Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Saturday, July 4, 2026



 


कोई भी बालक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे- कृष्ण गोपाल
-101 मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान.   
**************************************************
*********************************************************
**************************************************           
कनीना की आवाज।
 युवा एंड सेवा फाउंडेशन द्वारा एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ककराला में समुत्कर्ष विद्यार्थी प्रोत्साहन उपक्रम ;प्रथम बैच 2025-26 का समापन समारोह अत्यंत गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। यह उपक्रम बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की स्मृति में अनुसूचित जाति के मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डा कृष्ण गोपाल मुख्य वक्ता, भारतीय सेना के सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल आलोक कलेर, मुख्य अतिथि पद्म विभूषण एवं पद्म भूषण से सम्मानित डा. पुरुषोत्तम लाल विशिष्ट अतिथि तथा हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डा टंकेश्वर कुमार अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ सेवा प्रदर्शनी के उद्घाटन से हुआ। अतिथियों ने फाउंडेशन की विभिन्न सेवा परियोजनाओं का अवलोकन किया। इसके पश्चात दीप प्रज्ज्वलन के साथ युवा एंड सेवा फाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट का लोकार्पण डा. कृष्ण गोपाल द्वारा किया गया। अतिथियों का स्वागत जयपुर के आराध्य गोविंद देव जी महाराज का प्रसाद स्मृति.चिह्न एवं श्रीफल भेंट कर किया गया।
स्वागत उद्बोधन एवं अतिथियों का परिचय एसडी कालेज एवं एसडी स्कूल के संस्थापक  जगदेव यादव ने कराया। छात्राओं ने सेवा गीत प्रस्तुत किया तथा विनोद ने युवा एंड सेवा फाउंडेशन का परिचय देते हुए संस्था की विभिन्न सेवा परियोजनाओं समुत्कर्ष, उत्कर्ष, आरोग्य मित्र सेवा प्रबोधन, न्याय सख्यम् ज्ञानोदय एवं स्वाभिमान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने भी अपने प्रेरणादायी अनुभव साझा किए।
मुख्य वक्ता डा कृष्ण गोपाल ने कहा कि भारत विश्व का सबसे शिक्षित क्षेत्र रहा है। उन्होंने विचारक धर्मपाल की पुस्तक द ब्यूटीफुल ट्री का उल्लेख करते हुए बताया कि भारत की शिक्षा व्यवस्था समाज आधारित थी और प्रत्येक वर्ग के लिए समान रूप से उपलब्ध थी। विदेशी आक्रमणों तथा अंग्रेजी शासन ने इस गौरवशाली परंपरा को गहरी क्षति पहुंचाई, फिर भी भारत की ज्ञान परंपरा कभी समाप्त नहीं हुई।
उन्होंने कहा कि भारत केवल एक भौगोलिक इकाई नहीं, बल्कि विश्व को ज्ञान का प्रकाश देने वाला राष्ट्र है। अंग्रेजों के आगमन के समय विश्व की लगभग 34 प्रतिशत अर्थव्यवस्था में भारत की भागीदारी थी। भारत इस्पात, जहाज निर्माण, औषधिए कृषि और अनेक उद्योगों में अग्रणी थाए किन्तु औपनिवेशिक शासन के कारण देश आर्थिक रूप से कमजोर हुआ। आज भारत पुन: विश्व मंच पर उभर रहा है और भारतीय प्रतिभा वैश्विक नेतृत्व कर रही हैं।
डा कृष्ण गोपाल ने कहा कि शिक्षा का उत्तरदायित्व केवल सरकार का नहीं, बल्कि पूरे समाज का है। समाज का प्रत्येक व्यक्ति किसी विद्यार्थी के निर्माण में अपना योगदान देता है। इसलिए समर्थ एवं संपन्न लोगों का दायित्व है कि वे कम से कम एक या दो मेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा का दायित्व उठाएं। उन्होंने कहा कि समाज से केवल लेना भारतीय संस्कृति नहीं है बल्कि समाज से कम लेकर उसे अधिक लौटाना ही भारतीय जीवन.दर्शन है। उन्होंने आह्वान किया कि देश का कोई भी बालक आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए।
मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल ;सेवानिवृत्तद्ध आलोक कलेर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बड़े सपने देखो और उन्हें साकार करने के अनुरूप परिश्रम करो। सपनों के घोड़े तेजस्वी होंगे तभी सपने पूरे होंगे। उन्होंने कहा कि साहस और आत्मविश्वास ही सफलता की पहचान हैं। शेर सवार ही युद्ध जीतते हैं घुटनों के बल चलने वाले हार जाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने नाम को उत्कृष्ट कार्यों से सिद्ध करने का आह्वान करते हुए कहा कि जिस दिन व्यक्ति अपने कर्मों से स्वयं को स्थापित कर देता है। उसी दिन राष्ट्र निर्माण में उसका योगदान सार्थक हो जाता है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में देश के प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ एवं मेट्रो ग्रुप आफ अस्पताल के चेयरमैन पद्म भूषण एवं पद्म विभूषण से सम्मानित डा पुरुषोत्तम लाल उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा के साथ संस्कार, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व के महत्व पर बल दिया तथा कहा कि जीवन की वास्तविक सफलता दूसरों के दु:ख को अपना दु:ख मानकर उसकी सेवा करने में निहित है।डॉण् पुरुषोत्तम लाल ने कहा कि केवल पढ़ाई ही पर्याप्त नहीं है बल्कि संस्कारों का होना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर राष्ट्र सेवा तक की उनकी यात्रा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा से प्राप्त संस्कारों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने कहा कि सेवा परमोधर्म: केवल एक वाक्य नहीं बल्कि जीवन का मूल मंत्र है। उन्होंने कहा कि वे अपने प्रत्येक रोगी का दर्द अपना दर्द मानते हैं और इसलिए स्वयं उनका उपचार करते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सेवा और मेधावी विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने का कार्य उनके जीवन का मिशन है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हरियाणा केन्द्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डा टंकेश्वर कुमार ने कहा कि प्रेरणा और सेवा ही समाज में समरसता स्थापित करती हैं। उन्होंने युवा एंड सेवा फाउंडेशन की सराहना करते हुए कहा कि संस्था शिक्षाए सेवा और संस्कार के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का उत्कृष्ट कार्य कर रही है। उन्होंने सभी शिक्षकों एवं नागरिकों से वर्ष 2047 के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए सेवा भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान श्समुत्कर्ष विद्यार्थी प्रोत्साहन उपक्रम के अंतर्गत 101 मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि एवं सम्मान प्रदान किया गया। यह उपक्रम समाज के वंचित एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
अंत में अध्यक्षीय उद्बोधन के उपरांत आभार व्यक्त किया गया तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर महेन्द्रगढ़ एवं आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में सेवाकर्मी, चिकित्सक, इंजीनियर, शिक्षाविद्, पर्यावरणविद्, समाजसेवी, उद्योगपति विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे। समारोह ने शिक्षाएं सेवाएं संस्कार और सामाजिक उत्तरदायित्व के समन्वय का प्रभावशाली संदेश दिया।
फोटो कैप्शन 03: विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए


घर में घुस कर अधेड़ बुजुर्ग दंपति से की मारपीट, पुलिस ने किया मामला दर्ज।
**************************************************
*********************************************************
**************************************************           
कनीना की आवाज।
 कस्बे के वार्ड नंबर 08 में रहने वाले अधेड़ बुजुर्ग दंपति पर बीती रात्रि को तीन चार लोगों ने हमला कर दिया। जिसमें राजबाला (62), रामेश्वर दयाल(67)बुरी तरह घायल हो गए। कनीना वासी राजबाला ने पुलिस को बताया कि उनका मकान नहर के पास वार्ड नंबर 08 में है 01 जुलाई की रात्रि को वह अपने पति के साथ अपने मकान में थी। उसी समय रात लगभग 08 बजे उनके पड़ोसी मुकेश कुमार उसका पुत्र हिमांशु और उसकी पत्नी सुमन ने अचानक रोड और डंडों से हमला कर दिया । हमले में राजबाला और उसका पति रामेश्वर दयाल बुरी तरह जख्मी हो गए। परिजनों ने घायल अवस्था में नागरिक अस्पताल कनीना लेकर गए जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मुकेश कुमार पुत्र महावीर सिंह, और सुमन पत्नी मुकेश कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


खेतों से पाइप और नलकी चुरा ले गए चोर, गांव के लोगों पर लगाए आरोप।
**************************************************
*********************************************************
**************************************************           
कनीना की आवाज।
उपमंडल के गांव चेलावास में रात्रि को खेतों में रखे पाइप और नलकी चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार सिकंदर वासी चेलावास ने बताया कि उसने बोर करवाने के लिए खेतों में पानी की नलकी और पाइप रख रखें थे। जब अगले दिन सुबह जाकर खेत में देखा कि उसके 06 पाइप और 02 लोहे की नलकी रात को चोरी कर ले गया।  खेत मालिक सिकंदर ने गांव के ही दो लोगों पर आरोप लगाए है । उसने कहा कि मेरे खेत से कुलदीप पुत्र राजेश और कुलदीप पुत्र सतबीर ही चोरी करके ले गए  है। फिलहाल पुलिस ने खेत मालिक की शिकायत दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है ।


जिला महेंद्रगढ़ में पहले दिन की एचटेट परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न
-डीसी ने खुद लिया परीक्षा केंद्रों का जायजा
-परीक्षार्थियों ने की जिला प्रशासन के प्रबंधों की सराहना
**************************************************
*********************************************************
**************************************************           
कनीना की आवाज।
 हरियाणा सरकार तथा जिला प्रशासन के पुख्ता प्रबंधों की बदौलत शनिवार को जिला महेंद्रगढ़ में हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा के पहले दिन शनिवार को केवल महेंद्रगढ़ उपमंडल में परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें लेवल 3 के अभ्यर्थियों ने भाग लिया। खुद उपायुक्त अनुपमा अंजली व पुलिस अधीक्षक दीपक ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। महेंद्रगढ़ के एसडीएम एवं इस परीक्षा के नोडल अधिकारी योगेश सैनी भी दिन भर परीक्षा केंद्रों के दौरे पर रहे। जिला प्रशासन द्वारा किए गए सभी प्रबंधों की परीक्षार्थियों ने सराहन की।
अब रविवार को जिले के नारनौल और महेंद्रगढ़ दोनों ही उपमंडलों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए जिले में कुल 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें नारनौल उपमंडल में 7 और महेंद्रगढ़ उपमंडल में 15 केंद्र शामिल हैं।
5 जुलाई रविवार को महेंद्रगढ़ में सुबह और शाम दोनों सत्रों में परीक्षा संचालित होगी। सुबह की शिफ्ट में लेवल 2 की परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की एंट्री 7.50 पर शुरू होगी। वहीं शाम की शिफ्ट में लेवल 1 की परीक्षा के लिए दोपहर 12.50 पर प्रवेश दिया जाएगा। उडऩदस्तों की टीमें पूरी तरह सक्रिय रहेंगी ताकि किसी भी केंद्र पर कोई गड़बड़ी न हो।
इस परीक्षा के लिए जिले में कुल 12793 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण करवाया है, जिसमें लेवल 1 के लिए 1921, लेवल 2 के लिए 6854 और लेवल 3 के लिए 4018 अभ्यर्थी शामिल हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सरकार और रोडवेज प्रशासन द्वारा विशेष बसों की व्यवस्था की गई है, ताकि परीक्षार्थियों को केंद्रों तक पहुंचने में कोई परेशानी न आए।
परीक्षा केंद्रों पर महिला अभ्यर्थियों को मंगलसूत्र, बिंदी व सिंदूर लगाने की छूट दी गई है, जबकि अन्य आभूषणों पर पाबंदी रहेगी। पहले दिन की तरह ही दूसरे दिन भी परीक्षा को पूरी शुचिता के साथ संपन्न कराने के लिए नोडल अधिकारी और प्रशासनिक अमला अलर्ट पर है।
फोटो कैप्शन 02: परीक्षा केंद्रों का जायजा लेती डीसी अनुपमा अंजली।


मेघोत हाला स्कूल में कानूनी साक्षरता शिविर आयोजित
-सीजेएम नीलम कुमारी ने कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक
-सीजेएम नीलम कुमारी ने बच्चों को सिखाया गुड टच-बैड टच का अंतर
**************************************************
*********************************************************
**************************************************           
कनीना की आवाज।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मेघोत हाला में एक दिवसीय कानूनी साक्षरता शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने स्कूल परिसर का निरीक्षण किया व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया।
शिविर में मुख्य अतिथि नीलम कुमारी ने विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए पॉक्सो एक्ट और 'गुड टच-बैड टच' (अच्छे और बुरे स्पर्श) के अंतर को बेहद सरल व संवेदनशील भाषा में समझाया। उन्होंने विद्यार्थी का हौसला बढ़ाते हुए प्रेरित किया कि यदि उनके साथ कभी भी कोई असहज या गलत व्यवहार होता है, तो वे बिना किसी डर या संकोच के तुरंत अपने माता-पिता, शिक्षकों या कानूनी हेल्पलाइन नंबरों पर इसकी शिकायत दर्ज कराएं।
इसके साथ ही, उन्होंने युवाओं में बढ़ती नशे की लत पर गहरी चिंता व्यक्त की। सीजेएम ने बच्चों को ड्रग्स जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने और एक स्वस्थ व अनुशासित जीवन जीने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ को आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी और उन्हें आपसी सौहार्द से मामलों के निपटारे के लिए जागरूक किया। उन्होंने बताया कि इस लोक अदालत के माध्यम से लोग अपने कोर्ट के लंबित या प्री-लिटिगेशन (अदालत में आने से पहले के) मामलों का आपसी सहमति से निपटारा करवा सकते हैं, जिससे समय और धन दोनों की बचत होती है।
उन्होंने बताया कि कोई भी आमजन नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 और डीएलएसए हेल्पलाइन नंबर 01282-250322 पर फोन कर कानूनी जानकारी ले सकते हैं।
इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य नरेश कुमार, अधिवक्ता शालिनी मित्तल सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 03:पौधारोपण करती सीजेएम नीलम कुमारी।







केडी सिंह दरोगा को दी गई श्रद्धांजलि
- लोगों ने ब्रह्मभोज भी किया
**************************************************
*********************************************************
**************************************************           
कनीना की आवाज।
 अपने जमाने के प्रसिद्ध दरोगा रहे तथा हरियाणा, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ से विशेष संबंध रखने वाले कपिल देव यादव/केडीसिंह यादव को बिलासपुर में श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर ब्रह्मभोज भी आयोजित किया गया। श्रद्धांजलि में उनके साथ काम करने वाले सैकड़ों कर्मचारी, परिवार के सदस्य तथा रिश्तेदार उपस्थित रहे। जिन्होंने उनके उदात गुणों पर चर्चा की।
 उन्होंने कहा इन जैसे महान व्यक्ति वर्षों के बाद पैदा होते हैं। उन्होंने केडी सिंह के जीवन और उनके द्वारा समाज के लिए किए कार्यों पर प्रकाश डाला। उनके परिजनों ने कहा कि उनकी कमी सदा झलकती रहेगी। उनका अचानक जाना सदा खलता रहेगा। उनकी जगह खाली हो गई वह कभी पूरी नहीं हो पाएगी। वो अपनी आवाज के और बोलने की शैली से जाने जाते हैं और जाने जाते रहेंगे। दूर दराज तक उनके चाहने वाले हैं। एक बार उनसे जो कोई मिला वो उन्हें कभी नहीं भूल पाता था।  उनके श्रद्धांजलि सभा के बाद बह्म भोज भी आयोजित किया गया।
 उल्लेखनीय की करीब 37 सालों तक पुलिस विभाग में सेवा की और दरोगा के रूप में व्याख्यात रहे। दरोगा से उनकी सेवानिवृत्ति के बाद शेष जीवन बिलासपुर में ही यापन किया। वे लोकभलाई एवं जनहितमें सदा लगे रहते थे। उनके महान कार्य को लेकर चर्चाओं का दौर बना रहा। इस मौके पर सैकड़ों लोग उपस्थित हुए जिनमें  रामाश्रय, ऋषि यादव  एवं  रमेश यादव, रीता और गीता, कृष्ण गोपाल, समीर गौरव, सीमा यादव, आद्या, डा. होशियार सिंह यादव,राहुल, राघव, शैली, अदित्या, रामसेवक, रामधीन, रामदास, अश्विनी, यथार्थ, ऋषिका, रिद्धिमा, ऋषित आदित्य सहित अनेक परिवार एवं नाती सहित गणमान्य जन उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 01: केडी सिंह यादव को श्रद्धांजलि देते हुए


No comments: