3 महीने में श्रीकृष्ण गोशाला के होंगे चुनाव -आज तक सर्वसम्मति से बनता आया है प्रधान
-अब तक रह चुके हैं एक दर्जन प्रधान
*************************************************************
*****************************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना की श्रीकृष्ण गोशाला गत दिनों से चर्चा का विषय बनी हुई है। स्टेडियम निर्माण के विवाद को लेकर और भी अधिक चर्चा में आ गई थी। कनीना की श्रीकृष्ण गोशाला के पूर्व सचिव ने जिला रजिस्टर फर्म एवं सोसाइटीज महेंद्रगढ़ स्थित नारनौल को अप्रैल 2026 में पत्र लिखकर गोशाला की अनियमिताओं का जिक्र किया और कहा कि श्रीकृष्ण गोशाला में 2003 से तीन के बाद कोई चुनाव नहीं हुए हैं। यहां तक की समिति का नवीनीकरण 2013 में करवाया गया हैं। जिला जिला रजिस्टर फर्म एवं सोसाइटीज महेंद्रगढ़ ने तत्पश्चात कनीना गोशाला के वर्तमान प्रधान व अन्य लोगों से रजिस्ट्रार ने 8 मई 2026 और 6 जून 2026 की सुनवाई की। यहां तक की वर्तमान प्रधान भगत सिंह से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए उनके पक्ष सुना और जानकारी मांगी गई जो भेज दी गई थी। तत्पश्चात वर्तमान कनीना की श्रीकृष्ण गोशाला गवर्निंग बाडी को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है और कनीना स्कूल के पूर्व प्राचार्य कृष्ण सिंह यादव को आरओ नियुक्त किया गया है ताकि 3 महीने या इससे पहले चुनाव करवाए जाए। अब कनीना श्रीकृष्ण गोशाला के पदाधिकारियों के चुनाव निकट भविष्य में होंगे। अभी तक यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि इस चुनाव में फाउंडर मेंबर या आजीवन सदस्य या फिर दोनों ही वोट डाल सकेंगे? दोनों की संख्या संख्या करीब तीन दर्जन है।
क्या कहते हैं कृष्ण सिंह प्राचार्य -
इस संबंध में कृष्ण सिंह पूर्व प्राचार्य कनीना स्कूल से बात हुई। उन्होंने कहा कि उन्हें तो आरओ नियुक्त किया है ताकि 3 महीने से पहले श्री कृष्ण गोशाला के चुनाव करवाए जा सके। उन्होंने कहा कि अभी उन्हें ही नहीं मालूम कि इसमें वोट कौन डाल पाएगा जिसकी जानकारी रजिस्ट्रार से ली जा रही है। जल्द ही जानकारी मिल जाएगी।
इस शिकायत और चुनाव को कुछ लोग कनीना वास स्टेडियम से जोड़कर भी देख रहे हैं। उनका कहना है कि भगत सिंह ने कनीना की श्रीकृष्ण गोशाला के पास स्टेडियम निर्माण में कुछ सवाल उठाए थे जिसके परिणाम स्वरूप यह कार्रवाई हुई है किंतु शिकायत पहले से ही की हुई है। ऐसे में इसका संबंध स्टेडियम से नहीं लग रहा है।
क्या कहते हैं वर्तमान प्रधान श्रीकृष्ण गोशाला- भगत सिंह वर्तमान प्रधान ने बताया कि वह पहले से ही चाहते हैं कि गोशाला का कोई ऐसा प्रधान बने जो गोशाला में अमूल चूल कर परिवर्तन कर सके क्योंकि उन्होंने जब से प्रधान का कार्यभार संभाला है तब से कनीना की गोशाला की आय बढ़ा दी है तथा आशातीत परिवर्तन कर दिखलाए हैं। परंतु समय का अभाव है, इसलिए वो स्वयं चाहते हैं किसी ऐसे व्यक्ति को प्रधान बनाया जाए जो उनसे भी ज्यादा कार्य कर दिखाएं।
अब कस्बा कनीना में चर्चा शुरू हो गई है कि कैसे प्रधान नियुक्त किया जाएगा?
अब तक कैसे बनते आए हैं प्रधान-
2003 में कनीना श्रीकृष्ण गोशाला बनी तब से आज तक सर्वसम्मति या कनीना के लोगों की बैठक आयोजित कर प्रधान मनोनीत किया जाता रहा है। क्योंकि कनीना कस्बे के लोगों ने जिन्हें चाहा उन्हें प्रधान नियुक्त कर दिया जाता था। अब तक यह परंपरा चली आ रही है। ऐसा भगत सिंह प्रधान ने भी माना है और इसी कड़ी में भगत सिंह प्रधान को भी कनीना के लोगों ने एक बैठक आयोजित कर प्रधान बनाया था। उल्लेखनीय है कि भगत सिंह ने कनीना की श्रीकृष्ण गोशाला को चमकाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। यह बच्चे बच्चे की जुबान पर है कि प्रधान हो तो भगत सिंह जैसा जिन्होंने गोशाला की आर्थिक हालात एवं गोशाला का कायाकल्प कर दिखलाया है।
फोटो कैप्शन 11 व 12: श्रीकृष्ण गोशाला कनीना
साथ में प्रधान भगत सिंह
भोजावास में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन, ली गई कन्या भ्रूण हत्या रोकने की शपथ
*************************************************************
*****************************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोजावास में शुक्रवार को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओअभियान के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डा. आशुतोष शर्मा के मार्गदर्शन में एवं नर्सिंग ऑफिसर प्रेमलता तथा महिला स्वास्थ्य सुपरवाइजर सुनीता कादियान की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में कन्या भ्रूण हत्या को रोकना और बेटा-बेटी में समानता का संदेश देना था।
इस अवसर पर स्वास्थ्य सुपरवाइजर सत्यपाल और महिला स्वास्थ्य सुपरवाइजर सुनीता कादियान ने कहा कि आज 21वीं सदी में बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं हैं। बेटियां उच्च शिक्षा प्राप्त कर अधिकारी बनकर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे देश का नाम रोशन कर रही हैं। इसलिए समाज में बेटा-बेटी में भेदभाव की सोच को समाप्त करना होगा। बेटियां होंगी तभी समाज का वंश और विकास संभव है।
फोटो कैप्शन 09: भोजावास में शपथ लेती महिलाएं
ग्रामीणों की शिकायत पर बिजली विभाग हरकत में, 33 केवी लाइन के पोल बदले गए
*************************************************************
*****************************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के गांव बाघोत में 33 केवी विद्युत लाइन के गलत स्थान पर लगाए गए पोलों को लेकर लंबे समय से ग्रामीणों में असंतोष था। गांव के अधिवक्ता विकास गुर्जर ने इस मामले को जनहित का विषय मानते हुए संबंधित विभाग सीएम विंडो और सीपीग्राम्स पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई तथा अधिकारियों के समक्ष तथ्य और साक्ष्य प्रस्तुत किए।
शिकायत के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और मामले को सही पाए जाने पर पोलों की शिफ्टिंग का निर्णय लिया। बुधवार को विभाग की टीम जेसीबी, क्रेन और अन्य मशीनरी के साथ मौके पर पहुंची तथा पुराने पोल हटाकर नए स्थान पर स्थापित करने का कार्य शुरू किया।
अधिवक्ता विकास गुर्जर ने कहा कि यह किसी व्यक्तिगत लाभ का नहीं बल्कि जनहित और सड़क सुरक्षा का मामला था। उन्होंने कहा कि प्रशासन यदि शिकायतों पर निष्पक्षता से कार्रवाई करे तो आम नागरिकों का विश्वास और मजबूत होता है। ग्रामीणों ने भी विभाग द्वारा की गई कार्रवाई पर संतोष व्यक्त करते हुए समय पर समाधान के लिए अधिकारियों का आभार जताया। इस मौके पर रणधीर पहलवान, महावीर पहलवान , राजेंद्र सरपंच, राजेंद्र , राज कुमार , जीतू सीहोर, नरवीर, राजेंद्र, महेश, गजेंद्र,योगेश, मनीष, मंजीत, प्रदीप मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 10: पोल स्थानांतरित करते हुए विभाग कर्मी
धनौंदा में योग शिविर 26 जुलाई से
*************************************************************
*****************************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज। उपमंडल के गांव धनौन्दा के वेद मंदिर में आगामी 20 जुलाई से 26 जुलाई तक योग शिविर लगाया जाएगा। इस सात दिवसीय शिविर का शुभारम्भ 20 जुलाई को मुख्य अतिथि अतरलाल करेंगे।
जानकारी देते हुए आर्य समाज धनौन्दा के प्रधान संतलाल आर्य ने कहा कि योग शिविर का उद्देश्य योग को हर व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि योग कोच कुनाल मावता युवा तथा स्वयं सेवकों को प्रशिक्षण देंगे। योग शिविर को लेकर आसपास के गांव खरकड़ा बास, झाड़ली, छिथरोली, सिहोर, उन्हाणी, कैमला, पाथेड़ा, खेड़ी तलवाना के युवाओं में भारी उत्साह है। योग शिविर की तैयारी के लिए पूर्व पंच गुरूदत आर्य की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय कमेटी गठित की गई है।
23 वर्षीय युवती लापता, पुलिस ने किया लापता होने का मामला दर्ज
*************************************************************
*****************************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना थाने के तहत आने वाले एक गांव से 23 वर्षीय युवती लापता हो गई। उसकी मां ने कनीना थाने में लापता होने का मामला दर्ज करवाया है। शिकायत में कहा है की 14 और 15 जुलाई की रात को करीब 12:30 बजे जब देखा तो लड़की बिस्तर से लापता थी। महिला की शिकायत पर कनीना पुलिस ने लापता होने का मामला दर्ज किया है।
मारपीट के मामले में आठ लोगों पर के विरुद्ध मामला दर्ज
*************************************************************
*****************************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के गांव तलवाना में मारपीट के मामले में आठ लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस में हंसराज तलवाना ने दी शिकायत में कहा है कि वह भारतीय सेवा से सेवानिवत्त है और उनकी उम्र 62 साल है। पुलिस में बताया कि उनके तीन लड़के जो अलग रहते हैं और वह अलग मकान में अपनी पत्नी सहित रहता है। आठ जुलाई को कमलेश देवी के साथ रजनी और किरण नामक महिलाओं से झगड़ा हो गया था। रात को करीब 9:15 बजे किरण व रजनी ने आकर पत्थर मारकर हंसराज का सिर फोड़ डाल। पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर आई गंभीर चोट देखते हुए हंसराज को सेहलंग के अस्पताल में भर्ती करवाया किंतु गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। हंसराज का कहना है कि उसके पास साधन अभाव में वह हायर सेंटर न जाकर वापस अपने घर आ गया। इसी बीच 6 अन्य लोग भी किरण और रजनी के कहने से लाठी डंडे, राड़ लिए लेकर घर आ पहुंचे और हमला कर दिया। जिन्होंने काफी चोटें मारी। जिससे हंसराज नीचे गिर गए जब उसकी पत्नी ने छुड़वाने का प्रयास किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। शोर सुनकर आसपास वाले आए तब तक घर में लगे कैमरों के साथ उन्होंने तोडफ़ोड़ की। पुलिस को सूचित किया पुलिस मौके पर आई और सेलंग भर्ती करवाया। जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया। 11 जुलाई को छुट्टी मिली। अब उन्होंने आठ लोगों जिनमें अशोक, जयकिशन, शिला देवी, करण मदन, मोनू, रजनी और किरण के विरुद्ध मामला दर्ज करवा दिया है।
महर्षि च्यवन राजकीय मेडिकल कालेज और राव तुलाराम अस्पताल में 141 करोड़ से बढ़ेंगी सुविधाएं - आरती सिंह राव
-जल्द होगी 1400 कर्मियों की भर्ती, प्रदेश के अस्पतालों को मिलीं 70 नई एंबुलेंस
*************************************************************
*****************************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सरकार की प्राथमिकताओं को साफ कर दिया है। नारनौल के कोरियावास स्थित महर्षि च्यवन राजकीय मेडिकल कालेज और राव तुलाराम अस्पताल के लोकार्पण के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष कोरियावास मेडिकल कालेज और अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं बढ़ाने तथा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 141 करोड़ रुपए का बजट खर्च किया जाएगा।
अस्पताल में लंबे समय से महसूस की जा रही कर्मचारियों की कमी को दूर करने के लिए लगभग 1400 पदों पर हरियाणा कौशल रोजगार निगम और स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड को मांग पत्र भेज दिया गया है। इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी होते ही स्थानीय मरीजों को और भी बेहतर और त्वरित चिकित्सा सेवाएं मिलने लगेंगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे में जमीनी स्तर पर बड़े बदलाव लाना है, ताकि हर नागरिक तक स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से पहुंच सकें।
स्वास्थ्य मंत्री ने भिवानी और कोरियावास मेडिकल कालेजों को एक अनमोल उपहार बताया।
प्रदेश स्तर पर स्वास्थ्य सुधारों का जिक्र करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आपातकालीन स्थिति में मरीजों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने के लिए विभिन्न सरकारी अस्पतालों को 70 नई एंबुलेंस सौंपी जा चुकी हैं। राज्य के सभी जरूरतमंद मरीजों के लिए मुफ्त डायलिसिस की सुविधा पहले से ही सुचारू रूप से चलाई जा रही है।
आयुष्मान भारत योजना की सफलता का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश के गरीब और वंचित वर्ग के लोगों के इलाज के लिए 1400 करोड़ रुपए की राशि जारी की जा चुकी है।
उन्होंने कहा कि अपनी इन्हीं जनकल्याणकारी नीतियों और जमीनी स्तर पर किए गए कार्यों की बदौलत भारतीय जनता पार्टी राज्य में चौथी बार अपनी सरकार बनाने में सफल होगी।
मोदी के विजन और सैनी सरकार की प्रतिबद्धता से बदल रहा हरियाणा का स्वास्थ्य परिदृश्य---
हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि आज का दिन पूरे देश और विशेष रूप से हरियाणा के लिए ऐतिहासिक और गौरव का दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जनकल्याणकारी सोच के कारण हरियाणा विकास के नए अध्याय लिख रहा है। उन्होंने कहा कि जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाना और अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण भारत की तकनीकी क्षमता और हरित विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
कोरियावास स्थित महर्षि च्यवन राजकीय मेडिकल कालेज एवं राव तुलाराम अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने प्रदेश को लगभग 1,437.79 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित दो नए मेडिकल कालेजों भिवानी के पंडित नेकी राम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज तथा कोरियावास के महर्षि च्यवन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं राव तुलाराम अस्पताल की सौगात देकर हरियाणा के स्वास्थ्य क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया है।
उन्होंने बताया कि दोनों मेडिकल कालेजों में 150-150 एमबीबीएस सीटों का प्रावधान है तथा प्रथम चरण में 100-100 विद्यार्थियों के प्रवेश हो चुके हैं। दोनों संस्थानों में ओपीडी सेवाएं पहले से संचालित हैं और आमजन को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि महर्षि च्यवन मेडिकल कालेज के विकास के लिए वर्ष 2026-27 में 141 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है। मेडिकल कालेज में शुरू हुई ओपीडी सेवाओं में अब तक लगभग 38 हजार मरीजों का उपचार किया जा चुका है। वर्तमान में यहां 21 विभाग कार्यरत हैं तथा टीबी, रेडियोलाजी, मनोरोग, बाल रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग सहित अनेक विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हैं। 29 मई 2026 से 15 बेड की डायलिसिस यूनिट भी शुरू हो चुकी है, जबकि आधुनिक केंद्रीय प्रयोगशाला में पैथोलॉजी, बायोकैमिस्ट्री और माइक्रोबायोलॉजी की जांच की सुविधा उपलब्ध है।
उन्होंने कहा कि अस्पताल में बड़ी संख्या में चिकित्सकों, शिक्षकों तथा अन्य कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। भर्ती पूरी होने के बाद मरीजों को और अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।
आरती सिंह राव ने बताया कि मेडिकल कालेज तक बेहतर आवागमन सुनिश्चित करने के लिए 33.55 करोड़ रुपये की लागत से नारनौल-रामबास रोड से मेडिकल कालेज एवं राव तुलाराम अस्पताल तक लगभग चार किलोमीटर लंबी फोर-लेन सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इससे मरीजों, विद्यार्थियों और क्षेत्रवासियों को बड़ी सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में स्वस्थ हरियाणा-समृद्ध हरियाणा का संकल्प तेजी से साकार हो रहा है। प्रदेशभर में महिलाओं के लिए स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार क्लीनिक, अमृत फार्मेसी, टेली-ईसीजी, नि:शुल्क डायलिसिस तथा पीपीपी माडल पर एमआरआई और सीटी स्कैन जैसी आधुनिक सुविधाएं शुरू की जा रही हैं। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए आशा कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव इलेक्ट्रिक कार से पहुंचीं, जिससे उन्होंने स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास का संदेश दिया। इसके बाद उन्होंने महर्षि च्यवन राजकीय मेडिकल कालेज परिसर में पौधारोपण कर हरित एवं स्वस्थ हरियाणा के निर्माण का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और पर्यावरण एक-दूसरे के पूरक हैं तथा आने वाली पीढिय़ों के बेहतर भविष्य के लिए विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है।
स्वास्थ्य मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का प्रदेश को ऐतिहासिक विकास परियोजनाओं की सौगात देने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य हर नागरिक तक आधुनिक, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है।
फोटो कैप्शन 05:पत्रकारों से बातचीत करती स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव।
सरकार का लक्ष्य हर नागरिक को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना- स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से किया महर्षि च्यवन राजकीय मेडिकल कॉलेज व राव तुलाराम अस्पताल, कोरियावास का लोकार्पण
*************************************************************
*****************************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज। दक्षिणी हरियाणा के नागरिकों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जींद से वर्चुअल माध्यम से नारनौल के नजदीक स्थित महर्षि च्यवन ऋषि राजकीय मेडिकल कालेज और राव तुलाराम अस्पताल, कोरियावास का लोकार्पण किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में प्रधानमंत्री ने जींद में आयोजित इस राज्य स्तरीय समारोह में लगभग 15 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। स्थानीय स्तर पर कोरियावास में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।
लोकार्पण के साथ ही लगभग 76 एकड़ में फैले इस आधुनिक मेडिकल कॉलेज में आपातकालीन दुर्घटना तथा आईपीडी सेवा शुरू हो गई है। इस आईपीडी में 600 बैड की क्षमता के साथ शुरुआत हुई है। इस नई सुविधा के शुरू होने से अब मरीजों को गंभीर स्थिति में जयपुर या रोहतक नहीं जाना पड़ेगा। अब उन्हें अपने ही क्षेत्र में तुरंत और बेहतर इलाज मिल सकेगा। इस अवसर पर अस्पताल परिसर में बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी जिस पर स्थानीय लोगों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण देखा।
लोकार्पण समारोह में संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर नागरिक को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही हरियाणा सरकार हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोल रही है।
लोकार्पण समारोह से पहले स्वास्थ्य मंत्री ने मेडिकल कॉलेज प्रांगण में पौधारोपण किया।
इस मौके पर पूर्व मंत्री एवं नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव ने कहा कि अब हरियाणा सहित राजस्थान के आसपास के नागरिकों को भी इस अस्पताल से फायदा होगा और इस मेडिकल कॉलेज से इस इलाके की दशा और दिशा बदलेगी। उन्होंने इतनी बड़ी सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया।
महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है प्रदेश में चहुमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार है जिसमें इस बड़े प्रोजेक्ट का शिलान्यास और इसी सरकार में इसका लोकार्पण आज हो रहा है यह बहुत बड़ी बात है।
पूर्व मंत्री डॉ अभय सिंह यादव ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले इस जिले में मेडिकल कॉलेज, रोपवे तथा बाईपास जैसी परियोजनाओं के बारे में सोच भी नहीं सकते था। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद यह सभी प्रोजेक्ट धरातल पर उतरे हैं। उन्होंने कहा कि यह मेडिकल इलाके के लिए बहुत बड़ी सौगात है। उन्होंने विशेषकर कोरियावास ग्राम पंचायत का भी आभार जताया है जिन्होंने इलाके के विकास के लिए जमीन दी।
कार्यक्रम में बीजेपी के जिला अध्यक्ष डॉ यतेंद्र राव ने स्वागत संबोधन दिया। मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ बृजेंद्र सिंह ने सभी का आभार जताया।
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने हैप्पी कार्ड, पीएम स्व निधि तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को कार्ड व चाबी सौंपी।
इस मौके पर उपायुक्त अनुपमा अंजली, केंद्रीय विश्वविद्यालय के वीसी प्रो टंकेश्वर कुमार व पुलिस अधीक्षक दीपक ने बुके देकर स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत किया।
इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार, पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव, अटेली के पूर्व विधायक सीताराम यादव, पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह, पूर्व मंत्री कैलाश शर्मा, गोबिंद भारद्वाज, भिवानी शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन शकंर घुपड़, फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार मनीष मित्तल, नप चेयरपर्सन कमलेश सैनी, महिला आयोग की सदस्य भारती सैनी तथा जेपी सैनी के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 06: कोरियावास मेडिकल कॉलेज के लोकार्पण अवसर पर जनसभा को संबोधित करती स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव।
फोटो कैप्शन 07: पौधारोपण करते हुए आरती राव
फोटो कैप्शन 08: ई-रिक्षा से कालेज स्थल तक जाते हुए आरती राव
किसान जुटे निराई कार्यों में, डाल रहे हैं खाद
-अगेती बाजरे की फसल हो गई है बड़ी
*************************************************************
*****************************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में जहां बाजरे संबंधित कृषि कार्यों में लगे हुए हैं। अगेती की बिजाई की है वे निराई कार्यों में लगे हुए हैं तथा बाजरे में खाद देने का कार्य भी चल रहा है।
अगेती बिजाई करने वाले किसान खेतों में अवांछनीय पौधे, खरपतवार आदि को हटाने का कार्य कर रहे हैं। किसान कंवर सिंह, धर्मेंद्र ,सुरेश कुमार, सूबे सिंह और राजेंद्र सिंह, मोहन सिंह आदि ने बताया कि खेतों में निराई का कार्य चल रहा है ताकि वर्षा के बाद फसल को अधिक लाभ हो सके। वर्षा होती तो उसे ज्यादा लाभ होगा। ऐसे में किसान अपने खेतों से निराई करके बाजरे की फसल में खाद आदि डाल रहे हैं। कुछ किसानों ने खाद अपने घरों में रख रखा है ताकि वर्षा के समय डाला जा सके।
उल्लेखनीय है कि किसानों के खेतों में जंगली चौलाई,सांटी, बुई, घास सहित कई अवांछनीय पौधे फसल के साथ पैदा हो गए हैं और फसल को कमजोर कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि निराई करने के बाद पैदावार बढऩे की संभावना होती है।
जहां पछेती बिजाई के तहत कनीना और आसपास क्षेत्र में बाजरे की बिजाई गत दिनों संपन्न हुई हैं। किसान अगेती फसल उगा कर खुश है जो अब बड़ी हो चुकी है।
क्या कहते हैं एसडीओ कृषि-
एसडीओ कृषि विभाग डा. अजय कुमार यादव ने बताया कि उपमंडल जिसमें महेंद्रगढ़, कनीना, सतनाली आते हैं, में अब तक संभावित बाजरा एक लाख 32 हजार एकड़, करीब 11600 एकड़ पर ग्वार के अतिरिक्त कपास, मूंग, ढेंचा,मूंगफली, चरी, अरहर एवं चारा देने वाली फसलें उगाई गई हैं। एसडीओ ने बताया कि कपास उगाने वाले किसान बहुत कम कपास की और ध्यान दे पा रहे हैं। उन्होंने सलाह दी है कि कपास उगाने वाले किसान अपने खेत में लगे हुए टिंडे या फूलों का समय समय पर निरीक्षण करें,यदि उनमें कोई कीड़े नजर आते हैं तो अविलंब कृषि विभाग से संपर्क करें ताकि किसी प्रकार की स्प्रे करने की आवश्यकता होगी तो वह उन्हें सलाह दी जाएगी।
अच्छे भाव मिलेंगे-कनीना व्यापार मंडल प्रकोष्ठ के उप प्रधान रविंद्र बंसल ने बताया किबाजरे का एमएसपी 2900 रुपये प्रति क्विंटल का रखा गया है। विगत वर्षों से सरकारी तौर पर बाजरा खरीदा जा रहा है जिसके चलते भी किसान उत्साहित है और रुझान बाजरे की ओर है।
फोटो कैप्शन 04: कनीना क्षेत्र में निराई करते किसान परिवार।
साथ में डा. अजय यादव एसडीओ कृषि
ककराला में एनएसएस के तत्वावधान में वन महोत्सव अभियान का शुभारंभ किया
*************************************************************
*****************************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज। एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ककराला में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा 17 जुलाई से वन महोत्सव अभियान शुरू हुआ जो 25 जुलाई तक चलेगा। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देते हुए 5,000 पौधे लगाने का लक्ष्य प्राप्त करना है। अभियान के दौरान एक पेड़ मां के नाम का विशेष संदेश भी दिया जा रहा है, जिसके अंतर्गत प्रत्येक विद्यार्थी, शिक्षक एवं नागरिक अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लेगा।
विद्यालय के चेयरमैन जगदेव यादव ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपनी मां के नाम एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल करे, तो आने वाली पीढिय़ों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण मिल सकेगा।
उन्होंने बतपााया कि प्रथम चरण में एनएसएस स्वयंसेवक पौधारोपण एवं जनजागरूकता अभियान का नेतृत्व करेंगे। द्वितीय चरण में विद्यालय के सभी विद्यार्थी एवं शिक्षक अभियान से जुड़कर पौधारोपण करेंगे। तृतीय चरण में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं स्टाफ सदस्य पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी धनराज एवं देवव्रत ने बताया कि यह अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि प्रत्येक पौधा भविष्य में एक सशक्त वृक्ष बन सके।
इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ प्रबंधन सदस्य ओमप्रकाश यादव, डिप्टी डायरेक्टर पूरन सिंह यादव सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों ने इस हरित अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।
फोटो कैप्शन 03: पौधारोपण का शुभारंभ करते हुए एसडी स्कूल के विद्यार्थी
गाहड़ा की पावर सप्लाई करीरा से हटाकर सीहोर से न जोड़ी गई तो दिया जाएगा धरना किया जाएगा प्रदर्शन
-करीरा से सप्लाई जोडऩे पर ग्रामीणों में है रोष
*************************************************************
*****************************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना उप-मंडल के गांव गाहड़ा की महिला सरपंच ऊषा एवं ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि गाहड़ा की पावर सप्लाई करीरा से हटाकर सिहोर से न की गई तो धरना एवं प्रदर्शन किया जाएगा।
सरपंच एवं ग्रामीणों ने बताया कि गाहड़ा की बिजली आपूर्ति लाइन करीरा से जोड़ दी गई है। जहां से आए दिन आपूर्ति बाधित रहती है। उन्होंने एक शिकायत,एसडीओ कनीना, एक्सीयन और एसई को भेजते हुए कहा है कि जब से सीहोर पावर हाउस बना तब से गाहड़ा की पावर सप्लाई सीहोर से जोडऩे का आदेश दिए थे। वहां से न जोड़कर सीहोर पंप हाउस से जोड़ दिया गया था। अब सीहोर पंप हाउस खराब होने पर सप्लाई करीरा से जोड़ रखी है जो कि सप्लाई आए दिन खराब रहती है। इसलिए जल्द से जल्द करीरा से हटाकर सप्लाई सीहोर पावर हाउस या सीहोर पंप से जोड़ी जाए। उन्होंने 7 दिन का समय देते हुए चेतावनी दी है कि अगर गाहड़ा की सप्लाई सीहोर वाटर पंप या सीहोर पावर हाउस से नहीं की गई तो ग्रामीण कनीना पावर हाउस पर धरना देंगे जिसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी।

















No comments:
Post a Comment