ताजा समाचार/विडियो/लेख का बेहतर ब्लाग Best Blog for News/Video & Lekh
Sunday, July 26, 2026
ताजा मौसम और मानसून अपडेट और मौसम पूर्वानुमान
-दिल्ली एवं एनसीआर में 28 से 30 जुलाई मानसून फिर रहेगा सक्रिय
******************************************************
****************************************************
*****************************************************
कनीना की आवाज। साल 2026 में मानसून की अजब-गजब और अनोखी चाल देखने को मिल रही है। क्लाइमेट चेंज का असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा साल की शुरुआत से ही मौसम में उलटफेर देखने देखने को मिल रहें हैं और मौसमी चक्र में बदलाव जारी हैं। जहां सूखा पड़ता था वहां बाढ़ देखने को मिल रही है और जहां बाढ़ आती थी वहां सूखा देखने को मिल रहा है। बंगाल की खाड़ी पर होने वाली हलचलें जो मानसून को सशक्त करने में अहम भूमिका निभातीं है उनके ट्रेक और रस्ता में बदलाव देखने को मिल रहा है जो पहले उत्तरी पश्चिमी राज्यों से होकर गुजरता था वे पिछले कुछ सालों से पूर्वी राज्यों से मध्य प्रदेश से होकर राजस्थान से होकर गुजर रहें हैं मध्य प्रदेश गुजरात राजस्थान में बाढ़ और बिहार झारखंड उत्तर प्रदेश में सूखा की परिस्थितियां देखने को मिल रही है । पश्चिमी विक्षोभ आमतौर पर शीत ऋतु में ज्यादा सक्रिय होते हैं लेकिन अब पूरे वर्ष भर सक्रिय होते हैं। मौसम की चरम परिस्थितियां देखने को मिलती है जो भारतीय मौसम विभाग व मौसम वैज्ञानिकों और मौसम विशेषज्ञों के लिए शोध और कौतूहल का विषय है। मौसम विशेषज्ञ डा. चंद्रमोहन ने बताया कि जुलाई महीने की शुरुआत में मानसून की धमाकेदार एंट्री और शुरुआत के बाद मानसून की सुर-ताल बिगड़ी नजऱ आ रही है। हरियाणा में राज्य में केवल 6 जिलों में सामान्य और सामान्य के आसपास बारिश दर्ज हुई है जबकि 16 जिलों में सामान्य से नीचे बारिश दर्ज हुई है। हरियाणा राज्य में 1 जून से 25 जुलाई तक कुल 132.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है जबकि इस दौरान 175.4 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है जो सामान्य से 24 फीसदी कम हुई है। पिछले एक सप्ताह से मानसून टर्फ और मौसम प्रणालियां राजस्थान पर सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में कमजोर मानसून की स्थिति देखने को मिल रही है हालांकि बीच-बीच में हरियाणा एनसीआर दिल्ली में खंड बारिश की गतिविधियां जारी है और सम्पूर्ण इलाके में उमस भरी पसीने छुटाने वाली गर्मी से आमजन को रूबरू होना पड़ रहा है मानसून की लय और तारतम्यता नदारद है।
हरियाणा एनसीआर दिल्ली में एक बार फिर से मानसून सक्रिय होने की सम्भावना बन रही है
वर्तमान परिदृश्य में राजस्थान के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना है, दूसरा लो प्रेशर एरिया जो डिप्रेशन में तब्दील हो चुका है जो उड़ीसा और पश्चिम बंगाल के ऊपर है धीरे धीरे उत्तर पश्चिम की तरफ बढऩे की सम्भावना बन रही है। जिससे हरियाणा एनसीआर दिल्ली में एक बार फिर से मानसून की सक्रियता और तारतम्यता में बढ़ोतरी की सम्भावना बन रही है । बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया जो डिप्रेशन में तब्दील हो चुका है और इसके डिप डिप्रेशन में तब्दील होने की सम्भावना बन रही है जिसका ट्रेक भी पूर्वी राज्यों से होकर मध्य प्रदेश और राजस्थान पर पहुंचने की सम्भावना बन रही है परन्तु 27 जुलाई रात को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने पर पंजाब पर एक चक्रवातीय सर्कुलेशन बनने से मानसून टर्फ जो वर्तमान में राजस्थान से होकर गुजरती है वह हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर पहुंचने की सम्भावना बन रही है जिसकी वजह से 27 जुलाई की रात से पहले हरियाणा के उत्तरी जिलों पंचकूला अंबाला यमुनानगर कुरूक्षेत्र करनाल में हल्की बारिश बूंदाबांदी की गतिविधियों की सम्भावना बन रही उसके बाद हरियाणा एनसीआर दिल्ली में 28-30 जुलाई के दौरान मानसून की सक्रियता और तारतम्यता में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी पुरवा मानसूनी हवाओं और पछुआ पश्चिमी मौसम प्रणाली के मिलन से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में बादल फटने की स्थिति और मड़स्लाइड और लेंड स्लाइड की गतिविधियां देखने को मिलेगी आमजन इस दौरान पर्वतीय क्षेत्रों पर जाने से परहेज़ करें वहीं दूसरी तरफ हरियाणा के उत्तरी पंचकुला अंबाला यमुनानगर कुरूक्षेत्र में अति भारी और व्यापक बारिश पूर्वी जिलों करनाल पानीपत सोनीपत पर जबरदस्त मूसलाधार भारी बारिश की गतिविधियों की सम्भावना है यहां नदियों में उफान और बाढ़ जैसे हालात बनते नजर आ रहे हैं जबकि मध्यवर्ती और दक्षिणी जिलों रोहतक झज्जर रेवाड़ी गुरुग्राम फरीदाबाद मेवात पलवल में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर तेज बारिश की गतिविधियों जबकि पश्चिमी जिलों सिरसा फतेहाबाद हिसार भिवानी चरखी दादरी महेंद्रगढ़ में हल्की बारिश बूंदाबांदी की गतिविधियों की सम्भावना बन रही है। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार मौसम परिवर्तन शील बना हुआ है और अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
कनीना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, केस दर्ज
-17 अध्धे तथा 7 बोतल शराब मिली
******************************************************
****************************************************
*****************************************************
कनीना की आवाज। कनीना उप मंडल के गांव सुंदरह में एक व्यक्ति से 17 अध्धे देसी शराब के तथा 6 बोतल अंग्रेजी शराब की बरामद की हैं। पुलिस को सूचना मिली कि सुंदरह गांव के पुराने खंडहरनुमा घर में एक व्यक्ति जमीन के अंदर दबे मटको में शराब छुपाकर रखता है और बेचता है। पुलिस ने मौके पर जाकर जमीन खोजी तो दो घड़े जमीन में गड़े मिले जिनमें से एक में 17 अध्धे देसी शराब के तथा दूसरे घड़े में छह बोतल व्हिस्की के बरामद किए। कृष्ण कुमार सुंदरह निवासी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
मधुमक्खी के बक्से हुए चोरी
- कनीना पुलिस में हुआ केस दर्ज
******************************************************
****************************************************
*****************************************************
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के गांव भडफ़ से गांव गंगापुर बहलावास,जिला-मधेपुरा बिहार निवासी प्रवेश के मधुमक्खी बक्से चोरी होने का मामला दर्ज करवाया है।
प्रवेश कुमार ने पुलिस में बताया कि वह गांव गंगापुर बहलावास,जिला-मधेपुरा बिहार का निवासी है और मधुमक्खी पालन का कार्य करता है। वर्तमान में उनके दो मधुमक्खी के फार्म कनीना क्षेत्र में लगे हुए हैं जिनमें से एक फार्म भडफ़ की बणी में तथा दूसरा जयपाल कनीना की जमीन में, मुख्य सड़क कनीना लगा हुआ है।
पुलिस में उन्होंने बताया कि जब वह बिहार में था तो भडफ़ की बणी में लगे फार्म पर उसके साले की हत्या हो गई थी और दूसरे फार्म पर उसके भाई की संदिग्ध हालत में अस्पताल में मौत हो गई थी जिसकी पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि इसी दौरान भडफ़ की बणी में रखे मधुमक्खी फार्म पर किसी ने जहर डालकर 325 मधुमक्खी के बक्सों की मधुमक्खियों को खत्म कर दिया था तथा जयपाल की जमीन पर रखे मधुमक्खी फार्म पर डेढ़ सौ बक्से चोरी हो गए साथ में 9 कट्टे चीनी, शहद निकालने की मशीन, सोलर प्लेट, बैटरी, गैस सिलेंडर, चूल्हा और 125 खाली बाल्टी भी अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। अपने स्तर पर चोरी हुए मधुमक्खी बक्से और सामान की खोजबीन की किंतु कोई सुराग नहीं मिला।
इसी दौरान उन्होंने कहा कि वह इसी दौरान अपने दोस्त के फार्म पर रहता था तो 22 जुलाई की रात को जयपाल के जमीन पर रख फार्म से 82 बक्से दोबारा चोरी हो गए। घटनास्थल पर ट्रैक्टर पिकअप के टायरों के निशान पाए गए जिससे प्रतीत होता है कि पिकअप धंसने के कारण ट्रैक्टर से उसे निकाला गया है। जिसकी सूचना पुलिस को दे दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची और मौके का मुआयना भी किया है। उन्होंने इस चोरी के पीछे अजय कुमार नामक व्यक्ति शक जताया है। उन्होंने कहा कि जयपाल की जमीन पर 300 बच्चे रखे हुए थे जिनमें से डेढ़ सौ बक्से पहले चोरी में चोरी हो गए और 82 बक्से 22 जुलाई को चोरी हो गए। कुल 232 बच्चे सामान मधुमक्खी पालन का नुकसान हुआ जिसकी कीमत करीब 20 लाख 74000 है । उन्होंने कहा कि उसका भाई और मेरा साला इस दुनिया से चले गए हैं और इतना नुकसान भी हो गया। उन्होंने कहा है कि उसके साल की हत्या और भाई की मौत का इस चोरी से गहरा संबंध नजर आता है। इसलिए चोरी की गहराई से जांच की जाए।
उल्लेखनीय है कि भडफ़ की बणी में रखें मधुमक्खी फार्म से पर दो व्यक्ति कार्य करते थे जिनमें एक सुमन कुमार तथा दूसरा प्रवेश कुमार थे। प्रवेश कुमार वही व्यक्ति है जिसने अब मधुमक्खी बक्से चोरी का का मामला दर्ज करवाया है। उल्लेखनीय है कि भडफ़ की बणी में सुमन कुमार और प्रवेश कुमार दोनों रिश्तेदार बिहार के रहने वाले हैं जिन्होंने मधुमक्खी पालन फार्म भडफ़ में स्थापित किया। नो जुलाई को प्रवेश कुमार बिहार ला गया था। जहां 12 जुलाई को सुमन कुमार की हत्या कर दी गई थी। जिसकी सूचना भी प्रवेश कुमार ने सुमन कुमार के स्वजनों को दी थी। 14 जुलाई को एक रिपोर्ट नीतीश कुमार एवं प्रवेश कुमार जिला मध्यपुरा थाना चौसा बिहार ने दर्ज करवाई थी जिसमें कहा था कि वो दो भाई व एक बहन है। उसकी बहन शादीशुदा है और उसका छोटा भाई सुमन कुमार की शादी नहीं हुई थी। सुमन कुमार उसके रिश्तेदार प्रवेश के साथ मधुमक्खी पालन का काम करता था और भडफ़ की बणी में अपना फार्म लगाया हुआ था। थोड़ी दूर प्रवेश का भाई गिरीश उर्फ अजय बेलावास गंगापुर मध्यपुरा बिहार ने भी मधुमक्खी फार्म लगा रखा था। 10 जुलाई को सुमन को बताया था कि प्रवेश अपने घर चला गया और वह फार्म पर अकेला रहता है। गिरीश कुमार उर्फ अजय ,प्रवेश का भाई भडफ़ बणी फार्म पर घूमने आया था। फार्म पर घूमते हुए गलत काम करने की कोशिश की थी। 12 जुलाई को प्रवेश के माध्यम से फोन पर सूचना मिली कि सुमन कुमार की हत्या हो गई। सूचना पाकर 14 जुलाई को मृतक के स्वजन व प्रवेश थाना सदर कनीना पहुंचे, भडफ़ में जाकर पूछताछ की तब पता चला कि 11 जुलाई को सुमन कुमार की गिरीश उर्फ अजय ने चाकू मार कर, गर्दन काट कर सवेदनशील अंगों को काटकर हत्या कर दी थी। बाद में डर के मारे गिरिश उर्फ अजय ने जहर खा लिया था और आत्महत्या कर ली थी। वहां पर उन्होंने आरोप लगाया था कि हत्यारा गिरीश कुमार उर्फ अजय है। मामला अब पेचीदा बना दिया है।
क्षेत्र के बलिदानियों को किया याद
******************************************************
****************************************************
*****************************************************
कनीना की आवाज। कारगिल विजय दिवस पर प्रजा भलाई संगठन ने क्षेत्र के बलिदानियों को याद किया।
अतरलाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांव सिहोर में बलिदानी सत्यपाल सिंह, बलिदानी अशोक कुमार, गांव कोटिया में बलिदानी हनुमान सिंह, ककराला के बलिदानी शिव कुमार, बलिदानी लाल सिंह तथा बलिदानी लालाराम, उन्हानी गांव के बलिदानी परमेंद्र सिंह, बलिदानी चितरूराम, खरखड़ाबास के बलिदानी अशोक कुमार, बलिदानी अफल सिंह, बलिदानी हरस्वरूप सिंह, बलिदानी रमेश सिंह और धनौंदा गांव के बलिदानी महेशपाल सिंह, बलिदानी सचिन शर्मा की मूर्तियों पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
अतरलाल ने कहा कि यह इलाका वीर सैनिकों और रणबांकुरों का है। कारगिल युद्ध में भी महेंद्रगढ़ जिला के 8 वीर जवानों ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए शहादत दी थी। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार से बलिदानियों के स्मारकों के रखरखाव, मरम्मत व नवीनीकरण के लिए शहीदों के वारिसों को दो-दो लाख रुपए की ग्रांट देने की मांग की। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध को 30 साल हो गए हैं। इस दौरान अनेक बलिदानी स्मारक जर्जर तथा खस्ताहाल हो चुके हैं। इसलिए सरकार को उनके नवीनीकरण की तरफ ध्यान देना चाहिए। उन्होंने सेना भर्ती में हरियाणा का कोटा बढ़ाने की भी मांग की। इस अवसर पर कैलाश सेठ, राजेंद्र पंच, शिवलाल, सतवीर, राजेंद्र सिंह नंबरदार, डॉक्टर मुकेश तंवर, हीरालाल, प्रमोद शर्मा, सतपाल, नरेश, श्यामलाल, मामन सिंह, राकेश यादव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 08: बलिदानियों को याद करते हुए अतरलाल
अब चलो हरिद्वार की ओर....
29 जुलाई को है गुरु पूर्णिमा, लगेगी हरिद्वार की गंगा में डुबकी
******************************************************
****************************************************
*****************************************************
कनीना की आवाज। हर वर्ष गुरु पूर्णिमा को अपार भीड़ हरिद्वार की और रवाना हो जाती है। इस बार गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को है। ग्रामीण क्षेत्र से निजी और सरकारी बसों, ट्रेनों से भारी संख्या में भक्तजन हरिद्वार पहुंचेंगे और गंगा में डुबकी लगाकर कावड़ उठाने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। कनीना ही नहीं पूरे भारत भर में प्रसिद्ध बाघोत स्थित बाघेश्वर धाम पर हजारों कावड़ अर्पित की जाती है। भक्तजन बैठी, खड़ी, झूला, टोकना कावड़ तथा अन्य रूपों में कावड़ लेकर हरिद्वार से बाघेश्वर धाम पहुंचते हैं। ये भक्त कम से कम 5 दिन और अधिकतम 10 दिनों में गंतव्य स्थान पर पहुंचते हैं। अपार भीड़ हरिद्वार से रवाना होती और करीब 350 किलोमीटर दूरी पैदल यात्रा पूरी की जाती है। महिला, बच्चे, बूढ़े हर वर्ग के भक्त हरिद्वार की और रवाना हो जाएंगे। सावन में गंगाजल अर्पित करने का सिलसिला जारी रहता है।
इस बार जहां 11 अगस्त को बाघोत स्थित बाघेश्वर धाम पर मेला लगेगा। इस मेले में सबसे अधिक कावड़ अर्पित की जाती इसलिए इसे कावड़ मेला कहते हैं । वर्ष में दो बार यहां मेला लगता है। महाशिवरात्रि का मेला बहुत बड़ा लगता है लेकिन कावड़ बहुत कम अर्पित की जाती है जो सर्दियों में फरवरी माह में आता है जबकि गर्मियों के इस मेले में कावड़ अधिकार्पित की जाती है। जगह-जगह भक्तों के लिए शिविर लगाने की तैयारी हो रही है। 30 जुलाई से हरिद्वार से कावड़ उठाने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। 29 जुलाई को जहां गुरु पूर्णिमा पर डुबकी लगाई जाती है और 30 जुलाई से कावड़ उठाने का सिलसिला शुरू हो जाता है। विभिन्न स्थानों उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली की और भक्तजन रवाना होते हैं।
कनीना के एक भक्ति सुमेर सिंह अब तक 48 कावड़ अर्पित कर चुके हैं। उधर कावड़ चढऩे का सिलसिला जारी है। इस बार भी वे कावड़ लाने के लिए 1 अगस्त को रवाना होंगे और 3 अगस्त को कावड़ हरिद्वार से उठाएंगे जो 5 दिनों में बाघोत आ जाएंगे। 8 अगस्त को बाघोत पहुंचने की संभावना है। उन्होंने बताया कि उनका दल जिसमें 5 से 6 सदस्य होते हैं त्वरित गति से कावड़ लाते हैं। पैदल यात्रियों में इनका यह ग्रुप तेज चलने वालों की श्रेणी में शामिल है। कनीना के अनेकों भक्त हैं जो वर्षों से कावड़ अर्पित करते रहे हैं। इस बार भी अर्पित करेंगे।
लेखक डा. होशियार सिंह भी लाएंगे कावड़- डा. होशियार सिंह कनीना निवासी लेखक एवं साहित्यकार हर वर्ष कांवड़ लाते हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2010 से वे लगातार हर वर्ष बाघोत के बाघेश्वर धाम पर कावड़ अर्पित करते आ रहे हैं। वर्ष में जहां एक बार हरिद्वार से कावड़ लाते हैं वहीं एक बार खाटू श्याम पदयात्रा करते हुए अपना निशान अर्पित करते हैं। 2010 से ही खाटू श्याम जाने का सिलसिला जारी है। यही नहीं 2010 से ही वे जैतपुर पदयात्रा पर जाते रहे हैं। उन्होंने बताया कि जहां कावड़ जाने का कार्य कुछ कठोर नियमों में बंधकर पूर्ण किया जाता है वही ध्वज/निशान अर्पित करने का कार्य कुछ लचीले नियमों में पूर्ण किया जाता है। यही कारण है कि निशान अर्पित करने वालों की संख्या कावड़ वालों से भी अधिक होती है। ऐसी में लेखक जहां वर्ष में तीन पदयात्रा पूर्ण करते हैं। एक हरिद्वार, दूसरी हुडिय़ा/जैतपुर राजस्थान, तीसरी खाटू धाम राजस्थान की पूर्ण करते हैं। उन्होंने बताया कि इन यात्राओं के पीछे न केवल धार्मिक आस्था है अपितु अपने शरीर को स्वस्थ रखना भी है। इस बहाने लंबी यात्रा पूर्ण हो जाती है और जहां आस्था भी पैूर्ण हो जाती है। इसलिए इसे एक पंथ दो काज कहते हैं।
उन्होंने बताया कि वे भी तीन अगस्त को हरिद्वार से कावड़ उठाएंगे और 8 अगस्त तक बाघोत अर्पित करने की संभावना है।
फोटो कैप्शन 09: बाघेश्वर धाम बाघोत।
मन की बात का 136वां एपिसोड देखा गया
******************************************************
****************************************************
*****************************************************
कनीना की आवाज। रविवार को अटेली के पूर्व विधायक सीताराम यादव ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात का 136वां एपिसोड भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यवीर सिंह यादव सेहलंग के निवास स्थान पर बूथ नंबर -14 पर भाजपा के अनेको कार्यकर्ताओं और सेहलंग गांव के गणमान्य लोगों के साथ देखा।
बाद में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर हरियाणा भाजपा संगठन मजबूत करने के बारे विचार विमर्श किया। उन्होंने केन्द्रीय सरकार और हरियाणा सरकार की विकास कार्यों की उपलब्धियां बताई। इस अवसर पर उनके साथ सत्यवीर सिंह यादव (सेहलंग), वरिष्ठ भाजपा नेता हनुमान प्रसाद शर्मा (अगिहार ),भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष कनीना शक्ति सिंह यादव (पोता ), किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष कनीना कुलदीप सिंह यादव, युवा भाजपा नेता सेहलंग रामेश्वर दयाल धनौंदा, रामचन्द्र सेहलंग, सतीश यादव बजाड़, वजीर साहब सेहलंग आदि भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
फोटो कैप्शन 06:भाजपा पदाधिकारी मन की बात का प्रसारण देखते हुए
भागवत कथा का हुआ समापन
-भंडारा आयोजित
******************************************************
****************************************************
*****************************************************
कनीना की आवाज। ठाकुरजी का मंदिर कनीना में श्रीमदभागवत कथा का समापन हुआ। सुबह हवन यज्ञ में आयोजित किया गया जिसमें यजमान पवन कुमार शर्मा व सरोज देवी, जितेंद्र शर्मा व उजाला देवी वार्ड नंबर 12 रहे। महंत पूर्ण देव द्वारा यज्ञ हवन किया गया।
बाद में पुजारी कंवर सैन वशिष्ठ ने बताया कि प्रसाद, भोग, आरती और प्रसाद वितरण में भारी संख्या में औरतें आई। शाम तक प्रसाद वितरण कार्यक्रम चला।
मोहन सिंह यादव अध्यक्ष भारत विकास परिषद शाखा कनीना ने बताया कि प्रसाद की व्यवस्था बहुत ही उत्तम थी। ऐसे आयोजनों से समाज में मेल मिलाप बढ़ता है। कंवर सैन ने बताया कि महंत पूर्ण दास कथा करने में महारत हासिल है और वे चार घंटे लगातार श्रोतागण को मंत्रमुग्ध रखते हैं। कथा को क्रमानुसार आगे बढ़ाते हैं। कथा सुनने आए भक्तों ने दान दिया।
इस मौके पर मोहन सिंह यादव अध्यक्ष भारत विकास परिषद शाखा कनीना, दिलावर सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, सुरेंद्र लेक्चर, सत्यप्रकाश,बाबुलाल यादव आदि सैकड़ों भक्त जन मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 07: मंदिर में सेवा करते भक्तजन
कारगिल विजय दिवस पर पौधारोपण कर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
******************************************************
****************************************************
*****************************************************
कनीना की आवाज। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर गांव रामबास में पर्यावरण संरक्षण एवं शहीदों की स्मृति को समर्पित पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमी मनोज कुमार रामबास के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए गए तथा कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि कारगिल के वीर सैनिकों का सर्वोच्च बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। शहीदों के सम्मान में लगाए गए पौधे उनकी अमर स्मृति का प्रतीक बनेंगे और आने वाली पीढिय़ों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। उन्होंने सभी ग्रामीणों एवं युवाओं से अधिक से अधिक पौधे लगाने और हरियाली बढ़ाने का आह्वान किया।
फोटो कैप्शन 01: शहीदों के नाम पर पौधारोपण करते हुए
अगिहार स्कूल में मनाया गया कारगिल विजय दिवस
******************************************************
****************************************************
*****************************************************
कनीना की आवाज। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अगिहार में विजय दिवस के अवसर पर कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्य पूनम यादव ने की। विद्यालय में अंग्रेजी के प्रवक्ता मदन मोहन कौशिक ने विद्यार्थियों को बताया कि भारतीय सैनिकों के अपने शौर्य और पराक्रम के बल पर विषम परिस्थितियों में लड़े कारगिल युद्ध में पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने उन्होंने इस युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भारतीय सेना के अनुशासन,पराक्रम और शौर्य की सराहना करते हुए उसे देश का गौरव बताया।
इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं साइना,कोमल, मानवी,नव्या,नरगिस, शारदा,कल्पना,मानवी, नेहा तथा अर्चना ने देशभक्ति पूर्ण कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रवक्ता अजय कुमार बंसल, निशा जांगड़ा, कैलाश देवी, वंदना जांगिड़, राकेश कुमार, मुख्य शिक्षक रतनलाल,धर्मेंद्र डीपीई, शशि कुमारी, पूनम कुमारी सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 02: शहीदों को याद करते हुए
नीट में सफलता पाने वाली बच्चियों को बाबा मोलडऩाथ मंदिर कमेटी ने किया सम्मानित
******************************************************
****************************************************
*****************************************************
कनीना की आवाज। हाल ही में हुई नीट परीक्षा 2026 में गांव का नाम रोशन करने वाली दोनों लड़कियों को मंदिर कमेटी ने सम्मानित किया। साक्षी वार्ड नंबर 2 ने नीट में 600 अंक लेकर अपने माता-पिता व अपने गांव का नाम रोशन किया और वार्ड नंबर 5 निवासी तनीषा यादव ने ओबीसी कैटेगरी में आल इंडिया 2664 रैंक प्राप्त कर गांव का गौरव बढ़ाया। तीसरी गीतिका वार्ड नंबर 10 निवासी ने एनआईटी फरीदाबाद में सफलता हासिल की। इन सभी प्रतिभाओं को मंदिर कमेटी ने सम्मानित किया।
मंदिर कमेटी प्रधान दिनेश यादव ने बताया कि इस तरह की प्रतिभाओं को सम्मान करना हमारे लिए बड़े गर्व की बात है। बेटियां हर क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर रही हैं। इन सभी प्रतिभाओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता वह गुरुजनों को दिया। उन्होंने बताया कि कड़ी मेहनत की जाए तो सफलता अपने आप कदम चूमती है। साक्षी शर्मा ने कहां की किसी भी तरह से निराश होना अपनी मंजिल से दूर जाना होता है। मन में एक लक्ष्य लेकर दिन रात मेहनत करके हमने यह मुकाम हासिल किया है। वह सभी बच्चों को यह संदेश देना चाहते हैं कि सही दिशा में उठाया हर कदम आपके जीवन में नई खुशियां लेकर आता है। इसलिए अपने माता-पिता वह अपने परिवार के प्रति जिम्मेदारी उठाते हुए शिक्षा पर बल देना चाहिए। शिक्षा एक ऐसा माध्यम है जिससे हर इंसान नई ऊंचाइयों को छू सकता है। हम मध्यम वर्ग में पैदा हुए हमने मुश्किल हालातों में पढ़ाई की लेकिन आज जब 23 लाख बच्चों में हमने अपनी मंजिल को पाया तो दिल खुशी से झूम उठा। साक्षी ने मंदिर कमेटी के सभी सदस्यों का दिल से आभार प्रकट किया कि उन्होंने बेटियों का सम्मान करके एक नई ऊर्जा दी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि हर कदम पर गांव का नाम रोशन करेंगी। दिन-रात मेहनत करके एक अच्छे डॉक्टर की डिग्री प्राप्त करेंगी।
कमेटी प्रधान दिनेश यादव ने बताया कि गीतिका वार्ड नंबर 10 में बहुत ही गरीब परिवार में जन्मी बच्ची है इसके परिवार के पास रहने के लिए ठीक से मकान भी नहीं है और अनुसूचित जाति से संबंध रखती है। फिर भी इन्होंने कड़ी मेहनत करके जो मुकाम हासिल किया। इस मौके पर मंदिर कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे जिनमें प्रकाश साहब, बलबीर साहब, रमेश, लाल सिंह, अशोक डीपी, हेडमास्टर अश्विनी यादव, महेंद्र सिंह शिवकुमार, पवन कुमार, मास्टर अनिल, सतबीर यादव, अरविंद यादव, शिवचरण, लीलू यादव, राजेंद्र सिंह व अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 03 व 04: छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए मंदिर कमेटी
कनीना में भूतपूर्व सैनिकों ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
******************************************************
****************************************************
*****************************************************
कनीना की आवाज। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कनीना कस्बे के वार मेमोरियल पर भूतपूर्व सैनिकों ने एकत्र होकर देश के वीर शहीदों को पुष्प एवं पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शहीदों के अदम्य साहस, बलिदान और देशभक्ति को याद करते हुए उन्हें नमन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों ने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय सेना के जवानों ने अपने अद्भुत पराक्रम और बलिदान से देश का गौरव बढ़ाया। उनका यह बलिदान आने वाली पीढिय़ों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने संकल्प लिया कि प्रत्येक वर्ष कारगिल विजय दिवस को इसी प्रकार श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा।
इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिकों ने वार मेमोरियल परिसर में पौधारोपण भी किया तथा लोगों को पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शहीदों की स्मृति को सम्मान देने के साथ-साथ स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण का निर्माण करना भी हम सभी का कर्तव्य है। इस मौके पर भूतपूर्व सैनिक कप्तान भरपूर, कप्तान अशोक,कप्तान सूबे सिंह, सूबेदार मेजर दुलीचंद, कप्तान अभय सिंह, लेफ्टिनेंट करण सिंह, सूबेदार प्रताप सिंह, सूबेदार मेजर राजेश कुमार,पेटी ऑफिसर अजय कुमार, सूबेदार लक्ष्मी नारायण, सूबेदार रणवीर, सूबेदार मेजर देशराज, कैप्टन जयपाल, हवलदार सज्जन सिंह, रविन्द्र सिंह, राजेंद्र सिंह, नरेंद्र फौजी , सूबेदार महेंद्र सिंह सूबेदार मेजर दीनदयाल, सूबेदार वीरेन्द्र, हवलदार नरेश कुमार, इंस्पेक्टर रामेश्वर, इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह, हेड मास्टर सुरेंद्र व अनेक भूतपूर्व सैनिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति के नारों और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ।
फोटो कैप्शन 05: शहीदों को याद कर शहीद स्मारक में पौधारोपण करते हुए पूर्व सैनिक
Subscribe to:
Post Comments (Atom)














No comments:
Post a Comment