Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Friday, July 3, 2026



 



एडीए परीक्षा के लिए नारनौल से करनाल, कुरुक्षेत्र और पंचकूला के लिए चलेंगी विशेष बसें
***************************************************
**********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
हरियाणा सरकार के दिशा निर्देशानुसार हरियाणा परिवहन विभाग की ओर से 5 जुलाई को एडीए की होने वाली लिखित परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए नारनौल बस स्टैंड से विशेष बस सेवा उपलब्ध करवाई जाएंगी।
यह जानकारी देते हुए जीएम रोडवेज देवदत्त ने बताया कि इस व्यवस्था के तहत 5 जुलाई को नारनौल बस स्टैंड से करनाल व कुरुक्षेत्र के लिए सुबह 02:30 बजे और पंचकूला के लिए सुबह 02 बजे बसें रवाना होंगी। परीक्षा समाप्त होने के बाद, इन सभी केंद्रों (करनाल, कुरुक्षेत्र और पंचकूला) से वापस नारनौल के लिए दोपहर 01:00 बजे बसें चलेंगी। इस यात्रा के लिए परीक्षार्थियों से केवल सामान्य किराया ही लिया जाएगा।


 युवा पीढ़ी के दिलों में बसे हैं कपिल देव सिंह यादव
-उनके पदचिह्नों पर चलने को तैयार-यथार्थ
***************************************************
**********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
कपिल देव सिंह यादव/केडी सिंह यादव दरोगा के अचानक स्वर्ग सिधार जाने के बाद युवा पीढ़ी उन्हें खूब याद करती है। वे अपने पीछे तीन लड़के रामाश्रय, ऋषि यादव  एवं  रमेश यादव, दो लड़कियां रीता और गीता सहित भरा परिवार छोड़ गए हैं। उन्होंने 37 सालों तक पुलिस विभाग में सेवा दी। वे 1957 में सेवा में आए थे और 1994 में सेवानिवृत्त हुए हैं। 1994 में सेवानिवृत्ति के बाद बिलासपुर में शेष जीवन यापन किया। हरियाणा से उनका विशेष लगाव रहा है। वे बरेली, हरियाणा में कनीना, उत्तर प्रदेश तथा विभिन्न स्थानों पर अक्सर आते जाते रहे हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कई जगह कई सालों तक सेवा दी है। आज भी उनके प्रशंसक उनको याद कर अश्रु बहाने को मजबूर हैं। 21 जून 2026 उनका निधन हो गया किंतु उनके परिजन उनको कभी नहीं भूल पाएंगे। वे अपने पीछे 10 पोते एवं पोतियां छोड़ गए हैं। 









यथार्थ और आध्या उन्हें याद कर कहते हैं कि उन जैसा दादा फिर कभी उन्हें नहीं मिलेगा। वे इसे संयोग ही मान रहे हैं कि ऐसे घर में पैदा हुए जहां उनके दादा केडी सिंह यादव से संस्कार मिले। वे उनके पदचिह्नों पर चलने को तैयार हैं। ऋषिका, रिद्धिमा, ऋषित आदित्य आदि उनको याद कर उनकी स्मृतियों में खो जाते हैं।
 कृष्ण गोपाल, समीर गौरव उन्हें याद करते हैं और कहते हैं कि ऐसे इंसान सदियों के बाद एक बार पैदा होते हैं जो सदा दूसरों की भलाई में ही जुटे रहते हो। सीमा यादव बिलासपुर का कहना है कि उन्हें ऐसे ससुर मिले जिन्होंने घर में एक बेटी से बढ़कर मान सम्मान दिया। उन्होंने न केवल उन्हें अपितु समाज को वो राह दिखाई जिस पर चलकर इंसान ऊंचाइयों को छू सकता है। उनकी धाकड़ आवाज के वे कायल हैं तथा उनकी वो बोलने की शैली सदा उनके दिलों में सदा अमर रहेगी।
 उधर रमेश कुमार यादव बिलासपुर कहते हैं कि उनके पिता उनका बहुत बड़ा सहारा एवं मार्गदर्शक थे। आज मैं जो भी हूं बस उनकी बदौलत हूं।
फोटो कैप्शन: अपने सग संबंधियों से घिरे केडी सिंह यादव



सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने ली सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
--ग्रीन कॉरिडोर 152-डी से हटेंगे अवैध ढाबे व दुकानें
--सरकार के लिए जन सुरक्षा सर्वोपरि : चौधरी धर्मबीर सिंह
***************************************************
**********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि सड़क हादसे में किसी भी नागरिक की जान ना जाए। इसके लिए अधिकारी जागरूकता के साथ-साथ सड़क पर नियमों की कड़ी पालना भी सुनिश्चित करें। सांसद आज पंचायत भवन में जिला सड़क सुरक्षा समिति और सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की समीक्षा बैठक ले रहे थे। इस बैठक में विधायक कंवर सिंह यादव भी मौजूद थे।
सांसद ने पिछले दिनों नेशनल हाईवे 152-डी पर हुए बस हादसे का जिक्र करते हुए जन सुरक्षा को सर्वोपरि रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों की जान से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने हाईवे पर यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी और पुलिस विभाग को एक संयुक्त अभियान चलाकर हाईवे के दोनों तरफ बने अवैध ढाबों और दुकानों को तुरंत प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों के अनुसार हाईवे के दोनों तरफ 15 मीटर के दायरे में किसी भी तरह की व्यावसायिक गतिविधि नहीं की जा सकती।
सांसद ने पुलिस और संबंधित विभागों को सभी दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट्स) को चिन्हित कर उनके कारणों की विस्तृत रिपोर्ट अगली बैठक से पहले पेश करने को कहा है।
आम जनता की रोजमर्रा की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सांसद ने सिंचाई विभाग को निर्देश दिए कि जिले की अन्य छोटी सड़कों पर बनी नहरों की पुलियाओं का एक स्पेशल ऑडिट कराया जाए, ताकि जर्जर हो चुकी पुलियाओं को समय रहते दुरुस्त कर हादसों को टाला जा सके। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान महेंद्रगढ़ रोड पर महावीर चौक से लहरोदा बाईपास के बीच बने अवैध कट हटाने के निर्देश दिए। इस मौके पर उपायुक्त अनुपमा अंजली तथा पुलिस अधीक्षक दीपक ने आश्वस्त किया कि लोगों की सुरक्षा जिला प्रशासन के लिए सर्वोपरि है। आरटीए सचिव मनोज कुमार ने पिछले दो माह के आंकड़े प्रस्तुत किए।
अब ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों का रोजगार होगा सुनिश्चित--
मरूधर विशेष
कनीना/महेंद्रगढ़(डा. होशियार सिंह यादव)।। भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि विकसित भारत ग्रामीण आजीविका एवं रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत प्रधानमंत्री के वर्ष 2047 तक विकसित भारत का सपना साकार होगा। उन्होंने कहा कि एक जुलाई से यह नया एक्ट शुरू हो गया है। अब इसका अधिक से अधिक फायदा गरीब तबके को होगा। श्री सिंह आज पंचायत भवन में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक में बोल रहे थे। इस बैठक में महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव भी मौजूद थे।
उन्होंने कहा कि सरकार की लोक-कल्याणकारी योजनाओं का मुख्य ध्येय ग्रामीण अंचल का चहुंमुखी विकास करना है। बैठक में सांसद ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा पोषित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की बारी-बारी से समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि वीबी-जीरामजी ग्रामीण रोजगार का एक आधुनिक ढांचा है। इस नई व्यवस्था के लागू होने से अब ग्रामीण परिवारों को साल में 100 दिनों के बजाय 125 दिनों का एक बेहतर और बढ़ा हुआ सुनिश्चित रोजगार मिलेगा। योजना के तहत काम के स्वरूप को पूरी तरह से केंद्रित किया गया है, जिसमें जल सुरक्षा, ग्रामीण बुनियादी ढांचा, आजीविका के साधन और जलवायु अनुकूलन जैसे चार प्रमुख प्राथमिक क्षेत्रों को शामिल किया गया है।
सांसद ने कहा कि सरकार प्राकृतिक खेती पर विशेष फोकस कर रही है। जिला की सभी 24 गौशालाओं के गोमूत्र और गोबर से जैविक खाद तैयार करने की योजना तैयार करें। एक गाय के गोबर से 7 एकड़ के लिए जैविक खाद तैयार हो सकती है। अधिकारी किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रोत्साहित करें।
उन्होंने बताया कि अमृत सरोवर फेज 2 के तहत जिला में 80 अमृत सरोवर का लक्ष्य रखा गया है जिनमें से अब तक 20 का कार्य पूरा हो चुका है। शेष में कार्य प्रगति पर है।
इस बैठक में उपायुक्त अनुपमा अंजली, पुलिस अधीक्षक दीपक, जिला परिषद के अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार, बीजेपी के जिला अध्यक्ष डॉ यतेंद्र राव तथा नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी भी मौजूद थी।


