Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Saturday, July 18, 2026



 



 कनीना ब्लाक स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 20 जुलाई से
-खेल प्रतियोगिताएं चलेंगी चार दिन
************************************************
*******************************************************
************************************************
कनीना की आवाज।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय, पंचकूला एवं जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, महेंद्रगढ़ के निर्देशानुसार कनीना ब्लाक स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिताओं (सत्र 2026-27) का आयोजन एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ककराला में 20 जुलाई से 23 जुलाई 2026 तक किया जाएगा। इस चार दिवसीय खेल महोत्सव में कनीना ब्लाक के सरकारी, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
  खंड शिक्षा अधिकारीह सुरेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता कार्यक्रम के अनुसार 20 एवं 21 जुलाई को बालक वर्ग तथा 22 एवं 23 जुलाई 2026 को बालिका वर्ग की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताओं का संचालन स्कूल गेम्स फेडरेशन आफ  इंडिया (एस जीएफ आई) के नियमों एवं हरियाणा विद्यालय शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जाएगा।
इस मौके पर वालीबाल - अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 (बालक/बालिका),खो-खो - अंडर-11, अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 (बालक/बालिका),कबड्डी - अंडर-11, अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 (बालक/बालिका),एथलेटिक्स - अंडर-11, अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 (बालक/बालिका),रस्साकशी - अंडर-11 वर्ग प्रमुख रहेंगी। विजेता खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में कनीना ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रतियोगिता के प्रमुख नियम-
केवल विद्यालय में नियमित रूप से अध्ययनरत विद्यार्थी ही भाग ले सकेंगे।
प्रत्येक खिलाड़ी केवल एक आयु वर्ग में ही भाग ले सकेगा। एक खिलाड़ी अधिकतम 2 माइनर एवं 1 मेजर खेल में भाग ले सकेगा। एथलेटिक्स में अधिकतम 3 व्यक्तिगत स्पर्धाओं एवं 2 रिले स्पर्धाओं में भाग लेने की अनुमति होगी। सभी खिलाडिय़ों के लिए। विद्यार्थी द्वारा जन्म प्रमाण-पत्र, विद्यालय त्याग प्रमाण-पत्र  पिछली कक्षा की अंकतालिका, पात्रता प्रपत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा। इस प्रतियोगिता के सफल संचालन व फाइनल रिजल्ट कार्यालय में जमा करने के लिए गुलशन ब्लाक कोआर्डिनेटर, राकेश कुमार पीटीआई को अधिकृत किया गया है। प्रतियोगिताओं के सफल एवं निष्पक्ष संचालन हेतु 21 डीपीई./पीटीआई. की ड्यूटी लगाई गई है।




पाथेड़ा में लिंगानुपात सुधार की शपथ ली महिलाओं ने
************************************************
*******************************************************
************************************************
कनीना की आवाज।
उपमंडल के गांव पाथेड़ा में डा. प्रतीक के दिशा-निर्देशन में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत लिंगानुपात सुधार को लेकर जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपस्थित महिलाओं ने कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक कुप्रथा के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाने तथा गांव में लिंगानुपात सुधार के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर एमपीएचडब्ल्यू सुमन ,करुणा, आशा कार्यकर्ताओं तथा ग्रामीण महिलाओं ने संयुक्त रूप से शपथ लेते हुए कहा कि वे बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य करेंगी तथा महिला सशक्तिकरण का संदेश घर-घर, गांव-गांव और गली-गली तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।
बैठक में सभी महिलाओं से आह्वान किया गया कि वे कन्या भ्रूण हत्या रोकने और लिंगानुपात में सुधार के लिए जन-जागरूकता अभियान को एक जन आंदोलन का रूप दें तथा देशहित में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। वक्ताओं ने कहा कि अगर बेटियां हैं तो कल है, और अगर बेटियां नहीं हैं तो कल भी नहीं है।
फोटो कैप्शन 04:गांव पाथेड़ा में लिंगानुपात सुधार के तहत शपथ लेती महिलाएं।






रूठा मानसून ,अच्छी वर्षा की उम्मीद लगाए बैठे किसान सिंचाई पर निर्भर
************************************************
*******************************************************
************************************************
कनीना की आवाज।
मानसून के दिनों में भी क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से वर्षा लुप्तप्राय हो गई है। आम जन को अच्छी वर्षा की उम्मीद लगाए बैठा है। वहीं दूसरी ओर किसानों की भी आस टूट गई है। अब चिंता का विषय बना हुआ है मानसून का ना आना। ऐसे में किसान अब फव्वारों से सिंचाई करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि फसलों को थोड़ा पानी मिल सके। अच्छी वर्षा नहीं हुई तो फसल पैदावार नहीं होगी। वहीं दूसरी ओर किसान भी असमंजस में है कुछ किसानों ने फसल की बिजाई तो कर दी अब चिंता का विषय बना हुआ है मानसून का ना आना। अगर अच्छी वर्षा ना हुई तो फसल ही नहीं होगी। ऐसे में जगह को खाली छोड़ा जा रहा है ताकि अक्टूबर नवम्बर में ही फसल उगा सके।
  किसान राजेंद्र,सूबे सिंह, अजीत कुमार, कृष्ण कुमार का कहना है कि इस समय की फसल के लिए पानी की आवश्यकता अधिक मात्रा में होती है। ज्यादातर किसान वर्षा पर ही निर्भर रहते है। अगर अच्छी बरसात होती है तो फसल भी अच्छी होगी और समय के अनुसार ही कटाई होगी। क्योंकि किसान खेती और पशुपालन पर ही निर्भर होते है। किसान के साथ आम जन भी वषा की आस लगाए बैठे है। क्षेत्र में बादल तो दिखाई देते है किंतु बिन बरसे आगे निकल जाते हैं। वहीं मौसम विभाग के अनुसार मानसून दक्षिण क्षेत्र में देरी से चल रहा जैसे 20 जुलाई के आस पास सक्रिय होने की संभावना जताई जा रही है। इस बार पिछले वर्ष की तुलना में कम वर्षा की आशंका जताई जा रही है।
  बाजरा सूखने की कगार पर पहुंच गया। किसान परेशान हैं। फव्वारों से सिंचाई करने का प्रयास कर रहे हैं। किंतु बिजली आपूर्ति पर्याप्त न होने के कारण किसान परेशान हैं। अब तो वर्षा ही एकमात्र सहारा है। बेसब्री से किसान वर्षा होने का इंतजार कर रहे हैं।
फोटो कैप्शन 05: सूखने के कगार पर बाजरे की फसल


एसएमसी संबोधन के नाम पर सार्वजनिक अवकाशों पर हमला निंदनीय-धर्मपाल शर्मा
************************************************
*******************************************************
************************************************
कनीना की आवाज।
हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा एवं स्कूल टीचर फेडरेशन आफ इंडिया के पूर्व राज्य सचिव धर्मपाल शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया की ,19 जुलाई को हरियाणा के मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक स्कूल प्रबंधन कमेटी एवं विद्यालय स्टाफ को आनलाइन संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि क्या इस तरह के संबोधन के लिए शुभ मुहूर्त केवल सार्वजनिक अवकाश के दिन ही उपयुक्त है या एक सुनियोजित तरीके से सार्वजनिक अवकाशों को धीरे धीरे खत्म करने साजिश रची जा रही है?  शर्मा ने इस तरह के के तुगलकी फरमानों की कड़े शब्दों में निंदा की है उन्होंने कहा कि शिक्षा की बेहतरी के नाम पर अनाप शनाप फरमान जारी किए जाते हैं, जबकि सच्चाई यह है कि शिक्षकों पर पढ़ाई के सिवाय सभी प्रकार के कार्य थोपे जा रहे हैं और लगातार विद्यार्थियों से दूर रखने की साजिश रची जा रही है, जिसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष सत्र की शुरुआत में अप्रैल से शुरू करते हुए मई तक जनगणना कार्य के सम्पन्न होते ही अध्यापकों को एसआईआर कार्य में लगे दिया गया और अब कथित शिक्षा सुधार के नाम पर एक बार फिर अटैच प्राथमिक विद्यालयों को मर्ज करने की योजना बनाई जा रही है। क्योंकि उक्त एसएमसी संबोधन के शेड्यूल में केवल स्वतंत्र प्राथमिक विद्यालयों का ही जिक्र है। उन्होंने कहा कि  लंबे संघर्षों से हासिल स्कूली सार्वजनिक अवकाशों से छेड़छाड़ न की जाए और सभी तरह के गैर शैक्षणिक कार्यों पर रोक लगाते हुए शिक्षकों को केवल विद्यार्थियों को पढ़ाने की वास्तविक जिम्मेदारी निभाने दी जाए। उन्होंने कहा कि अध्यापक कोई  सरकार का बंधुआ  नहीं है। उसे  भी  पारिवारिक व  सामाजिक कार्य करने होते है कहीं रिस्तेदारी मे  जाना  होता। घर के सारे कार्य  रविवार को ही  करने होते है सप्ताह में  एक रविवार का अवकाश मिलता है। वह सरकार  किसी सरकारी प्रोग्राम में लगा देती है। चेतावनी देते हुए कहा कि शिक्षा और शिक्षकों के हकों के लिए संगठन प्रदेशव्यापी आंदोलन करने पर मजबूर होगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी।
फोटो कैप्शन: धर्मपाल शर्मा


ककराला के विद्यार्थियों ने नीट में लहराया सफलता का परचम
************************************************
*******************************************************
************************************************
कनीना की आवाज।
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट- 2026 के घोषित परिणामों में एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ककराला के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय के नीट-2026 बैच के 98 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।।
विद्यालय के सफल विद्यार्थियों में यश ने 99.03 परसेंटाइल प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त निधि ने 97.82 परसेंटाइल, मुस्कान ने 95.19 परसेंटाइल, संजना ने 94.36 परसेंटाइल, रूपेश ने 90.55 परसेंटाइल, तमन्ना ने 90.52 परसेंटाइल तथा ऋतिक ने 89.03 परसेंटाइल प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
विद्यालय के चेयरमैन, निदेशक, प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाना ही नहीं, बल्कि उन्हें एक कुशल, संवेदनशील एवं जिम्मेदार स्वास्थ्य सेवा विशेषज्ञ के रूप में तैयार करना भी है।
फोटो कैप्शन 02: नीट में सफल विद्यार्थी मय शिक्षक विक्टरी चिह्न बनाते हुए



गांव सिगड़ी एवं सिगड़ी स्लम क्षेत्र में डेंगू-मलेरिया जागरूकता एवं लार्वा सर्वे अभियान आयोजित
************************************************
*******************************************************
************************************************
कनीना की आवाज।
गांव सिगड़ी बस स्टैण्डएवं सिगड़ी स्लम क्षेत्र में डेंगू एवं मलेरिया की रोकथाम के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता एवं लार्वा सर्वे अभियान का आयोजन डा. प्रभा यादव की अध्यक्षता में किया गया। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर कूलर, पानी की टंकियों, गमलों, पुराने टायरों तथा अन्य जलभराव वाले स्थानों का निरीक्षण कर मच्छरों के लार्वा की जांच की तथा लोगों को लार्वा नष्ट करने एवं स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
अभियान में स्वास्थ्य कार्यकर्ता ऋषिराज एवं हेमलता ने ग्रामीणों को डेंगू एवं मलेरिया से बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सप्ताह में एक दिन ड्राई डे मनाकर कूलर व पानी के बर्तनों को खाली एवं साफ करना, घर के आसपास जलभराव न होने देना तथा पूरी बाजू के कपड़े पहनना और मच्छरदानी का उपयोग करना इन बीमारियों से बचाव के प्रभावी उपाय हैं।
इस अवसर पर आशा कार्यकर्ता सुमन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीमा तथा सहायिका सरस्वती ने भी अभियान में सक्रिय सहयोग किया और आमजन को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की।
अभियान के अंतर्गत राजकीय विद्यालय, सिगड़ी में एक विशेष जागरूकता सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य करण सिंह एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्वास्थ्य टीम ने बच्चों को डेंगू एवं मलेरिया के लक्षण, बचाव के उपाय तथा अपने घर एवं आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया। बच्चों से अपील की गई कि वे अपने परिवार और पड़ोस के लोगों को भी जलभराव रोकने तथा मच्छरों की रोकथाम के प्रति जागरूक करें।
स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति को तेज बुखार, शरीर में दर्द, सिरदर्द या अन्य संदिग्ध लक्षण दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें और समय पर जांच एवं उपचार कराएं।,
फोटो कैप्शन 01: डेंगू की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य विभाग कर्मी











एसडी विद्यालय ककराला में अंग्रेजी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
************************************************
*******************************************************
************************************************
कनीना की आवाज। एसडीवमा विद्यालय ककराला में ग्यारहवीं व बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सभी बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता के लिए बच्चों को चार समूहों में बांटा गया। प्रत्येक समूह में पांच-पांच छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का संचालन अंगे्रजी विभाग से अध्यापिका रेनु सोनी व अध्यापक सुरेन्द्र चौहान व पवन सोनी ने किया। प्रतियोगिता को चार चरणों में कराया गया जिसमें प्रथम चरण को बहु-विकल्पीय प्रश्नों के आधार पर रखा गया। टीम प्रथम, द्वितीय व तृतीय चरण में सभी समूहों के बीच कांटे की टक्कर बनी रही। वज्र व रैपिड फायर चक्र में बड़े काटे की टक्कर बनी रही। अन्त में आठ अंकों की बढ़त बनाते हुए टीम आलीवर आब्जरवर ने बढ़त बनाई। प्रत्येक चरण के अंकों के आधार पर टीम आलीवर आब्जरवर प्रथम, टैगोर टाइटन द्वितीय व तृतीय स्थान पर टीम वर्डसर्वथ वांडरस विजयी रही।
विद्यालय चेयरमैन जगदेव यादव ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी व बताया की हमें हर प्रकार की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना चाहिए। ये प्रतियोगिताऐं सिर्फ हार-जीत के लिए नही होती बल्कि अपने ज्ञान और कौशल में वृद्धि करने के लिए होती है।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक ओम प्रकाश यादव, सीइओ रामधारी यादव, उप निदेशक पूरण सिंह, सुरेन्द्र चैहान, सुनील कुमार सेन, पवन सोनी, रेनु सोनी, धनराज, अनिता, सुनील यादव सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 03: अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते हुए

No comments: