कनीना में रिमझिम हुई वर्षा
- समाचार लिखे जाने तक हो चुकी थी 6 एमएम वर्षा
*********************************************
*************************************************
*********************************************
कनीना की आवाज। लंबे समय से कस्बा कनीना एवं आस पास के किसान वर्षा होने के इंतजार कर रहे थे। सोमवार को शाम 5 बजे के करीब रिमझिम वर्षा हुई।
कनीना, महेंद्रगढ़, सतनाली को कृषि विभाग को उपमंडल बनाया गया है जिसमें करीब 1 लाख 32 हजार एकड़ पर बाजरा, 11600 एकड़ पर ग्वार उगाया गया वहीं अन्य फसलें भी उगाई गई है। अभी तक किसान अपनी फसल को सूखने से बचाने के लिए फव्वारों द्वारा सिंचाई कर रहे थे। क्योंकि लगातार गर्मी पडऩे से फसल सूखने के कगार पर पहुंच गई थी। आखिरकार सोमवार की शाम 5 बजे बाद रिमझिम वर्षा होने लग गई जो करीब एक घंटा चली। समाचार लिखे जाने तक 6 एमएम वर्षा हो चुकी थी।
किसान सूबे सिंह, राजेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, दिनेश कुमार आदि ने बताया कि जिस वर्षा का इतने समय से इंतजार कर रहे थे वह देरी से आई है। अब उन्हें विश्वास है जो खेतों में बाजे की जो फसल खड़ी हुई है वह अच्छी पैदावार दे पाएगी क्योंकि अभी तक बाजरे की फसल की निराई भी की जा चुकी है। अब फसल तेजी से वृद्धि करेगी। किसानों ने बताया कि अधिक वर्षा होती है तो भावी फसल के लिए भी लाभ मिलेगा लेकिन इस बार बहुत से किसान अपने खेतों में बिजाई करने से वंचित रह गए हैं। अब बिजाई करते हैं तो समय पर पैदावार नहीं दे पाएगी। किसान अब असमंजस में है कि बिजाई की जाए या नहीं की जाए? अगर इस समय बिजाई की जाती है तो अगली रबी की फसल गेहूं तथा सरसों को देरी होगी। परिणाम किसान चारे की फसल बाजरा लेने के लिए अनाज देने वाली फसल गेहूं से वंचित रह जाएंगे। ऐसे में किसान अपने खेतों को परती/खाली छोड़ रहे हैं ताकि उस पर रबी की फसल की अच्छी पैदावार ली जा सके। अभी सावन माह का इंतजार है जो 29 जुलाई से शुरू होगा।
फोटो कैप्शन 08 व 09: कनीना में बाजरे की फसल में हो रही वर्षा।
खंड स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता आयोजित
विजयपाल प्राचार्य ने किया नेतृत्व
*********************************************
*************************************************
*********************************************
कनीना की आवाज। शहीद मानसिंह सीएमईईई रावमा विद्यालय खेड़ी कांटी (3955) में खंड स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। शुभारंभ प्राचार्य विजय पाल के नेतृत्व में राजनीति विज्ञान की प्रवक्ता रितु द्वारा आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के लगभग 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें जतिन ने प्रधानमंत्री व कुमारी डिंपल ने स्पीकर (लोकसभा) की भूमिका निभाई। वहीं अनेक प्रतिभागियों ने विभिन्न मंत्रियों एवं सांसदों की भूमिका निभाई । इसमें युवा सांसदों ने वर्तमान ज्वलंत मुद्दों जैसे पुरानी पेंशन बहाली, नीट पेपर लीक होना , किसानों की आत्महत्या , जीराम एवं बेरोजगारी पर अनेक सवाल-जवाब किए।
कार्यक्रम के दौरान जिन बिंदुओं को विद्यार्थियों ने विस्तार से जाना उसमें सांसदों की शपथ, नए मंत्रियों का परिचय, शोक संदेश ,प्रश्नकाल ,शून्य काल , ध्यान आकर्षण प्रस्ताव प्रमुख रहे। डाइट महेंद्रगढ़ से प्रतियोगिता के सफल परीक्षण के लिए निर्णायक मंडल में महेश कुमार ,विधि यादव एवं नागेंद्र कुमार जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की सफल आयोजन में विद्यालय की रितु (प्रवक्ता राजनीति विज्ञान) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में गांव के सरपंच सत्यनारायण जी, एसएमसी सदस्य, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय के प्रभारी जोगिंद्र शास्त्री, अरुण यादव हेड टीचर, डा. अश्वनी कुमार , गौतम यादव, श्री दिग्विजय, विक्रम स्टाफ सचिव, नरेश कुमार सहित समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 07: खंड स्तरीय युवा संसद खेड़ी कांटी
छात्र, नीट और मंदिर चोरी के मुद्दों पर केंद्र सरकार पर बरसे सत्यवीर झुकिया
*********************************************
*************************************************
*********************************************
कनीना की आवाज। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सत्यवीर झुकिया ने प्रेस के नाम जारी बयान में केंद्र सरकार पर छात्रों की अनदेखी और जनहित के मुद्दों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र पर सीधा हमला है और यह दर्शाता है कि सरकार छात्रों के प्रति संवेदनशील नहीं है।
उन्होंने कहा कि मंदिरों में हो रही सोने और धन की चोरी भी गंभीर चिंता का विषय है। उनका आरोप था कि ऋषि-मुनियों के देश भारत में ऐसी घटनाएं पहले कभी इस स्तर पर नहीं हुईं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस मामले की नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
सत्यवीर झुकिया ने नीट परीक्षा में कथित गड़बडिय़ों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार को देश की जनता के सामने पूरी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए और प्रभावित छात्रों को न्याय मिलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अंग्रेजी शासन के दौरान भी जनता के विरोध को सुना जाता था, लेकिन भाजपा शासन में विरोध करने वालों की आवाज़ को अनसुना किया जा रहा है। उनका आरोप था कि लोकतांत्रिक मूल्यों की उपेक्षा की जा रही है।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा कि देश की बड़ी आबादी युवा है और युवाओं ने यह महसूस किया है कि भाजपा शासन में सभी वर्गों के हित सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि यदि यही स्थिति बनी रही तो जनता सरकार को सत्ता छोडऩे पर मजबूर कर देगी।
फोटो कैप्शन : सत्यवीर झुकिया
ठाकुर जी के बड़े मंदिर में सुनाई शुकदेव की कथा
*********************************************
*************************************************
*********************************************
कनीना की आवाज। श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन खचाखच से भरा ठाकुर जी मंदिर कनीना के प्रांगण में कथा सुनने के श्रद्धालु प्रसन्न मुद्रा में कथा सुनने लगे। कथा 3 घंटे तक चलती रही।
आज कथा के दूसरे दिन पुजारी कंवर सैन वशिष्ठ ने बताया कि कथा वाचक महन्त पूर्ण देव ने अपनी मधुर आवाज से शुकदेव के जन्म की कथा से आरंभ किया व नारदजी के पूर्व जन्म की कथा सुनाई। महामुनि ने राजा परीक्षित जी को सृष्टि प्रकिया का वर्णन व राजा परीक्षित को संवाद द्वारा मोक्ष के उपाय के बारे में बताया व विस्तार से पूर्ण प्रसंग को समझाया।
महाभारत से पितामह के मोक्ष का वर्णन किया। महंत पूर्ण देव महाराज ने बताया कि वह कनीना में तीसरी बार श्रीमदभागवत कथा कर रहे हैं। यहां के श्रोतागणभक्तजनों ने शांत चित्त मधुर, श्रवण शक्ति को देख कर बड़ी खुशी हुई। यहां उपस्थित श्रोतागण भाव भक्ति से जुड़े हुए हैं।
पूर्व पार्षद मोहन सिंह ने बताया कनीना नगरी धार्मिक होने के कारण लोगों की भक्तिभाव में श्रद्धा मिलती है।
इस मौके पर हनुमान सिंह मैरिज पैलेस संचालक, मोहन सिंह पूर्व पार्षद,विनय एडवोकेट, पुजारी कंवर सैन वशिष्ठ, राजकुमार यादव, प्रतीक वशिष्ठ, ओमप्रकाश शर्मा, सुरेश शर्मा, संतोष शर्मा,लाली यादव,सरोज शर्मा, उजाला शर्मा,शुकतला,माया देवी, सरिता भारद्वाज आदि भक्तजन मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 05 व 06: शुकदेव मुनि की कथा सुनाते पूर्णदेव महाराज
नरेश कौशिक प्राचार्य को किया निलंबित
-निर्दोष होने पर भी मिली सजा
-बीइओ ने की जांच, भेजी रिपोर्ट
*********************************************
*************************************************
*********************************************
कनीना की आवाज। कनीना मंडी के प्राचार्य नरेश कौशिक का एक नाम, विभिन्न क्षेत्रों में सरकार हित के कार्यों में अहम भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। जहां 2 साल पहले जीएल पब्लिक स्कूल की बस में 7 बच्चों की मौत हुई वहां मौके पर पहुंचकर, बढ़ चढ़कर अपनी गाड़ी से बच्चों को अस्पताल तक पहुंचाया। सरकार की विभिन्न सकारात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में अहं भूमिका निभाते रहे हैं। किसी भी जगह जहां सरकार के पक्ष की बात चले वो आगे आकर भूमिका निभाते आए हैं। एक अच्छे वक्ता, सरकार के अच्छे पक्षधर कर्मठ प्राचार्य, दिव्यांग होते हुए भी हर क्षेत्र में अपनी अग्रणी भूमिका निभाने वाले नरेश कौशिक को आज सरकार ने सस्पेंड/निलंबित कर दिया। वो भी बेकसूर होने पर। हुआ यूं कि कनीना मंडी स्कूल की कुछ छात्राओं ने स्कूल की छुट्टी होने पर कनीना मंडी से बस स्टैंड जाते वक्त सोनम वांगचुक के बारे में नारे लगा दिए, उनको न्याय देने की बात कही और भाजपा के विरुद्ध नारे लगा दिए। नरेश कौशिक का इसमें कोई रोल नहीं। घटना शायद छात्राओं के मन की उपज रही है। वैसे भी स्कूल की छुट्टी होने के बाद इस प्रकार की घटना घटी है जिसकी वीडियो बनाकर किसी ने शिक्षा विभाग को सूचित किया जो एक नई समस्या बनकर खड़ी हो गई क्योंकि छात्राएं अपनी इच्छा से तथाकथित भाजपा के विरोध में नारे भी लगा रही थी। जिसकी जानकारी नरेश कौशिक प्राचार्य को तब लगी जब किसी उच्चाधिकारी ने उन्हें सूचित किया। नरेश कौशिक को आज सस्पेंड/ निलंबित कर दिया और उन्हें नारनौल हेड क्वार्टर पर तैनाती देने का आदेश भी जारी कर दिया। एक शिक्षक, एक प्राचार्य स्कूल के दौरान जिम्मेवार तो हो सकता है लेकिन स्कूल के बाहर नहीं और यदि समय पर घटना की सूचना मिलती तो नरेश कौशिक उसको भी समझाता किंतु बच्चियों के मन की उपज ने नरेश कौशिक पर गाज गिरा दी। यद्यपि नरेश कौशिक ने अपना स्पष्टीकरण दे भी दिया और उन्हें इस वाक्या की सूचना भी तब आई जब जिला शिक्षा अधिकारी ने उन्हें बताया। वैसे भी नरेश कौशिक ने गत दिनों एसएमसी और नायब सैनी मुख्यमंत्री सीधी वार्तालाप में खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश यादव के उपस्थिति में अहम भूमिका निभाई परंतु अच्छाई को कौन जानता है? बुराई सभी को नजर आती है और बुराई भी यदि दोषी हो तो उन्हें सजा देनी चाहिए, एक निर्दोष को सजा दी, एक दिव्यांग प्राचार्य नरेश कौशिक को सजा दी गई जो दिल को आहत करती है। होना यह चाहिए था बच्चियों से पूछा जाए, समस्त जानकारी हासिल करनी चाहिए तब जाकर कोई कार्रवाई की जानी चाहिए लेकिन न तो बच्चियों से कुछ पूछा गया और नहीं कुछ जाना। अपितु दोष नरेश कौशिक पर मंढ़ दिया गया। ऐसे में शिक्षक वर्ग में भी रोष पनपना स्वाभाविक है। सभी का कहना है कि निर्दोष को सजा न दी जाए और उन्हें वापस कनीना मंडी स्कूल में प्राचार्य बहाल करके उनके सम्मान को ठेस लगने से बचाया जाए।
जांच की गई-
मिली जानकारी अनुसार नरेश कौशिक की खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से जांंच की गई थी। कमेटी में प्राचार्य भी शामिल थे। जांच में पाया गया कि नरेश कौशिक या स्टाफ का इस प्रकरण में कोई हाथ नहीं है अपितु नरेश कौशिक एवं स्टाफ निर्दोष हैं। ऐसे में निर्दोष होने पर भी नरेश कौशिक के विरुद्ध कार्रवाई कर सजा देना अनुचित बताया जा रहा है। बीइओ कनीना से बात हुई उन्होंने बताया कि इस मामले में जांच की जा चुकी है तथा रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है किंतु उन्हें निलंबित किया है वह बीइओं की रिपोर्ट से पहले ही कर दिया गया है।
फोटो कैप्शन: नरेश कौशिक प्राचार्य
एसडी विद्यालय ककराला में खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का पहला दिन
*********************************************
*************************************************
*********************************************
कनीना की आवाज। एसडी विद्यालय ककराला में चल रहे चार दिवसीय खंड स्तरीय प्रतियोगिता पर मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश यादव द्वारा ध्वजारोहण कर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
इस दौरान मुख्यातिथि खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश यादव ने हार-जीत को जीवन में आगे बढऩे के दो मुख्य आयाम बताए। उन्होंने खेलों में मिलने वाली हार से खिलाडिय़ों को निराश न होकर नए उत्साह से आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि असफलता ही वास्तव में सफलता की पहली सीढ़ी होती है, इसलिए असफलता से खिलाडिय़ों को नया सीखकर आगे बढऩा चाहिए। उन्होंने कहा की यह प्रतियोगिता निष्पक्ष करवाई जायेगी।
विद्यालय उपनिदेशक ने शिक्षा के साथ-साथ इस आधुनिक दौर में खेलो का विशेष महत्व बताया। जिसमें सहनशक्ति व एकाग्रता के साथ-साथ अनुशासन की बड़ी आवश्यकता होती है वह खिलाड़ी जो अनुशासन में रहते हुए सही समय पर एकाग्रचित होकर वार करता है, वास्तव में वही विजेता बनता है। अत: खेल हमें धर्य, अनुशासन व एकाग्रचित समय की पालना कर अपने लक्ष्य की तरफ बढऩे का पाठ पढ़ाता है।
खेल शुभारम्भ के समय विद्यालय निदेशक ओमप्रकाश, उपनिदेशक पूर्ण सिंह, लिपिक पंकज यादव, गुलशन ब्लाक कार्डिनेटर, राकेश पीटीआई करीरा, बलजीत डीपी ककराला, मुकेश डीपी मुंडिया खेडा, महेन्द्र कुमार पीटीआई पड़तल, शर्मिला डीपी बुचावास, सरिता डीपी बवानिया, प्र्रीति डीपी, अनिता डीपी झिगावन, राजकुमार पीटीआई, दीपक कोच, कुलदीप कोच, हरिओम सिंह, नरेन्द्र सिंह, बिजेन्द्र सिंह, अनिल कोच व उनकी टीम उपस्थित रही।
फोटो कैप्शन 01 से 03: खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की फोटो
काले काले बादल छाए, आये और चले गए नहीं हुई वर्षा
*********************************************
*************************************************
*********************************************
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र के किसान लंबे समय से अच्छी वर्षा होने का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि अभी तक जुलाई माह में केवल 50 एमएम वर्षा हुई है जो विगत वर्ष की तुलना में तिहाई भी नहीं है। विगत वर्ष 188 एमएम वर्षा जुलाई माह में हुई थी। किसानों की बाजरे की फसल सूखने के कगार पर चली गई है। किसान फव्वारों द्वारा सिंचाई कर रहे हैं और बार-बार टकटकी लगाकर बादलों को देख रहे हैं। बादल भी काले काले आते हैं और बिना बरसे गुजर जाते हैं। सोमवार सुबह वर्षा होने का अंदेशा था किंतु कोई वर्षा नहीं हुई। किसानों का कहना है कि कनीनवासियों से इंद्रदेव रूठा हुआ है। हर जगह वर्षा हो चुकी है किंतु कनीना क्षेत्र में नहीं हुई है। यही कारण है कि अभी तक बहुत से खेत खाली पड़े हैं जहां कोई फसल नहीं उगाई है। किसानों ने कम अवधि में पकाने वाले बाजरे की बिजाई के लिए बीज तो लेकर रख लिया है किंतु वर्षा न होने से बिजाई नहीं हो पाई और किसानों ने खेतों को परती/खाली छोडऩे का निर्णय भी ले रखा है क्योंकि इस समय बिजाई का कोई विशेष लाभ नहीं लगता क्योंकि अक्टूबर और नवंबर माह के बीच गेहूं व सरसों की बिजाई होनी है। और इस बची हुई अवधि में बाजरे की फसल पकना कठिन है। ऐसे में किसान दुविधा में है कि क्या किया जाए? अभी तक वर्षा का इंतजार है। जो फसलें खड़ी है वो भी सूखने के कगार पर हैं। किसान सूबे सिंह, राजेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, कृष्ण कुमार आदि का कहना है कि अगर वर्षा अच्छी हो जाती है तो बाजरे की फसल बच जाएगी वरना इस बार चारे की सबसे बड़ी समस्या बनी रहेगी।
फोटो कैप्शन 04: कनीना क्षेत्र में छाए हुए काले बादल
रोटावेटर व लेजर लैंड लेवलर पर अनुदान के लिए आनलाइन ड्रा आज
*********************************************
*************************************************
*********************************************
कनीना की आवाज। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा जिले के किसानों के लिए एसएमएएम योजना के तहत जिले के किसानों को नए रोटावेटर व लेजर लैंड लेवलर की खरीद पर अनुदान देने के लिए लाभार्थी किसानों का चयन आनलाइन ड्रा के माध्यम से 21 जुलाई को लघु सचिवालय में किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए उपायुक्त अनुपमा अंजली ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यकारी समिति द्वारा यह ड्रा नारनौल के लघु सचिवालय में प्रथम मंजिल पर स्थित मीटिंग हाल (कमरा नंबर 118) में सुबह 11 बजे समिति के सदस्यों एवं किसानों की उपस्थिति में निकाला जाएगा। इस ड्रा में रोटावेटर के लिए योग्य घोषित 332 किसानों में से 163 को तथा लेजऱ लैंड लेवलर के लिए योग्य घोषित 38 किसानों में से 19 को अनुदान देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए 16 फरवरी 2026 तक आनलाइन आवेदन मांगे गए थे।
नरेश कौशिक प्राचार्य को किया निलंबित
*********************************************
*************************************************
*********************************************
कनीना की आवाज। कनीना मंडी के प्राचार्य नरेश कौशिक का एक नाम, विभिन्न क्षेत्रों में सरकार हित के कार्यों में अहम भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। जहां 2 साल पहले जीएल पब्लिक स्कूल की बस में 7 बच्चों की मौत हुई वहां मौके पर पहुंचकर, बढ़ चढ़कर अपनी गाड़ी से बच्चों को अस्पताल तक पहुंचाया। सरकार की विभिन्न सकारात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में अहं भूमिका निभाते रहे हैं। किसी भी जगह जहां सरकार के पक्ष की बात चले वो आगे आकर भूमिका निभाते आए हैं। एक अच्छे वक्ता, सरकार के अच्छे पक्षधर कर्मठ प्राचार्य, दिव्यांग होते हुए भी हर क्षेत्र में अपनी अग्रणी भूमिका निभाने वाले नरेश कौशिक को आज सरकार ने सस्पेंड/निलंबित कर दिया। वो भी बेकसूर होने पर। हुआ यूं कि कनीना मंडी स्कूल की कुछ छात्राओं ने स्कूल की छुट्टी होने पर कनीना मंडी से बस स्टैंड जाते वक्त सोनम वांगचुक के बारे में नारे लगा दिए, उनको न्याय देने की बात कही और भाजपा के विरुद्ध नारे लगा दिए। नरेश कौशिक का इसमें कोई रोल नहीं। घटना शायद छात्राओं के मन की उपज रही है। वैसे भी स्कूल की छुट्टी होने के बाद इस प्रकार की घटना घटी है जिसकी वीडियो बनाकर किसी ने शिक्षा विभाग को सूचित किया जो एक नई समस्या बनकर खड़ी हो गई क्योंकि छात्राएं अपनी इच्छा से तथाकथित भाजपा के विरोध में नारे भी लगा रही थी। जिसकी जानकारी नरेश कौशिक प्राचार्य को तब लगी जब किसी उच्चाधिकारी ने उन्हें सूचित किया। नरेश कौशिक को आज सस्पेंड/ निलंबित कर दिया और उन्हें नारनौल हेड क्वार्टर पर तैनाती देने का आदेश भी जारी कर दिया। एक शिक्षक, एक प्राचार्य स्कूल के दौरान जिम्मेवार तो हो सकता है लेकिन स्कूल के बाहर नहीं और यदि समय पर घटना की सूचना मिलती तो नरेश कौशिक उसको भी समझाता किंतु बच्चियों के मन की उपज ने नरेश कौशिक पर गाज गिरा दी। यद्यपि नरेश कौशिक ने अपना स्पष्टीकरण दे भी दिया और उन्हें इस वाक्या की सूचना भी तब आई जब जिला शिक्षा अधिकारी ने उन्हें बताया। वैसे भी नरेश कौशिक ने गत दिनों एसएमसी और नायब सैनी मुख्यमंत्री सीधी वार्तालाप में खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश यादव के उपस्थिति में अहम भूमिका निभाई परंतु अच्छाई को कौन जानता है? बुराई सभी को नजर आती है और बुराई भी यदि दोषी हो तो उन्हें सजा देनी चाहिए, एक निर्दोष को सजा दी, एक दिव्यांग प्राचार्य नरेश कौशिक को सजा दी गई जो दिल को आहत करती है। होना यह चाहिए था बच्चियों से पूछा जाए, समस्त जानकारी हासिल करनी चाहिए तब जाकर कोई कार्रवाई की जानी चाहिए लेकिन न तो बच्चियों से कुछ पूछा गया और नहीं कुछ जाना। अपितु दोष नरेश कौशिक पर मंढ़ दिया गया। ऐसे में शिक्षक वर्ग में भी रोष पनपना स्वाभाविक है। सभी का कहना है कि निर्दोष को सजा न दी जाए और उन्हें वापस कनीना मंडी स्कूल में प्राचार्य बहाल करके उनके सम्मान को ठेस लगने से बचाया जाए।
मारपीट के मामले में आठ लोगों के विरुद्ध केस दर्ज
-मोटरसाइकिल को गाड़ी से मारी टक्कर फिर की पिटाई
*********************************************
*************************************************
*********************************************
कनीना की आवाज। उप-मंडल के गांव बाघोत के प्रवीण कुमार ने आठ लोगों पर मारपीट का केस दर्ज करवाया है। कनीना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रवीण कुमार बाघोत का कहना है कि वह 19 जुलाई को बाघोत से कनीना कस्बे की ओर जा रहा था। जब बाघोत-सिहोर टूटी सड़क मार्ग के पास पहुंचा तो सामने से बोलोरो गाड़ी जिसे सोमवीर चला रहा था, जान से मारने की नीयत से उन्होंने मोटरसाइकिल को टक्कर जड़ दी। जिससे प्रवीण मोटरसाइकिल सहित गिर गया और उठकर खेतों की तरफ भागा तो इन लोगों ने भी गाड़ी सहित पीछा किया और साइड मारकर गिरा दिया। तत्पश्चात गाड़ी से सोमवीर, राजपाल, मोनू, राजीव रामकिशन, जयसिंह एवं अन्य दो-तीन साथियों ने लाठी डंडों और राड़ से पिटाई की और मृत समझकर चले गए। जब प्रवीण को होश आया तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे कनीना उप-नागरिक अस्पताल भर्ती करवाया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। प्रवीन का कहना है कि महिपाल और भीम के साथ उनकी रंजिश चली आ रही थी। जिन्होंने उन्हें पिटवाया है। इन लोगों से कहा सुनी हो गई थी और उन्होंने जान से मारने की धमकी दी थी। ऐसे में कनीना पुलिस ने महिपाल एवं भीम सहित 8 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है जांच जारी है।
सदर कनीना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1 किलो 362 ग्राम गांजा किया बरामद
*********************************************
*************************************************
*********************************************
कनीना की आवाज। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर कनीना थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1 किलो 362 ग्राम गांजा बरामद किया है।
पुलिस को गुप्त जानकारी मिली कि कृष्ण निवासी बाघोत, थाना सदर कनीना अपने घर के बाहर बने बाथरूम में गांजा रखकर उसकी बिक्री करता है। सूचना पर पुलिस ने तुरंत रेडिंग पार्टी का गठन कर बताए गए स्थान पर दबिश दी। पुलिस की गाड़ी को आता देखकर आरोपी कृष्ण मौके से फरार हो गया।
इसके बाद पुलिस ने नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट को मौके पर बुलाया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में बाथरूम में रखी प्लास्टिक की पालीथिन की तलाशी ली गई, जिसमें गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे का इलेक्ट्रानिक कांटे से वजन करने पर 1 किलो 362 ग्राम पाया गया। पुलिस ने गांजा कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार और नशा तस्करों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

No comments:
Post a Comment