पूर्व सैनिकों की मांगों को लेकर बसपा आंदोलन करेगी: अतरलाल
***************************************************
**********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
बसपा ने पूर्व सैनिकों की मांगों को लेकर आंदोलन करने की घोषणा की है। इसकी शुरुआत आगामी 10 जुलाई से अटेली तहसील कार्यालय के समक्ष धरना देकर की जाएगी। इसके बाद कनीना, महेन्द्रगढ़, सतनाली, नारनौल तथा नांगल चौधरी तहसील कार्यालयों पर धरना प्रदर्शन कर पूर्व सैनिकों की मांगो को अविलंब पूरा करने की मांग की जाएगी।
 बसपा नेता अतरलाल ने उक्त घोषणा करते हुए कहा कि सरकार पूर्व सैनिकों की मांगों की उपेक्षा कर सैनिकों का अपमान कर रही है। लंबे समय से पूर्व सैनिक तथा रक्षाकर्मी अटेली तथा सतनाली में सीएसडी कैंटीन खोलने, नारनौल में सैनिक व पूर्व सैनिकों की सुविधाओं के लिए सैनिक सदन बनाने, नसीबपुर में युद्ध स्मारक बनाने, सैनिक कल्याण बोर्ड गठित करने और सैनिक वीरता पुरस्कारों की राशि बढ़ाने की मांग कर रहे हैं परन्तु सरकार आश्वासन से आगे नहीं बढ़ रही है। इससे सैनिक, पूर्व सैनिक तथा रक्षाकर्मियों के परिवारों में रोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पूर्व सैनिकों की मांगों की की जा रही उपेक्षा के खिलाफ बहुजन समाज पार्टी जिला स्तरीय आंदोलन करेगी। इसके तहत आगामी 10 जुलाई को अटेली तहसील कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर सरकार को ज्ञापन भेजा जाएगा। उसके बाद सभी तहसील तथा उप तहसील कार्यालयों पर धरना प्रदर्शन किए जाएंगे। आगामी कार्यक्रमों की तिथि तथा रूपरेखा निश्चित करने के लिए वरिष्ठ बसपा नेता शेर सिंह यादव के नेतृत्व में 11 सदस्यीय कमेटी गठित की गई है।


परीक्षा केंद्रों के पास धारा 163 लागू
-500 मीटर के दायरे में कोचिंग सेंटर, फोटोकापी की दुकानें और लाउड स्पीकर रहेंगे बंद
***************************************************
**********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा-2025 को पूरी तरह से निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और नकल मुक्त संपन्न कराने के लिए जिलाधीश अनुपमा अंजली ने आगामी 4 और 5 जुलाई को आयोजित होने वाली इस परीक्षा के मद्देनजर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत कड़े निषेधाज्ञा आदेश जारी किए हैं।
जिलाधीश ने आदेशों में स्पष्ट किया है कि 4 व 5 जुलाई को परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार का हथियार ले जाने व सभी कोचिंग सेंटरों और फोटोकापी मशीन की दुकानों को खोलने पर पाबंदी रहेगी। परीक्षा के दौरान ध्वनि प्रदूषण और व्यवधान को रोकने के लिए इस दायरे में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर भी पूरी तरह रोक रहेगी।
परीक्षा केंद्रों में किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। केवल वही व्यक्ति अंदर जा सकेंगे जिनके पास सक्षम अधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित वैध पहचान पत्र होगा। इसके अलावा, केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार की गैर-कानूनी भीड़, गैर-जरूरी गतिविधियों और वाहनों की पार्किंग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए एग्जाम सेंटर के भीतर वाई-फाई, ब्लूटूथ या इंटरनेट से कनेक्ट होने वाले किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के इस्तेमाल की अनुमति नहीं होगी।
यह पाबंदी और निषेधाज्ञा आदेश कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों और अन्य सरकारी कर्मचारियों पर लागू नहीं होंगे। इन आदेशों का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 तथा अन्य संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत सख्ती से निपटा जाएगा।



स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का जन्मदिन कनीना में उत्साहपूर्वक मनाया, कार्यकर्ताओं ने काटा केक,
दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की,की कामना,
***************************************************
**********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का जन्मदिन कनीना में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर केक काटकर स्वास्थ्य मंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कप्तान भरपूर सिंह ने केक काटकर जन्मदिन समारोह का शुभारंभ किया। इसके बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों को चाय और पकौड़े वितरित किए गए। समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार एवं जनहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर पार्षद एडवोकेट दीपक चौधरी ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। उन्होंने भगवान से उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की।
जिला स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी कमेटी के नवनियुक्त सदस्य मास्टर बिजेंद्र सिंह ने भी स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का भी आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में कप्तान भरपूर सिंह, पार्षद दीपक चौधरी, मुकेश नंबरदार, मार्केट कमेटी के उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता, मास्टर रतनलाल शर्मा, डा. नरेंद्र शर्मा, सूबेदार अभय सिंह, दीपचंद यादव, रामपाल, बाबा मोलडऩाथ कमेटी के प्रधान दिनेश कुमार, कंवर सिंह बोहरा, चौधरी महावीर सिंह, एडवोकेट कैलाश गुप्ता सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 04: आरती सिंह राव का जन्म दिन मनाते हुए




हवन आयोजित
-स्व. जसवंत सिंह को किया याद
***************************************************
**********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना निवासी बलवान आर्य  के भाई स्व.जसवंत सिंह कनीना के मरणोपरांत आज उनके निवास स्थान पर शांति यज्ञ किया गया। शांति यज्ञ सतीश आर्य रसूलपुर यजमान के रूप में अंकित वह बलवान की पुत्र वधू व पुत्र दोनों यजमान की भूमिका में रहे। यज्ञ की व्यवस्था आर्य समाज कनीना कनीना की पूरी टीम रही।
 पुरोहित सतीश आर्य ने जीवन उपयोगी बातें बताई यज्ञ के शान्ति पाठ व दिवंगत आत्मा के लिए दो मिनट का मौन करवाया गया व उसी समय पगड़ी रस्म भी विधिवत सम्पन्न किया गया।  इन्द्र लाल शर्मा ने विचार व्यक्त किये। तदोपरांत शांति पाठ किया व आर्य समाज को दक्षिणा आदि देकर विदा किया।
  इस मौके पर मोहर सिंह प्रधान, मनफूल आर्य, ओम प्रकाश, कृष्ण प्रकाश, सतीश जेलदार आदि अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 05: हवन यज्ञ करते हुए आर्य समाज कनीना


थाना सदर कनीना में सदाचार गोष्ठी आयोजित
-नशा तस्करी व अपराधों की रोकथाम को लेकर जनसहयोग पर दिया गया जोर
***************************************************
**********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
जिले में कानून व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाए रखने तथा नशा तस्करी एवं अन्य अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से थाना सदर कनीना में सदाचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी में थाना सदर कनीना एवं शहर कनीना क्षेत्र के सभी गांवों के सरपंचों, गणमान्य व्यक्तियों तथा मौजिज नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान उपस्थित लोगों से क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, नशा तस्करी जैसी सामाजिक बुराइयों पर अंकुश लगाने तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि समाज और पुलिस के आपसी सहयोग से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने आमजन को आश्वस्त किया कि महेंद्रगढ़ पुलिस क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई करने तथा नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
गोष्ठी के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने भी पुलिस का सहयोग करने तथा क्षेत्र को अपराध एवं नशा मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का विश्वास दिलाया।
फोटो कैप्शन 03: थाने में आयोजित संगोष्ठि




रामबास मे तैयार की जा रही फल वाटिका
-बीजू आम केवल अतीत की विरासत नहीं, बल्कि भविष्य की जलवायु अनुकूल की सबसे बड़ी उम्मीद
***************************************************
**********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
गाव रामबास मे पशु अस्पताल में सार्वजनिक फलों की एक वाटिका तैयार कि रही है इसमे बीज से पौधे तैयार करके लगाये जा रहे हैं पर्यावरण प्रेमी मनोज कुमार रामबास ने बताया कि
आम को फलों का राजा कहा जाता है और भारत को आम की जन्मस्थली माना जाता है। देश में सदियों से आम की हजारों स्थानीय किस्में विकसित होती रही हैं, जिनमें बीजू आम का विशेष स्थान है। आधुनिक दौर में कलमी (ग्राफ्टेड) आमों की व्यावसायिक खेती तेजी से बढ़ी है, लेकिन बीजू आम आज भी अपने प्राकृतिक स्वाद, विशिष्ट सुगंध, मजबूत वृक्ष संरचना और आनुवंशिक विविधता के  बीच अलग पहचान बनाए हुए है।
बीजू आम वह आम है जो सीधे बीज या गुठली से उगाया जाता है। इसमें किसी प्रकार की कलम, ग्राफ्टिंग अथवा वैज्ञानिक प्रवर्धन तकनीक का उपयोग नहीं किया जाता। प्रत्येक बीजू वृक्ष अपने आप में विशिष्ट होता है, क्योंकि उसका आनुवंशिक स्वरूप उसके मूल वृक्ष से भिन्न हो सकता है। यही कारण है कि एक ही गांव में उगे दो बीजू आमों के स्वाद, आकार, रंग और सुगंध में उल्लेखनीय अंतर देखने को मिलता है।
बीजू आम की जड़ें जमीन में काफी गहराई तक जाती हैं, जिससे ये सूखा और जलवायु संबंधी तनाव को अपेक्षाकृत बेहतर सहन कर पाते हैं। यही कारण है कि वर्षा आधारित क्षेत्रों में भी ये सफलतापूर्वक फल देते हैं।
बीजू आम को फल देने में अधिक समय लगता है। कई बार एक बीजू पौधे को फल देने में सात से दस वर्ष तक लग जाते हैं। लेकिन एक बार स्थापित हो जाने पर उसका जीवनकाल काफी लंबा होता है और वह दशकों तक उत्पादन देता रहता है।
यह स्थिति केवल एक फल प्रजाति के नुकसान की नहीं, बल्कि मूल्यवान आनुवंशिक संसाधनों और पारंपरिक ज्ञान के ह्रास की भी है।
संरक्षण की आवश्यकता
विशेषज्ञों का मानना है कि गांव स्तर पर उत्कृष्ट बीजू आम के वृक्षों की पहचान कर उनका संरक्षण किया जाना चाहिए। चयनित उत्कृष्ट बीजू वृक्षों से नई उन्नत किस्मों का विकास कर उन्हें भविष्य की बागवानी योजनाओं में शामिल किया जा सकता है। इससे जैव विविधता भी सुरक्षित रहेगी और किसानों को बेहतर विकल्प भी मिलेंगे।
बीजू आम केवल एक फल नहीं, बल्कि भारतीय कृषि संस्कृति, जैव विविधता और ग्रामीण जीवन का अभिन्न हिस्सा है। आधुनिक कलमी किस्मों ने उत्पादन और व्यापार को नई दिशा दी है, लेकिन बीजू आम आज भी स्वाद, सुगंध, दीर्घायु, पर्यावरणीय अनुकूलता और आनुवंशिक विविधता के मामले में अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए है।
फोटो कैप्शन 02: आम के पौधे लगाता मनोज कुमार

माडल स्कूल के 13 कैडेट्स ने लिया भाग
***************************************************
**********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
16वीं हरियाणा बटालियन, नारनौल के तत्वावधान में आर.पी.एस. कालेज, बलाना में आयोजित दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आज समापन हुआ। यह शिविर 24 जून से 03 जुलाई 2026 तक चला।
शिविर में जीएमएसएसएसएस कनीना के कुल 13 कैडेट्स ने भाग लिया। शिविर का नेतृत्व कमांडिंग आफिसर कर्नल संदीप कुमार, कर्नल राकेश सिंह पूनिया तथा सीटीओ सुरेन्द्र यादव द्वारा किया गया।
राजकीय माडल स्कूल कनीना के प्राचार्य सुनील खुडानिया ने शिविर में भाग लेने वाले प्रशिक्षुओं का स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिविर के दौरान कैडेट्स को ड्रिल, हथियार प्रशिक्षण, मैप रीडिंग एवं व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण दिया गया।
इस प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य कैडेट्स में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं देशभक्ति की भावना का विकास करना रहा।
फोटो कैप्शन 01: माडल स्कूल के कैडेट्स एनसीसी में भाग लेते हुए







No comments: