी जमीन को जोत रहा था। मना किया तो ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया किंतु उसी समय सुनील सेहलंग हाजिर था जिसने मार पिटाई की तथा उसकी मां राजेश ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया जिससे चोट के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से उन्होंने इलाज करवाने के बाद कनीना पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया है। करीना पुलिस ने 3 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।


 

 

 

युवक ने खाई फांसी  खाने के लिए बात भी करने को किया विवश, खाई फांसी

***********************************

*********************************
कनीना की आवाज। कनीना से 6 किलोमीटर दूर बव्वा निवासी अशोक को जान से मारने की धमकी देने, कुछ लोगों के विरुद्ध चुनाव लडऩे का अंजाम भुगतने, परिवार को तबाह करने की धमकी देने, हत्या करने के प्रयास का सबूत मिटाने, फांसी खाने के लिए विवश करने की शिकायत दी है। अभी मामला दर्ज नहीं हुआ किंतु पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिकायत  बव्वा के ओम प्रकाश नेपैुलिस में दी है। उन्होंने कहा है कि  उनका पुत्र अशोक ने हाल ही में कुछ लोगों के विरुद्ध पंच पद के लिए चुनाव लड़ा था। जिनके विरुद्ध चुनाव लड़ा था उन्होंने उसके पुत्र अशोक को तरह-तरह की धमकियां देनी शुरू कर दी। अंजाम भुगतने की बात कहने लगे, यहां तक की उसका उसको मारने का भी प्रयास किया किंतु जैसे तैसे वह बच निकला परंतु इन लोगों के अधिकार दबाव के चलते उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अशोक ने दबाव में आकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता ने दो ज्ञात कपिल व मनोज तथा 5 अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध शिकायत की है। कनीना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा शव को परिजनों को सौंप दिया तथा मामले की जांच जारी है।



खेड़ी तलवाना में आयोजित हुई युवा संसद

***************************************

*******************************
कनीना की आवाज। संसदीय कार्य मंत्रालय के निर्देशन  व एससीईआरटी के सौजन्य से युवा संसद का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी तलवाना में किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी राज सिंह यादव थे वही निर्णायक मंडल में वरिष्ठ प्रवक्ता युधिष्ठिर यादव व नरेश कुमार थे।
युवा संसद की शुरुआत जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने के साथ शुरू हुई तथा नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाई गई युवा संसद का रोचक प्रश्नकाल शुरू हुआ जिसमें प्रधानमंत्री योजना की शुरुआत के बारे में सवाल किए तथा पक्ष में सत्ता पक्ष में तीखी नोकझोंक हुई। विपक्षी सांसद कुमारी सोनिया ने पूछा कि क्यों भारतीय इतनी ज्यादा संख्या में नागरिकता छोड़ रहे हैं वहीं गृहमंत्री ने जवाब दिया कि देश के अंदर विशिष्ट पहचान पत्र जारी हो चुके हैं लेकिन लोग विदेशों में जाकर अपनी पहचान बनाने के लिए उत्सुक हैं तथा इसलिए वह विदेशों में जा रहे हैं संसद में लंबी वायरस का मुद्दा भी छाया रहा। सरकार से तीखे सवाल किए गए तो पशुपालन एवं डेयरी  मंत्री ने बताया कि सरकार इस दिशा में बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य कर रही है तथा इसके लिए स्वदेशी वैक्सीन तैयार कर ली गई है।
   देश में तेल व गैस की बढ़ती कीमतों के ऊपर सरकार को घेरा गया तथा विपक्षी सदस्यों ने कहा कि 1200 प्रति सिलेंडर लेकर आज ग्रहणी की आंखों में आंसू हैं जिन प्रधानमंत्री ने माताओं बहनों की आंखों के आंसू पहुंचने के लिए गैस सिलेंडर दिए थे वह उज्जवला योजना आज दम तोड़ रही है तथा एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल  चार करोड लोगों ने सिलेंडर रिफिल ही नहीं करवाई।
विपक्षी सांसद ने पूछा कि अग्निपथ योजना के कारण हुए जनाक्रोश में काफी नुकसान हुआ है उसमें कितनी रेलवे की संपत्ति का नुकसान हुआ है रिटेल में खुदरा महंगाई दर पर सरकार को विपक्षी सांसदों ने गहरा तथा पूछा कि कैसे देश में लोग महंगाई से परेशान हैं तथा बेटी जब पेंसिल मांगती है तो उसकी मां उसको डरती है। विपक्षी सांसदों ने सरकार से मांग की कि महंगाई पर गरीब जनता पर रहम करें वहीं सत्तापक्ष से प्रधानमंत्री ने जवाब दिया कि जो लोग आज महंगाई का रोना रो रहे हैं उन लोगों को पता होना चाहिए कि उनके राज्य में लोगों ने बहुत महंगी चीजें खरीदी थी और एक शेर के माध्यम से कहा कि
ै नोच डाला है जिन्होंने चमन  को अपने हाथों से वही दावा करते हैं चमन की रहनुमाई का।
विपक्षी सांसदों ने जांच सरकार को जीएसटी की दरें बढ़ाने पर भेजने का प्रयास किया तथा कहा कि सरकार जीएसटी की दरें बढ़ाकर आम आदमी की कमर तोड़ रही है सरकार ने कफन और कब्रिस्तान तक पर भारी टैक्स लगा दिया है वहीं सरकार ने तेल कंपनियों का लाभ बढ़ाने के लिए आज तक तेल और गैस को जीएसटी में शामिल नहीं किया है वही प्रधानमंत्री ने जवाब दिया कि सरकार जीएसटी नहीं बढ़ाती है जीएसटी  बढ़ाने के लिए जीएसटी काउंसिल का गठन किया गया है तथा जिसका उद्देश्य देश में अधिक से अधिक राजस्व एकत्र कर विकास योजनाओं को अमलीजामा पहनाना है।
युवा संसद में जहां लड़कियों की विवाह की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 वर्ष करने के विधेयक को ध्वनि मत से पारित किया वही दिल्ली नगर निगम की तीनों इकाइयों को एक करने पर भी बिल पेश किया तथा ध्वनिमत से पास कराया विपक्ष ने सरकार पर जोरदार प्रहार किए तथा पुरजोर विरोध किया और कहा कि सरकार का काम देश का विकास करना है न की कारपोरेशन और निगम बनाना प्रश्नकाल के दौरान देश में रुपए की कीमत को गिरते और डॉलर को मजबूत होते माहौल पर चिंता व्यक्त की गई तथा सरकार ने बताया कि कोविड-19 चार की वर्तमान परिस्थितियां तथा रूस यूक्रेन युद्ध के कारण हालात बदलने से महंगाई बढ़ी है लेकिन सरकार देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए कृत संकल्प है और इसके लिए 5000 करोड रुपए की राशि जारी की गई है।
शून्यकाल के दौरान विपक्षी सांसदों ने आवाज उठाई की नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में व्यवसायिक शिक्षा को छठी कक्षा से लागू किया जाए तथा इस दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएं इस बारे में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार शीघ्र इस दिशा में सराहनीय कदम उठा रही है तथा लोगों को हुनर हासिल करने के लिए आगे बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास कर रही है सरकार ने फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने कृषि उत्पादों की गुणवत्ता बढ़ाने तथा इलेक्ट्रिक वाहनों की तादाद में उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया तथा कहा कि हम पेट्रोलियम पदार्थों की निर्भरता को कम कर रहे हैं इसके लिए जल्द ही एक प्रभावी योजना शुरू की गई है तथा देश में बिजली की जरूरतें पूरी करने के लिए सोलर सिस्टम को भी ज्यादा कारगर ढंग से लागू किया जाएगा  सदन में विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पेश किया गया तथा उसे सांसदों का समर्थन मिला वही विदेशी मेहमानों का स्वागत किया गया जो बांग्लादेश के प्रतिनिधिमंडल के रूप में भारत की संसद में आया था। युवा संसद का समापन राष्ट्रीय गान के साथ किया गया।
युवा संसद में स्पीकर की भूमिका अजय कुमार ने प्रभावी ढंग से नहीं भाई तो नेता प्रतिपक्ष के रूप में कुमारी समीक्षा सोनी ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की प्रधानमंत्री के रूप में मानसी ने बेहतर किरदार अदा किया वही कुमारी प्रियांशु ने सशक्त विपक्षी नेता की भूमिका निभाई निर्णायक की भूमिका के लिए पधारे वरिष्ठ प्रवक्ता युधिष्ठिर यादव ने बताया कि विद्यार्थियों ने न केवल समसामयिक विषय को उठाया है बल्कि उनका प्रस्तुतीकरण भी बहुत ही प्रभावशाली ढंग से किया गया है तथा यह निश्चित ही बच्चों की प्रतिभा को निखारने में मील का पत्थर साबित होगा उन्होंने आयोजकों को एक सफल आयोजन के लिए बधाई दी तथा बताया कि इस तरह की आयोजनों से विद्यार्थियों में न केवल राजनीतिक विषय पर उनका ज्ञान वर्धन होता है बल्कि उनके अंदर समसामयिक विषयों की भी जानकारी बढ़ती है। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पधारे खंड शिक्षा अधिकारी राज सिंह यादव ने कहा कि युवा संसद आयोजन के प्रभारी सुषमा यादव व नरेश कौशिक द्वारा युवा संसद आयोजन बहुत प्रभावशाली तरीके से किया गया है तथा यह विद्यार्थियों में उच्च मापदंडों का विकास करेगा उन्होंने विद्यालय प्राचार्य डॉ राजेंद्र सिंह यादव की मुक्त कंठ से तारीफ की तथा कहा कि अपने पिछले 2 महीने के कार्यकाल में ही उन्होंने विद्यालय में विकास के लिए अथक प्रयास किए हैं कार्यक्रम में विद्यालय के प्रवक्ता जले सिंह , संदीप यादव, मनीषा,सुनील कुमार गुप्ता , कुमारी मनीषा कुमारी हसला के खंड प्रधान अरविंद यादव विक्रम सिंह यादव,खेताराम बलवान सिंह पीटीआई संजय कुमार, मुख्य शिक्षक देशराज यादव विज्ञान अध्यापक मनोज कुमार झम्मन लाल दीपक शर्मा  एसएमसी प्रधान आनंद  सिंह तवर ,रिंकू तंवर, लोक संपर्क विभाग के प्रत्याशी वेद प्रकाश उर्फ पप्पू सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित था। विद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेंद्र सिंह यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया व अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट किए। कार्यक्रम के अंत में लोक संपर्क विभाग द्वारा साइबरक्राइम के ऊपर विद्यार्थियों को उचित जानकारी प्रदान की गई तथा बताया कि किस ढंग से बढ़ते साइबर अपराधों में विद्यार्थियों को गलत तत्व हाथों में ले लेते हैं तथा बड़ी  मुसीबतें पैदा करते हैं।
फोटो कैप्शन 4: खेड़ी तलवाना में आयोजित युवा संसद का नजारा।


सरपंच चांगरोड़ ने पालिका प्रधान कनीना से की भेंट

*********************************

****************************************
कनीना की आवाज। चांगरोड गांव के नवनिर्वाचित सरपंच  सरजीत यादव ने नगरपालिका कनीना के प्रधान सतीश जैलदार के निवास पर पहुंचकर मिठाई खिलाई एवं प्रधान  ने भी मिठाई खिलाकर सरपंच को शुभकामनाएं दी।
  प्रधान के निवास पर मौजूद लोगों ने भी सुरजीत यादव को शुभकामनाएं दी जिसमें राम सिंह पूर्व पार्षद नगर पालिका कनीना, रामपाल सुखबीर याद प्रदीप प्रधा राममेहर ठेकेदार विक्रम सिंह याद प्रीतम याद रतन सिंह आदि उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 5: सरपंच चांगरोड़ कनीना पालिका प्रधान का मुंह मीठा करते हुए।


बार अध्यक्ष दीपक ने चाइल्ड लाइन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

*************************************

************************************
कनीना की आवाज। जिला बाल कल्याण विभाग  नारनौल के द्वारा जिले में चाइल्ड लाइन से दोस्ती नाम से हस्ताक्षर अभियान चलाया गया है जो 14 नवंबर से 21 नवंबर तक पूरे जिले में जगह-जगह हस्ताक्षर करवाए जाएंगे और लोगों को चाइल्ड लाइन के बारे में जागरूक किया जाना है जिसके तहत बाल दिवस से इसकी  शुरुआत की गई।
बार  एसोसिएशन कनीना के प्रधान दीपक चौधरी ने इस वैन को हरी झंडी दिखाकर हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की चाइल्डलाइन से दोस्ती का मेन उद्देश्य चाइल्ड लाइन व बाल अधिकार को लेकर संचालित योजनाओं की जानकारी देना है इसके द्वारा सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थाओं में जागरूकता लाना है। दीपक चौधरी ने बताया की चाइल्ड लाइन दोस्ती सप्ताह मनाया जा रहा है जिसमें बाल अपराध मजदूरी व बच्चों की तस्करी को रोकने के लिए सभी को साथ मिलकर प्रयास करना होगा तभी सफलता हासिल होगी। इसमें सभी सहयोग करेंगे तभी इसमें सफलता मिल पाएगी। जिला बाल कल्याण अधिकारी संदीप सिंह के द्वारा चलाई गई मुहिम में आज कनीना सहयोगी संजय सिंह , वरिष्ठ अधिवक्ता केसी गुप्ता तहसील कार्यालय से सतीश शर्मा , पृथ्वी चंद  शर्मा,पूर्ण नंबरदार खेड़ी,रंजीत मुडिय़ाखेड़ा आदि ने हस्ताक्षर कर अभियान में सहयोग किया।
फोटो कैप्शन 6: हस्ताक्षर अभियान वैन को रवाना करते हुए बार एसोसिएशन।




कनीना की प्रथम महि








ला पत्रकार को 12वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
-पत्रकार संघ के पदाधिकारियों ने आरएस वाटिका में किया उन्हें याद

*************************************

****************************************
कनीना की आवाज। कनीना कस्बा की प्रथम महिला पत्रकार सुमन यादव की 12वीं पुण्य पर गुरुवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी,विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाये गये गौशाला में दान दिया तथा विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि दी। कनीना की आरएस वाटिका में पत्रकार संघ ने भी उन्हें याद किया।
सुमन यादव पत्रकार को उनके निवास कनीना पर क्षेत्र के विभिन्न लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। उनके नाम पर चले आ रहे श्रीमती सुमन यादव चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा उनके नाम पर वाटर सप्लाई की टंकी के पास पुस्तकालय खोलने का निर्णय लिया गया। वे दैनिक ट्रिब्यून चंडीगढ़ लंबे समय तक पत्रकार रही थी वहीं विभिन्न पत्रिकाओं में लेखन का काम भी किया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता दीपचंद यादव ने की। मुख्य अतिथि प्रदीप बालरोडिय़ा एव आनंद शर्मा जिला संरक्षक का फूल मालाओं से स्वागत किया। आरएस वाटिका में दिवंगत आत्मा को याद करते हुए
जिला प्रधान प्रदीप बालरोडिय़ा ने कहा कि महिला होते हुए भी वो गंभीर प्रकृति की लेखिका एवं निष्पक्ष पत्रकार थी। उन्होंने सदा मर्यादित रहकर लेखनी का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि यूं तो सभी को कभी न कभी जाना ही पड़ता है किंतु असामयिक मौत ने उनकी लेखन एवं बौद्धिक क्षमता को अधूरा कर दिया। उन्होंने कहा कि गंभीर एवं निर्भीक पत्रकारिता के गुणों से परिपूर्ण सुमन यादव के पदचिह्नों पर अन्य पत्रकारों को भी चलने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने सुमन यादव के पुत्र अमीश यादव सांत्वना देते हुए उनके बचे हुए कार्य को अमल में लाने पर बल दिया।
इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार आनंद शर्मा ने उनके उदात गुणों एवं चरित्र पर प्रकाश डाला। उन्होंने उन्हें एक निर्भीक लेखिका एवं पत्रकार बताया। इस मौैके पर कनीना प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपचंद यादव, वरिष्ठ पत्रकार मनोज रोहिल्ला, सुशील मित्तल, कर्मवीर, नवीन मित्तल, कपिल यादव, मनोज फौजी, मनीष भोजावास, कृष्ण प्रकाश गुरुजी, जसंवत सिंह, बलराम समारोह के हनुमान सिंह सहित विभिन्न पत्रकारों ने अपने अपने विचार रखे। मंच संचालन वरिष्ठ पत्रकार दीपचंद यादव ने किया।
उधर कनीना में स्व सुमन यादव के आवास पर कनीना पालिका प्रधान सतीश जेलदार एवं भारत विकास परिषद के संरक्षक एवं पूर्व प्रधान कंवरसेन वशिष्ठ ने कहा कि एक महिला पत्रकार होते हुए भी उनकी लेखनी अति स्टीक एवं हर पहलू को उजागर करने वाली थी। उन्हें सच कहते हुए कोई हिचक नहीं थी।
इस मौके पर प्रेस क्लब कनीना के संरक्षक एवं अध्यक्ष दीपचंद यादव ने कहा कि महिला होते हुए भी निष्पक्ष लिखने में कोई चूक नहीं की। वे निडर पत्रकार रही है। उन्होंने कहा कि यूं तो सभी को कभी न कभी जाना ही पड़ता है किंतु असामयिक मौत ने उनकी लेखन एवं बौद्धिक क्षमता को नुकसान पहुंचाया।  
स्व पत्रकार सुमन यादव अलवर में पैदा हुई सुमन यादव की शादी कनीना के लेखक होशियार सिंह से हुई थी। अपनी शादी के महज आठ वर्षों के बाद ही गहरा घाव देते हुए कैंसर के चलते एक छोटे से पुत्र अमीश को छोड़कर सदा के लिए आंखों से ओझल हो गई। उनकी दो पुस्तकें मानव बाडी कविताएं तथा  आस्था प्रकाशित हो चुकी हैं।
 उनके जीवन व चरित्र को उजागर करने वाली कनीना के लेखक डा होशियार सिंह यादव की कृति  कष्टों की देवी का दूसरा संस्करण निकाला जा चुका है। जिसमें सुमन यादव का संक्षिप्त जीवन का चरित्र-चित्रण किया गया है। 2010 को वे स्वर्ग सिधार गई। स्व सुमन यादव के बारे में लेखक डा एचएस यादव ने बताया कि उनकी विभिन्न पत्र एवं पत्रिकाओं में लेख एवं कहानियां प्रकाशित हो चुकी हैं। उनकी कहानी दरिंदा अति प्रसिद्ध हुई। हरियाणा सरकार ने उनकी कहानी पर प्रदेश स्तरीय द्वितीय पुरस्कार भी दिया था। उनके उदात चरित्र एवं गुणों को एक पुस्तक कष्टों की देवी में विस्तृत प्रकाशन किया गया है।
अलवर में दो अक्टूबर 1979 में पैदा हुई सुमन यादव की विभिन्न पत्र एवं पत्रिकाओं में लेख एवं कहानियां प्रकाशित हो चुकी हैं। उन्होंने अपने काम को विराम नहीं दिया। एक ओर जहां गृहस्थ आश्रम वहीं दूसरी ओर पत्रकारिता एवं लेखन कार्य को बखूबी से निभाया। उन्होंने अपने पत्रकारिता के दौरान आम आदमी एवं किसान आदि की समस्याओं को अधिक उठाया।
  कनीना पत्रकार परिषद की सदस्य सुमन यादव अपने जीवन के अंतिम समय में पीएचडी कर रही थी। एमए. इतिहास के अलावा पीजीडीसीए धारक सुमन यादव स्वभाव से अति मृदु एवं अति हिम्मत वाली साहसी स्त्री थी। उनकी हिम्मत की दाद उस वक्त देखने को मिली जब वे वर्ष 2008 में गंभीर रोग से पीडि़त हो गई। जिसकी परवाह न करते हुए भी उन्होंने अपना दैनिक कार्य विशेषकर समाचार संकलन एवं प्रेषण का काम नहीं छोड़ा। जब उन्होंने जग को छोड़ा उन्होंने अपने अंतिम समय के तीन वर्षों में घोर कष्ट सहन किए। अपने छोटे पुत्र अमीश को भी घोर संकटों में डालकर समाचार संकलन में लगी रहती थी।
कभी बचपन में कोई दवा नहीं लेने वाली कष्टों की देवी ने तीन वर्षों में छह बार आपरेशन करवाना पड़ा और भारी मात्रा में दवाएं खानी पड़ी किंतु उनकी जिंदगी फिर भी नहीं बच पाई।
   उनके साहस का अंदाजा महज इस बात से लगाया जा सकता है कि घर गृहस्थी के काम के अलावा समय निकालकर लेखन कार्य में जुट जाना और वो भी उस वक्त जब भयंकर रोग ने उन्हें घेर रखा हो।  लोग विशेषकर महिलाएं उनको आज तक नहीं भूला पाए हैं। वे सभी से शालीनता से बातें करती थी और सभी का मन जीत लेती थी।  आज उनकी बस यादें शेष हैं। सुमन यादव के नाम से कनीना में चेरिटेबल ट्रस्ट का गठन किया गया है।  कनीना कस्बा की पहली महिला पत्रकार की दर्दनाक मौत ने अदम्य साहस का परिचय दिया है। इस मौके पर उन्हें दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की तथा भविष्य में पत्रकारों का जन्म दिन उनके गृह क्षेत्र में मनाने का निर्णय भी लिया गया।
वरिष्ठ पत्रकार मनोज रोहिल्ला का कहना है कि शायद ही भावी पीढ़ी विश्वास करेगी कि एक महिला होकर भी इतने बोल्ड कदम उठा सकती होगी। उनका मानना है कि वो एक महान लेखिका एवं पत्रकार थी। राष्ट्रीय समाचार पत्रों में लंबे अर्से तक काम किया। उन्होंने उन्हें पत्रकारों की अग्रणी श्रेणी में माना है। इस मौके आशा यादव, सुमन चेरिटेबल ट्रस्ट के पदधिकारी योगेश कुमार, पार्षद दलीप सिंह, पूर्व एसएमसी प्रधान सुरेंद्र सिंह, बालकिशन करीरा, श्रीकिशन करीरा, कंवरसेन वशिष्ठ, सहित कई गणमान्य लोगों ने सुमन यादव को पुष्प अर्पित किए।
फोटो कैप्शन 01: सुमन यादव को कनीना में याद करते पालिका प्रधान एवं अन्य।
फोटो कैप्शन 2: आरएस वाटिका में सुमन यादव को याद करते प्रदीप बालरोडिय़ा एवं आनंद शर्मा आदि।

Wednesday, November 16, 2022

 
गिरने लगा है दिनोंदिन ताप
*************************************
****************************************
************************************
*
कनीना की आवाज। उत्तर भारत के  मैदानी राज्यों राजस्थान पंजाब और विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में धीरे धीरे ठंड की आहट सुनाई देने लगी है । आज कुछ स्थानों पर पारा 10.0, डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। जबकि मैदानी राज्यों में अनेकों स्थानों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है और पारा 10.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। आज राजस्थान का  हनुमानगढ़ 5.7 डिग्री सेल्सियस के साथ मैदानी राज्यों में सबसे ठंडा स्थान बना है  भटिंडा  पंजाब  7.4 डिग्री सेल्सियस दुसरे स्थान ।जबकि हरियाणा एनसीआर दिल्ली में बालसमंद हिसार 7.3 डिग्री सेल्सियस तीसरे स्थान पर काबिज हैं।  वर्तमान परिदृश्य में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में भारी मात्रा में हिमपात होने हिमाच्छादित शिखरों की और साथ ही हवाओं की दिशा उत्तरी होने से मैदानी राज्यों राजस्थान  पंजाब हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर सीधा असर दिखाई देने लगा है। रात्रि के तापमान के साथ दिन के तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। पिछले दिनों में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ा और मानसून सीजन में बारिश ने उसी तरह इस बार ठंड भी कुछ नये रिकॉर्ड बना जाएं तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। इस साल भी ला नीना का प्रभाव जारी है नवंबर से फरवरी और मार्च तक सम्पूर्ण उत्तरी मैदानी राज्यों में कड़ाके की ठंड पडऩे की संभावना बन रही है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 3-5  डिग्री सेल्सियस तक जाने की  और न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट में जाने की और  और जनवरी फरवरी में सम्पूर्ण मैदानी राज्यों में शीतलहर भी चलने की संभावना बन रही है । आज हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान की स्थिति इस प्रकार रहीं हैं ।
बालसमंद, हिसार 7.3डिग्री
फतेहाबाद 8.5
हिसार 10.6
सिरसा 10.6
अंबाला  10.8
कॉल, कैथल 11.6
गुडग़ांव 11.7
यमुनानगर 12.0
चण्डीगढ़ 12.3
करनाल 12.4
जींद 12.4
महेंद्रगढ़  12.8
झज्जर 12.8
सोनीपत 13.0
नारनौल 13.5



एसडी बना यूथ फुटबाल चैंपियनशिप 2022 में विजेता
**********************************************
****************************************
**********
कनीना की आवाज। एसडी विद्यालय ककराला में रिलायंस फाउंडेशन द्वारा आयोजित यूथ फुटबाल चैम्पियनशिप 2022 में विजेता बनने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस सम्मान समारोह का आयोजन मुख्य अतिथि जिला खेल अधिकारी दलबीर सिंह की उपस्थिति में किया गया। सम्मान समारोह के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन रहा। विद्यालय प्राचार्य ओमप्रकाश यादव ने बताया कि रिलायंस फाउंडेशन द्वारा हरियाणा राज्य में यूथ फुटबाल चैम्पियनशिप 2022 का आयोजन सोनीपत एवं हिसार जोन बनाकर करवाया गया। जिसमें पूरे राज्य भर से विभिन्न विद्यालयों से फुटबाल टीम 14 आयु वर्ग से कम ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। एसडी विद्यालय की टीम का पहला मैच लिटल एंजल विद्यालय सोनीपत से रहा जिसमें एसडी विद्यालय ने 6-0 के अन्तर से जीत प्राप्त की। दूसरे मुकाबले में एसडी. विद्यालय की टीम से 13-0 से अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम को हराया। इसी प्रकार कई चरणों में विजय प्राप्त करते हुए एसडी विद्यालय की टीम क्वाटर फाइनल में पहुंचकर राई स्पोस्र्ट्स स्कूल सोनीपत को हराया। अन्त में आर्मी पब्लिक स्कूल हिसार की टीम को फाइनल में हराकर एसडी विद्यालय की टीम ने यूथ फुटबाल चैम्पियनशीप पर अपना कब्जा बनाया। विद्यालय निदेशक जगदेव यादव ने इस शानदार उपलब्धी पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी और इसे परिश्रम एवं लगातार अभ्यास का परिणाम बताया। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि दलबीर सिंह ने इस जीत को पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया। यह भी बताया कि अब येे खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए मुम्बई जाएंगे तथा वहां भी अपने कौशल एवं सामथ्र्य का लोहा मनवाऐंगे। इस अवसर पर फुटबाल कोच प्रदीप को भी सम्मान स्वरूप नगद राशि के रूप में पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर सीईओ आरएस यादव, सीएओ नरेन्द्र यादव, उप-प्राचार्य पूर्ण सिंह, प्रदीप, राकेश, दीपक, सोनपाल, रतन सिंह, राजकुमार डीपी, सचिन व पूजा डीपी आदि उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 5: एसडी स्कूल के अव्वल विद्यार्थी तथा उन्हें सम्मानित करते निदेशक जगदेव सिंह।





सामाजिक बुराइयों के प्रति किया गया जागरूक
******************************************
*****************************************
****
कनीना की आवाज। चाइल्ड लाइन, महेंद्रगढ़ स्थित नारनौल द्वारा आज विभिन्न विद्यालयों मे नशा मुक्ति, बाल विवाह रोकथाम  कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के तहत रामचंद्र स्कूल, कनीना के विद्यार्थियों ने कस्बे में बाल विवाह को रोकने के संदर्भ में एक जागरूकता रैली का आयोजन किया। इस अवसर पर चाइल्ड लाइन के सदस्य संजय कौशिक ने विद्यार्थियों को नशे से बचने के उपायों, नशे से शरीर पर पडऩे वाले बुरे प्रभावों व नशे से होने वाले रोगों के साथ-साथ बाल विवाह व उसके दुष्परिणामों, बाल अधिकारों तथा बाल श्रम के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर चाइल्ड लाइन के सदस्य सुनील कुमार ने बताया कि समाज को नशे जैसी बुराइयों से कैसे मुक्त किया जा सकता है। चाइल्ड लाइन के सदस्य मनीष कुमार ने विद्यार्थियों को चाइल्ड लाइन के हेल्प नंबर 1098 व उसके महत्व के बारे मे भी अवगत कराया। चाइल्ड लाइन की टीम ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ककराला, रामबास, राजकीय माध्यमिक विद्यालय, पड़तल, ढाणा मे जाकर विद्यार्थियों को नशा मुक्ति व बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराइयों से किस प्रकार से बचा जा सकता है इस बारे में प्रशिक्षित व जागरूक किया। इस अवसर पर टीम के सदस्य सतीश व मनीषा यादव ने नशा मुक्त हरियाणा विषय पर एक व्याख्यान दिया और विद्यार्थियों को जागरूक किया।
फोटो कैप्शन 4: सामाजिक संस्था जागरूकता रैली निकालते हुए।





बिजली बिलों में नॉन एनर्जी चार्ज को जनविरोधी बताया
**************************************************
****************************************
************
कनीना की आवाज। बसपा नेता अतरलाल एडवोकेट ने राज्य सरकार द्वारा बिजली बिलों पर लगाए गए नान एनर्जी चार्ज को जनविरोधी बताते हुए इसे तत्काल वापिस लेने की मांग की है।
   अतरलाल ने धनौन्दा गांव में बहुजन समाज पार्टी और प्रजा भलाई संगठन के कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक को सम्बोधित करते हुए उक्त मांग उठाई उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने घरेलू तथा कामर्शियल बिलों पर नान एनर्जी चार्ज लगा दिया है। जिसके कारण इस बार बिजली के बिल काफी बढ़कर आ रहे हैं।  उन्होंने कहा कि सरकार के इस जनविरोधी कदम से लोगों में भारी रोष व्याप्त है उन्होंने चेतावनी दी की राज्य सरकार ने तत्काल नॉन एनर्जी चार्ज को नहीं हटाया तो पार्टी कार्यकर्ता जल्दी ही इलाके की महापंचायत बुलाकर आंदोलन की रणनीति बनाएंगे।
    इस अवसर पर भाग सिंह चेयरमैन, राजबीर, दान सिंह प्रजापत, लालचंद शर्मा, पवन चौधरी, शेर सिंह यादव, प्रकाश यादव, कृष्ण सिंह, टीटू प्रकाश, कैलाश सेठ, श्रीराम, रवि, मदन सिंह, धर्मबीर, नरेन्द्र सिंह व नवीन कुमार आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 3: बसपा की बैठक को सम्बोधित करते हुए ठाकुर अतरलाल एडवोकेट।

12 बोतल देसी शराब बरामद 

****************************

*****************************
 कनीना। कनीना पुलिस ने मुखबिरी के आधार पर भडफ़ बस स्टैंड पर छापामारी की तो एक व्यक्ति करीरा से भडफ़ की ओर कंधे पर शराब की पेटी रखकर ला रहा था। पुलिस को देख कर भागने लगा किंतु उसे पकड़ लिया नाम पूछने पर ओमप्रकाश बताया जो भडफ़ का निवासी है तथा उससे 12 बोतल देशी शराब बरामद की। कनीना पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


व्यक्ति के गुमशुदगी का मामला दर्ज
************************************
**************************************

कनीना की आवाज। दौंगड़ा अहीर पुलिस चौकी में ज्ञानचंद नामक दौंगड़ा अहीर ने पुलिस  मेें अपने पिता की गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया है। उसने कहा है कि उनके पिता लख्मीचंद करीब 3 महीने से किसी काम के सिलसिले में इधर-उधर गए थे,घर आए नहीं है। हर जगह पता कर लिया किंतु नहीं मिले। मोबाइल भी बंद है। दौंगड़ा अहीर पुलिस पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





सरसों फसल उजाडऩे का मामला दर्ज
**************************************
***************************************
******
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के गांव स्याणा निवासी श्रीकृष्ण ने उनकी सरसों उजाडऩे का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस में उन्होंने बताया कि वे अपनी जमीन पर सरसों उगा रखी है किंतु 9 नवंबर को खेत की सरसों फसल को उजाड़ दिया है। उनका का कहना है कि अवैध कब्जा करने की एवज में ऐसा काम किया है तथा गांव के ही एक व्यक्ति पर शक जाहिर किया है। जिन्होंने उनकी फसल पर ट्रैक्टर द्वारा उजाड़ तार खंभे गाड़ दिए जिससे उनकी करीब 10 हजार रुपये की फसल को नुकसान हुआ है। कनीना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।





युवा संसद में सांसदों की योग्यता का बिल ध्वनि मत से पारित
***************************************************
***************************************
************
कनीना की आवाज। एससीईआरटी गुडग़ांव तथा डाइट महेंद्रगढ़ के सौजन्य से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौंदा में युवा संसद का आयोजन किया गया जिसमें 56 विद्यार्थियों ने अलग-अलग भूमिका निभाते हुए संसद की संपूर्ण कार्रवाई पूर्ण की। संसद में जहां शिक्षा, महंगाई, बौद्धिक पलायन, कृषि, किसानों की समस्या, कोविड-19, सांसदों की योग्यता, महिला शिक्षा, मुद्रा अवमूल्यन आदि पर दोनों सदनों में गहमागहमी चली किंतु सांसदों की योग्यता को लेकर के लंबी खींचतान के बाद आखिरकार ध्वनि मत से सांसदों की योग्यता का बिल पारित हुआ।
 उधर वरिष्ठ प्रवक्ता डाइट लाल सिंह यादव ने बताया की युवा पीढ़ी को बेहतर नागरिक बनाने के लिए तथा संसद में नेताओं द्वारा की जाने वाली कार्रवाई से अवगत करवाने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों के स्कूलों में आयोजन किया जाता है। मुंबई में 1960 में सबसे पहले इस प्रकार का आयोजन शिक्षण संस्थान में किया गया तत्पश्चात  विभिन्न स्कूलों में विभिन्न प्रदेशों में युवा संसद कार्यक्रम आयोजित हो रहा है।  डाइट महेंद्रगढ़ से वरिष्ठ प्रवक्ता युद्धवीर सिंह, वरिष्ठ प्रवक्ता नरेश कुमार, प्रवक्ता सूर्यकांत यादव, नितिन कुमार आदि पहुंचे जिन्होंने संपूर्ण सांसद की कार्रवाई को गहनता से अध्ययन कर छोटी मोटी कमियों से अवगत करवाया तथा बेहतरीन कार्य पेश करने पर डॉ मुंशीराम वरिष्ठ प्रवक्ता राजनीति शास्त्र तथा राजेश कुमार वरिष्ठ प्रवक्ता राजनीति शास्त्र की सराहना की। इस मौके पर जहां दीर्घ दर्शन दिव्य दर्शन दीर्घा में विभिन्न विद्यार्थियों ने भी संसद की कार्यवाही अपनी आंखों से देखा ।
वही इस मौके पर प्राचार्य सतीश कुमार, वरिष्ठ अंग्रेजी प्रवक्ता विजयपाल महक ,डॉ मुंशी राम यादव वरिष्ठ प्रवक्ता, युधिष्ठिर प्रवक्ता, सूर्यकांत यादव प्रवक्ता आदि ने भी अपने विचार रखे। विद्यार्थियों की इस कार्रवाई की बखूबी से प्रशंसा की गई।
 फोटो कैप्शन 1 तथा दो: धनौंदा स्कूल में चली युवा संसद कार्रवाई का एक नजारा।





महिला घर से हुई गायब, गुमशुदगी का मामला दर्ज
*********************************************
***************************************
************
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के गांव धनौंदा में एक महिला घर से गायब हो गई जो दिमागी रूप से परेशान बताई जाती है। कनीना पुलिस में रवि धनौंदा निवासी ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है। रवि ने कहा है कि लक्ष्मी देवी जो दिमागी रूप से परेशान है, घर से कहीं चली गई। कैमरे में चेक करने पर पता चला कि वह अटेली वाली बस में बैठकर कहीं चली गई। ढूंढने पर कहीं नहीं पाई मिली। कनीना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।





25 बोतल बोतल देसी शराब तथा 10 पव्वे बरामद
*******************************************
*****************************************
***
कनीना की आवाज। कनीना पुलिस को सूचना मिली कि कनीना के दुर्गा मंदिर के पास वार्ड 11 में सफेद कट्टे में कोई युवक शराब बेच रहा है। पुलिस ने छापेमारी की तो एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे पकड़कर नाम पता किया देवेंद्र बताया। उसके पास सफेद प्लास्टिक कट्टा चेक किया जिसमें 25 बोतल देसी शराब तथा 10 पव्वे शराब बरामद किए। कनीना पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।











कनीना की प्रथम महिला पत्रकार को दी जाएगी श्रद्धांजलि
***********************************************
***************************************
**************
कनीना की आवाज। कनीना कस्बा की प्रथम महिला पत्रकार सुमन यादव की 12वीं पुण्य पर 17 नवंबर को उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस अवसर पर सुमन यादव के आवास पर पुष्प अर्पित किये जाएंगे जहां विभिन्न जन उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। उनके नाम पर चले आ रहे श्रीमती सुमन यादव चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से पुस्तकालय भी स्थापित किया जाएगा। वे दैनिक ट्रिब्यून चंडीगढ़ की लंबे समय तक पत्रकार रही थी।
 उनके जीवन व चरित्र को उजागर करने वाली कनीना के लेखक होशियार सिंह की कृति  कष्टों की देवी का दूसरा संस्करण एवं आइएसबीएन संस्करण भी आ चुका है। जिसमें सुमन यादव का संक्षिप्त जीवन का चरित्र-चित्रण किया गया है। 2010 को वे स्वर्ग सिधार गई। उनकी पुण्यतिथि पर वृक्षारोपण किया जाएगा। जहां उनके निवास मोदीका मोहल्ला में उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाएंगे। अपनी शादी के महज आठ वर्षों के बाद ही गहरा घाव देते हुए एक छोटे से पुत्र अमीश को छोड़कर सदा के लिए आंखों से ओझल हो गई। उनकी दो पुस्तकें मानव बाडी कविताएं तथा  आस्था प्रकाशित हो चुकी हैं जिसमें उन्होंने सहायक लेखिका बतौर काम किया है। उनकी विभिन्न पत्र एवं पत्रिकाओं में लेख एवं कहानियां प्रकाशित हो चुकी हैं। उनकी कहानी दरिंदा अति प्रसिद्ध हुई। हरियाणा सरकार ने उनकी कहानी पर प्रदेश स्तरीय द्वितीय पुरस्कार भी दिया था। उनके उदात चरित्र एवं गुणों को एक पुस्तक कष्टों की देवी में विस्तृत प्रकाशन किया गया है।
फोटो कैप्शन: सुमन यादव।