श्रावण माह की तैयारियां शुरू
शिव आराधना का माह सावन, कावडिय़े होंगे हरिद्वार के लिए रवाना
***************************************************
*********************************************
***************************************************
कनीना की आवाज। 30 जुलाई से सावन माह शुरू होगा जो 28 अगस्त तक चलेगा। 29 जुलाई की गुरू पूर्णिमा थी जब हरिद्वार में सबसे अधिक भक्त पहुंचे हैं। देशभर में श्रावण माह में कई स्थानों पर मेले लगते हैं, पींग पर झूलने की प्रथा , तीज का पर्व, पतंगबाजी तथा रक्षा बंधन का त्यौहार भी इसी माह से जुड़े हुए हैं। हरियाणा के बाघोत स्थित बाघेश्वर धाम का प्रसिद्ध मेला भी सावन माह में 11 अगस्त को लगेगा। ऐसे में श्रावण माह को त्योहारों का माह कहा जाए तो अतिशयोक्ति नहीं होगा। गुरु पूर्णिमा के अगले दिन से सावन शुरू होता है तथा रक्षा बंधन पर समाप्त हो जाएगा।
भीषण गर्मी से जहां राहत मिलती है वहीं दिन को झूला झूलने तथा रात के समय श्रावणी गीतों की गूंज सुनाई पड़ती है जो मन को मोह लेती है। श्रावण माह के आते ही ऊंचे वृक्षों पर झूले डाल दिए जाते हैं जिन पर बच्चियां व महिलाएं दिनभर झूलती रहती हैं।
श्रावण/सावन माह की तीज का यूं तो पूरे देश में ही महत्व है किंतु ग्रामीण क्षेत्रों में पतंगबाजी करके यह पर्व मनाया जाता है। ज्यों-ज्यों यह पर्व पास आता है त्यों-त्यों पतंगबाजी तेज हो जाती है। तीज के दिन अंतिम बार पतंगबाजी की जाती है। अच्छी वर्षा व सुहावना मौसम के साथ--साथ लहलहाती फसल को देखकर युवा वर्ग पूर्णतया पतंगबाजी में खो जाता है। तीज पूर्व सिंधारा आता है जब घेवर मिठाई की बहार देखने को मिलती है। अपनी विवाहित लड़की के लिए मां-बाप घेवर की मिठाई भेजते हैं। पूरे माह पकवान बनते हैं तथा गीत गूंजते रहते हैं। पदमावत के गीतों से कम इनमें भी विरह नहीं होता।
श्रावण माह के शुरू होते ही बम-बम की जयघोष शुरू हो जाती है। भारी संख्या में भक्तजन नीलकंठ व हरिद्वार जाते हैं और वहां से कांवर लाकर शिवालयों में गंगाजल चढ़ाते हैं। शिवालयों में तांता लगता है वहीं पूरे माह व्रत चलता है। भक्तजन गंगा में डुबकी लगाते हैं और शिवालयों में जाकर भक्ति करते हैं। श्रावण माह के अंत में भाई-बहन के प्यार को इंगित करने वाला रक्षा बंधन का पर्व आता है। भाई अपनी बहन के पास अपनी कलाई पर रक्षासूत्र बंधवाने बहन के पास जाता है। बहन कहीं भी हो वह अपने भाई के आने का इंतजार करती है। इस पर्व का ऐतिहासिक एवं पौराणिक महत्व भी है। सुमेर सिंह चेयरमैन, वेदप्रकाश,होशियार सिंह आदि कांवडिय़ों ने बताया कि सावन माह की तैयारियां पूर्ण हो गई हैं और वे हरिद्वार ट्रेन से जाएंगे। पांच दिनों में हरिद्वार से कावड़ लाकर बाघेश्वर धाम पर अर्पित कर देंगे।
रूठा मानसून , पड़ रही भयंकर उमस
-किसान दिखे मायूस
***************************************************
*********************************************
***************************************************
कनीना की आवाज। क्षेत्र में पिछले तीन दिन से अच्छी वर्षा की आस लिए हुए लोगों को सिर्फ गर्मी से ही संतुष्टि करनी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार 28 जुलाई से अच्छी बरसात की संभावना भी अब खत्म होने के कगार पर है। क्योंकि ना तो संभावित समय के दौरान कोई वर्षा हुई और ना ही ठंड का अहसास। सिर्फ कुछ दिनों से आकाश में बादल ही छाए रहते है। मौसम के इस तरह परिवर्तनशील होने से अब किसान भी चिंतित दिखाई देने लगे है। किसानों का मानना है कि अगर उक्त समय में अगर अच्छी बरसात नहीं हुई तो फसल को नुकसान हो जाएगा । मौसम विशेषज्ञों के अनुसार क्षेत्र में अब पिछले वर्ष की अपेक्षा कम वर्षा का अनुमान है। आज से श्रावण माह की शुरुआत हो चुकी है लेकिन क्षेत्र में बारिश का दौर अब भी सुचारु रूप से नहीं चल पाया है।क्ष् ोत्र में बादलों की आवाजाही लगी रहती है लेकिन ना तो अच्छी बारिश हो पा रही और ना ही लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल पा रही है।
31 जुलाई को महेंद्रगढ़ में होगी नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं
***************************************************
*********************************************
***************************************************
कनीना की आवाज। जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में 31 जुलाई को आरपीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, महेंद्रगढ़ में आयोजित हो रही नशा मुक्त युवा फार विकसित भारत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी और अपील की।
नित्यानंद यादव ने बताया कि यह आयोजन उपायुक्त अनुपमा अंजली के मार्गदर्शन तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के माय भारत पोर्टल के तहत आयोजित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं में नशा प्रतिरोधक जागरूकता बढ़ाना और उनकी रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से नशा मुक्ति का प्रभावी संदेश समाज तक पहुंचाना है, जिससे विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सके। इन प्रतियोगिताओं में 15 से 29 वर्ष की आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं।
जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इस जिला स्तरीय आयोजन में कुल आठ प्रतियोगिताओं का समावेश किया गया है, जिनमें लोकगीत (संगीत), नृत्य, नुक्कड़ नाटक/माइम, पेंटिंग, वाद-विवाद/भाषण, शॉर्ट फिल्म/रील, स्लोगन लेखन तथा स्लैम पोएट्री शामिल हैं। प्रत्येक प्रतिभागी प्रत्येक श्रेणी में केवल एक प्रविष्टि प्रस्तुत करने का पात्र होगा। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए माय भारत पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है, जबकि प्रतिभागियों की सुविधा के लिए कार्यक्रम स्थल पर भी ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। जिला स्तर पर प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाले विजेता राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में महेंद्रगढ़ जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे, जबकि राज्य स्तर के विजेता राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा का नाम रोशन करेंगे।
प्रेस वार्ता में जिला युवा अधिकारी ने जिले के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों, युवा मंडलों तथा युवाओं से इन प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने नशे को कहें ना - जीवन को कहें हां का संदेश देते हुए कहा कि युवा अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता के जरिए समाज में नशे के खिलाफ जन जागरूकता फैलाकर एक नशा मुक्त और सशक्त भारत के निर्माण में ऐतिहासिक योगदान दे सकते हैं। उन्होंने सभी युवाओं का आह्वान किया कि वे माय भारत पोर्टल पर जाकर नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत की प्रतिज्ञा लें तथा अपने परिजनों और मित्रों को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि मजबूत और नशा मुक्त भारत का संकल्प साकार हो सके।
फोटो कैप्शन 05:प्रेस वार्ता करते जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव।
अटेली विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए बीएलओ को प्रशिक्षण
***************************************************
*********************************************
***************************************************
कनीना की आवाज। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी दिशा निर्देशानुसार उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा अंजली के मार्गदर्शन में आज लघु सचिवालय के नजदीक सभागार में 68-अटेली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया ।
यह प्रशिक्षण शिविर निर्वाचक पंजीयन अधिकारी 68-अटेली विधानसभा क्षेत्र एवं उप-मण्डल अधिकारी कनीना डा. जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। प्रशिक्षण शिविर में मास्टर ट्रेनर साकेत ने उपस्थित बीएलओ को पुनरीक्षण कार्य की बारीकियों एवं तकनीकी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी।
प्रशिक्षण के दौरान ईआरओ ने बताया कि दावे एवं आपत्तियां 31 जुलाई से 30 अगस्त तक तक प्राप्त किए जाएंगे।
मतदाताओं को नोटिस वितरण एवं दावे आपत्तियों का निस्तारण की अवधि 31 जुलाई से 28 सितंबर तक रहेगी।
प्रशिक्षण के दौरान ईआरओ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि विशेष गहन पुनरीक्षण के इस अगले स्तर का कार्य सभी बीएलओ पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ सुनिश्चित करेंगे। सभी बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को नोटिस वितरित करने का कार्य करेंगे। नोटिस वितरण के पश्चात प्राप्त होने वाले दावों तथा आपत्तियों पर सुनवाई की प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं नियमानुसार की जाएगी।
इस अवसर पर बीडीपीओ राजेश कुमार, निर्वाचन कानूनगो पूनम, सुपरवाइजर पूजा खिंची तथा क्षेत्र के सभी बीएलओ मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 06: प्रशिक्षण में आवश्यक दिशा निर्देश देते एसडीएम डा. जितेंद्र सिंह।
महेंद्रगढ़ सीआईए टीम ने अवैध देसी रिवॉल्वर व जिंदा कारतूस सहित एक आरोपी गिरफ्तार
***************************************************
*********************************************
***************************************************
कनीना की आवाज। पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार के निर्देशानुसार अपराध एवं अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सफलता हासिल करते हुए एक व्यक्ति को अवैध देशी रिवाल्वर सहित गिरफ्तार किया गया है। महेंद्रगढ़ सीआईए टीम ने गश्त और चेकिंग के दौरान तत्परता दिखाते हुए एक युवक को अवैध देसी रिवॉल्वर और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विकास निवासी झिगावन, कनीना के रूप में हुई है।
पुलिस टीम जब मसानी चौक महेंद्रगढ़ के पास गश्त पर मौजूद थी, तभी सूचना मिली कि आरोपी देवास रोड की तरफ से अवैध हथियार लेकर आ रहा है। सूचना के आधार पर रेडिंग पार्टी का गठन किया गया। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मोड़ वाला मंदिर, देवास रोड के पास संदिग्ध युवक को काबू कर लिया।
युवक की तलाशी लेने पर उसकी पैंट की दाहिनी जेब से एक अवैध देसी रिवॉल्वर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी हथियार के संबंध में कोई भी वैध लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका। पुलिस ने अवैध देसी रिवॉल्वर व कारतूस को सील कर कब्जे में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ थाना शहर महेंद्रगढ़ में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिला पुलिस की अवैध हथियार रखने वालों तथा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। आमजन से भी अपील की जाती है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
फोटो कैप्शन 07: रिवाल्वर सहित आरोपी गिरफ्तार
गुरु के बताए हुए रास्ते पर चलकर मानव मोक्ष को प्राप्त हो सकता है- शिवानंद
***************************************************
*********************************************
***************************************************
कनीना की आवाज। गुरु ही शिष्य को हर दुख और तकलीफ से बचाकर उन्नति के मार्ग पर ले जा सकता है। ये विचार शिवानंद महाराज ने धनौंदा में गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्यय पर में एक यज्ञ के उपरांत व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि गुरु कभी मरते नहीं है वह तो केवल अपना मानव शरीर बदलकर सूक्ष्म शरीर रूप में इस विश्व में विद्यमान रहते हैं और समय-समय पर अपने शिष्यों द्वारा किए जा रहे कार्यों को देखते हैं और उनको उनकी कार्य प्रणाली व श्रद्धा के अनुसार शुभ मार्ग पर चलने की शक्ति प्रदान करते हैं। गुरु कृष्णानंद महाराज गांव धनौंदा की पावन भूमि में पैदा हुए और उन्होंने अपने बचपन से ही गांव में एक विशालकाय ब्रह्मचारी कृष्णानंद धाम के नाम के आश्रम का की स्थापना की। उन्होंने वृक्ष लगाकर लाखों जीव जंतुओं को भोजन प्रदान करने का कार्य किया। शिष्यों ने बताया यहां आश्रम में आए दिन दैनिक यज्ञ का कार्य जारी है ,पक्षियों के दाना पानी की व्यवस्था के अतिरिक्त विभिन्न प्रकार के समाज सेवा के कार्य चल रहे हैं।
आज गुरु पूर्णिमा पर जो विशाल यज्ञ व भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर नेता ठाकुर अतरलाल, मोनू दिल्ली, विजय कुमार आर्य डा. फतेहचंद दायमा, महावीर पहलवान,आनंद सिंगल दिल्ली, रामनिवास शर्मा के अलावा क्षेत्र के अनेक जन मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 03: हवन आयोति करते हुए
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
-मधुमक्खी पालन बाक्स चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार, 175 मधुमक्खी पालन बाक्स सहित अन्य सामान बरामद
***************************************************
*********************************************
***************************************************
कनीना की आवाज। थाना सिटी कनीना पुलिस ने मधुमक्खी पालन फार्म से चोरी हुए सामान के मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में चोरीशुदा सामान बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
थाना सिटी कनीना क्षेत्र में मधुमक्खी पालन बॉक्स चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी अजय निवासी गांव ककराला को 26 जुलाई 2026 को गांव ककराला से गिरफ्तार किया था। आरोपी को 27 जुलाई को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की गई तथा उसकी निशानदेही पर 175 मधुमक्खी पालन बॉक्स, चोरी में प्रयुक्त पिकअप गाड़ी, एक सोलर प्लेट, एक शहद निकालने की मशीन, एक बैटरी, एक गैस सिलेंडर, एक चीनी का कट्टा, 101 खाली बाल्टियां तथा 9 करेट बरामद किए गए।
मामले के संबंध में 24 जुलाई 2026 को शिकायतकर्ता परवेश कुमार निवासी गांव गंगापुर बहलावासा, जिला मधेपुरा (बिहार) ने थाना शहर कनीना में शिकायत दी थी कि कनीना क्षेत्र स्थित उसके मधुमक्खी पालन फार्म से अज्ञात व्यक्तियों ने 20 जुलाई 2026 को 150 मधुमक्खी पालन बॉक्स, 9 कट्टे चीनी, शहद निकालने की मशीन, सोलर प्लेट, बैटरी, गैस सिलेंडर, चूल्हा तथा 125 खाली बाल्टियां चोरी कर ली थीं। इसके बाद 22 जुलाई की रात को भी फार्म से 82 मधुमक्खी पालन बॉक्स और चोरी कर लिए गए थे।
पुलिस अब इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गंभीरता से जांच कर रही है। चोरी में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान, चोरीशुदा शेष सामान की बरामदगी, सामान की खरीद-फरोख्त अथवा छिपाने में सहयोग करने वाले व्यक्तियों की भूमिका की जांच की जा रही है। मामले में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध भी नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
महेंद्रगढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। जनता के सहयोग से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकता है।
फोटो कैप्शन 04: आरोपी को गिरफ्तार करते हुए पुलिस
मीराबाई भोजावास को किया अतरलाल ने सम्मानित
***************************************************
*********************************************
***************************************************
कनीना की आवाज। संत मीराबाई भगवत भक्ति आश्रम भोजावास में गुरू पूर्णिमा पर्व श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया। आश्रम में विशाल भंडारा और सत्संग आयोजित किया गया। प्रमुख समाजसेवी अतरलाल ने आश्रम श्रद्धालुओं के साथ संत मीराबाई को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनके सत्संग की सराहना की। हजारों श्रद्धालुओं ने सत्संग में भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। संत मीराबाई ने सत्संग की महिमा का वर्णन करते हुए कहा संत समागम और हरि कथा दो चीजें बहुत दुर्लभ हैं परन्तु सत्संग से दोनों चीजें मिल जाती हैं। इसलिए थोड़ा समय निकालकर हर व्यक्ति को सत्संग अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा जीवन में सफलता का मार्ग गुरू की सीख से खुलता है। गुरू पूर्णिमा धार्मिक आस्था के साथ-साथ भक्ति, ज्ञान, सामाजिक सौहार्द तथा कृतज्ञता का पर्व है। यह हमें जीवन में भक्ति, दया, परोपकार, विनम्रता, सेवा, अस्तित्व, ज्ञान और आदर्श संस्कारों को अपनाने की प्रेरणा देता है। विजय कुमार सेठ, भाग सिंह चेयरमैन, रामबीर, रघबीर शर्मा, दयानंद, राजकुमार, प्रवीण, जसवंत यादव, कमला, कौशल्या, भतेरी, शांति, शारदा, संतोष, पवित्रा, संतलाल शर्मा,
रणबीर, पवन, राकेश यादव आदि सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शब्द, भजन, कीर्तन कर भक्तिमय वातावरण बना दिया।
फोटो कैप्शन 02: मीराबाई को सम्मानित करते अतरलाल
मोटरसाइकिल सवार से पकड़ी 26 बोतल शराब
-केस दर्ज
***************************************************
*********************************************
***************************************************
कनीना की आवाज। कनीना पुलिस को सूचना मिली कि एक मोटरसाइकिल पर कोई व्यक्ति बवाना से सेहलंग की ओर शराब लेकर जाएगा। कनीना पुलिस ने नाका लगाया तो बवाना से मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति सवार हो कर आए, रुकवाने पर उनके पास एक सफेद कट्टे में दो पेटी 24 बोतल शराब मिली। जबकि दो बोतल डिक्की में मिली। इस प्रकार 26 बोतल शराब पकड़ी। दोनों व्यक्तियों में एक चंद्रकांत उर्फ सोनू तथा दूसरा बाबूलाल के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
लेखक होशियार सिंह भी लाएंगे कावड़
-वर्ष 2010 से लगातार ला रहे हैं कावड़
***************************************************
*********************************************
***************************************************
कनीना की आवाज। कनीना के लेखक एवं साहित्यकार डा. होशियार सिंह यादव एक अगस्त को हरिद्वार से कावड़ लाने के लिए रवाना होंगे। वो 3 अगस्त को पद यात्रा शुरू करेंगे और 8 अगस्त को बाघेश्वर धाम पर अर्पित करने की संभावना है।
डा. होशियार सिंह यादव ने बताया कि वे 2010 से लगातार हरिद्वार से बाघेश्वर धाम 350 किलोमीटर दूरी पदयात्रा करके कावड़ अर्पित करते आ रहे हैं। यही नहीं वर्ष 2010 से खाटू श्याम की पदयात्रा करके निशान अर्पित करते आ रहे हैं। साथ में हुडिय़ा जैतपुर में भी 2010 से लगातार निशान अर्पित कर पदयात्रा करते आ रहे हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने घड़ी महासर, भैरूं का बास, बलवाड़ी आदि की भी पदयात्रा की है। पदयात्रा के अतिरिक्त 40 वर्षों से लगातार साइकिल चलाते आ रहे। उन्होंने खुशी जाहिर की कि एक पंथ दो काज वाली कहावत चरितार्थ हो जाती हैं। सेहत भी अच्छी रहती है और पदयात्रा भी शिव के नाम पर पूर्ण हो जाती है। उन्होंने कहा कि शिव पदयात्रा में हुए अपने साथियों सहित जाते हैं।
फोटो कैप्शन : डा. होशियार सिंह यादव
मानपुरा में प्राकृतिक खेती किसान गोष्ठी आयोजित
-50 किसानों ने लिया भाग
***************************************************
*********************************************
***************************************************
कनीना की आवाज। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ,कनीना की ओर से आज खंड कनीना के गांव मानपुरा के मंदिर परिसर में प्राकृतिक खेती के ऊपर एक दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विषय विशेषज्ञ डा. योगेश यादव ने शिरकत की व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्मवीर ने की। कार्यक्रम का आयोजन डा. मनीषा यादव बीटीएम और परमवीर सुपरवाइजर ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में प्राकृतिक खेती को आज के समय की जरूरत बताते हुए इसको अपनाने पर बल दिया। फसलों की घटती पैदावार और गुणवत्ता पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने आने वाली पीढिय़ों को प्राकृतिक संसाधन सहेज के सौंपने हेतु ,रसायनों का कम से कम प्रयोग हेतु प्रेरित किया। कपास फसल को तकनीकी खेती बताते हुए समय पर सभी शस्य क्रियाएं करने हेतु किसानों को जागरूक किया।
विभाग की प्राकृतिक खेती विशेषज्ञ डा. मनीषा बीटीएम ने विस्तार से प्राकृतिक खेती के घटक जीवामृत ,बीजामृत ,घन जीवामृत आदि बनाने की विधि बताई और खेती में आच्छादन , वापसा,केंचुए आदि के महत्व पर विस्तार से चर्चा की । पशुओं के लिए सरसों की खली के महत्व पर प्रकाश डाला।
डा. अरविंद यादव एटीम ने प्राकृतिक खेती में गाय के महत्व पर प्रकाश डाला ,और सभी को प्राकृतिक खेती हेतु देसी गाय घर में रखने हेतु बल दिया।परमवीर यादव ने सभी विभागीय स्कीम की जानकारी दी ,और कहा कि ये सभी आनलाइन है आप अपने मोबाइल से भी अप्लाई कर सकते हो।
कार्यक्रम में सुरेश सरपंच सहित लगभग 50 किसानों ने भाग लिया।
फोटो कैप्शन 01:कृषि गोष्ठी में भाग लेते किसान













No comments:
Post a Comment