Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Sunday, March 2, 2025


 



अब आ गए आराम के दिन
-कुछ के लिए रंग भरा होगा और कुछ के लिए गम भरा होगा रंगों का त्योहार
***************************************************************
***********************************************************************
****************************************************************
कनीना की आवाज।
 नगर पालिका के चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न होने के पश्चात चुनाव लडऩे वाले एवं उनके समर्थक चैन की नींद, घोड़े बेचकर सोएंगे। तत्पश्चाप यहां श्याम मेला शुरू हो चुका है। लोग जैतपुर, खाटू श्याम जाने की तैयारी में जुट गए हैं। जहां जोड़-तोड़ शुरू हो गई है। कौन जीतेगा कौन हारेगा इसका पहले से अनुमान लगाने लग गए हैं लेकिन अधिकांश वोटर मौन रहने के बाद इस बार सही-सही अनुमान लगा पाना बहुत कठिन हो गया है। परिणाम चौकाने वाले भी हो सकते हैं। जहां अब मेलों की तैयारी शुरू हो गई है। 10 मार्च को कनीना का मोलडऩाथ का मेला लगेगा तत्पश्चात 12 मार्च को जैतपुर और खाटू श्याम का मेला संपन्न हो जाएगा। वहीं 12 मार्च को ही मतगणना होगी। 13 और 14 मार्च को होली का त्यौहार मनाया जाएगा। कुछ के लिए रंगों का त्योहार वास्तव में रंग भरा होगा और कुछ के लिए यह त्यौहार गम भरा होगा।





ताजा मौसम अपडेट और मौसम पूर्वानुमान   
4 मार्च को तेज हवाएं चलने के आसार    
***************************************************************
***********************************************************************
****************************************************************
कनीना की आवाज।
हरियाणा एनसीआर दिल्ली में पिछली पश्चिमी मौसम प्रणाली हल्की बारिश बूंदा-बांदी और ओलावृष्टि देकर रविवार को सम्पूर्ण इलाके से आगे निकल चुकी है और हवाओं की दिशा एक बार फिर से बदलने से और तेज धरातलीय हवाएं चलने से सम्पूर्ण इलाके में तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। सोमवार 3 मार्च को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से  3-4 मार्च के दौरान उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर हल्की बारिश और बर्फबारी और मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में केवल पंचकूला अंबाला यमुनानगर कुरुक्षेत्र  और सिरसा फतेहाबाद हिसार में छिटपुट बूंदा-बांदी की गतिविधियों की संभावना है। जबकि शेष हरियाणा एनसीआर में कहीं कहीं आंशिक बादल वाही और तापमान में उतार चढाव देखने को मिलेगा।  परन्तु 4 मार्च को यह मौसम प्रणाली भी सम्पूर्ण इलाके से आगे निकल जाएगी और सम्पूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर में उत्तरी पश्चिमी हवाएं  और दिन में तेज गति से धरातलीय हवाएं चलने से सम्पूर्ण इलाके में दिन और रात के तापमान में और अधिक गिरावट देखने को मिलेगी और ठंड अपने रंग दिखाएगी। आज सुबह से सम्पूर्ण इलाके में हवाओं की दिशा में बदलाव यानी उत्तरी  पश्चिमी होने और सुबह से तेज़ गति  10-15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से  धरातलीय हवाएं चलने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है आज हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर रात्रि तापमान में गिरावट देखने को मिल रहा है एक ही दिन में 2.0 डिग्री सेल्सियस से 14.0 डिग्री सेल्सियस तक रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलीं।  आने वाले दिनों में सम्पूर्ण इलाके में लगातार 10-20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धरातलीय हवाएं चलेंगी और सम्पूर्ण इलाके में दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। आज हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर रात्रि तापमान 25.5,8.0 डिग्री सेल्सियस से 26.2,14.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। साथ ही साथ सम्पूर्ण इलाके में दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है। जबकि जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ का दिन और रात का तापमान क्रमश  13.0डिग्री सेल्सियस और 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।







कई चुनाव लडऩे वाले नेताओं की शाख दाव पर
-48 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद
***************************************************************
***********************************************************************
****************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना के बहुत चर्चित नगर पालिका के चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गए हैं। इन चुनाव में जहां 7 प्रधान पद के दावेदारों और 41 पार्षद पद के दावेदारों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया है लेकिन मतदान से पहले दो घटनाएं घटी जिनमें एक अशोक कुमार की आरती सिंह मंत्री राव के पीए के साथ धक्का मुक्की वही उसी उसे पूर्व एक पार्षद के साथ धक्का मुक्की हुई जिनमें से एक की वीडियो वायरल हुई। एक दो अन्य छुटपुट घटनाएं घटी किंतु मतदान बहुत शांतिपूर्वक चला। कनीना का जहां भी विगत इतिहास में देखे तो अनेक घटनाएं घटी है परंतु इस बार शांतिपूरक मतदान चला है। पहली बार इतना कड़ा मुकाबला देखने को मिला है जब वोटर मौन रहे हैं। पालिका का चुनाव इतना बड़ा चुनाव बना दिया जितना की एमपी और एमएलए का होता है। 57 चुनावी कार्यालय स्थापित किए गए, एक माह तक घर-घर जाकर वोट मांगे, विभिन्न माध्यमों द्वारा जमकर प्रचार किया तथा कोई ऐसा मध्यम नहीं छोड़ा जिसके जरिए वोट न मांगे गए हो। पार्षद पद के लिए भी इतना कड़ा संघर्ष देखने को मिला जितना पहले कभी नहीं। पहली बार जहां 14 वार्डों में ईवीएम मशीनों से चुनाव संपन्न हुए हैं, दो वोट पहली बार डाले गए। जहां प्रधान पद का चुनाव सीधा/डायरेक्ट हुआ है वही पार्षद का मत भी ईवीएम से डाला गया है। पहली बार नगर पालिका के चुनावों में दो-दो वोट एक साथ डालकर मतदाता खुश नजर आए। वास्तव में यह चुनाव छोटे-मोटे चुनाव नहीं कहे जा सकते चूंकि दो प्रत्याशी तो विधानसभा के चुनाव भी लड़ चुके हैं और इन चुनावों में दोनों ही पार्षद के चुनाव लड़ रहे हैं और उनका भाग्य भी ईवीएम मशीनों में बंद हो गया है। कई मायनों में ये चुनाव एक नया इतिहास बनाकर गये हैं जहां पहली बार तीसरा गुट युवा वर्ग सामने आया जिसने अपनी बहुत अच्छी पहचान बनाई और अब तक दो गुटों से जुड़े हुए मतदाता होते थे किंतु इस बार मतदाताओं को सोचने के लिए मजबूर कर दिया गया। प्रधान पद की प्रत्याशी सुमन रोहिल्ला जो छह यादव प्रधान पद की महिला प्रत्याशियों के बीच खड़ी हुई थी जिसमें बहुत अच्छी साख बनाई है। आने वाला वक्त बताएगा कि उनकी जीत कहां तक हो पाती है परंतु लोगों के दिलों में गहरी छाप छोड़ गई है। उधर दो पार्षद पद के प्रत्याशी जो पहले विधायक के चुनावी लड़ चुके हैं उनकी साख मशीनों में बंद हो गई है। यदि हार जाते हैं तो इसके बाद उनको दोबारा चुनाव लडऩे सौ बार सोचना पड़ेगा। उधर सरिता जसवंत सिंह भी चुनाव मैदान में रहे हैं जहां सरिता पहली बार चुनाव में आई है वही जसवंत सिंह भाजपा के अच्छे एवं धुरंधर नेता रहे हैं और यदि वह हार जाती है तो उनकी साख पर भी बुरा प्रभाव पड़ सकता है। जहां इन चुनाव में पूर्व पार्षद भी चुनाव लड़ रहे थे। दो सबसे अधिक उम्र के चुनाव लडऩे वालों में एक पार्षद तथा एक प्रधान पद की महिला रही है। दोनों का ही भाग्य इन ईवीएम मशीनों में बंद हो गया है। वैसे भी पहली बार 14 पार्षद बनेंगे और प्रधान कौन बनेगा फैसला 12 मार्च को होगा। क्योंकि अब तक प्रधान का चुनाव पार्षद करते थे किंतु अब सीधे ईवीएम मशीन बताएगी कि कौन प्रधान बनेगा। अब लोगों को 10 दिनों तक इंतजार करना पड़ेगा। तब पता लग पाएगा कि उनकी क्या हालात बन पाती है? इस बार जहां चुनाव में अधिकांश युवा वर्ग सामने आया है। इससे एक नया गुट,युवा गुट उभर कर आ गया है।
 





नगर पालिका चुनाव-2025
अटेली व कनीना नपा में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मतदान
डीसी डा. विवेक भारती ने दिनभर लिया मतदान केंद्रों का जायजा
***************************************************************
***********************************************************************
****************************************************************
कनीना की आवाज।
जिला प्रशासन महेंद्रगढ़ द्वारा की गई चाक चौबंद व्यवस्थाओं के चलते जिला की अटेली तथा कनीना नगर पालिका में आज मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। उपायुक्त डॉ विवेक भारती आज दिनभर अटेली व कनीना के मतदान केंद्रों के दौरे पर रहे तथा मतदान का जायजा लेते रहे। इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ भी पूरे दिन मतदान केंद्रों के औचक निरीक्षण पर रहीं। सभी जगह पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।
डीसी सबसे पहले मतदान का जायजा लेने के लिए अटेली के मतदान केंद्रों पर पहुंचे। यहां पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा था।
इसके बाद उपायुक्त सीधे कनीना पहुंचे। वहां भी उन्होंने विभिन्न मतदान केंद्रों में पहुंचकर मतदान का जायजा लिया। जिला की दोनों नगर पालिकाओं में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
इस दौरान कनीना के एसडीएम एवं आरओ डा् जितेंद्र सिंह तथा नारनौल के एसडीएम एवं अटेली के आरओ रमित यादव तथा नगराधीश मंजीत कुमार भी मौजूद थे।
रेडक्रास की ओर से सभी मतदान केंद्रों पर रहीं व्हीलचेयर की व्यवस्था-
उपायुक्त डा. विवेक भारती के दिशा निर्देशन पर अटेली तथा कनीना के सभी मतदान केंद्रों पर जिला रेडक्रॉस समिति की ओर से दिव्यांग जनों को केंद्र तक पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी।
सभी केंद्रों पर रेडक्रास के वालंटियर व्हीलचेयर के साथ मौजूद रहे तथा दिव्यांगजनों को मतदान केंद्र तक पहुंचने में सहायता करते दिखे। व्यवस्थाओं को देखते हुए दिव्यांगजनों में भी मतदान के प्रति पूरा जोश दिखाई दिया। डीसी ने खुद कई दिव्यांगजनों के साथ बातचीत भी की।
फोटो कैप्शन 06 व 07: संबंधित फोटो हैं





प्रधान सहित 14 पार्षदों का भाग्य ईवीएम में बंद
-चुनाव परिणाम आएंगे 12 मार्च को
--10413 मतदाताओं में से  8935  ने किया मतदान
-मतदान रहा 85.80  प्रतिशत
***************************************************************
***********************************************************************
****************************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना नगरपालिका के प्रधान एवं पार्षदों के अब ईवीएम मशीनों में बंद हो चुके हैं। चुनाव परिणाम 12 मार्च को आएंगे। 14 वार्डों में 14 बूथ बनाएं गए थे जहां मतदाताओं ने मतदान किया। कनीना के 14 वार्डों में 10413 मतदाताओं में से  8935 ने मतदान किया। सबसे वोट वार्ड 10राजकीय कन्या उच्च विद्यालय दाई विंग में 664 में से 591 पड़े तथा मतदान प्रतिशत  89.01 रहा। जबकि सबसे कम मतदान वार्ड 02 राजकीय कन्या उच्च विद्यालय मध्य विंग में पड़े। यहां 877 में से 727 वोट पड़े और मतदान 82.9 रहा।
प्रधान के लिए 7 महिलाएं तो पार्षदों के लिए 41 प्रत्याशी मैदान में हैं।
वार्ड       जहां वोट पड़े                               कुल वोट       वोट पड़े        प्रतिशत
01   पितामह कान्ह सिंह धर्मशाला बाई साइड       648          565        87.19       
डा. होशियार सिंह यादव
02   राजकीय कन्या उच्च विद्यालय मध्य विंग       877         727         82.9           द्वारा तैयार
03   धोकलमल पार्क कनीना                           869        736          84.7
04  राजकीय कन्या उच्च स्कूल कनीना बाई विंग     658        580         88.15
05   राजकीय प्राथमिक स्कूल ब्वायज                 794        695         87.53
06   राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी 687  577      83.99
07   राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला नजदीक राधा कृष्ण 796  684     85.93
08  गोविंदीबाई धर्मशाला                                    798      676       84.71
09  वाल्मीकि चौपाल नजदीक वाल्मीकि बस्ती            727     626       86.11
10  राजकीय कन्या उच्च विद्यालय दाई विंग                  664   591      89.01      डा. होशियार सिंह यादव
11 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाई विंग             663    573     86.43          द्वारा तैयार
12 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना बाई विंग   813     703      86.47
13   डीपीओ आफिस कनीना में वोट                         770     651      84.55
14  पितामह कान्ह सिंह धर्मशाला दायां कक्ष                 649     551       84.9
***************************************************
कुल    14 वार्ड                                                                    10413        8935      85.80      डा. होशियार सिंह यादव      द्वारा      तैया








































****************************************************
7 प्रत्याशी हैं प्रधान पद के --

प्रधान पद के लिए कनीना में 7 प्रत्याशी मैंदान में हैं। महिला के लिए आरक्षित है। ये प्रत्याशी
प्रत्याशी       चुनाव चिह्न रहे
सुमन चौधरी    बस
सुमन            कुर्सी
रिंपी कुमारी     घड़ी
सविता          मटका
सरिता सिंह       एसी
संतोष           पानी का नल
कुसुमलता       रोलर
मतदान का समय-
मतदान सुबह आठ बजे से शाम 6 बजे तक चला किंतु चुनाव परिणाम 12 मार्च को घोषित किये जाएंगे
41 हैं पार्षद प्रत्याशी-
कनीना पालिका के चुनावों में 14 वार्डों में 41 चुनाव प्रत्याशी मैदान में हैं जिनमें--
वार्ड               प्रत्याशी         कुल प्रत्याशी
01  निर्मला , मंजू देवी                 02
02 दीपक चौधरी, सुनील कुमार         02
03 उषा यादव, थान सिंह, सुमेर सिंह    03
04 अंजू, प्रियंका सोनी, रेखा, रेखा रानी  04
05 कमल यादव, पंचम यादव, राज कुमार 03
06 राकेश कुमार, संदीप कुमार, हेमराज    03
07 उषा,कमला देवी, राजेश देवी          03
08 नीलम कुमारी, पूजा                   02
09 दीपक कुमार, नितेश कुमार,पूनम कुमारी, राजेश कुमार , सज्जन सिंह   05
10  अनिल कुमार, नीतिन, योगेश कुमार 03
11 डा. रविंद्र कुमार, होशियार          02
12 पूनम देवी, राखी कुमारी, सुमन देवी 03
13 प्रदीप यादव,ममता,सूबे सिंह,देशराज 04
14 अनूप यादव, राजेंद्र सिंह            02
फोटो कैप्शन 08: प्रधान पद के सात दावेदार






प्रधान प्रत्याशियों ने डाला अपना-अपना मत
 -सभी हैं जीत के प्रति आश्वस्त
***************************************************************
***********************************************************************
****************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना  नगर पालिका चुनाव के लिए 7 महिला प्रत्याशी प्रधान पद के लिए चुनाव मैदान में हैं। सभी ने अपना-अपना वोट विधि विधान से डाला। और सभी जीत के प्रति आश्वस्त हैं। अब मतगणना 12 मार्च को होगी तत्पश्चात ही पता चल पाएगा कि कौन इस चुनाव मैदान में जीत हासिल कर पाती है। जहां अशोक कुमार को गत दिवस आरती सिंह राव मंत्री के पीए के साथ धक्का मुक्की करने के कारण हिरासत में ले लिया था उन्हें छोड़ दिया गया और अशोक कुमार ने अपनी पत्नी सविता सहित मतदान किया। सविता सिंह प्रधान पद के लिए प्रत्याशी हैं।
 उल्लेखनीय की सात महिलाएं सविता देवी, कुसुमलता, रिंपी कुमारी, सुमन रोहिल्ला, सुमन चौधरी, संतोष दवी, सरिता जसवंत सिंह चुनाव मैदान में है। इन्होंने अपना अपना मतदान किया है उनकी फोटो संलग्न हैं।







व्हीलचेयर सहित विभिन्न साधनों से ले कर आये वोटर को
***************************************************************
***********************************************************************
****************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना नगर पालिका के रविवार को संपन्न चुनाव में जहां भारी जोश देखने को मिला। जहां दिव्यांग व ऐसे जन चलने में असमर्थ रहे महिला और पुरुषों को विभिन्न साधनों से बूथों तक ले जाया गया और उन्होंने अपना वोट डाला।
 93 वर्षीय भगवती देवी पैदल चलकर आई और अपना मतदान किया। मतदान करने के बाद बहुत ही सुंदर बात कही कि किसी को भी भाईचारा खराब नहीं करना चाहिए। श्री राम 90 वर्ष के उन्होंने वोट डाला और कहा इस प्रकार का चुनाव नगर पालिका में पहली बार देखा है। करण सिंह जो असहाय हैं उन्होंने कहा कि अब दो-दो वोट पहली बार नगर पालिका चुनाव में डालने का मौका मिला। इमरती 90 वर्षीय कहा कि यह उनका नया अनुभव रहा तथा उन्हें खुशी है कि अब उन्होंने नगर पालिका के ईवीएम मशीनों से वोट डाले हैं। हरचंद ने भी अपना वोट डाला और कहा कि अच्छा हुआ कि वोट भी डाल दिया है। दड़का देवी 93 वर्ष को मोटरसाइकिल पर बिठाकर लाया गया और वोट डलवाया गया। और जिनकी उम्र 88 या इससे अधिक रही तथा कुछ दिव्यांग रहे उनको साधनों से लाया गया।
 फोटो कैप्शन: श्री राम, करण सिंह, इमरती हरचंद, दड़का, भगवती, बलवंत आदि







कनीना क्षेत्र में  मतदान शांतिपूर्वक चला
 -चार बजे तक 80 प्रतिशत तक हुआ मतदान
- वोटरों में उत्साह देखने को मिला
***************************************************************
***********************************************************************
****************************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना नगरपालिका के चुनावों में शाम चार बजे तक 80 प्रतिशत मतदान हो चुका था। मतदान के प्रति भारी उत्साह देखने को मिला। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां सुबह  एवं शाम के वक्त बूथों पर अधिक भीड़ देखने को मिली। दिव्यांग, युवा, प्रथम वोटर में भी जोश देखने को मिला। महिलाएं सज धज कर  वाहनों में वोट डालने के लिए आर्ई वहीं घूंघट में महिलाओं ने वोट डाला। पहली बार नगरपालिका में एक साथ दो वोट डाले गए जहां एक प्रधान पद के लिए तो दूसरा पार्षद पद के लिए डाला गया।
 घूंघट में डालने आई औरतें वोट-
 ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे अधिक घूंघट की प्रथा अभी तक जारी है। अधिकांश महिलाएं वोट डालने के लिए घूंघट में आई। यहां तक कि उनको पहचानने भी कठिनाई रही परंतु महिलाएं घूंघट से बाहर नहीं आई। जहां बाजार में अधिकांश दुकानें बंद रही वहीं मतदान केंद्रों के बाहर पुलिस एवं भीड़ नजर आ रही थी। विभिन्न अधिकारी जिनमें जिला उपायुक्त, आब्जर्वर, एसपी, डीएसपी सहित विभिन्न अधिकारी बूथों पर पहुंचे और मतदाताओं की समस्याओं को जाना। मतदान केद्रों पर जहां पर जल की व्यवस्था की गई थी वहीं दिव्यांग जन भी वोट डालने के लिए आए उनके लिए व्हील चेयर की व्यवस्था की गई।  जहां प्रथम वोटर मनीष, खुशी, इशिका अमीश, सोनिका आदि ने वोट डाले वहीं बुजुर्ग महिलाओं एवं पुरुषों ने वोट डाले।
नवीन कुमार अमेरिका से वोट डालने के लए आया। उन्होंने बताया कि वे अमेरिका में रोजगार करते हैं और जब उन्हें पता चला कि कनीना पालिका के चुनाव होने जा रहे हैं तो वे स्पेशल मतदान के लिए आये हैं और अब वापस अमेरिका चले जाएंगे।
  सुबह से ही बूथों पर मतदाता वोट डालने के लिए समय से पहले पहुंच गये और बाहर कतारबद्ध खड़ा कर दिया गया। युवा और बूढ़े सभी वोट डालने के लिए लालायित रहे। समय समय पर जिला उपायुक्त, एसपी नारनौल एवं एसडीएम कनीना सहित विभिन्न अधिकारी पहुंचे। एसडीएम डा. जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। डा. जितेंद्र सिंह ने बताया कि मतदान शांतिपूर्वक चला है तथा मतगणना 12 मार्च को माडल स्कूल में होगी। पुलिस का व्यापक प्रबंध किया गया है। सबसे बड़ी दिक्कत उन मतदाताओं को आई जो मोबाइल लेकर वोट डालने आ गये और फिर मोबाइल को इधर उधर छुपाते फिर चूंकि पहले ऐसी कोई हिदायत मोबाइल न लाने की नहीं दी गई थी।
फोटो कैप्शन 04: जिला उपायुक्त मतदान केंद्रों का दौरा करते हुए
     05: मतदान शुरू होने से पहले मतदाता
       साथ में अमेरिका से आये नवीन एवं एसडीएम कनीना।






भारत मिशन, मतदान व्यवहार और भाषण प्रतियोगिता में लिया भाग
***************************************************************
***********************************************************************
****************************************************************
कनीना की आवाज।
पितामह कान्ह सिंह राजकीय महाविद्यालय कनीना की ओर से आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के तीसरे दिन विद्यार्थियों ने स्वच्छ भारत मिशन, मतदान व्यवहार और भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डा. संदीप कुमार ककरालिया और डा.क्टर भारती ने बताया कि गांव कपूरी के बाबा मनसा दास मंदिर में आज विशेष शिविर का तीसरा दिन था जिसमें विद्यार्थियों ने सबसे पहले स्वच्छ भारत मिशन के तहत मंदिर में और और मंदिर के बाहरी क्षेत्र की सफाई की । उसके बाद में देशभक्ति विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके साथ में राष्ट्रीय सेवा योजना के पांच स्वयंसेवकों ने कनीना की नगर पालिका में हो रहे चुनाव में दिव्यांग लोगों को व्हीलचेयर के माध्यम से मतदान केंद्र पर पहुंचने की मदद की। स्वयंसेवकों ने कहा कि इस प्रकार की सेवा करने से हमें न केवल आत्म संतुष्टि होती है बल्कि हमें गर्व है कि हम राष्ट्र निर्माण में सहयोग कर रहे हैं।
फोटो कैप्शन 10: एनएसएस कार्यक्रम में सेवा भाव निभाते युवा






दिव्यांग लोगों में मतदान के प्रति दिखा उत्साह
-युवा वोटर वोट के लिए आगे आया
***************************************************************
***********************************************************************
****************************************************************
कनीना की आवाज।
दिव्यांग लोगों में भी इस बार मतदान के प्रति गहरी रुचि देखने को मिली। जहां दिव्यांग वैशाखियों के सहारे या फिर ट्राई साइकिल के जरिए ले जाये जा रहे थे।  दिव्यांगों में जहां नरेश कौशिक ने केवल मुख्य अध्यापक है और उन्होंने कहा कि वह आज खुश हैं कि उनके स्कूल में अनके दिव्यांग वोट डालने के लिए आये। दीपक 32 वर्ष , अजीत सिंह 57 साल महेंद्र सिंह 65 साल तीनों दिव्यांग व्यक्ति एक साथ वोट डालने के लिए आये। कैलाश कनीना बैशाखियों के सहारे आता दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि वह जब-जब मतदान होता है जरूर वोट डालने आते हैं। दो बैसाखी उन्होंने ले रखी थी और दोनों के सहारे वह मतदान केंद्र पर स्वयं चलकर आए। उनमें खुशी देखने को मिली। उनका कहना था कि जीतने वाले प्रत्याशियों को दिव्यांगों प्रति कोई विशेष छूट देनी चाहिए तथा अधिक सुविधाएं जुटानी चाहिए।
 बुजुर्गों में भी रहा उत्साह-
 बहुत से बुजुर्ग जिनको या तो परिजन वाहनों से या फिर व्हीलचेयर या उठाकर मतदान केंद्र तक ला रहे थे। दड़ला देवी 90 वर्ष से जिन्हें उनके परिवार वालों ने बूथ पर ले जाकर मतदान करवाया। कुछ बुजुर्गों को बूथ तक व्हीलचेयर तथा वाहनों से ले जाया गया। उधर हरचंद 92 वर्षीय ने अपना मतदान किया और कहा कि मुझे बड़ी खुशी हो रही कि वर्तमान समय में मतदान का  तरीका ही बदल गया है। एक बटन दबाने से मतदान पूर्ण हो गया। इमरती देवी 90 को उनके परिवार वाले व्हीलचेयर पर ले जाते दिखाई दिए जो अधिक बोल नहीं पा रही थी। इसलिए उनसे चर्चा की तो उन्होंने हाथ हिलाकर वोट डालने की बात कही। वोटर काफी उत्साहित नजर आये। बुजुर्गों और काफी उत्साहित नजर आया।
 महिलाओं में भी रुचि देखने को मिली -
जहां महिलाएं कतारबद्ध खड़ी हुई थी वही वोट डालने के लिए लालायित नजर आई। आशा का कहना है कि वह चाहती है कि क्षेत्र का विकास हो ऐसे प्रत्याशी का चुनाव किया जाए वही धन्नो का कहना है कि वह प्रत्याशी पसंद है जो सबका हित करें। महिला नीलम, शकुंतला, आरती आदि से भी बातें की।
 युवा वोटर प्रसन्नचित नजर आया-
 युवा वोटर अमीश कुमार का कहना है कि युवा वर्ग को नौकरी दे, ऐसे प्रत्याशी को वह वोट देना चाहेगा। उधर मनुज का कहना है कि प्रत्याशी समाज हित में सामाजिक काम करने वाला हो। मोनिका का कहना है कि केवल वोट लेकर जीत हासिल करने से नहीं अपितु समाज हित में काम करने वाला नेता होना चाहिए। दीक्षा का कहना है कि समाज हित जरूरी है।
फोटो कैप्शन 01 दिव्यांग वोटर
            02:महिला वोटर
            03 : युवा वोटर



Saturday, March 1, 2025


 

 वैज्ञानिक ज्ञान और कौशल परीक्षा में बीआर स्कूल ने पाया नाम
********************************************************
****************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
बीआर स्कूल सेहलंग का हाल ही मैं घोषित वैज्ञानिक ज्ञान और कौशल-2024 परीक्षा परिणाम में बेहतर रहा है। स्कूल के चार छात्रों ने ए प्लस ग्रेड प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है, जो यह दर्शाता है कि यहां दी जा रही शिक्षा का स्तर उत्कृष्ट और प्रतिस्पर्धात्मक है।
इस प्रतिष्ठित परीक्षा के लिए पंजीकरण पिछले वर्ष जुलाई माह में किया गया था, जिसमें कक्षा 3 से 12 तक के छात्रों ने भाग लिया। परीक्षा में कक्षा 5 से जितेश, कक्षा 6 से आरव  कक्षा 7 से मोहिनी तथा कक्षा 9 से परिधि ने ए प्लस ग्रैड प्राप्त किया । इसके अलावा, 8 छात्रों ने  बी प्लस ग्रेड तथा 5 छात्रों ने प्लस ग्रेड प्राप्त किया। इन शानदार उपलब्धियों को लेकर विद्यालय में हर्ष का माहौल है।
विद्यालय चेयरमैन हरीश भारद्वाज, प्राचार्य डा. राम मोहन वशिष्ठ और उप-प्राचार्या ज्योति भारद्वाज ने इन छात्रों को सम्मानित किया और उनकी मेहनत की सराहना की। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. राम मोहन वशिष्ठ ने कहा,छात्रों का इतने प्रतिष्ठित मंच पर अपनी छाप छोडऩा यह सिद्ध करता है कि हमारी शिक्षा प्रणाली गुणवत्ता और प्रतिस्पर्धात्मकता पर आधारित है।
वहीं, चेयरमैन हरीश भारद्वाज ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, सफलता किसी एक दिन का परिणाम नहीं होती, बल्कि यह हर दिन किए गए प्रयासों और प्रत्येक छात्र के समग्र विकास का नतीजा होती है।
उन्होंने इस सफलता के लिए छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके अथक परिश्रम की सराहना की। विद्यालय प्रशासन का मानना है कि ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने से छात्रों का बौद्धिक विकास होता है और वे अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होते हैं।
विद्यालय का यह शानदार प्रदर्शन यह प्रमाणित करता है कि यहां न केवल पुस्तकीय ज्ञान दिया जाता है, बल्कि छात्रों को वास्तविक जीवन की प्रतिस्पर्धाओं के लिए भी तैयार किया जाता है।
फोटो कैप्शन: विद्यार्थियों को सम्मानित करते प्रधानाचार्य , उप प्रधानचार्या एवं स्टाफ  सदस्यगण मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 14: अव्वल विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते हुए।





चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करना ही हमारा कर्तव्य-सिटी इंचार्ज
--वाहनों की हो रही है सघन जांच
********************************************************
****************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
रविवार दो मार्च को कनीना में होने वाले नगर पालिका चुनाव को लेकर कनीना पुलिस आज मुस्तैद दिखाई दे रही है। बाहर से आने वाले सभी वाहनों को चेक कर रही है ताकि कनीना में सुबह होने वाले नगर पालिका चुनाव में किसी तरह की कोई अनहोनी घटना ना हो।
 नगर पालिका कनीना के चुनावों के दृष्टिगत जिला पुलिस कप्तान पूजा वशिष्ठ के दिशा निर्देश पर कनीना पुलिस कस्बे के चप्पे चप्पे पर नजर जमाए हुए है ताकि कल होने वाले चुनाव में  किसी तरह की कोई अनहोनी घटना न घटे और चुनाव को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराया जा सके।  चुनाव को लेकर कस्बे में दर्जनों पुलिस की टीम अलग-अलग जगह खड़ी हुई है और वहां से आने जाने वाले वाहनों को गंभीरता से चेक कर रही है।
 फोटो कैप्शन12: पुलिस बाहर से आने वाली गाडिय़ों को चेक करते हुए





उन्हाणी महाविद्यालय में एथलेटिक मीट में
-छात्राओं ने दिखाया दमखम
********************************************************
****************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. सुधीर यादव की अध्यक्षता में आज उन्हाणी  महाविद्यालय में आयोजित तृतीय एथलेटिक मीट का समापन समारोह आयोजित किया गया।  जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त प्राचार्य पीके यादव रहे। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं- दौड़, लांग जम्प , हाई जम्प, ज्चेलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, शार्ट पुट आदि में छात्राओं ने बढ़ -चढ़ कर भाग लिया।
मुख्य अतिथि ने छात्राओं को कहा कि लड़कियां न केवल शिक्षा के क्षेत्र में अपितु खेलों के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने खेलों का स्वास्थ्य पर प्रभाव के बारे में व्याख्यान दिया। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न खेल योजनाओं तथा खेलों के लिए छात्रवृत्ति के बारे में बताया।
  इस मौके पर 1500 मीटर दौड़ में ईशा प्रथम, निधि द्वितीय, पूजा तृतीय स्थान पर रही, 800 मीटर दौड़ में नीलम, दीपिका और प्रिया  ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में ईशा प्रथम, अंकिता द्वितीय व सोनिया तृतीय पर रही। 100 मीटर दौड़ में ईशा, प्रिया और पूजा ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाया। डिस्कस थ्रो में नीलम प्रथम, साक्षी द्वितीय तथा कल्पना तृतीय स्थान पर रही। ज्वेलिन थ्रो में नीलम प्रथम, साक्षी द्वितीय व वंदना तृतीय स्थान पर रही। शाट पुट में नीलम प्रथम, ईशा द्वितीय, वंदना तृतीय स्थान पर रही। लांग जंप ने ईशा प्रथम, नीलम द्वितीय व पूजा तृतीय स्थान पर रही। हाई जंप में ईशा प्रथम, नीलम द्वितीय, शालू तृतीय स्थान पर रही। एथलीट मीट प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ एथलीट ईशा बीए, प्रथम वर्ष को चुना गया।
कार्यवाहक प्राचार्य तथा मुख्य अतिथि के द्वारा प्रतियोगिता में रहे प्रथम, द्वितीय व तृतीय प्रतिभागी को 500, 300, 200 तथा सर्वश्रेष्ठ एथलीट को 1500 रु. नकद राशि व प्रणाम पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यवाहक प्राचार्य डा. सुधीर यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर  समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 13: छात्राएं दौड़ लगाते हुए।





एसडी स्कूल ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर सेंट्रल यूनिवर्सिटी में मारी बाजी
********************************************************
****************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
सेंट्रल यूनिवर्सिटी में आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर हुई विज्ञान प्रदर्शनी में एसडी स्कूल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस कार्यक्रम में स्कूल, कालेज और विश्वविद्यालयों से 200 से अधिक टीमों ने भाग लिया।
भाषण प्रतियोगिता में विज्ञान और नवाचार से विकसित भारत विषय पर अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति देते हुए एस. डी. विद्यालय खेड़ी की हर्षिता  ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं एस. डी. विद्यालय ककराला की छात्रा मधुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जिससे विद्यालय का गौरव बढ़ा।
वहीं, वंडर आफ इनोवेशन की वर्किंग माडल प्रतियोगिता में दीपांशु , इशिका और पीयूष  की टीम ने अपने प्रोजेक्ट ई-श्रमिक साफ्टवेयर के लिए विशेष उल्लेख हासिल किया। यह प्रोजेक्ट श्रमिकों को डिजिटल रूप से संगठित करने और उनकी सुविधा के लिए विकसित किया गया, जिसे विशेषज्ञों ने नवाचार और उपयोगिता के आधार पर सराहा।
इन विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि के पीछे शिक्षक जसबीर जांगिड़ का मार्गदर्शन भी महत्वपूर्ण रहा, जिनके सहयोग से इन छात्रों ने सफलता हासिल की।
विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने छात्रों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
फोटो कैप्शन 11 : एसडी स्कूल के विद्यार्थियों को अव्वल रहने पर परुस्कृत करते हुए।



कौन बैठेगा कुर्सी पर युवा या बुजुर्ग
नगरपालिका चुनाव कइयों का भाग्य चमकाएंगे वहीं कइयों के भविष्य पर लगाएंगे प्रश्रचिह्न
--मौन रहे हैं इस बार वोटर, भीतरघात होने का खतरा
*******************************************
******************************
*******************


मंत्री के पीए के साथ चुनाव लडऩे वाली प्रधान पद की दावेदार के पति ने की मारपीट
--पुलिस ने किया मारपीट का मामला दर्ज, डिटेन किया अशोक को
********************************************************
****************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना नगर पालिका के चुनावों में जहां शांतिपूर्वक कार्य चल रहा था वही अचानक शनिवार को मंत्री आरती सिंह राव के पीए के साथ कनीना पालिका प्रधान प्रत्याशी के पति अशोक कुमार ने धक्का मुक्की की। धक्का मक्की की घटना के पीछे चुनाव संबंधित एक सूचना बताई जा रहा है। तभी पास खड़े पीए के एक नजदीकी ने भी अशोक कुमार को एक थप्पड़ जड़ दिया।
 उल्लेखनीय है कि दो मार्च को प्रात: आठ बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। उससे पहले यह नया मामला सामने आने से लोगों का ध्यान इस ओर बट गया है।
मिली जानकारी अनुसार मंत्री आरती सिंह राव का पीए गोविंद एक संदेश लेकर आया कि कनीना नगर पालिका के चुनाव में एक चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी की मदद की जाए। जिस पर चुनाव लड़ रहे एक अन्य प्रत्याशी के पति अशोक ने उसे थप्पड़ जड़ दिया, धक्का मुक्की की। मौके पर खड़े एक पीए के मददगार ने अशोक ठेकेदार को भी थप्पड़ जड़ दिया। बात आगे बढ़ गई।
इस संबंध में अशोक कुमार से बात हुई उन्होंने बताया कि विगत दो तीन दिनों से सूचना मिल रही थी कि आरती सिंह राव का पीए कनीना में आकर चुनावों में हस्तक्षेप कर रहा है। शनिवार को बावरिया जाति में पीए गोविंद सिंह दीपक चौधरी की पत्नी सुमन चौधरी को जीत दिलाने की सिफारिश कर रहा है और वह मंत्री का आदेश बता रहा है। जब अशोक कुमार के पास बावरिया बस्ती से फोन मिला तो वो सीधे वहां पहुंच गये और इस प्रकार के हस्तक्षेप न करने की बात कहा जिसके चलते गर्मागर्मी में धक्का मुक्की एवं थप्पड़ चटेका भी हो गया। अशोक कुमार ने बताया कि राव इंद्रजीत सिंह ने जब उन्हें चुनाव लडऩे की बात कही थी तो मैं शांति से चुनावों में अपनी पत्नी के लिए चुनाव प्रचार कर रहा था और बीच में इस प्रकार का हस्तक्षेप अनुचित लगा।
उधर सिटी प्रभारी रविंद्र कुमार का कहना है कि शिकायत आने पर अशोक कुमार को पाबंद कर दिया है। कल इसे पेश कर दिया जाएगा जहां इन्हें जमानत मिल जाएगी। इस संबंध में शिकायत पीए गोविंद कुमार ने दी जाएगी।
  उल्लेखनीय है कि घटना शनिवार सुबह करीब दस बजे की है तत्पश्चात वीडिय़ो वायरल हो गई। पुलिस ने अशोक कुमार को थाने में बुलाया तो सत्यनारायण एडवोकेट चंडीगढ़ मौके पर पहुंच गये। उन्होंने पुलिस से अशोक को डिटेन किये जाने का कारण पूछा तो पुलिस ने सकपकाकर उन्हें घर जाने की बात कही। कुछ समय बाद फिर से शिकायतकर्ता की मेडिकल रिपोर्ट मंगवाकर डिटेन कर दिया गया। अब अशोक कुमार को रविवार के दिन जमानत मिलने के आसार हैं। उधर अशोक कुमार के परिजन ने चुनाव आयोग सहित विभिन्न अधिकारियों को मेल करवाई है तथा अशोक कुमार की गिरफ्तारी को गलत बताया है। एडवोकेट सत्यनारायण यादव पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय का कहना है कि इस प्रकार चुनाव के मसले में पीए को मंत्री की ओर से आकर वोटरों पर दवाब देना गलत है। अगर मंत्री चाहते हैं तो स्वयं आकर प्रचार करना चाहिए था।
फोटो साथ है






नगर पालिका चुनाव-2025
पोलिंग पार्टियों अपने अपने मतदान केंद्रों पर पहुंची
-आज सुबह 8 बजे शुरू होगा मतदान
-जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण चुनाव के लिए किए पुख्ता प्रबंध
********************************************************
****************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
नगर पालिका अटेली तथा कनीना के 2 मार्च को होने वाले चुनाव के लिए अंतिम रिहर्सल के बाद पोलिंग पार्टियों अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुई। कनीना में एसडीएम एवं आरओ डा. जितेंद्र सिंह ने पोलिंग पार्टियों को फाइनल रिहर्सल करवाई जबकि अटेली में नारनौल के एसडीएम एवं आरओ रमित यादव ने पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण दिया।
पोलिंग पार्टियों को दोनों जगह पर ईवीएम मशीन व चुनावी सामग्री प्रदान कर मतदान बूथों पर भेजा गया। रविवार 2 मार्च को चुनाव होंगे। चुनाव का समय सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। कनीना में 14 वार्डों के पार्षदों और प्रधान पद के लिए मतदान होगा। जिसमे 10413 वोटर है।
वहीं अटेली नगर पालिका में 6331 वोटर हैं। अटेली में 12 वार्ड तथा इतने ही बूथ बनाए गए हैं।
पोलिंग पार्टियों के लिए स्वास्थ्य के लिए फर्स्ट एंड किट का प्रबंध है। हर बूथ पर बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई । कनीना में बूथ 9 व 13 को संवेदनशील बूथ बनाया गया। कनीना नपा चुनाव से संबंधित जानकारी व शिकायत के लिए कंट्रोल फोन नंबर 01285 -298086 पर संपर्क किया जा सकता है। इसी प्रकार अटेली नगर पालिका चुनाव के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी व शिकायत के लिए कंट्रोल रूम नंबर 01282-298612 पर संपर्क किया जा सकता है।
हरियाणा राज्य चुनाव आयोग ने नगर पालिका चुनाव के लिए जिला महेंद्रगढ़ में सामान्य आब्जर्वर के तौर पर योगेश कुमार (एचसीएस) तथा पुलिस ऑब्जर्वर के तौर पर ध्यानचंद (एचपीएस) को जिम्मेदारी सौंपी है।
नगर पालिका से संबंधित किसी प्रकार की शिकायत के लिए उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
सामान्य आब्जर्वर योगेश कुमार (एचसीएस) के मोबाइल नंबर 7056622222 तथा पुलिस ऑब्जर्वर ध्यानचंद (एचपीएस) के मोबाइल नंबर 9416120891 पर संपर्क किया जा सकता है।
डीसी-एसपी का नागरिकों से आह्वान, शांतिपूर्ण तरीके से करें मतदान
उपायुक्त डा विवेक भारती ने नागरिकों से आह्वान किया है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लें। जिला प्रशासन शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।
वहीं पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने बताया कि नगर पालिका चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। पुलिस का रिस्पांस टाइम जल्द से जल्द रहेगा। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया है कि वे चुनावी उत्सव में खुशी के साथ भाग लें। पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।



नगर पालिका चुनाव-2025
पोलिंग पार्टियों अपने अपने मतदान केंद्रों पर पहुंची
-आज सुबह 8 बजे शुरू होगा मतदान
-जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण चुनाव के लिए किए पुख्ता प्रबंध
********************************************************
****************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
नगर पालिका अटेली तथा कनीना के 2 मार्च को होने वाले चुनाव के लिए अंतिम रिहर्सल के बाद पोलिंग पार्टियों अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुई। कनीना में एसडीएम एवं आरओ डा. जितेंद्र सिंह ने पोलिंग पार्टियों को फाइनल रिहर्सल करवाई जबकि अटेली में नारनौल के एसडीएम एवं आरओ अमित यादव ने पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण दिया।
पोलिंग पार्टियों को दोनों जगह पर ईवीएम मशीन व चुनावी सामग्री प्रदान कर मतदान बूथों पर भेजा गया। रविवार 2 मार्च को चुनाव होंगे। चुनाव का समय सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। कनीना में 14 वार्डों के पार्षदों और प्रधान पद के लिए मतदान होगा। जिसमे 10413 वोटर है।
वहीं अटेली नगर पालिका में 6331 वोटर हैं। अटेली में 12 वार्ड तथा इतने ही बूथ बनाए गए हैं।
पोलिंग पार्टियों के लिए स्वास्थ्य के लिए फर्स्ट एंड किट का प्रबंध है। हर बूथ पर बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई । कनीना में बूथ 9 व 13 को संवेदनशील बूथ बनाया गया। कनीना नपा चुनाव से संबंधित जानकारी व शिकायत के लिए कंट्रोल फोन नंबर 01285 -298086 पर संपर्क किया जा सकता है। इसी प्रकार अटेली नगर पालिका चुनाव के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी व शिकायत के लिए कंट्रोल रूम नंबर 01282-298612 पर संपर्क किया जा सकता है।
हरियाणा राज्य चुनाव आयोग ने नगर पालिका चुनाव के लिए जिला महेंद्रगढ़ में सामान्य आब्जर्वर के तौर पर योगेश कुमार (एचसीएस) तथा पुलिस ऑब्जर्वर के तौर पर ध्यानचंद (एचपीएस) को जिम्मेदारी सौंपी है।
नगर पालिका से संबंधित किसी प्रकार की शिकायत के लिए उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
सामान्य आब्जर्वर योगेश कुमार (एचसीएस) के मोबाइल नंबर 7056622222 तथा पुलिस ऑब्जर्वर ध्यानचंद (एचपीएस) के मोबाइल नंबर 9416120891 पर संपर्क किया जा सकता है।
डीसी-एसपी का नागरिकों से आह्वान, शांतिपूर्ण तरीके से करें मतदान
उपायुक्त डा विवेक भारती ने नागरिकों से आह्वान किया है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लें। जिला प्रशासन शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।
वहीं पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने बताया कि नगर पालिका चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। पुलिस का रिस्पांस टाइम जल्द से जल्द रहेगा। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया है कि वे चुनावी उत्सव में खुशी के साथ भाग लें। पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।




एनएसएस शिविर में दी कानूनी साक्षरता की जानकारी
********************************************************
****************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
पितामह कान्ह सिंह राजकीय महाविद्यालय, कनीना की ओर से आयोजित सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर के दूसरे दिन विद्यार्थियों को कानूनी साक्षरता की जानकारी दी गई। कार्यक्रम अधिकारी डा. संदीप कुमार ककरालिया और डा. भारती यादव ने बताया कि गांव कपूरी में एनएसएस के विशेष शिविर के दूसरे दिन विद्यार्थियों को कानूनी साक्षरता की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में अधिवक्ता परम और अमन के माध्यम से विद्यार्थियों को लिंग संवेदीकरण ,साइबर अपराध, भारतीय न्याय संहिता के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। साइबर अपराध के विषय में विचार रखते हुए उन्होंने कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति के साथ में साइबर अपराध होता है तो इसकी जानकारी साइबर पुलिस स्टेशन में दी जाए इसके साथ में संबंधित व्यक्ति अपनी शिकायत भारत सरकार द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 1930 पर भी दर्ज कर सकता है। लिंग संवेदीकरण पर विचार रखते हुए उन्होंने कहा कि हमें हमारे समाज में महिलाओं के प्रति सम्मानित नजरिया विकसित करना चाहिए और किसी प्रकार से पूर्वाग्रह से ग्रसित नहीं होना चाहिए एक स्वस्थ समाज का निर्माण एक स्वस्थ मानसिक व्यक्ति के माध्यम से किया जा सकता है
फोटो कैप्शन 08: शिविर में कानूनी साक्षरता की जानकारी देते हुए।






कनीना नगर पालिका चुनाव 2025
पोलिंग पार्टियों पहुंची मतदान केंद्रों पर
-14 पार्टियों को दी अंतिम रिहर्सल
********************************************************
****************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना नगर पालिका के रविवार 2 मार्च को होने वाले चुनावों के दृष्टिगत 14 पोलिंग पार्टियों कनीना के विभिन्न 14 बूथों पर भेज दिया गया है। उनको विस्तृत जानकारी और रिहर्सल प्राचार्य डा.विक्रम सिंह यादव उन्हाणी ने दी। तत्पश्चात उनको सामान वगैराह चेक करवाया गया। सारा सामान अच्छी प्रकार चेक करने के बाद पोलिंग पार्टियों को बूथों पर भेज दिया गया है। साथ में इस बार पर पीठासीन अधिकारी को पोल डैशबोर्ड पर जो इलेक्शन कमिशन की साइट का भाग है, पर आंकड़े अपडेट करने की जानकारी भी दी गई है। लगातार आंकड़े अपडेट किये जाएंगे। इस मौके पर एसडीएम कनीना जितेंद्र सिंह ने शांतिपूरक मतदान करवाने की हिदायत दी। इस मौके पर दो डिप्टी ने डिप्टी मजिस्ट्रेट और ड्यूटी सुपरवाइजर की भी नियुक्ति की गई है जो सभी बूथों का निरीक्षण करेंगे।
फोटो कैप्शन 09: पोलिंग पार्टियों को अंतिम प्रशिक्षण देते हुए
            10: बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां



कनीना के कई गांवों में पड़े ओले
- सरसों की फसल में नुकसान होने का अंदेशा --दो-तीन दिनों बाद पता चलेगा नुकसान का  
********************************************************
****************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना उप मंडल के कई गांवों में शुक्रवार की रात ओलावृष्टि हुई। शनिवार को सुबह जब किसान उठे तो अपनी फसल में होने वाले नुकसान का निरीक्षण किया। कनीना उपमंडल के गांव खैराना, खैरानी, पड़तल, बवानिया, भोजावास, सुंदराह, कोका आदि सहित कई गांवों में कहीं हल्की तो कहीं अधिक ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि के बारे में जानकारी देते हुए विभिन्न गांवों के लोगों महेंद्र, सुरेश, दिनेश, सूबे सिंह, देवेंद्र आदि ने बताया कि शुक्रवार की रात को ओलावृष्टि हुई, जबकि कुछ जगह शनिवार सुबह वर्षा के साथ हल्के ओले आए।
ओलावृष्टि उस समय हुई है जब सरसों की फसल पूर्ण रूप से पकान पर पहुंच चुकी है। एक सप्ताह में लावणी आने की संभावना है। वहीं गेहूं की फसल अभी पकान की ओर जा रही है। किसानों ने बताया कि सरसों की फसल में अधिक नुकसान होने का अंदेशा है वहीं गेहूं की फसल में कम नुकसान होने की संभावना है। इस संबंध में  किसानों से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि सरसों की फसल पूरी पक्की खड़ी है इसलिए नुकसान की संभावना अधिक बन गई है। जहां कृषि विभाग विभिन्न क्षेत्रों का जायजा ले रहा है और पता लग पाएगा की कितनी फसल में नुकसान हुआ है। किसानों ने फसल की गिरदावरी करवा उचित मुआवजा देने की मांग की है।
 पूर्व कृषि वैज्ञानिक डा. देवराज ने बताया कि सरसों की जिस फली पर ओले गिरते हैं वह फली दो तीन दिनों में टूट जाती है जबकि गेहूं की फसल में नुकसान होगा। उन्होंने बताया कि नुकसान का पता कुछ घंटों बाद ही पता चल पाएगा।
क्या कहते हैं कृषि विभाग एसडीओ-
महेंद्रगढ़ कृषि विभाग के एसडीओ डा. अजय यादव ने बताया कि कनीना क्षेत्र में करीब 1350 एकड़ सरसों में 25 प्रतिशत तक तथा 950 एकड़ में 50प्रतिशत तक नुकसान होने का अंदेशा है जबकि गेहूं में 600 एकड़ में 25प्रतिशत तथा 200 एकड़ में 50प्रतिशत तक नुकसान होने की संभावना बन गई है।
किस गांव में कितना हुआ नुकसान संभावित- एकड़ में
गांव  सरसों   25 प्रतिशत तक  50 प्रतिशत तक   गेहूं  25 प्रतिशत तक    50 प्रतिशत तक
खैराना      120               90                     80                 60
 बेवल     240                210                     160              140
मुंडिया खेड़ा 120               90                       80               60
कलवाड़ी     90                                         60
दौंगड़ा अहीर 60                                          40
दौंगड़ा जाट  60                                           40
मुडायन      120                                         80
भालखी      75                                          50
झीगावन    340                                          300
झगड़ोली   80                                             30            
गोमला     --      100                                                ---   100    

उल्लेखनीय है कि कनीना ब्लाक में सरसों 19560 हेक्टेयर तो गेहूं 9760 हेक्टेयर पर उगाया गया है।
क्या कहते हैं मुख्यमंत्री--
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा-अभी जो बे मौसमी बरसात और ओलावृष्टि हुई उसके लिए सभी ष्ठष्ट से वीडियो कॉन्फ्ऱेंसिंग के माध्यम से बात हुई है। सभी ष्ठष्ट को निर्देश दिया गया है कि वे अपने जिले में उन स्थानों को चिह्नित करें जहां किसानों को नुकसान हुआ है। जिसके बाद उस क्षेत्र का क्षतिपूर्ति पोर्टल तुरंत खोल दिया जाएगा। किसान उस पर अपने मुआवजे के लिए आवेदन कर सकते हैं।
 फोटो कैप्शन: 3 और 4 ओलावृष्टि और
 6 व 7 किसान अपनी फसल को निहारता


मारपीट कर नकदी छीनने के मामले में गिरफ्तार आरोपितों से नकदी बरामद की।
********************************************************
****************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
थाना शहर कनीना की पुलिस टीम द्वारा मारपीट कर नकदी छीनने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों अंकित वासी निमली चरखी दादरी और सुनील वासी नौगांव थाना साल्हावास को गिरफ्तार किया गया था, जिन्हें न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया था। आरोपितों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर नकदी छीनने की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपितों से नकदी बरामद की है। पुलिस ने पता लगाया कि आरोपितों पर पहले भी मामले दर्ज हैं।
शिकायतकर्ता विजय कुमार वासी गांव कोटिया ने थाना शहर कनीना में शिकायत दर्ज कराई कि वह कनीना मण्डी के अन्दर जुगनू टेलर की दुकान पर सिलाई का काम करता है और शाम को सिलाई का काम करने के बाद पैदल घर जाता है। दिनांक 21 फरवरी को शाम के समय करीब 6 बजे वह पैदल घर जा रहा था तो कोटिया मोड़ नहर के पास एक मोटर साइकिल पर दो लड़के खड़े थे, जिन्होंने उससे पूछा कि आप कहां जाओगे, शिकायतकर्ता ने बताया कि वह कोटिया जाएगा तो उन लड़कों ने कहा कि वह भी कोटिया जाएंगे और उसको गांव में छोड़ देंगे। दोनों लड़के शिकायतकर्ता को मोटर साइकिल पर बैठाकर कोसली रोड़ की तरफ कच्चे रास्ते के पास खाली कोटडा के अन्दर ले गए और मारपीट कर नकदी छीन ली और वहां से चले गए। शिकायतकर्ता ने एक नामजद व अज्ञात के खिलाफ मारपीट कर छीनाझपटी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।


श्याम भक्तों के लिए लग गये शिविर
-जैतपुर एवं खाटू श्याम के लिए जा रहे हैं भक्त
********************************************************
****************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
खाटूश्याम एवं जैतपुरा धाम के लिए भक्त लगातार रचाना हो रहे हैं। उनके लिए जगह जगह शिविर लगा दिये गये हैं। कनीना में जहां कोटिया सड़क मार्ग, छीथरोली सड़क मार्ग, अटेली सड़क मार्ग पर शिविर लगे हुए हैं वहीं श्याम मंदिर में भी शिविर लग गये हैं। सभी शिविरों में हवन हुआ और भक्तों के लिए सेवा प्रबंध शुरू हो गये हैं। हरेक गांव में इस प्रकार के शिविर लगे हुए हैं।
खाटू श्याम धाम तथा हुडिय़ा जैतपुर में 12 मार्च तक भारी भीड़ जुटेगी। दोनों ही स्थल राजस्थान में हैं( श्याम भक्त दिनेश कुमार, बिजेंद्र कुमार तथा सत्यनारायण लीलिया ने बताया कि इस बार हजारों भक्तों के यहां से पहुंचने का अनुमान है।
  यूं तो हर शहर में खाटू श्याम की धूम मची है किंतु गली गली में लगाए गए श्याम भक्तों के लिए सेवा शिविर एवं श्याम भक्तों का आवागमन अब पूरे यौवन पर हैं।
  पंडित घनश्याम, लीलाराम ने बताया कि वे हर वर्ष भक्तों के लिए शिविर लगाते हैं जहां भक्तों के लिए हर प्रकार की खाने पीने, रहने तथा स्नान आदि की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
 श्याम भक्तों की जुबान पर बस श्याम का नाम है।  बूढ़े, युवा एवं बच्चे सभी में श्याम के प्रति गहन आस्था देखने को मिल रही है।  
विभिन्न गांवों में भी श्याम के मंदिर बने हुए हैं जहां सुबह से शाम तक पूजा अर्चना करते हुए भक्त मिलते हैं और यहां तक कि भक्तों के ठहरने का प्रबंध भी अक्सर इन्हीं मंदिरों में किया जा रहा है। भारी जन इन भक्तों की सेवा में जुटे हुए हैं।  
 भक्त केला देवी, शकुंतला, नवीन, नीशू, अनिल, नीरज, किशोरी आदि भक्त खाूटे श्याम के लिए रवाना हो रहे हैं और वे 4 दिन में खाटू श्याम धाम पहुंच जाएंगे। उधर भक्तों की सेवा करने वाले  अनूप सिंह, सतपाल, श्योनाथ, ओमप्रकाश, बबलू, हनुमान ने बताया कि वे भक्तों की शिविर में सेवा करके प्रसन्न हो जाते हैं।
फोटो कैप्शन 01: कनीना में लगाए गए श्याम शिविर का नजारा
02: हवन करके शिविर शुरू करते हुए
05: खाटू श्याम जाते हुए भक्त





कनीना नगरपालिका चुनाव-2025
-10413 मतदाता करेंगे 14 पार्षदों का चुनाव
-चुनाव परिणाम आएंगे 12 मार्च को
********************************************************
****************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना नगरपालिका के प्रधान एवं पार्षदों के चुनाव दो मार्च को होंगे। चुनाव परिणाम 12 मार्च को आएंगे। 14 वार्डों में 14 बूथ बनाएं गए हैं जहां मतदाता मतदान कर सकेंगे। कनीना के 14 वार्डों में 10413 मतदाता हैं जिनमें से 5376 पुरुष मतदाता जबकि 4837 महिला मतदाता होंगे। प्रधान के लिए 7 महिलाएं तो पार्षदों के लिए 41 प्रत्याशी मैदान में हैं।
वार्ड       जहां वोट पड़ेंगे/बूथ
01   पितामह कान्ह सिंह धर्मशाला बाई साइड  02   राजकीय कन्या उच्च विद्यालय मध्य विंग  03   धोकलमल पार्क कनीना
04  राजकीय कन्या उच्च स्कूल कनीना बाई विंग
05   राजकीय प्राथमिक स्कूल ब्वायज 
06   राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी
07   राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला नजदीक राधा कृष्ण
08  गोविंदीबाई धर्मशाला
09  वाल्मीकि चौपाल नजदीक वाल्मीकि बस्ती
10  राजकीय कन्या उच्च विद्यालय दाई विंग
11 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाई विंग
12 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना बाई विंग
13   डीपीओ आफिस कनीना में वोट
14  पितामह कान्ह सिंह धर्मशाला दायां कक्ष
7 प्रत्याशी हैं प्रधान पद के --
प्रधान पद के लिए कनीना में 7 प्रत्याशी मैंदान में हैं। महिला के लिए आरक्षित है। ये प्रत्याशी
प्रत्याशी       चुनाव चिह्न
सुमन चौधरी    बस
सुमन            कुर्सी
रिंपी कुमारी     घड़ी
सविता          मटका
सरिता सिंह       एसी
संतोष           पानी का नल
कुसुमलता       रोलर
मतदान का समय-
मतदान सुबह आठ बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा किंतु चुनाव परिणाम 12 मार्च को घोषित किये जाएंगे
41 हैं पार्षद प्रत्याशी-
कनीना पालिका के चुनावों में 14 वार्डों में 41 चुनाव प्रत्याशी मैदान में हैं जिनमें--
वार्ड               प्रत्याशी         कुल प्रत्याशी
01  निर्मला , मंजू देवी                 02
02 दीपक चौधरी, सुनील कुमार         02
03 उषा यादव, थान सिंह, सुमेर सिंह    03
04 अंजू, प्रियंका सोनी, रेखा, रेखा रानी  04
05 कमल यादव, पंचम यादव, राज कुमार 03
06 राकेश कुमार, संदीप कुमार, हेमराज    03
07 उषा,कमला देवी, राजेश देवी          03
08 नीलम कुमारी, पूजा                   02
09 दीपक कुमार, नितेश कुमार,पूनम कुमारी, राजेश कुमार , सज्जन सिंह   05
10  अनिल कुमार, नीतिन, योगेश कुमार 03
11 डा. रविंद्र कुमार, होशियार          02
12 पूनम देवी, राखी कुमारी, सुमन देवी 03
13 प्रदीप यादव,ममता,सूबे सिंह,देशराज 04
14 अनूप यादव, राजेंद्र सिंह            02






30 हजार रुपये खाते से ठगे
-कनीना पुलिस ने किया मामला दर्ज
********************************************************
****************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज। 
कनीना थाने के तहत पडऩे वाले गांव मुंडिया खेड़ा निवासी धर्मवीर की पत्नी के खाते से 30 हजार रुपये की ठगी कर ली।  धर्मवीर के बयान पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
 उन्होंने पुलिस में बताया कि उसकी पत्नी सुमन का मुंडिया खेड़ा के सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में खाता है। 16 दिसंबर को शाम के समय एक फोन आया और कहा कि वह विकास नारनौल से बोल रहा है। चूंकि धर्मवीर के घर में चिनाई का काम चल रहा है। धर्मवीर नारनौल से सीमेंट वगैराह मंगवाता है। उन्होंने सोचा कि सीमेंट वाला कोई विकास होगा। फोन करने वाले ने कहा कि गलती से आपके खाते में 45000 रुपये डाल दिए हैं। धर्मवीर ने उत्तर दिया कि उनके फोन पर कोई संदेश नहीं आया, जिस पर फोन करने वाले ने हिस्ट्री चेक करने के बारे में कहा। जब धर्मवीर हिस्ट्री चेक कर रहा था तभी उनका फोन हैक हो गया। थोड़ी देर बाद खाते से 25000 और 5000 रुपए दो बार में कट गए। इस प्रकार 30000 रुपये धोखाधड़ी हो गई। उन्होंने धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवा दिया है।

कनीना क्षेत्र में ही 2 एमएम वर्षा
--सरसों फसल को नुकसान की संभावना

********************************************************
****************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
जहां कनीना में विगत 2 दिनों से हल्की बूंदाबांदी हुई और शनिवार को सुबह 2 एमएम वर्षा हुई। वर्षा से जहां किसानों में कोई खुशी नहीं है। जिनके खेतों में सरसों की फसल खड़ी है और पककर तैयार है वो परेशान नजर आये चूंकि फसल के गिरने की संभावना बन गई है। वैसे भी जहां कटाई चल रही है वहां सरसों की फलिया फटने का डर हो गया है लेकिन गेहूं एवं जौ की फसलों में लाभ होने की संभावना है। कृषि वैज्ञानिक भी यही मानते हैं। किसान राजेंद्र सिंह, सूबे सिंह, कृष्ण सिंह, रोहित, योगेश शादी ने बताया कि गेहूं की फसल में लाभ होगा। इस वक्त गेहूं में सिंचाई की जरूरत होती है। जबकि सरसों की फसल नुकसान होने का अंदेशा बन गया है। तेज हवा चलने से सरसों की फसल गिर सकती है।



कनीना नगर पालिका चुना




















व 2025
-एक ही नाम के चुनाव लड़ रहे हैं दो-दो प्रत्याशी
********************************************************
****************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना नगर पालिका के चुनाव 2 मार्च को होंगे जिसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण हैं। मतदान सुबह शुरू होगा और शाम तक चलेगा विभिन्न मतदान केंद्र भी पहले से ही निर्धारित हो चुके हैं। इस बार नगरपालिका का प्रधान का पद महिला के लिए आरक्षित है और 7 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं पार्षद पद के लिए 41 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस बार चुनाव में एक ही नाम के दो-दो प्रत्याशी भी चुनाव लड़ रहे हैं।
 जहां प्रधान पद पद के लिए सुमन तथा सुमन चौधरी दो अलग-अलग प्रत्याशी है वहीं वार्ड12 से पार्षद के लिए सुमन देवी भी चुनाव मैदान में है। इसी प्रकार वार्ड चार से पार्षद पद के लिए रेखा और चार से ही रेखा रानी चुनाव मैदान में है। वार्ड 12 से पूनम यादव तथा वार्उ 9 से पूनम कुमारी चुनाव मैदान में है। इसी प्रकार एक जैसे नाम के वार्ड 2 से दीपक चौधरी तथा वार्ड 9 से दीपक कुमार चुनाव मैदान में हैं। वार्ड 3 से ऊषा यादव तथा वार्ड 7 से ऊषा चुनाव मैदान में हैं। इनके भाग्य का निर्णय 2 मार्च को हो पाएगा।