Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Monday, July 6, 2026



 



दौंगड़ा अहीर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर संगोष्ठी, पुष्पांजलि एवं "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित
युवा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती से प्रेरणा लेकर आगे बढ़े: डॉ राकेश कुमार
**********************************************************
******************************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज।
माय भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से व रिचा क्राफ्ट के सहयोग से दौंगड़ा अहीर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती के अवसर पर संगोष्ठी, पुष्पांजलि एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम में जिला प्रमुख डॉ राकेश कुमार ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत कर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और समर्पण का प्रतीक है। युवाओं को उनके विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है, इसलिए प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए।
माय भारत के जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव ने कहा कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा माय भारत प्लेटफॉर्म के माध्यम से 1 जुलाई से 15 अगस्त तक वृहद पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं से अपील कि वे अधिक से अधिक संख्या में माय भारत पोर्टल से जुड़ें तथा राष्ट्र निर्माण, स्वयंसेवा, कौशल विकास एवं विभिन्न अवसरों का लाभ उठाकर विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।
इस अवसर पर डीआईओ प्रशांत कुमार ने डिजिटल सशक्तिकरण एवं माय भारत पोर्टल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से तकनीक का सकारात्मक उपयोग करने का आह्वान किया।
रिचा क्राफ्ट्स से ऋचा गर्ग ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं का सशक्त होना केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जब महिलाएं आत्मनिर्भर बनती हैं तभी विकसित भारत के सपने को साकार किया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन, विचारों एवं राष्ट्र के प्रति उनके योगदान पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इसके पश्चात एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने पौधारोपण किया तथा उपस्थित प्रतिभागियों को फलदार पौधों का वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मंच संचालन दिव्या ने किया। अंत में सभी ने राष्ट्र निर्माण, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक सेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर बबरूभान बोहरा, सत्य नारायण, धर्मेंद्र, वन विभाग से राजेंद्र, माय भारत के स्वयंसेवक विवेक, शुभम, आशीष, यश एवं हरपाल सहित अनेक युवा एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 01:कार्यक्रम में संबोधित करते डॉ राकेश कुमार।


पुलिस की त्वरित कार्रवाई से दिनदहाड़े आभूषण चोरी का मामला, दोनों आरोपी गिरफ्तार
**********************************************************
******************************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज।
थाना शहर कनीना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई सोने के आभूषण चोरी की घटना का कुछ ही समय में सफलतापूर्वक सुलझाया गया। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
दिनांक 04 जुलाई 2026 को शाम लगभग 7:30 बजे थाना शहर कनीना में वार्ड नंबर-3 निवासी महिला द्वारा उसके घर से 02 जुलाई को सोने के आभूषण चोरी होने संबंधी शिकायत दी गई थी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने बिना देरी किए तुरंत कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर त्वरित जांच करते हुए कुछ ही समय में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि उनका किसी अन्य आपराधिक घटना में कोई संबंध तो नहीं है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। महेंद्रगढ़ पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं उनकी संपत्ति की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।


 दिल्ली में हुआ भव्य कार्यक्रम का आयोजन।
कनीना से पहुंचे दर्जनों किसान
सहकारिता मंत्रालय के 5 स्वर्णिम वर्ष।
**********************************************************
******************************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना स्थित अवशितन केंद्र से जुड़े सेकड़ो किसानों ने नोडल अधिकारी विवेक चौधरी एवम सहयोगी रूपचन्द गुर्जर के नेतृत्व में भाग लिया देहली में अयोजित इस कार्यक्रम में सेकड़ो किसानों के साथ साथ संस्था कर्मचारी कनक सिंह राठौड़,दरयाव सिंह यादव ने भी भाग लिया कार्यक्रम में किसानों को अधिक से अधिक मात्रा में पशुपालन को बढ़ावा देना और कृषि के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया गया और किसानों को समय समय पर सरकार द्वारा लोन सुविधा की जानकारी दी गई ।इस मौके पर  सहकारिता मंत्री अमित सहा ने लाखों किसानों को कृषि के लिए प्रेरित किया ।                                          दिल्ली जाते हुए किसानों की फोटो


विश्व चाकलेट दिवस- 7 जुलाई
चाकलेट खाने के होते हैं शरीर को लाभ -डाक्टर
**********************************************************
******************************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज।
चाकलेट का नाम लेते बच्चे और बूढ़े सभी प्रसन्नचित नजर आते हैं। चाकलेट खाने का रिवाज बढ़ता ही जा रहा है, विशेष कर छोटे बच्चे जो किसी के जन्मदिन या उत्सव में जाते हैं तो सबसे अधिक पसंद चाकलेट को करते हैं। यह दिन उन्हीं को समर्पित है।
चाकलेट खाने से जहां लाभ भी माने जाते हैं तो कुछ हानियां भी बताई जाती है। बच्चे रमन, अमीश, हर्ष, दिनेश आदि ने बताया कि उन्हें चाकलेट बहुत पसंद हैं। वे अक्सर किसी भी कार्यक्रम में जाते हैं तो चाकलेट जरूर खाते हैं। चाकलेट वास्तव में कई रूपों में मिलती है, जिनके लाभ अधिक बताए जाते हैं।
डाक्टर जितेंद्र मोरवाल से इस संबंध में बात की तो उन्होंने बताया कि अभी तक चाकलेट खाने के लाभों पर शोध जारी है परंतु माना जाता है कि डिप्रेशन को कम करती है, ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रण में रखती है। त्वचा के लिए भी चाकलेट एंटीआक्सीडेंट का कार्य करती है, हृदय रोगों से बचाती तथा शरीर में कोलेस्ट्राल को भी कम करती है किंतु चाकलेट खाने से कुछ हानियां भी होती है
यदि रात के समय चाकलेट खाएंगे तो नींद कम आती है। चाकलेट को सावधानीपूर्वक खाना चाहिए।                                                            फोटो कैप्शन डॉक्टर जितेंद्र मोरवाल

लड़की हुई लापता, दो युवकों पर लड़की को भगाने का लगा आरोप।
**********************************************************
******************************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज।
उपमंडल के एक गांवसे लड़की के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस को दी जानकारी में लड़की के अभिभावक ने बताया कि उसकी 19 वर्षीय लड़की रविवार को सुबह बिना बताए घर से चली गई । परिजनों ने आस पास और रिश्तेदारियों में तलाश किया मगर कोई सुराग नहीं मिला ।  परिजनों ने पास के ही गांव  के तरुण और पंकज पर उसकी बेटी को कही छुपाने का आरोप लगाया है । पुलिस ने लड़की की मां की तरफ से शिकायत दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।                                                                                              
घर के बाहर खड़ी ई रिक्शा और निजी स्कूल के वाहन से बैटरी हुई चोरी
**********************************************************
******************************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज।
क्षेत्र के गांव मोहनपुर से बीती रात्रि को एक ई रिक्शा और निजी स्कूल वाहन से बैटरी चोरी का मामला सामने आया है। मंजीत वासी मोहनपुर ने बताया कि उसने अपनी ई रिक्शा अपने घर के बाहर खड़ी कर रखी थी बीती रात्रि को अज्ञात चोर उसकी रिक्शा से पांच बैटरी चोरी कर ले गए। इसके बाद जब आस पास देखा तो पाया कि पास खड़ी निजी स्कूल की बस से भी बैटरी गायब होने का पता चला । आस पास पता करने के बाद भी कोई जानकारी नहीं हासिल हुई । बाद में पुलिस थाना कनीना में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है

 

हर घर की पहली जरूरत बने फर्स्ट-एड किट और आवश्यक दवाएं: कुनाल मावता।







**********************************************************
******************************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज।
प्राकृतिक आपदाओं, सड़क दुर्घटनाओं, आगजनी, बाढ़ तथा अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में शुरुआती कुछ मिनट अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। ऐसे समय में एक सुव्यवस्थित फर्स्ट-एड किट और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता कई बार किसी व्यक्ति का जीवन बचाने में निर्णायक भूमिका निभा सकती है।

औषधीय विज्ञान विभाग  से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता कुनाल मावता ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक घर, विद्यालय, कार्यालय और वाहन में एक अद्यतन फर्स्ट-एड किट अवश्य होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि किट में बैंडेज, गॉज, एंटीसेप्टिक सॉल्यूशन, कॉटन, मेडिकल टेप, कैंची, थर्मामीटर, डिस्पोजेबल दस्ताने तथा चिकित्सकीय सलाह के अनुसार आवश्यक दवाएं अवश्य रखी जानी चाहिए। साथ ही समय-समय पर दवाओं की एक्सपायरी डेट की जांच कर उन्हें बदलना भी उतना ही आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि केवल दवाएं रखना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि परिवार के प्रत्येक सदस्य को प्राथमिक उपचार  की मूलभूत जानकारी भी होनी चाहिए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर बिना घबराहट के सही समय पर सही सहायता प्रदान की जा सके।

कुनाल मावता ने कहा कि "आपदा के समय तैयारी ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच होती है।" यदि प्रत्येक परिवार पहले से तैयार रहे, तो अनेक दुर्घटनाओं में होने वाली गंभीर क्षति को कम किया जा सकता है तथा अनमोल जीवन बचाए जा सकते हैं।

उन्होंने सभी नागरिकों से सुरक्षित, जागरूक और जिम्मेदार समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

No comments: