Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Tuesday, July 21, 2026



 


कनीना में होगा साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन
***********************************************
****************************************************
***********************************************
कनीना की आवाज।
कनीना के गोविंद बाई आश्रम में साप्ताहिक संगीतमय श्री मद्भागवत कथा का आयोजन 22 जुलाई से होगा। इस से पहले कस्बे में कलश यात्रा का आयोजन किया गया जो संपूर्ण क्षेत्र का भ्रमण करते हुए वापिस आश्रम में समाप्त हुआ। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने कलश उठाए और मधुर भजन गए जिस कारण पूरा क्षेत्र संगीतमय हो गया। कथा 22 जुलाई से शुरू होकर 28 जुलाई तक चलेगी। इसके बाद हवन और प्रसाद वितरण कर समापन किया जाएगा । बाबा मोहल्ड नाथ समिति के प्रधान दिनेश यादव ने बताया कि कथा का आयोजन क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि के लिए किया गया है और पहली बार कलश यात्रा का आयोजन किया गया है। कथा वचन मीरा दर्शन करेगी जो अपनी वाणी से श्रोताओं को सम्मोहित करेगी। कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक आयोजित की जाएगी।
फोटो कैप्शन 07: कलश यात्रा निकालते हुए महिलाएं





प्राचार्य के निलंबन आदेश को निरस्त करने को लेकर दिया ज्ञापन
***********************************************
****************************************************
***********************************************
कनीना की आवाज।
अधिकारी एसोसिएशन महेंद्रगढ़ ने नरेश कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी के निलंबन को वापस करने के लिए जिला उपयुक्त तथा जिला शिक्षा अधिकारी नारनौल को ज्ञापन सौंपे हैं और उन्हें तुरंत प्रभाव से बहाल करने की मांग की है।
 ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि प्रशासनिक कौशल, ईमानदारी, कर्तव्य निष्ठा, छात्र हितैषी कार्य शैली के लिए पूरे जिले में नरेश कौशिक जाने जाते हैं। प्रशासनिक विकास एवं शैक्षणिक विकास में उनका नाम सहयोग के रूप में लिया जाता है। विभागी जांच के दौरान भी प्राचार्य किसी प्रकार प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से भूमिका होना स्पष्टरूप से इनकार किया गया है। ऐसे में उन्हें निलंबित करना प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत की भावना के अनुरूप प्रतीत नहीं होता।
नरेश कौशिक जैसे कर्मठ, परिणामोन्मुख प्राचार्य पर इस प्रकार के प्रशासनिक कार्रवाई न केवल मनोबल को प्रभावित करेगी बल्कि शिक्षा विभाग में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने वाले अन्य अधिकारी और कर्मचारियों के उत्साह पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। यह इसलिए संदेश आएगा कि ईमानदारी और पूर्ण निष्ठा से कार्य करने वाले अधिकारी भी अनावश्यक दंडात्मक कार्रवाई से सुरक्षित नहीं है। अधिकारी एसोसिएशन महेंद्रगढ़ में अनुरोध किया है कि समस्त तथ्य और परिस्थितियों को सहानुभूति और निष्पक्ष विचार करते हुए नरेश कुमार प्राचार्य कनीना मंडी के निलंबन आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए।
फोटो कैप्शन 08: नरेश कौशिक के निलंबन को निरस्त करने का ज्ञापन देते हुए


उन्हानी कालेज में एमएससी भौतिकी शुरू, प्रवेश के लिए आवेदन प्रारंभ
- हरियाणा सरकार एवं उच्च शिक्षा विभाग की स्वीकृति से मिली नई सौगात
***********************************************
****************************************************
***********************************************
कनीना की आवाज।
कनीना क्षेत्र की छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। हरियाणा सरकार एवं उच्च शिक्षा विभाग की स्वीकृति के बाद राजकीय कन्या महाविद्यालय, उन्हानी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी भौतिकी पाठ्यक्रम प्रारंभ कर दिया गया है। इसके साथ ही प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डा. विक्रम सिंह ने बताया कि लंबे समय से क्षेत्र की छात्राओं द्वारा स्नातकोत्तर स्तर पर विज्ञान शिक्षा की मांग की जा रही थी। सरकार एवं उच्च शिक्षा विभाग की स्वीकृति मिलने के बाद अब यह मांग पूरी हो गई है। इससे महेंद्रगढ़, कनीना -कोसली-रेवाड़ी तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं को एमएससी भौतिकी की पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
उन्होंने बताया कि महाविद्यालय ने स्नातक स्तर पर उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम दिए हैं तथा अनेक छात्राओं ने इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। इसी शैक्षणिक उत्कृष्टता और क्षेत्र की आवश्यकता को देखते हुए एमएससी भौतिकी पाठ्यक्रम की स्वीकृति प्रदान की गई।
प्राचार्य ने विश्वास व्यक्त किया कि यह पाठ्यक्रम क्षेत्र में विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान को नई दिशा देगा तथा छात्राएं स्नातकोत्तर स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में अपना स्थान बनाएंगी।
फोटो कैप्शन 05: उन्हाणी कालेज


वर्षा के कारण खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के कार्यक्रम में हुआ परिवर्तन
***********************************************
****************************************************
***********************************************
कनीना की आवाज।
लगातार हो रही वर्षा एवं प्रतिकूल मौसम की परिस्थितियों के कारण एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ककराला में आयोजित होने वाली खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया है।
खेल आयोजन समिति द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार 21 जुलाई 2026 को प्रस्तावित बालक वर्ग की सभी प्रतियोगिताएं अब 23 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएंगी। वहीं बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 22 जुलाई 2026 को आयोजित होंगी। इसके अतिरिक्त 23 जुलाई 2026 को बालिका वर्ग की निर्धारित प्रतियोगिताओं के साथ-साथ बालक वर्ग की स्थगित प्रतियोगिताएं भी संपन्न कराई जाएंगी।
सभी विद्यालयों के खिलाडिय़ों, खेल शिक्षकों, टीम प्रबंधकों एवं संबंधित अधिकारियों से अनुरोध किया गया है कि वे संशोधित कार्यक्रम के अनुसार निर्धारित समय पर उपस्थित होकर प्रतियोगिताओं को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।
खेल आयोजन समिति ने स्पष्ट किया है कि सभी प्रतियोगिताओं का आयोजन पूर्ण निष्पक्षता, खेल भावना एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप किया जाएगा। साथ ही सभी प्रतिभागियों से समय का विशेष ध्यान रखने तथा विभाग द्वारा जारी आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।




गांव कुरहावटा में नशा मुक्ति अभियान; नए कानूनों और महिला अधिकारों पर दी जानकारी
***********************************************
****************************************************
***********************************************
कनीना की आवाज।
डोर टू डोर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत गठित विशेष पुलिस टीम द्वारा गांव कुरहावटा थाना सदर महेंद्रगढ़ का दौरा किया गया। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करना है। निरीक्षक शारदा एवं उनकी पुलिस टीम द्वारा सरपंच के घर के पास लोगों को एकत्रित किया गया, जहां नशे से दूर रहने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस टीम ने युवा वर्ग को नशे से बचने और एक स्वस्थ जीवन चुनने की सीख दी। ग्रामीणों को बताया गया कि जो लोग अनजाने में नशे की गिरफ्त में आ चुके हैं, सरकार व पुलिस उन्हें मुख्य धारा में वापस लाने का हरसंभव प्रयास कर रही है और नशा छोडऩे के इच्छुक व्यक्तियों की पुलिस हर संभव मदद करेगी।
अभियान के तहत पुलिस टीम ने सादे कपड़ों में गांव की गलियों और नुक्कड़ों पर जाकर खुफिया तौर पर नशा करने व बेचने वालों के बारे में जानकारी जुटाई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशा बेचने वालों की जानकारी देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा। इस दौरान ग्रामीणों को मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 के बारे में भी जागरूक किया गया।
नशा मुक्ति संदेश के साथ-साथ पुलिस टीम ने ग्रामीणों को नए आपराधिक कानूनों के बारे में भी विस्तार से समझाया।
कार्यक्रम के दौरान निरीक्षक शारदा ने उपस्थित महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों और सुरक्षा उपायों के बारे में विशेष रूप से जागरूक किया गया। इस पर महिलाओं ने भी खुलकर अपने विचार और सुझाव पुलिस टीम के साथ साझा किए। इस पूरे जागरूकता अभियान के दौरान गांव के सरपंच प्रतिनिधि सहित गांव के प्रमुख व्यक्ति और महिलाएं मौजूद रहीं।
फोटो कैप्शन 04: नशा मुक्ति की जानकारी देते हुए


पीसीसी स्कीम के अंतर्गत कपास दिवस आयोजित
***********************************************
****************************************************
***********************************************
कनीना की आवाज।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ,कनीना की ओर से मंगलवार को बाबा मोलहड़ नाथ कनीना परिसर में पीसी सी स्कीम के अंतर्गत एक दिवसीय कपास दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपमंडल कृषि अधिकारी डा. अजय यादव ने शिरकत की व कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग के विषय विशेषज्ञ डा. योगेश यादव ने की।
कृषि विज्ञान केंद्र महेंद्रगढ़ से वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. राजपाल और डा. नरेंद्र विशेष रूप से किसानों को  तकनीकी ज्ञान उपलब्ध करवाने के लिए उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कपास फसल के घटते क्षेत्र के ऊपर चिंता व्यक्त की और कपास फसल को वैज्ञानिक रूप से करने पर बल दिया। उन्होंने बताया कि कपास फसल बहुत ही अच्छी फसल है, अगर इसको तकनीकी रूप से किया जाए तो यह अन्य फसलों की अपेक्षाकृत ,आर्थिक रूप से किसानों को ज्यादा फायदा देती है । डा. राजपाल ने किसानों को कपास में इस्तेमाल किए जाने वाले खादों के बारे में विस्तृत चर्चा की और कहां की इसकी खेती  तकनीकी रूप से और  सिफारिशशुदा खाद की मात्रा डालकर ही आप उचित पैदावार ले सकते हैं।
डा. नरेंद्र यादव ने किसानों को कपास फसल में लगने वाली बीमारियों और कीड़ों के बारे में विस्तृत जानकारी दी और उनके विधिवत प्रबंधन के ऊपर प्रशिक्षण दिया ।जमीन में घटते जैविक कार्बन पर चिंता व्यक्त करते हुए डा. योगेश यादव ने किसानों को खेतों में हरी खाद वाली फसलें उगाने पर बल दिया। उन्होंने कपास की बनसटी को इक_ी ना रखना बारे में बताया ताकि गुलाबी सुंडी को नियंत्रित किया जा सके। सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालय महेंद्रगढ़ से उपस्थित हुई कृषि विकास अधिकारी आशीष जी ने भूमि संरक्षण, भूमि परीक्षण संबंधित जानकारी दी। कार्यक्रम में किसानों सहित कृषि विभाग के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 03: कपास दिवस पर संबोधित करते डा. अजय यादव एसडीओ











लंबे समय अंतराल के बाद जमकर बरसे बदरा
--33 एमएम वर्षा हुई,जुलाई में कुल 89 एमएम वर्षा
***********************************************
****************************************************
***********************************************
कनीना की आवाज।
क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह की भयंकर उमस भरी गर्मी के बाद जमकर बरसात हुई। जिस कारण गर्मी से राहत मिली है। सोमवार दोपहर बाद शुरू हुई बरसात मंगलवार को भी जारी रही जिस कारण तापमान में भी कमी नजर आई है। वर्षा के कारण कनीना में हर तरफ पानी ही पानी भर गया। मंगलवार को रुक रुक कर बरसात ने प्रशासन की पोल खोल कर रख दी। मुख्य मार्ग पर और कस्बे के अंदर पानी के निकलने की जगह ही नहीं मिल पा रही थी जिस कारण राहगीरों को काफी मसक्कत करनी पड़ रही थी। पिछले दो दिनों से हो रही बरसात के कारण किसानों के चेहरों पर भी मुस्कान खिल गई है। जहां उनको फसल के खराब होने का डर सता रहा था वहां अब हल्की बरसात के कारण एक आस जगी है। अब बाजरे और कपास की फसल को बरसाती पानी मिल गया जिस कारण फसल जल्दी बढ़ेगी। क्षेत्र में अब तक जुलाई माह में 89 एमएम वर्षा हो चुकी है।
फसलों को मिला रामबाण-
क्षेत्र में सोमवार से हो रही रुक रुक कर बरसात के कारण किसानों को राहत मिली है वहीं किसान सूबे सिंह,कृष्ण कुमार, देवेंद्र कुमार, राजेंद्र सिंह का कहना है कि इस वर्षाके कारण फसलों को रामबाण मिला है। जहां एक तरफ उनकी फसल सूखने की कगार पर थी वहीं वर्षा के कारण जीवन मिला है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 30 जुलाई तक क्षेत्र में हल्की से मध्यम बरसात होने की संभावना जताई है। किसानों का मानना है कि जितनी वर्षा होगी वो लाभप्रद साबित होगी। आगामी रबी फसल को भी लाभ मिलेगा। उल्लेखनीय है कि सोमवार को 6 एमएम, मंगलवार को 33 एमएम तथा विगत दिनों 50 एमएम वर्षा जुलाई माह में हो चुकी है।
फोटो कैप्शन 01 व 02: कनीना क्षेत्र में वर्षा



No comments: