Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Friday, July 10, 2026



 


वर्षा के बाद दिखाई दिये रेन बग
-तीज के पर्व के पास अक्सर मिलने से इन्हें कहते हैं तीज
******************************************************
***********************************************************
******************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना एवं आस पास क्षेत्रों में अब तक 47 एमएम वर्षा होने के बाद  मखमली गहरे लाल रंग के जीवों के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ गया है। इन्हें ग्रामीण लोग तीज नाम से जानते हैं। तीज के पर्व पर ये निकलने के कारण ऐसा नाम दिया गया है। ये दुर्लभ जीव वर्षा के बाद ही निकलते हैं। अब तक जुलाई में 47  एमएम वर्षा हो चुकी है तथा तीज का पर्व 15 अगस्त को मनाया जा रहा है।
  क्षेत्र में वर्षा होने के बाद मखमली गहरे लाल रंग के जीव जिन्हें ग्रामीण तीज नाम से जानते हैं, काफी मात्रा में निकलने लग गए हैं। ये जीव केवल वषा के बाद और वो भी हरियाली तीज के नजदीक आने का संकेत देते हैं जिनके कारण इन्हें तीज नाम से जाना जाता है। इन जीवों को बच्चे पकड़कर खेलते देखे गए हैं। बुजुर्ग बताते हैं कि ये केवल जुलाई एवं अगस्त माह र्की वषा के बाद ही निकलते हैं बाकी किसी भी बारिश में नहीं दिखाई देते हैं। वास्तव में इनका नाम रेन बग या रेड वेल्वेट माइटस भी है।
क्या कहते हैं जीव शास्त्री-
क्षेत्र के वनस्पति शास्त्री डा. होशियार सिंह यादव का कहना है कि ये रेन बग या रेड वेल्वेट माइट्स कहलाते हैं जो नर एवं मादा अलग-अलग होते हैं। ये बारिश में निकलते हैं और दवाओं में काम आते हैं। लकवा के रोग में तथा शारीरिक शक्ति बढ़ाने के काम आते हैं जिन्हें दवा बनाने वाले सूखाकर रख लेते हैं। उन्होंने बताया कि इनका वैज्ञानिक नाम ट्रोंबिडियम स्पीशिज है।
क्या कहते हैं बच्चे-
इन जीवों को बच्चे पकड़कर अपनी ज्योमेट्री बाक्स में रख लेते हैं और विद्या को बढ़ाने वाले मानते हैं। बच्चों से बात करने पर उन्होंने बताया कि ये जीव छूने पर अच्छा महसूस कराते हैं। मिट्टी से निकलने वाले ये जीव देखने में अति मनमोहक होते हैं।
फोटो कैप्शन 11 वर्षा के बाद खेतों में निकले रेन बग।



कनीना क्षेत्र में हुई 25 एमएम वर्षा, किसानों के चेहरे खिले
-दो दिन पूर्व हुई थी 22 एमएमए वर्षा, अभी वर्षा का दौर जारी
-कपास में गुलाबी सुंडी की संभावना-एसडीओ कृषि
******************************************************
***********************************************************
******************************************************
कनीना की आवाज।
क्षेत्र में पिछले 3 दिनों में 47 एमएम वर्षा हो चुकी है। भीषण गर्मी से राहत मिली। शुक्रवार शाम 25 एमएम तो दो दिनों पहले 22 एमएम वर्षा हुई थी। शुक्रवार दोपहर बाद जमकर वर्षा हुई। जिस कारण चारों तरफ पानी ही पानी भर गया।
यद्यपि राहगीरों को पानी भरा होने के कारण आने जाने में परेशानी जरूर हुईं मगर राहत के आगे सब ठीक लगता है। दूसरी ओर किसानों के चेहरों पर भी मुस्कराहट दिखाई दी जहां वर्षा ना होने से किसानों को फसल न होने की चिंता सता रही थी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले दिनों में अच्छी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। ऐसे में आम जन से पुरानी दीवार और पेड़ों के नीचे न खड़ा होने की सलाह दी गई है।
  वर्षा के बाद किसान खुश नजर आए। जिन किसानों ने अभी तक बिजाई नहीं की है वे भी बिजाई कर सकेंगे किंतु उन्हें 90 दिन की बजाय 75 दिन में पकने वाली बाजरे वाली वैराइटी की बिजाई करनी होगी। जिन किसानों के बाजरे एवं कपास की फसल खड़ी है उनको लाभ होगा। कनीना क्षेत्र में 23 एमएम वर्षा हुई है। अभी वर्षा का दौर जारी है।
भरा निचले स्थानों पर वर्षा जल-
कनीना में बेहतर वर्षा का जल निचले स्थानों पर, सड़क मार्गों पर तथा यहां वहां भर गया है। जोहड़ों का जल स्तर बढ़ गया है। रेवाड़ी रोड़ पर कई स्थानों पर, अंडरपास, कनीना मंडी से गुजरने वाली नहर के साथ साथ कई स्थानों पर, अस्पताल रोड़, बस स्टैंड के अंदर तथा कई अन्य जगह पानी जमा हो गया है। सूबे सिंह, राजेंद्र सिंह एवं अजीत कुमार किसानों का कहना है कि वर्षा हर प्रकार से लाभप्रद है। कम से कम भूमिगत जल स्तर को बढ़ावा देगी। किसान खुश नजर आए। कपास, बाजरे की खड़ी फसल, चारा देने वाली फसलों को लाभ मिलेगा।
अंधड़ ने किया नुकसान-
वर्षा से पहले अंधड़ आया जिससे पेड़ों की टहनियां टूट गई वहीं अंढरपास ककराला के पास संकेतक एवं एक पोल गिर गया। अंडरपास में पानी भरने से लोग गंदे पानी से होकर आवागमन कर रहे हैं।
क्या कहते हैं एसडीओ कृषि-
एसडीओ कृषि डा. अजय यादव का कहना है कि वर्षा जितनी हो वो क्षेत्र के लिए कम है। यहां की मिट्टी रेतीली है जो जल को जल्द सोख लेती है। जिन किसानों की खरीफ की फसल खड़ी है उन्हें बेहद लाभ मिलेगा किंतु जो अभी भी बीजाई करना चाहे तो 75 दिनों में पकने वाली बाजरे की वैराइटी उगाए। चूंकि अब अगली फसल के लिए कम समय बचा है। उन्होंने कहा कि कम से कम भूमिगत जल में बढ़ोतरी हो पाएगी।
  उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने एक दो रोज में बिजाई की है उनकी बिजाई खराब हो जाएगी। उधर जिन किसानों की कपास बड़ी हो गई है और फूल आ गए हैं उसमें गुलाबी सुंडी होने का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में किसानों को सलाह दी गई है कि कपास के फूलों पर नजर रखे। बंद फूलों को जो अलग रंग के दिखाई दे उन्हें खोलकर चैक करें कि कहीं कीड़े तो नहीं हैं और एक सौ फूलों में से 10 में कीड़े हैं तो स्प्रे जरूर करें।
फोटो कैप्शन 05: अंडरपास का गिरे संकेतक एवं पोल
             06: अंडरपास में भरा पानी
             07 व 08: दुकानों के आगे भरा वर्षा जल एवं बैठे दुकानदार
  साथ में डा. अजय यादव एसडीओ कृषि





महंगा फोन लौटाया, पूर्व सैनिक का खो गया था फोन
******************************************************
***********************************************************
******************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना बस स्टैंड के पास पूर्व सैनिक प्रवीण कुमार बहाला का एप्पल का महंगा फोन गिर गया। जिसके चलते कनीना निवासी एवं दुकानदार सतीश कुमार को यह फोन मिला। उसने अपने साथियों से बताया। उनके साथियों ने यह फोन अविलंब लौटने का निर्णय लिया।
 पूर्व सैनिक प्रवीण कुमार कंप्यूटर की शिक्षा ले रहे हैं। उन्होंने जब अपने फोन पर फोन किया तो दुकानदारों ने फोन पर उन्हें आश्वासन दिया कि फोन सुरक्षित है और अपना फोन आकर ले जाइए। तत्पश्चात प्रवीण कुमार बहाला निवासी सतीश कुमार दुकानदार के पास पहुंचा। जहां महावीर सिंह, बालकिशन शर्मा, अश्विनी, सतेंद्र शास्त्री आदि मौजूद थे। जिन्होंने उनके फोन को लौटा दिया। प्रवीन कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया और सभी को मिठाई खिलाकर उनका धन्यवाद भी किया। इस प्रकार ईमानदारी की मिसाल देखने को मिली।
 फोटो कैप्शन 03: पाया हुआ फोन लौटते हुए दुकानदार




58 साल उम्र पूरी करने वाले दिव्यांग शिक्षकों के सेवानिवृत्ति
के हुए आदेश जारी
-जिले में मचा हड़कंप
******************************************************
***********************************************************
******************************************************
कनीना की आवाज।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर महानिदेशक सीनियर सेकेंडरी  हरियाणा पंचकूला के आदेश पर अब 58 साल पूरी करने वाले सरकारी दिव्यांग शिक्षकों को हटाने/सेवानिवृत्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं। अब उनको सेवानिवृत्त किया जाएगा। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने यह आदेश शुक्रवार को जारी कर दिया और सख्त आदेश दिया है कि कोताही बरतने वाले स्वयं जिम्मेवार होंगे। इस संबंध में अशोक कुमार जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी से बात हुई उन्होंने कहा कि आदेश जारी हो गए हैं और पत्र के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। उधर कनीना के खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार से बात हुई उन्होंने बताया कि कनीना खंड में महज एक दिव्यांग शिक्षक है जो 58 साल पूरी कर चुका है। ऐसे में अब देखा जाना है कब तक इन शिक्षकों को सेवानिवृत्त किया जाता है या और  कोई कार्रवाई संज्ञान में लाई जाती है। बहरहाल पूरे जिले में दर्जनों ऐसे शिक्षक हैं जिन पर कार्रवाई होगी और हड़कंप मच गया है। यही नहीं कुछ शिक्षक दिव्यांग है जो शिक्षा विभाग में कार्यरत है अब उनको भी भविष्य में 58 साल पर सेवानिवृत्त होना होगा।



लगातार लग रहे बिजली कट से आम जीवन हुआ प्रभावित, मंडराया पेयजल संकट।
******************************************************
***********************************************************
******************************************************
कनीना की आवाज।
क्षेत्र में गुरुवार शाम से लग रहे बिजली कट से आम जीवन प्रभावित हो रहा है। जिस कारण पेयजल संकट भी गहरा गया है । कस्बे में गुरुवार शाम से बिजली जाने के बाद से लगभग दो से तीन घंटे के अंतराल बाद आई। पूरी रात बिजली की लुक्का छिपी चलती रही। विभाग के अनुसार उन्हें शिकायत मिली थी कि कई जगह पर ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई थी और कई जगह तार भी टूट गए थे। कनीना के रेवाड़ी रोड, गौशाला रोड , कनीना मंडी, का क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित रहा। वहीं दूसरी ओर कस्बावासियों में भी बिजली और पेयजल अभाव के प्रति रोष देखने को मिला ।



विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर 12 जुलाई को
******************************************************
***********************************************************
******************************************************
कनीना की आवाज।
सेवा भारती कनीना एवं उजाला सिग्नस अस्पताल रेवाड़ी के तत्वावधान में 12 जुलाई को कनीना मंडी स्थित लाल शिवलाल धर्मशाला में हृदय रोग, स्त्री रोग, हड्डी एवं जोड़ रोग एवं सामान्य रोगों की जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा।
 विस्तृत जानकारी देते हुए भारत विकास परिषद के योगेश अग्रवाल ने बताया कि डा. तरुण यादव किडनी रोग विशेषज्ञ, डा. जयश्री सामान्य रोग विशेषज्ञ मरीजों को चैकअप कर दवाएं देंगे।। इस मौके पर नेत्र रोग विशेषज्ञ भी पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि परामर्श के अलावा बीपी, ब्लड शुगर आदि मुफ्त जांच की जाएगी। उन्होंने बताया की छाती में दर्द, सांस फूलना, अत्यधिक मोटापा, अत्यधिक पसीना, 40 वर्ष से अधिक में तंबाकू, धूम्रपान सेवन करने वाले, रक्तचाप से पीडि़त,अधिक घबराहट ,बेचैनी हृदय संबंधित, पारिवारिक रोग प्रवृत्ति, आलसी जीवन शैली आदि लोग हृदय संबंधी डा. से जरूर मिले। उन्हें मुक्त सलाह दी जाएगी।
 अधिक घबराहट ,बेचैनी हृदय संबंधित, पारिवारिक रोग प्रवृत्ति, आलसी जीवन शैली आदि लोग हृदय संबंधी डा. से जरूर मिले। उन्हें मुक्त सलाह दी जाएगी। किडनी से संबंधित जानकारी भी दी जाएगी।




मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में राजनीतिक दल निभाएं सक्रिय भूमिका-एसडीएम
******************************************************
***********************************************************
******************************************************
कनीना की आवाज।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत शुक्रवार को एसडीएम एवं निर्वाचन पंजीयन अधिकारी (ईआरओ) कनीना डा. जितेन्द्र सिंह ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर अभियान की वर्तमान प्रगति की समीक्षा की तथा आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की।
डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना तथा मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध, त्रुटिरहित एवं अपडेटिड बनाना है। उन्होंने कहा कि इस कार्य में राजनीतिक दलों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनके सहयोग से ही अभियान को सफल बनाया जा सकता है।
उन्होंने राजनीतिक दलों से अपने बूथ स्तर अभिकर्ताओं (बीएलए-2) को सक्रिय रखने का आह्वान करते हुए कहा कि बीएलए नियमित रूप से बूथ स्तर पर मतदाता सूची का सत्यापन करें तथा पात्र मतदाताओं के नाम जोडऩे, त्रुटियों में सुधार, स्थान परिवर्तन एवं अपात्र अथवा मृत मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग दें।
एसडीएम ने बताया कि आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 जून से 14 जुलाई 2026 तक बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन कार्य किया जा रहा है। 14 जुलाई तक मतदान केंद्रों का युक्तिकरण (रैशनलाइजेशन) पूरा किया जाएगा तथा 21 जुलाई को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन होगा। इसके बाद 21 जुलाई से 20 अगस्त 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी, जबकि 21 जुलाई से 18 सितंबर 2026 तक उनका निस्तारण किया जाएगा। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद 22 सितंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के विभिन्न प्रावधानों, गणना प्रपत्रों के संकलन, दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण तथा आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों की जानकारी भी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी गई। साथ ही अभियान को समयबद्ध, पारदर्शी एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी राजनीतिक दलों से समन्वय बनाकर कार्य करने का आग्रह किया गया।
इस अवसर पर आंगनवाड़ी सुपरवाइजर पूजा खींची, एसईआर मेंबर अरुणा कौशिक, बीएलए राजेन्द्र लाम्बा, बीएलए तुषार ताहिल, बीएलए देशराज, कार्यकर्ता पूजा व कार्यकर्ता डा. रविंदर उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 01: एसडीएम विभिन्न राजनीति दलों के पदाधिकारियों से बात करते हुए





मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में नागरिकों की भागीदारी जरूरी - एसडीएम डा. जि











तेंद्र सिंह
-पात्र मतदाताओं से समय पर सत्यापन और दस्तावेज उपलब्ध कराने की अपील
******************************************************
***********************************************************
******************************************************
कनीना की आवाज। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) एवं एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर अभियान की प्रगति और आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी।
एसडीएम डा. जितेंद्र सिंह ने बताया कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना तथा मृत, स्थानांतरित अथवा अपात्र व्यक्तियों के नाम नियमानुसार हटाकर मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध एवं अद्यतन बनाना है।
उन्होंने बताया कि बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया जा रहा है। इस दौरान नागरिकों से एन्यूमरेशन फार्म भरवाए जा रहे हैं तथा आवश्यक दस्तावेज भी प्राप्त किए जा रहे हैं। जिन युवाओं ने निर्धारित अर्हता तिथि तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है, वे भी अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
एसडीएम ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जब बीएलओ उनके घर पहुंचे तो वे पूर्ण सहयोग करें, सही जानकारी उपलब्ध कराएं तथा आवश्यक दस्तावेज समय पर जमा कराएं, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटने न पाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है और इसे शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण अभियान के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी प्रक्रियाएं समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएंगी तथा दावे और आपत्तियों का नियमानुसार निष्पक्ष निस्तारण करते हुए अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एसडीएम डा. जितेंद्र सिंह ने पत्रकारों के सवालों के उत्तर देते हुए अभियान से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी और आमजन से लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
फोटो कैप्शन 02: एसडीएम प्रेस कांफे्रंस करते हुए

No comments: