Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Friday, May 3, 2024


 

चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन
--120 प्रशिक्षुओं ने लिया भाग
************************************************************************
***********************************************************************
********************************
****************************************
कनीना की आवाज। राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एफएलएन के तहत कक्षा चौथी व पांचवीं को
 पढ़ाने वाले अध्यापकों का चार  दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन  किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि व राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना के मुख्य अध्यापक नरेश कुमार कौशिक ने कहा कि आज के बदलते परिवेश में जो शिक्षण के नए-नए आयाम स्थापित किया जा रहे हैं और नवाचारों के माध्यम से शिक्षा के बेहतर तरीके खोजे जा रहे हैं,  बुनियादी साक्षरता व संख्यात्मक कौशल की सहायता से हम विद्यार्थियों को सीखने के बेहतर तरीके सिखा सकते हैं  तथा इसकी सहायता से उनमें अधिगम कौशल का विकास कर सकते हैं। जिससे विद्यार्थियों का खेल-खेल में शिक्षा ग्रहण करना आसान हो जाएगा। इस अवसर पर रिसोर्स  पर्सन एवं वरिष्ठ एबीआरसी  श्रुति आर्य ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम तभी सार्थक होगा जब सही मायने में यह ज्ञान विद्यार्थियों तक संप्रेषित किया जाएगा। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा  विभाग की तरफ से जारी प्रमाण पत्र तथा समृद्धि चिन्ह के रूप में उनके क्यूआर कोड  व चित्र अंकित  चीनी मिट्टी के कप प्रदान किए गए संपर्क फाउंडेशन के जिला संयोजक मनीष शर्मा ने सभी अतिथियों व प्रतिभागियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर   एबीआरसी ओमरती,एबीआरसी देवेंद्र तंवर खेड़ी , बीआरपी सोमबीर ,रोशनी देवी , रीना देवी, संगीता, रिंकू वर्मा , ममता,मनोज कुमार यादव ,गुलशन कुमार , मोनिका ,सुमित्रा ,मीना सहित  120 प्रशिक्षु उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 05: एफएलएन की सर्टिफिकेट दिखाते शिक्षक।




सरसों चोरी का मामला दर्ज
************************************************************************
***********************************************************************
******************************
******************************************
कनीना की आवाज। कनीना की नई अनाज मंडी से 30 से 35 बैग सरसों के चोरी होने का मामला आखिरकार कनीना पुलिस ने दर्ज कर लिया है। श्रीभगवान महावीरा ट्रेडिंग कंपनी कनीना मंडी का प्रोप्राइटर ने पुलिस में शिकायत दी थी कि उनके 75 बैग चोरी हो गए जिसका मामला भी 26 अप्रैल को दर्ज हो गया था और दूसरी बार उनके 30 से 35 बैग सरसों चोरी हो गई जिसका भी आखिरकार कनीना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना को लेकर मामला दर्ज करवाने के लिए गत दिवस कर्मचारी श्रीभगवान ककराला व अन्य कनीना थाने पहुंचे थे और हंगामा में भी किया था और रोष जताया था।






थाना शहर कनीना की टीम ने 810 मिली ग्राम नशीला पदार्थ स्मैक सहित एक को किया काबू
************************************************************************
***********************************************************************
***********************************
*************************************
कनीना की आवाज। थाना शहर कनीना की टीम ने 810 मिली ग्राम नशीला पदार्थ स्मैक सहित एक को किया काबू।
पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा के नेतृत्व में जिला महेंद्रगढ़ को नशा मुक्त करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शहर कनीना की टीम ने नशीले पदार्थ सहित एक युवक को काबू किया है। जिसकी पहचान बबलू वासी चेलावास के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपित के पास से करीब 810 मिली ग्राम स्मैक बरामद की है। आरोपित के खिलाफ थाना शहर कनीना में मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया और आरोपित से नशीले पदार्थ के बारे में पूछताछ की गई। आरोपित को आज न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकरी देते हुए बतलाया कि थाना शहर कनीना की टीम गश्त के दौरान रेलवे फाटक अटेली रोड कनीना पर मौजूद थी। उसी समय टीम को गुप्त सूचना मिली की बबलू वासी चेलावास अवैध नशीला पदार्थ स्मैक लिए हुए गांव के स्कूल के पास बेचने के लिए खड़ा है। अगर तुरंत रैड की जाए तो आरोपित को नशीले पदार्थ सहित पकड़ा जा सकता है। सूचना पर टीम द्वारा तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए बतलाए हुए स्थान पर रैड की और एक युवक को काबूकर पूछताछ की तो उसने अपना नाम बबलू उपरोक्त बतलाया। जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से सिल्वर पेपर में स्मैक बरामद हुआ, जिसका सिल्वर पेपर सहित 810 मिली ग्राम वजन हुआ। पुलिस ने नशीले पदार्थ को जब्त कर लिया और आरोपित के खिलाफ थाना शहर कनीना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।




विश्व फायर फाइटर दिवस- 4 मई
अपनी जान को जोखिम में डालकर जानमाल की सुरक्षा करते हैं फायर फाइटर
************************************************************************
***********************************************************************
************************************
************************************
कनीना की आवाज। अपनी जान को जोखिम में डालकर फायर फाइटर लोगों के जान एवं माल की सुरक्षा करते हैं। जिला महेंद्रगढ़ में जहां नारनौल और महेंद्रगढ़, अटेली एवं कनीना में फायर स्टेशन कार्यरत हैं जबकि नांगल चौधरी में जैंल्द ही शुरू हो जाएगा।  जहां नारनौल में 5 दमकल गाडिय़ां, एक मोटरसाइकिल तथा एक फायर स्टेशन अधिकारी तथा 22 फायरमैन और कर्मचारी कार्यरत हैं वही महेंद्रगढ़ फायर स्टेशन पर 4 दमकल गाडिय़ां , एक मोटरसाइकिल, एक सब फायर अधिकारी तथा 22 फायरमैन एवं कर्मी कार्यरत हैं। कनीना एवं अटेली में भी गाडिय़ों एवं कर्मियों का प्रबंध किया गया है। पूरे जिले की आग बूझाने और जानमाल की सुरक्षा करने की जिम्मेवारी इनके कंधों पर है। 24 घंटे जनसेवा में लगे रहते हैं। अपनी जान को जोखिम में डालकर भी दूसरों की जान माल की सुरक्षा करते हैं।
 कनीना निवासी फायर आफिसर राकेश कुमार जो गुडग़ांव, महेंद्रगढ़ में सेवा देकर अब सिरसा में वर्तमान में सेवा दे रहे हैं। अब 25 साल की सेवा की है। उन्होंने बताया कि गुडग़ांव में कंपनी में आग लगने पर करीब 150 व्यक्ति फंसे हुए थे जिसमें अधिकांश को बचाया था। महेंद्रगढ़ सतनाली में आग लगने पर तीन लोग बचाए थे, भोजावास में दुकान की नींव खोदते समय साइड का घर गिर गया था जिसे दो व्यक्ति बचाए थे। इसी प्रकार कनीना में राकी की मील में कभी आग लगी थी जिसमें भी उन्होंने जानमाल को बचाया था। इन घटनाओं को एक कभी नहीं भूलने वाले।
  उनका कहना है किकि आग लगने पर तुरंत 101 बाय 112 नंबर पर काल करके सूचना दें उन्होंने बताया यह न सोचे कि कोई दूसरा पहले सूचना दे चुका होगा।
   उन्होंने यह भी बताया आग लगने पर सबसे पहले इमारत की अग्नि चेतावनी की घंटी फायर अलार्म को सक्रिय रखें फिर बहुत जोर-जोर से आग आग जलाकर लोगों को सचेत करें चेतावनी में कम शब्दों में ही नहीं तो लोगों को घटना की गंभीरता से समझाने में ज्यादा समय नहीं लगाए जाएगा। उन्होंने यह भी बताया आग लगने पर लिफ्ट का उपयोग न करें केवल सीढिय़ों का प्रयोग करें, धुएं से गिरे होने पर अपने नाक तथा मुंह को गीले कपड़े से ढक ले, अगर आप धुएं से  भरे हुए कमरे में फंस जाए तो बाहर निकलने का रास्ता हो तो दरवाजे को बंद कर ले और सभी दरारों और सुराखों को गीले कपड़े  या चादरों से सील कर दें जिसे दुआ अंदर न आए। अगर आग आपकी अपनी इमारत में लगी है और वही रुककर 112 पर अग्नि  सेवा की घटना की सूचना दें, अपने घर और कार्यालय में धुआं डिटेक्टर अवश्य लगाए क्योंकि अपनी सुरक्षा के उपाय करना सदैव भी बेहतर होता है। निश्चित अंतराल पर इमारत में लगे फायर अलार्म धुआं डिटेक्टर, पानी के स्रोत सार्वजनिक प्रणाली की जांच करवाए।
उन्होंने बताया कि फसल की कटाई के समय बिजली के तारों के नीचे फसल ना लगाये। आग लगने की घटना पर 112 पर तुरंत सूचना दें। गाड़ी में आग लगने पर उसे कैसे बुझाए इस बारे में भी बताया। एलपीजी सिलेंडर में आग लगने पर घबराना नहीं चाहिए तुरंत उस पर बेडशीट ढके तथा उसका रेगुलेटर बंद करके खुले स्थान पर रखना चाहिए। बिल्डिंग में आग लगने पर लिफ्ट का प्रयोग ना करें, सीढ़ी का प्रयोग करना चाहिए।
फोटो कैप्शन: जिला फायर आफिसर राकेश कुमार

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्राचार्य का हुआ विदाई समारोह
--ककराला के रामेश्वरदयाल का हुआ विदाई समारोह

************************************************************************
***********************************************************************
************************************
************************************
कनीना की आवाज।
शहीद शिव कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककराला में प्राचार्य रामेश्वर दयाल का विदाई समारोह आयोजित हुआ। विज्ञान अध्यापक पद पर नियुक्त होने के बाद पदोन्नत होकर वे प्राचार्य पद तक पहुंचे और इस पद से सेवानिवृत्त हुए। उनका पैतृक गांव ककराला ही है। समझ में उन्होंने एक सभी का धन्यवाद किया और उपस्थित अधिकारियों ने उनके शेष जीवन को समाज की सेवा में लगाने की बात कही। इस मौके पर उन्हें फूलमाला एवं पगड़ी से सम्मानित किया। इस मौके पर भारी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित रहे।
  उल्लेखनीय है कि ककराला निवासी आरडी यादव प्राचार्य 32 साल 6 महीने की सेवा करके सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्होंने बलकरा, खातोदड़ा,नांगल मोहनपुर, ककराला, कपूरी, गुणियाना, रामलवास, कोहाड़, ढहीणा और ककराला अपनी सेवाएं दी है।
फोटो कैप्शन 03: रामेश्वरदयाल ककराला का विदाई समारोह ।


 








कट के जुनून को लेकर, 418वें  दिन  जारी  रहा धरना
-अनिश्चितकालीन धरने पर हैं किसान
************************************************************************
***********************************************************************
************************************************************************
कनीना की आवाज। राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर सेहलंग -बाघोत के बीच कट के लिए अनिश्चितकालीन धरना 418वें दिन जारी है। धरने की अध्यक्षता प्रधान कृष्ण कुमार सेहलंग ने की और उन्होंने बताया कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार की तरफ से राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट की घोषणा करने के बाद भी आधिकारिक तौर पर धरातल पर कार्यवाही शुरू नहीं की गई है। ग्रामीण राज्य सरकार से नाराज हैं। केंद्र सरकार की तरफ से भी राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट के लिए अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
धरना संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय सिंह चेयरमैन ने बताया कि हमारी उचित मांग है, क्षेत्र को कट की जरूरत है, कट बनने के बाद ही इस इलाके का विकास हो सकता है। हो सके राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच चढऩे और उतरने का मार्ग जल्द शुरू करवाया जाए।
इस मौके पर डा. लक्ष्मण लक्ष्मण सिंह चेयरमैन सतपाल,मास्टर विजय पाल ,  पूर्व सरपंच हंस कुमार, वेद प्रकाश, पहलवान रणधीर सिंह,  मुंशीराम,  रामभज, पंडित मनीराम अत्री, शेर सिंह, सत्य प्रकाश, महेंद्र सिंह, सूबेदार भोले राम, डा लक्ष्मण सिंह,  बाबूलाल, पहलवान धर्मपाल, प्यारेलाल,  सीताराम, पंडित संजय कुमार,   ओमप्रकाश,   डा राम भक्त,  रोशन लाल आर्य व गणमान्य लोग मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 04: कट की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण।






 
साइकिल पर प्रचार में जुटा हुआ है राजेंद्र सिंह पूर्व पोस्टमैन अधिक से अधिक वोट डालने
---और लड़कियों को पढ़ाने के लिए कर रहा है प्रेरित
************************************************************************
***********************************************************************
************************************
************************************
कनीना की आवाज। कनीना निवासी करीब 66 वर्षीय पूर्व पोस्टमैन, कनीना के विभिन्न वार्डों एवं मोहल्लों में जाकर एक नहीं अपितु दो कार्यों का अभियान चलाए हुए है। एक और जहां अपने कपड़ों पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का बिल्ला लगाए हुए हैं और वह हर इंसान को बेटी पढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। वही साथ में अधिक से अधिक वोट डालने की अपील भी कर रहे हैं क्योंकि उनका परिचय अधिकांश लोगों से है इसलिए वह अपने कार्य में अधिक सफल नजर आ रहे हैं।
 हर इंसान को वोट डालने के लाभ समझा रहे हैं तथा अपनी ओर से बता रहे हैं कि वोट डालना कोई गुनाह नहीं है अपितु वोट डालना जनहित और देश हित का कार्य है। उनका कहना है कि वोट डालने से बेहतरीन सरकार प्राप्त होगी जो देशहित के कार्य करेगी जो जनहित कार्यों में अग्रणी होगी।
पूर्व पोस्टमैन का कहना है कि जिस समाज को सबसे अधिक लाभ बेटियां पहुंचती है वहीं अच्छे नेता भी पहुंचाते हैं। अच्छे नेता का चुनाव का एकमात्र तरीका है अधिक से अधिक वोट डालना। अपने मनपसंद प्रत्याशी को जीत दिलाना वही समाज को बेहतरीन बनाना है तो बेटियों को अधिक से अधिक पढ़ाना चाहिए ताकि वे भविष्य में बेहतरीन समाज का निर्माण कर सके। उनका कहना है कि समाज तभी आगे बढ़ेगा जब बेटियों की कदर होगी, जब समाज में उच्च आदर्शो और नियमों का पालन करने वाले देशभक्त, राजनीति में आएंगे और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे ताकि हमारा देश पूरे विश्व में नाम कमा सके। उन्होंने कहा कि लड़कियों ने जहां एक और हर क्षेत्र में परचम फहरा रखा है, जहां कहीं भी जाए लड़कियों का ऊंचा नाम है, वही नेताओं के बल पर भी देश आगे बढ़ सकता है। उनकी शिक्षाओं का व्यापक प्रभाव देखने को मिल रहा है और वे सभी को अधिक से अधिक वोट डालने की अपील कर रहे हैं। साथ में बच्चियों को पढ़ाने के लिए भी प्रेरित हो रहे हैं।
 फोटो कैप्शन 02: पोस्टमैन राजेंद्र सिंह साइकिल पर प्रचार करते हुए।



कनीना पुलिस ने 810 मिलीग्राम स्मैक बरामद, मामला दर्ज
************************************************************************
***********************************************************************
************************************
************************************
कनीना की आवाज। कनीना पुलिस को सूचना मिली कि चेलावास के राजकीय प्राथमिक पाठशाला के पास एक व्यक्ति स्मैक बेच रहा है और वह कहीं जाने की फिराक में है। कनीना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर कर्मचारियों को भेजा। पुलिस की गाड़ी देखकर व्यक्ति तेज गति से चलने लगा, कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया। नारनौल से इटीओ राजवीर सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर उसकी तलाशी ली। जब कपड़ों की तलाशी ली गई तो लोअर की जेब में सिल्वर पेपर में 810 मिलीग्राम स्मैक प्राप्त हुई। कनीना पुलिस ने उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।






पावर हाउस में की पक्षियों के लिए दाना पानी की,की व्यवस्था की
--लोग कर रहे हैं पक्षियों की सेवा
************************************************************************
***********************************************************************
*************************
***********************************************
कनीना की आवाज। बेजुबान पक्षियों के लिए 132 केवी सब स्टेशन कनीना के प्रांगण में दाना पानी की व्यवस्था की।  भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों के लिए दाना, पानी की व्यवस्था रामरतन गोमली जेई ने की और उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी में आम आदमी को इन बेजुबान जीवों के लिए पानी और दाने का प्रबंध करना चाहिए। सीकोरे रखना चाहिए। उन्होंने दाना डालने के लिए एक झूला भी लगाया जिस पर पानी एवं दाने का प्रबंध किया है। जहां पक्षी अपनी भूख भी मिटा सकेंगे। उन्होंने आम आदमी से प्रार्थना की, की पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था की जाए।
 फोटो कैप्शन 01: रामरतन गोमली के पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था करते हुए।

 

 

हमें शरीर स्वस्थ रखने के लिए मोटे अनाज का सेवन करना चाहिए
****************************
************








************************
कनीना की आवाज। हमारे स्वास्थ्य के लिए चना व अन्य मोटे अनाज महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं इन अनाजों का सेवन करके कई बीमारियों से बचा जा सकता है यह कहना है परम संत शिरोमणि स्वामी कृष्णानंद जी महाराज के शिष्य घनश्याम सिंह  का जो पिछले 25 वर्षों से क्षेत्र में योग सेवा देकर लोगों को लाभान्वित कर रहे हैं उन्होंने बताया कि मोटे अनाज जैसे है वोट मिल गेहूं चना तथा मक्का से बने उत्पादों का सेवन दिल की बीमारियों से बचने का सर्वोत्तम उपाय कहा जा सकता है उन्होंने बताया कि चने और जो का सत्तू वोट मिल तथा गेहूं का दलिया व भुना हुआ चना आदि खाद्य पदार्थ रोजमर्रा के आहार में शामिल करने से शरीर में टोटल कोलेस्ट्रॉल तथा बेड कोलेस्ट्रॉल दोनों को कम किया जा सकता है उन्होंने यह भी बताया उक्त वसायुक्त भोजन करने से कोलेस्ट्रोल का सत्र बढ़ाने से ही अधिकतर भारतीय हृदय रोगों का शिकार हो जाते हैं उनका कहना है कि 90त्न प्रीमेच्योर हार्ट अटैक तथा मेटाबॉलिज्म सिंड्रोम आज के समय के दो मेडिकल टेरेस्टेरियल है उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए है कि आज का औसतन आदमी जो जिंदगी जी रहा है उसमें व्यायाम न के बराबर है जबकि धूम्रपान जंक फूड वसायुक्त तथा तले भोजन का अधिक सेवन करना इन्हीं कर्म से हम इतने ट्रांसलेट का सेवन कर रहे हैं कि हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है हृदय रोग विशेषज्ञ की राय में दिन में तीन से चार बार स्नेक्स या भोजन के तौर पर वोट मिल सत्तू या दलिया जैसी चीज खाने से दिल की सेहत अच्छी रहती है क्योंकि इनमें वीटा ग्लूकें होता है उनका कहना है कि इलाज से रोकथाम हमेशा बेहतर होती है इसलिए भुना हुआ चना ओट्स यानी जो और गेहूं का दलिया तथा अंकुरित दालों को भोजन का हिस्सा बनाएं और फुल क्रीम दूध धूम्रपान जंक फूड के अलावा शराब जैसे खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए योग सिखाने आए घनश्याम सिंह का कहना है की योग अधिकतर शरीर के रोगों को भगा  देता है इसलिए हमें दिन में कुछ समय अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए निकालना चाहिए ताकि हमारा शरीर स्वस्थ रह स्के इस अवसर पर हेड मास्टर सूरत सिंह हेडमास्टर राजेश कुमार ठाकुर कर्मवीर सिंह दयानंद शर्मा नरेंद्र शास्त्री अध्यापक पवन कुमार लारा एडवोकेट रवि शर्मा ठाकुर बलबीर सिंह रिटायर्ड इंस्पेक्टर गुरपाल सिंह प्राइवेट शिक्षण संस्था के अध्यापक मास्टर प्रहलाद सिंह क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी पंडित प्यारेलाल शर्मा के अलावा अन्य लोगों उपस्थित थे फोटो कैप्शन योग कराते योग टीचर घनश्याम सिंह फोटो साथ है


Thursday, May 2, 2024


बेहतर सेवाओं के लिए की डा होशियार सिंह कनीना को किया सम्मानित
--गुरुवार को आयोजित हुआ सम्मान समारोह
******************************************************
**********************************************************
**********************************
*********************
कनीना की आवाज। कनीना निवासी डा. होशियार सिंह यादव को उनकी बेहतर शिक्षण सेवाओं के लिए राजकीय माध्यमिक विद्यालय पड़तल में सम्मानित किया।  इस मौके पर उन्हें मुख्याध्यापक राजकुमार ने शाला ओढ़ाकर तथा सम्मान सूचक पगड़ी पहनाई।
 इस मौके पर राजकुमार मुख्य अध्यापक ने बताया कि राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त डा. होशियार सिंह यादव करीब 40 वर्षों तक करीब 20 विभिन्न स्कूलों में कक्षा कक्ष में बगैर कुर्सी पर बैठकर खड़े रहकर पढऩे का रिकार्ड कायम कर चुके हैं। इनकी सेवाएं इतनी बेहतर है कि ने कई बार विभिन्न संस्थाओं ने पुरस्कृत किया हुआ है। हरियाणा सरकार द्वारा भी इन्हें राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। वे पढ़ते हुए पढ़ाने का काम करते आये हैं।
  उन्होंने कहा कि डा होशियार सिंह का संघर्ष 1986 से शुरू हुआ। हर मुकाम पर उन्होंने संघर्ष किया। आखिरकार 2003 में सरकारी नियमित सेवा मिली। उनका कार्यकाल चाहे छोटा रहा हो परंतु निजी स्तर पर उन्होंने बहुत अधिक विद्यार्थियों को शिक्षित किया है और उनकी एक ही इच्छा है कि अब बिना कुर्सी के 40 वर्ष तक पढऩे का जो उन्होंने कार्य किया है उसके बल पर विश्व रिकार्ड में उनका नाम दर्ज हो जाए। इसके लिए वो भरसक प्रयास करेंगे। आज के जमाने में चाहे शिक्षकों पर उंगली उठाते हुए कितने लोग मिल जाएंगे, कितने ही ऐसे शिक्षक है जिन पर शराब पीने, बीड़ी, सिगरेट पीने का आरोप तक लग जाता है परंतु डाक्टर होशियार सिंह एक ऐसी शख्सियत है जिन्होंने कभी जीवन में बीड़ी, सिगरेट, शराब, हुक्का, चिलम या कोई नशीला पदार्थ सेवन किया हो। वे शिव के पक्के भक्त है। यही कारण है कि अब तक 14 कावड़ हरिद्वार से पैदल लाकर शिवालयों पर अर्पित कर चुके हैं। यही नहीं 14 ही ध्वज खाटू श्याम पर अर्पित कर चुके हैं। उनका कहना है कि उनके शिव भक्ति से सारे काम सफल हो जाते हैं। विज्ञान के जानकार होते हुए भी वे शिव भक्त है। सबसे बड़ी विशेषता है वे आज भी शिक्षा पा रहे हैं। लोग नौकरी मिलने के बाद शिक्षा छोड़ देते हैं। यही कारण है कि 10 विषयों में एमए/एमएससी कर चुके हैं। डाक्टर होशियार सिंह यादव डीलिट की उपाधि से सम्मानित है। वे पढ़ते हुए पढाते रहे हैं। उनका पुत्र एवं पत्नी भी लेखन कार्य में सम्मान पा चुके हैं।
 इस मौके पर  शिक्षक हंसराज, महेंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार, अनिल कुमारी,  बालकुमार, सतीश कुमार, ब्रह्मानंद, राजेश कुमार, सोमबीर,अंजू बाला, बाल किशन एवं श्रीकिशन करीरा आदि उपस्थित रहे।
 फोटो कैप्शन 6: डा होशियार सिंह को सम्मानित करते हुए राजकुमार राव मुख्याध्यापक



 

सरसों की खरीद बंद
-गेहूं का उठान है बंद, आज नहीं हुई गेहूं की की  खरीद
******************************************************
**********************************************************
***********************************
********************
कनीना की आवाज। कनीना की दोनों ही नई और पुरानी अनाज मंडियों में गुरुवार को कोई खरीद नहीं हुई। जहां सरसों की खरीद गत दिवस ही बंद हो चुकी है वहीं गेहूं की खरीद कनीना की पुरानी अनाज मंडी में नहीं हुई।
विस्तृत जानकारी देते हुए सुरेंद्र कुमार वेयरहाउस मैनेजर ने बताया कि सरसों की खरीद बुधवार को ही बंद हो चुकी है जबकि गेहूं की गुरुवार को कोई खरीद नहीं हुई उठान भी नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि उठान के लिए उन्होंने उच्च अधिकारियों को पत्र प्रेषित कर दिया है किंतु उठान आज नहीं हो पाया।
 उधर कनीना अनाज मंडी के व्यापार मंडल प्रकोष्ठ उप प्रधान रविंद्र बंसल ने बताया किगेहूं का उठान न होने से अनाज मंडी में गेहूं की ढेर लग गए हैं। आढ़ती परेशान है। बहरहाल इस वर्ष खरीफ फसल खरीद लगभग बंद हो चुकी है।
 फोटो कैप्शन 12: कनीना की पुरानी अनाज मंडी में गेहूं के लगे ढ़ेर।







पावर हाउस में की पक्षियों के लिए दाना पानी की,की व्यवस्था की
--लोग कर रहे हैं पक्षियों की सेवा
******************************************************
**********************************************************
**************************************
*****************
कनीना की आवाज। बेजुबान पक्षियों के लिए 132 केवी सब स्टेशन कनीना के प्रांगण में दाना पानी की व्यवस्था की।  भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों के लिए दाना, पानी की व्यवस्था रामरतन गोमली जेई ने की और उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी में आम आदमी को इन बेजुबान जीवों के लिए पानी और दाने का प्रबंध करना चाहिए। सीकोरे रखना चाहिए। उन्होंने दाना डालने के लिए एक झूला भी लगाया जिस पर पानी एवं दाने का प्रबंध किया है। जहां पक्षी अपनी भूख भी मिटा सकेंगे। उन्होंने आम आदमी से प्रार्थना की, की पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था की जाए। फोटो कैप्शन 10: रामरतन गोमली के पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था करते हुए।



विजयपाल चेयरमैन के पिता का निधन
--अनेक जन पहुंचे अंतिम संस्कार में
******************************************************
**********************************************************
*********************************
**********************
कनीना की आवाज। कनीना निवासी विजयपाल चेयरमैन के पिता नित्यानंद का देहांत हो गया। वे करीब 86 वर्ष के थे तथा अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार कनीना में किया गया। कई गणमान्य जन उपस्थित रहे। वे समाज सेवी के रूप में जाने जाते रहे हैं।






कनीना अनाज मंडी से दूसरी बार हुई सरसों की चोरी
--पुलिस स्टेशन पर किया हंगामा
******************************************************
**********************************************************
**************************************
*****************
कनीना की आवाज। कनीना की नई अनाज मंडी स्थित चेलावास में श्रीभगवान नमक व्यक्ति के यहां चोरी हो गई। श्रीभगवान ककराला निवासी महावीर ट्रेडिंग कंपनी के प्रोपराइटर है। उनकी दुकान अनाज मंडी चेलावास में सरसों की आढ़त के रूप में जानी जाती है।  विगत दिनों भी उनके 75 बैग सरसों के चोरी हो गए थे, अब दूसरी बार 30 से 35 बैग सरसों के चोरी हो गए।
 श्री भगवान ने पुलिस में बताया कि जहां उनकी सरसों रखी है उसके पास मंडी का आखिरी छोर है, दीवार लगती है चोरी करने वालों ने सरसों के बैग दीवार के दूसरी तरफ ले जाकर किसी वाहन में डालकर खाली कर लिए।  सरसों वाहन में डालकर ले गए, खाली बैग वापस मंडी की तरफ अंदर फेंक दिए, व कुछ दीवार पर डाल दिए। उन्होंने बताया कि 26 अप्रैल को भी उनके चोरी हो गई थी जिसका मामला भी दर्ज है। उन्होंने दोनों चोरियों का अभिलंब पता लगाने की मांग की है। तथा पुलिस में शिकायत भेजी है।
शिकायत लेकर  पुलिस में पहुंचने पर भारी हंगामा भी हुआ है। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि एसएचओ का कहना है कि तुम्हें अंदर कर दिया जाएगा क्योंकि तुमने अपनी सुरक्षा का प्रबंध नहीं किया हुआ है। अपने चौकीदार नियुक्त करो। उधर एसएचओ सुधीर कुमार का कहना है कि ये लोग अर्थ गलत समझ गए। मैंने तो यह कहा था कि 149 के तहत तुम्हें चौकीदार रखने के लिए पाबंध कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वीडियो की रिकार्डिंग चेक की जा सकती है।
फोटो कैप्शन 11: थाने में चोरी को लेकर हंगामा करते हुए।





बणी में लगी आग से झुलसे पेड़ पौधे
--आग लगने से वातावरण हुआ दूषित
******************************************************
**********************************************************
**********************************
*********************
कनीना की आवाज। कनीना की मानका की बणी में हर वर्ष नगर पालिका द्वारा डाले गए कूड़े कचरे और पालीथिन में आग लग जाती है। हर बार फायर ब्रिगेड को जाना पड़ता है। गुरुवार को भी सुबह से ही कूड़े कचरे में आग लग गई जिसके चलते अनेक को पेड़ पौधे झुलस गए। कनीना के समाजसेवी सूबे सिंह तथा राजेंद्र सिंह ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया जिसके चलते फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। आग बुझती नहीं क्योंकि कूड़ा कचरा भारी मात्रा में पड़ा हुआ है फिर से चिंगारी सुलग जाती है और आग फैल जाती है। आसपास के किस भी बेहद दुखी है क्योंकि पालीथिन उड़कर खेतों में चली जाती है। जिससे खेत में पालीथिन फैलकर किसानों को परेशान कर रही है।
फोटो कैप्शन 8 व 9: बणी में लगी आग पर काबू पाती फायर ब्रिगेड।






हमें रामायण तथा महाभारत जैसे ग्रंथ पढऩे चाहिए
--इसराना के शिव मंदिर में हुआ प्रवचन
******************************************************
**********************************************************
**********************************
*********************
कनीना की आवाज। बृहस्पतिवार को कनीना के श्री राधा कृष्ण- मंदिर और इसराना के शिव मंदिर में प्रवचन हुआ। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय सहमंत्री व धर्म प्रचारक व कुटुंब प्रबंधन रास बिहारी ,डा रमेश यादव पूर्व कुलपति बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय अस्थल बोहर,रोहतक रहे।  इसमें हिंदू जन जागृति के लिए लोगों को आह्वान किया। श्री रास बिहारी द्वारा समाज में राम राज्य की जो कल्पना है उसे साकार करने के लिए लोगों को उसके प्रति जागरूक किया और एक अच्छे समाज निर्माण की कल्पना की तथा लोगों से कहा कि हमें गीता और रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथ पढऩे चाहिए, जिससे सुविचारों को आगमन होता है। इस कार्यक्रम का आयोजन नमो भगवते वासुदेवाय ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजेश यादव के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में सहयोग जनशक्ति विकास संगठन के अध्यक्ष दीपक कुमार वशिष्ठ व मोहित इसराना द्वारा किया गया। इस मौके पर विजेश बजाड़ , विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष लखनलाल, सुरेश कुमार वशिष्ठ, पूर्व पार्षद मोहन सिंह, कनीना आरएसएस खंड सरसंघ चालक शिवकुमार अग्रवाल, ओमप्रकाश लिसानियां व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 07: रास बिहारी प्रवचन करते हुए।








किसानों ने किया जोरदार प्रदर्शन
--रास्ता बंद होने पर रोष
******************************************************
**********************************************************
**********************************
*********************
कनीना की आवाज। नहर विभाग द्वारा धनौन्दा गांव के निकट महेन्द्रगढ़ कनाल के पंप हाउस नम्बर 4 (एमसी- 4) पर बनाए जा रहे नए होद (मिनी पंप हाउस) के कारण मोहनपुर गांव, खेतों तथा ढ़ाणियों में जाने वाला रास्ता बंद हो गया है। परिणामस्वरूप किसान, ग्रामीण तथा आने-जाने वालों को भारी परेशानी हो रही है। रास्ता अवरूद्ध होने से परेशान किसानों ने पंप हाउस पर इकट्ठे होकर नहर विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने नारेबाजी कर मिनी पंप हाउस का शीघ्र निर्माण कर रास्ता दिए जाने तथा धनौन्दा से मोहनपुर छह क्रम चौड़े प्लाटी रास्ते पर तीन पुलों का शीघ्र निर्माण करवाने की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व किशनपाल सिंह तंवर तथा मीर सिंह वैद्य ने किया। इस दौरान किसानों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन में समाजसेवी अतरलाल ने पहुंचकर किसानों की समस्या सुनी। किसानों ने कहा की नहर विभाग ने बिना वैकल्पिक रास्ता दिए पंप हाउस से गुजरने वाले रास्ते को बंद कर किसानों को परेशानी में डालने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि नहर विभाग को पहले धनौन्दा से मोहनपुर रास्ते पर पहले तीन पुलों का निर्माण करना चाहिए था।
 अतरलाल ने किसानों की मांगों को जायज बताते हुए राज्य सरकार तथा नहर विभाग से तत्काल मिनी पंप का युद्ध स्तर पर निर्माण कर किसानों को रास्ता देने तथा धनौन्दा से मोहनपुर रास्ते पर जो दो माइनर और एक मेन नहर इस रास्ते को क्रास करते हुए गुजरती हैं वहां शीघ्र तीन पुल बनाने की मांग की। उन्होंने ज्ञापन को तत्काल सम्बन्धित अधिकारियों को भेजने का भरोसा दिया। इस अवसर पर भुपेन्द्र सिंह, मुकेश, राकेश, किशनपाल, मीर सिंह, जैमल, संदीप, विनोद, योगिन्द्र, मनोज, पिन्टू, राजेश, देवेन्द्र, रामबीर पंच, शुभम, विक्की, मदन, बीर सिंह सहित अनेक किसान मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 03: नहर विभाग द्वारा रास्ता अवरूद्ध किए जाने के खिलाफ प्रदर्शन करते किसान।




थाना सदर कनीना की पुलिस टीम ने 820 ग्राम गांजा किया बरामद
--एक व्यक्ति गिरफ्तार
******************************************************
**********************************************************
************************************
*******************
कनीना की आवाज। पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा के दिशा-निर्देशों में महेंद्रगढ़ पुलिस द्वारा जिला भर में अवैध नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। जिसके तहत कार्रवाई करते हुए थाना सदर कनीना की पुलिस टीम ने अवैध नशीला पदार्थ गांजा सहित एक आरोपित संदीप वासी रामबास को गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ थाना सदर कनीना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपित को आज न्यायालय में पेश किया गया।
एसपी ने जिले के सभी थाना प्रबंधकों, सीआईए टीमों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध नशे का कारोबार करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हुए हैं। जिनके तहत थाना सदर कनीना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक आरोपित को नशीले पदार्थ गांजा सहित गिरफ्तार कर 820 ग्राम गांजा बरामद किया। थाना सदर कनीना की पुलिस टीम गश्त के दौरान भोजावास बस अड्डा पर मौजूद थी, उसी समय टीम को गुप्त सूचना मिली कि संदीप वासी रामबास गांजा बेचने का काम करता है और आज भी गांजा बेचने के लिए कपूरी शराब के ठेका के पास बाइक लिए खड़ा है। अगर तुरंत रैड की जाए तो आरोपित को नशीले पदार्थ सहित पकड़ा जा सकता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने बतलाए हुए स्थान पर रैड की, जहां पर बाइक लिए खड़े एक शख्स को काबू किया, पूछताछ में उसने अपना नाम संदीप वासी रामबास बतलाया। बाइक की तलाशी लेने पर डिग्गी में रखी पालीथिन को चेक करने पर 820 ग्राम नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ। आरोपित के खिलाफ थाना सदर कनीना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और नशीला पदार्थ गांजा पत्ती को जब्त कर लिया गया।






अव्वल रहे विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत
--बेवल में 20 विद्यार्थियों ने मेधावी सूची में पाया नाम
******************************************************
**********************************************************
************************************
*******************
कनीना की आवाज। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेवल का प्रदर्शन सराहनीय रहा। विद्यालय प्राचार्य श्री प्यारेलाल कटारिया ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय से 10+2 के  30 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा दी थी विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के 20 विद्यार्थियों ने मेधावी सूची में अपना नाम दर्ज करवाया। छात्रा शर्मिला ने 452 अंक लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान, छात्रा खुशबू ने 441 अंक लेकर द्वितीय तथा छात्रा वंशिका ने 438 अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। वही विज्ञान संकाय से छात्रा खुशी ने 434 अंक लेकर , छात्र आदित्य पुत्र अनिल कुमार ने 428 व छात्र देवराज पुत्र अमित कुमार ने 417 अंक लेकर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय प्राचार्य ने सभी कर्तव्यनिष्ठ प्राध्यापकों , विद्यार्थियों व अभिभावकों को इस उत्कृष्ट परिणाम के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता रोशन लाल, आशा यादव इंदु यादव, कैलाश जोशी, विक्रांत सेन, गजराज सिंह जसवंत सिंह, माया बाई, नीलम यादव, सरोज बाला, पवन कुमार, हवा सिंह ओम प्रकाश पुनिया,रविंद्र, लैब सहायक धर्मपाल, लिपिक दारा सिंह, नवनीत, मुकेश शर्मा समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 05: बेवल के अव्वल रहे विद्यार्थी।







 यूरो स्कूल मे नृत्य प्रतियोगिता एवं निबंध लिखो प्रतियोगिता का आयोजन
---आयुष्मान भारत पर की गई निबंध प्रतियोगिता
******************************************************
**********************************************************
************************************
*******************
कनीना की आवाज। यूरो स्कूल एक बेहतर शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए भी कर्तव्यबद्ध है। इसी परम्परा का विधिवत् पालन करते हुए स्कूल प्रांगण में अनेक प्रकार की प्रतियोगिताएं करवाई जाती हैं। आज भी स्कूल प्रांगण में नृत्य प्रतियोगिता और निबंध लिखो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ये प्रतियोगिताएं अंतर सदनीय स्तर पर की गई। इन प्रतियागिताओं में बच्चों ने उत्साहपूर्वक बढ़ चढ़ कर भाग लिया। नृत्य प्रतियोगिता के बच्चों ने अपनी नृत्य कला कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता अंतर सदनीय स्तर पर हुई। विद्यार्थियों ने अपनी सुंदर-सुंदर प्रस्तुतियाँ देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही 'आयुष्मान भारतÓ पर एक निबंध प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपने लेखन कौशल से सभी को दांतों तले अंगुलियां दबाने पर विवश कर दिया। इस शुभावसर पर प्राचार्य सुनील यादव ने विजेताओं को बधाई दी और पुरस्कृत कर सम्मानित किया। आज इन विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियां देखकर यह सिद्ध कर दिया कि हम किसी भी क्षेत्र में पीछे नही बल्कि हम सबसे आगे वाली पंक्ति में खड़े हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि हमें समय के अनुरूप अपने आप को अपडेट करते रहना चाहिए। हमें समाज में समय के अनुरूप ही आगे बढ़ते रहना चाहिए। इस अवसर पर का-र्डिनेटर संजू यादव, सुमन यादव, तनु गुप्ता, बिरेन्द्र सिहं, गतिविधि प्रभारी रीतू तंवर एवं समस्त अध्यापकगण उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 04: अव्वल रहे यूरो विद्यार्थी






हमारा एक ही उद्देश्य, केंद्र सरकार को कट का संदेश,कट बनाया जाए
-417वें दिन जारी रहा धरना
******************************************************
**********************************************************
**************************************
*****************
कनीना की आवाज। राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर सेहलंग -बाघोत के बीच कट के लिए अनिश्चितकालीन धरना जारी है। धरने की अध्यक्षता सूबेदार सुखबीर सिंह छिथरोली ने की और उन्होंने बताया कि हमारा एक ही उद्देश्य है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर कट बनना चाहिए। हम धरना स्थल से राज्य सरकार और केंद्र सरकार को यह संदेश देना चाहते हैं कि इन 40-50 गांवों के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट बनने के बाद विकास के सभी रास्ते खुल जाएंगे। अच्छी सरकार का काम है, ग्रामीणों की समस्याओं  का समाधान जल्द से जल्द किया जाए। ग्रामीणों में सरकार के प्रति आक्रोश है। राज्य सरकार और केंद्र सरकार ग्रामीणों के दुख दर्द को नहीं समझेगी,तब सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। जब तक केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट का काम शुरू नहीं करती है, तब तक हमारा धरना जारी रहेगा।
 धरना संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय सिंह चेयरमैन ने बताया कि धरने को चलते 417 दिन हो गए हैं। केंद्र सरकार की तरफ से  राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट का काम शुरू न होने के कारण ग्रामीण नाराज है लेकिन कट के जुनून को लेकर उनका हौसला बरकरार है।  केंद्र सरकार के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर  बाघोत -सेहलंग के बीच चढऩे -उतरने का मार्ग शुरू होने के बाद ही इस क्षेत्र के गांवों का विकास हो सकता है। कट बनने के बाद लोगों का आवागमन बढ़ेगा, उद्योग धंधे स्थापित होंगे, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, शैक्षणिक संस्थाएं खुलेगी और बाघेश्वर धाम पर्यटक स्थल बन जाएगा।
इस मौके पर पहलवान रणधीर सिंह, मास्टर विजय पाल, नरेंद्र शास्त्री, डा लक्ष्मण सिंह,  सतपाल चेयरमैन, महेंद्र सिंह, मुंशीराम, मनफूल,  नंबरदार नाथूराम, डॉ राम भक्त,  पूर्व सरपंच हंस कुमार,  शेर सिंह,पहलवान धर्मपाल,ओमप्रकाश,  सीताराम, बाबूलाल, पंडित मनीराम, सूबे सिंह पंच,  प्यारे,पंडित संजय कुमार, रामभज, तेज सिंह, मास्टर विजय सिंह, सत्य प्रकाश, सूबेदार हेमराज अत्री, रोशन लाल आर्य  व गणमान्य लोग मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 02: कट की मांग के लिए धरने पर बैठे लोग।




























दुकानदारों लगाये डस्टबिन
-कनीना को रखेंगे साफ सुथरा
******************************************************
**********************************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज।  अब दुकानदारों को डस्टबिन लगाने का आदेश जारी कर दिया है। प्रशासन की सख्ती को देखते हुए बहुत से दुकानदारों एवं रेहड़ी वालों ने अपने अलग से डस्टबिन रखना शुरू कर दी है।
 शिवकुमार केलेवाले बताया कि स्थानीय प्रशासन ने आदेश जारी किया है कि अपने डस्टबिन हो, ऐसे में उन्होंने अपना डस्टबिन रख लिये हैं और भविष्य में कूड़े कचरे को इधर-उधर नहीं फेंकेंगे।
 उन्होंने बताया कि रेहड़ी पर धीरे-धीरे कूड़ा कचरा निकलता रहता है और दुकानदार भी  कचरा निकालते हैं जो डस्टबिन में डाल दिया जाएगा। इससे कनीना की सफाई भी होती रहेगी।
फोटो कैप्शन 01 :डस्टबिन दिखाते हुये शिवकुमार केलेवाला।


Wednesday, May 1, 2024


 

संदिग्ध परिस्थितियों में बच्चे की मौत, उसकी मां आईसीयू में
-परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
************************************************************
******************************************************************
**************************************
**********************
कनीना की आवाज। कनीना उप मंडल के गांव सीहोर में संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात कारणों के चलते जहर खाने से बच्चे की मौत तथा उसकी मां की स्थिति गंभीर है जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला के परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कनीना पुलिस में शिकायत दी है।
  पुलिस को दी गई शिकायत में महिला के परिजनों ने बताया कि उन्होंने अपनी लड़की कनिका की शादी 11 दिसंबर 2020 को सिहोर निवासी तेजपाल के साथ की थी। शादी के 15 दिनों बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताडि़त करने लग गये थे। बार बार समझाने के बावजूद भी वे हरकतों से बाज नहीं आये जिसका परिणाम आज सभी के सामने है। महिला के पिता ने आरोपितों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उधर सुधीर कुमार थाना प्रभारी ने बताया कि पीहर पक्ष के द्वारा ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज मांगने व जहर देकर उनकी लड़की को हत्या करने की शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपितों के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।






दुकानदारों लगाए डस्टबिन
-कनीना को रखेंगे साफ सुथरा
************************************************************
******************************************************************
***************************************
*********************
कनीना की आवाज।  अब दुकानदारों को डस्टबिन लगाने का आदेश जारी कर दिया है। प्रशासन की सख्ती को देखते हुए बहुत से दुकानदारों एवं रेहड़ी वालों ने अपने अलग से डस्टबिन रखना शुरू कर दी है।
 शिवकुमार केलेवाले बताया कि स्थानीय प्रशासन ने आदेश जारी किया है कि अपने डस्टबिन हो, ऐसे में उन्होंने अपना डस्टबिन रख लिये हैं और भविष्य में कूड़े कचरे को इधर-उधर नहीं फेंकेंगे।
 उन्होंने बताया कि रेहड़ी पर धीरे-धीरे कूड़ा कचरा निकलता रहता है और दुकानदार भी  कचरा निकालते हैं जो डस्टबिन में डाल दिया जाएगा। इससे कनीना की सफाई भी होती रहेगी।
फोटो कैप्शन 6 :डस्टबिन दिखाते हुये शिवकुमार केलेवाला।



 साइबर अपराध के प्रति लोगों को किया जागरूक, जागरूकता से ही साइबर अपराध से बचाव
--प्रत्येक माह के प्रथम बुधवार को मनाया जाता है साइबर जागरूकता दिवस
************************************************************
******************************************************************
***************************************
*********************
कनीना की आवाज। इंटरनेट की दुनिया से भले ही लोगों के जीवन में बड़े बदलाव आए हो लेकिन अब उतना ही खतरनाक भी साबित हो गया है। साइबर अपराधी विभिन्न तरीकों से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। आमजन को साइबर अपराध से बचाने के लिए पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा आमजन को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया जा रहा है। आज कनीना पुलिस की टीमों ने गलोबल स्कूल कलवाड़ी और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना और सार्वजनिक स्थान पर जागरूकता अभियान चलाया। साइबर अपराध से जुड़ी जानकारी देकर युवाओं, शिक्षकों और आमजन को जागरूक किया, ताकि आमजन किसी भी साइबर क्राइम का शिकार ना हो।
पुलिस टीमों ने बताया कि साइबर अपराध कई प्रकार के होते हैं जिसमें हैकर्स/धोखेबाज पीडि़तों की प्रतिष्ठा, वित्त, व्यवसाय आदि को प्रभावित करने वाले विभिन्न साधनों का उपयोग करते हैं। उन्होनें बताया की आपकी सहायता करने के लिए आपको यदि कोई बैंक, बिजली निगम, टेलीफोन एक्सचेंज, आयकर या किसी भी विभाग का कर्मचारी बताकर आपसे कोई जानकारी मांगता है तो आप उसे अपनी कोई भी जानकारी ना दें। विधार्थियों एवं आमजन को इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि वह अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट व बैंकिंग एप्स को सुरक्षित लॉक करके रखें तथा अपनी निजी जानकारी को किसी भी व्यक्ति से सांझा करने से बचें। कहा कि मोबाइल पर बगैर पुष्टि किए किसी को भी अपना महत्वपूर्ण डाटा शेयर न करें। मैसेज, मेल आदि के मध्यम आय अज्ञात लिंक पर क्लिक ना करें।
पुलिस की टीमों ने आमजन को साइबर अपराध से बचने के लिए अनेक उदाहरण देकर विस्तारपूर्वक समझाया। कहा कि हम किस प्रकार मोबाइल फोन, उसकी वीडियो कॉल आदि के द्वारा होने वाले अपराधों से किस प्रकार बच सकते हैं। हम किसी भी लालच में आकर ऐसे अपराधियों के शिकार हो जाते हैं। हमें अपना आधार नंबर, ओटीपी किसी को भी नहीं बताना चाहिए। सावधानी ही साइबर अपराध से बचने का उपाय है। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों को अपनी जानकारी न दें और निजी जानकारी भी शेयर करने से बचें।
उन्होंने बताया कि साइबर अपराध होने पर साइबर क्राइम हेल्प लाइन नंबर 1930 पर काल करें। साथ ही बताया की साइबर धोखाधड़ी के मामलों में अपनी शिकायत नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर या नजदीकी थाना/चौकी में शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।





सुपरफास्ट ट्रेन रुकवाने के लिए की गई मांग
--ट्रेन न रोके जाने पर चलेगा आंदोलन
************************************************************
******************************************************************
*************************************
***********************
कनीना की आवाज। कनीना खास रेलवे स्टेशन पर सुपर फास्ट ट्रेनों का ठहराव न होने के कारण इलाके के यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। समाजसेवी अतरलाल एडवोकेट ने केन्द्र सरकार से कनीना रेलवे स्टेशन पर इन सुपर फास्ट ट्रेनों का ठहराव करने की मांग की है।
 अतरलाल ने कनीना में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में उक्त मांग उठाई। उन्होंने कहा कि कनीना रेलवे स्टेशन से होकर 6 सुपरफास्ट ट्रेन गुजरती हैं, परन्तु इन सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव कनीना स्टेशन पर न होने से इलाके के लोगों में भारी रोष व्याप्त है। इसलिए रेलवे मंत्रालय को तत्काल कनीना रेलवे स्टेशन पर सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव करके इलाके के लोगों की भावनाओं की कदर करनी चाहिए। युवा संवाद कार्यक्रम के संयोजक जीतू ने कहा कि पहले मीटर गेज लाईन के समय यहाँ बीकानेर एक्सप्रेस तथा जोधपुर एक्सप्रेस फास्ट ट्रेन रुकती थी परन्तु जब से ब्राड गेज लाईन बनी है तब से इन फास्ट ट्रेनों का ठहराव भी बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह इलाका सैनिक बाहुल्य है। कनीना बड़ी अनाज मंडी है और कनीना उपमंडल मुख्यालय होने के बाद भी इस रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव न होना इलाके के लिए एक त्रासदी के समान है। उन्होंने युवाओं से सुपरफास्ट ट्रेनों के ठहराव के लिए अतरलाल के नेतृत्व में चलाए जाने वाले आंदोलन में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की। युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं ने इलाके में बढ़ती बेराजगारी पर चिंता व्यक्त करते हुए हलके में आईएमटी स्थापित करने की मांग भी की। इस अवसर पर युवा नेता जीतू, रमन, दीपक यादव, हिमांशु, योगेश, प्रदीप, कमल सिंह, विपिन, जोगेंद्र, नरेश, शेर सिंह, अक्षय, मींटू, राकेश, यश यादव, मंजीत ने युवा संवाद कार्यक्रम में उल्लेखनीय योगदान दिया।
फोटो कैप्शन 05: युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं की समस्याएं सुनते अतरलाल।




सेवानिवृत्ति समारोह 9 मई को
-आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम
************************************************************
******************************************************************
**************************************
**********************
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के गांव खेड़ी तलवाना से सेवानिवृत्ति है मुख्य शिक्षक देशराज का विदाई समारोह तथा सम्मान समारोह के साथ विभिन्न कार्यक्रम 9 मई को आयोजित होंगे। विस्तृत जानकारी देते हुए देशराज ने बताया की 30 अप्रैल को अपरिहार्य कारणों के चलते विभिन्न कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जा सके जिसके चलते अब सम्मान समारोह, विदाई पार्टी  9 मई को आयोजित होगी।
उल्लेखनीय है कि देशराज मुख्य शिक्षक कोटिया निवासी खेड़ी तलवाना से 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उन्होंने 35 साल 7 महीने सेवा की है। वे कोटिया, सैदपुर, कनीना, ढाणी भडफ़, सीहोर और खेड़ी तलवाना सेवा दे चुके हैं।
अब विदाई समारोह आयोजित होंगे।
मूर्ति अनावरण 4 को---
उधर कनीना एवं आसपास क्षेत्र में समाज सेवा बतौर जाने जाने वाले तथा मुख्य अध्यापक पद से सेवानिवृत्त हुए स्व. राव भगवान सिंह की प्रतिमा का अनावरण गुढ़ा में 4 मई को किया जाएगा। विस्तृत जानकारी देते हुए उनकी धर्मपत्नी संतरा देवी ने बताया कि राव भगवान सिंह को गुजरे हुए करीब 6 माह बीत गए हैं। अब उनकी प्रतिमा का अनावरण किया जा रहा है। इस मौके पर प्रसाद वितरित किया जाएगा।




बोर्ड का परीक्षा परिणाम रहा बेहतरीन, बच्चों को दी बधाइयां
--भडफ़ स्कूल का मसला
************************************************************
******************************************************************
**************************************
**********************
कनीना की आवाज। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में सरस्वती पब्लिक स्कूल भडफ़ का सराहनीय प्रदर्शन रहा । विद्यालय प्राचार्य मनोज कुमार ने बताया कि परीक्षा देने वाले सभी 63 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत होने के साथ-साथ 49 बच्चों ने मेधावी सूची में नाम दर्ज करवाया है , विद्यालय के 10 विद्यार्थी 90 प्रतिशत से अधिक अंक लेकर व 39 विद्यार्थी 80प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करके उत्तीर्ण हुए हैं ,शेष 14 बच्चे भी 70 प्रतिशत अंक लेकर उतीर्ण हुए हैं । आरती एवं नैंसी करीरा संयुक्त रूप से 471 अंक लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान पर रही हैं, दिव्या  करीरा 470 अंक प्राप्त करके विद्यालय में दूसरे स्थान पर रही है, प्रिया भडफ़ 462 अंक लेकर विद्यालय में तीसरे स्थान पर रही हैं । प्राचार्य ने आगे बताया कि जो विद्यार्थी विषय में टापर रहे हैं उनमें हर्ष ने हिंदी में 100 अंक खुशी व निशा ने संयुक्त रूप से अंग्रेजी में 97 अंक पुष्कर ने गणित विषय में 97 अंक लेकर हर्ष ने रसायन शास्त्र में 99 अंक व भौतिक में 94 अंक लेकर सायना ने जीव विज्ञान में 98 अंक लेकर प्रिया ने इतिहास विषय में 94 अंक लेकर दिव्या एवं तमन्ना ने संयुक्त रूप से शारीरिक शिक्षा में 99 अंक लेकर नैंसी ने राजनीति विज्ञान में 95 अंक लेकर ललित कला में आरती ने 97 अंक लेकर अपने - अपने विषय को टॉप किया है । विद्यालय चेयरमैन रमेश कुमार भारद्वाज ने सभी कर्त्तव्य निष्ठ अध्यापक , संस्कारवान विद्यार्थी एवं संपूर्ण अभिभावकगण को इस उत्कृष्ट परिणाम के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और इस उपलक्ष्य पर इसी प्रकार परिणाम को और बेहतर देने के लिए सभी को प्रेरित किया ।
फोटो कैप्शन 03: भडफ़ स्कूल का बेहतर परिणाम आने पर समारोह का आयोजन






जल संरक्षण की ,की अपील
-जल बचाने के तरीकें बताये
************************************************************
******************************************************************
**************************************
**********************
कनीना की आवाज। गांव स्याणा में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कनीना जल जागरूकता तथा जल संरक्षण के तरीके बताये गये।
खंड संसाधन संयोजक मोहित कुमार ने लोगों से कहा कि गर्मी के मौसम में पेयजल आपूर्ति करवाना विभाग के लिए एक चुनौती होता है जिसमें जन सहयोग जरूरी है।
उन्होंने खुले चलने वाले नल , दूषित नल कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं टैप लगाने और नल स्टैंड पोस्ट करने की हिदायत दी ताकि सभी घरों तक पेयजल आपूर्ति हो सकें। उन्होंने किये जा रहे जीवाणु परीक्षण, क्लोरीन टेस्ट के तरीके बताये ताकि शुद्ध जल घरों तक पहुंचे। इस दौरान पंप आपरेटर जयभगवान, हंसराज, प्रवीण भी साथ रहे।
फोटो कैप्शन 04: जल संरक्षण की जानकारी देते हुए।






जागो वोटर, जागो
मतदान करना सभी का परम धर्म
************************************************************
******************************************************************
*************************************
***********************
कनीना की आवाज। लोकसभा चुनाव 25 मई को होने वाले हैं। नेता चुनावों की तैयारियों में जुटे हैं तथा वोट मांगने की कवायद जारी है। सभी की चाहत वोट पाने की है। जिनकी उम्र 18 वर्ष हो गई है उन्होंने अपने वोटर कार्ड बनवा लिये है, वे वोट डालने के अधिकारी हैं। विभिन्न समाजसेवी वोट डालने के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
 मोहन पार्षद कनीना भी आम जन के बीच जा रहे हैं और वोट डालने की अपील कर रहे हैं।  मतदाताओं को जागरूक करते हुए कहते हैं कि वोट डालने जरूर जाये। किसी के वाहन की जरूरत नहीं है। वोट डालने से देश का विकास संभव हैं चूंकि बेहतर नेता केवल देशहित की बात करेगा। एक-एक वोट की कीमत अमूल्य होती है। ऐसे में वोट डालना जरूरी हो जाता है, वह डालकर हम परोक्ष रूप से अपनी सरकार को चलाते हैं। यदि वोट नहीं डालेंगे तो अपनी मनपसंद का नेता नहीं चुना जा सकता।
 उन्होंने कहा कि ये वोट डालने का अधिकार बड़ी मुश्किल से मिला है। जब से भारत आजाद हुआ है उसके बाद ही हम वोट डालकर नेता का चुनाव करते आ रहे हैं। परिणाम यह निकलता है कि चुना गया प्रत्याशी हमारी भावनाओं पर खरा उतर पाएगा। जिनके वोट नहीं बन पाए हैं वह अभी भी वोट बनवा सकते हैं।
अपनी मनपसंद के प्रत्याशी को बिना किसी लोभ लालच के वोट देना चाहिए, जो हमारी मांगों को सत्ता में रहते हुए पूरा कर सके। चुनाव आयोग द्वारा घर के आसपास नजदीक पोलिंग बूथ बनता है, बनाए गये बूथ पर  जाकर निर्धारित समय और तिथि पर ही वोट डालने चाहिए। वह डालते समय अपनी पसंद को ध्यान में रखना चाहिए और उसे वोट देना चाहिए।  
 फोटो कैप्शन: मोहन पार्षद कनीना






कट की मांग को लेकर 416वें दिन जारी रहा धरना
-अनिश्चितकालीन है धरना
************************************************************
******************************************************************
**************************************
**********************
कनीना की आवाज। राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर सेहलंग -बाघोत के बीच कट के लिए अनिश्चितकालीन धरना जारी है। धरने की अध्यक्षता सूबेदार हेमराज अत्रि बाघोत ने की और उन्होंने बताया कि चुनावी माहौल के बीच राज्य सरकार और केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच एग्जिट और एंट्री मार्ग  की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। ग्रामीणों को धरना स्थल पर बैठे 14 महीने होने जा रहे हैं, हमें लग रहा है कि केंद्र सरकार हमारी मांग को अनदेखा कर रही है। युवा वर्ग को कट की जरूरत है, नारनौल और चंडीगढ़ आने -जाने का काम आम आदमी का हो गया है। ग्रामीणों की परेशानियों को देखते हुए केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर कट का काम जल्द शुरू नहीं किया गया, तब इसका  खामियाजा  सरकार को भुगतना पड़ेगा।
 धरना संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय सिंह चेयरमैन ने बताया कि केंद्र सरकार की तरफ से  राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट का काम शुरू न होने के कारण ग्रामीणों में निराशा है लेकिन पक्के इरादे के साथ धरना स्थल पर बैठे हुए हैं, जब तक केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर  बाघोत -सेहलंग के बीच चढऩे उतरने का मार्ग शुरू नहीं होता है, तब तक धरना स्थल पर अडिग रहेंगे।
इस मौके पर पहलवान रणधीर सिंह, नरेंद्र शास्त्री,डॉ लक्ष्मण सिंह, मास्टर विजयपाल,  पंडित मनीराम अत्री, डॉ राम भक्त, मुंशीराम, सत्य प्रकाश, बाबूलाल,  दाताराम, मास्टर विजय सिंह, शेर सिंह, नंबरदार नाथूराम, प्यारेलाल,पूर्व सरपंच हंस कुमार, ओमप्रकाश, पंडित संजय कुमार, सीता राम, इंस्पेक्टर सत्यनारायण,   रोशन लाल आर्य  व गणमान्य लोग मौजूद थे
फोटो कैप्शन 01: कट की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण।







बेहतर परिणाम आने पर बाघेोत में सम्मान समारोह आयोजित
-परिणाम रहा शत प्रतिशत-प्राचार्य
************************************************************
******************************************************************
**************************************
**********************
कनीना की आवाज। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाघोत के एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य महेंद्र कुमार गोयल तथा मंच का

















संचालन सुनील कुमार प्रवक्ता भौतिक ने किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कल 30 अप्रैल को कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम रहा।
सुनील कुमार प्रवक्ता भौतिक विज्ञान ने बताया कि हमारे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाघोत में कला संकाय में  31 बच्चे थे, उसमें से 17 बच्चों ने मेरिट में स्थान पाया ,जबकि विज्ञान संकाय में 19 बच्चों में से 16 बच्चों ने मेरिट में स्थान पाया। उन्होंने बताया कि स्कूल में कुल 51 बच्चे थे जिनमें से कुल मिलाकर 33 मेरिट है। कला संकाय में   सुनीता ने 500 में से 464 नंबर लेकर प्रथम स्थान पाया , सुदेश पुत्री दयानंद ने 500 में से 455 अंक हासिल कर द्वितीय स्थान पाया तथा मनीषा पुत्री पुत्री जय सिंह तथा मंजू पुत्री सतीश ने 451 नंबर लेकर एक साथ तीसरा स्थान पाया। वहीं पर विज्ञान संकाय में भूमिका पुत्री पवन कुमार गांव चिडिय़ा ने 500 में से 441 अंक लेकर प्रथम स्थान , मुस्कान पुत्री मनोज कुमार गांव चिडिय़ा ने 428 अंक लेकर द्वितीय स्थान  जबकि एकता  ने 421 अंक लेकर तीसरा स्थान पाया। सुनील कुमार जी ने यह भी बताया कि सभी बच्चे  प्रथम श्रेणी से पास हुए ।
इस  उपलक्ष्य पर प्राचार्य महेंद्र कुमार गोयल ने बताया कि हमारे स्कूल में प्राध्यापक  बड़े मेहनती है कोई भी कक्षा फ्री नहीं जाती सभी बड़ी लगन से मेहनत करते हैं उसी का नतीजा है कि आज हमारे स्कूल का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा तथा सभी बच्चे प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। उन्होंने सभी स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों व अभिभावकों को बच्चों की उपलब्धियां पर ढेर सारी बधाइयां दी। उन्होंने अभिभावकों से भी विश्वास दिलाया कि हमारे स्टाफ सदस्य इसी प्रकार से मेहनत करते रहेंगे और आप ज्यादा से ज्यादा बच्चों को स्कूल में भेजिए हम आपके साथ मिलकर बच्चों के सर्वांगीण विकास पर काम करेंगे। प्राचार्य महोदय ने यह भी बताया कि विज्ञान संकाय में सभी प्रयोगशालाओं में प्रयोग करवाए जाते हैं तथा एक्टिविटी आधारित लर्निंग पर ध्यान दिया जाता है। समय समय पर स्कूल में क्विज स्पर्धा, स्पर्धात्मक तैयारियां, गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस व अन्य कार्यक्रम बड़े अच्छे ढंग से मनाये जाते हैं। इस कार्यक्रम में स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित था।
फोटो कैप्शन 02: अच्छा प्रदर्शन करने पर सम्मान समारोह का एक नजारा।