Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Friday, July 24, 2026



 

सेहलंग में चलाया स्वास्थ्य जागरूकता अभियान
-दी गंभीर बीमारी से सावधान रहने की सलाह
****************************************
*******************************************
****************************************
कनीना की आवाज।
हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार और डा. प्रभा के आदेशानुसार उपमंडल के गांव सेहलंग में जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें नवनीत एमपीएचडब्ल्यू और मनसा एएनएम व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में लोगों को मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया आदि रोगों के बारे में बताया और जहां पानी रुका हुआ था वहां टेमिफोरियस दवाई डाली गई। जिससे मच्छर आदि पैदा ना हो सके।
स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी नवनीत ने जानकारी देते हुए बताया कि हमें अपने घरों में साफ सफाई रखनी चाहिए और टंकी गमले, हौदी फ्रिज आदि की साफ सफाई हर सप्ताह करनी चाहिए। बुखार होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाएं और मच्छरों से बचाव करना चाहिए। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि अपने आस पास गंदगी ना होने दे और समय समय पर घास एवं मलबे को हटा कर आवास से दूर डाले। वर्षा का मौसम चल रहा है। ऐसे में अनेकों बीमारी होने का अंदेशा रहता है।
फोटो कैप्शन 10: जमा पानी पर दवा छिड़कते स्वास्थ्यकर्मी


किसान योगेश ने आधुनिक तकनीक युक्त रिचार्ज बोर बनवाया
- भूमिगत जल की होगी आपूर्ति- योगेश कुमार
****************************************
*******************************************
****************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना निवासी योगेश कुमार ने पीपलवाली बणी के पास अपने खेत में आधुनिक तकनीकों से से युक्त वाटर रिचार्ज बोर बनवाया है। लाखों रुपए की लागत से इस रिचार्ज बोर में वर्षा का जल कई स्तरों से साफ होकर बोर में जाएगा। उन्होंने बताया कि बोर 400 फीट गहराई का है। इससे भूमि का जलस्तर तो बढ़ेगा ही वहीं जब जरूर होगी तो इस पानी को मोटर से खींच कर पौधों में काम लिया जाएगा।
 योगेश किसान ने बताया कि करीब चार एकड़ जमीन का बरसात का जल सीधा इस बोर में आएगा चूंकि जमीन ढलवा होने से यह जल हर वर्ष व्यर्थ जा रहा था। अब बहकर आने वाले वर्षा के जल को इक_ा करके पाइपों द्वारा बोर तक ले जाया गया है। जहां यह जल तिहरे हौदों में डाली गई रोड़ी, बजरी से गुजर कर साफ हो जाएगा। अंतिम हौद में जमा जल को डीप बोर पाइप तक पहुंचाया जाता है। चाहे कितनी भी वर्षा हो आसानी से जल को बोर तक पहुंचाया जा सकता है। जब जरूरत होगी तो मोटर से डीप रिचार्ज बोर का जल खींच कर फसलों के काम में भी लिया जाएगा। इस प्रकार अनावश्यक रूप से जल बर्बाद नहीं होगा, जल की बर्बादी भी रुकेगी और उपयोगिता भी बढ़ेगी।
 उन्होंने बताया कि बहुत समय से उनके दिलों में इच्छा थी किस प्रकार का एक बोर बनाया जाए जिसे रिचार्ज बोर नाम दिया गया है। सरकार भी इस ओर ध्यान दे रही है और सभी को वर्षा का जल रिचार्ज करने या इकट्ठा करने के तरीके बताती आ रही है। सरकार की हिदायतों को भी ध्यान में रखा गया है किंतु सरकार से कोई सहयोग नहीं मिला है। आस पास के किसान भी इस कार्य की सराहना कर रहे और अपने-अपने खेतों में रिचार्ज बोर बनवाने के बारे में सोचने लगे हैं। कई हजार लीटर वर्षा जल बोर में जा चुका है।
फोटो कैप्शन 06: रिचार्ज बोर दिखाते हुए


श्रीमदभागवत कथा का छठा दिन
--श्रीकृष्ण की लीलाओं का किया विस्तार से वर्णन
****************************************
*******************************************
****************************************
कनीना की आवाज।
ठाकुरजी के बड़े मंदिर कनीना में श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन सुबह 9 बजे पूर्ण देव द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ हवन किया गया।
हवन के अजमान पवन कुमार शर्मा पत्नी सरोज देवी यजमान के रूप में उपस्थित रहे। आज कथा के द्वारा श्रीकृष्ण की लीलाओं को विस्तार से समझाया गया। गोपी उद्धव संवाद का वर्णन भी किया। श्री कृष्ण विवाह का वर्णन भी किया गया। जो भारतीय संस्कृति का अमिट अंग है।  श्रद्धालुओं ने हमारे आंगन में प्रभु अब आ जाओ की धुन पर नाच गाकर वातावरण को आनंदमय बना दिया। आज के मुख्य अतिथि विनय एडवोकेट ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से सनातन संस्कृति के बारे में आम जन को पता चलता है। सनातन ज्ञान के अभाव से समाज में कुरीतियां बढ़ रही हैं। श्रीकृष्णा की शादी की झांकी पर प्रसन्न होकर विनय एडवोकेट ने 11000 रुपए दिए और 11000 रुपए प्राध्यापक नीना यादव ने प्रदान किए। पुजारी कंवरसेन वशिष्ठ ने बताया कि जो लोग कथा सुनने आते हैं उनकी आत्मा शुद्ध होकर ईश्वर के साक्षात का इसी जन्म में आनंद लेती हैं। ऐसे ही व्यक्ति नर नारी संसार में मोक्ष को प्राप्त करते हैं।
 इस मौके पर विनय एडवोकेट, हनुमान सिंह,आशीष, दिलावर सिंह, हरीश लाल, पवन कुमार शर्मा, शकुंतला ,सुनीता, संतोष, कमला देवी, संतोष, मीरा आदि उपस्थित रही।
फोटो कैप्शन 07: राधाकृष्ण की झांकी निकालते हुए


बसपा की विधानसभा स्तरीय संगठन समीक्षा बैठक सम्पन्न
--महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान
****************************************
*******************************************
****************************************
कनीना की आवाज।
क्षेत्र के गांव अगिहार में र्बसपा, विधानसभा अटेली के तत्वावधान में अम्बेडकर भवन में विधानसभा स्तरीय संगठन समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र रामबास ने की।
बैठक में मुख्य अतिथि सीपी सिंह केन्द्रीय प्रभारी, हरियाणा तथा अति विशिष्ट अतिथि एडवोकेट नेतराम एवं डा. महेन्द्र सिंह जाजोरिया  प्रदेश प्रभारी, हरियाणा ने कार्यकर्ताओं को कहा कि बसपाकी मजबूती का आधार बूथ स्तर का सशक्त संगठन है। उन्होंने संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, सेक्टर एवं बूथ कमेटियों को सक्रिय करने तथा पार्टी की नीतियों और बहुजन महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रमोद वालिया लोकसभा जोन प्रभारी, प्रमोद कटारिया जिला अध्यक्ष, महेंद्रगढ़ उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करते हुए प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने का विश्वास व्यक्त किया। अंत में जिला अध्यक्ष प्रमोद कटारिया ने सभी मुख्य अतिथियों, अति विशिष्ट अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों, जिला एवं विधानसभा कार्यकारिणी, सेक्टर एवं बूथ स्तर के पदाधिकारियों तथा उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए बैठक के सफल आयोजन पर धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी जयसिंह यादव जिला उपाध्यक्ष, हरदीप सिंह जिला कार्यकारिणी सदस्य,सहित अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया।
वहीं विधानसभा कार्यकारिणी से सुभाष कुमार , तुषार तायल विधानसभा महासचिव, प्रवीण विधानसभा संयोजक सहित सेक्टर एवं बूथ स्तर के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 03: बसपा की बैठक में संबोधित करते हुए


कनीना क्षेत्र में हुई 9 एमएम वर्षा
-जुलाई माह में हो चुकी है 107 एमएम वर्षा
-कपास में स्प्रे करते वक्त दे ध्यान-डा. अजय
****************************************
*******************************************
****************************************
कनीना की आवाज।
क्षेत्र में पिछले चार दिनों से रुक रुककर वर्षा हो रही है। कुछ समय वर्षा रुकती है, धूप भी खिलती है किंतु फिर से बादल उमड़ घुमड़कर आ जाते हैं और कभी फुहार तो कभी तमध्यम वर्षा होती है। वर्षा होने का सिलसिला सोमवार दोपहर बाद शुरू हुई और 6 एमएम वर्षा हुई। मंगलवार को भी वर्षा जारी रही और 33 एमएम वर्षा हुई। इसी कड़ी में बुधवार को 7 एमएम वर्षा, गुरुवार 2 एमएम वर्षा, शुक्रवार 9 एमएम वर्षा हुई है। जिस कारण तापमान में भी कमी आई है। वर्षा के कारण कनीना में हर तरफ पानी ही पानी भर गया। बरसात के कारण कालरवाला जोहड़ लबालब भरा है। पीपीलवाली बणी में दूर दराज तक एसटीपी का जल भरा हुआ है और पेड़ नष्ट होने लगे हैं।
पिछले चंद दिनों से हो रही बरसात के कारण किसानों के चेहरों पर भी मुस्कान खिल गई है। जहां उनको फसल के खराब होने का डर सता रहा था वहां अब फसल पैदावार की आस जगी है। अब बाजरे और कपास की फसल को वर्षा का पानी मिल गया जिस कारण फसल तेजी से बढ़ेगी। क्षेत्र में अब तक जुलाई माह में 107 एमएम वर्षा हो चुकी है।
फसलों के लिए वर्षा दवा का काम करेगी-
क्षेत्र में सोमवार से हो रही रुक रुक कर बरसात के कारण किसानों को राहत मिली है वहीं किसान सूबे सिंह,कृष्ण कुमार, देवेंद्र कुमार, राजेंद्र सिंह का कहना है कि यह वर्षा फसलों के लिए रामबाण सिद्ध होगी। जहां एक तरफ उनकी फसल सूखने की कगार पर थी वहीं वर्षा के कारण जीवन मिला है।
किसानों का मानना है कि जितनी वर्षा होगी वो बेहतर साबित होगी। आगामी रबी फसल को भी लाभ मिलेगा। जगह जगह गंदा जल भर गया है। सड़क के किनारे, बस स्टैंड के आस पास तथा निचले क्षेत्रों में जल भराव हो गया है।
स्प्रे में रखे सावधानी-
एसडीओ कृषि डा. अजय यादव ने कहा कि किसान कपास की फसल में या अन्य फसलों में कोई स्प्रे कर रहे हैं तो सावधानी बरते। स्प्रे के कम से कम 3 घंटे तक मौसम साफ रहना चाहिए वरना स्प्रे का कोई असर नहीं होगा।
फोटो कैप्शन 05: कनीना क्षेत्र में वर्षा के बाद फसल पर आई आब




साहित्य अकादमी ने रघुविन्द्र यादव को दिया लाला देशबंधु गुप्त सम्मान
-प्रदान किये गए ढाई लाख रुपए नकद और आजीवन निशुल्क बस सुविधा
****************************************
*******************************************
****************************************
कनीना की आवाज।
नीरपुर निवासी वरिष्ठ साहित्यकार रघुविन्द्र यादव को हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी ने साहित्यिक पत्रकारिता के लिए लाला देशबंधु गुप्त सम्मान से नवाजा है। रोहतक की दादा लख्मीचंद स्टेट यूनिवर्सिटी आफ परफोर्मिंग एंड विसुअल आर्ट्स में आयोजित समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री और हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने उक्त सम्मान प्रदान किया।
सम्मान के रूप में दो लाख पचास हजार रुपए, शाल, ताम्रपत्र और प्रशस्तिपत्र के साथ-साथ हरियाणा राज्य की बसों में आजीवन निशुल्क यात्रा पास प्रदान किये गए। नारनौल के किसी भी साहित्यकार को यह सम्मान पहली बार दिया गया है। गौरतलब है कि रघुविन्द्र यादव देश के जाने माने दोहाकार हैं और विभिन्न विधाओं में लिखते हैं। अब तक उनके चार दोहा संग्रह, दो कुण्डलिया छंद संग्रह, दो लघुकथा संग्रह, एक कविता संग्रह और एक गजल संग्रह सहित सहित कुल 25 कृतियां प्रकाशित हो चुकी हैं। वे शोध और साहित्य की राष्ट्रीय पत्रिका बाबूजी का भारतमित्र के 2012 से प्रकाशक और सम्पादक हैं।
रघुविन्द्र के दोहों में सामाजिक सरोकार विषय पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से शोध कार्य हो चुका है, वहीं उनके दोहा साहित्य पर समीक्षात्मक कार्य भी हुआ है। रघुविन्द्र यादव के प्रतिनिधि दोहे और रघुविन्द्र यादव के दोहा सृजन के विविध आयाम कृतियां देश के वरिष्ठ दोहकारों जय चक्रवर्ती और डा. शैलेष गुप्त वीर के संपादन में प्रकाशित हो चुकी हैं। रघुविन्द्र यादव के दोहों का एक विडियो बेटा कहता बाप से सोशल मीडिया पर वर्षों के वायरल है और उसे अब तक यूट्यूब पर दो करोड़ 65 लाख से अधिक लोग देख-सुन चुके हैं।
फोटो परिचय 04: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, रघुविन्द्र यादव को लाला देशबंधु सम्मान प्रदान करते हुए साथ में मंत्री अरविन्द शर्मा




उप नागरिक अस्पताल कनीना में हुई पहली बड़ी सफल सर्जरी -दीपक चौधरी
-स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम, कस्बावासियों ने जताया स्वास्थ्य मंत्री का आभार
****************************************
*******************************************
****************************************
कनीना की आवाज।
उप नागरिक अस्पताल कनीना में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। पार्षद दीपक चौधरी के लगातार प्रयासों और स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के सहयोग से अस्पताल में पहली बार बड़ी सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न की गई। इस उपलब्धि के बाद क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। अस्पताल के सर्जन डा. हेमंत नागर ने कनीना के वार्ड नंबर-6 निवासी हेमलता के पाइलोनाइडल साइनस का सफल आपरेशन किया। ऑपरेशन के दौरान एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डा. चंद्रशेखर सहित चिकित्सकों की टीम मौजूद रही। सीएमओ डा. रेणु ने इसे उप नागरिक अस्पताल कनीना की पहली सफल बड़ी सर्जरी बताते हुए चिकित्सा टीम को बधाई दी।
पार्षद दीपक चौधरी ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के मार्गदर्शन में कनीना उप नागरिक अस्पताल में लगातार नई स्वास्थ्य सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। पहले आधुनिक ऑपरेशन सुविधाएं शुरू हुईं और अब पहली बड़ी सर्जरी भी सफल रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अस्पताल में ब्लड स्टोरेज यूनिट भी स्थापित की जाएगी, जिससे मरीजों को आपातकालीन स्थिति में बड़ी राहत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य कनीना क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें इलाज के लिए बड़े शहरों के चक्कर न लगाने पड़ें।
इस अवसर पर मुकेश नंबरदार, मनीष कुमार, विजेंद्र सिंह पूर्व मुख्याध्यापक, डा. अंकित सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कस्बावासियों ने अस्पताल में लगातार बढ़ रही स्वास्थ्य सुविधाओं पर खुशी व्यक्त करते हुए स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव तथा पार्षद दीपक चौधरी का आभार जताया। साथ ही उन्होंने मांग की कि उप नागरिक अस्पताल कनीना में जल्द डिजिटल एक्स-रे मशीन स्थापित की जाए, ताकि मरीजों को निजी केंद्रों पर महंगे एक्स-रे कराने के लिए मजबूर न होना पड़े और उन्हें आर्थिक राहत मिल सके।
फोटो कैप्शन 01: सफल सर्जरी के बाद चिकित्सकों की टीम, पार्षद दीपक चौधरी



 बार एसोसिएशन में बना 10 लाख रुपये की लागत का विशाल टीन शेड
-हवन कर किया शुभारंभ
****************************************
*******************************************
****************************************
कनीना की आवाज।
बार एसोसिएशन कनीना के अधिवक्ताओं को बैठने की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निर्मित विशाल टीन शेड का शुभारंभ हवन-यज्ञ के साथ किया गया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के सदस्यों ने टीन शेड के निर्माण में सहयोग देने पर हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का आभार व्यक्त किया। बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान अधिवक्ता दीपक चौधरी ने बताया कि अधिवक्ताओं के लिए लंबे समय से बैठने की समुचित व्यवस्था की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के समक्ष मांग रखी गई, जिस पर उन्होंने 10 लाख रुपएकी आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई। उनके सहयोग से यह विशाल टीन शेड बनकर तैयार हुआ है, जिसमें एक समय में लगभग 70 से 80 अधिवक्ता बैठ सकते हैं। बार एसोसिएशन के प्रधान मंजीत ने बताया कि एसोसिएशन में वर्तमान में करीब 200 अधिवक्ताओं का पंजीकरण है। नए टीन शेड के निर्माण से अधिवक्ताओं को बैठने और न्यायिक कार्यों के दौरान काफी सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान बार एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव द्वारा दिया गया सहयोग अधिवक्ताओं के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा। सभी अधिवक्ताओं ने उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए जनहित में इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने की अपेक्षा जताई।
फोटो कैप्शन  02:बार एसोसिएशन परिसर में नवनिर्मित टीन शेड के शुभारंभ अवसर पर हवन-यज्ञ

















No comments: