सदर कनीना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1 किलो 362 ग्राम गांजा किया बरामद
***************************************************************
******************************************************
***************************************************************
कनीना की आवाज। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर कनीना थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1 किलो 362 ग्राम गांजा बरामद किया है।
पुलिस को गुप्त जानकारी मिली कि कृष्ण निवासी बागोत, थाना सदर कनीना अपने घर के बाहर बने बाथरूम में गांजा रखकर उसकी बिक्री करता है। सूचना पर पुलिस ने तुरंत रेडिंग पार्टी का गठन कर बताए गए स्थान पर दबिश दी। पुलिस की गाड़ी को आता देखकर आरोपी कृष्ण मौके से फरार हो गया।
इसके बाद पुलिस ने नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट को मौके पर बुलाया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में बाथरूम में रखी प्लास्टिक की पालीथिन की तलाशी ली गई, जिसमें गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे का इलेक्ट्रानिक कांटे से वजन करने पर 1 किलो 362 ग्राम पाया गया। पुलिस ने गांजा कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार और नशा तस्करों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा।
रक्तदान शिविर में इकट्ठा किया 44 यूनिट रक्त
-अखिल भारतीय जांगिड़ सभा, कनीना शाखा द्वारा आयोजित
***************************************************************
******************************************************
***************************************************************
कनीना की आवाज। अखिल भारतीय जांगिड़ सभा, कनीना शाखा द्वारा कनीना में रक्तदान शिविर लगाया गया। मुख्य अतिथि प्रमुख समाज सेवी अतरलाल ने शाखा प्रधान मदनलाल जांगिड़ तथा अन्य पदाधिकारियों के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कर शिविर का शुभारंभ किया। अतरलाल ने रक्तदान शिविर आयोजित करने के लिए जांगिड़ सभा की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। यह सबसे महान और पवित्र कार्य है। उन्होंने रक्तदाताओं को बैज लगाकर तथा प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। शाखा पदाधिकारियों ने एम्स बाढ़सा से आई डाक्टरों की टीम के सदस्यों को माला पहनाकर तथा प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। शिविर में 44 रक्तदाताओं से 44 यूनिट रक्त इक_ा किया गया। शाखा प्रधान मदनलाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सीताराम जांगिड़, जिला अध्यक्ष अशोक पैकन, रमेश चोयल, महेंद्र सिंह खैराना, शांतिलाल नंबरदार, राजेंद्र सिंह नंबरदार, पदमेंद्र शर्मा भडफ़, राकेश कैमला सहित अनेक जन मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 07: रक्तदान करने वालों को बैज लगाते हुए
विंडसर ग्रुप कंपनी गुरुग्राम के सहयोग से गांव रामबास में पौधारोपण
-- पौधे वितरित भी किए गए
***************************************************************
******************************************************
***************************************************************
कनीना की आवाज। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए विंडसर ग्रुप कंपनी, गुरुग्राम के सहयोग से गांव रामबास में फलदार पौधों का पौधारोपण किया गया।
पर्यावरण प्रेमी मनोज कुमार रामबास ने बताया कि इस अभियान के तहत गांव के मंदिर परिसर तथा पशु अस्पताल परिसर में विभिन्न प्रकार के फलदार पौधे लगाए गए। इन पौधों का उद्देश्य गांव को अधिक हरा-भरा बनाना, स्वच्छ पर्यावरण को बढ़ावा देना तथा आने वाली पीढिय़ों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।
उन्होंने कहा कि पौधारोपण तभी सफल माना जाएगा जब लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण भी किया जाए। उन्होंने सभी ग्रामीणों से पौधों की देखरेख करने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।
फोटो कैप्शन 07: पौधारोपण करते हुए मनोज कुमार
समाचारपत्र प्रभाव
- बंदर पकडऩे वाली टीम पहुंची कनीना
-अब पकड़े जाएंगे बंदर
***************************************************************
******************************************************
***************************************************************
कनीना की आवाज। विगत दिनों से कनीना क्षेत्र में बंदरों का आतंक पूरे यौवन पर पर चल रहा है। कई लोगों को बंदरों ने काट खाया। यहां तक की अस्पताल, स्कूल जैसी संस्थाओं में इंसान सुरक्षित नहीं रहे। बंदरों का आतंक सिर चढ़कर बोलने लगा। यहां तक कि कनीना के समाजसेवी हरेंद्र शर्मा को अस्पताल में बंदरों ने काट खाया। कुछ लोगों ने बंदरों के काटने की घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन को जागरूक किया। एसएमओ रेणू वर्मा को ज्ञापन दिया वहीं नगर पालिका प्रधान को भी ज्ञापन दिया और बंदरों से सुरक्षा दिलवाने की मांग की गई। जिसके चलते आखिरकार प्रशासन जागा है और एक बार फिर से इन बंदरों को पकडऩे की कार्रवाई शुरू की गई है।
उल्लेखनीय है कि विगत करीब 3 माह पहले बंदरों को कनीना से पकड़वाया गया था लेकिन आधे अधूरे बंदर पकड़े गए। बहुत से बंदर रह गए जिसके चलते फिर से जीना हराम हो गया। अब तो बंदर भी इतने निडर हो गए हैं कि जमकर लोगों का मुकाबला करते हैं। लाठी, डंडों से भी नहीं डरने वाले और इस कदर खाने को दौड़ते हैं कि इंसान भागने को मजबूर हो जाता है। कनीना क्षेत्र में फलदार एवं फूलदार कोई भी ऐसा पेड़ नहीं बचा है जिनको इन्होंने क्षति नहीं पहुंचाई हो। बंदरों ने राहगीरों, छोटे बच्चों को तथा पालीथिन में सामान ले जाने वालों को झटका दिया है, उनका सामान भी छीन लिया है। फल, सब्जी एवं अंडे विक्रेता तो बेहद परेशान है क्योंकि झटका के साथ यह सामान को उठाकर चंपत हो जाते हैं। करीब 300 बंदर पिछले समय में पकड़े गए थे। कनीना के लोग मांग करते आ रहे हैं कि समुचित बंदरों को पकड़वाया जाए।
आखिर हरिंदर शर्मा और उनके साथियों ने सूचना दी और जागरण का आभार व्यक्त किया कि उनके समाचार प्रकाशित होने पर प्रशासन ने बंदरों को पकडऩे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
फोटो कैप्शन 01: बंदरों को पकडऩे के लिए लगाया गया जाल
भगत सिंह गौशाला के प्रधान बने रहेंगे
-महापंचायत का फैसला- सरकार कोई आदेश जारी करेगी तो उसका पालन किया जाएगा
***************************************************************
******************************************************
***************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना की श्रीकृष्ण गोशाला में रविवार को महापंचायत बुलाई गई जिसमें भारी संख्या में लोग उपस्थित हुए और अपने-अपने विचार व्यक्त किए। दो घंटों तक चली पंचायत में लगभग दो दर्जन लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए और रजिस्ट्रार फर्म एवं समिति नारनौल द्वारा 3 महीने में गोशाला के चुनाव करवाने के आदेश दिए हैं। जिसके चलते यह बैठक बुलाई गई है। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि भगत सिंह प्रधान थे, हैं और भविष्य में भी बने रहेंगे। सभी ने एकमत होकर कहा कि भगत सिंह से पहले जितने भी प्रधान बने उन्होंने भी अपने जी जान से गोशाला के लिए काम किया किंतु भगत सिंह का काम सर्वोपरि रहेगा। ऐसे में यदि सरकार कोई आगामी आदेश जारी करती है तो उसका पालन किया जाएगा वरना तब तक भगत सिंह प्रधान बने रहेंगे।
इस मौके पर कैप्टन भरपूर सिंह, सूबेदार राम सिंह, कैप्टन दीनदयाल, सूबेदार मेजर महेंद्र सिंह, एडवोकेट विनय यादव, अनिल प्रधान श्याम मंडल, सज्जन सिंह बोहरा, कृष्ण सिंह गुरुजी, दीपक यादव, सुरेंद्र सोनी, नरेश यादव, दुलीचंद साहब, राज यादव, जगमाल बोहरा, सरपंच कोटिया धर्मवीर, नरेश प्रधान कोटिया, विजय भडफ़, नवीन कुमार, नरेंद्र फौजी,प्रो. कुलदीप शर्मा इसराना, गुड्डू चौधरी, कुलदीप यादव, ठेकेदार ओमप्रकाश भडफ़, संजीत यादव, रविंद्र बंसल, नरेंद्र ठेकेदार, होशियार सिंह सत्संगी, रामपाल यादव, अशोक ठेकेदार,लक्ष्मीनारायण साहब, यश यादव, राजेंद्र पार्षद आदि ने अपने-अपने विचार रखते हुए एक ही बात कहीं की भगत सिंह प्रधान रहेंगे। कस्बा कनीनावासी सर्वसम्मति से चाहते हंै कि ये प्रधान बने रहेंगे। यद्यपि भगत सिंह का कहना था कि वह नहीं चाहते कि प्रधान बने रहे। उन्होंने कहा कि मेरे पास वक्त का अभाव है इसलिए जो कोई उनसे बेहतर कार्य करें उन्हें ही प्रधान बनाया जाए लेकिन जब तक चुनाव नहीं होंगे तब तक गोशाला के प्रधान भगत सिंह को ही रहना पड़ेगा। आखिर कस्बा के लोगों की भावना के सामने भगत सिंह प्रधान ने सहमति दर्शाई।
उल्लेखनीय है कि कनीना की श्रीकृष्ण गोशाला के पूर्व सचिव ने जिला रजिस्टर फर्म एवं सोसाइटीज नारनौल को अप्रैल 2026 में पत्र लिखकर गोशाला की अनियमिताओं का जिक्र किया और कहा कि श्रीकृष्ण गोशाला में 2003 से तीन के बाद कोई चुनाव नहीं हुए हैं। यहां तक की समिति का नवीनीकरण 2013 में करवाया गया हैं। जिला जिला रजिस्टर फर्म एवं सोसाइटीज महेंद्रगढ़ ने तत्पश्चात कनीना गोशाला के वर्तमान प्रधान व अन्य लोगों से रजिस्ट्रार ने 8 मई 2026 और 6 जून 2026 की सुनवाई की। यहां तक की वर्तमान प्रधान भगत सिंह से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए उनके पक्ष सुना और जानकारी मांगी गई जो भेज दी गई थी। तत्पश्चात वर्तमान कनीना की श्रीकृष्ण गोशाला गवर्निंग बाडी को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है और कनीना स्कूल के पूर्व प्राचार्य कृष्ण सिंह यादव को आरओ नियुक्त किया गया है ताकि 3 महीने या इससे पहले चुनाव करवाए जाए। अब कनीना श्रीकृष्ण गोशाला के पदाधिकारियों के चुनाव निकट भविष्य में होंगे।
फोटो कैप्शन 3: भगत सिंह प्रधान को लेकर आयोजित गोशाला में पंचायत
ठाकुर मंदिर कनीना में श्रीमदभागवत कथा प्रारंभ
-निकाली कलश यात्रा एवं हुआ हवन
***************************************************************
******************************************************
***************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना के स्वामीवाड़ा मोहल्ले में स्थित ठाकुर जी के मन्दिर में
मथुरा वृन्दावन से आये कथा वाचक
महंत पूर्ण देव महाराज द्वारा श्रीमदभागवत कथा प्रारंभ की गई। इससे पूर्व पूजा अर्चना चली और कलश यात्रा निकाली। यजमान पवन कुमार शर्मा पत्नी सरोज देवी, दीपक पत्नी ज्योति, अभय पत्नी अनु, राजकुमार पत्नी बीना, जीतेन्द्र पत्नी उजाला द्वारा ठाकुर जी के मंदिर में सुबह 9 से 10 बजे तक पूरी विधि विधान से पूजा की और ठाकुर जी से निवेदन किया कि अच्छी फसल के लिए समय-समय पर भगवान वर्षा करें और सभी को धन-धान्य से पूर्ण करें। उसके बाद मंत्रोच्चारण करके कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया।
कलश यात्रा में कनीना कस्बा की 250 कृष्ण भक्त नारियों ने अपने सिर पर कलश एवं नारियल रखकर मोहल्ला स्वामीवाड़ा से डीजे एवं अन्य वाहनों से संग यात्रा आरंभ की। यात्रा में भारतीय नारियों के सिर पर चुनरी पहनावा सनातन धर्म का जीता जागता उदाहरण सामने आया। नाचते गाते हुए कस्बा से गुजरी।
कथा में महंत पूर्ण देव ने भागवत महात्म सुनने के लाभ, भागवत कथा सुनने से मोक्ष मिलता है वहीं भागवत सुनने के नियम के बारे में जानकार दी। आगामी कल सुखदेव जन्म एवं चरित्र का वर्णन विस्तार से समझाया जाएगा। इन विषयों को मधुर भाषा में सरलार्थ व घटनाओं पर प्रकाश डालकर भारतीय संस्कृति की अनोखी झलक पेश करेंगे।
इस मौके पर पुजारी कंवर सेन वशिष्ठ, महंत पूर्ण देव, ओम प्रकाश शर्मा गुरुजी, मोहन सिंह पूर्व पार्षद, एडवोकेट राजेश यादव, कृष्ण सिंह शर्मा आदि मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 04: कलश यात्रा निकालते हुए
05: ठाकुर जी की पूजा करते हुए पुजारी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का विद्यालय शिक्षा समितियों से सीधा संवाद
-शिक्षा को मिलेगी नई दिशा-सुरेश यादव बीइओ
***************************************************************
******************************************************
***************************************************************
कनीना की आवाज।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को प्रदेशभर की विद्यालय शिक्षा प्रबंधन समितियों से सीधा संवाद कर उन्हें शिक्षा व्यवस्था का मजबूत आधार बताया। मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कनीना मंडी में बड़े उत्साह के साथ एलइडी स्क्रीन पर देखा गया।
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश यादव, विद्यालय के प्राचार्य नरेश कुमार कौशिक, विद्यालय शिक्षा समिति की प्रधान मंजीता, पूर्व प्रधान सावित्री देवी, अनीता देवी, खंड शिक्षा अधिकारी के सहायक ओमप्रकाश, विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्य तथा विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार विद्यालय शिक्षा समितियों को और अधिक सशक्त बनाकर शिक्षा की गुणवत्ता में व्यापक सुधार लाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए शिक्षा समितियां सीधे संवाद कर सकेंगी तथा उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि प्रदेश के प्रत्येक खंड की सर्वश्रेष्ठ विद्यालय शिक्षा समिति को 10,000 रुपए का प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम के बाद उपस्थित शिक्षा समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे शिक्षा समितियों की भूमिका और अधिक प्रभावी होगी तथा विद्यालयों के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार के इस प्रयास से अभिभावकों, विद्यालयों और शिक्षा समितियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा।
खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री का विद्यालय शिक्षा समितियों से सीधा संवाद शिक्षा के क्षेत्र में एक दूरदर्शी एवं ऐतिहासिक पहल है। इससे विद्यालयों में जनभागीदारी बढ़ेगी, पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।
प्राचार्य श्री नरेश कुमार कौशिक ने कहा कि विद्यालय शिक्षा समिति विद्यालय के विकास की महत्वपूर्ण कड़ी है। मुख्यमंत्री द्वारा समितियों को सशक्त बनाने और उत्कृष्ट कार्य करने वाली समितियों को सम्मानित करने की घोषणा से निश्चित रूप से शिक्षा समितियों का मनोबल बढ़ रहा है।
फोटो कैप्शन 06: मुख्यमंत्री का संबोधन सुनते हुए कनीना मंडी में एसएमसी एवं बीइओ











No comments:
Post a Comment