Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Thursday, October 3, 2024


 

फौजियों की पेंशन व पक्की नौकरी छीनने के लिए अग्निवीर योजना लाई बीजेपी - राहुल
-सैनिकों की पेंशन का पैसा छीनकर अदानी की जेब भर रहे मोदी - राहुल
**********************************************************************
****************************************************************************
*************************
*********************************************
कनीना की आवाज। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा छोड़कर पूर्व सांसद व दलित नेता अशोक तंवर ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली। महेंद्रगढ़ के गांव बावनिया में आयोजित रैली में राहुल गांधी की मौजूदगी में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उनको कांग्रेस का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया। इस मौके पर राहुल गांधी ने सभी नेताओं को एकजुट होकर भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का संदेश दिया।  
जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने अग्निवीर योजना पर कहा कि इस वीरों की धरती से अब जवान सेना में भर्ती नहीं हो रहे। क्योंकि मोदी को अपने दोस्त अदानी की जेब भरने के लिए फौजियों से उनकी पक्की नौकरी और पेंशन छीन ली। अग्निवीरों को सरकार ना पेंशन देती है, ना कैंटीन, ना शहीद वेलफेयर फंड जैसी सुविधाओं का पैसा दिया जाता है। सैनिकों से पैसा छीनकर अदानी जैसे पूंजीपतियों की जेब में डाला जा रहा है।  
राहुल गांधी ने संविधान की कॉपी दिखाते हुए कहा कि देश में कोई भी चुनाव हो, कांग्रेस वहां विचारधारा की लड़ाई लड़ती है। एक तरफ भाजपा की संविधान को खत्म करने की विचारधारा है तो दूसरी तरफ डॉ. अंबेडकर के संविधान को बचाने वाली कांग्रेस की विचारधारा है। हरियाणा में भी बीजेपी से लड़ाई संविधान को बचाने की है। बीजेपी नफरत फैलती है और कांग्रेस मोहब्बत से चलती है। नफरत से देश कमजोर होता है, डर और दुख फैलता है। लेकिन मोहब्बत नफरत को खत्म कर देती है। मोहब्बत से ही भाईचारा फैलता है और देश की तरक्की होती है। इसलिए हरियाणा में संविधान और मोहब्बत की जीत होगी।
राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा वाले देश को तोडऩे की बात करते हैं और हम देश को जोडऩे की बात करते हैं। देश की ताकत हमारा भाईचारा है। बीजेपी और आरएएस के लोग भाईचारे को तोडऩे की साजिशें रचते हैं। लेकिन हरियाणा में ये साजिश नाकाम होकर रहेंगी।
राहुल गांधी ने कहा कि गरीबों की जेब में भाजपा पैसा डालने की बजाय निकालने का काम कर रही है। जबकि शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं का निजीकरण करके सारा धन पूंजीपतियों को सौंप रही है। लेकिन हरियाणा में कांग्रेस सराकर बनते ही हम गरीबों की जेब में पैसा डालने का काम करेंगे। महिलाओं को हर महीने 2 हजार रुपए खाते में खटाखट दिए जाएंगे। गैस सिलेंडर 500 रुपए, 300 यूनिट बिजली मुफ्त, कर्मचारियों को ओपीएस, बुजुर्गों को 6 हजार रुपए महीना पेंशन, न्याय व समानता के साथ 36 बिरादरी में दो लाख पक्की नौकरियां, किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी व तुरंत मुआवजा दिया जाएगा। वहीं, गरीबों को सौ-सौ गज के प्लाट व साढ़े तीन लाख रुपये की लागत से दो कमरे का मकान और 25 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आज सीधी लड़ाई कांग्रेस और भाजपा के बीच है। यहां छोटी-छोटी पार्टियां बीजेपी की ए,बी,सी टीम है। अपना वोट खराब होने से बचाकर इस भाजपा को हटाने का काम करना है। अब साफ हो चुका है कि हरियाणा में कांग्रेस की लहर चल रही है। इसके बाद किसानों और गरीबों की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हरियाणा को खत्म कर दिया है। अमेरिका में मुझे हरियाणा के युवक मिले तो उन्होंने बताया कि हरियाणा में महंगाई, बेरोजगारी इतनी है कि वहां हमारा भविष्य सुरक्षित नहीं है। हमें हरियाणा के इन हालातों को बदलना है और प्रदेश से बेरोजगारी का खात्मा करना है।  
रैली को संबोधित करते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा निकालकर देश में ऊर्जा भरने का काम किया है। राहुल गांधी ने सारे देश, धर्मों व जातियों को जोडऩे का काम किया है। महेंद्रगढ़ का यह इलाका वीरों और जवानों का इलाका है। प्रदेश की जनसंख्या तो देश में केवल 2 प्रतिशत है, लेकिन हर 10वां जवान यहीं से फौज में है। कांग्रेस सैनिकों के सम्मान के लिए हमेशा अग्निवीर योजना का विरोध करेगी और केंद्र सरकार पर इसे खत्म करने का दबाव बनाएगी। तब तक रिटायर्ड अग्निवीरों को हरियाणा में नौकरियां दी जाएंगी। हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में शहीद सैनिकों के परिवारों को 2 करोड़ सम्मान राशि देने का भी ऐलान किया है ताकि कभी भी किसी शहीद के परिवार को आर्थिक दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। विकास कार्यों की बात करते हुए हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने यहां पर पाली में सेंट्रल यूनिवर्सिटी बनवाई थी। लेकिन बीजेपी ने 10 साल में यहां कोई कार्य नहीं किया। लेकिन कांग्रेस की आने वाली सरकार में महेंद्रगढ़ की बड़ी हिस्सेदारी होगी और यहां जमकर विकास करवाया जाएगा।  
रैली के दौरान कांग्रेस महासचिव केसी वेुणगोपाल, महेंद्रगढ़ से प्रत्याशी राव दान सिंह, बजरंग पुनिया, नारनौल से प्रत्याशी राव नरेंद्र सिंह, अटेली से प्रत्याशी अनीता यादव, नांगल चौधरी से प्रत्याशी पूजा चौधरी, राजस्थान के सीएलपी टीकाराम जूली, झुंझनू से सांसद बिजेंद्र ओला, शाहपुरा से विधायक मनीष यादव और योगेंद्र यादव आदि कई नेता मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 08: मंच पर विद्यमान राहुल गांधी एवं अनीता सहित नेता।





अब चुनाव प्रचार बंद,मतदान 5 को
**********************************************************************
****************************************************************************
**********************************************************************
कनीना की आवाज।
अब हरियाणा में चुनाव प्रचार बंद हो चुका है। मतदान 5 अक्टूबर को सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। मतगणना 8 अक्टूबर को होगी। अब तक कानफोडू शोर से लोग तंग थे वो अब शांत हो गया है। अबनेता सभा आदि नहीं कर सकते।







तीसरे दिन 621 किसानों का खरीदा दस हजार क्विंटल बाजरा
**********************************************************************
****************************************************************************
**********************************************************************
कनीना की आवाज।
 नई अनाज मण्डी कनीना में तीसरे दिन 621 किसानों से  10 हजार क्विंटल बाजरे की खरीद की गई। अब तक 1165 किसानो से 34369 क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चुकी हैं।  खरीद को सुचारू रूप से चलाया गया । मण्डी में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ,मण्डी में पानी की व्यवस्था, शौचालय की , साफ- सफाई व किसानों के बैठने के लिए टेंट की सभी मूल भूत सुविधाएं पूरी कर ली गईं। सचिव विजय सिंह ने किसानों से आग्रह किया कि सभी किसान अपने बाजरे को सुखा कर व साफ करके लेकर आए ताकि मण्डी में किसान को किसी भी समस्या का सामना ना करना पड़े। इसे के साथ सभी आढ़तियों को दिशा निर्देश दिए कि सभी आदती किसानों की अलग-अलग ढेरी बनवाए, झरना लगवाए, साफ सफाई करवाकर के बाजरे की भराई की जाए।
इस मौके पर सीमा पर्चेजर, सतीश मण्डी सुपरवाइजर, बिरेंद्र कुमार नीलामी अभिलेखक, आदेश एआर, दीपक,नितिन, मनीष, यतीश इत्यादि उपस्थित रहे।




जानकारों का मानना--
अनीता की जीत विकास कार्यों पर टिकी 

-विकास के आधार पर मांग रही है वोट
**********************************************************************
****************************************************************************
**********************************************************************
कनीना की आवाज।
अटेली विधानसभा में त्रिकोणीय जबरदस्त मुकाबले में कांग्रेस की अनीता यादव अपने विकास कार्य और पार्टी के मैनिफेस्टो के आधार पर वोट मांग रही है। अटेली विधानसभा में जहां कनीना को उपमंडल का दर्जा दिलवाने का श्रेय उन्हीं को जाता है। कालेज में कक्षा बिठाने और अनेक विकास कार्यों की लिए अनीता यादव को याद किया जाता है। चाहे आज त्रिकोणी मुकाबले में एक दूसरे को मात देने के लिए तीन प्रत्याशी खड़े हुए किंतु अनीता यादव के विकास कार्य सिर चढ़कर बोल रहे हैं। वैसे भी कांग्रेस पार्टी के मैनिफेस्टो में ऐसे वादे किए गए हैं जो कर्मचारियों एवं पूर्व कर्मियों को बड़े लुभा रहे हैं। यही कारण है कि कर्मचारी उनसे जुड़ते जा रहे हैं। एक के बाद एक अनेक नेता उनके समर्थन में आते जा रहे हैं। यह भी उनकी जीत की ओर अग्रसर करवाने में अहम भूमिका निभा रहे। अनीता यादव यहां से विधायक रह चुकी है वहीं जीपीएस भी रह चुकी है और उन्होंने जो विकास कार्य करवाए वह किसी से छुपे हुए नहीं है। उधर पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा कर्मचारियों को लुभाता जा रहा है। भाजपा सरकार ने स्टेट अवार्डी शिक्षकों को आज से फर्श पर ला गिराया फिर से उनके हक दिलाने की बात अनीता यादव कह रही है। यही कारण है कि उनका ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। जहां लोगों की भावनाएं उनसे जुड़ी हुई हैं। लंबे समय से अटेली क्षेत्र में रह रही है जिसके कारण भी उनका ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। यदि अटेली क्षेत्र में जीत के लिए कोई जिम्मेदार होगा तो उनके विकास कार्य होंगे क्योंकि उनके सामने जो भी खड़े हुए हैं वो अटेली विधानसभा क्षेत्र से यैा तो नये हैं या कभी जीते नहीं है। यही कारण है कि उनके कार्यों का अभी तक देख नहीं पाए हैं परंतु बीजेपी के कार्य जरूर देख चुके हैं। कनीना एकमात्र ऐसा अभागा कस्बा है जो कभी जाटूसाना तो कभी अटेली क्षेत्र में रहा है, कभी विकास कार्य विकास कार्य के लिए सत्ता पक्ष की ओर देखता रहा है। ऐसे में कोई विकास कार्य हुए तो अनीता यादव के समय में हुए हैं। भाजपा सरकार ने देश के लिए बहुत कार्य किये हैं यही कारण है कि आज भी नरेंद्र मोदी लोगों के जुबान पर चढ़े हुए हैं परंतु क्षेत्र की बात आती है तो नरेंद्र मोदी को कम याद करते हैं और चुनाव लडऩे वाले नेता को अधिक देखते हैं। देखना यह है कि अनीता यादव की नैया को उसके विकास कार्य भवसागर से पार ले जाने में कितने सफल और कारगर सिद्ध होते हैं।






विधानसभा चुनावों में ठेकेदारों की रही मौज
-सफल जनसभा कराने के लेते रहे हैं पैसे
**********************************************************************
****************************************************************************
**********************************************************************
कनीना की आवाज।
 विधानसभा के चुनावों में जहां ठेकेदारों की मौज रही है। ये और कोई ठेकेदार नहीं अपितु जनसभाओं को सफल करवाने वाले,नेता के समर्थन में कुछ नेताओं को लाने वाले ठेकेदार रहे हैं। ये ठेकेदार पैसे लेकर जनसभा करवाते रहे हैं, कुछ नेताओं को उनके समर्थन में भी लाते भी रहे हैं। मिली जानकारी अनुसार ठेकेदारों के रेट अलग-अलग रहे हैं। 5 लाख तक तीन जनसभाएं करवाने का ठेका लेते रहे हैं। यहां तक की कुछ नेताओं को समर्थन में लाने का काम भी उन्होंने किया है। यद्यपि चुनाव लडऩे वाले कुछ नेताओं ने उनका सहारा लिया है क्योंकि आज के दिन दिखावे का युग है। यही कारण है कि उनकी भीड़ को देखकर लोगों के विचार बदल जाते हैं। और उन्होंने जमकर पैसे खर्च किये है परंतु अंदरूनी खाते खर्च किए हैं जिनका कोई रिकार्ड नहीं है। यही कारण है कि लोग हकीकत से कुछ दूर रहे हैं और यह समझते रहे हैं कि अमुक नेता की जनसभाएं कितनी सफल रही है परंतु उनके पीछे धन का अहम रोल रहा है। चाहे कुछ भी हो जीत सभी को सुहानी लगती है।
नहीं मिले मजदूर-
 एक नेता ने एक बढिय़ा सी कहानी सुनाई कि वह वोट मांगने के लिए गांव में गए थे। एक शिक्षक राजगीरों के साथ काम करवा रहा था, कपड़े खराब हो रहे थे। नेता ने उन्हें नमस्ते किया और पूछा की भाई, मजदूर क्यों नहीं लगा लेते? आप अच्छे पैसे कमा रहे हो फिर मजदूर क्यों नहीं रखते? शिक्षक ने कहा कि मजदूर गांव में नहीं मिलते, उन्होंने पूछा क्यों नहीं मिलते? शिक्षक ने स्पष्ट किया कि जब 500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से, तीन समय का खाना और साथ में शाम के समय शराब मिले और कोई मेहनत नहीं करनी पड़े तो उस जगह मजदूर जाते हैं, हमारे पास दिनभर काम करना पड़ता है तो यहां क्यों आएंगे? ऐसे में मजबूरीवश मुझे खुद मिस्रियों के साथ काम करना पड़ता है। नेता ने कहा तो फिर मजदूरों से यह तो पूछ लो कि चुनाव के बाद क्या होगा? मजदूरों ने कहा वो बाद की बातें हैं। फिलहाल जब उन्हें 500 रुपये अल्प काम के मिल रहे हैं तो हम मजदूरी क्यों करेंगे?





मेरी जीत आप सब की जीत होगी, अटेली की हवा पूरे दक्षिणी हरियाणा में चल रही है-आरती सिंह राव
**********************************************************************
****************************************************************************
**********************************************************************
कनीना की आवाज।
 मेरी जीत आप सब की जीत होगी, अटेली की हवा पूरे दक्षिणी हरियाणा में चल रही है। उक्त बातें अटेली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी आरती सिंह राव ने बृहस्पतिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के कनीना कस्बा के वार्ड नंबर 8 व वार्ड नंबर10,ढाणी कलवाड़ी एवं सुरानी में लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आप मेरे लिए नहीं,आपके लिए,क्षेत्र के विकास के लिए,क्षेत्र की उन्नति के लिए व क्षेत्र के विश्वास के लिए आगामी 5अक्टूबर को कमल के फूल पर बटन दबाए। मैं आप सब से वायदा करती हूं कि आप मुझे जो ताकत देंगे उसको दुगनी तीगनी करके आपको वापस लौटाऊंगी। मेरा जो राजनीतिक सफर अटेली से शुरू हो रहा है इस सफर में मैं आपको हमराही बनाने आई हूं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में फर्क है। भाजपा की कथनी और करनी साफ है। भाजपा ने जो कहा है वह किया है और आगे भी करेगी। इस मौके पर बावरिया समाज सहित समाज के अनेक वर्गों ने आरती सिंह राव को समाज की तरफ से अपना खुला समर्थन दिया। कार्यक्रमों में पहुंचने पर आरती सिंह राव को फूल माला व पगड़ी पहना कर गर्म जोशी से स्वागत किया वही हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने भी अटेली विधानसभा क्षेत्र के गांव मोहनपुर नांगल में भाजपा प्रत्याशी आरती सिंह राव के लिए वोटो की अपील करते हुए कहा कि अटेली विधानसभा क्षेत्र के लगभग दो दर्जन गांव मेरे पुराने विधानसभा क्षेत्र में होते थे जिसे मेरा घर परिवार जैसा रिश्ता रहा है मैं अपने घर परिवार जैसे रिश्ते से करने का अपील करता हूं कि 5अक्टूबर को आरती सिंह राव को अधिक से अधिक मतों से विजई बनाएं आरती सिंह राव की जीत आप सब की जीत होगी। इस मौके पर सतबीर सेहलंग, हेमंत एडवोकेट, दीपचंद कनीना,दीपक एडवोकेट, अशोक ठेकेदार, कैप्टन बलवान सिंह, मनोज रोहिल्ला सहित अनेकोनगढ़ माने लोग मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 06: कनीना कस्बे में लोगों से वोट की अपील करती हुई आरती सिंह




उल्टीगत संसार की
- जब शिक्षक था तो पत्रकार कहते थे अब पत्रकार हूं तो शिक्षक बोलते हैं
**********************************************************************
****************************************************************************
**********************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना के होशियार सिंह विज्ञान अध्यापक 30 अप्रैल 2024 40 वर्षों की विभिन्न सेवाएं देकर शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हो चुके हैं।उन्होंने एक बड़ी अजीब बात अपने शब्दों में कहीं। उनके विचार निम्र हैं-
जब मैं शिक्षक बतौर 40 सालों तक काम किया और जब से पत्रकारिता में आया तो जो भी लोग मिलते थे वो पत्रकार के नाम से संबोधित करते थे क्योंकि पत्रकारिता में मेरा पूरा परिवार जुड़ा हुआ था और आज भी जुड़ा हुआ है। मैंने उनको कई बार समझाया कि इस समय मुझे पत्रकार न कहिए स्कूल है, शिक्षक कहो और शिक्षक कहना उचित रहेगा परंतु लोग नहीं माने। वो पत्रकार कहते रहे और जब 30 अप्रैल 2024 का सेवानिवृत्त हो गया हूं तो अब शिक्षक बोलते हैं। अब जब मैं पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं तो लोग शिक्षक कहते हैं। ऐसे में लोगों की उल्टी गत है। सही को सही कहने वाले कम मिलते हैं। यह भी सत्य है कि जब तक पत्रकारिता में रहा न तो अधिकारियों ने कोई एक भी बात मेरी मानी और न ही किसी सुख दुख में कोई अधिकारी या नेता आए। यदि उनके कोई ऐसा नेता और अधिकारी शायद ही हो जिनकी मैं अच्छी खबर नहीं लिखी हो। कुछ लोग तो यह कहते देखे गये हैं कि नेता हमारे सुख-दुख में आए नहीं जबकि मैं पत्रकार भी रहा कई अखबारों में लिखा, बहुत सी खबरें लिखी जो मेरे ही सुख-दुख में वो नहीं आए तो बाकी लोगों के सुख-दुख में तो नेताओं का आना कैसे संभव होगा। यह जरूर है कि नेताओं ने मेरी बदली कार्रवाई जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने एक बार बदली करवाई वहीं राव इंद्रजीत सिंह सिंह ने  भी एक बार मेरी बदली मेवात में करवाई परंतु इसका मुझे गम नहीं है। राव इंद्रजीत सिंह अहीरवाल के अच्छे नेता है इसलिए उनका आदर तो होना ही चाहिए परंतु यह मेरा दुर्भाग्य रहा कि कभी नेता ने मेरा न तो कोई सम्मान समझा और न कभी किया इस बात को लोग भी मानते हैं। सबसे बड़ी बात हैं कि धनौंदा स्कूल में स्टेट अवार्ड मिला और धनौंदा के नेताओं ने भी कभी आकर बधाई तब नहीं दी।


अटेली के युवाओं को रोजगार देना मेरा लक्ष्य-अतरलाल
**********************************************************************
****************************************************************************
**********************************************************************
कनीना की आवाज।
अटेली हलके से बसपा एवं इनेलो के संयुक्त उम्मीदवार नेताजी अतरलाल ने दौंगड़ा अहीर, झिंगावन, नांगल, मुंडिया खेड़ा, अटेली, कनीना गांवों में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य अटेली विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को रोजगार देना, पूरे क्षेत्र में उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं एवं खेल सुविधाओं का निर्माण करना है। अटेली की देवतुल्य जनता जनार्दन के आशीर्वाद से विधायक बनने पर अटेली कनीना क्षेत्र में आईएमटी. बनवाएंगे जिससे यहां के बेरोजगार नौजवानों को रोजगार मिलेगा तथा क्षेत्र में खुशहाली आएगी। उन्होंने कहा कि खेल शिक्षा और रोजगार ही जीवन में उन्नति का आधार हैं और विधायक बनने पर अटेली विधानसभा क्षेत्र में खूब विकास और तरक्की करवाएंगे। गांवों में पहुंचने पर नेताजी अतरलाल का भारी संख्या में ग्रामीणों ने माला पहनाकर, चांदी का मुकुट पहनाकर तथा बैंड बाजे, ढ़ोल नगाड़े बजाकर स्वागत किया। ग्रामीणों का कहना था कि इस बार अतरलाल को जिताएंगे तथा हरियाणा की सरकार में अटेली की मुख्य भागीदारी होगी।
  अतरलाल ने कहा कि पूरे हरियाणा में विकास की दृष्टि से अटेली क्षेत्र को नम्बर एक बनाने का मेरा दृढ़ इरादा है और अटेली के देवतुल्य जनता जनार्दन के आशीर्वाद से अगले पांच साल में खूब विकास करवाएंगे और जन-जन का सम्मान करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंचायेंगे तथा अटेली हलके के हर नागरिक को लगेगा कि अतरलाल विधायक सबके घर का ही विधायक है। अतरलाल ने उपस्थित जनसमूह से आगामी पांच अक्टूबर को हाथी के निशान वाला बटन दबाकर कीमती वोट देने की अपील की। हाथ उठाकर चुनाव में नेताजी अतरलाल को समर्थन दिया। इस अवसर पर बसपा के जिला प्रधान प्रमोद कटारिया, इनेलो के हलका प्रधान करण सिंह यादव, शिक्षाविद् दीपिका लवली यादव, सुभाष चंद्र बोस समिति के डॉ. जितेन्द्रपाल, शेर सिंह यादव, महावीर सिंह यादव, नरेन्द्र शर्मा, प्रमोद यादव, देवेन्द्र सैनी, राजकुमार यादव, थानेदार दलबीर सिंह व कपिल बाछौदिया सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 05: दौंगड़ा अहीर में जनसभा को सम्बोधित करते हुए नेताजी अतरलाल।



पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा में रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित
**********************************************************************
****************************************************************************
**********************************************************************
कनीना की आवाज।
 पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा जिला महेन्द्रगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 09 एवं 11 में रिक्त स्थानों पर प्रवेश परीक्षा के लिए आनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं । जिसके लिए प्रवेश परीक्षा की तिथि आगामी आठ फरवरी 2025 निर्धारित की गई है । कक्षा नवीं एवं ग्यारहवीं में दाखिले के लिए  30 अक्टूबर 2024 तक आनलाइन आवेदन वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर जाकर कर सकते हैं ।
   प्राचार्य राजीव सक्सेना ने बताया कि कक्षा  9 के लिए अभ्यर्थी महेन्द्रगढ़ जिले का मूल निवासी हो एवं महेन्द्रगढ़ जिले के किसी भी सरकारी/सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 08 में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में अध्ययनरत होना चाहिए। अभ्यर्थी का जन्म 01 मई 2010 से 31 जुलाई 2012 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच होना चाहिए । यह एससी/एसटी/ओबीसी श्रेणियों सहित सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों पर लागू है ।
वहीं कक्षा 11 के अभ्यर्थी द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25(अप्रैल 2024 से मार्च 2025 सत्र) के दौरान जिला, जहॉं जवाहर नवोदय विद्यालय कार्यरत हैं, के सरकारी/सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल में दसवीं कक्षा में अध्ययन होना चाहिए । अभ्यर्थी का जन्म 01 जून 2008 से 31 जुलाई 2010 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच होना चाहिए ।    विद्यालय के प्राचार्यर ाजीव कुमार सक्सेना ने बताया कि पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा पूर्णत: नि:शुल्क, सह-शिक्षा, आवासीय विद्यालय है । छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास, राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कक्षा 9वीं में एक वर्ष का प्रवास (अहिन्दी भाषी जवाहर नवोदय विद्यालय विजयनगर आन्ध्रप्रदेश) विभिन्न खेलों में उत्तम व्यवस्था, स्काउट गाइड, कला तथा संगीत की विशेष शिक्षा व  सुसज्जित पुस्तकालय की उत्तम व्यवस्था विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाई जाती है ।





श्री आदर्श राम लीला कनीना के मंच पर दिग्विजय की लीला का हुआ मंचन
-मेघनाथ की दहाड़ रही आकर्षण का केंद्र
**********************************************************************
****************************************************************************
**********************************************************************
कनीना की आवाज।
 श्री आदर्श राम लीला कमेटी के रंगमंच पर भगवान श्री राम की 13 दिवसीय लीलाओं के मंचन के तीसरे दिन कार्यक्रम में पूर्व विधायक अनीता यादव व अधिवक्ता विनय यादव मैनेजिंग डायरेक्टर एसएमएस एजुकेशन ग्रुप द्वारा ज्योति प्रज्वलित कर भगवान श्रीराम दरबार में सर झुका आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंच संचालन लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले प्रवक्ता सचिन शर्मा ने किया।
बता दे कि श्री आदर्श रामलीला कनीना के रंगमंच पर दिग्विजय की लीला का मंचन किया गया। इस दौरान रावण के दरबार में मेघनाथ की गर्जना और इंद्र के साथ युद्ध होना और इंद्र को बंदी बनाना लीला में विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। लीला में पहली बार मेघनाथ का किरदार निभा रहे मनोज रोहिल्ला ने अपने जानदार संवाद अदायगी के साथ मेघनाथ के चरित्र को मंच पर जीवित कर दिया। वही दूसरी और इंद्र के किरदार में कपिल अरोड़ा, रावण के किरदार में नंदलाल शर्मा द्वारा उपस्थित भारी भीड़ को अपने साथ जोडऩे में कामयाबी प्राप्त की। वेदवती, मुकेश कपूर का रावण के साथ संवाद ने अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कराई। आकर्षक लीला को रोमांचित बनाते हुए शिव गण के किरदार में अमित चिप्पू, चंद्रदेव के किरदार में कर्नल चिकारा, मारीछ,रमेश शर्मा, हन्नी मित्तल, पवन जांगड़ा, मोहन सैनी, विक्की जांगड़ा, शिव कुमार शर्मा, नीटू जांगड़ा, दिनेश जांगड़ा ने उपस्थिति को खूब गुदगुदाया।
इस दौरान संगीतकार डाक्टर लक्की म्यूजिकल ग्रुप, डायरेक्टर मोहन सैनी, संजू सैनी द्वारा रंगमंच पर अपनी विशेषता के अनुरूप बनाए गए जंगल, पेड़, पौधे, पहाड़ के दृश्य के साथ सुंदर संगीत सरपंच व नृत्य के समावेश ने कनीना की 34 वर्षों पहले की सुप्रसिद्ध श्री आदर्श रामलीला की पहचान को बनाए रखा।
इस दौरान श्री श्याम मित्र मंडल के प्रधान अनिल गर्ग, शिब्बू पंसारी, धर्मपाल डीपी रसूलपुर, सुभाष मित्तल,सुरेद्र शर्मा, प्रधान उमेश गुप्ता, प्रधान मोहित जेलदार,
 बाबा मोलडऩाथ कमेटी के प्रधान दिनेश यादव, सुरेंद्र मिनिया, पिन्नू मित्तल, रामा, कृष्ण पहलवान आदि उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 04: रामलीला में मेघनाथ के किरदार में मंच पर।





जागो वोटर जागो
योग्य प्रत्याशी को ही दे वोट -ज्योति शर्मा
**********************************************************************
****************************************************************************
**********************************************************************
कनीना की आवाज।
 युवा किसी भी देश का भविष्य होते हैं। युवा जब मचलते हैं तो इतिहास बदल देते है भारत दुनिया का सबसे युवा देश है तथा चाहे वह केंद्र सरकार हो,राज्य सरकार या फिर स्थानीय सरकार,सभी सरकारों के गठन में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। युवा वोटर होने के नाते मेरी पहली प्राथमिकता एक ऐसी सरकार का गठन करना होगी जिसमें कानून व्यवस्था सबसे ऊपर हो सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी के लिए योग्यता के समान अवसर उपलब्ध कराए,सभी क्षेत्रों का बिना किसी भेदभाव के विकास हो।  मैं सभी युवा मतदाताओं से अपील करना चाहूंगी कि मतदान अवश्य करें तथा अपने क्षेत्र तथा राज्य के विकास के लिए योग्य प्रत्याशी का चुनाव करें।
फोटो कैप्शन: ज्योति शर्मा



लोकतंत्र की यह पहचान, आओ चलो करें मतदान-रोशनलाल
**********************************************************************
****************************************************************************
**********************************************************************
कनीना की आवाज।
लोकतंत्र में सारी शक्ति जनता के पास होती है जनता जब चाहे किसी भी सरकार को हटा सकती है और अगर चाहे तो एक ही सरकार को बार-बार भी चुन सकती है लोकतंत्र के इस यज्ञ में वोट रूपी आहुति डालना सभी वयस्क नागरिकों का नैतिक कर्तव्य है। वोट डालते समय हमें प्रत्याशियों का अतीत का ट्रैक रिकार्ड तथा उनकी पूरी पृष्ठभूमि की भी जांच करनी चाहिए अपराधी प्रवृत्ति के लोगों बाहुबली तथा धनबल का प्रयोग करने वाले तथा जाति व धर्म के आधार पर वोट मांगने वाले नेताओं का हमें बहिष्कार करना चाहिए तथा सुशासन, राष्ट्रवाद तथा सामाजिक समरसता कायम रखने वाले योग्य उम्मीदवार का ही चुनाव करना चाहिए। वोट अवश्य डालें क्योंकि इससे देश का लोकतंत्र मजबूत होता है।
फोटो कैप्शन: रोशनलाल


आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुनील राव ने कांग्रेस को दिया समर्थन
**********************************************************************
****************************************************************************
**********************************************************************
कनीना की आवाज।
हरियाणा विधानसभा चुनाव में अटेली सीट पर सियासी समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुनील राव ने कांग्रेस की उम्मीदवार अनीता यादव को समर्थन देने की घोषणा कर दी है, जिससे अनीता यादव की स्थिति और मजबूत हो गई है। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन यह समर्थन मिलने से कांग्रेस को बड़ा फायदा हो सकता है।
सुनील राव अब अनीता यादव के समर्थन में रोड शो और प्रचार अभियान में शामिल हो गए हैं। इससे कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनने की उम्मीद जताई जा रही है। इससे पहले, आम आदमी पार्टी के लोकसभा अध्यक्ष एडवोकेट सत्यनारायण यादव भी अनीता यादव को समर्थन दे चुके हैं, जिससे अनीता की जीत की संभावनाएं और बढ़ गई हैं।
अटेली विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी  की ओर से आरती राव चुनावी मैदान में हैं। हालांकि, अब बीजेपी के सामने कांग्रेस का मुकाबला और कड़ा हो गया है। इसके साथ ही, राव इंद्रजीत सिंह को इस सीट पर भीतरघात का खतरा भी मंडरा रहा है, क्योंकि टिकट कटने वाले कुछ लोग नाराज बताए जा रहे हैं। बीजेपी के कई प्रमुख कार्यकर्ता पहले ही कांग्रेस का दामन थाम चुके हैं, जिससे पार्टी के अंदरूनी हालात बिगड़ते दिख रहे हैं। राव इंद्रजीत सिंह जिनकी बेटी आरती राव इस सीट से चुनावी मैदान है , उन्हें अब भीतरघात का खतरा सता रहा है। बीजेपी के अंदर टिकट बंटवारे को लेकर असंतोष और आंतरिक खींचतान ने कांग्रेस के लिए चुनावी मैदान में जीत की संभावनाओं को और प्रबल बना दिया है।
फोटो कैप्शन 03: सुनील राव कांग्रेस के साथ।





एसडी विद्यालय ककराला के विद्यार्थी शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना
**********************************************************************
****************************************************************************
**********************************************************************
कनीना की आवाज।।
 एसडीवमा विद्यालय ककराला ने अपने कैलेण्डर के अनुसार विद्यार्थियों के लिये दो दिन  के शैक्षणिक भ्रमण आगरा, मथुरा, वृंदावन के लिए कक्षा नौवीं से बारहवीं तक किया गया है व एक दिन का भ्रमण कक्षा तीसरी से आठवीं तक प्रतापगढ़ के लिए किया गया है। उप-प्राचार्य पूर्ण सिंह ने बताया कि आगरा में ताजमहल व लाला किला का भ्रमण किया जाऐगा व मथुरा व वृंदावन में प्रेम मंदिर, कृष्ण जन्मभूमि व अन्य धार्मिक स्थलों को भ्रमण किया जाएगा।
विद्यार्थी आधुनिक संस्कृति व पुरातन संस्कृति से रू-ब-रू होगें। विद्यालय सीईओ आर एस यादव ने शैक्षणिक भ्रमण पार्टी को हरी झण्डी दिखाकर  रवाना करते हुये  बताया कि पुरातन संस्कृति हमारी समृद्ध धरोहर है। हमारा इतिहास हमें आगे बढऩे के लिये प्रेरित करता है। इसलिए नवीन पीढ़ी को अपनी वर्तमान एवं पुरातन संस्कृति से रू-ब-रू करवाना अति आवश्यक है। इसलिये इस भ्रमण कार्य से हमारा उद्देश्य भली भांति पूर्ण होता है। इसमें छात्रों को अपना स्वयं का विश्लेषण भी प्रस्तुत करने के लिये प्रोत्साहित किया ताकि छात्रों की चिंतनशीलता बढ़ाई जा सके अर्थात मनोरंजन और चिन्तन का समावेश हो सके।
फोटो कैप्शन 02:भ्रमण के लिए जाते हुए विद्यार्थी।






मां दुर्गा मंदिर में शुरू की























गई अखंड ज्योति
**********************************************************************
****************************************************************************
**********************************************************************
कनीना की आवाज।। बाबा मोलडऩाथ प्रांगण में स्थित मां दुर्गा मंदिर में नवरात्रि की शुरुआत बड़ी धूमधाम से पंडित प्रवेश शर्मा द्वारा पूजा अर्चना कर की। इस मौके पर अखंड ज्योति का शुभारंभ किया।
 इस मौके पर प्रवेश पंडित ने बताया कि 9 दिन चलने वाली अखंड ज्योति हर दिन नए रूप में चलेगी। मां का पूजन करने वाले भक्तों की भीड़ रही।
मंदिर कमेटी प्रधान दिनेश कुमार ने बताया कि 9 दिन तक मां का रोज पूजन किया जाएगा। विधि विधान से नवरात्रों का समापन किया जाएगा। भक्त दिनेश कुमार ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नवरात्रि बड़ी धूमधाम से मनाए जाएंगे 9 दिन तक चलेगी अंत में हवन में प्रसाद वितरण किया जाएगा अष्टमी की रात्रि को जागरण में भंडारा किया जाएगा इस मौके पर मनोज कुमार उनकी पत्नी सुमन रोहिल्ला, मुकेश शर्मा, रामनिवास,  रमेश कुमार, शिवकुमार, लाल सिंह, अशोक डीपी, अनिल भांजा, सुरेंद्र, विक्की शर्मा, पवन कुमार आदि उपस्थित रहे।
  उधर कनीना के विभिन्न माता मंदिरों में नवरात्रों की धूम रही। हर घर में नवरात्रे मनाये जा रहे हैं। व्रत और उपवास किये जा रहे हैं। माता के नवरात्रों से संबंधित दुकानों पर भारी भीड़ मिलने लगी है। दुकानदार ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विभिन्न तरीके अपना रहे हैं। फल एवं सब्जियां महंगे हो गये हैं।
फोटो कैप्शन 01: मोलडऩाथ आश्रम स्थित मां दुर्गा मंदिर में अखंड ज्योति जलाते हुए।

Wednesday, October 2, 2024



 

राहुल गांधी बवानिया में 3 को
*********************************************************
****************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
3 अक्टूबर को  राहुल गाधी कांग्रेस प्रत्याशी अनिता यादव के समर्थन में  विजय संकल्प रैली को सम्बोधित करने पहुंच रहें है। विजय संकल्प रैली से पहले अटेली विजय संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। मिली जानकारी
अटेली विजय संकल्प यात्रा कांटी पार्टी कार्यालय से सुबह सात बजे शुरू होगी  यात्रा समापन विजय संकल्प रैली के साथ
स्कूल ग्राउंड बवानिया में दोपहर 12 बजे होगा।





नई अनाज मण्डी कनीना में की गई 104 किसानों से  2377 क्विंटल बाजरे की खरीद
*********************************************************
****************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
नई अनाज मण्डी कनीना में दूसरे दिन 104 किसानों से  2377 क्विंटल बाजरे की खरीद की गई। खरीद को सुचारू रूप से चलाया गया । मण्डी में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ,मण्डी में पानी की व्यवस्था, शौचालय की , साफ- सफाई व किसानों के बैठने के लिए टेंट की सभी मूल भूत सुविधाएं पूरी कर ली गईं। सचिव विजय सिंह ने किसानों से आग्रह किया कि सभी किसान अपने बाजरे को सुखा कर व साफ करके लेकर आए ताकि मण्डी में किसान को किसी भी समस्या का सामना ना करना पड़े। इसे के साथ सभी आढ़तियों को दिशा निर्देश दिए कि सभी आदती किसानों की अलग-अलग ढेरी बनवाए, झरना लगवाए, साफ सफाई करवाकर के बाजरे की भराई की जाए।
इस मौके पर सीमा पर्चेजर, सतीश मण्डी सुपरवाइजर, बिरेंद्र कुमार नीलामी अभिलेखक, आदेश एआर, दीपक,नितिन, मनीष, यतीश इत्यादि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 10:कनीना मंडी में बाजरे की खरीद करते हुए।



तैनाती पर तैनाती
कर्मी हुए परेशान, पारिश्रमिक दिए जाने की मांग
*********************************************************
****************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
 कर्मचारियों की एक के बाद एक तैनाती लगाई जा रही है। जहां पांच अक्टूबर को चुनाव करवाने हैं वहीं इससे पहले दो रिहर्सल भी हो चुकी है। अब उनकी तैनाती मतगणना में भी लगा दी गई है।  कर्मचारी परेशान नजर आए। अध्यापक नेता निर्मल कुमार, धर्मपाल शर्मा, सुनील कुमार, केएस वशिष्ठ आदि ने मांग की है कि इस बार तैनात किये कर्मियों को मौके पर ही पारिश्रमिक दिया जाए। वर्ष 2022  में पारिश्रमिक नहीं दिया गया था जिसका आज तक मलाल है। अब इस वर्ष तो समय पर पारिश्रमिक दिया जाए ताकि कोई कर्मचारी दुखी होकर ना आए। अभी तक कर्मचारी 2022 के पारिश्रमिक की बार-बार मांग कर रहे हैं किंतु नतो उनको पारिश्रमिक दिया गया है न ही उनकी समस्याओं को हल किया है। ऐसे में उन्होंने सरकार से मांग की है कि वर्ष 2022 का पारिश्रमिक तो नहीं दिया गया पर इस बार तैनातियों का पारिश्रमिक तो समय पर दिया जाए।




अटेली बना चुनावी महाभारत
- एक के बाद एक आ रहे हें स्टार प्रचारक
*********************************************************
****************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
 अटेली विधानसभा में चुनावी महाभारत जारी है। त्रिकोणिये जबरदस्त मुकाबले में एक के बाद एक प्रत्याशियों के पक्ष में स्टार प्रचारक आए हैं। भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में योगी आदित्यनाथ आए थे वहीं बसपा प्रत्याशी के पक्ष में मायावती का भतीजा आकाश आनंद आए। वही अब कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में राहुल गांधी आ रहे हैं। ऐसे में अटेली विधानसभा चर्चित क्षेत्र बन गया और सभी के नजऱे इस पर टिकी हुई है।
वैसे भी चुनाव क्षेत्र में जहां पूर्व सीपीएस अनीता यादव चुनाव मैदान में है वही राव इंद्रजीत सिंह मंत्री की बेटी आरती राव चुनाव मैदान में है। साथ में बसपा एवं इनेलो प्रत्याशी अतर लाल मैदान में है। यूं तो 8 प्रत्याशी मैदान में किंतु त्रिकोणीय जबरदस्त मुकाबला इन तीनों के बीच में नजर आ रहा है। तीनों कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसे में सभी वोटरों की नजरें तीनों पर टिकी हुई है। आने वाले 8 अक्टूबर को ही पता चल पाएगा कौन  बाजी मार पाता है।




अटेली से अतरलाल को जीताकर भेजे-आकाश आनंद
*********************************************************
****************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
अटेली विधानसभा क्षेत्र से बसपा और इंडियन इनेलो के उम्मीदवार अतरलाल की जीत से पूरे अटेली क्षेत्र में विकास और उन्नति का नया युग शुरू होगा। सर्वसमाज और बहुजन समाज के सभी लोग मिलकर अतरलाल को हरियाणा की विधानसभा में भेजें। आने वाली सरकार अटेली क्षेत्र के लोगों की होगी और अंतिम पायदान पर खड़े हर व्यक्ति को सरकार में हिस्सेदारी मिलेगी। ये विचार उतरप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने अटेली में झंडा चौक पर प्रत्याशी नेताजी अतरलाल के समर्थन में सेवा संकल्प रैली को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। रैली में आकाश आनंद व नेताजी अतरलाल का बड़ी माला व विभिन्न समाजों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों को डा. भीमराव अम्बेडकर, कबीर महाराज, गुरू रविदास, महर्षि वाल्मीकि का चित्र भेंट किया गया। लोगों ने जोरदार नारे लगाए।
  उन्होंने कहा कि हरियाणा में इनेलो बसपा गठबंधन की सरकार बनेगी तथा सरकार बनाने में अतरलाल की मुख्य भूमिका होगी। रैली को सम्बोधित करते हुएअतरलाल ने कहा कि देवतुल्य जनता जनार्दन के आशीर्वाद से हरियाणा की विधानसभा में पहुंचकर इलाके की आवाज उठाएंगे और अटेली क्षेत्र का हक लाएंगे। उन्होंने कहा कि आठ अक्टूबर को चुनाव परिणाम के साथ ही अटेली में विकास कार्य शुरू किए जाएंगे। पूर्व विधायक नरेश यादव ने कहा कि अतरलाल अटेली के किसान कमेरों, मजदूर, दुकानदार, युवाओं, व्यापारियों की आवाज है तथा अटेली में अतरलाल की लहर चल रही है। इनेलो जिला प्रभारी पूर्व विधायक रणबीर सिंह मंदोला , श्रीभगवान गौतम,डा. जितेन्द्रपाल,बसपा प्रदेश महासचिव कृष्ण जमालपुर, दीपिका यादव, सतपाल उन्हाणी, बसपा जिला अध्यक्ष प्रमोद कटारिया, वेदप्रकाश नम्बरदार, अनेक गांवों के पंच, सरपंच, जनप्रतिनिधियों सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 06: अटेली में आकाश आनंद, अतरलाल व अन्य गणमान्यजन।





अटेली हल्के में भाजपा का कारवां जन सैलाब बन चुका है, अटेली की जनता वोट की चोट से नया इतिहास रचेगी-आरती सिंह राव
*********************************************************
****************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
 अटेली हल्के में भाजपा का कारवां जन सैलाब बन चुका है अटेली की जनता वोट की चोट से नया इतिहास रचेगी। उक्त बातें अटेली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी आरती सिंह राव ने अपने विधानसभा क्षेत्र के गांव गाहड़ा, कोका,सुंदरह, भोजावास, खैराना, भीलवड़ा एंव अटेली कस्बे  में विशाल जन समूह को संबोधित करते हुए कही। अपने चुनाव प्रचार के दौरान मिल रहे भारी जन समर्थन से गदगद आरती सिंह राव ने कहा कि अबकी बार अटेली विधानसभा क्षेत्र का चुनाव मेरा व्यक्तिगत चुनाव न होकर अटेली विधान सभा क्षेत्र के सभी नागरिकों का चुनांव है, जिसमें हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया जाएगा व उनके चुने जाने के बाद विकास की झड़ी लगा दी जाएगी। अटेली विधानसभा क्षेत्र में नए विजन की तहत प्रत्येक गांवों कस्बों व शहरों में विकास कराया जाएगा। गांवों में पहुंचने पर आरती सिंह राव का लोगों द्वारा ट्रैक्टरों के काफिले के साथ स्वागत किया गया वहीं सभा में पहुंचने पर फूल माला एवं पगड़ी पहनकर गर्म जोशी से स्वागत किया। आरती सिंह राव ने अपने स्वागत पर बोलते हुए कहा कि ग्रामीणों द्वारा पिछले 25 दिनों से उन्हें जो मान सम्मान दिया जा रहा है,समय आने पर उसको  ब्याज समेत चुकाएंगे। इस मौके पर अटेली के विधायक सीताराम यादव ने कहा कि आरती सिंह राव ने जिस तरह खेल जगत में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है उसी तरह राजनीतिक में भी अटेली हल्के के विकास में चार चांद लगाने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा की आरती सिंह राव की जीत हम सब की जीत होगी। 5 अक्टूबर को भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की उन्होंने लोगों से अपील की। इस मौके पर भाजपा नेता कंवर सिंह कलवाड़ी ,जेपी चेयरमैन, लीलाराम जिला पार्षद, विद्यानंद लांबा, प्रदीप यादव पूर्व जिला पार्षद, सुरेश अत्री, सतबीर सेहलंग,हेमंत एडवोकेट एंव हनुमान यादव सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 08: बुधवार को अटेली हल्के में अपने चुनाव प्रचार के दौरान आरती सिंह राव





कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर 2 लाख युवाओं को दी जाएगी पक्की नौकरी:अनीता यादव
*********************************************************
****************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
 अटेली हल्के से कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी अनीता यादव व महेंद्रगढ़ से राव दान सिंह सहित जिले की चारों विधानसभा से चुनाव क्षेत्र के उम्मीदवारों के  पक्ष में जनसभा करने के लिए राहुल गांधी आज 3 अक्टूबर को बवानिया पहुंचेंगे। हरियाणा में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर युवाओं को पक्की नौकरी दी जाएगी तथा अटेली हलके का चहुंमुखी विकास करवाया जाएगा। ये बातें अटेेली हलके से कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी अनिता यादव ने बुधवार को अटेली हलके के गांव बजाड, चंदपुरा, बिहाली, राजपुरा, भोजावास,सागरपुर, उनिंदा तथा आर्य समाज मंदिर कनीना के पास ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही। इधर गाहड़ा निवासी राजवीर सिंह ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने के बाद अनीता यादव ने कहा कि पिछले 10 साल से हलके में विकास कार्य नहीं हो सके हैं। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना से सेना को कमजोर किया जा रहा है वहीं बरोजगारों के सामने रोजगार पाने की समस्या खडी कर दी है। कांग्रेस पार्टी केंद्र से अग्निवीर योजना को वापिस लेने के लिए मजबूर करेगी कांग्रेस पार्टी केंद्र से अग्निवीर योजना को वापिस लेने के लिए मजबूर कर देगी। 8 अक्टूबर के बाद बनने वाली कांग्रेस सरकार में अहीरवाल की बड़ी भागीदारी की होगी। सरकार बनने पर अटेली को कनीना की भांति उपमंडल का दर्जा दिया जायेगा। जिससे क्षेत्र की जनता को उपमंडल स्तर के कार्यों के लिए जिला मुख्यालय नहीं भागना पड़ेगा।
अनीता यादव ने कहा कि चुनाव घोषणा पत्र के मुताबिक कांग्रेस ने जो सात गारंटी दी है, उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। आमजन को 300 यूनिट बिजली मुफ्त, प्रतिमाह 500 रुपए में गैस सिलेंडर, 2 लाख युवाओं को पक्की नौकरी, गरीबों को 100-100 गज के प्लाट व दो कमरों का मकान, 6 हजार बुढ़ापा पेंशन, एमएसपी की कानूनी गारंटी, ओबीसी की क्रीमी लेयर 10 लाख रुपए की जायेगी। कांग्रेस की सरकार बनने पर हरियाणा प्रदेश को विकास के क्षेत्र में नंबर वन बनाया जायेगा। उद्योग, कृषि, खिलाड़ी, कानून व्यवस्था को दरुस्त किया जायेगा। भाजपा ने प्रदेश में नशाखोरी-घूसखोरी को बढ़ावा देकर युवाओं का भविष्य अंधकारमय किया है। कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने के बाद अटेली को भी उपमंडल का दर्जा दिलाया जायेगा। इस अवसर पर राजकुमार कनीनवाल, मनीष यादव, कमलेश सैनी, कृष्ण यादव, अनिल यादव, जोगेंद्र सिंह सहित पार्टी कार्यकर्ता तथा ग्रामीण उपस्थित थे।
फोटो क्ेप्शन 09: कनीना-ग्रामीणों को सम्बोधित करती कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी अनिता यादव।





प्रदेश की जनता ने बनाया भाजपा से छुटकारा पाने का मन-अनीता यादव
-ग्रामीण कर रहे गर्मजोशी से स्वागत, कांग्रेस की जबरदस्त लहर
-3 अक्टूबर को राहुल गांधी आएंगे बवानिया में
*********************************************************
****************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
 अटेेली हलके से चुनाव मैदान में उतरी कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी अनिता यादव ने एक दर्जन गांवों का दौरा कर नुक्कड सभाओं को सम्बोंधित किया। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी प्रत्याशी की ओर संकेत करते हुए कहा कि लड़की चाहे राजा की ओर प्रजा की शादी के बाद उसे ससुराल जाना ही पड़ता है। पिछले 10 साल से प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से तंग आ चुकी है। जिससे अब छुटकारा पाने का मन बना लिया है। आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले विस चुनाव में मतदाता इवीएम में दूसरे स्थान पर हाथ के चुनाव निशान पर बटन दबाकर कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करें। गांवों के दौरे पर पहुंची अनीता यादव को ग्रामीणों ने कहीं बैंड बाजे सहित फूलमालाओं व पगड़ी पहना कर गर्मजोशी से स्वागत किया तो कहीं उन्हें फलों से तोला गया।
 उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने के बाद चुनावी घोषणा पत्र के मुताबिक 18 से 60 वर्ष तक की महिलाओं को दो हजार रुपये प्रति माह घर खर्च के रूप में दिया जाएगा। राजस्थान कांग्रेस सरकार की तर्ज पर चिरंजीवी योजना के अंतर्गत 25 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज सुविधा दी जाएगी। 500 रुपये में घरेलू गैस सिलेंडर दिया जाएगा। इसके अलावा बुजुर्गों, दिव्यांग व विधवा को 6 हजार रुपये प्रति माह पेंशन, कर्मचारियों को ओपीएस का लाभ, स्टेट अवार्डी शिक्षकों का सम्मान बहाल, बेरोजगार युवाओं के लिए सरकारी विभागों में 2 लाख पक्की भर्ती, हरियाणा को नशा मुक्त बनाने तथा तस्करों नकेल डाली जाएगी। महंगाई से राहत के लिए प्रतिमाह 300 यूनिट मुफ्त बिजली, 100-100 गज के मुफ्त प्लॉट व पक्का मकान देने, किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी देने, किसानों को तुरंत मुआवजे का प्रावधान, ओबीसी की क्रिमी लेयर सीमा 10 लाख रुये किया जायेगा।
अनीता यादव ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर हरियाणा प्रदेश को विकास के क्षेत्र में नंबर वन बनाया जायेगा। बेरोजगार युवाओं को नौकरी दी जाएगी। पहले जहां कनीना को उपमंडल बनाया गया और अब अटेली को उपमंडल का दर्जा दिलाया जायेगा। उन्होंने कनीना एवं अटेली और इनके गांवों में करवाये गये विकास कार्यों का हवाला दिया। वास्तव में अनीता हर किसी के सुख दुख में शामिल होती है वहीं विकास महिला कहलाती है। इस अवसर परभारी संख्या में लोगों ने विभिन्न दलों को छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान किया।  इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ता तथा ग्रामीण उपस्थित थे।
  उन्होंने बताया कि 3 अक्टूबर को राहुल गांधी प्रचार के लिए बवानिया में आएंगे। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
फोटो कैप्शन 07:कनीना-ग्रामीणों को सम्बोधित करती कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी अनीता यादव।






गो सेवक भगत सिंह ने विभिन्न गौशालाओं को दिया 75 हजार रुपये का अनाज
*********************************************************
****************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
 एक तरफ विधानसभा चुनाव का जोर- शोर जोरों  पर है जिसको लेकर आम आदमी चुनाव में व्यस्त हो रहा है वही इस चुनावी समर के समय में समाज में कुछ आदमी पुण्य कार्य कर रहे हैं।
 कनीना कस्बे के एक समाजसेवी भगत सिंह ने विभिन्न गांव की गौशालाएं की 75 हजार रुपये का बाजरा गौशाला में देकर पुण्य का कार्य किया हैद्ध जब इस बारे में उन्होंने बताया बाबा दयाल गौशाला धनौदा, ब्रह्मचारी कृष्णानंद आश्रम, बाबा बिट्ठलगिरी गौशाला बुचावास, श्री कृष्ण गौशाला कनीना के अलावा अन्य गौशालाओं में हर वर्ष लाखों रुपये की मदद कर  गौ माताओं की सेवा की जाती है। आज उन्होंने सभी गौशालाओं को बाजरा दान कर पुण्य किया।






गांधी एवं शास्त्री जयंती पर हवन आयोजित
*********************************************************
****************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
 2 अक्टूबर को वेद प्रचार मंडल जिला महेंद्रगढ़  व आर्य समाज गाहड़ा के तत्वावधान में घर-घर, गली-गली यज्ञ की शृंखला में आज सूबेदार मेजर नित्यानंद यादव के ब्रह्मत्व में विकास कुमार शहधर्मीणी संजू देवी के यजमानत्व मे मास्टर अमर सिंह की स्मृति दिवस पर यज्ञ का आयोजन किया। इस मौके पर जय जवान- जय किसान के उद्घोषक भारत रत्न भूतपूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री  एवं पूरी दुनिया को अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले महात्मा गांधी जी की जयंती पर शत- शत  नमन किया।
वैदिक पुरोहित एवं आर्य समाज गाहड़ा के प्रधान रामेश्वर दयाल शास्त्री ने बताया की लाल बहादुर शास्त्री भारत के दूसरे प्रधानमंत्री और एक सच्चे देशभक्त थे, जिनका जीवन सादगी, साहस और संकल्प का प्रतीक था। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में हुआ था। गरीबी और संघर्ष से जूझते हुए शास्त्री जी ने न केवल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाई, बल्कि स्वतंत्र भारत के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। जय जवान, जय किसान का उनका नारा देश के किसानों और सैनिकों के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है। उनकी सरलता, ईमानदारी और निस्वार्थ सेवा ने उन्हें हर भारतीय के दिल में एक विशेष स्थान दिलाया। उनके जीवन के अनेक प्रसंग हम सबके लिए प्रेरणादायक हैं। इस अवसर पर पंडित धुरेंदर आर्य , पंडित चितरू राम,अनिल परदेसी,पतराम आर्य, कप्तान छाजूराम,पूर्व सरपंच राजवीर सिंह, महाराम पंच , रामकुमार, मास्टर कन्ही राम आर्य, लाला राम, प्रवक्ता वेदपाल, रामकिशन, धर्मबीर यादव,देवकी देवी,धन्नी देवी,सुमन,सुशीला देवी, सुमित्रा,मनोज, शालू आदि ने यज्ञ में आहुति दी।
फोटो कैप्शन 05: गाहड़ा में हवन करते हुए।







एसडी विद्यालय के 25 एनसीसी कैडेट्स कैंप के लिए हुए रवाना
*********************************************************
****************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
 एसडी विद्यालय ककराला में एनसीसी कैडेट्स के 25 विद्यार्थी सिघाणी में कैंप के लिए रवाना हुए। विद्यालय सीईओ आरएस यादव ने एनसीसी कैडट्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया,  जिसमें 17 लड़के व 8 लड़कियां हैं। सीटीओ राहुल ने बताया कि यह कैंप 11 अक्टूबर तक रहेगा। इस कैंप में बच्चों को शारीरिक दक्षता में दौड 1600 मीटर लड़के व 800 मीटर लड़कियां, पुश अप, लम्बी कूद, ऊंची कूद, परेड के साथ हथियार प्रशिक्षण, युद्ध कौशल का प्रशिक्षण दिया जाऐगा। विद्यालय के चेयरमैन जगदेव यादव ने बताया कि एनसीसी कैडेट्स का कार्य बहुत ही सराहनीय होता है। कैडेट्स समाज सेवा के साथ-साथ मातृभूमि के प्रति अपने कर्तव्य को जानते है। बच्चे देश का भविष्य हैं उनकी सुरक्षा एवं पढऩे के लिए उचित वातावरण प्रदान करना समाज की मजबूती का द्योतक है।
फोटो कैप्शन 04: एनसीसी कैडेट्स रवाना होते हुए।






श्री आदर्श राम लीला कनीना के मंच पर नारद मोह लीला का हुआ मंचन
*********************************************************
****************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
 श्री आदर्श राम लीला कमेटी के रंगमंच पर भगवान श्री राम की 13 दिवसीय लिलाओ के मंचन के दूसरे दिन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के प्रधान लाला निरंजन लाल रहे। मंच पर नारद मोह लीला का मंचन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि 34 साल पहले रावण का किरदार निभाने वाले स्वर्गीय मुरारीलाल गर्ग के पुत्र संजय गर्ग, वेदप्रकाश जेलदार, बाबूलाल बहुवाला, पूर्व पार्षद रोशन बहुवाला, व्यापार मंडल के उप प्रधान रविंद्र बंसल, सुरेंद्र शर्मा, विनोद भोजावासिया, महेंद्र बचीनीवाला,अनील बहुवाला, विनोद चौधरी, डॉक्टर पवन कांगड़ा, बिजेंद्र भोजावासिया,आशू निशानिया, मुकेश बचीनीवाला, राजेश गोयल द्वारा ज्योत प्रवजलित कर भगवान श्री राम दरबार में सर झुका आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंच संचालन लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले प्रवक्ता सचिन शर्मा ने किया।
उल्लेखनीय है कि श्री आदर्श रामलीला कनीना के रंगमंच पर नारद मोह की लीला में पहली बार नारद का किरदार निभा रहे शिव कुमार शर्मा ने अपने जानदार संवाद अदायगी के साथ नारद के चरित्र को मंच पर जीवित कर दिया। वही दूसरी और इंद्र के किरदार में नंदलाल शर्मा व कामदेव के अभिनय में विक्की जांगड़ा ने बेहतरीन गायकी के साथ माहौल भक्तिमय बना दिया। वही उपस्थित भारी भीड़ को अपने साथ जोडऩे में कामयाबी प्राप्त की। भगवान विष्णु के अभिनय में साहिल शर्मा, शीलनिधि के अभिनय में दिनेश जांगड़ा ने अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कराई। नारद मोह की आकर्षक लीला को रोमांचित बनाते हुए शिव गण के किरदार में अमित चिप्पू, चंद्रदेव के किरदार में कर्नल चिकारा, हन्नी मित्तल ने उपस्थिति को खूब गुदगुदाया।
इस दौरान नारद मोह की लीला का आगाज करते हुए भगवान शंकर के अभिनय में अमित चिप्पू, पार्वती, वेदवती व लक्ष्मी के अभिनय में मुकेश क्पुर व कालादेव के किरदार में राहुल कुमार छाये रहे। संगीतकार लक्की म्यूजिकल ग्रुप, डायरेक्टर मोहन सैनी, संजू सैनी द्वारा रंगमंच पर अपनी विशेषता के अनुरूप बनाए गए जंगल, पेड़, पौधे, पहाड़ के दृश्य के साथ सुंदर संगीत संरचना व नृत्य के समावेश ने कनीना की 34 वर्षों पहले की सुप्रसिद्ध श्री आदर्श रामलीला की पहचान को बनाए रखा।
इस दौरान श्री श्याम मित्र मंडल के प्रधान अनिल गर्ग, सुभाष मित्तल, सुरेद्र शर्मा, प्रधान उमेश गुप्ता, प्रधान मोहित जेलदार,
बाबा मोल्डऩाथ कमेटी के प्रधान दिनेश यादव, रमेश मिनिया, पिन्नू मित्तल, रामा, कृष्ण पहलवान आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 03: रामलीला दौरान रामलीला के पुराने पात्रों एवं गणमान्य जनों को सम्मानित करते हुए।





विधानसभा चुनाव के लिए तीन अक्टूबर सायं 6 बजे बंद होगा प्रचार
-5 अक्टूबर को प्रात: 7 बजे से सायं 6 बजे तक होगा मतदान
*********************************************************
****************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
  उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मोनिका गुप्ता आईएएस ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव-2024 के लिए प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों का प्रचार 3 अक्टूबर को सायं 6 बजे बंद हो जाएगा। इसके बाद राजनीतिक दल या उम्मीदवार किसी भी प्रकार की बैठक या जनसभाएं आयोजित नहीं कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि मतदान 5 अक्टूबर को प्रात: 7 बजे से सायं 6 बजे तक होगा। उन्होंने बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 126 के तहत मतदान की समाप्ति के लिए नियत किए गए समय के साथ समाप्त होने वाले 48 घंटों की समयावधि के दौरान किसी भी तरह का प्रचार-प्रसार बंद हो जाता है। इस समय अवधि में कोई भी उम्मीदवार न तो किसी तरह की जनसभा आयोजित कर सकता है और न ही उसमें शामिल हो सकता है। इस दौरान किसी भी तरह की चुनावी सामग्री को सिनेमाटोग्राफी, टेलीविजन या अन्य उपकरणों के माध्यम से प्रदर्शित नहीं किया जा सकता है। इसके अलावा किसी मतदान क्षेत्र में इस प्रतिबंधित अवधि के दौरान आमजन को आकर्षित करने की दृष्टि से म्यूजिक कांसर्ट या थियेटर प्रोग्राम या अन्य मनोरंजक कार्यक्रम के माध्यम से किसी प्रकार का चुनावी प्रचार भी नहीं किया जा सकता।
उन्होंने बताया कि पोलिंग बूथ के 200 मीटर की परिधि में कोई भी उम्मीदवार या राजनीतिक पार्टी अपना प्रचार नहीं कर सकती है। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा धारा 126 उपधारा (1) की उल्लंघना की जाती है तो उस व्यक्ति को 2 साल तक की सजा या जुर्माना लगाया जा सकता है या दोनों ही हो सकती है।





जागो वोटर जागो
पहले करें मतदान,फिर जलपान-सुनीता
*********************************************************
****************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
 वयस्क मताधिकार भारतीय संविधान की महत्वपूर्ण विशेषता है। हम समय-समय पर अपने वोट के द्वारा जनप्रतिनिधियों का चुनाव करके अलग-अलग स्तर पर सरकारों का निर्माण करते हैं परंतु बड़े खेद की बात है कि बहुत से मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पाते। मैं उन सभी मतदाताओं तथा खासतौर पर महिला मतदाताओं से यह अपील करती हूं कि मतदान अवश्य करें और उसके बाद ही अपने दैनिक कार्य करें करें क्योंकि लोकतंत्र का यह पर्व पांच साल में एक बार आता है। अपने क्षेत्र के विकास के लिए  जाति व धर्म की संकीर्ण मानसिकता का त्याग करके संघर्ष करने वाले,कर्मठ तथा जुझारू जन प्रतिनिधियों का चुनाव करें जो क्षेत्र का तो सर्वांगीण विकास करे ही, मतदाताओं की अपेक्षा पर भी खरा उतरे। मतदान में किसी प्रकार की कोताही देश हित में नहीं मानी जाएगी।
फोटो कैप्शन: सुनीता  कौशिक,गृहणी





जागो वोटर जागो
संकीर्ण मानसिकता से ऊपर उठकर करें मतदान-सुभाषचंद्र
*********************************************************
****************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
 चुनाव को लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। जागरूक मतदाता किसी भी देश के लोकतंत्र की महत्वपूर्ण धुरी होते हैं  जिस देश के मतदाता जितने जागरूक होंगे,उस देश का लोकतंत्र उतना ही मजबूत होगा। भारतीय लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए यह जरूरी है कि हम सावधानी से अपने जनप्रतिनिधियों का चुनाव करें झूठे नारों और वादों के बहकावे में ना आए। केवल पार्टी ही नहीं उम्मीदवार की चाल,चेहरा और चरित्र को भी ध्यान में रखते हुए संकीर्ण मानसिकताओं से ऊपर उठकर मतदान करें। अपराधी प्रवृत्ति वाले,बाहुबली व चुनाव में धनबल का प्रयोग करने वाले उम्मीदवारों को वोट न दें ,परिवार सहित मतदान करें तथा ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें। मतदान के लिए पांच अक्टूबर को बूथों पर जरूर जाए, स्वयं भी मतदान करें तथा दूसरों को भी प्रेरित करें।
फोटो कैप्शन: सुभाषचंद्र समाजसेवी झगड़ोली






शारदीय नवरात्रे 3 से---
नौ रूपों में पूजा होती






















है दुर्गा की
*********************************************************
****************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज। तीन अक्टूबर से शारदीय नवरात्रे प्रारंभ हो रहे हैं। वर्ष में दो बार आने वाले नवरात्रों में माता के मंदिरों को सजाया जाता है वहीं दिनभर व्रत आदि करके नौ दिनों तक माता की पूजा की जाती है।  
 इन नवरात्रों का सौभाग्यवती महिलाओं के लिए विशेष महत्व होता है। प्राचीन ग्रंथों में दुर्गा के नौ रूपों की पूजा होती आ रही है। ये नौ रूप महाकाली, महालक्ष्मी, महासरस्वती, योगमाया, रक्तदंतिका, शाकुंभरी देवी, दुर्गा, भ्रामरी देवी तथा चंडिका प्रमुख हैं। इन नौ रूपों को शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी, सिद्धिदात्री नामों से जाना जाता है। इन नौ रूपों के दर्शनों के लिए मंदिरों में जाकर पूजा की जाती है।
  वासंतीय नवरात्र चैत्र माह में आते हैं। इन नवरात्रों में वसंत ऋतु आती हैं और सर्दी से गर्मी के मौसम में प्रवेश होता है वहीं शारदीय नवरात्रों में गर्मी से सर्दी में प्रवेश किया जाता है। साथ में फसल पैदावार लेने के बाद ये पर्व दो बार मनाए जाते हैं। खरीफ एवं रबी की फसल पैदावार के बाद उन्हें शरीर में ग्रहण करने से पूर्व पुराने अन्न को पूर्णरूप से शरीर से निकाला जाता है इसलिए व्रत किए जाते हैं। नौ दिनों में पुराना अन्न शरीर से निकल जाता है और नया अन्न ग्रहण किया जाता है जो एलर्जी आदि रोग नहीं करेगा।
वैसे भी नवरात्रों में रातों में परिवर्तन आ जाता है। शारदीय नवरात्रों में गर्मी से सर्दी के मौसम में प्रवेश होना माना जाता है। नवरात्रों में जहां नौ रूपों में मां दुर्गा ने राक्षसों का संहार किया था उन नौ रूपों में नौ कन्याओं को नवरात्रे पूर्ण होने पर भोजन कराया जाता है। साथ में नवरात्रों में जौ उगाए जाते हैं जो समृद्धि के प्रतीक होते हैं। गंगा में जौ उगाना एक कहावत भी है। वैसे भी नौ दिनों में उगे हुए जौ को ऊपर से काटकर ज्वारे रस का पान किया जाए तो घातक रोगों में भी लाभकारी माना जाता है।
  ग्रामीण क्षेत्रों में इस पर्व को लेकर अति प्रसन्नता होती है वहीं दुकानदार सामान बेचने को लालायित रहते हैं। छह माह के बाद नवरात्रे आने से उनके सामान की बिक्री छह माह बाद ही नवरात्रों के सामान की हो पाती है। मंदिरों को ग्रामीण क्षेत्रों में सजाकर पूजा अर्चना करने का विशेष प्रावधान होता है। नवरात्रों में शुभ काम करने की प्रथा भी चली आ रही है। इसी के साथ ही शुरू हो जाती है सांझी पूजा। बच्चियां दीवार पर सांझी बनाकर उसकी नौ दिनों तक पूजा करती हैं। दशहरे के दिन सांझी को पानी में बहाया जाता है।
महेंद्र शर्मा का कहना है कि नवरात्रेे विधि विधान से करने से वांछित फल मिलता है। ऐसे में इन दिनों मां के नौ रूपों की पूजा करनी चाहिए। 3 अक्टूबर को घट स्थापना का समय करीब 6:15 बजे से 7:22 बजे तक का बेहतर माना गया है।

Tuesday, October 1, 2024


 

34 वर्षों के बाद कनीना में श्रीगणेश पूजन से पुन: शुरू हुई रामलीला
-पुराने कलाकारों को किया गया सम्मानित
******************************************************
***************************************************************
*****************************************************
कनीना की आवाज।
श्री आदर्श रामलीला कमेटी के रंगमंच पर भगवान राम की 13 दिवसीय मानवीय लीलाओं का मंचन गणेश पूजन के साथ शुरू किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि व मुख्य यजमान 34 वर्षों पहले रामलीला के पुराने कलाकार शिब्बू पंसारी द्वारा ज्योत प्रज्वलित की गई। इसके साथ ही मुख्य अतिथि के  रूप में शिरकत कर रहे रामलीला कमेटी के प्रधान मोहित जेलदार, प्रधान उमेश गुप्ता, भीम सेहलंगिया व सुरेश बचीनीवाला के हाथों से ज्योति प्रज्वलित कर पूरे विधि विधान के साथ राधा कृष्ण मंदिर पुजारी के द्वारा मंत्रोचारण के साथ गणेश पूजन किया गया। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। मंच संचालन प्रवक्ता सचिन शर्मा द्वारा किया गया। वही 34 वर्षो पहले रामलीला के पुराने कलाकारों को पटका व भगवान श्रीराम दरबार की प्रतिमा भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विक्की पंसारी के पुत्र हन्नी मित्तल द्वारा श्री गणेश, कार्तिके के रूप में जतिन जांगड़ा ने किरदार निभाया। कार्यक्रम के दौरान गणेश वंदना शिवकुमार शर्मा द्वारा की गई। इसके बाद शानवी शर्मा व सांची शर्मा मां सरस्वती के किरदार में नजर आई। मां सरस्वती की पूजा अर्चना के बाद सरस्वती वंदना प्राचार्य सुनील यादव द्वारा की गई। बाल राम व लक्ष्मण के किरदार में मानव शर्मा श्रीराम व यश शर्मा लक्ष्मण के रूप में तथा सुंदर रामदरबार की झांकी दिखाई गई।
इस दौरान मुख्य अतिथि शिबू पंसारी ने कहा कि हम सबकों भगवान श्रीराम के पद चिन्हों पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्री रामलीला से आज के बच्चों को स्नातन धर्म के बारे में भी ज्ञान प्राप्त होगा। प्रधान मोहित जेलदार व प्रधान उमेश गुप्ता ने कहा कि गणेश पूजन के साथ राम की लीला के मंचन का आगाज किया गया है। उन्होंने कहा कि जिसका आगाज अच्छा होता है अंजाम भी अच्छा होता है। श्री नारायन के आशीर्वाद से कार्यक्रम शुरू हुआ है।
मुख्य अतिथि भीम सेहलंगिया व सुरेश बचनीवाला ने कहा कि सबके सहयोग से 34 वर्षो के बाद श्री रामलीला का मंचन शुरू हुआ है। इस दौरान 34 वर्षो पहले रामलीला के कलाकारों को पटके व श्रीराम दरबार की प्रतिमा देकर समान दिया गया। इस अवसर पर वेदप्रकाश जेलदार, श्री श्याम मित्र मंडल के प्रधान अनिल गर्ग, दादा ठाकुर मंदिर कमेटी चेलावास के प्रधान गुड्डू चौधरी , सुरेंद्र मित्तल , बाबूलाल गोयल , पवन गोयल , पूर्व पार्षद रोशन लाल, सुनील यादव प्राचार्य , अजीत गोलू , कृष्ण मलिक पहलवान , सुरेंद्र शर्मा , अमित चिप्पू , मास्टर रतन लाल शर्मा , सुरेश मिस्त्री आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 09: कनीना में रामलीला मंचन का नजारा।


कनीना मंडी में बाजरे की खरीद शुरू
- पहले ही दिन 2070 क्विंटल बाजरा 67 किसानों से खरीदा
******************************************************
***************************************************************
*****************************************************
कनीना की आवाज।
 एक अक्टूबर से हरियाणा सरकार के आदेशानुसार बाजरे की खरीद होनी थी। जहां कनीना की पुरानी अनाज मंडी में रामलीला चल रही है जिसके चलते नई अनाज मंडी स्थित चेलावास में मंगलवार से बाजरे की खरीद शुरू हो गई है। मंगलवार को 67 किसानों से 2070 क्विंटल बाजरा खरीदा गया। मंडी सचिव मनोज पाराशर ने बताया कि किसान बाजरा लेकर पहुंचे और अपना टोकन कटवाकर बाजरा बेचा है। 2625 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से बाजरा खरीदा गया है।
 उल्लेखनीय है कि कनीना क्षेत्र में इस बार विषम परिस्थितियों के चलते भी बाजरे की बेहतर पैदावार हुई है जिसके चलते किसान बाजरा बेचने के लिए लालायित हैं। जहां सोमवार देर शाम तक बाजरे की खरीद के बारे में कोई सूचना नहीं थी किंतु अचानक बाजरे की खरीद शुरू कर दी है। जिसको लेकर के किसान खुश है। करीरा के किसान महिपाल सिंह, कनीना के अजीत कुमार, सूबे सिंह, कनीना के कृष्ण कुमार, रोहित कुमार ,योगेश कुमार आदि ने बताया कि बाजरे की उन्होंने पैदावार ले ली है और वो अनाज मंडी में बेचने के लिए जाएंगे। बाजरे की बेहतर पैदावार उतर रही है। कनीना मंडी में जहां विगत कुछ वर्षों से फिर से बाजरे की खरीद जारी है। किसानों में खुशी है कि बाजरे की सरकारी तौर पर खरीद हो रही है।
 फोटो कैप्शन 07: बाजरे की सरकारी खरीद करते हुए कनीना की नई अनाज मंडी




हरियाणा में बहुमत से बनेगी कांग्रेस पार्टी की सरकार:अनिता यादव
-कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं से मजबूती से चुनाव कार्य में जुट जाने को कहा
******************************************************
***************************************************************
*****************************************************
कनीना की आवाज।
आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को बहुमत मिलेगा। अटेेली हलके से चुनाव मैदान में उतरी कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी अनिता यादव ने मंगलवार को कनीना स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि 10 साल से हरियाणा की जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों से तंग आ चुकी है। कांग्रेस पार्टी के सत्ता में आने पर कल्याणकारी नीतियों को लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मेनीफेस्टों के मुताबिक सरकार बनने पर 500 रुपये में घरेलू गैस सिलेंडर दिया जाएगा। इसके अलावा बुजुर्गों, दिव्यांग व विधवा को 6 हजार रूपये प्रति माह पेंशन, कर्मचारियों को ओपीएस का लाभ, बेरोजगार युवाओं के लिए सरकारी विभागों में 2 लाख पक्की भर्ती, 18 से 60 वर्ष तक की महिलाओं को दो हजार रूपये प्रति माह, हरियाणा को नशा मुक्त बनाने तथा तस्करों नकेल डालने, राजस्थान कांग्रेस सरकार की तर्ज पर चिरंजीवी योजना के अंतर्गत 25 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज, महंगाई से राहत के लिए प्रतिमाह 300 यूनिट मुफ्त बिजली, 100-100 गज के मुफ्त प्लॉट व पक्का मकान देने, किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी देने, किसानों को तुरंत मुआवजे का प्रावधान, ओबीसी की क्रिमी लेयर सीमा 10 लाख करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अत्यधिक रूप् में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। अनिता यादव ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में हरियाणा विकास कार्यों को नंबर वन प्रदेश था। लेकिन पिछले 10 वर्षों में अपराध व भ्रष्टाचार बढा है। भाजपा ने नशाखोरी-घूसखोरी को बढावा दिया है। कांग्रेस की सरकार बनने पर युवाओं को 2 लाख स्थाई रोजगार दिए जाएगें। उद्योग, कृषि, खिलाड़ी, कानून व्यवस्था को दुरूस्त किया जायेगा। कनीना को सब डिवीजन का दर्जा देना कांग्रेस पार्टी की नीतियों में शामिल था। सरकार बनने के बाद अटेली को भी उपमंडल का दर्जा दिलाया जायेगा। इस अवसर पर राजकुमार यादव, मनीष यादव, कमलेश सैनी,कृष्ण यादव,अनिल यादव, जोगेंद्र सिंह सहित पार्टी कार्यकर्ता तथा ग्रामीण उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 08:कनीना-ग्रामीणों को सम्बोधित करती कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी अनिता यादव।




वृद्धजनों की सेवा करने से आयु, विद्या, यश और बल बढ़ते हैं- प्राचार्य
******************************************************
***************************************************************
*****************************************************
कनीना की आवाज।
राजकीय कन्या महाविद्यालय उन्हाणी में मंगलवार को  अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें उन्हाणी गांव की छन्नो देवी 90 वर्ष,शेर सिंह 91 वर्ष, ज्ञानी राम 85 वर्ष को महाविद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया। जिसका उद्देश्य छात्राओं को वृद्ध जनों के सम्मान व शुश्रूषा का संदेश देना था। प्राचार्य डा. विक्रम यादव ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिवर्ष 1 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के रूप में मनाया जाता है। दुनिया भर में वृद्धों के साथ हो रहे दुव्र्यवहार, भेदभाव, उपेक्षा और अन्याय को रोका जा सके, इस हेतु लोगों के अंदर जागरूकता लाने के लिये यह दिवस मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य वृद्ध लोगों की समस्याओं और चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित करना है। वृद्धजनों की सेवा शुश्रूषा  करने से आयु, विद्या, यश और बल बढ़ते हैं। उन्होंने आज से ही  छात्राओं  को बुजुर्ग एवं वरिष्ठ जनों का सम्मान देने व उनकी सेवा का ध्यान रखने का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग समाज पर बोझ  नहीं, अपितु आशीर्वाद हैं । वे पारंपरिक ज्ञान का विशाल भंडार होते हैं। हमें उस पारंपरिक ज्ञान को वर्तमान संदर्भों के साथ उपयोग करना सीखना चाहिए ,ताकि इससे उनकी उपयोगिता लगातार बनी रहेगी और वे उपेक्षित महसूस नहीं करेंगे। जिस क्षेत्र में उनकी विशेषता है ,उन क्षेत्रों में उनसे मदद ली जानी चाहिए।  पुरानी व नई पीढ़ी के मध्य नैतिक मूल्यों का संतुलन साध कर बुजुर्गों को सम्मान जनक जीवन दिया जा सकता है। जिस उम्र में उन्हें संवेदना की सर्वाधिक आवश्यकता होती है, उस दौर में उन्हें कोई सुनने वाला तक नहीं होता, यह बड़ा संकट है। जीवन के अंतिम क्षणों में एक वृद्ध को जिस लगाव, स्नेह और अपनेपन की आवश्यकता होती है, उसे यह सब उसका अपना परिवार ही दे सकता।उन्होंने  बताया कि समाज में बुजुर्गों के प्रति गिरते हुए सम्मान के पुनर्जागरण के लिए इस महाविद्यालय ने राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत प्रत्येक स्वयं सेविकाओं को एक-एक बुजुर्ग का दायित्व लेकर प्रतिवर्ष निरंतर  अभियान चलाया है । बुजुर्गों ने भी अपने अनुभव छात्राओं के साथ सांझा कर, उन्हें शिक्षा के साथ संस्कार ग्रहण करने का संदेश दिया,  क्योंकि संस्कारों के बिना शिक्षा अधूरी है ।अच्छे संस्कार ही एक आदर्श समाज की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डा. सीमा देवी व सीमा ने बताया कि इस महाविद्यालय की प्रत्येक स्वयंसेविका अपने आस-पास के वृद्धजनों को प्रतिगृहित कर प्रतिदिन कम से कम उसकी 2 घंटे सेवा करती है  तथा अपने अनुभवों को डायरी में लिपिबद्ध करती है। जिसका समय-समय पर  कार्यक्रम अधिकारी द्वारा एवं प्राचार्य द्वारा औचक निरीक्षण किया जाता है। श्री राजेश कुमार ने छात्राओं को संदेश देते हुए कहा कि  बुजुर्ग समाज एवं संस्कृति के आधारभूत स्तंभ है। उनके अनुभव और संघर्ष की यात्रा वह ताकत है जो परिवार, समाज एवं देश को बुलंदी पर पहुंचा सकती है।  उन्होंने रामायण एवं महाभारतकालीन ऐतिहासिक तथ्यों से अवगत कराते हुए भारतीय संस्कृति में वृद्ध जनों के सम्मान से भी अवगत कराया तथा कहा प्रत्येक व्यक्ति का यह सामाजिक दायित्व है कि वह वृद्धजनों की देखभाल में यथासंभव सहयोग दे।
इस अवसर पर  गांधी जयंती के उपलक्ष्य में  इतिहास विभाग द्वारा भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन कराया गया।  जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।  इस दौरान महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 06: उन्हाणी कालेज में वृद्धों को सम्मान देते हुए।






भाजपा सरकार ने पिछले 10 वर्षों में प्रदेश का भट्ठा बैठाया:अनिता यादव
-मंगलवार को कई गांवों में ग्रामीण सभाओं को किया संबोधित
******************************************************
***************************************************************
*****************************************************
कनीना की आवाज।
अटेली हलके से कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी अनिता यादव ने कहा कि जनता भाजपा की जन विरोधी नीतियों से तंग आ चुकी है। अब एक ही बात कही जाने लगी है बाहरी भगाओ ओर अपना लाओ। भाजपा के दस साल के शासनकाल में समाज का प्रत्येक वर्ग दुखी है। जनता अब वोट की चोट से अपना बदला लेने का लालायित है। अनिता यादव सोमवार को छीथरोली, गाहड़ा, सेहलंग,स्याणा, नौताना, करीरा, पोता,काटिया, उन्हाणी तथा कनीना में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थी। ग्रामीणों ने अनीता यादव का फूलमालाओं तथा पगड़ी पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।
उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि 10 साल की भाजपा सरकार ने हरियाणा का भट्ठा बैठाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जो हरियाणा विकास, खुशहाली, अमन-चैन शांति, रोजगार देने में नंबर एक था वो आज बेरोजगारी में नंबर वन हो गया। अपराध, नशाखोरी, महंगाई, भ्रष्टाचार में पहली पायदान पर है। बीजेपी सरकार ने लोगों को प्रापर्टी आईडी, पोर्टल में उलझा दिया, तो बेरोजगारी झेल रहे हरियाणा के नौजवान को सीईटी, कच्ची भर्ती में उलझा दिया। 2 लाख सरकारी पद समाप्त कर दिए। कौशल रोजगार निगम, अग्निपथ योजना लाकर बिना रिजर्वेशन, बिना मेरिट, बिना पेंशन वाली कच्ची नौकरियों के जंजाल में फंसा दिया। प्रदेश का नौजवान डंकी के रास्ते पलायन को मजबूर हो गया। उन्होंने एलान किया कि कांग्रेस सरकार आते ही खाली पड़े 2 लाख सरकारी पदों को जॉब कलेंडर के हिसाब से मेरिट पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को शक्ति देने के लिए महालक्ष्मी योजना के माध्यम से 2000 रुपये और 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर प्रतिमाह दिए जाएंगे। गरीब व पात्र परिवारों को महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत 100-100 गज के मुफ्त प्लाट व इंदिरा आवास योजना के माध्यम से 3.5 लाख रुपये की लागत से 2 कमरे का मकान दिया जाएगा, पुरानी पेंशन बहाल कर, स्टेट अवार्डी शिक्षकों को उनका पुराना सम्मान दिया जाएगा।
अनीता यादव ने कहा कि कांग्रेस भाजपा की डबल इंजन कही जाने वाली सरकार ने देश-प्रदेश को विकास के मामले में पीछे धकेलने का काम किया है। कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर जनता को दी गई गांरटी को हर हाल में पूरा किया जाएगा। अनिता यादव ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर हरियाणा प्रदेश को विकास के क्षेत्र में नंबर वन बनाया जायेगा। अटेली हलके में अटके हुए विभिन्न विकास कार्यों को पूरा किया जायेगा। इस अवसर पर भारी संख्या में नर,नारी,पार्टी कार्यकर्ता तथा पंच-सरपंच,नम्बरदार व ग्रामीण उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन  ग्रामीणों को सम्बोधित करती कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी अनिता यादव।



2 दिन कर्मचारियों की पड़े नारनौल में वोट
-नहीं मिला कोई अवकाश
******************************************************
***************************************************************
*****************************************************
कनीना की आवाज।
जिन कर्मचारियों की तैनाती जिला महेंद्रगढ़ के चार विधानसभा क्षेत्रां में लगी हुई है उनके दो दिन नारनौल जाकर वोट डालने की प्रक्रिया पूर्ण हुई है।    कर्मियों ने बताया कि उन्हें फोन पर संदेश मिला था जिसके चलते हुए जहां 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को वोट डालने के लिए गए परंतु वोट डालने के लिए न तो उन्हें कोई अवकाश मिला और न ही कोई पारिश्रमिक का प्रावधान किया गया है। कर्मी 2022 के पंचायत चुनावों का पारिश्रमिक आज तक मांगते आ रहे हैं।  कर्मियों का कहना है कि नारनौल जाते वक्त कम से कम एक कर्मचारी का 100 रुपये का खर्चा आया है साथ में कर्मचारियों को अपना अपना अवकाश भी लेना पड़ा है जिसके चलते कर्मचारियों में रोष है क्योंकि हर योजना में चुनावी तैनाती देने वाले शिक्षक और अन्य कर्मी चुनाव के बाद में बैलेट पेपर द्वारा डाक से वोट डालते थे परंतु इस बार काफी बदलाव किया गया है और कर्मचारियों के वोट नारनौल में चुनाव से पूर्व पूर्ण करवा लिए गए हैं। कर्मियों ने बताया कि उन्हें वोट डालने के लिए भी काफी परेशानी उठानी पड़ी है। 50 किलोमीटर तक सफर करना पड़ा है वहीं पूरे दिन का अवकाश भी उन्हें लेना पड़ा है।



जागो वोटर जागो
जो करें भ्रष्टाचार पर चोट,उसी को मिलेगा वोट
******************************************************
***************************************************************
*****************************************************
कनीना की आवाज।
लोकतंत्र में जनता की सरकार जनता के द्वारा जनता के लिए होती है। इसलिए हमें ऐसी सरकार चाहिए जो भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देकर जनता की भावनाओं का आदर करें। मुफ्त की रेवडिय़ां बांटने वाले नेताओं के बहकावे में न आकर अपने विवेक से अपने वोट का प्रयोग करना चाहिए तथा धनबल तथा बाहुबल का प्रयोग करने वालों तथा जाति व धर्म के आधार पर समाज का विभाजन करने वाले प्रत्याशियों का बहिष्कार करना चाहिए।  हमें वोट अवश्य करना चाहिए क्योंकि हमारे एक वोट से हम देश का भविष्य बदल सकते हैं।
 वोट की कीमत तो नेता जानते हैं। ऐसे में वोट की कीमत को समझते हुए खुद का वोट भी डाले और दूसरों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करें। पांच अक्टूबर को महापर्व मानते हुए वोट डाले।
फोटो कैप्शन: रघुवीर प्रसाद शर्मा, झगड़ोली



प्रथम वोटर
अपेक्षाओं पर खरा उतरे उसे दूंगी वोट-महिमा
******************************************************
***************************************************************
*****************************************************
कनीना की आवाज।
पहली बार अपने मत का प्रयोग करने से पहले मेरे मन में कई शंकाएं हैं कि मैं किस पार्टी तथा किस उम्मीदवार को वोट दूं। मैं मीडिया या अपने आसपास आने वाले लाउडस्पीकर के शोर को सुनकर वोट नहीं देना चाहती, युवा मतदाता होने के नाते मेरी भी सरकार से कुछ अपेक्षाएं हैं मैं उस पार्टी को वोट दूंगी जो महिला सुरक्षा का ठोस आश्वासन दे, समान योग्यता के लिए समान अवसर प्रदान करें, भ्रष्टाचार से कोई समझौता न करें,फ्री की रेवडिय़ां बांटने से परहेज करें तथा जो मेरे राज्य को खुशहाली की ओर अग्रसर करें मैं उसी को वोट दूंगी साथ में सभी से अपील करुंगी कि मतदान अवश्य करें क्योंकि इससे देश का लोकतंत्र मजबूत होता है।
फोटो कैप्शन: महिमा कौशिक इंजीनियर 21 वर्ष पहली बार वोट बना है


बदलाव
हरियाणवी रागिनी आ रही है काम
- कार्यालयों में बज रही है रागिनियां
******************************************************
***************************************************************
*****************************************************
कनीना की आवाज।
 रागिनी गायकों और रागिनी की सीडी बनाने वालों की मांग बढ़ी है क्योंकि हर कार्यालय में हर वोट मांगने वाली गाड़ी में हरियाणवी रागिनियां चलती है। जहां विगत योजना में देशभक्ति गीत चलते थे, इस बार हरियाणवी रागिनियों का जोर है। शायद किसी कार्यालय या गाडिय़ों में देशभक्ति का गीत बजता हो। अब तो हरियाणवी रािगनियों के बीच में वोट की मांग की जा रही है और हरियाणवी रागिनी भी विभिन्न नेताओं की अपने अपनी बनवाई हुई है। वैसे भी हरियाणा में जहां हरियाणवी रागिनियों का जोर बढ़ा है वह अच्छी बात है ताकि हरियाणवी पर भी जोर दिया जा सके किंतु देशभक्ति की भावना लुप्त होना व कम सुनने को मिलना यह चिंता का विषय है।
पहली बार यह बदलाव सिर चढ़कर बोल रहा है। हर नेता ने अपनी अपनी रागिनी बनवाई हुई है और वह भी अलग-अलग गायकों से बनवाई हुई है, जो हरियाणवी, हरियाणा तथा हरियाणवी संस्कृति को बढ़ावा दे रही है।




भिभावक-शिक्षक बैठक राजकीय महाविद्यालय कनीना में संपन्न
******************************************************
***************************************************************
*****************************************************
कनीना की आवाज।
 राजकीय महाविद्यालय कनीना में एक अक्टूबर 2024 को अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में छात्रों के शैक्षिक प्रदर्शन कालेज की व्यवस्थाओं और उनकी समग्र प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक का शुभारंभ कालेज के प्राचार्य डा. विनोद कुमार द्वारा किया गया जिन्होंने अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों के विकास में कालेज और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होता है। प्राचार्य ने छात्रों की उपलब्धियों और उनके प्रदर्शन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छात्रों के शैक्षणिक सुधार और व्यक्तिगत विकास के लिए कालेज लगातार प्रयासरत है।
अभिभावकों ने इस अवसर पर कालेज प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और अपनी चिंताओं को भी साझा किया। कई अभिभावकों ने शिक्षकों से अपने बच्चों की पढ़ाई और भविष्य की योजनाओं पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान शिक्षकों ने छात्रों के प्रदर्शन पर व्यक्तिगत फीडबैक दिया और उनके सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया।
बैठक के अंत में प्राचार्य ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को पढ़ाई में नियमितता और अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने यह भी कहा कि महाविद्यालय प्रशासन अभिभावकों से निरंतर संवाद स्थापित रखने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि छात्रों के भविष्य को बेहतर बनाया जा सके।
यह बैठक अभिभावकों और शिक्षकों के बीच सहयोग और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
यह बैठक अभिभावकों और शिक्षकों के बीच सहयोग और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
फोटो केप्शन 04: कालेज कनीना में पीटीएम का नजारा।





मुन्नाराम के महिमा गान का हुआ विमोचन
-ककराला में शिक्षक बतौर कार्यरत हैं मुन्नाराम
******************************************************
***************************************************************
*****************************************************
कनीना की आवाज।
 कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर प्रेरणा आश्रम के रामस्वरूप सभागार में निर्मला स्मृति साहित्य समिति द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय हिंदी साहित्योत्सव एवं सम्मान समारोह 2024 का हुआ जिसमें  देश विदेश के प्रसिद्ध साहित्यकारों ने इस कार्यक्रम में शिरकत किया। समारोह का मुख्य उद्देश्य हिंदी और भारतीय क्षेत्रीय भाषाओं का अनुवाद स्थिति और संभावनाएं,साहियकारों का सम्मान तथा पुस्तक लोकार्पण रहा । दुबई से डा. आरती लोकेश, प्रो नरेश मिश्र रोहतक ,प्रो बाबूराम कुरुक्षेत्र डॉ मधुकांत रोहतक, डा. अशोक मंगलेश , डा. जयभगवान सिंगला प्रेरणा आश्रम के संस्थापक तथा हरियाणा साहित्य अकादमी पंचकुला के पूर्व निदेशक डा. मुक्ता ने डा. मुन्नाराम राम के प्रथम काव्य संग्रह  महिमा गान का लोकार्पण किया। महिमा गान काव्य संग्रह में गुरु,माता पिता ,भगवान  की महिमा का गान है। समारोह में शामिल सभी साहित्यकारों ने डा. मुन्नाराम राम को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नवोदित साहित्यकार डा. मुन्नाराम ने गांव रामबास और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वे ककराला में पीजीटी हिंदी पद पर कार्यरत हैं। डा. मुन्ना राम की इस उपलब्धि के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककराला के प्राचार्य विजयपाल तथा समस्त स्टाफ ने उन्हें बधाई दी है।
फोटो कैप्शन 03: डा. मुन्नाराम की पुस्तक का विमोचन करते हुए साहित्यकार।


 






















अटेली में हैं कुल 202154 वोटर
-कनीना के 9 बूथों पर 10410 वोटर डालेंगे वोट
******************************************************
***************************************************************
*****************************************************
कनीना की आवाज।
 अटेली विधानसभा क्षेत्र में यूं कुल 96 गांव और नौ ढाणियां आती हैं किंतु सबसे अधिक दो शहरी क्षेत्र अटेली व कनीना प्रत्याशी के हार-जीत को प्रभावित करेंगे। ऐसे में कनीना एवं अटेली दो शहरी क्षेत्र अहं भूमिका निभा रहे हैं।  इस विधानसभा में गांव अधिक आते हैं। यहां 215 मतदान केंद्र बनाये जा चुके हैं जबकि कुल 202154 वोटर हैं जिनमें से 106199 पुरुष तथा 95955 महिला वोटर हैं।
अटेली विधानसभा क्षेत्र में जहां चुनाव पूरे यौवन पर है वही कनीना में 5 अक्टूबर के मतदान के दृष्टिगत 9 बूथ बनाए गए हैं और इसमें 10410 वोटर वोट डालेंगे। इनमें से 5374 पुरुष जो की 5036 महिला वोटर होंगे। ये वोट कनीना के सरकारी स्कूलों में ही पड़ेंगे। उल्लेखनीय की मतदान केंद्र राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना जिसे माडल स्कूल का नाम दिया गया है,  राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला कनीना में पड़ेंगे। सभी बूथों की मतदाता पर्चियां बीएलओ घर घर पहुंचा रहे हैं और जल्द ही मतदाता पर्चियां पहुंचने का कार्य लगभग पूर्ण हो जाएगा। इन बूथों में मतदाता इस प्रकार होंगे-
क्रम   बूथ नंबर     कुल वोटर   पुरुष वोटर    महिला वोटर   बूथ का नाम
1.    54        1082        567        515        राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला
2.    55        1064        553        511        राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला
3.    56        1127        595        532        राजकीय कन्या उच्च विद्यालय
4.    57        1342        682        660        राजकीय माडल संस्कृति स्कूल
5.    58        888        471        417        राजकीय कन्या स्कूल कनीना मंडी
6.    59        1295        677        618        राजकीय कन्या स्कूल कनीना मंडी
7.    60        1343        679        664        राजकीय माडल संस्कृति स्कूल
8.    61        964        487        477        राजकरीय कन्या स्कूल कनीना मंडी
9.    62        1305        663        642        राजकीय प्राथमिक पाठशाला कनीना      

  कुल  9 बूथ        10410        5374        5036                                

रेवाडी को मिला हरियाणा का  पहला एम्स : आरती राव
 अटेली व अन्य क्षेत्र मे मिलेगे शिक्षा,   स्वास्थ्य व रोजगार के नए अवसर  
******************************************************
***************************************************************
*****************************************************
कनीना की आवाज।
महेंद्रगढ़ जैसे पिछड़े इलाके की मरुभूमि में 152 डी का सपना भाजपा के 10 वर्ष के कार्यकाल में साकार हुआ है। भाजपा सरकार  के प्रयासों से नारनौल- महेंद्रगढ से चंडीगढ की दूरी कम होने से लोगो को राहत मिलने के साथ चंडीगढ के सरकारी कार्य करवाना आसान हो गया है। विधानसभा चुनावो के दौरान क्षेत्र की जनता उनके द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना कर रहे हैं।  राव इंद्रजीत की दूरगामी सोच से दक्षिणी हरियाणा से राजधानी तक का सफर हुआ आसान
प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ जाने के लिए जहां लोगों को पहले पूरा दिन लग जाता था। परंतु  दक्षिणी हरियाणा का राजधानी से सफर आसान बना दिया है। हरियाणा के दक्षिणी छोर नांगल चौधरी से किसी काम के लिए व्यक्ति को जाने के लिए लगभग सात-आठ घंटे का सफर तय करना पड़ता था, राव इंद्रजीत सिंह के प्रयासों से 152 डी  बन जाने के बाद महेंद्रगढ़ तहसील व कनीना तहसील के आदमी को महेंद्रगढ़ से चंडीगढ़ जाने के लिए महज 4 घंटे का समय लगता है। सुबह अपने घर से निकल कर चंडीगढ़ से अपना काम निपटा व्यक्ति शाम को आराम से वापस अपने घर आ सकता है ।
महेंद्रगढ़ के साथ लगते माजरा रेवाड़ी में एम्स की स्थापना क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात
 महेंद्रगढ़ के साथ लगते रेवाड़ी जिले के माजरा में एम्स की स्थापना में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का सीधा प्रयास रहा है , उन्हीं के प्रयास से महेंद्रगढ़ से 30 किलोमीटर दूर एम्स का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसका शिलान्यास राव इंद्रजीत सिंह ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुलाकर करवाया करवाया था । प्रदेश के एकमात्र केंद्रीय विश्वविद्यालय जो महेंद्रगढ़ जिले के गांव जाट पाली में चल रहा है उसके निर्माण में भी राव इंद्रजीत सिंह की भूमिका अहम  है। आरती सिंह राव के चुनावी जनसंपर्क अभियान के दौरान गांव में महिला व पुरुषों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। उनके भाषण और राजनीतिक परिपक्वता को देखकर विरोधी लोगों के चेहरे की हवाइयां उड़ी हुई नजर आ रही है । अपने पिता के राजनीतिक जीवन से मिले अनुभव के आधार पर आरती सिंह राव एक कुशल राजनीतिक की तरह गांव में पहुंच कर महिलाओं एवं पुरुषों से जनसंपर्क बनाकर अपनी अमिट छाप छोड़ रही है। राजनीतिक विरोधी लोग सोच रहे थे की आरती सिंह राव का पहला चुनाव है इसलिए उसका चुनाव प्रचार का प्रभावी नहीं होगा परंतु इसके विपरीत आरती राव अपना प्रचार बड़े जोर शोर से एक कुशल राजनीतिज्ञ की तरह कर रही है जिससे व्यक्ति परियों के उम्मीदवारों के होश उड़े हुए नजर आ रहे हैं।