Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Wednesday, July 15, 2026



 


कुकर्म करने से रोका तो लिंग और गला काटकर हत्या की
- स्वयं भी जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या
*************************************************
*****************************************************
*************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना उप-मंडल के गांव भडफ़ में सनसनीखेज घटना सामने आई है। बीते रविवार को एक मधुमक्खी पालक ने अपने साथ कुकर्म करने से अपने जीजा के भाई को रोका तो इतना क्रोध आया कि उसने उसका लिंग काट दिया और गला काटकर हत्या कर डाली। बाद में जब पुलिस जांच में जुटी तो स्वयं भी विषैला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। दोनों ही बिहार के रहने वाले थे। कनीना उपमंडल के गांव भडफ़ में दोनों मधुमक्खी पालन का काम करते थे।
बिहार निवासी सुमन कुमार मधुमक्खी पालक ने अपने जीजा प्रवेश के साथ भडफ़ की बणी में मधुमक्खी पालन का काम करीब 15 दिनों पहले शुरू किया। जबकि सुमन कुमार के जीजा का भाई गिरीश ने भी एक किलोमीटर दूर मधुमक्खी पालन का काम शुरू किया। जब सुमन कुमार का जीजा प्रवेश कुमार 9 जुलाई को बिहार के लिए किसी काम से रवाना हो गया तो गिरीश कुमार को मौका मिल गया। वह सुमन कुमार के मधुमक्खी पालन केंद्र पर पहुंचा। उससे कुकर्म करने की बात कही किंतु अविवाहित सुमन कुमार ने कुकर्म के करने का गिरीश कुमार का विरोध किया। परिणाम यह निकला गिरीश कुमार ने उसके लिंग काट दिए साथ में गर्दन को भी काट दिया और उसकी हत्या कर डाली। जब आसपास के लोगों को पता लगा तो पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची तो मारे डर के गिरीश कुमार ने जहरीला पदार्थ निगल लिया जिसे कनीना अस्पताल लाया गया ,वहां से उन्हें रोहतक पीजीआइएमएस भेजा गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
 सुमन कुमार के परिजन ने चार दिनों बाद कनीना पहुंच कर सारी घटना का पटाक्षेप किया और सुमन कुमार पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार के लिए ले गए। मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। दूर दराज तक इस घटना की चर्चाएं हैं।
फोटो कैप्शन 05: घटनास्थल



कुकर्म करने का विरोध करने पर सुमन कुमार मधुमक्खी पालक की हुई थी हत्या, मामला दर्ज
-शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंपा
*************************************************
*****************************************************
*************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना उप मंडल के गांव भडफ़ में रविवार को मधुमक्खी पालक सुमन कुमार की उसके रिश्तेदार/ जीजा के भाई ने चाकू से गले व संवेदनशील अंगों पर वार करके हत्या कर दी गई थी। तत्पश्चात उसने भी जहर खा लिया था जिनकी मौत रोहतक पीजीआइएमएस में हो गई थी। अब मृतक सुमन कुमार के परिजन शव को लेने के लिए कनीना पहुंचे। सुमन कुमार अपने जीजा के भाई को कुकर्म करने का विरोध करता था ऐसे में उनकी हत्या कर दी गई।
 शिकायत मृतक केभाई नीतीश कुमार तिलरही, जिला मधेपुरा ,थाना चौसा, बिहार ने दी है। शिकायत में कहा है कि व दो भाई और एक बहन है। उसकी बहन की शादी हो चुकी है जबकि उसका छोटा भाई सुमन कुमार की शादी नहीं हुई थी। सुमन कुमार अपने जीजा प्रवेश के साथ मधुमक्खी पालन का काम करता था जिन्होंने वर्तमान में भडफ़, उपमंडल कनीना में यहां अपना फार्म लगाया हुआ था। प्रवेश का भाई गिरीश उर्फ अजय निवासी बहलावासा,गंगापुर, वार्ड नंबर-15 मधेपुरा ,बिहार ने कुछ दूरी पर भडफ़ में मधुमक्खी फार्म कर रखा था। 10 जुलाई को सुमन कुमार से फोन पर बातें हुई थी और उसने बताया कि उसका जीजा प्रवेश अपने घर चला गया। वर्तमान में फार्म पर मैं अकेला हूं। गिरीश कुमार घूमने के लिए उनके फार्म पर आया था जो बकवास और झगड़ा कर रहा था।
12 जुलाई को प्रवेश के माध्यम से सूचना मिली कि सुमन कुमार की हत्या कर दी गई है। सूचना पाकर मृतक सुमन कुमार के परिजन 14 जुलाई को कनीना थाना पहुंचे और भडफ़ जाकर पूछताछ की, तसल्ली की। तब मालूम हुआ की 11 जुलाई की रात को सुमन कुमार की हत्या गिरीश उर्फ अजय निवासी बहलावासा,गंगापुर, वार्ड नंबर-15 मधेपुरा ,बिहार ने चाकू से गर्दन व संवेदनशील अंगों को काटकर हत्या कर दी। गिरीश उर्फ अजय ने बाद में डर के मारे जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। प्रवेश कुमार 9 जुलाई को अपने गांव बिहार चला गया था और सुमन कुमार प्रवेश के साथ ही फार्म पर काम करता था। जांच के तौर पर पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर सुमन कुमार की गर्दन कटी हुई संवेदनशील अंग कटे हुए नग्न अवस्था में मृत मिला था। जिनके बाद फारेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। फारेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल पर निरीक्षण करने के बाद सुमन कुमार का शव मोर्चरी हाउस कनीना में रखा गया। उधर दूसरे मधुमक्खी पालक गिरीश कुमार को जहरीला पदार्थ खाने के बाद कनीना उप-नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां से डाक्टरों ने उसे पीजीआइएमएस रेफर कर दिया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके उपरांत फारेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम द्वारा घटनास्थल पर निरीक्षण किया दो मोबाइल फोन, एक चाकू जिस पर खून लगा हुआ था, एक प्लास्टिक की छोटी बोतल जिसमें जहरीले पदार्थ की बदबू आ रही थी मिले। कनीना पुलिस ने गिरीश कुमार के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद घटना का पटाक्षेप हो गया है।
घटना का पटाक्षेप होने में लगे 4 दिन -
कनीना उप मंडल के गांव भडफ़ में मधुमक्खी पालक की हत्या का पटाक्षेप होने में चार दिन लग गए। चूंकि मृतक बिहार का रहने वाला था, उसके परिजनों के कनीना तक पहुंचने में समय लग गया। जब तक उनके शव को कनीना मोर्चरी हाउस में रखा गया था। पोस्टमार्टम महेंद्रगढ़ से करवाया गया और उसके परिजनों को सौंप दिया। सबसे बड़ी विडंबना यह है कि जिस पर हत्या का मामला दर्ज हुआ उसने पहले आत्महत्या कर ली है। सबसे बड़ा खुलासा सामने आया कि मृतक सुमन कुमार अपने जीजा के भाई को अपने साथ कुकर्म करने का विरोध करता था जिसके चलते उसकी हत्या की गई।


कनीना क्षेत्र में हुई हल्की बूंदाबांदी, किसान खुश
*************************************************
*****************************************************
*************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना क्षेत्र में बुधवार शाम को हल्की बूंदाबांदी हुई। हल्की बूंदाबांदी भी फसलों के लिए लाभप्रद साबित होगी। चूंकि अभी तक जिन किसानों ने बाजरे की बिजाई नहीं की है वो खेत खाली पड़े हैं और जिन्होंने बिजाई कर दी थी उनका बाजरा जल अभाव में सूखने के कगार पर पहुंच चुका है। ऐसे में हल्की बूंदाबांदी भी फसलों के लिए लाभ प्रदान करेगी।
किसान सूबे सिंह, राजेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह आदि ने बताया कि डूबते को तिनके का सहारा क्योंकि फव्वारा और ट्यूबवेलों से सिंचाई नहीं हो पा रही है। ऐसे में हल्की बूंदाबांदी फसलों के बहुत काम आ रही है। इस वक्त खेतों में कपास, मूंगफली, अरहर, मूंग, बाजरा, चारा देने वाली फसलें आदि उगा रखी है जिनके लिए यह वर्षा लाभप्रद साबित होगी।


कैसे हो नहरों में पानी का संचालन , चिंता का विषय
*************************************************
*****************************************************
*************************************************
कनीना की आवाज।
क्षेत्र में रामपुरी और राम गढ़ डिस्ट्रिब्यूट्री में बीते कुछ दिनों से पानी का संचालन हो रहा है। किंतु उनमें घास फूस और गंदगी होने से पानी का बहाव न के बराबर है। वैसे तो क्षेत्र में नहरों को भूमि गत कर दिया गया है ताकि साफ और बिना कूड़े कचरे का पानी आ सके लेकिन जिस क्षेत्र में नहर खुली है वहां पर घास और गंदगी पड़ी है न तो नहरों की विभागीय सफाई हो पा रही है और न ही उसमें पानी सुचारु रूप से संचालित हो पा रहा है। इस मौसम में प्रशासन पर एक सवालिया निशान उत्पन्न होता है  कि क्यों इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
फोटो कैप्शन 03: नहरे झाड़ झंखाड़ से अटी हुई

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की अवधि बढ़ी, अब 24 तक जमा होंगे प्रपत्र
-राजनीतिक दल निभाएं सक्रिय भूमिका-एसडीएम
*************************************************
*****************************************************
*************************************************
कनीना की आवाज।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के संशोधित कार्यक्रम को लेकर आयोजित राजनीतिक दलों की बैठक में निर्वाचक पंजीयन अधिकारी 68 - अटेली एवं उप-मंडल अधिकारी (ना.), कनीना डा. जितेन्द्र सिंह ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से अभियान में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार घर-घर सत्यापन अभियान अब 24 जुलाई 2026 तक चलेगा तथा मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन 31 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इसके साथ ही दावे एवं आपत्तियों तथा अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की तिथियों में भी संशोधन किया गया है।
डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल कर सूची को शुद्ध, त्रुटि रहित बनाना है। उन्होंने राजनीतिक दलों से अपने बूथ लेवल अभिकर्ताओं (बीएलए-2) को सक्रिय रखते हुए नए मतदाताओं के नाम जोडऩे, त्रुटियों के सुधार, स्थान परिवर्तन तथा अपात्र एवं मृत मतदाताओं के नाम हटाने में सहयोग देने की अपील की।
उन्होंने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब 24 जुलाई तक बीएलओ घर-घर सत्यापन करेंगे तथा 24 जुलाई तक मतदान केंद्रों का युक्तिकरण पूरा होगा। 31 जुलाई को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होगी। 31 जुलाई से 30 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी, उनका निस्तारण 28 सितंबर तक किया जाएगा तथा 3 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी।
डा. जितेन्द्र सिंह ने सभी राजनीतिक दलों, बीएलओ, बीएलए-2 एवं संबंधित अधिकारियों से आयोग के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार समयबद्ध, पारदर्शी एवं निष्पक्ष ढंग से कार्य करते हुए अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना लोकतंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर निर्वाचन कानूनगो पूनम, डब्ल्यूसीडी सुपरवाइजर पूजा खींची, भाजपा बीएलए राजेन्द्र लाम्बा, बसपा से तुषार ताहिल व इनेलो बीएलए कर्ण सिंह उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 02: एसआईआर अभियान के संशोधित कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक दलों की बैठक लेते एसडीएम डा. जितेन्द्र सिंह


 विश्वकर्मा धर्मशाला में 19 जुलाई को लगेगा रक्तदान शिविर
*************************************************
*****************************************************
*************************************************
कनीना की आवाज।
अखिल भारतीय जांगिड़ सभा कनीना शाखा द्वारा आगामी 19 जुलाई रविवार को कनीना मंडी स्थित विश्वकर्मा धर्मशाला में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर के मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी नेताजी अतरलाल होंगे। उक्त जानकारी देते हुए सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सीताराम जांगिड़ और कनीना शाखा प्रधान मदनलाल जांगिड़ ने कहा कि इस स्वैच्छिक रक्तदान शिविर को लेकर स्वयंसेवक व रक्तदाताओं में भारी उत्साह है। एम्स बाढ़सा झज्जर की टीम के मार्ग दर्शन में प्रात: 9 बजे से 4 बजे तक शिविर जारी रहेगा। शिविर के सफल संचालन के लिए महेन्द्र सिंह खैराणा, शांतिलाल नम्बरदार ककराला, महेन्द्र सिंह खेड़ी तलवाना, विजयपाल नांगल मोहनपुर, कप्तान सुरेन्द्रपाल आर्य रसूलपुर, पदमेन्द्र भडफ़, राकेश कैमला, मुकेश कुमार गागड़वास आदि शाखा पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई।


11000 के वी का खंभा टूटा , कभी भी हो सकता है हादसा
- सोए हुए बिजली विभाग को जगाने की कोशिश कर रहे हैं उपभोक्ता

*************************************************
*****************************************************
*************************************************
कनीना की आवाज।
कस्बे के वार्ड नंबर 05 में नहर के पास बिजली का खंभा काफी दिनों से ऊपर से टूटा पड़ा है। जिस पर से 11000 की लाइन जा रही है। यहां के लोग विभाग में पहले भी इस मामले को अवगत करवा चुके है। लेकिन संबंधित विभाग इस ओर ध्यान ही नहीं दे रहा है। पूर्व पार्षद मेहर चंद ने बताया कि खंभे को क्षतिग्रस्त हुए 06 महीने से ऊपर हो गए है और बिजली के तार भी लटक रहे है। मिनी बाई पास कहे जाने वाले मार्ग पर अगर इस तरह से विभाग की तरफ से लापरवाही बरती जाएगी तो कोई भी अनहोनी हो सकती है। जानकारी देते हुए पूर्व पार्षद ने बताया कि तार बहुत ज्यादा लटक रहे है और आगे मानसून भी आने वाला है कोई भी हादसा हो सकता है। वार्ड वासियों ने प्रशासन से  क्षति ग्रस्त खंभे को जल्द से जल्द बदलने और तारो को ठीक करने की मांग की है। इस मौके पर पूर्व पार्षद मेहर चंद,  सूबे मेजर धर्म वीर सिंह, डॉ रमेश ,बाबूलाल फोरमैन, रमेश, टेक चंद, अनुराग, राकेश, मास्टर गोपी राम इत्यादि मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 01: टूटा हुआ पोल दिखाते हुए ग्रामीण











No comments: